इस साल रक्षाबंधन पर बहनें अपने भाई की कलाई पर किसी भी समय राखी बाँध सकती है | ज्योतिष शास्त्र के अनुसार राहू और भद्रा काल में राखी बांधना शुभ नहीं माना जाता पर इस वर्ष रक्षाबंधन के दिन भद्रा काल का साया न रहने से किसी भी समय राखी बांध सकती है | ज्योतिष गणना के अनुसार, इस साल रक्षाबंधन पर दो विशेष शुभ मुहूर्त का संयोग है। रक्षाबंधन पर धनिष्ठा नक्षत्र के साथ शोभन योग का शुभ संयोग बन रहा है। ज्योतिष शास्त्र में इस शुभ संयोग को अति उत्तम माना गया है। माना जाता है कि इस संयोग में रक्षाबंधन भाई और बहन दोनों के लिए काफी फलदायी होता है। भद्रा काल 23 अगस्त की सुबह 5:34 से 6:12 बजे तक रहेगा।
जगदलपुर। एक जनवरी 2021 के पहले जिस महारानी अस्पताल को भारतीय जनता पार्टी की तत्कालीन सरकार ने बंद करने की ठानी थी, बस्तर की लाइफ लाइन को खंडहर में तब्दील कर दिया गया था। संवेदनशील मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बस्तर के प्रथम प्रवास पर महारानी अस्पताल के संवर्धन की घोषणा की जिसका प्रत्यक्ष रूप अब सबके सामने है। महारानी अस्पताल का कायाकल्प हुआ वरन जिसका लाभ लोगों को मिल रहा है। महारानी अस्पताल जिला अस्पताल को सौ बिस्तर से 200 किये जाने की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान कर फिर एक बार मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बस्तर में स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए अपनी संवेदनशीलता प्रगट किया जिसके लिए छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी आईटी सेल आभार व्यक्त करता है। आईटी सेल प्रदेश महासचिव व मिडिया प्रभारी योगेश पानीग्राही ने आगे कहा महारानी अस्पताल बस्तर की लाइफ लाइन मानी जाती है किंतु पूर्ववर्ती सरकार ने इसका बेडागर्क कर दिया था किंतु मुख्यमंत्री की घोषणाओं से एक बार फिर बस्तर के लोगों में स्वास्थ्य सुविधाओं में वृद्धि की उम्मीद जागी है। सबसे बड़ी बात यह है कि महारानी अस्पताल में चिकित्सकों सहित स्टाफ की भर्ती किया जायेगा जिससे बस्तर के लाखों लोगों को मुफ्त में स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध होगी। पानीग्राही ने आगे कहा कि पूरे प्रदेश में स्वास्थ्य सुविधाओं की दृष्टि से नीत नए योजनाएं लागू किया जा रहा है जिसमें शहरी क्षेत्रों में मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना व ग्रामीण अंचलों में मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लीनिक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करा रही है,इसका लाभ भी गरीबों को मिल रहा है। संवेदनशील मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सस्ती दवा दूकानें भी खोलने का निर्णय लिया है जोकि अपने आप में एक बड़ा निर्णय है। स्वास्थ्य सुविधाओं के प्रति संवेदनशील सोच है कि बस्तर की लाईफ लाईन महारानी अस्पताल से जनता को ज्यादा से ज्यादा स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हो रही है।
आज भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णु देव साय, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय, प्रदेश मिडिया प्रभारी दीपक म्हस्के एवं बस्तर जिला अध्यक्ष रूपसिंह मंडावी की सहमती से बस्तर जिला आईटी सेल संयोजल आशुतोष आचार्य एवं सोशल मिडिया जिला संयोजक तेजपाल शर्मा द्वारा बस्तर जिले के नव नियुक्त आईटी सेल व सोशल मिडिया विभाग भाजपा के कार्यकारिणी एवं मंडल संयोजकों की घोषणा की गई.
इस दौरान जिला कार्यकारिणी आईटी सेल में चुम्मन पाण्डेय को सह संयोजक, सुप्रियो मुखर्जी को ऑडियो-विडियो कांफ्रेस प्रमुख, प्रदीप पाढ़ी को ऑडियो-विडियो कांफ्रेस सहप्रमुख, मनीष पवार को डाटा मैनेजमेंट प्रमुख, महेश कश्यप को डाटा मैनजमेंट सहप्रमुख, सोमप्रकाश जोशी को संवाद प्रमुख, कशिश तिवारी को संवाद सहप्रमुख, राजेश पाण्डेय को कार्यालय प्रभारी एवं गौरीशंकर को कार्यकारिणी सदस्य नियुक्त किया गया. इसके साथ ही सोशल मिडिया विभाग में सचिन झा को ट्विटर टोली प्रमुख, अभिषेक जिन्हा को ट्विटर टोली सहप्रमुख, अनिमेष मिश्रा को फेसबुक-इन्स्टाग्राम टोली प्रमुख, मिहन चौरसिया को फेसबुक-इन्स्टाग्राम टोली सहप्रमुख, अर्जुन काबरा को व्हाट्सअप टेलीग्राम प्रमुख, धुनिलाल देवांगन को व्हाट्सअप टेलीग्राम सहप्रमुख, शेख सिराजुद्दीन को व्हाट्सअप टेलीग्राम सहप्रमुख, नवीन बर्मन को कंटेंट मेकिंग संकलन प्रमुख नियुक्त किया गया है.
इसके साथ ही कार्यकारिणी के अलावा मंडल में आईटी सेल में दिव्यांश सिंघल को जगदलपुर, चंदन झा को बस्तर, डमरू कश्यप को बकावंड, तरुण पाण्डेय को करपावंड, मुकेश दीवान को भानपुरी, महादेव कवासी को दरभा, थैलेश पाणिग्रही को तोकापाल, भूपेन्द्र ठाकुर को बास्तानार, पप्पू चालकी को नगरनार एवं अम्र गुप्ता को नानगुर मंडल का प्रभार दिया गया है वहीं सोशल मिडिया विभाग में प्रकाश झा को जगदलपुर, सत्यम झा को बस्तर, नरेंद्र सेठिया बकावंड, सुंदर सेठिया करपावंड, भूपेन्द्र दीवान को भानपुरी, सुरेश सिंह को दरभा, त्रिकांत पाणिग्रही को तोकापाल, राजू बैग को बास्तानार, गणेश नागवंशी को नगरनार एवं डमरू भारती को नानगुर मंडल सोशल मिडिया का प्रभारी नियुक्त किया है.
इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष विष्णु देव साय, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय, प्रदेश मिडिया प्रभारी दीपक म्हस्के एवं बस्तर जिला अध्यक्ष रूपसिंह मंडावी की सहमती से बस्तर जिला आईटी सेल संयोजल आशुतोष आचार्य एवं सोशल मिडिया जिला संयोजक तेजपाल शर्मा ने सभी नवनियुक्त आईटी सेल व सोशल मिडिया विभाग भाजपा के कार्यकारिणी एवं मंडल संयोजकों को बधाई देते हुए उन्हें सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दी. नियुक्ति से सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता में कार्यकारिणी व मंडल की घोषणा के बाद चारो ओर खुशी का माहौल है.
आज नगरनार मिडिल स्कूल स्थित फुटबॉल ग्राउंड में साँसद दीपक बैज व वरिष्ठ कांग्रेसी मलकित सिंह गैदु चैम्पियंस ट्राफी 2021 ग्रामीण स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता के फाइनल मैच में नगरनार पहुचे मैच की शुरुआत राष्ट्रगान से हुई साथ ही साँसद दीपक बैज जी के द्वारा एक एक खिलाड़ियों से परिचय लिया गया और सिक्का उछाल कर व फुटबॉल को किक मार कर विधिवत मैच का शुभारंभ किया साथ ही साँसद प्रतिनिधि नगरनार ब्लाक धनुरजय दास ने अतिथियों का स्वागत माला व शाल पहनाकर किया।
इस दौरान साँसद प्रतिनिधि नगरनार ब्लाक धनुरजय दास,प्रभुलाल बघेल,जितेंद्र नाथ,दिगंबर सेठिया,राजू पटेल,कमलसाय बघेल,सम्भुनाथ,पल्लव यादव,अनुराग महतो एवँ समस्त प्रतिभागी व दर्शकगण उपस्थित रहे।
नारायणपुर – भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व राजीव गाँधी की जयंती पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी नारायणपुर के तत्वाधान मे लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह मे राजीव गाँधी की छाया चित्र पर पुष्प अर्पित कर माल्यार्पण किया गया! 20वी सदी मे रह कर 21 वी सदी की सोच रखने वाले पूर्व प्रधानमंत्री मंत्री आधुनिक भारत का निर्माण करना चाहते थे जिन्हे आज भी कम्प्यूटर युग और संचार क्रांति के रचयिता कहा जाता है प्रदेश कांग्रेस महामंत्री राजनू नेताम ने कहा की जब देश के सरकारी विभागों मे मोटी मोटी फाइल जमा होते रहती थी तो इन फाइलो से मुक्त होने के लिए राजीव गाँधी कम्प्यूटर लाये, गंभीर स्वाभाव और आधुनिक निर्माण के लिए निर्णय लेने की अद्भुत क्षमता थी उनके पास, जिला अध्यक्ष देवनाथ उसेंडी ने कहा की पंचायती राज लाने वाले पूर्व प्रधानमंत्री राजीव जी ने गांव का विकास करने के लिए गांव को पंचयाती राज से जोड़ा युवाओं को अपने मत का उपयोग करने के लिए वोट देने का अधिकार को 21 वर्ष से घटा कर 18 वर्ष किया गया, किसान को धान की खेती मे अधिक अधिक धान की पैदावार हो इसके लिए राजीव जी ने रसायनिक खाद उपलब्ध कराया, कार्यक्रम को ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रवि देवांगन ने संबोधित किया, जिला कांग्रेस के मार्गदर्शन पर एन एस यू आई के पदाधिकारीयों ने जिला हॉस्पीटल मे फल वितरण कर हॉस्पीटल मे ही रक्तदान किया! इस मौके पर शहर कांग्रेस अध्यक्ष रघु मानिकपुरी, नगर पालिका अध्यक्ष सुनीता मांझी, वरिष्ठ कांग्रेसी जेपी देवांगन, महिला कांग्रेस अध्यक्ष रशीला कश्यप, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष वेदबती पात्र, अल्पसंख्यक विभाग अध्यक्ष शेख महेमूद, नगर पालिका उपाध्यक्ष प्रमोद नैलवाल, जिला कांग्रेस सचिव संजय राय, यूथ कांग्रेस प्रदेश सचिव बोधन देवांगन, सोनिका पोर्ते, विक्रम बैस, पिंटू गुप्ता, युधिष्ठिर जैन, राजेश साहू, मोहित देवांगन, एन एस यू आई प्रदेश सचिव जय वट्टी, दीपक गाँधी, एन एस यू आई अध्यक्ष उमेश कर्मा, लालू कोर्राम, सुक्कू सलाम, रमसू उसेंडी, एवं अन्य कांग्रेस कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे!
थाना महामाया क्षेत्रान्तर्गत एक अज्ञात व्यक्ति उम्र लगभग 40 से 45 साल का शव मिला है मेहरूम रंग का फुलपेन्ट पहना है मर्ग कायम कर पंचनामा कार्यवाही में लिया गया है |
इस सम्बन्ध में पता चलने पर थाना महामाया को 9479192036 पर सूचित करने का कष्ट करें |
भाजपा प्रदेश प्रवक्ता कश्यप ने प्रभारी मंत्रियों को डीएमएफ अध्यक्ष बनाने की प्रदेश सरकार की मांग ठुकराए जाने का स्वागत कर कहा- प्रदेश सरकार को अड़ंगेबाजी की आदत से बाज आना चाहिए
कश्यप का सवाल- कोरोना संक्रमण रोकने प्रधानमंत्री से अधिकार लेकर कलेक्टर देने वाली प्रदेश सरकार प्रभारी मंत्रियों को अपने ‘किन उद्देश्यों’ के लिए डीएमएफ अध्यक्ष बनाने पर ज़ोर दे रही है?
भारतीय जनता पार्टी प्रदेश प्रवक्ता व पूर्व मंत्री केदार कश्यप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के उस निर्णय का स्वागत किया है, जिसमें केंद्र सरकार ने प्रदेश सरकार की मांग ठुकराते हुए ज़िला खनिज न्यास संस्थान (डीएमएफ) के अध्यक्ष पद पर ज़िला कलेक्टरों को ही अध्यक्ष बनाए जाने की प्रतिबद्धता व्यक्त की गई है। कश्यप ने कहा कि इससे प्रदेश स्तर पर भ्रष्टाचार पर अंकुश लगेगा और प्रदेश सरकार केंद्र की राशि का मनमाना उपयोग नहीं कर सकेगी।
भाजपा प्रदेश प्रवक्ता व पूर्व मंत्री कश्यप ने कहा कि केंद्र सरकार अपने फ़ंड की राशि का बेहतर व सार्थक उपयोग करने के लिए जो व्यवस्था बनाती है, प्रदेश सरकार को उसमें अड़ंगा डालने की आदत से बाज आना चाहिए। प्रदेश सरकार की इस मांग का कोई औचित्य है कि डीएमएफ में ज़िलों के प्रभारी मंत्रियों को अध्यक्ष बनाया जाए। इस बारे में प्रदेश सरकार के उक्ताशय की मांग के पत्र का ज़वाब देकर केंद्र सरकार ने स्पष्ट कर दिया है कि वह अपने निर्णय पर क़ायम रहेगी। कश्यप ने कहा कि प्रदेश सरकार ने केंद्र की योजनाओं और कार्यक्रमों के क्रियान्वयन में न केवल दुराग्रहपूर्ण उदासीनता का परिचय दिया है, अपितु कई योजनाओं के सीधे लाभ से पात्र हितग्राहियों को वंचित कर भ्रष्टाचार की गुंजाइशों को बढ़ावा दिए जाने की शिकायतें भी सामने आई थीं। इसके बावज़ूद प्रदेश सरकार केंद्र के निर्णय में अड़ंगेबाजी पर आमादा थी।
भाजपा प्रदेश प्रवक्ता व पूर्व मंत्री कश्यप ने प्रदेश सरकार से यह स्पष्ट करने का आग्रह किया कि वह प्रभारी मंत्रियों को अपने ‘किन उद्देश्यों’ के लिए डीएमएफ अध्यक्ष बनाने पर ज़ोर दे रही है? यह सचमुच हैरतभरी बात है कि कोरोना जैसी वैश्विक महामारी को रोकने के लिए प्रधानमंत्री से अधिकार लेकर कलेक्टर को सारे अधिकार देने वाली प्रदेश सरकार अब डीएमएफ का अध्यक्ष कलेक्टर के बजाय मंत्री को बनाना चाहती है! कश्यप ने कहा कि प्रदेश सरकार की इस समूची क़वायद से साफ़ हो चला है कि जहाँ ज़िम्मेदारी की बात होगी, काम करके दिखाने की चुनौती होगी, तो प्रदेश सरकार उसे कलेक्टर पर थोप दे और कमीशन के तौर पर ‘कमाई’ करने, मलाई छानने, भ्रष्टाचार और मनमर्जी से ख़र्च करने के लिए सारे अधिकार प्रदेश सरकार को चाहिए। कश्यप ने प्रदेश सरकार की मंशा पर सवाल खड़ा करते हुए इसे बदनीयती का नमूना बताया और कटाक्ष किया कि प्रदेश सरकार और कांग्रेस के लोग शायद 30-40 प्रतिशत कमीशन के हाथ नहीं लगने से बेचैन हो रहे हैं।
राजनांदगांव – नाबालिग बच्ची को पुलिस जवान ने अपनी हवस का शिकार बनाया और जान से मारने का भी प्रयास किया गया | प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना राजनांदगांव जिले के छुईखदान की है | घर पर खाना बनाने वाली महिला की नाबालिग बेटी को पुलिस जवान ने अपनी हवस का शिकार बनाया और बाद में उसी नाबालिग बच्ची को जलाकर जान से मारने का प्रयास करने का भी आरोप लगा है।
छुईखदान थाने में पदस्थ आरोपी एएसआई नरेन्द्र गहिने द्वारा लंबे समय से नाबालिग का शरीरिक शोषण किए जा रहा था । खुद पीड़िता ने अपनी मां के साथ थाने पहुंचकर अपने साथ किये गये दुराचार की शिकायत दर्ज कराने पर 14 अगस्त उसकी करतूत थाने तक पहुंची । पुलिस अनुविभागीय अधिकारी जीसी पति ने मामले की पुष्टि की। मामले की शिकायत के बाद अपराध की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए। पुलिस ने आरोपी एएसआई नरेन्द्र गहिने को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है । आरोपी के खिलाफ भादंवि की विभिन्न धाराओं के अलावा पाक्सो की धाराएं भी लगायी गयी है ।
18 अगस्त 2021 दिन गुरुवार को पुलिस सहायता संगठन बालोद जिला इकाई की ओर से अंचल के ग्राम चिखली में हायर सेकेंडरी परीक्षा वर्ष 2020- 21 में विशेष अंक( 90% से अधिक) प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों का स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मान किया । सम्मानित होने वाले छात्र-छात्राएं कुमारी गीतेश्वरी 94.8 %, गोमती एवं नितिन 93.2 % ,नोहर सिंह भुआर्य 92.2 % ,राजेश्वरी, नीलमणि निषाद ,अंचल रामटेके, प्रीति निषाद ,इंदर कुमार सेन, भुनेश्वरी, अनुष्का रामटेके एवं कमलेश कुमार को भी स्मृति चिन्ह एवं प्रस्ति पत्र देकर सम्मान किया गया । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि तहसील डौंडी थाना प्रभारी श्री अनिल ठाकुर जी एवं विशेष अतिथि पुलिस सहायता संगठन की राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष आशा श्रीवास्तव थे। जिन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मान किया गया ।
इस अवसर पर राष्ट्रीय सचिव नरेंद्र जनबंधु ,जिला महिला अध्यक्ष राजेश्वरी साहू, जिला महिला उपाध्यक्ष अनिता जयसवाल, जिला अध्यक्ष अरुण वैद्य ,सचिव देवेंद्र रावटे ,उपाध्यक्ष तेजेश्वर भट्ट ,सचिव राजेश डेविड, सचिव डीकेश्वर एवं विद्यालय की ओर से प्रधान पाठिका श्रीमती विनीता सैनी, आनंद प्रकाश तथा सभी शिक्षक गण एवं पंचायत की ओर से सरपंच अहिल्याबाई रावटे जनपद सदस्य किशोर किसान, आर. एम. एस .ए .स्कूल अध्यक्ष कृष्णा राम निषाद उपस्थित थे । इस अवसर पर पुलिस सहायता संगठन एवं शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय ग्राम चिखली एवं थाना डौंडी के थाना प्रभारी श्री अनिल ठाकुर जी ने इस कार्यक्रम को यादगार बनाने के लिए विद्यालय के प्रांगण में वृक्षारोपण किए, मंच संचालन नेमीचंद सोनी ने किया तथा आभार व्यक्त तेजेश्वर भट्ट के द्वारा किया गया।