City Media - Page 580 of 1860 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 580

गंगालूर और फरसेगढ़ थाना क्षेत्रों से 3 नक्सली गिरफ्तार

0
  • 1 लाख का ईनामी पुसनार आरपीसी सीएनएम अध्यक्ष भी हुआ गिरफ्तार
  •  फायरिंग -आईईडी ब्लास्ट में शामिल 2 मिलिशिया सदस्य भी पकड़े गए
    जगदलपुर बस्तर संभाग में पुलिस और सुरक्षा बलों द्वारा चलाए जा रहे एंटी नक्सल ऑपरेशन में अच्छी कामयाबी मिल रही है। नक्सली लगातार आत्मसमर्पण कर रहे हैं और गिरफ्तार भी किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में संभाग के बीजापुर जिले में पुनः तीन नक्सली पकड़े गए हैं।
    बीजापुर जिले में चलाए जा रहे माओवादी विरोधी अभियान के तहत 4 फरवरी 24 को डीआरजी एवं केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल 85वीं वाहिनी की संयुक्त्त टीम ने पुसनार आरपीसी सीएनएम अध्यक्ष लच्छू हेमला को मेटापाल से पकड़ा। लच्छू हेमला बीते साल 10 अगस्त को मेटपाल के जंगल में पुलिस पार्टी पर फायरिंग करने की घटना में शामिल था। उस पर छग शासन ने ईनाम एवं समर्पण नीति के तहत 1 लाख का ईनाम घोषितकिया है। पकड़े गये माओवादी के विरूद्ध थाना गंगालूर में वैधानिक कार्यवाही के बाद उसे न्यायिक रिमांड पर बीजापुर न्यायालय में पेश किया गया।थाना फरसेगढ़ एवं छसबल 13वीं वाहिनी फरसेगढ़ ई कंपनी की संयुक्त टीम ने नक्सल विरोधी अभियान पर एड़सगुंडी, आलवाड़ा की ओर निकली थी। अभियान के दौरान आलवाड़ा से 2 माओवादी मिलिशिया सदस्यों को पकड़ा गया‌, जिन्होंने अपना नाम चमरू ऊर्फ सोमारू उरसा और सन्नू कुहरामी ऊर्फ सन्नू माड़वी बताया। पकड़े गए माओवादी थाना फरसेगढ़ क्षेत्र में 10 दिसंबर 2017 को आलवाड़ा के जंगल में पुलिस पार्टी पर फायरिंग व हमला करने एवं 29 जुलाई 2020 को गुमनेर की पहाड़ी में पुलिस पाटी पर आईईडी ब्लास्ट कर फायरिंग करने की घटना में शामिल थे। पकड़े गए माओवादियों के विरूद्ध थाना फरसेगढ़ में 2- 2 स्थाई वारंट लंबित हैं। पुलिस अधीक्षक बीजापुर ने इन माओवादियों की गिरफ्तारी के लिये 10- 10 हजार रू. का ईनाम घोषित किया था। पकड़े गए माओवादियों के खिलाफ फरसेगढ़ थाने में वैधानिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद उन्हें बीजापुर यायालय पेश किया गया।

पति की जान बचाने लकड़बग्घे पर टूट पड़ी गांव की वीरांगना

0
  • डंडे से पीट – पीटकर लकड़बग्घे के जबड़े से छुड़ा लिया पति को महिला ने
  •  डंडे के वार से अंततः मर गया हिंसक लकड़बग्घा
    -अर्जुन झा-
    जगदलपुर  नारी को शक्ति स्वरूपा यूं ही नहीं कहा जाता। अगर नारी अपनी पर उतर आए, तो पहाड़ को भी हिला देती है, चट्टानों को भी दरका डालती है। कुछ ऐसा ही कर दिखाया है बस्तर संभाग के कोंडागांव जिले की ग्रामीण महिला सुगनी बाई यादव ने। सुगनी अपने पति की जान बचाने के लिए अपनी जान की परवाह किए बगैर हिंसक लकड़बग्घे पर शेरनी बनकर टूट पड़ी। उसने अपने पति को लकड़बग्घे के जबड़े से छुड़ाकर ही दम लिया। सुगनी और लकड़बग्घे के बीच हुए संघर्ष में जीत सुगनी की हुई और लकड़बग्घा मारा गया।
    यह दास्तान बस्तर संभाग के कोंडागांव जिले के माकड़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम इंदिरा का है। अपनी बाड़ी में मक्के की फसल की सिंचाई कर रहे ग्रामीण पर अचानक लकड़बग्घे ने हमला कर दिया। लकड़बग्घा ग्रामीण को अपने जबड़े में कस कर झींझोड़े जा रहा था। ग्रामीण की चीख पुकार सुनकर पहुंची उसकी पत्नी ने आव देखा न ताव और वह वीरांगना टूट पड़ी लकड़बग्घे पर। उसने पति को लकड़बग्घे के जबड़े से छुड़ाकर ही दम लिया। मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम इंदिरा निवासी नंदूराम यादव अपने घर से लगी बाड़ी में सुबह 5 बजे मक्के की फसल की सिंचाई करने पहुंचा था। नंदू अपने काम में मगन था कि तभी बाड़ी में छुपा बैठा लकड़बग्घा बाहर निकल आया और उसने नंदू पर हमला कर दिया। नंदू को लकड़बग्घा अपने जबड़ों में कस कर उसे नोचे जा रहा था। हैरान परेशान नंदू चीख पुकार मचाने लगा। आवाज सुन नंदू की पत्नी सुगनी बाई दौड़ी दौड़ी बाड़ी में पहुंची। वहां सुगनी ने अपने पति को लकड़बग्घे के चंगुल में फंसे देखा। फिर क्या था, उसके अंदर की नारी शक्ति जाग उठी और वीरांगना सुगनी बाई शेरनी बन लकड़बग्घे पर टूट पड़ी। उसने डंडे से लकड़बग्घे पर ताबड़तोड़ वार करना शुरू कर दिया। सुगनी के आक्रामक तेवर के आगे लकड़बग्घा ज्यादा देर तक टिक नहीं पाया। उसने जबड़े ढीले कर दिए और नंदू उसके चंगुल से छूट गया। सुगनी के वार से बेदम होकर लकड़बग्घा वहीं गिरकर निढाल हो गया। कुछ ही देर में लकड़बग्घे की मौत हो गई।

    घायल हो गया है नंदूराम
    लकड़बग्घे के हमले से नंदू राम यादव जख्मी हो गया है। नंदूराम यादव के हाथ, पीठ, कमर, पैर पर लकड़बग्घे के हमले से चोटें आई हैं। उसे एंबुलेंस से माकड़ी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाय गया, जहां पर उसका उपचार जारी है। वहीं मृत लकड़बग्घा को वन विभाग की टीम द्वारा पशु चिकित्सालय माकड़ी पहुंचाया गया। पशु चिकित्सक द्वारा लकड़बग्घे के शव का पोस्टमार्टम किया गया। पशु चिकित्सक डॉ. सुधारण मरकाम ने पोस्टमार्टम में हेड इंज्यूरी की वजह से लकड़बग्घे की मौत होना बताया है। पोस्टमार्टम के बाद वन विभाग की टीम ने लकड़बग्घे के शव को अपने साथ जंगल में ले जाकर दफना दिया।

जिले में नव पदस्थ पुलिस अधीक्षक एस.आर.भगत ने किया पदभार ग्रहण

0

बालोद राज्य शासन द्वारा बालोद पुलिस अधीक्षक का कार्यभार एस.आर. भगत को सौंपते हुए डॉ जितेंद्र कुमार यादव को पुलिस अधीक्षक जिला बीजापुर पद स्थापित करने का आदेश जारी किया था। उक्त पदस्थापना आदेश पश्चात दिनांक 05.02.2024 के सायं 7.30 बजे पुलिस अधीक्षक डॉ जितेंद्र कुमार यादव ने नव पदस्थ पुलिस अधीक्षक एस.आर. भगत को बालोद पुलिस अधीक्षक का पदभार सौंपा। इस पदस्थापना ग्रहण के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुशील नायक, राजपत्रित अधिकारी व समस्त स्टाफ द्वारा नए पुलिस अधीक्षक को पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया गया।बालोद जिले के नये पुलिस कप्तान एस.आर भगत का पुलिस विभाग में 26 साल का लंबा कार्यकाल है तथा वो इस दौरान वे जिला सुकमा, दंतेवाड़ा, सूरजपुर, मुंगेली, में पदस्थ रहें है। पदभार ग्रहण के दौरान उपस्थित समस्त अधिकारी कर्मचारियों ने नए एवं पूर्व पुलिस अधीक्षक महोदय जी को नवीन जिला पदस्थापना हेतु शुभकामनाएं दी।

सुकमा -दंतेवाड़ा जिलों के सीमावर्ती क्षेत्र में सक्रिय 5 लाख के ईनामी नक्सली ने किया आत्मसमर्पण

0
  •  छत्तीसगढ़ शासन की नीति और सुकमा पुलिस के पूना नर्कोम अभियान का असर

जगदलपुर नक्सल संगठन में 18 वर्षो से सक्रिय रहे पांच लाख के ईनामी नक्सली ने सोमवार को सुकमा में आत्मसमर्पण किया। इस नक्सली के खिलाफ दंतेवाड़ा जिले में 11 एवं सुकमा जिले में 2 मामले दर्ज हैं। नक्सली को आत्मसमर्पण हेतु प्रोत्साहित करने मे जिला बल सुकमा का रहा विशेेष योगदान रहा।

 

सुकमा जिले में वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में छत्तीसगढ़ शासन ने ‘छत्तीसगढ़ नक्सलवाद उन्मूलन नीति एवं सुकमा पुलिस द्वारा चलाए जा रहे ‘पूना नर्कोम अभियान नई सुबह, नई शुरूआत से प्रभावित होकर नक्सलियों के अमानवीय, आधारहीन विचारधारा एवं उनके शोषण, अत्याचार, बाहरी नक्सलियों द्वारा भेदभाव करने तथा स्थानीय आदिवासियों पर होने वाले हिंसा से तंग आकर नक्सली संगठन में सक्रिय मलांगेर एरिया कमेटी सदस्य व एरिया जनताना सरकार अध्यक्ष मुचाकी मुकेश उर्फ राजा उर्फ रतन पिता स्व. हुर्रा उम्र लगभग 35 वर्ष निवासी सोपीरास थाना गादीरास जिला सुकमा ने आज 5 फरवरी को नक्सल ऑपरेशन कार्यालय सुकमा में उत्तम प्रताप सिंह उप पुलिस अधीक्षक बस्तर फाईटरर्स सुकमा के समक्ष बिना हथियार के आत्मसमर्पण किया।समर्पित नक्सली को शासन की नीति के तहत सहायता राशि व अन्य सुविधाएं प्रदान की जाएंगी।

समर्पित नक्सली की हिस्ट्री

आत्म समर्पण करने वाले नक्सली की हिस्ट्री का भी खुलासा हुआ है। बताया गया है कि वह वर्ष 2005 से 2007 तक बुरगुम पंचायत बाल संगम सदस्य, वर्ष 2008 से 2009 तक कांगेर घाटी एलजीएस पार्टी सदस्य,

वर्ष 2010 में जनवरी से जून तक प्लाटून नंबर 24 पार्टी सदस्य, वर्ष 2010 जुलाई से 2011 जुलाई तक दरभा डिवीजन टीडी पार्टी सदस्य, वर्ष 2012 में अगस्त से 2013 तक नक्सल संगठन छोड़कर घर में निवासरत था।इसके बाद वह फिर सक्रिय हो गया। वह 2014 से 2017 तक बुरगुम पंचायत जीपीसी सदस्य, वर्ष 2018 से 2021 तक दरभा डिवीजन एक्शन टीम डिप्टी कमांडर, 2022 से अब तक मलांगेर एरिया कमेटी सदस्य, एरिया जनताना सरकार अध्यक्ष के रूप में काम करता रहा।

बालोद के नए एसपी होंगे एस.आर. भगत

0

बालोद के नए एसपी होंगे श्री सरजू राम भगत (रापुसे) सेनानी, इसके पूर्व कांकेर के 22वी, वाहिनी, छसबल में पदस्थ थे उन्हें छत्तीसगढ़ शासन द्वारा पुलिस अधीक्षक-बालोद बनाया गया।

महतारी वंदन योजना के लिए हर ग्राम पंचायत में शिविर आयोजन

0
  •  कारगर क्रियान्वयन हेतु जिला एवं ब्लॉक स्तर पर नोडल अधिकारी नियुक्त

जगदलपुर राज्य शासन द्वारा प्रदेश में महिला सशक्तिकरण की दिशा में महिलाओं के आर्थिक स्वावलंबन, उनके स्वास्थ्य एवं पोषण स्तर में सतत सुधार और परिवार के निर्णयों में उनकी भूमिका सुदृढ़ करने हेतु महतारी वंदन योजना की स्वीकृति प्रदान की गई है। इसके तहत नगरीय निकायों और ग्राम पंचायतों में शिविर लगाए जा रहे हैं।
कलेक्टर विजय दयाराम के. ने बस्तर जिले में योजना के सफल क्रियान्वयन हेतु जिला स्तर पर ग्रामीण क्षेत्रों के लिए सीईओ जिला पंचायत प्रकाश कुमार सर्वे को नोडल अधिकारी तथा जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग अरुण कुमार पाण्डेय को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। वहीं विकासखंड स्तर पर ससंबंधित जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को नोडल अधिकारी एवं वहां के बाल विकास परियोजना अधिकारी को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। ग्राम पंचायत स्तर पर संबंधित ग्राम पंचायत सचिव ग्राम प्रभारी एवं संबंधित आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायक ग्राम प्रभारी होंगी।
महतारी वंदन योजना के तहत पात्र महिलाओं को लाभान्वित करने के लिए जिले में 5 से 15 फरवरी तक ग्राम पंचायतों में शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। नगरीय निकायों में चयनित जगहों पर शिविर लगाए जा रहे हैं। शिविर में प्राप्त आवेदन पत्रों पर कार्यवाही किये जाने हेतु अधिकारी- कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। इसके साथ ही महतारी वंदन योजना के विशेष शिविरों के सफल एवं सुचारू संचालन की दिशा में समन्वय हेतु जिला स्तर एवं बाल विकास परियोजना स्तर पर प्रभारी अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। जिला स्तर पर संरक्षण अधिकारी वीनू हिरवानी मो. नं. 9407611669 तथा परियोजना स्तर पर जगदलपुर शहरी क्षेत्र के लिए परियोजना अधिकारी अर्चना सेमसन मो. नं. 9179572999, बस्तर हेतु ज्योति मथरानी 7999742334, बकावंड के लिए उत्तरा कुमार राठिया 8871318149, तोकापाल हेतु असीम शुक्ला 7999513748, लोहंडीगुड़ा के लिए आशाराम पोर्ते 7987458005 तथा बास्तानार एवं दरभा हेतु श्रीमती खोबरागढ़े 6260045058 को प्रभारी अधिकारी नियुक्त किया गया है।

12 जगह शिविर लगाकर लिए जा रहे हैं महतारी वंदन योजना के आवेदन

0
  •  शिविर में सारी व्यवस्थाएं रखें दुरुस्त: आयुक्त मंडावी

जगदलपुर  छत्तीसगढ़ शासन की महतारी वंदन योजना के तहत नगर पालिक निगम जगदलपुर के 48 वार्डों में 12 जगहों पर शिविर लगाकर के फॉर्म वितरण शुरू कर दिया गया है। आवेदन फार्म लेने सभी शिविर स्थलों में काफी संख्या में महिलाएं पहुंच रही हैं। 5 से लेकर 20 फरवरी तक शहर के 48 वार्डों में शिविर का आयोजन किया गया है । आयुक्त हरेश मंडावी आज शहर के सभी 12 शिविर स्थलों में जाकर व्यवस्था से अवगत हुए। उन्होंने अधिकारी एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। आयुक्त ने शिविर स्थलों के निरीक्षण के दौरान सभी व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने का निर्देश दिया। कहा कि आवेदन लेने पहुंच रही महिलाओ को किसी प्रकार की असुविधा न हो इन बातों का विशेष ख्याल रखें। आयुक्त ने बताया हितग्राहियों को विवाह प्रमाण पत्र पेश करने की कोई आवश्यकता नहीं है पार्षद द्वारा पृथक से विवाह प्रमाण पत्र भी जारी करने की भी जरूरत नही है, यदि हितग्राही का राशन कार्ड, आधार कार्ड एवं मतदाता परिचय पत्र में पति का नाम उल्लेखित हो तो। यह नियम निवास प्रमाण पत्र के लिए भी है। पृथक से पार्षद द्वारा जारी करने की आवश्यकता नहीं है। आयुक्त  मंडावी ने बताया महतारी वंदन योजना के पात्र हितग्राही अपना आवेदन पत्र एवं शासन द्वारा जारी गाइडलाइन के अनुसार अपने दस्तावेज लेकर आने से शिविर स्थल में ही आवेदन फॉर्म भराया जाएग ।

अज्ञात बदमाशो ने कार का तोडा शीशा, शिकायत दर्ज

0

दल्लीराजहरा :- शहर में बदमाशों के हौसले इस कदर बुलंद हैं की वो आसानी से वारदात को अंजाम देकर फरार हो जाते हैं | कल दिनांक 03-02-2024 को  रात्रि  में हुंडई क्रेटा क्रं cg 24 -j -1160 के कांच को बदमशों द्वारा तोड़ दिया | और कॉलोनी में अधेरे का फ़ायदा उठाकर फारार हो गया | पीडिता सौरभ लुनिया ने थाना पहुँचकर शिकायत दर्ज कर बताया की मेरी गाडी कल रात्रि 8 बजे से मेरे मित्र के घर के सामने (महिला समाज ) पार्क के पास खड़ी गांड़ी का शीशा अज्ञात बदमाश तोड़ दिया | इसकी जानकारी मुझे सुबह प्राप्त हुई | गाडी को देखा तो आगे का शीशा टुटा हुआ था | कॉलोनी में लगे cctv कैमरों की जांच कर रही हैं | गाड़ी के शीशे तोड़ने की कुछ दिन पहले DAV स्कूल के पास खड़ी गाडी का कांच तोडा गया | कुछ माह पूर्व ऐसी कई घटना घट चुकी हैं | पुलिस घटना की जाँच कर रही हैं | 

थमने का नाम नहीं ले रहा है वन महकमे में जंगल राज का सिलसिला

0
  • आधा अधूरा कार्य कराकर रकम हड़प रहे हैं अधिकारी
  •  संद करमरी परिक्षेत्र में चल रही है जमकर अंधेरगर्दी
    -अर्जुन झा-
    बकावंड बस्तर वन मंडल के मैदानी अधिकारी जंगल राज कायम किए हुए हैं। उनकी अंधेरगर्दी और जंगलराज का सिलसिला थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। वन विभाग के परिक्षेत्रीय अधिकारी कार्यों के लिए स्वीकृत राशि हजम करने में लगे हुए हैं। इसका एक और नमूना बकावंड वन परिक्षेत्र में देखने को मिला है।
    बकावंड वन परिक्षेत्र के संद करमरी उप परिक्षेत्र के अंतर्गत भेदरा कोट बीट के जंगल में जाली तार फेंसिंग, बाउंड्री वॉल और देवगुड़ियों का निर्माण कराने के लिए लाखों रुपयों की राशि स्वीकृत हुई थी 2023 में इन कार्यों का भूमिपूजन किया गया था। 6 माह से अधिक समय बीत जाने के बावजूद आज तक कुछ भी निर्माण कार्य शुरू नहीं हो सका है। स्वीकृत कार्यों में अलेख महिमा में देवगुड़ी निर्माण, मावली माता मंदिर में बाउंड्री वॉल निर्माण, भीम देवगुड़ी निर्माण धारणी माता गुड़ी निर्माण और चार वन स्थानों पर तार फेंसिंग एवं बाउंड्री वॉल निर्माण की स्वीकृति शासन द्वारा वन विभाग को दी गई थी। इन कार्यों के लिए शासन की ओर से लाखों रुपए जारी भी कर दिए गए हैं।

इन कार्यों का भूमिपूजन वन विभाग द्वारा किया गया था। कार्य अब तक शुरू नहीं किए जा सके हैं। वन परिक्षेत्र अधिकारी इस ओर जरा भी ध्यान नहीं दे रहे हैं।तार फेंसिंग और बाउंड्री वॉल निर्माण के लिए लंबे लंबे गड्ढे खोदकर छोड़ दिए गए हैं। कहीं कहीं सीमेंट के पोल खड़े किए गए हैं। न बाउंडी वॉल खड़ी की जा रही है और न ही सीमेंट पोलों में तार की बाड़ लगाई जा रही है। अधिकारी मजदूर न मिलने का रोना रो रहे हैं। वन परिक्षेत्र अधिकारी लछिंद्र बघेल का कहना है कि हम लोगों ने भूमिपूजन जरूर किया है, लेकिन काम करने वाले नहीं मिल रहे हैं। इसी वजह से स्वीकृत कार्य आरंभ नहीं हो पा रहे हैं। वन परिक्षेत्र अधिकारी ने सवाल उठाने पर कहा कि आप काम करोगे क्या बताओ? करोगे, तो कुछ दिनों में ही काम चालू करवा देंगे। बीट गार्ड बैजनाथ बघेल ने कहा कि काम तो करवाना ही है मगर हमारे साहब जब आदेश देंगे तब। कमलेश महानदी ने कहा कि एक सप्ताह में काम शुरू कर देंगे। निर्माण के लिए सामान आ चुका है। साहब सामान दे देंगे तो हम लोग काम जल्दी आरंभ करवाएंगे


वर्सन
मजदूर नहीं मिल रहे
मजदूर नहीं मिलने के कारण निर्माण कार्य आरंभ नहीं कराए जा सक रहे हैं। मजदूर उपलब्ध होते ही कार्य शुरू करा देंगे।
-लछिंद्र बघेल
वन परिक्षेत्र अधिकारी, बकावंड

रामलला के दर्शन के लिए निकला बस्तर का जत्था

0

जगदलपुर अयोध्या धाम जाने वाले बस्तर के रामभक्तों का पहला जत्था रायपुर के रेलवे स्टेशन से स्पेशल ट्रेन से 4 फरवरी को रवाना हुआ। ये लोग रामलला के दर्शन अयोध्या में करेंगे। छत्तीसगढ़ से हजारों लोग दर्शन के लिए निकले हैं। बस्तर से भी रामभक्त गए हैं। लक्ष्मण झा ने बताया सभी रामभक्तों ने राम लला का उदघोष लगाया रामलला हम आएंगे, दर्शन वहीं पाएंगे। ढोल मंजीरे बजाते हुए रामभक्तों पर पुष्पवर्षा की गई और मिठाई खिलाकर उनका स्वागत किया गया। सभी राम भक्त आनंदित थे।

MOST POPULAR

HOT NEWS