City Media - Page 1751 of 1804 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1751

हिन्द सेना द्वारा मुख्यमंत्री बघेल के जन्मदिन पर रक्तदान एवं जनसेवा शिविर का आयोजन संपन्न

0

राष्ट्रीय हिन्द सेना समाजसेवी संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष मंगेश वैद्य साहू के निर्दशानुसार युवा ब्रिगेड़ कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष हर्ष रामटेके के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भुपेश बघेल के जन्मदिन को जीवनरक्षा दिवस के रूप में मनाया गया ।संगठन के तमाम पदाधिकारी – कार्यकर्ता बड़े पैमाने पर रक्तदान कर ,हजारों पौधे रोपे गए तथा जरूरतमंदों को वस्त्र,कंबल,दवा,फल,चिकित्सा सुविधा भी उपलब्ध कराई गई |
हर्ष रामटेके ने बताया कि हिन्द सेना के रक्तदान करने वाले सिपाही की हर बूंद संवेदनशील एवं माटी पुत्र मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को समर्पित की। रामटेके ने कहा है कि मुख्यमंत्री श्री बघेल की जनहितैषी कार्यप्रणाली एवं विकास कार्यों ने सिर्फ छत्तीसगढ के लोगों का दिल जीत लिया है,बल्कि देश के अन्य राज्यों के लोग उनकी नीतियों व कार्यक्रमों के मुरीद हो गए हैं| यही वजह है कि हिन्द सेना के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओ ने स्वस्फूर्त होकर बड़ी संख्या में रक्तदान किया एवं समाज में जागृति लाने का संदेश देकर प्रेरीत किया।मंदिरों, मस्जिदों, चर्चो, गुरुद्वारों व अन्य धर्मस्थलों पर जाकर छत्तीसगढ के लाडले सपूत भूपेश बघेल की लंबी आयु के लिए अपने अपने इष्ट से प्रार्थना की।इस दौरान स्वास्थ्य शिविर भी लगाए गए तथा

मरीजों को दवा, फल, बिस्किट, जरूरतमंदों को वस्त्र, कंबल,खाद्यान्न सामग्री आदि का वितरण किया, तत्पश्चात् आम नागरिक को शामिल कर मिल जुलकर बड़े पैमाने पर पौधरोपण भी किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रुप से संजारी बालोद विधानसभा अध्यक्ष प्रशांत पाल, जिलाध्यक्ष राजू चौधरी,बालोद नगर अध्यक्ष दुर्गेश कुमार टंडन ,संगठन मंत्री अजय कुमार साहू,महा सचिव विजय हरदेल, जिला सचिव जय प्रकाश ,संगठन मंत्री वेद कुमार ,नितेश, लोकेश वर्मा ,अतुल पटेल ,सुरेंद्र सोरी ,दुखु साहू ,रवि आहूजा ,राजा केलवानी, विक्की गोलानी, अमित केलवानी ,महेंद्र कुर्रे, कपिल दास ,राकेश कौशिक , के साथ हिन्द सेना के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

जनपद पंचायत गुरुर में विडीयो कॉन्फ्रेंस द्वारा केक काटकर दिया मुख्यमंत्री को जन्मदिन की शुभकामनाएं

0

बालोद–आज आदरणीय मुख्यमंत्री जी का जन्मदिन जनपद पंचायत गुरुर में विडीयो कॉन्फ्रेंस के जरिये केक काटकर मनाया गया जिसमें प्रमुख रूप से जनपद अध्यक्ष प्रभात ध्रुवे ,जनपद उपाध्यक्ष तोषण साहू ,सभापति एस कलिहारी, नगर पंचायत अध्यक्ष टिकेश्वरी साहू ,सरपंच संघ अध्यक्ष लेखक चतुर्वेदी ,वरिष्ठ कांग्रेसी हलधर साहू, गुलाब खत्री ,तामेश्वर साहू उपस्थित रहे।

भूपेश बघेल जी के जन्मदिवस पर नगर के बस ड्राइवर कंडक्टर मुंशियो को नपा अध्यक्ष द्वारा अनाज वितरण किया गया

0

दल्लीराजहरा – प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जी के जन्मदिवस पर नगर के बस ड्राइवर कंडक्टर मुंशियो को नगर पालिका अध्यक्ष निधि से राशन किट चावल व शासन के अनाज बैंक से चावल आटा का वितरण नगर पालिका अध्यक्ष शीबू नायर जी के द्वारा किया गया
कोरोना महामारी के चलते बस परिवहन पूरी तरह ठप्प है बस के ड्राइवर कंडक्टर बेरोजगार बैठे हुए है उन्हें राहत पहुचाने हेतू आज राशन सामग्री का वितरण किया गया
इस अवसर पर कोरोना महामारी से बचाव हेतु आयुर्वेदिक काढ़ा का भी वितरण किया गया
इस अवसर पर प्रमोद तिवारी संतोष पाण्डेय स्वप्निल तिवारी प्रदीप कुमार रामु शर्मा रमेश भगत राज कुमार साहू अनिल कोम्बे जावेद खान आदित्य रामटेके नंद किशोर चौधरीउपस्थित थे |

छत्तीसगढ़ के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जी के जन्मदिवस पर युवा कांग्रेस द्वारा कोरोना वॉरियर्स का सम्मान

0

दल्लीराजहरा – छत्तीसगढ़ के माटीपुत्र , यशस्वी मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जी के जन्मदिवस पर दल्ली राजहरा युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव प्रशांत बोकड़े के नेतृत्व में आज महारास्त्र मण्डल भवन में कोरोना महामारी से लड़ने में एहम भूमिका निभाने वाले कोरोना वरियर्स का सम्मान किया ।
कार्यक्रम में मूख्य अतिथि के रूप में तहसीलदार सुश्री प्रतिमा ठाकरे, नगर पालिका अध्यछ शिबू नायर जी ब्लॉक कांग्रेस कमिटी अध्यक्ष श्रीमती संगीता नायर , विशेष अतिथि में , एल्डरमैन प्रमोद तिवारी , संतोष पांडेय जी, शहर अध्यछ मनीष सेन जी उपस्थित थे ।
कार्यक्रम में सबसे पहले गणपति की पूजा अर्चना की गई , तत्पश्चात अतिथियों द्वारा वृक्षारोपण किया गया जिसके बाद कोरोना वरियर्स के रूप में पुलिस प्रशासन , शासकीय चिकित्सालय से डॉ. सिंघा जी , सु श्री तहसीलदार महोदया , पत्रकारगण श्री शेखर गुप्ता, वीरेंद्र भारद्वाज व सफाईमित्र तथा लॉकडाउन के वक़्त ज़रूरतमंदों को राशन बांटने के लिए समाजसेवी संस्था राजहरा युथ वेलफेयर एसोसिएशन से सृजित , सौरभ लोढा , प्रणव साहू ,आदित्य चौधरी, एवम समाजसेवी क्रांति जैन जी ,सेवा सरिता के सदस्य, हर परिस्थिति में लोगों को रक्तदान करवाने हेतु DB रक्तदान समूह , सभी को सम्मान स्वरूप प्रमाण पत्र , मैडल व मोमेंटो भेंट कर पौधारोपण करने हेतु पौधे दिए गए ।


कार्यक्रम का संचालन परितोष हंसपाल एवम साथियो ने किया कार्यक्रम में
रामु शर्मा जी, पार्षद स्वप्निल तिवारी, जागेश्वर गंधर्व,अनिल कॉम्बे जी, चन्दन ग्वाल , शुभम गुप्ता , अदिभ भगत , सलमान,जावेद,सीद्दार्थ,मृणाल, अमन,अन्य साथी मौजूद रहे ।

25 बल्क लीटर अवैध शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार, आबकारी विभाग ने की कार्रवाई।

0

डौंडी :- बालोद जिला कलेक्टर जनमेजय महोबे के निर्देशन एवं जिला आबकारी अधिकारी अशोक कुमार सिंह के मार्गदर्शन पर आबकारी वृत्त दल्लीराजहरा प्रभारी एस. आर. भांडेकर मय स्टाफ राजेश कुमार पिता देवप्रसाद गोटे ,जाति- गोंड, उम्र-30 वर्ष, साकिन- टेकापार ,थाना- मंगचुवा, जिला- बालोद से मदिरा टेस्ट पर्चेस पश्चात आरोपी के रिहायशी मकान की तलाशी लेने पर 25 बल्क लीटर अवैध रूप से महुआ निर्मित कच्ची शराब बरामद होने पर आरोपी के विरुद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(1)ख एवं 34(2), 59 क, का गैर जमानतीय अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी को मौके पर गिरफ्तार किया गया एवं जप्त सामग्री को कब्जे आबकारी लिया गया।
इस कार्यवाही के दौरान आबकारी आरक्षक राजेंद्र ठाकुर, देवप्रसाद पटेल, दिगम्बर बुरा एवं वाहन चालक कुलदीप सिंह ठाकुर उपस्थित रहें।

गुरूर थाना चौकी कंवर की कार्यवाही शराब के साथ नगदी बरामद आबकारी एक्ट के तहत अपराध कायम

0

बालोद–आज दिनांक 22/08/2020 गुरुर थाना चौकी-कँवर, में थाना-ग़ुरूर में धारा-34(1) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुये आरोपी वोमेश कुमार साहू पिता तेजेन्द्र कुमार साहू उम्र-22वर्ष सा. डाँडेसरा थाना- ग़ुरूर जिला- बालोद से 20 पौवा अंग्रेजी गोवा स्पेशल विस्की शराब कुल जुमला- 3600ml कीमती 2400/रुपये जप्त कर कार्यवाही किया गया।

’गोतियाल पुलिस’’निया पुलिस निया नार

0

नारायणपुर पुलिस का अभिनव पहल जागरूकता एवं सजगता की ओर एक कदम

सैय्यद वली आज़ाद – नारायणपुर | पुलिस अधीक्षक नारायणपुर श्री मोहित गर्ग के निर्देशानुसार एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री जयन्त वैष्णव, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी श्री अनुज कुमार के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी नारायणपुर प्रशांत राव आहेर एवं स्टाफ के द्वारा लोगो को जागरूक करनें हेतु अभियान प्रारंभ किया गया है, ’’गोतियाल पुलिस’’ निया पुलिस निया नार। उक्त जागरूकता अभियान के अंतर्गत आम लोगों को ठगी, आन लाईन फ्राड, धोखाधड़ी, लूट, चोरी से बचानें एवं बच्चों तथा महिलाओं के साथ हो रहे अपराध, यातायात के नियमों का पालन करनें तथा सोशल मीडिया में दुष्प्रचार या झुठी खबरो को फैलानें से बचने हेतु आम अपील की गई है, इस अभियान का प्रारंभ आज दिनांक

23.08.2020 को नारायणपुर साप्ताहिक बाजार बखरूपारा से किया गया। थाना प्रभारी प्रशांत राव आहेर एवं स्टाफ के द्वारा ’’गोतियाल पुलिस’’ का पाम्पलेट बाजार में आये सब्जी, फल, राशन, मनिहारी, चिकन-मटन, बर्तन विक्रेताओं को तथा सामाग्री खरीदी करने वालों को देकर जागरूक किया गया। लोगों में इस अभियान के प्रति खासी रूचि देखनें को मिली और लोगों नें सभी संदेश अपनें घर, पड़ोस,ग्राम व शहर के लोगों में प्रचारित करनें का निश्चय भी किया। ’’गोतियाल पुलिस’’ कार्यक्रम के अंतर्गत नारायणपुर पुलिस के द्वारा कोरोना काल में संक्रमण को देखते हुये सामुहिक कार्यक्रम नही करते हुये शहर के विभिन्न वार्डों में घर-घर सबके द्वार पहुचकर लोगों को पाम्पलेट वितरण कर जागरूक किया जायेगा।आज के परिवेश में मोबाईल फोन, सोशल मीडिया, आनलाईन ठगी एवं अन्य माध्यम से ठगी, धोखाधड़ी की घटना को गम्भीरता से लेते हुये पुलिस अधीक्षक श्री मोहित गर्ग द्वारा थाना प्रभारियों को अपनें अपनें क्षेत्र में जागरूकता अभियान चलानें हेतु निर्देश दिया गया हैं। जो भविष्य में समाज के लोगों के लिये लाभकारी एवं हितकर सिद्ध होगा।
” पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग लोगों को जागरूक एवं सतर्क रखने के उद्देश्य से गोतियाल पुलिस निया पुलिस निया नार कार्यक्रम प्रारम्भ किया गया है ।थाना प्रभारियो को अपने अपने क्षेत्र में जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए गए है ।”

मुख्यमंत्री बघेल के जन्मदिन पर हिन्द सेना द्वारा किया गया रक्तदान एवं जनसेवा शिविर का आयोजन

0

दल्लीराजहरा : राष्ट्रीय हिन्द सेना समाजसेवी संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष मंगेश वैद्य साहू के निर्दशानुसार युवा ब्रिगेड़ कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष हर्ष रामटेके के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भुपेश बघेल के जन्मदिन को जीवनरक्षा दिवस के रूप में मनाया गया ।संगठन के तमाम पदाधिकारी – कार्यकर्ता बड़े पैमाने पर रक्तदान कर ,हजारों पौधे रोपे गए तथा जरूरतमंदों को वस्त्र,कंबल,दवा,फल,चिकित्सा सुविधा भी उपलब्ध कराई गई |
हर्ष रामटेके ने बताया कि हिन्द सेना के रक्तदान करने वाले सिपाही की हर बूंद संवेदनशील एवं माटी पुत्र मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को समर्पित की। रामटेके ने कहा है कि मुख्यमंत्री की जनहितैषी कार्यप्रणाली एवं विकास कार्यों ने सिर्फ छत्तीसगढ के लोगों का दिल जीत लिया है,बल्कि देश के अन्य राज्यों के लोग उनकी नीतियों व कार्यक्रमों के मुरीद हो गए हैं| यही वजह है कि हिन्द सेना के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओ ने स्वस्फूर्त होकर बड़ी संख्या में रक्तदान किया एवं समाज में जागृति लाने का संदेश देकर प्रेरीत किया।मंदिरों, मस्जिदों, चर्चो, गुरुद्वारों व अन्य धर्मस्थलों पर जाकर छत्तीसगढ के लाडले सपूत भूपेश बघेल की लंबी आयु के लिए अपने अपने इष्ट से प्रार्थना की।इस दौरान स्वास्थ्य शिविर भी लगाए गए तथा मरीजों को दवा, फल, बिस्किट, जरूरतमंदों को वस्त्र, कंबल,खाद्यान्न सामग्री आदि का वितरण किया, तत्पश्चात् आम नागरिक को शामिल कर मिल जुलकर बड़े पैमाने पर पौधरोपण भी किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रुप से संजारी बालोद विधानसभा अध्यक्ष प्रशांत पाल, जिलाध्यक्ष राजू चौधरी,बालोद नगर अध्यक्ष दुर्गेश कुमार टंडन ,संगठन मंत्री अजय कुमार साहू,महा सचिव विजय हरदेल, जिला सचिव जय प्रकाश ,संगठन मंत्री वेद कुमार ,नितेश, लोकेश वर्मा ,अतुल पटेल ,सुरेंद्र सोरी ,दुखु साहू ,रवि आहूजा ,राजा केलवानी, विक्की गोलानी, अमित केलवानी ,महेंद्र कुर्रे, कपिल दास ,राकेश कौशिक , के साथ हिन्द सेना के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

गुरूर थाना की कार्यवाही शराब के साथ नगदी बरामद आबकारी एक्ट के तहत अपराध कायम

0

बालोद–आज दिनांक 20/08/2020 थाना गुरूर में अपराध क्रमांक 331/20 धारा 34(1) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए आरोपी जनार्दन साहू पिता दुखू राम साहू उम्र 38 साल निवासी ग्राम धनेली थाना गुरूर जिला बालोद से 16 पौवा व 2 अद्धी देशी प्लेन मदिरा कुल 3630ML कीमती 1520 रुपया का शराब जप्त व गिरफ्तार कर कार्यवाही किया गया।

Breaking तीज मनाकर लौट रही दो महिलाओं की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत

0
This image has an empty alt attribute; its file name is shibu.jpg

कवर्धा – अपने पति की लम्बी उम्र के लिए तीज का उपवास रख मायके से ससुराल के लिए दो महिलाएं पैदल जा रही थी कि लोहरा थाना के अंतर्गत चंदैनी गाँव के पास एक तेज रफ़्तार ट्रक ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया | हादसा इतना भयावह था कि मौके पर ही दोनों महिलाओं की दर्दनाक मौत हो गई | मृतकों के नाम दुर्गा पटेल और भगवंतिन पटेल है।  

इस दुर्घटना के बाद ट्रक का ड्राईवर फरार बताया जा रहा है | गाँव वालों द्वारा पुलिस को सुचना देने के बाद दोनों शवों का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है | पुलिस द्वारा आरोपी ड्राईवर की तफ्तीश की जा रही है |

This image has an empty alt attribute; its file name is pand-1024x1024.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is image-17.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-5.png

MOST POPULAR

HOT NEWS