City Media - Page 512 of 1855 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 512

डोंडी लोहारा विधानसभा के आदिवासी हल्बा हल्बी समाज ने भाजपा को दिया समर्थन

0
  • आदिवासी हल्बा हल्बी समाज ने भा जा पा का समर्थन किया।

आदिवासी हल्बा हल्बी समाज डौंडीलोहारा विधानसभा क्षेत्र का सम्मेलन बैठक हुआ मुख्य अतिथि राजेश ताम्रकार प्रभारी डौंडीलोहारा विधानसभा क्षेत्र अध्यक्षता डा देवेंद्र महला विशेष अतिथि रिटायर डी आई जी राधेश्याम नायक धनसिह रावटेजी भुजबल सिंह गौर शंभूसिंह ठाकुर ईनम सिंह ठाकुर झुमुकलाल परसाई महामंत्री गिरवर सिंह ठाकुर खोरबहरा राम गौर सहित अनेक पदाधिकारी एवं सर्किल अध्यक्ष व अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे बैठक अध्यक्षता कर रहे डा देवेंद्र महला ने राजनीति में समाज की भागीदारी एवं देश के उज्जवल भविष्य के लिये दिशा तय करने के लिये आज हल्बा समाज के लिए महत्वपूर्ण है हमारे प्रदेश में पहली बार आदिवासी मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय को बनाया गया इसलिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के आभारी हैं देश प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के साथ सुरक्षित है अतः कांकेर लोकसभा में भा जा पा प्रत्याशी भोजराज नाग का समर्थन करते हैं श्री नाग को लोकसभा चुनाव जिताने के लिये हल्बा समाज दिन-रात एक कर देगा। मुख्य अतिथि राजेश ताम्रकार का सम्मान मां दंतेश्वरी देवी का तस्वीर भेंट कर किया गया

मुख्य अतिथि राजेश ताम्रकार प्रभारी डौंडीलोहारा विधानसभा क्षेत्र ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने अन्तर्राष्ट्रीय राजनीति में देश मान सम्मान बढ़ाया है तथा देश का दबदबा विदेश में बढ़ा है प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने छग में आदिवासी मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय को बनाया महतारी वंदन योजना के तहत् महिलाओं को 1000 रुपया सीधे खाते में भेजा महिलाओं की भूमिका समाज में सशक्तिकरण करने में कभी नहीं किया किसानों के धान को3100 रु किवंटल में खरीदा दो साल का बोनस भी दिया सौर्य बिजली लगाने में सब्सिडी किसानों व उपभोक्ताओं को दिया जाऐगा तथा 70 साल के बुज़ुर्ग को 5 लाख आयुष्मान कार्ड बनाने की पहल की जिससे बुज़ुर्ग अपना इलाज करा सके मुख्य अतिथि राजेश ताम्रकार ने आदिवासी हल्बा समाज का आभार मानते हुए कहा कि भा जा पा का समर्थन कर कांकेर लोकसभा प्रत्याशी श्री भोजराज नाग को चुनाव जिताने में हल्बा समाज अपनी महती भूमिका निभाऐगी मुख्य अतिथि राजेश ताम्रकार व अध्यक्ष डा देवेंद्र महला रिटायर डी आई जी राधेश्याम नायक ने जमीन में बैठकर पत्तल में भोजन किया आभार प्रदर्शन ईनम सिह ठाकुर ब्लाक अध्यक्ष डौंडीलोहारा ने किया

दल्ली राजहरा के भाजपा नेताओं ने किया वार्ड 24 में जनसंपर्क

0
  •  भाजपा नेताओं ने घर घर जाकर मोदी और साय की उपलब्धियां बताई

दल्लीराजहरा भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने दल्ली राजहरा नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 24 में जनसंपर्क किया। घर घर पहुच कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की योजनाओं के बारे में बताया और भाजपा प्रत्याशी भोजराज नाग के पक्ष में वोट डालने का निवेदन किया।

भाजपा के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने वार्डवासियो से निवेदन करते हुए कहा कि मोदीजी ने जो कहा वो किया। हमारे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जो कहा वो किया। आगे भी जो आपसे वादे किए है वो निचित ही पूरे होंगे। क्योंकि ये मोदीजी की गारंटी है। इस दौरान एक बार फिर मोदी सरकार व आपकी बार 400 पार के नारे के साथ पूरा वार्ड गूंजता रहा। वार्ड के जनसंपर्क में मुख्य रूप से वार्ड पार्षद बॉबी छतवाल, मनोज दुबे, विशाल मोटवानी, जयदीप गुप्ता, प्रदेश भाजपा मीडिया प्रभारी स्वाधीन जैन, आशीष लालवानी, कासिम कुरैशी, साहिल सावलकर, गोपी देवांगन, पुनीत पटेल, पंकज मांडवी, ऋतिक ठाकुर, तुषार साहू, पप्पू साहू, शिवम, जीतू ठाकुर, भूपेश, प्रियांशु यादव आदि उपस्थित थे।

पुरोबी जुटी मोदी का हाथ मजबूत करने में, प्रत्याशी भोजराज का कर रहीं प्रचार

0
  •  सभी वार्डों का लगातार दौरा कर रही हैं पुरोबी

दल्ली राजहरा पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष पुरोबी वर्मा के बीजेपी में शामिल होने के बाद अब उनके समर्थक भी भाजपा के पक्ष में लामबंद हो रहे हैं। कांकेर लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी भोजराज नाग के चुनाव प्रचार के लिए पुरोबी वर्मा लगातार सक्रिय हैं।

पुरोबी वर्मा ने अनेक कार्यकर्ताओं के साथ दल्ली राजहरा के उड़िया दफाई क्षेत्र का दौरा कर वहां के लोगों से भाजपा के पक्ष में मतदान की अपील की।

जहां सैकड़ों महिला पुरूषों ने लोकसभा चुनाव में मोदी जी के समर्थन में बीजेपी को अपना मत देकर विजयी बनाने की बात कही। विदित हो कि पुरोबी वर्मा ने नगर पालिका अध्यक्ष के रूप में अपने 10 वर्षीय कार्यकाल के दौरान महिलाओं के हित में काफी कार्य किए थे,जिसका प्रभाव अभी भी राजहरा के विभिन्न वार्डो में है। इसका फायदा निश्चित रूप से बीजेपी को इस चुनाव के साथ साथ अगले नगरीय निकाय चुनाव में भी मिलेगा। आज के जनसंपर्क में पूर्व पार्षद और बीजेपी के वरिष्ठ नेता सुरेश जायसवाल, मंजीत कौर बालू, अंजू साहू आदि के साथ सैकड़ों महिलाएं थीं। पुरोबी वर्मा ने कार्यकर्ताओं के साथ शनिवार को वार्ड 23 में सघन जन संपर्क कर लोगों से भाजपा प्रत्याशी भोजराज नाग की विजयी बनाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हाथ मजबूत करने की अपील की।

बिटाल में हुवा साप्ताहिक बाजार का शुभारंभ

0

बिटाल ग्राम पंचायत बिटाल में हुवा साप्ताहिक बाजार का शुभारंभ जनपद सदस्य संजय बैंस ने किया फीता काटकर कर किया शुभारंभ कार्यक्रम की अधक्षयता पवन बाई चिराम सरपंच ने किया सर्व प्रथम अतिथियों के द्वारा पूजा अर्चना कर कार्यक्रम प्रारंभ किया गया कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कार्यक्रम के मुख्यातिथि जनपद सदस्य संजय बैंस ने कहा की सर्व प्रथम ग्राम बिटाल और आप पास क्षेत्र के सभी लोगो को बधाई ग्राम वासियों के सहयोग से इस ग्राम में साप्ताहिक बाजार का शुभारंभ हुवा जो की हर बुधवार को यहां बाजार लगेगा बाजार नही होने से जरूरत की सामग्री लेने बाहर जाना पड़ता था अब बाजार लगने से आवश्यकता की सामग्री अब गांव में मिलने लगेगा आज बाजार बहुत सुंदर लगा हुवा है बस हम सबको अपने घरों से निकलकर बाजार में खरीदी कर दुकानदारों का मनोबल बड़ाना पड़ेगा तब जाकर यहा छोटा बाजार बड़ा बनेगा सरपंच पवन बाई ने बताया की हम सभी ग्राम वासियों को जरूरत की समान लेने दूर जाना पड़ता था अब बाजार गांव में लगने से हमारी समस्या दूर हो गई हमारे आमंत्रण को स्वीकार कर जनपद सदस्य संजय बैंस जी आकर शुभारंभ किए उनका मैं धन्यवाद देती हु और उनके द्वारा दिए गए सुझाव को हम सभी ग्रामवासी अमल करेंगे कार्यक्रम में उप सरपंच बलवंत साहू ग्राम पटेल हरकु राम साहू ग्राम विकास सीमित के अधक्षय थान सिंग गौर विशाल गौर मंदिर पुजारी फगवा राम यादव ग्राम विकास सीमित के सचिव चोमन कुरेटी ग्राम कोटवार नारद दास मानिकपुरी पंकज साहू उपस्थित रहे

महावीर सेवा समिति दल्ली राजहरा द्वारा 21 अप्रैल को भगवान महावीर स्वामी जन्म कल्याणक महोत्सव का होगा भव्य आयोजन

0

महावीर सेवा समिति दल्ली राजहरा द्वारा 21 अप्रैल को भगवान महावीर स्वामी जन्म कल्याणक महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया है 21 अप्रैल को जन्मोत्सव के उपलक्ष में प्रातः 5:30 बजे प्रभातफेरी निकाली जाएगा एवं उसके पश्चात सुबह 8 बजे दल्ली राजहरा मे विराजित म.सा. के प्रवचन का लाभ एवं दोपहर को गौतम प्रसादी और उसके पश्चात नवकार जाप रखा गया है एवं शाम सूर्यास्त पूर्व गौतम प्रसादी रखा गया है तथा रात्रि को भक्ति संध्या का भव्य आयोजन किया जा रहा है जिसमें परम गुरु भक्त विख्यात गायिका सुश्री वंदना पारख जी राजनांदगाव द्वारा अपने गीतों के माध्यम से समा बांधेंगे। चैत्र शुक्ल त्रयोदशी के दिन जैन जगत के लिए बहुत अविस्मरणीय दिवस है 2623 वर्ष पूर्व जैन धर्म के अंतिम तीर्थंकर देव भगवान महावीर स्वामी हुए थे। इस दिवस पर भगवान महावीर स्वामी के अहिंसा परमो धर्म संदेश और जियो और जीने दो का विश्व संदेश जन-जन तक प्रसारित हो यह हम सभी भक्तों का परम कर्तव्य है 21 अप्रैल को सकल जैन समाज के तत्वाधान मे आयोजक श्री महावीर सेवा समिति द्वारा कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी जैन बंधुओं को आमंत्रित करते हुए अनुरोध किये है कि भगवान महावीर स्वामी जन्म कल्याणक महोत्सव पर आप सभी सपरिवार पधार कर कार्यक्रम को सफल बनावे। तथा सभी कार्यक्रमों में उपहार रखे गए हैं जिसमें प्रथम उपहार सोने की चेन 5.5 ग्राम एवं द्वितीय उपहार इलेक्ट्रिक साइकिल तृतीय उपहार 71 ग्राम चांदी का सिक्का चतुर्थ उपहार 50 ग्राम चांदी का सिक्का रखा गया है।उपरोक्त जानकारी समिति के सदस्य क्रांति जैन ने दी है।

बस्तर में चुनई तिहार, सूने रहे गांवों में लगने वाले साप्ताहिक बाजार

0
  •  खरीदारी से ज्यादा जरूरी लोकतंत्र की पहरेदारी
  • मतदान के प्रति ग्रामीणों में दिखा जबरदस्त उत्साह

अर्जुन झा-

जगदलपुर दक्षिण बस्तर के आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र में साप्ताहिक बाजार ग्रामीणों के जीवन का हिस्सा है। परिस्थिति चाहे कितनी भी विपरीत और विषम क्यों न हो, ग्रामीण बजार जाते ही हैं। इन बाजारों में वे दैनिक उपयोग की सामग्री की खरीदारी करते हैं। लेकिन शुक्रवार को कई गांवों में लगने वाले साप्ताहिक बाजार सूने रहे। वजह थी चुनई तिहार। इसीलिए ग्रामीणों और आदिवासियों ने खरीदारी से ज्यादा लोकतंत्र की पहरेदारी को अहमियत दी। मतदान का व्यापक असर सुकमा जिले के साप्ताहिक बाजारों में देखने को मिला।

शुक्रवार को बस्तर संभाग के सुकमा जिले में केरलापाल व बुडदी में साप्ताहिक बाजार लगते हैं। इन बाजारों में सुबह से ही ग्रामीण वनोपज लेकर पहुंच जाते हैं और उसे बेचकर दैनिक उपयोगी सामग्री की खरीदारी करते हैं। लेकिन शुक्रवार को बस्तर लोकसभा सीट के लिए मतदान प्रक्रिया जारी रहने के कारण दोनों बाजारों में गिनती के ग्रामीण पहुंचे थे। बाजार सुनसान रहे। खरीदारी न होने के कारण व्यापारी जल्द अपनी दुकानें समेट कर वापस अपने घर लौट गए। गांव लौटकर व्यापारियों ने भी मतदान किया। दरअसल दक्षिण बस्तर में साप्ताहिक बाजार करीब आधा दर्जन गांवों के ग्रामीण पहुंचते हैं और वनोपज बेचने के साथ -साथ दैनिक उपयोगी की सामग्री की खरीदारी करते हैं। लेकिन मतदान के प्रति जागरूकता और जिम्मेदारी की समझ के कारण ग्रामीण पहले मतदान करने पहुंचे।

रामजी के जयकारे से गूंजती रही माई दंतेश्वरी की धरती जगदलपुर

0
  •  विश्व हिंदू परिषद एवं राम जन्मोत्सव समिति ने भव्य शोभायात्रा

जगदलपुर विश्व हिंदू परिषद एवं श्रीराम जन्मोत्सव समिति भगवान रामचंद्र का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत बस्तर की आराध्य देवी माई दंतेश्वरी, भारत माता एवं रामजी के चित्रों पर फूल अर्पण, दीप प्रज्वलित कर की गई l

 

आमसभा के बाद भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों सनातनी बंधुओं ने एकत्रित होकर हिंदू एकता का परिचय दिया। सभा के दौरान मुख्य अतिथि आचार्य राकेश कुमार व प्रांत उपाध्यक्ष संत समाज ने सनातनियों को जगाते हुए विश्व हिंदू परिषद के मंच से कहा कि हिंदुओं के संगठित होकर चलने से ही हिंदू राष्ट्र की संकल्पना साकार हो सकती है। सभा में विश्व हिंदू परिषद के प्रांत मंत्री विभूति भूषण पांडे, प्रांत उपाध्यक्ष शिशुपाल, बस्तर महाराज कमलचंद्र भंजदेव, राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के कुंवर राज बहादुर राणा, विभाग मंत्री रवि ब्रह्मचारी, जिला अध्यक्ष हरि साहू, जिला मंत्री अमनदीप शर्मा, पूर्व जिला अध्यक्ष लखिधर बघेल, विभाग अर्चक पुरोहित पंकज मिश्रा, रामजन्म उत्सव समिति के अध्यक्ष शंकर लाल गुप्ता, कोषाध्यक्ष योगेंद्र कौशिक,नवीन देवांगन मंच पर उपस्तिथ थे। विश्व हिंदू परिषद इसी प्रकार हमेशा सनातन की लड़ाई लड़ते हुए धर्मांतरण एवं गोवंश हत्या बंद कराने के लिए आवाज बुलंद करती रहेगी एवं देश हित में सनातनियों को जागरूक करती रहेगी। मुख्य वक्ता अतिथि आचार्य राकेश ने अपने संबोधन मे कहा हिंदू संगठित होकर जिस दिन चलेगा भारत हिंदू राष्ट्र बनेगा। और जो राम का नहीं वो किसी काम का नहीं। मिशनरियो पर निशाना साधते हुए कहा कि बस्तर जल्द मतांतरण मुक्त होगा और जो रावणवंशी नक्सली जो बस्तर को बदनाम कर रहे वो कल 29 मारे गए है lजो हिंदू और आदिवासी अलग हैं कहकर भ्रम फैला रहे हैं, उनका सर्वनाश जरूर होगा।वो जान लें कि हजारों वर्षो से माई दंतेश्वरी सनातन की प्रतीक हैं। प्रभु श्रीराम जी का वनवास काल दंडकारण्य जो आज का बस्तर है वहां बीता था। यह तथ्य बस्तर को राम से जोड़ता है। विभाग धर्म प्रचार प्रसार प्रमुख शैलेंद्र श्रीवास्तव ने मंच संचालन करते हुए सभी अतिथियों का परिचय करवाया।कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं जगदलपुर विधायक किरण देव एवं भाजपा लोकसभा प्रत्याशी महेश कश्यप ने भी बौद्धिक सभा में बैठकर वक्ताओं को सुना। इस दौरान संगठन के जिला सहमंत्री होमेश राठौर, जिला उपाध्यक्ष प्रेम चालकी, विभाग सेवा प्रमुख अनिल अग्रवाल, जिला कोषाध्यक्ष सुनील जैन, प्रांत सदस्य प्रचार प्रसार विभाग रोहन कुमार, बजरंगदल विभाग संयोजक सिकंदर कश्यप, अर्जुन परिहार, जागेश्वर साहू, पवन राजपूत, गंगाराम पुजारी, घनश्याम नाग, विष्णु ठाकुर, रामचंद्र पुजारी, खीरेंद्र दास,तुलसी भारती, मुन्ना कोरी, उमा गुप्ता, हेमा गुरवारा, अलका गुप्ता, निशा नागवंशी, भारती राव, कमला सेठिया, विक्रम ठाकुर, भवानी चौहान, श्रीनिवास रेड्डी, कैलाश ठाकुर, गंजामी बघेल, मानसाय बघेल, अशोक ताम्रकर, नरसिंह भारती, श्रीधर कश्यप, मानू पोयम, बलराम मंडावी, आशु मिश्रा, भारती राव, कमल सेठिया एवं नगर सहित सभी प्रखंडों के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कमिश्नर, आईजी, कलेक्टर एसपी ने लाईन लगकर किया अपने मताधिकार का प्रयोग

0
  •  बस्तर के मतदाताओं से मताधिकार का उपयोग करने किया आग्रह

जगदलपुर बस्तर संभाग के कमिश्नर श्याम धावड़े और आईजी बस्तर रेंज सुंदरराज पी. ने शुक्रवार को जगदलपुर शहर के शहीद भगतसिंह हाईस्कूल के मतदान केंद्र 75 में तथा कलेक्टर विजय दयाराम के. और पुलिस अधीक्षक शलभ सिन्हा ने भैरमगंज स्कूल स्थित मतदान केंद्र 104 में सपरिवार कतारबद्ध होकर अपने मताधिकार का उपयोग किया। इस दौरान उन्होंने आदर्श मतदान केंद्र परिसर में बनाए गए सेल्फी जोन में सेल्फी भी ली। वहीं मतदान करने के लिए मतदान केंद्र में पहुंचे मतदाताओं की हौसला-अफजाई की। इस अवसर पर कमिश्नर, आईजी, बस्तर कलेक्टर ने बस्तर लोकसभा के सभी मतदाताओं से लोकतंत्र के इस पर्व में व्यापक सहभागिता निभाने का आग्रह किया।

इस मौके पर कमिश्नर श्याम धावड़े ने बस्तर संभाग के मतदाताओं से अपील करते हुए कहा कि आज लोकतंत्र का महापर्व है और मतदाता के रूप में हम सभी को बहुमूल्य अधिकार मिला हुआ है। इसका उपयोग अवश्य करें। बस्तर के सब मतदाताओं से विनम्र अपील करता हूं कि आप मतदान केंद्र जाएं अपने मताधिकार का उपयोग कर लोकतंत्र को मजबूत बनाने में सहभागी बनें। पुनः सभी मतदाताओं से आग्रह है कि घर से निकलिये मतदान कीजिये और एक जिम्मेदार नागरिक बनें। आईजी बस्तर रेंज सुंदरराज पी. ने बस्तर अंचल के सभी मतदाताओं से अपील की कि लोकतंत्र को मजबूत बनाना हम सबकी सयुंक्त जिम्मेदारी है। इस जिम्मेदारी को निभाने के लिए सभी मतदाता अपने घर से निकलकर मतदान केंद्र तक पहुंचें और निर्भीक होकर अपने मताधिकार का प्रयोग करें, ताकि लोकतंत्र की नींव को मजबूत कर सकें और बस्तर क्षेत्र के विकास हेतु शांति एवं सुरक्षा के लिए अमूल्य योगदान निभा सकें। पुनः बस्तर क्षेत्र के नागरिकों एवं मतदाताओं से अपील है कि वे आज अधिक से अधिक संख्या में मतदान केंद्र पहुंचे और मतदान अवश्य करें। इस मतदान केंद्र पर सीईओ जिला पंचायत प्रकाश सर्वे ने भी कतारबद्ध होकर अपने मताधिकार का उपयोग किया।

अफसरों ने ली सेल्फी भी

स्थानीय शहीद भगतसिंह उच्चतर माध्यमिक स्कूल पथरागुड़ा के परिसर में 4 मतदान केंद्रों बूथ क्रमांक 75, 76 तथा 146 एवं 148 को आदर्श मतदान केंद्र बनाया गया है। जहां बस्तर की पारंपरिक लोक संस्कृति को रेखांकित किया गया है। घासफूस की झोपड़ी के साथ सिर पर गौर सींग लगाए लोक नर्तक, ग्रामीण महिलाओं को बखूबी प्रदर्शित किया गया है। इस आदर्श मतदान केंद्र के सेल्फी बूथ में कमिश्नर बस्तर श्याम धावड़े, आईजी सुंदरराज पी., कलेक्टर विजय दयाराम के., एसपी शलभ सिन्हा, सीईओ जिला पंचायत प्रकाश सर्वे, नगर निगम आयुक्त हरेश मंडावी तथा अन्य अधिकारियों ने मतदान के उपरांत एक साथ सेल्फी ली। वहीं अन्य मतदाताओं को मताधिकार का उपयोग करने अभिप्रेरित किया। वोट करने के बाद ज्यादातर मतदाता भी इस जगह पर सेल्फी लेते दिखाई दिए। दिव्यांग एवं वयोवृद्ध मतदाताओं ने भी लोकतंत्र के इस महापर्व में बढ़ चढ़कर भाग लिया। शहीद भगतसिंह स्कूल में स्थापित आदर्श मतदान केंद्रों में दिव्यांग मतदाताओं के साथ ही वयोवृद्ध मतदाताओं ने भी अपने मताधिकार का उपयोग कर अन्य मतदाताओं को मतदान करने के लिए संदेश दिया। यहां के आदर्श मतदान केंद्र क्रमांक 75 में हाउसिंग बोर्ड कालोनी निवासी 66 वर्षीय दिव्यांग बृजमोहन मेहरा तथा 56 वर्षीय दिव्यांग ममता ननकानी ने परिजनों के सहयोग से अपने मताधिकार का उपयोग किया। वहीं आदर्श मतदान केंद्र क्रमांक 146 में 72 वर्षीय दिव्यांग शेख जुमन रिजवी ने अपनी पत्नी 68 वर्षीया शबीना बानो रिजवी के साथ मतदान कर अन्य मतदाताओं को मताधिकार का उपयोग अवश्य करने का संदेश दिया।

सुकमा जिले के धुर नक्सल गढ़ के गांवों से आई लोकतंत्र की बहुत ही खूबसूरत तस्वीर

0
  • इन तस्वीरों में है बस्तर के सुनहरे भविष्य की उम्मीद की सतरंगी किरण
  • 12 किमी पैदल चलकर मतदान करने पहुंचे ग्रामीण
  • कुछ ट्रैक्टर से पहुंचे, कुछ बच्चों को कंधे पर लादकर

अर्जुन झा-

जगदलपुर जिस नक्सल गढ़ में कोई भी चुनाव पुरसुकून अंदाज में नहीं निपटता था, उसी लाल आतंक के गढ़ में अब लोकतंत्र की खूबसूरत तस्वीर देखने को मिल रही है। बस्तर लोकसभा सीट के लिए 19 अप्रैल को हुए मतदान के दौरान लगा कि बस्तर के आदिवासी भी अपने लोकतंत्र को लेकर बेहद संजीदा हैं। उनका भरोसा नक्सलवाद से उठ चुका है और अब वे भारतीय लोकतंत्र को मजबूत बनाने में विश्वास करने लगे हैं। इसकी शानदार बानगी शुक्रवार को बस्तर संभाग के धुर नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में देखने को मिली। इस खूबसूरत तस्वीर में बस्तर के सुनहरे भविष्य की उम्मीद भरी सतरंगी किरण नजर आ रही है।

लोकसभा चुनाव के प्रथम चरण में छत्तीसगढ़ की एकमात्र बस्तर लोकसभा सीट के लिए 19 अप्रैल को मतदान हुआ। बस्तर का सुकमा जिला नक्सली गतिविधियों के मामले में बेहद संवेदनशील माना जाता है। इस जिले में कई गांव ऐसे हैं, जहां आज तक विकास की किरण नहीं पहुंच पाई है, लेकिन इन गांवों में रहने वाले संतोषी प्रवृत्ति के आदिवासियों को इस बात का ज्यादा मलाल नहीं है। मगर हां उन्हें इस बात का थोड़ा अफ़सोस जरूर होता है कि जिन्हें वे अपने क्षेत्र की बागडोर सौंपते हैं, उन नुमाइंदों को क्षेत्र का बाशिंदों की जरा भी परवाह नहीं रहती। किसी गांव में सड़क नहीं है, किसी गांव में आज तक बिजली नहीं पहुंच पाई और किसी गांव में पेयजल की व्यवस्था नहीं है। बावजूद इन गांवों के लोगों की उम्मीद अभी टूटी नहीं है और इसी उम्मीद के साथ वे इस लोकसभा चुनाव में भी अपने देश के लोकतंत्र को मजबूत बनाने के महायज्ञ में आहुतियां देने अपने घरों से निकल पड़े। गांव तक पक्की सड़क बने जिस पर चलकर विकास गांव तक पहुंचे। इसी उम्मीद के सहारे भीमा अपने छोटे बच्चे को कंधे पर बिठाकर सपरिवार मतदान करने के लिए पैदल 10 किमी का सफर तय करता नजर आया। शरीर को झुलसा देने वाली 40 डिग्री की गर्मी और तेज धूप के बावजूद ग्रामीण मतदाता 10 से 12 किलोमीटर तक का सफर तय कर मतदान करने पहुंचते रहे। यही तो हमारे लोकतंत्र की खूबसूरती है। केरलापाल से 10 किमी दूर स्थित गोनंदीगुड़ा मतदान केंद्र को शिफ्ट किया गया। गांव तक जाने के लिए कच्ची सड़क है। इलाका नक्सल प्रभावित है जिसके कारण वाहनों की आवाजाही न के बराबर है। लेकिन मतदान जरूरी है इसलिए ग्रामीण पैदल चलकर पहुंचते रहे।गांव का भीमा अपने बेटे को कंधे पर लिए मतदान करने जा रहा था। साथ मे कुछ महिलाएं भी पैदल जा रही थीं। भीमा कहता है कि गांव तक जाने के लिए पक्की सड़क नही है। जब सड़क बनेगी तभी बाकी सुविधाएं पहुंच पाएंगी। यह तभी संभव होगा मतदान कर सही जनप्रतिनिधि चुनने से। इसलिए हम लोग मतदान करने के लिए जा रहे हैं। ग्रामीण बहुत परेशान रहते है, कोई भी सुविधा नही है। कोई भी काम हो तो इसी तरह हम लोग पैदल आते हैं।

उम्मीद के भरोसे 12 किमी का सफर

रबड़ीपारा व पोंगाभेज्जी गांव में विधानसभा चुनाव में मतदान गांव में ही हुआ था, लेकिन इस बार मतदान केंद्र को 12 किलोमीटर दूर स्थित मांझीपारा मे शिफ्ट कर दिया गया है। इन गांवों के ग्रामीण ट्रेक्टर पर सवार होकर पहुंचते रहे। जबकि ये नक्सल प्रभावित है, बावजूद जोखिम उठाकर मतदान करने ग्रामीण पहुंचे। ग्रामीणों ने कहा कि गांव तक पहुंचने के लिए सड़क नही है। पुल की जरूरत है। बारिश के समय हांडी के सहारे नदी पार करते हैं। गांव में सरकारी राशन नही पहुंचता है। प्रधानमंत्री आवास तक नही बने हैं। इसलिए हम लोग मतदान करने जा रहे है। ताकि सरकार बने और विकास कार्य गांव तक पहुंचें।सालों से मतदाता इसी उम्मीद के साथ वोट देते आ रहे है, ताकि उनकी समस्याएं दूर होगी और विकास कार्य होंगे। लेकिन मतदान के बाद सरकार बनती है और जनप्रतिनिधि इन ग्रामीणों को भूल जाते है। बावजूद ये ग्रामीण मतदान कर अपना फर्ज निभा रहे हैं।

जैसे हम फंसे थे 75 पार में, वैसे ही भाजपा फंस गई है 400 पार में : कवासी लखमा

0
  • कांग्रेस प्रत्याशी और पूर्व मंत्री का भाजपा पर तंज
  • 150 भी पार नहीं कर पाएगी भाजपा : लखमा

जगदलपुर कांग्रेस सरकार में आबकारी मंत्री रहे और मौजूदा लोकसभा चुनाव में बस्तर लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी कवासी लखमा ने भाजपा पर करारा हमला बोला है। सुकमा जिले के नागारास के पोलिंग बूथ में सपरिवार मतदान करने के बाद कवासी लखमा मीडिया से मुखातिब थे। मतदान करने से पहले कवासी लखमा ने पूजा पाठ भी किया था।

मीडिया से चर्चा करते हुए कवासी लखमा ने कहा कि जिस तरह रमन सिंह ने 65 पार का नारा लगाया था जिसके बाद सरकार चली गई। और वैसे ही हम लोग (कांग्रेस) पिछले विधानसभा चुनाव 75 पार में फंस गए और निपट गए। अब भाजपा ने 400 पार का नारा दिया है लेकिन 150 भी पार नहीं कर पाएंगे भाजपाई। कवासी लखमा ने कहा कि इस बार जनता मुझे मौका देगी, क्योकि कांग्रेस हर वर्ग के लोगों को साथ लेकर चलती है। हमारा मुद्दा बस्तर की जनता की समस्याओं को दिल्ली तक पहुंचाना है। यहां नगरनार स्टील प्लांट के निजीकरण को रोकना है। पोलावरम बांध से प्रभावित लोगों की समस्याओं को दूर करना है। बस्तर को रेल व हवाई मार्ग से कैसे जोड़ा जाए इसपर केंद्र सरकार का ध्यान आकर्षण कराना है। आदिवासियों के विकास को लेकर काम करेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा सिर्फ झूठ बोलने का काम करती है।

कांग्रेस का कचरा हो रहा है साफ

कांग्रेस के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के कांग्रेस छोड़ने और भाजपा में शामिल होने के सवाल पर

कवासी लखमा ने कहा कि स्वार्थी लोग ही पार्टी छोड़ रहे हैं। कांकेर में कांग्रेस के पास बहुत नेता हैं, उन्हें मौका मिलेगा। ये कचरा लोग है जिनके जाने से पार्टी को कोई फर्क नहीं पड़ेगा। बल्कि कांग्रेस का शुद्धिकरण ही हो रहा है।. कवासी लखमा ने कहा कि ये लोग जब कांग्रेस में थे तब मलाई खा रहे थे। अब भाजपा की सरकार बनी तो भाजपा में चले गए। दलबदलू लोगों को जनता सबक जरूर सिखाएगी।

MOST POPULAR

HOT NEWS