City Media - Page 1344 of 1856 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1344

कंगना रनौत द्वारा दिए गए विवादित बयान को लेकर प्रदेश महामंत्री कांग्रेस कमेटी ने पद्मश्री पुरूस्कार वापस लेने राष्ट्रपति को लिखा पत्र

0

2020-21 का पद्मश्री पुरूस्कार जो देश का सर्वोच्च पुरूस्कारों में से एक है एवं देश के आत्म सम्मान का प्रतीक है। यह पुरूस्कार कला व सिनेमा के क्षेत्र में अभिनेत्री कंगना राणावत को ससम्मान प्रदान किया गया ।

किन्तु वर्तमान समय में उनके द्वारा देश की आजादी को लेकर व अमर शहीदों के प्रति देश की आत्मा को ठेस पहुँचाने वाला एक विवादित बयान दिया गया है।

This image has an empty alt attribute; its file name is ajay-coll.jpg

जो इस प्रकार है :- ‘‘हमारे देश को 1947 में मिली आजादी भीख में दे दी गई थी। असली आजादी तो 2014 के बाद मिली है।‘‘

इस बयान से देश के राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, सुभाष चंद्र बोस, भगत सिंह, व लाखों महापुरूषों व स्वतंतत्रा संग्राम सेनानियों का जिन्होंने देश की आजादी के लिए कठोर से कठोर यातनाओं  व पीड़ा को सहते हुए अपने प्राणों की आहुति देश की आजादी के लिए न्योंछावर कर दिया।

This image has an empty alt attribute; its file name is mathurcineplex.jpg

उनके द्वारा दिये गये बयान से महापुरूषों व अमर शहीदों का अपमान है एवं करोड़ो देशवासियों के आत्म-सम्मान को ठेस पहुंचा है व पद्मश्री पुरूस्कार की गरिमा को विखंडित किया गया है।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png

उपरोक्त तथ्यों के आधार पर शंकर पिपरे प्रदेश महामंत्री छत्तीसगढ़ कांग्रेस कमेटी अजा विभाग महामहिम राष्ट्रपति जी से निवेदन किया है कि देश की आजादी को लेकर व अमर शहीदों की कुर्बानियों, बलिदानियों को ‘‘भीख में मिला सम्बोधित करने वाली अभिनेत्री कंगना राणावत से पद्मश्री पुरूस्कार वापस लेकर ऐसी विचार धाराओं को रोका जायें।‘‘

This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

निकाय क्षेत्रान्तर्गत विभिन्न वार्डों में पार्षद व एल्डरमैन निधि से स्वीकृत निर्माण कार्यों का भूमिपूजन नगर पालिका अध्यक्ष शीबू नायर जी के करकमलों से किया गया।

0

नगर पालिका अध्यक्ष शीबू नायर जी ने बताया कि वार्डवासियों के मांग के अनुरूप नगर के वार्ड क्रमांक-10 में मूत्रालय निर्माण व छोटा उद्यान निर्माण कार्य,वार्ड क्रमांक-11 में चबूतरा निर्माण,सीसी रोड,नाली व स्लैब निर्माण कार्य,वार्ड क्रमांक-12 में चबूतरा निर्माण कार्य,वार्ड क्रमांक-14 में जीआई पाइपलाइन विस्तारीकरण कार्य एवं वार्ड क्रमांक-17 में मुक्तिधाम उन्नयन कार्य का भूमिपूजन किया गया है।

This image has an empty alt attribute; its file name is ajay-coll.jpg

भूमिपूजन कार्यक्रम के दौरान नगर पालिका उपाध्यक्ष संतोष देवांगन जी,सेवादल के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष संतोष पांडेय जी,मंत्री मीडिया प्रभारी विवेक मसीह जी,पूर्व नपा उपाध्यक्ष रवि जायसवाल जी,वरिष्ठ कांग्रेस नेता व एल्डरमैन प्रमोद तिवारी जी,पीआईसी सदस्य व पार्षद रुखसाना बेगम जी,चंद्रप्रकाश सिन्हा जी,पार्षद स्वप्निल तिवारी जी,यंगेश देवांगन जी,ताम्रध्वज सुधाकर जी,हेमंत गौतम जी,एल्डरमैन केव्ही अब्राहम जी,जगदीश श्रीवास जी,जी.ईश्वर राव जी,झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष प्रदीप कुमार जी,कांग्रेस नेता रामु शर्मा जी,पप्पू पंजवानी जी,जिला युवा कांग्रेस के महासचिव परितोष हंसपाल जी,राजू चौधरी जी,ताराचंद बघेल जी,जावेद खान जी,अभिषेक राव जी सहित वार्ड के गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

बालोद जिले में भी हुआ पुलिस कर्मियों का तबादला, देखें पूरी लिस्ट

0

बालोद. जिले में कानून व्यवस्था में सख्ती लाने के लिए बालोद पुलिस अधीक्षक सदानंद कुमार ने बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की जिसमे 167 पुलिस कर्मियों का स्थानांतरण आदेश जारी किया | 

This image has an empty alt attribute; its file name is ajay-coll.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

दल्ली राजहरा से दुर्ग तक चलने वाली 2 गाड़ियों को अविलम्ब आरम्भ किये जाने की मांग को लेकर राजहरा व्यापारी संघ के प्रतिनिधि मंडल ने नगर आगमन पर सांसद मोहन मंडावी को ज्ञापन सौंपा

0

दल्लीराजहरा । दल्ली राजहरा से दुर्ग तक चलने वाली 2 गाड़ियों को अविलम्ब आरम्भ किये जाने की मांग को लेकर राजहरा व्यापारी संघ के प्रतिनिधि मंडल ने नगर आगमन पर साँसन्द मोहन मंडावी को ज्ञापन सौंपा । ज्ञापन में कहा गया है कि कोरोना संक्रमण के पूर्व दो रेलगाड़ियाँजो दल्ली राजहरा से दुर्ग तक चला करती थी उसे अविलम्ब चालू करने करें । गाड़ी नम्बर 78826, 78827 जो कि सप्ताह में तीन दिन दल्ली राजहरा से दुर्ग एवं वापसी दुर्ग से दल्ली राजहरा तक चलती थी. इसे आरभ करते हुए सप्ताह में सातों दिन दल्ली राजहरा से रायपुर तक चलायी जाये। क्योंकि केंवटी, दल्ली राजहरा एवं आसपास क्षेत्र के लोग सुबह की ट्रेन से रायपुर आते हैं उन्हें वापस जाने के लिए कोई ट्रेन सुविधा नहीं है। इसलिए इस ट्रेन को सातों दिन रायपुर तक चलाया जाये। वही गाड़ी नम्बर 78820 , 78827 जो शाम को 6:00 बजे दल्ली राजहरा से चलकर दुर्ग तक आती थी एवं रात्रि 9:00 बजे दुर्ग से वापस दल्ली राजहरा जाती थी, यह ट्रेन भी पिछले कोरोना काल से बंद है, इसे भी पुराने समय के अनुसार चलाया जाये। जिससे रात्रि के समय दुर्ग भिलाई से दल्ली राजहरा व आसपास के क्षेत्र जाने वाले लोगों को रेल सुविधा मिल सके। इस दौरान व्यापारी संघ अध्यक्ष गोविंद वाधवानी , महामंत्री क्रांति जैन, रमेश मित्तल , अशोक लोहिया , प्रेम जायसवाल,विनोद गुणधर,अमित जायसवाल , हितेश लालवानीउपस्थित थे ।

This image has an empty alt attribute; its file name is ajay-coll.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

दर्जनों शिकायतों के बावजूद क्यों नहीं हुई कार्यवाई, अधिकारी मौन, मामला जनपद पंचायत में दो कर्मचारियों के विवाद का, प्रधानमंत्री से लेकर स्थानीय अधिकारी तक की जा चुकी है शिकायत

0

जगदलपुर
शासकीय कार्यालय में किये गए शिकायत के निराकरण के लिए बाकायदा राष्ट्रीय व राज्य स्तर पर मापदंड तय किये गए हैं की निर्धारित समयावधि में शिकायत प्रकरणों में जांच उपरांत अंतिम रिपोर्ट तैयार कर निराकरण किया जाए. लेकिन एक मामला स्थानीय जनपद पंचायत का ऐसा भी आया है जहाँ विगत 8 वर्षों में किये गए शिकायतों पर किसी भी प्रकार का निराकरण नहीं किया गया, वहीँ अब भी कई ताजा शिकायत निराकरण के लिए लंबित हैं. अब यहाँ यह कहना लाजमी हो जाता है कि जिसके विरुद्ध शिकायत की गयी है वह या तो इतना प्रभावशाली है की उसने सभी अधिकारियों को धता दिखा दिया है या फिर उसके तेज़ और शातिराना दिमाग के आगे बड़े-बड़े अधिकारियों ने भी मत्था टेक दिया है.

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, जनपद पंचायत कार्यालय में सहा. ग्रेड 03 के पद पर पदस्थ अंजली मिश्रा ने अपने ही कार्यालय में पदस्थ सहायक ग्रेड 02 सुजाता जेना के विरुद्ध वर्ष 2014 से लेकर अभी कुछ दिन पूर्व तक दर्जनों शिकायतें की जिसमें जबरन मानसिक प्रताड़ित करने, अभिलेख चोरी, सुचना के अधिकार के तहत जानकारी का प्रदान नहीं करना, एक पक्षीय कार्यवाई करते हुए अंजली को निलंबित करने सहित अनेकों मामले व शिकायत आज पर्यंत लंबित हैं. तब से लेकर अब तक अंजली द्वारा निरंतर पत्र व्यव्हार किया जा रहा है लेकिन सभी शिकायतों और आवेदनों पर कोई ठोस कार्यवाई का नहीं होना यह स्पष्ट कर रहा है की जनपद पंचायत में अधिकारी से ज्यादा कर्मचारियों की तूती बोल रही है.

वर्ष 2016 के जनवरी माह में छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग के पत्र क्रमांक 2108/रामआ/जगदलपुर/16-183 के मुताबिक, अंजली मिश्रा के विरुद्ध चल रहे सेवा अभिलेख की चोरी के आरोप की जांच कर 07 दिवस के अन्दर आयोग को अवगत करना था लेकिन अंजली बताती है कि इस आदेश पर भी कार्यालय के कर्मचारियों द्वारा कोई भी जवाब नहीं दिया गया जिसके चलते आज पर्यंत तक आयोग में मामला लंबित है. जनपद पंचायत के सभी कर्मचारियों ने सामूहिक तौर पर अंजली के विरुद्ध इसी साल जनवरी माह में ही अन्य कर्मचारियों के साथ गाली-गलौज व निरंतर झगड़ा करने की शिकायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी को किया था, यह भी आज पर्यंत तक लंबित है. जिला पंचायत के पत्र क्रमांक 1047/जिपं/शि.शा./जनशि/2016-17 दिनांक 18/नवम्बर/2016 व पत्र क्रमांक 11586/जिपं/शि.शा./जनशि/2016-17 दिनांक 31/दिसंबर/2015 में इसी मामले से जुड़े पांच कार्यालयीन पत्रों पर तत्काल जांच कर प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के लिए मुख्य कार्यपालन अधिकारी (जनपद) को निर्देशित किया गया था, लेकिन ये दोनों पत्र भी आज पर्यंत तक जनपद कार्यालय के किसी कोने में धूल खा रहे हैं. 07 फ़रवरी 2014 को राज्यपाल के अवर सचिव ने जन शिकायत निवारण विभाग, रायपुर के सचिव को भी अंजली के मामले में जांच करने हेतु आदेशित किया था लेकिन स्थानीय जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी व कर्मचारियों की मिलीभगत से इस पत्र पर भी विशेष ध्यान नहीं दिया गया. इस सम्बन्ध में कलेक्टर बस्तर ने मुख्य कार्यपालन अधिकारी को दिनांक 05 जून 2017 में स्मरण पत्र भी प्रेषित किया था लेकिन यहाँ भी जनपद के कर्मचारियों ने कलेक्टर को धता दिखाते हुए कोई ठोस कार्यवाई नहीं की. पूर्व विधायक संतोष बाफना ने वर्ष 2015 में पुलिस अधीक्षक को पत्र प्रेषित कर अंजली को मानसिक तौर पर परेशान किये जाने की जांच करने पत्र भी प्रेषित किया था, जिस पर भी कोई ठोस कार्यवाई नहीं हुई.

इस सम्बन्ध में जानकारी लेने के लिए जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी वाई. के. पटेल को कई दफा फोन किया गया लेकिन ख़बर लिखे जाने तक उनका कोई जवाब नहीं आया.

मामले में सुजाता जेना ने कहा कि किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए लिखित आवेदन करें, तभी जानकारी दी जा सकेगी.

प्रदेश के उद्योग एवं आबकारी मंत्री एवं खाद्य मंत्री मुख्यमंत्री के पिता हाल जानने पहुंचे

0

जगदलपुर/ प्रदेश के उद्योग एवं आबकारी मंत्री कवासी लखमा एवं खाद्य मंत्री अमरजीत भगत मुख्यमंत्री के पिता नंद कुमार बघेल का हाल जानने पहुंचे! गौरतलब है कि पिछले दिनों स्वास्थ्य खराब होने से उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया था दोनों मंत्रियों ने स्वास्थ्य संबंधी तथा चिकित्सकों द्वारा की जा रही उपचार के विषय में जानकारी ली बघेल ने स्वास्थ्य में सुधार होने की बात कही! लखमा एवं भगत ने जल्द स्वस्थ होने के लिए शुभकामनाएं दी इस दौरान दोनों मंत्रियों के समर्थक कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे!


सुरेश रावल मीडिया सलाहकार

स्वर्गीय सुनील घोष की स्मृति में लालबाग लायन्स क्लब जगदलपुर द्वारा फ़ुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया

0

स्वर्गीय सुनील घोष की स्मृति में लालबाग लायन्स क्लब जगदलपुर द्वारा आयोजित फ़ुटबॉल टूर्नामेंट के उद्घाटन सत्र में साथियों के साथ मैच देखने का अवसर मिला, युवा आयोजकों ने बहुत सुंदर आयोजन किया है ..!

सभी को बहुत बहुत शुभकामनाएँ !!

राजीव युवा मितान क्लब द्वारा इंदिरा गाँधी के जन्मदिवस के अवसर पर अवार्ड समारोह का आयोजन

0

डॉ एस वली आज़ाद – नारायणपुर 17 नवंबर 2021

जिला मुख्यालय नारायणपुर में राजीव युवा मितान क्लब द्वारा इंदिरा गाँधी के जन्मदिवस के अवसर पर आयरन लेडी इंदिरा गाँधी अवार्ड समारोह 2021 का आयोजन 19 नवम्बर को प्रातः 11 बजे ऑडिटोरियम बालक क्रीडा परिसर मैदान में किया गया है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अध्यक्ष छत्तीसगढ़ हस्तशिल्प विकास बोर्ड एवं विधायक नारायणपुर चंदन कश्यप होंगे। वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला पंचायत अध्यक्ष ष्यामबती नेताम, उपाध्यक्ष जिला पंचायत देवनाथ उसेण्डी, नगर पालिका अध्यक्ष सुनीता मांझी करेंगी। विशिश्ट अतिथि के तौर पर कलेक्टर धर्मेश साहू , पुलिस अधीक्ष्ज्ञक गिरजा शंकर जायसवाल , सचिव रामकृष्ण मिशन आश्रम, नारायणपुर स्वामी व्याप्तानंद महाराज और क्षेत्र के जनप्रतिनिधि रजनू नेताम उपस्थित रहेंगे। राजीव गांधी युवा मितान संयोजक अमित भद्र, सह संयोजक बोधन देवांगन ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान जिले के उत्कृष्ट कार्य करने वाले 10 महिलाओं को सम्मानित किया जायेगा।

केंद्र सरकार के गलत नीतियों से लगातार बढ़ रहे महंगाई, ग्रामीणों को अवगत कराने जन जागरण अभियान शुरू

0

ब्लॉक कांग्रेस ने माहका पालकी बिंजली मे पदयात्रा कर मोदी सरकार के नाकामियों को ग्रामीणों को अवगत कराया

डॉ एस वली आज़ाद – नारायणपुर 17 नवंबर 2021

केंद्र की भाजपा सरकार के गलत नीतियों से बेहताश बढ़ते लगातार महंगाई और केंद्र सरकार की नाकामियों को बताने ब्लॉक कांग्रेस कमेटी नारायणपुर ने गाँव गाँव मे जन जन नागरिकों को मोदी सरकार की विफलताओं को बताने जन जागरण अभियान चला रही है, छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस के द्वारा जन जागरण अभियान के शुरुआत के बाद जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष देवनाथ उसेंडी के दिशानिर्देश पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी नारायणपुर अध्यक्ष रवि देवांगन के नेतृत्व मे आम जनता को देश मे लगतार बढ़ते महंगाई और कैसे केंद्र की भाजपा सरकार मे महंगाई चरम सीमा को पार कर रही है यह सब भाजपा सरकार की नाकामियों को बताने ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के द्वारा आम जनता तक पहुंच कर भाजपा सरकार की नाकामियों को बताने जन जागरण अभियान चला रही है और इस अभियान के तहत गाँव गाँव तक पहुंच कर बढ़ते महंगाई से ग्रामीणों को अवगत कराया जा रहा है वही छत्तीशगढ़ कांग्रेस सरकार के द्वारा किसान, गरीब मजदूर की आय बढ़ाने के लिए धान का मूल्य मे इजाफा कर रही है, और विकास के कार्य को आगे बढ़ा रही है बे मौसम बारिश से फसलों को नुकसान का सर्वे का रही है, केंद्र की भाजपा सरकार के गलत नीतियों से उपजे महंगाई से आज आम जनता श्रस्त हो चुकी है आम जनता ऐसे महंगाई से लगतार गरीबी रेखा के निचे पहुंच रहे है लगातार बेराजगारी बढ़ रही है जन जागरण पदयात्रा मे पीसीसी सदस्य राजेश दीवान, जिला कांग्रेस अध्यक्ष देवनाथ उसेंडी ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रवि देवांगन, शहर कांग्रेस अध्यक्ष रघु मानिकपुरी, यूथ कांग्रेस अध्यक्ष अमित भद्र, जनपद पंचयात अध्यक्ष पंडी वड्डे, नगर पालिका अध्यक्ष सुनीता मांझी, अल्पसंख्यक विभाग अध्यक्ष शेख महमूद, यूथ कांग्रेस प्रदेश सचिव बोधन देवांगन, एन एस यू आई प्रदेश सचिव जय वट्टी, जिला पंचायत सदस्य सुक्कू सलाम, गंगा दई शोरी सांसद प्रतिनिधि अजय देशमुख, नगर पालिका उपाध्यक्ष प्रमोद नैंलवाल, गजा पटेल, शब्बीर बढ़गुजार, दीपक गाँधी, रैनु कुमेटी, अर्जुन नाग, मैनु कुमेटी, एवं अन्य सदस्य कार्यकर्त्ता उपस्थित थे!

शिक्षा के नाम पर लूट का गोरखधंधा चला रहा नारायणपुर जिला शिक्षा विभाग

0

आम आदमी पार्टी जिला नारायणपुर शिक्षा विभाग मे हो रहे भष्ट्राचार के खिलाफ अभियान चलाकर बच्चो का हक दिलाकर रहेगी-राजू सलाम जिला अध्यक्ष युथविंग जिला नारायणपुर

आम आदमी पार्टी नारायणपुर जिला अध्यक्ष नरेंद्र नाग ने शिक्षा विभाग पर लगाया गोरखधंधे का आरोप उन्होंने जिला कलेक्टर से इस बात की शिकायत करते हुए बताया कि पलको के माध्यम से हमे शिकायत मिली कि कस्तुरबा गांधी बालिका आदर्श विद्यालय सुलेंगा में प्रत्येक बच्चो से गमला खरीदवाया पूरी तरह से गलत व अनुचित है वही बच्चो को छठवीं कक्षा मे मिले ब्लेजर ,नेपकीन, टीशर्ट, स्लेक, जुता मोजा,को भी आठवी तक उपयोग कराया गया व दो वर्षो तक कोई भी इस प्रकार का नया समान नही बांटा गया और न ही खरीदी किया गया परन्तु इस प्रकार की सामानों की खरीदी के बीलो के नाम पर लगातार आहरण होता रहा |

नरेन्द्र नाग ने कहाँ इसी प्रकार नारायणपुर जिला भष्टाचारियो का अड्डा होता जा रहा है यहां तक कि स्कूली बच्चो को बीना किसी सुविधा उपलब्ध कराये ही बच्चो के नाम पर ब्लेजर,नेपकीन, टीशर्ट,स्लेक, जुता मोजा व अन्य सामग्री पर खर्च केवल कागजो मे है जबकि हर वर्ष उपलब्ध कराने वाली चीजों को भी पिछले 2 वर्षों से नही दिया गया और उसके नाम पर आहरण ये दर्शाता है कि विभाग के कई आला अफसर इस घोटाले में शामिल होंगे जिसकी जांच होनी चाहिए व शिक्षा के नाम पर लूट को रोका जाना चाहिए |

उन्होंने कहा आम आदमी पार्टी शिक्षा के नाम पर गम्भीर है व इस तरह की लापरवाही व घोटाले बर्दास्त नही करेगी । अधिक्षिका की इतनी बडी गलती को शिक्षा विभाग आखों मे पट्टी बांधकर देख रहा है हमे लगता है अधिक्षिका के साथ मिलकर कमीशनखोरी का कारोबार चल रहा है |

पालको के माध्यम से जब हमें पता चला तो इस मामले मे कार्यावाही करने कलेक्टर को ज्ञापन देकर उच्चस्तरीय जांच की मांग कर अधिक्षिका को निलंबित करने व दोषियों पर कार्यवाही करने की मांग की है यदि इसपर जल्द ही कोई कार्यवाही नही हुई तो आम आदमी पार्टी कलेक्टोरेट के साथ शिक्षा विभाग का घेराव करेगी।

MOST POPULAR

HOT NEWS