City Media - Page 272 of 1850 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 272

महापौर के शपथ ग्रहण में शामिल होंगे डिप्टी सीएम साव और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण देव

0
  • कार्यक्रम स्थल पहुंचा अमला, शुभ मुहूर्त में होगा शपथ ग्रहण 
  • 1 मार्च को भव्य समारोह के साथ होगा आयोजन 

जगदलपुर नगर निगम जगदलपुर के महापौर संजय पांडे के साथ सभी पार्षद शनिवार 1 मार्च को दंतेश्वरी मंदिर के सामने सुबह 10.30 बजे भव्य समारोह में पद व गोपनीयता की शपथ लेंगे।आज सुबह कार्यक्रम स्थल का जायजा लेने महापौर संजय पांडे और निगम आयुक्त निर्भय साहू अपनी टीम के साथ पहुंचे थे।

शनिवार को होने वाले शपथ ग्रहण मौके पर उप मुख्यमंत्री अरुण साव मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित रहेंगे। जबकि प्रदेश भाजपा अध्यक्ष व जगदलपुर के विधायक किरण सिंह देव कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। समारोह में कई दिग्गज नेता भी शामिल होंगे। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथियों में मंत्री केदार कश्यप, बस्तर सांसद महेश कश्यप, चित्रकोट विधायक विनायक गोयल, निवर्तमान महापौर सफिरा साहू, वरिष्ठ भाजपा नेता श्रीनिवास राव मद्दी, कमलचंद्र भंजदेव, पूर्व विधायक संतोष बाफना, जिला भाजपा अध्यक्ष वेदप्रकाश पांडे सहित अन्य अतिथि उपस्थित रहेंगे। इसके साथ ही सभी समाजों प्रमुख, प्रशासनिक अधिकारी, भारतीय जनता पार्टी के नेता, कार्यकर्ता और मीडिया के साथी मौजूद रहेंगे। नगर निगम चुनाव में इस बार भाजपा ने 30 सीटों पर जीत दर्ज की है जबकि कांग्रेस को 16 और निर्दलीय को 2 सीटें मिली है। यह शपथ ग्रहण समारोह नगर निगम के इतिहास में एक नई दिशा की शुरुआत करने वाला होगा, जहां शहर के विकास व नागरिकों के लिए बेहतर योजनाओं पर ध्यान दिया जाएगा। राजनीति से जुड़े इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में शहर विकास को लेकर कई अहम बातें व घोषणाएं हो सकती हैं। नवनिर्वाचित महापौर संजय पांडे ने कहा कांग्रेस ने अपने कार्यकाल में जिन कामों को बर्बाद किया है, उन्हें प्राथमिकता के साथ पूरा किया जाएगा। हमने जो कहा है वो करके दिखाएंगे। पीएम नरेंद्र मोदी के संकल्प मिशन 2047 विकसित भारत के तहत हम दीर्घ और अल्पकालीन योजनाएं बनाकर शहर को बेहतर स्वरूप देंगे।

दीपक बैज ने की भोलेनाथ की आराधना

0

जगदलपुर छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने रायपुर के शंकर मंदिर में महाशिवरात्रि पर्व के पावन अवसर पर भगवान शिव की पूजा अर्चना कर बस्तर सहित छत्तीसगढ़ प्रदेश की सुख समृद्धि व खुशहाली की कामना की। साथ ही प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने शिव मंदिर में उपस्थित श्रद्धालुओं को महाशिवरात्रि पर्व की बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

लिंगेश्वर भोलेनाथ के दर पर पहुंचे सांसद महेश कश्यप

0

जगदलपुर आज महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर बस्तर सांसद महेश कश्यप ने सपरिवार बकावंड विकासखंड के ग्राम रामपाल स्थित लिंगेश्वर बाबा, मुक्तेश्वर नाथ शिव मंदिर और महादेव झारखंडी मंदिर में जलाभिषेक व पूजा अर्चना कर भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान भगवान महादेव से भक्ति से सराबोर इस महाशिवरात्रि पर्व पर सांसद महेश कश्यप ने सभी भक्तों के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का संचार करने की कामना की। उन्होंने कहा कि भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद सभी पर सदैव बना रहे।

घायलों से मिलने पहुंचे विधायक किरण देव

0

जगदलपुर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव ने विगत दिनों कुरूद के समीप हुए दुर्भाग्यपूर्ण सड़क हादसे में घायल जगदलपुर के मनोज देवांगन, सुमीत देवांगन एवं अमन देवांगन का कुशलक्षेम जानने अस्पताल पहुंचे। किरण देव ने आज रायपुर के रामकृष्ण केयर अस्पताल पहुंचकर उनका कुशलक्षेम जाना और उचित इलाज के लिए डॉक्टरों से बात की।

अस्पताल चलाते हैं नक्सली; जंगल में मिला मेडिकल इक्विपमैंट्स का जखीरा

0
  • महंगे उपकरण, मेडिकल सामग्री, स्टेथेस्कोप व अन्य सामान बरामद 

-अर्जुन झा-

जगदलपुर बस्तर में सक्रिय नक्सली अपना खुद का अस्पताल चलाते हैं। अपनी छोटी मोटी बीमारियों का इलाज नक्सली खुद कर लेते हैं। इलाज में वे आधुनिक उपकरणों का इस्तेमाल करते हैं। इसका खुलासा बस्तर संभाग के सुकमा जिले के जंगल डंप कर रखे गए अत्याधुनिक मेडिकल इक्विपमेंट्स की बरामदगी से हुआ है। पहली बार नक्सली अड्डे से मेडिकल उपकरण बरामद किए गए हैं।

सुकमा जिला के नए कैंप गोमगुड़ा अंतर्गत नक्सलियों की पीएलजीए बटालियन कोर जोन मीनागट्टा के जंगल में नक्सलियों के छुपाए हुए भारी मात्रा में डंप मेडिकल उपकरण, मशीन, कटर मशीन सहित लॉजिस्टिक सामाग्री सुरक्षा बलों ने बरामद की है। गोमगुड़ा क्षेत्र के ग्राम मीनागट्टा के जंगल क्षेत्र मे नक्सलियों की उपस्थित की सूचना पर कोबरा, सीआरपीएफ एवं जिला पुलिस बल की टीम नक्सल सर्चिंग के लिए रवाना हुई थी। इस अभियान में पहली बार माओवादियों के द्वारा आंखों की जांच के लिऐ इस्तेमाल में लाई जाने वाली मशीन बरामद हुई है।

203 वाहिनी कोबरा, 241वाहिनी सीआरपीएफ एवं जिला बल की संयुक्त कार्रवाई में यह कामयाबी मिली है। सुकमा जिले में वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में नक्सल उन्मूलन अभियान चलाया जा रहा है। इसी तारतम्य में नक्सलियों की उपस्थिति की सूचना पर 25 फरवरी को 203 कोबरा वाहिनी, बी-241वाहिनी, वाईपी 241वाहिनी सीआरपीएफ एवं जिला बल की संयुक्त टीम नक्सल गश्त सर्चिंग हेतु थाना चिंतलनार अंतर्गत नवीन कैंप गोमगुड़ा के जंगल क्षेत्र में रवाना हुई थी। अभियान के दौरान 25 फरवरी को शाम 4 बजे ग्राम मीनागट्टा के जंगल क्षेत्र में नक्सलियों द्वारा छुपाकर रखे भारी मात्रा में डंप मेडिकल उपकरण मशीन, कटर मशीन सहित लॉजिस्टिक सामाग्री व अन्य नक्सली सामाग्रियां बरामद की गईं। सभी जवान सुरक्षित हैं और कैंप में लौट आए हैं।

नक्सलियों से बरामद सामाग्री

नक्सलियों के डंप यार्ड से नक्सल साहित्य, नेत्र परीक्षण मशीन आईओएल मास्टर ऑप्टोमीटर, नेत्र परीक्षण लेंस किट, टीन शीट की इम्प्रोवाइज्ड प्लेटें 2 नग, इसका इस्तेमाल नक्सलियों द्वारा बीपी प्लेट के रूप में किया जाता है, कॉटन रिबन ब्लैक, मोटर बेल्ट के साथ आयरन कटर मशीन, आयरन कटिंग ब्लेड 2 नग, एल्युमिनियम फोल्डेबल सीढ़ी 2 नग, पोर्टेबल स्पीकर, इलेक्ट्रिक स्विच बोर्ड, नक्सली झंडा, हॉट वॉटर बैग, स्टेथोस्कोप आदि मेडिकल उपकरण बरामद किए गए हैं।

इंद्रावती के जर्जर पुल पर भारी वाहनों की आवाजाही

0

जगदलपुर नगर के पास से बहने वाली इंद्रावती नदी पर दशकों पहले बना पुल किसी भी दिन हादसों का सबब बन सकता है। हाई लेवल ब्रिज बनाया जा रहा है। जर्जर पुल से बड़े वाहनों की लगातार आवाजाही लगी रहती है। इस पर रोक लगाने पुलिस और प्रशासन की ओर से कोई पहल होती नजर नहीं आ रही है।

जर्जर पुल पर लगातार भारी वाहनों की आवाजाही हो रही है, जिससे कभी भी बड़ी दुर्घटना घट सकती है हालांकि इसके बगल से ही नए पुल का निर्माण हो रहा है। पुराने पुल से ट्रेक्टर, मिनी ट्रक, ट्रेक्टर जैसे लोडेड वाहन धड़ल्ले से दौड़ रहे हैं, ट्रैफिक पुलिस को इस पुराने पुल से भारी वाहन आवागमन पर प्रतिबंध लगाना चाहिए। अन्यथा कभी भी गंभीर दुर्घटना घट सकती है।

महाशिवरात्रि पर डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने किया त्रिवेणी संगम में शाही स्नान

0
  • भोलेनाथ से प्रदेशवासियों के लिए की मंगल कामना

रायपुर छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने आज महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर राजिम कुंभ कल्प में त्रिवेणी संगम में पूज्य संतों के साथ शाही स्नान किया। इस शुभ अवसर पर उन्होंने प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और कल्याण की प्रार्थना की।

शाही स्नान के बाद उप मुख्यमंत्री शर्मा ने भगवान राजीव लोचन और भगवान भोलेनाथ का विधिवत पूजन-अर्चन कर प्रदेश की समृद्धि और उन्नति के लिए आशीर्वाद मांगा।उन्होंने कहा कि महाशिवरात्रि केवल एक पर्व नहीं, बल्कि हमारी आध्यात्मिक परंपरा, भक्ति और सनातन संस्कृति का महोत्सव है, जो हमें जीवन में संयम, त्याग और साधना का मार्ग दिखाता है। डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने श्रद्धालुओं और संत समाज का अभिवादन करते हुए कहा कि राजिम कुंभ कल्प छत्तीसगढ़ की आध्यात्मिक चेतना का केंद्र बन चुका है, जहां संत-महात्माओं की उपस्थिति से पूरा वातावरण शिवमय हो जाता है। उन्होंने इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश सरकार द्वारा आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक धरोहरों के संरक्षण के लिए किए जा रहे प्रयासों का उल्लेख किया और कहा कि छत्तीसगढ़ की पावन धरती संत परंपरा की धरोहर रही है, जिसे सशक्त बनाए रखना हमारा कर्तव्य है।

सामूहिक लिंगार्चन में शामिल हुए महापौर पांडे

0

जगदलपुर महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर जगदलपुर महापौर संजय पांडे  भूतेश्वर महादेव मंदिर में सामूहिक पार्थिव लिंगार्चन अभिषेक में शामिल हुए। उन्होंने भगवानभूतेश्वर महादेव की पूजा अर्चना कर बस्तर अंचल की खुशहाली व समृद्धि की कामना की। मंदिर परिसर में आम लोगों के साथ बैठकर महापौर संजय पांडे ने लिंगार्चन एवं अभिषेक किया।

महाशिवरात्रि पर महापौर संजय पांडे डटे व्यवस्था सम्हालने में

0

जगदलपुर महाशिवरात्रि के अवसर पर महापौर संजय पांडे ने आज सुबह दलपत सागर स्थित शिव मंदिर पहुंचकर पूजा अर्चना की साथ ही भक्तों से मिलकर उन्हें महाशिवरात्रि की बधाई दी। मेयर संजय पांडे मंदिर में उमड़ी भीड़ को देखते हुए व्यवस्था बनाने में लग गए। वे माइक थामकर श्रद्धालुओं से बारी बारी से और कम समय में पूजा अर्चना कर बाहर निकलने की अपील करते रहे। संजय पांडे भक्तों को प्रसाद वितरित करने में भी जुट गए थे।

डॉ. श्रेयांश वर्धन जैन को हटाने की मांग उठाई मौर्य ने

0

जगदलपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुशील मौर्य ने कहा है कि डॉ. श्रेयांश वर्धन जैन को महारानी अस्पताल जगदलपुर में संविदा चिकित्सा अधिकारी के रूप में नियुक्ति दी गई है। महारानी अस्पताल में पूर्व से ही चिकित्सकों की कमी है ऐसे में डॉ. जैन से महारानी अस्पताल में कार्य न लेकर उन्हें नोडल अधिकारी बनाकर उनसे अन्य कार्य लिया जा रहा है जो उचित नहीं है। महारानी अस्पताल में ऐसे ही चिकित्सक की कमी है और डॉ जैन से मूल कार्य न लेकर नोडल अधिकारी का कार्य लिया जा रहा है। जनहित में जिसका बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी शहर जगदलपुर विरोध करती है। डॉ. जैन निजी प्रेक्टिस भी करते हैं। जबकि संविदा सेवा शर्तों के अनुसार वे प्राईवेट प्रेक्टिस नहीं कर सकते। अतः ऐसे चिकित्सक को तत्काल नोडल अधिकारी के पद से हटाकर महारानी अस्पताल जगदलपुर में चिकित्सकीय कार्य लिया जाए।

MOST POPULAR

HOT NEWS