City Media - Page 1741 of 1805 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1741

Big Breaking कांकेर कलेक्टर के खिलाफ आज जिले के समस्त पत्रकारों द्वारा पुतला दहन किया गया, देखें विडियो जाने क्या है मामला

0

कांकेर। आज कांकेर जिले में समस्त पत्रकारों द्वारा कलेक्टर के एल चैहान के खिलाफ मौन रैली निकाली। इसके बाद कलेक्टरेट मार्ग पर कलेक्टर का पुतला दहन कर अपना विरोध दर्ज कराया। पत्रकारों ने राज्यपाल के नाम एक ज्ञापन के साथ कांकेर कलेक्टर को तत्काल हटाए जाने की मांग की गई है।

पत्रकारों द्वारा क्यों किया गया कलेक्टर का पुतला दहन

प्रदेश के साथ साथ जिले में भी बढ़ रहे कोरोना के कहर को देखते हुए एक पत्रकार ने कोरोना संक्रमण से कैसे निपटा जाये या इसे बढ़ने से कैसे रोका जाये इसी विषय पर कुछ दिन पहले एक समाचार प्रकाशित किया था और साथ ही इस खबर को सोशल मीडिया में डाल दिया गया। खबर को पढ़ते ही कलेक्टर क्रोधित हो गए और पत्रकार के खिलाफ सोशल मीडिया में अमर्यादित शब्दों का इस्तेमाल किया, जिसका विरोध सोशल मीडिया में हुआ और विरोध इतना बढ़ गया कि पत्रकारों ने सड़क पर उतर कर प्रदर्शन किया।

पत्रकारों ने आरोप लागते हुए कहा कि ये कलेक्टर अपने नौकरी के दौरान जहां -जहां पदस्थ थे, वहां – वहां ये भारी विवादित रहे। ये पहला मौका नहीं है कि कांकेर में इनके ही कर्मचारियों ने इनके खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया है। उन्होंने आगे ये भी कहा कि तत्काल कलेक्टर को हटाया जाए। कलेक्टर को नहीं हटाए जाने की स्थिति में पत्रकारों ने उग्र आन्दोलन करने की चेतावनी भी दी है।

गंडई के पीड़ित लोक कलाकार को संसदीय सचिव ने घर पहुंच 70,000 रुपए का चेक भेंट कर मदद की।

0

गुण्डरदेही :  जतन करो भुंइया के संगी जतन करव रे, जतन करव भुंइया के संगी जतन करव रे…. वर्ष 1984 दशक के लोकप्रिय गीत जिसे हम सब आकाशवाणी में  धुरवाराम मरकाम  के कंठप्रिय शब्दों में सुना करते थे,

उसी धुरवाराम से मिलने मंगलवार को गुण्डरदेही विधायक एवं संसदीय सचिव कुंवर सिंह निषाद राजनादगाँव के गंडई नगर पहुंचे । पिछले दिनों मीडिया एवं कलाकार साथियों के माध्यम से माननीय संसदीय सचिव  को  मरकाम  के तकलीफों व कठिनाई भरी जीवन यापन की जानकारी प्राप्त हुई, जिस पर तुरंत संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल  एवं संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत को अवगत कराया तथा तत्काल छत्तीसगढ़ शासन एवं संस्कृति विभाग की योजनाओं का लाभ तत्काल देने प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देशित किया । गंडई नगर धुरवाराम मरकाम  के निवास स्थान पर पहुंच कर  ने कलाकार साथियों के साथ मिलकर इकट्ठा किए सहयोग राशि 70,000 रू. का चेक  मरकाम को सौंपा ।  इस धनराशि का उपयोग उनके मकान निर्माण के लिए किया जाएगा ।
इस अवसर पर कला संगीत से जुड़े कलाकार साथियों के साथ दूध मोंगरा सांस्कृतिक कला मंच से  गौतम चंद जैन , प्रसिद्ध गीतकार पीसी लाल यादव, रंग झरोखा के संचालक दुष्यंत हरमुख ,  राकेश साहू ,  उद्धव राम साहू ,  चिमन साहू ,  महादेव हिरवानी , निज सहायक  सुभाष गजेन्द्र , कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता, मीडियाकर्मी, स्थानीय प्रशासन के अधिकारी-कर्मचारीगण तथा वार्डवासी उपस्थित थे ।

दल्लीराजहरा पुलिस द्वारा जुआ एक्ट के तहत करवाई की गई

0
This image has an empty alt attribute; its file name is satlal-1024x307.jpg

दल्लीराजहरा पुलिस द्वारा जुआ एक्ट के तहत करवाई की गई

अपराध क्रमांक 388/20 धारा 4 (‌क‌‌) जुआ एक्ट

नाम आरोपी- प्रित लाल जोशी पिता ‌बैदराम उम्र 44 वर्ष पता वाड क्रमाक 27 इंदिरा नगर राजहरा ‌‌

जप्ती- सट्टा पट्टी,01 डाट पेन,नगदी रकम 1210 रु।   

This image has an empty alt attribute; its file name is image-4.png

Big Breaking नारायणपुर जिले के कवारेन्टीन सेंटर में सफाई करते स्वयं कोरोना मरीज, कोविड सेंटर में पसरा गंदगी कोरोना संक्रमण को दिया जा रहा बढ़ाव

0

नारायणपुर – सैय्यद वली 08-Sept-2020

राज्य सरकार ने कोविड -19 संक्रमण को ध्यान में रखते हुए जिला मुख्यालय में कोविड-19 अस्पताल प्रारंभ कर दिया गया जहाँ कोरोना मरीजों से ही कक्ष की साफ सफाई कराई जा रही है जिसमें स्वास्थ्य अम्ला व जिला प्रशासन की लापरवाही सामने आ रही है यदि ईस महामारी में बदहवास मरीज ही कमरे की सफाई करे तो उस सेंटर में पदस्थ कर्मचारियों को किस कार्य के लिए रखा गया है व ऐसे में आम नागरिक ईन्हे कोरोना योद्धा क्यों कहे|

कोरोना से पीड़ित महिला के द्वारा भय में विडियो ना बनाने की अपिल किया गया जिससे स्पष्ट होता है कि उन मरीजों के साथ कैसा वयवहार किया जा रहा है साथ ही मरीजों के लिए परोसे भोजन में भी पौष्टिकता व साफ सफाई का अभाव नजर आता है अन्दर चल रहे अव्यवस्था को लेकर मरीजों के परिजन सोशल मीडिया में फ़ोटो के साथ आक्रोश व्यक्त करते हुए साझा किया नारायणपुर जिले के कोविड सेंटर में आम जनता की जिंदगी से खिलवाड़ करते स्वच्छता को दरकिनार करते हुए इस हद तक लापरवाही बरती जा रही है कोविड सेंटर इतनी गंदगी बिखरी पड़ी है की 100 मरीज को कोरेन्टीन सेंटर में रखा गया गया है जहां एक ही सफाई कर्मी मौजूद है,टॉयलेट बाथरूम में गंदगी पसरा हुआ है,किसी भी प्रकार से मरीज को स्वास्थ्य लाभ नही मिल रहा है केवल कोविड सेंटर कोरोना संक्रमित मरीज को रख कर दिन काटा जा रहा है,जिससे कोरोना के मरीज कोविड सेंटरों में सुरक्षित महसूस नही कर रहे हैं ऐसी स्थिति में भी जिला प्रशासन मूक दर्शक बन केवल कोरोना पाजिटिव का डाटा दे रही है।

निजी स्कूलों द्वारा पालकों पर फीस के लिए दबाव बनाना अनुचित – विकास उपाध्याय

0
This image has an empty alt attribute; its file name is satlal-1024x307.jpg

रायपुर – संसदीय सचिव विकास उपाध्याय ने छत्तीसगढ़ प्राइवेट स्कूल मैनेजमेंट एसोसिएशन से कहा है वे अपने निजी स्कूलों की स्थिति परिस्थितियों को लेकर जिस तरह चिंतित व गंभीर हैं, ऐसा ही उनको उन पलकों की आर्थिक परिस्थितियों को लेकर भी चिंतन करना चाहिए जिनका पिछले 5 माह से कोई आवक नहीं है. जिसके चलते वे गंभीर आर्थिक अभाव में गुजारा बसर कर रहे हैं. निजी स्कूलों द्वारा लगातार पालकों से उस अंतराल की फीस की मांग करना जिस दौरान शैक्षणिक गतिविधियां पूरी तरह बंद थीं, पूरी तरह अनुचित है. बिना कोई सेवा दिए स्कूलों द्वारा फ़ीस और अन्य खर्चों की मांग करना अवैध है. स्कूल के एडमिशन फॉर्म में कोई फोर्स मेजर क्लॉज नहीं है.

एडमिशन फॉर्म में कोई क्लाज नहीं है कि महामारी, प्रतिकूल स्थिति, राष्ट्रीय लॉकडाउन आदि के मामले में स्कूल प्रशासन ऑनलाइन कक्षाएं आयोजित करेगा और उसी के लिए फीस और अन्य खर्च मांगेगा. ऑनलाइन कक्षा तो स्कूली शिक्षा की अवधारणा से पूरी तरह से अलग है. इसके कई दुष्प्रभाव और अवगुण भी सामने आ रहे हैं. ऐसी स्थिति में निजी स्कूलों को भी कुछ नुकसान उठाना पड़ेगा,इसके लिए तैयार रहना चाहिए.

विकास उपाध्याय ने छत्तीसगढ़ प्राइवेट स्कूल मैनेजमेंट एसोसिएशन और पलकों के साथ बैठक कर इस समस्या के बीच का रास्ता निकालने मध्यस्थता करने की हामी भरते हुए कहा है कि हमें मिल बैठकर ऐसी परिस्थितियों में कोई उचित रास्ता निकालने की जरूरत है. जिससे कि दोनों पक्षों को संतुष्टि मिल सके.

This image has an empty alt attribute; its file name is image-4.png

शिक्षक भर्ती को लेकर CM हाउस का घेराव, अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल की चेतावनी

0
This image has an empty alt attribute; its file name is satlal-1024x307.jpg

रायपुर – आज राजधानी रायपुर के बूढ़ातालाब स्थित धरनास्थल में अभ्यर्थियों ने प्रदर्शन कर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. अभ्यर्थी अपनी मांगों को लेकर पहले मुख्यमंत्री निवास का घेराव करेंगे. इसके बाद अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठने की चेतावनी दी है.

पिछली बार हमने 22 अगस्त को धरना दिया था और सरकार को 1 सितंबर तक अल्टीमेटम दिया था कि यदि वे हमारी मांगों को नहीं मानती है तो हमें अनिश्चितकालीन हड़ताल में बैठना पड़ेगा और आज उसका पहला दिन है पहले दिन में हम मुख्यमंत्री निवास का घेराव करेंगे और सरकार फिर भी नहीं मानती है तो हम अनिश्चितकाल तक हड़ताल में बैठेंगे. जिसकी हमने तैयारी पूरी कर ली है.

This image has an empty alt attribute; its file name is image-4.png

Breaking दल्लीराजहरा में अवैध शराब की बिक्री के आरोप में पुलिस द्वारा की गई करवाई

0

दल्लीराजहरा में लगातार बढ़ रही अवैध शराब की बिक्री के कारोबार बढ़ने के कारण पुलिस द्वारा आज शराब कोचियाओं पर कार्यवाही करते हुए दो व्यक्तियों को शराब परिवहन करते हुए पकड़ा |

थाना राजहरा अपराध क्रमांक 383/2020 धारा 34 (1) ए आबकारी एक्ट घटनास्थल-भट्टी रोड आईटीआई के पास राजहरा नाम आरोपी-राजेश कुमार पांडेय पिता केदार नाथ पांडेय उम्र 42 साल साकिन वार्ड क्रमांक 4 टेबलेट राजहरा जब्ती- 19 पौवा देसी मदिरा प्लेन शराब कीमती 1520 रुपए |

This image has an empty alt attribute; its file name is aab1-1.jpg
आरोपी-राजेश कुमार पांडेय पिता केदार नाथ पांडेय वार्ड क्रमांक 4 टेबलेट राजहरा

थाना राजहरा अपराध क्रमांक 385/2020 धारा 34 (1) ए आबकारी एक्ट घटनास्थल-भट्टी रोड आईटीआई के पास राजहरा । नाम आरोपी- निर्भय सिंह पिता रामू मंडावी उम्र 58 साल साकिन ग्राम कोसमी थाना खडगांव जिला राजनांदगांव जब्ती- 11 पौवा एवं 1 बोतल देशी प्लेन शराब एवं 05 पव्वा अंग्रेजी गोवा शराब कीमती 1780 रुपए |

This image has an empty alt attribute; its file name is aab2.jpg
नाम आरोपी- निर्भय सिंह पिता रामू मंडावी ग्राम कोसमी थाना खडगांव जिला राजनांदगांव

इन आरोपियों को पकड़ने में विशेष भूमिका रही प्रशिक्षु डी एस पी कमलजीत पटले के नेतृत्व में आरक्षक भुवनेश्वर यादव एवं संजीत विश्वास के द्वारा करवाई की गई |

This image has an empty alt attribute; its file name is satlal-1024x307.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

Breaking दल्लीराजहरा में अवैध शराब की बिक्री के आरोप में पुलिस द्वारा की गई करवाई

0

दल्लीराजहरा में लगातार बढ़ रही अवैध शराब की बिक्री के कारोबार बढ़ने के कारण पुलिस द्वारा आज शराब कोचियाओं पर कार्यवाही करते हुए दो व्यक्तियों को शराब परिवहन करते हुए पकड़ा |

थाना राजहरा अपराध क्रमांक 383/2020 धारा 34 (1) ए आबकारी एक्ट घटनास्थल-भट्टी रोड आईटीआई के पास राजहरा नाम आरोपी-राजेश कुमार पांडेय पिता केदार नाथ पांडेय उम्र 42 साल साकिन वार्ड क्रमांक 4 टेबलेट राजहरा जब्ती- 19 पौवा देसी मदिरा प्लेन शराब कीमती 1520 रुपए |

आरोपी-राजेश कुमार पांडेय पिता केदार नाथ पांडेय वार्ड क्रमांक 4 टेबलेट राजहरा

थाना राजहरा अपराध क्रमांक 385/2020 धारा 34 (1) ए आबकारी एक्ट घटनास्थल-भट्टी रोड आईटीआई के पास राजहरा । नाम आरोपी- निर्भय सिंह पिता रामू मंडावी उम्र 58 साल साकिन ग्राम कोसमी थाना खडगांव जिला राजनांदगांव जब्ती- 11 पौवा एवं 1 बोतल देशी प्लेन शराब एवं 05 पव्वा अंग्रेजी गोवा शराब कीमती 1780 रुपए |

नाम आरोपी- निर्भय सिंह पिता रामू मंडावी ग्राम कोसमी थाना खडगांव जिला राजनांदगांव

इन आरोपियों को पकड़ने में विशेष भूमिका रही प्रशिक्षु डी एस पी कमलजीत पटले के नेतृत्व में आरक्षक भुवनेश्वर यादव एवं संजीत विश्वास के द्वारा करवाई की गई |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-4.png
This image has an empty alt attribute; its file name is satlal-1024x307.jpg

Big Breaking डौंडी ब्लाक में 6 मिलने के साथ ही दल्लीराजहरा में फिर से मिले 4 कोरोना पॉजिटिव

0
This image has an empty alt attribute; its file name is satlal-1024x307.jpg

दल्लीराजहरा – डौंडी ब्लाक में 6 मिलने के साथ ही दल्लीराजहरा में फिर से मिले 4 कोरोना पॉजिटिव जिसमे वार्ड क्र – 27 से 1 एवं दल्ली की महिला पटवारी के परिवार सहित 3 लोगों के कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई है | सभी को जिले के covid अस्पताल ले जाया जा रहा है एवं सभी की ट्रेवल हिस्ट्री की जांच की जा रही है |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-4.png

मुख्यमंत्री का भतीजा बताकर महिला को नौकरी लगाने के नाम पर ठगी

0
This image has an empty alt attribute; its file name is satlal-1024x307.jpg

दुर्ग। मुख्यमंत्री का भतीजा बताकर महिला को नौकरी लगाने के नाम पर ठगी करने वाले युवक को भिलाई 3 पुलिस ने धरदबोचा है। पुलिस के मुताबिक आरोपी गुलशन बघेल ने महिला को व्यायाम शिक्षक की नौकरी लगाने के नाम पर 2 लाख में सौदा किया था। 50 हजार रूपये एडवांस और नौकरी लगने के बाद डेढ़ लाख रूपये देने का प्रार्थी और आरोपी के बीच में सौदा हुआ था। भिलाई 3 पुलिस ने धारा 420 के तहत अपरध पंजीबद्ध कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के अनुसार आरोपी का मुख्यमंत्री के परिवार से दूर-दूर तक का कोई वास्ता नहीं है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पुराना बाजार चौक पाटन निवासी प्रशांत शुक्ला ने बताया कि आरोपी ने 20 जुलाई को भिलाई 3 में बुलाया और कहा वह मुख्यमंत्री का भतीजा है और नौकरी लगवा देगा इसके लिए उसे 2 लाख रुपये देने होंगे और प्रार्थी ने 50 हजार एडवांस भी दे दिया बाद में पता चला कि उनके साथ ठगी हुआ है और आरोपी का मुख्यमंत्री के साथ कोई रिश्ता नहीं है इसी आधार पर पुलिस में शिकायत की गई और पुलिस ने धारा 420 के तहत अपरध पंजीबद्ध कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-4.png

MOST POPULAR

HOT NEWS