City Media - Page 710 of 1864 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 710

देशी शराब के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, 38 पौव्वा जप्त

0
  • कोतवाली पुलिस ने नए बस स्टैंड में की छापामार कार्रवाई

राजनांदगांव  कोतवाली पुलिस ने नए बस स्टैंड में मंगलवार को छापा मारकर दो आरोपियों को देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया। आरोपियों से 3 हजार 40 रु. मूल्य की 6.840 बल्क लीटर 38 पौवा देशी प्लेन शराब बरामद की गई है। एक आरोपी शिवशंकर अग्निहोत्री तुलसीपुर का तथा दूसरा आरोपी परमजीत सिंग भाटिया बुधवारी पारा डोगरगढ़ का निवासी है।

 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक मीणा के निर्देश एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटले तथा नगर पुलिस अधीक्षक अमित पटेल के मार्गदर्शन एवं कोतवाली थाना प्रभारी निरीक्षक एमन साहू के नेतृृत्व मे असामाजिक तत्वों एवं अवैध शराब बिक्री करने वालों के विरूद्व लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 22 अगस्त को मुखबिर की सूचना पर नया बस स्टैंड में सर्वाजनिक शुलभ शौचालय के पीछे आरोपी शिवशंकर अग्निहोत्री को 18 पौवा देशी प्लेन शराब के साथ पकड़ा गया। 3.240 बल्क लीटर इस शराब की कीमत 1440 रूपए बताई गई है। नया बस स्टैंड में ही डोंगरगढ़ निवासी एक अन्य आरोपी परमजीत सिंग भाटिया को पकड़ा गया। वह दशमेश ढाबा नया बस स्टैंड में रहता है। उसके कब्जे से 20 पौवा देशी प्लेन शराब 3.600 बल्क लीटर बरामद की गई। इसकी किमत 1600 रूपए है। दोनों आरोपियों के खिलाफ धारा 34 (1) आबकारी एक्ट के तहत अलग अलग प्रकरण दर्ज कर कार्रवाई की गई। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक एमन साहू, एएसआई शत्रुहन टंडन, प्रधान आरक्षक दीपक जायसवाल, अरूण कौमार्य, चन्द्रेश सिन्हा, महिला प्रधान आरक्षक धनसीर भूआर्य, आरक्षक मिर्जा असलम बेग, महेंद्र पाल जोशी, ऋषि दास मानिकपुरी, विष्णु साहू, लोकेश साहू एवं थाना स्टाफ का योगदान रहा।

दिया जाता है लघु और भोजन अवकाश: प्राचार्य

0

बकावंड लघु अवकाश और भोजन अवकाश न दिए जाने संबंधी खबर पर शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तारापुर के प्राचार्य ने स्पष्ट किया है कि स्कूल में बच्चों को दोनों अवकाश दिए जा रहे हैं। भोजन के लिए बच्चों के घर जाने पर मनाही है। उन्हें टिफिन लेकर आने कहा गया है। अखबार में खबर प्रकाशित हुई थी कि स्कूल में छात्र-छात्राओं को लघु अवकाश एवं भोजन अवकाश नहीं दिया जा रहा है और स्कूल को जेल व यातना गृह बना दिया गया है। प्राचार्य ने इसे सरासर गलत बताते कहा है कि विद्यालय में लघु अवकाश एवं भोजन अवकाश दिया जाता है। छात्र छात्राओं को भोजन करने के लिए घर जाने की मनाही है। यह निर्णय शाला विकास समिति में पारित प्रस्ताव के आधार पर लिया गया है। समिति के समक्ष बात रखी गई थी कि भोजन अवकाश में विद्यार्थी घर जाते हैं, तो घर की दूरी अधिक होने के कारण स्कूल लौटने में अत्यधिक विलंब होता है या जल्दबाजी में विद्यालय आने के कारण दुर्घटनाग्रस्त हो जाते हैं। यदि अत्यधिक देर हो जाती है तो वे विद्यालय नहीं नहीं आते, बाहर इधर-उधर विचरण करते रहते हैं। इन सब बातों को ध्यान में रखकर छात्र छात्राओं से कहा गया है कि वे घर से अपने लिए टिफिन में भोजन लेकर आएं एवं भोजन अवकाश में शाला परिसर में ही भोजन करें। जिन बच्चों को नाश्ता आदि करना है उसके लिए स्थानीय होटल संचालक एक महिला से बातचीत कर शाला परिसर में ही नाश्ता लाकर विक्रय करने हेतु अनुमति दी गई है। ताकि छात्र विद्यालय परिसर से बाहर ना जा सकें, शाला समय में उपस्थित रहकर अध्ययन कर सकें। छात्रहित को ध्यान में रखते हुए ऐसी व्यवस्था शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तारापुर में की गई है।

दुर्ग शहर सीट से राजेश यादव ने की दावेदारी

0

दुर्ग कांग्रेस के युवा नेता एवं नगर निगम दुर्ग के सभापति राजेश यादव ने दुर्ग शहर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस टिकट के लिए अपनी दावेदारी प्रस्तुत की है। श्री यादव ने अपने समर्थकों के साथ ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय जाकर अध्यक्ष के समक्ष खुद को प्रत्याशी बनाए जाने के लिए निर्धारित प्रारूप में आवेदन सौंपा।

मलकीत सिंग ने जगदलपुर से की टिकट की दावेदारी

0
  • दर्जनों समर्थकों के साथ ब्लॉक अध्यक्ष नाग के समक्ष पेश किया गैदू ने आवेदन

जगदलपुर सामान्य विधानसभा सीट जगदलपुर से मलकीत सिंग गैदू ने भी कांग्रेस टिकट के लिए दावेदारी ठोंक दी है। आज विधानसभा चुनाव में अपनी दावेदारी हेतु उन्होंने ब्लॉक कांग्रेस कमेटी दक्षिण के अध्यक्ष कैलाश नाग के समक्ष आवेदन प्रस्तुत किया।

वरिष्ठ कांग्रेसी नेता मलकीत सिंग गैदू ने छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव संचालन समिति के सदस्य हैं। वे बस्तर परिवहन संघ के पूर्व अध्यक्ष, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व महासचिव रहे हैं। वर्तमान में मलकीत सिंग गैदू मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता वाले इंद्रावती विकास प्राधिकरण के सदस्य हैं तथा प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष दीपक बैज के बेहद करीबी और विश्वसनीय नेता माने जाते हैं। मलकीत सिंग गैदू ब्लॉक कांग्रेस कमेटी दक्षिण के अध्यक्ष कैलाश नाग के समक्ष जब अपना आवेदन प्रस्तुत करने पहुंचे तब उनके साथ कार्यकर्त्ताओं की खासी भीड़ थी। इस दौरान उनके साथ वरिष्ठ कांग्रेसी शंकर राव, महेंद्र महापात्र, रोजविन दास, जाहिद हुसैन, सैमुएल नाथ, महेश सिंह ठाकुर, सचिन खरे, अरविंद यादव, वकील यादव, बंटी भदौरिया, मोना पाढ़ी, संदीप दास, नीलम कश्यप, सोनू कश्यप, सपना एवं भारी संख्या में वरिष्ठ कांग्रेसी, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस एवं एनएसयूआई के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

दीपक बैज ने दी भूपेश बघेल को जन्मदिन की बधाई

0
  • जन्मत्सव में बदल गया सरगुजा का युवा संवाद*

अम्बिकापुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के जनमदिन की धूम शुरू हो गई है। आज यहां युवाओं से भेंट मुलाकात कार्यक्रम के दौरान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सांसद दीपक बैज ने मुख्यमंत्री  बघेल को जन्मदिन की अग्रिम बधाई दी तो माहौल भूपेश जन्मोत्सव में बदल गया। युवाओं ने भूपेश कका को जन्मदिन की बधाई के साथ फिर से सरकार बनाने की शुभकामनाएं दीं। मंच पर केक काटा गया और मुख्यमंत्री ने प्रदेश कांग्रेस के कमांडर सांसद दीपक बैज और युवाओं को केक खिलाकर उनका मुंह मीठा कराया।

 

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सांसद दीपक बैज ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए युवाओं की ओर से आश्वस्त किया कि किसानों, मजदूरों, महिलाओं के साथ युवा शक्ति आपके साथ है। आपने युवाओं के भविष्य को संवारने के लिए इतना अधिक किया है कि प्रदेश के युवा कांग्रेस के साथ हैं। छत्तीसगढ़ के विकास में भागीदार हैं। युवाओं ने ठान लिया है कि अब की बार और बार बार भूपेश बघेल के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार बनाना है। मुख्यमंत्री ने विश्वास दिलाया कि कांग्रेस युवाओं सहित सभी की अपेक्षाओं पर खरी उतरती रहेगी।

भेंट मुलाकात के दौरान मना भूपेश का जन्मदिन

0
  • सीएम भूपेश बघेल और पीसीसी चीफ दीपक बैज ने एक दूसरे को खिलाया केक

जगदलपुरभेंट मुलाकात कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपना जन्मदिन प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष दीपक बैज, उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव और युवाओं के साथ मनाया।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल मंगलवार को भेंट – मुलाकात कार्यक्रम के सिलसिले में पीसीसी चीफ दीपक बैज और उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव के साथ अंबिकापुर के दौरे पर थे। वहां के युवाओं को जब पता चला कि आज मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का जन्मदिन है, तो युवाओं ने आयोजन स्थल पर ही बर्थडे सेलिब्रेट करने का फैसला कर लिया। इसके लिए युवा जिद करते हुए कहने लगे कि हम अभी और यहीं पर ही कका का जन्मदिन मनाएंगे। मुख्यमंत्री बघेल भला अपने युवा भतीजों को मना कैसे करते? उन्होंने तुरंत हामी भर दी। फिर क्या था, उत्साहित युवाओं ने आनन फानन में केक का इंतजाम कर दिया और मंच पर ही बर्थडे पार्टी शुरू हो गई। युवा हैप्पी बर्थडे टू यू कका गाते हुए जमकर थिरकने लगे। भूपेश बघेल भी मगन हो गए। उन्होंने केक काटा। दीपक बैज ने मुख्यमंत्री को केक खिलाया। इसके बाद मुख्यमंत्री  बघेल ने भी  बैज को अपने हाथों से केक खिलाया।  बैज ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को चिरायु रहने की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आप यूं ही चिरकाल तक छत्तीसगढ़ महतारी और उसकी संतानों की सेवा करते रहें। टीएस सिंहदेव ने भी मुख्यमंत्री को केक खिलाकर जन्मदिन की बधाई दी। इस दौरान आयोजन स्थल पर बड़ा ही भावपूर्ण दृश्य दिखाई दे रहा था।

शहीद पार्क में योग शेड के लिए विधायक जैन ने किया भूमिपूजन

0
  • ओपन जिम एरिया में भी बनाया जाएगा शेड
  • विधायक रेखचंद जैन ने 113 कार्यों के लिए 10 करोड़ की दिलाई है स्वीकृति

जगदलपुर मंगलवार को सुबह नगर निगम क्षेत्र के श्यामा प्रसाद मुखर्जी वार्ड स्थित शहीद पार्क के ओपन जिम एरिया व योगा स्थल पर शेड निर्माण के लिए संसदीय सचिव व जगदलपुर विधायक रेखचंद जैन ने शहर कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य व महापौर सफीरा साहू तथा अन्य के साथ भूमिपूजन किया।

सुबह आठ बजे मंत्रोच्चार के बीच भूमिपूजन संपादित किया गया।  जैन ने निर्धारित समय में कार्य गुणवत्ता के साथ पूर्ण कराने निगम अधिकारियों व निर्माण एजें सी को निर्देशित किया। ज्ञात हो कि विधायक रेखचंद जैन के द्वारा दिए गए प्रस्ताव पर नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने अप्रैल माह में जगदलपुर नगर निगम क्षेत्र में 10 करोड़ 27 लाख रुपये के 113 कार्यों को मंजूरी दी थी। इन कार्यों में शहीद पार्क के यह दोनों कार्य भी शामिल थे। पार्क के ओपन जिम एरिया तथा योगा स्थल में शेड निर्माण के लिए लगभग 40 लाख रुपये की स्वीकृति दी गई है। इन दोनों निर्माण कार्यों के लिए मंगलवार सुबह भूमिपूजन किया गया है। विधायक ने भूमिपूजन कर पार्क में आने वाले लोगों की बहुप्रतीक्षित मांग पूरी की है। भूमिपूजन के समय उपस्थित लोगों के चेहरे की सुकून व होठों की मुस्कान इस बात की साक्षी रही। इस दौरान शहर जिला कांग्रेस कमेटी के नव नियुक्त अध्यक्ष सुशील मौर्य, महापौर सफीरा साहू, एमआईसी सदस्य यशवर्धन राव, राजेश राय, पार्षद मानिकराम नाग, सूर्या पाणि, दयाराम कश्यप, एल्डरमेन अम्माजी राव, कार्यपालन अभियंता नगर निगम धर्मेंद्र मिश्रा, इंजीनियर अशोक कोर्राम, अमर सिंह, हेमंत श्रीवास, निर्माण एजेंसी के अधिकारी, योग- व्यायाम करने वाले लोग बड़ी संख्या में मौजूद थे।

आत्मानंद अंग्रेजी स्कूल संवार रहा बच्चों का भविष्य : लखमा

0
  • उद्योग मंत्री ने बच्चों को सायकल देकर खूब पढ़ने के लिए किया प्रेरित
  1. जगदलपुर उद्योग एवं बस्तर जिला प्रभारी मंत्री कवासी लखमा स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय कोंटा में आयोजित सरस्वती निशुल्क सायकल योजना के तहत सायकल वितरण कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने बच्चों को सायकल भेंटकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। स्कूली बच्चों द्वारा मनमोहक प्रस्तुतियां दी गईं।   

मंत्री कवासी लखमा ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि कोंटा विकासखंड लगातार विकास की सीढ़ी चढ़ रहा है। आज यहां इंदिरा आवास, बिजली, सड़क, पक्का मकान बन रहे हैं। आज कोंटा में शांति है। सभी वर्ग के लोगों को राशन कार्ड का वितरण किया जा रहा है। कोरोना के समय सभी को निशुल्क राशन दिया गया। भाजपा और सीपीआई के कार्यकर्ता घर के अंदर ही रहे आप सबके बीच नहीं आए। रायपुर में रहकर मास्क, सैनेटाईजर की कभी कमी नहीं होने दी गई। आज स्वामी आत्मानंद स्कूल के माध्यम से बच्चों की शिक्षा को बेहतर बनाने की कोशिश की जा रही है। सरकारी अंग्रेजी मीडियम स्कूल से गरीब परिवार के बच्चों को लाभ मिल रहा है। भविष्य में बच्चे एसपी, कलेक्टर बनकर आएंगे और बस्तर का नाम रोशन करेंगे। आप सभी बच्चे खूब पढ़ें लिखें और बस्तर का नाम रोशन करें। इस दौरान प्रशासनिक अधिकारी, पदाधिकारी, शिक्षक, एनएसयूआई के छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

माता गुड़ी हमारी आस्था का केंद्र , इनके विकास के लिए भूपेश सरकार कृत संकल्पित – रेखचंद जैन

0

विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने ग्राम पंचायत कुरंदी के आश्रित ग्राम सुलियागुडा जूना पारा में 5 लाख रुपए की लागत से निर्मित होने वाले शीतला माता गुड़ी का भूमि-पूजन किया।

ग्राम सुलियागुडा पहुंचने पर ग्रामीणों ने किया विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन का जोशीला स्वागत।माता दंतेश्वरी एवं माता शीतला के जयकारे से गूंज उठा पूरा गांव

सरदार वल्लभ भाई पटेल वार्ड में नव निर्मित शिव मंदिर के प्राम प्रतिष्ठा में शामिल हुए संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने विधि विधान से पूजा अर्चना कर छत्तीसगढ़ एवं बस्तर के सुख शांति समृद्धि की कामना की

इस अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने कहा की हमारे प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी की मंशा अनुरूप आदिवासी संस्कृति के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए माता गुड़ी एवं देव गुड़ियों का जीर्णोद्धार किया जा रहा है उन्होंने कहा की मेरे विधानसभा क्षेत्र में अब तक 200 से अधिक गुड़ियों के जीर्णोद्धार लिए राशि स्वीकृत की जा चुकी है।

 

नव नियुक्त शहर जिला अध्यक्ष सुशील मौर्य ने कहा की हमारे प्रदेश के संवेदनशील मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी प्रभारी मंत्री कवासी लखमा जी एवं विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन के प्रयासों से आज जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र में गुड़ियों का जीर्णोद्धार किया जा रहा है जो सराहनीय है पूर्ववर्ती सरकार में जहां हमारे आस्था के केंद्र उपेक्षित थे आज हमारी सरकार उनकी सुध ले रही है।

इस अवसर पर जनपद सदस्य श्रीमती इंदिरा राव, सरपंच श्रीमती विमला कश्यप,उप सरपंच रमेश बघेल,पंच वेसज,पद्मनाथ,जयमणी, रामनारायण,धनी बघेल वरिष्ठ नेता सूर्य नारायण राव ,राम प्रसाद कश्यप, भूतपूर्व सरपंच साधूराम बघेल, पुजारी श्री नाथ वरिष्ठ पत्रकार संतोष सिंह वरिष्ठ नेता हेमू उपाध्याय, विधि विभाग के जिलाध्यक्ष अवधेश झा समेत बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

डौंडी विधानसभा क्षेत्र में प्रचंड बहुमत के साथ खिलेगी कमल:–आशीष गुप्ता

0

दल्लीराजहरा:–भाजयुमो जिला सोशल मीडिया प्रभारी,भाजयुमो डौंडी मण्डल उपाध्यक्ष व भाजपा युवा नेता आशीष गुप्ता ने कहा की डौंडी लोहारा विधानसभा में प्रचंड बहुमत के साथ कमल खिलेगी व छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी। डौंडी लोहारा विधानसभा से देवलाल ठाकुर व छत्तीसगढ़ की अन्य विधानसभा सीटों से प्रत्याशियों की घोषण पर आशीष गुप्ता ने भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव व शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया।

आशीष गुप्ता ने बताया की हम सभी मिलकर तन मन से डौंडीलोहारा से देवलाल ठाकुर को जीतकर कमल फूल खिलाएंगे और डौंडीलोहारा में विकास की लहर लाएंगे। आशीष गुप्ता ने विधानसभा व प्रदेश वासियों को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा किए जा रहे जनकल्याणकारी योजनाओं को बताया और अधिक से अधिक लोगो को भारतीय जनता पार्टी के विचार धाराओं को बताया।उन्होंने अपील की अपना बहुमूल्य वोट देवलाल ठाकुर व भारतीय जनता पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी को देकर अपना समर्थन करे।

MOST POPULAR

HOT NEWS