City Media - Page 543 of 1856 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 543

चाकू से हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार

0
  • ग्राम पीरिद निवासी मुनेन्द्र मंडावी उम्र 20 साल ने अपने ही दादा समय लाल मंडावी उम्र 82 वर्ष को मारपीट कर 12 से 13 इंच चाकु को पेट में घुसा देने व जान से मारने की धमकी दिया जिसे पुलिस टीम द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए आरोपी को पुलिस कब्जा में लिया गया।
  • ग्राम पीरिद निवासी मुनेन्द्र मंडावी पिता स्व0 युवराम कृष्ण मंडावी उम्र 19 साल को धारा 294,506 बी,323 भादवि, 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत गिर0 कर भेजा गया जेल।

पुलिस महानिरीक्षक महोदय राम गोपाल गर्ग (दुर्ग आईजी) पुलिस अधीक्षक महोदय सुरजन राम भगत के मार्गदर्शन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय अशोक कुमार जोशी एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस गुण्डरदेही श्रीमति गीता वाधवानी के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी अर्जुन्दा टीम द्वारा थाना अर्जुन्दा क्षेत्र के ग्राम पीरिद निवासी मुनेन्द्र मंडावी पिता स्व0 युवराम कृष्ण मंडावी उम्र 20 साल को धारा 294,506 बी,323 भादवि, 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत 24 घण्टे के भीतर गिर0 कर भेजा गया जेल।
समय लाल मंडावी निवासी ग्राम पीरिद थाना हाजिर आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 10.03.24 को रात्रि में अपने घर के सामने दरवाजे के पास बैठा था तो प्रार्थी के छोटे नाती टोपू ऊर्फ प्रशांत बैग लेकर मैं जा रहा हुं बोलकर घर से चले गये फिर थोडी देर बाद उसका बडा भाई, प्रार्थी के नाती मुनेन्द्र मंडावी पिता स्व0 युवराम कृष्ण मंडावी उम्र 20 साल रात्रि 08.00 बजे आये और प्रार्थी को बोला कि तुम मेरे भाई को क्यों घर से निकाले हो डोकरा मैं तुमको मार डालूंगा कहकर आम जगह पर मां बहन की अश्लील गन्दी गन्दी गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देकर प्रार्थी के गला को पकड कर जमीन में गिरा दिया। और मुनेन्द्र मंडावी अपने बांये हाथ से प्रार्थी के गला को पकड कर दाहिनें हाथ में रखे खुखरीनुमा चाकु लगभग 12-13 इंच को पकडकर तुम्हें आज नहीं छोडुंगा जान सहित मारूंगा कहकर प्रार्थी के पेट में टिका दिया । जिससे आसपास के लोगों में काफी डर का माहौल हो गया था । प्रार्थी की रिपोर्ट पर आरोपी सदर के विरूद्ध धारा 294,506 बी,323 भादवि, 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी उपनिरी0 मनीश शेन्डे द्वारा टीम गठित कर आरोपी की पतासाजी कर 24 घण्टे के भीतर पकडा गया। जिसे पुलिस हिरासत में लेकर मामले की संपूर्ण कार्यवाही कर आरोपी को माननीय न्यायलय के समक्ष पेश कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया।
उक्त् कार्यवाही में उपनिरी0 मनीश शेन्डे थाना प्रभारी अर्जुन्दा, प्र0आर0 981 विरेन्द्र साहु, आर0 555 सुरेश चन्द्राकर, का महत्तवपूर्ण योगदान रहा।

रामलला के दर्शन कर अभिभूत हो उठे हैं बस्तर के श्रद्धालु

0
  • अयोध्या से लौटे रामभक्तों का किया गया स्वागत
    जगदलपुर पांच दिन पहले जगदलपुर स्टेशन से करीब 1100 से अधिक रामभक्तों के जत्थे को लेकर अयोध्या रवाना हुई आस्था स्पेशल ट्रेन सोमवार सुबह वापस लौटी। इस मौके पर एकबार फिर जगदलपुर रेलवे स्टेशन पर माहौल भक्तिमय नजर आया। प्लेटफार्म पर ढोल-नगाड़े बज रहे थे, ट्रेन से उतरने वाले श्रद्धालुओं के साथ ही स्टेशन पर मौजूद लोग भी जय श्रीराम के नारे लगा रहे थे। रामभक्तों का यह जत्था जिस उत्साह के साथ भजन- कीर्तन करते और नाचते-गाते ट्रेन से रवाना हुआ था, उसी अंदाज में उनकी वापसी भी हुई। स्टेशन पर कई श्रद्धालु ढोल-नगाड़े की धुन पर नाचते नजर आए। उनके चेहरों पर रामलला के अलौकिक दर्शन का आनंद साफ झलक रहा था। जगदलपुर रेल्वे स्टेशन में भाजपा प्रत्याशी महेश कश्यप ने सभी श्रद्धालुओं का ढोल बजाकर व पुष्प वर्षा के साथ भव्य स्वागत किया।
  • यात्रियों ने सुनाए अपने अनुभव
    इस मौके पर अनेक श्रद्धालुओं ने अपनी अयोध्या यात्रा के अनुभव भी साझा किए। रामलला की मनोहारी मूरत, राम मंदिर की दिव्यता और अयोध्या नगरी की भव्यता के किस्से उन्होंने लोगों को बताए। श्रद्धालुओं का यही कहना था कि रामलला के दर्शन कर जीवन धन्य हो गया। 500 वर्षों के इंतजार के बाद अब जाकर यह शुभ अवसर आया कि अयोध्या के भव्य मंदिर में रामलला विराजित हुए और हमें उनके दर्शन का पुण्यलाभ मिला।

    भाजपा प्रत्याशी का माना आभार
    आयोध्या दर्शन के पश्चात जगदलपुर लौटे सुकमा के श्रद्धालुओं की टोली ने रामलला के दर्शन करने हेतु भाजपा प्रत्याशी महेश कश्यप द्वारा किए गए सहयोग हेतु उनका आभार व्यक्त किया है। साथ ही कहा कि भगवान राम के दर्शन करके हम सभी धन्य हो गए। आपकी विजय हो यही कामना भगवान राम से हमारे द्वारा की गई है। बता दें कि 6 मार्च को अयोध्या हेतु जगदलपुर से निकली आस्था स्पेशल ट्रेन में रवाना होने से सुकमा के दर्शनार्थी विलंब के कारण छूट गए थे, जिन्हें भाजपा प्रत्याशी महेश कश्यप व अन्य भाजपा नेता सुरेश गुप्ता व संजय पांडे की मदद से अन्य स्टेशन तक पहुंचाकर सकुशल आयोध्या की ओर रवाना किया गया था।

राजनांदगांव में शुरू हो गया सोशल मीडिया वार

0
  • भाजपा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया कांग्रेस का कार्टून

जगदलपुर दो पूर्व मुख्यमंत्रियों डॉ. रमन सिंह और भूपेश बघेल की नाक का सवाल बन चुकी राजनांदगांव लोकसभा सीट पर अब सोशल मीडिया वार शुरू हो गया है। भाजपा द्वारा सोशल मीडिया पर पोस्ट किया गया एक कार्टून इन दिनों सुर्खियों में है। इस कार्टून को शीर्षक दिया गया है – राजनांदगांव या जिहाद गांव, चुनाव आपका है।
लोकसभा चुनाव नजदीक आते ही भाजपा ने सोशल मीडिया वार तेज कर दिया है। इसी क्रम में आज भाजपा ने राजनांदगांव सीट को लेकर एक कार्टून पोस्ट किया है, जिसमें लिखा है राजनांदगांव या जिहादगांव? ज्ञात हो कि राजनांदगांव सीट विधानसभा चुनाव और लोकसभा चुनाव दोनों ही चुनावों में काफी अहम सीट मानी जाती है। यहां से भाजपा के पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह चुनाव लड़ते आए हैं और यह उनका संसदीय क्षेत्र है। वर्तमान में कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के लिए यहां से पूर्व सीएम भूपेश बघेल को अपना प्रत्याशी घोषित किया है। चूंकि राजनांदगांव सीट पर दो दिग्गज और दो पूर्व मुख्यमंत्रियों की प्रतिष्ठा दांव पर लग चुकी है, लिहाजा यहां का चुनाव काफी रोचक हो गया है। पूर्व सीएम भूपेश बघेल पर विश्वास करते हुए कांग्रेस ने यहां से चुनावी हुंकार भरी है, वहीं भाजपा ने इस पर एक तरह से चुटकी लेते हुए यह कार्टून जारी कर दिया है। कवर्धा में हुई सांप्रदायिक घटना को देखते हुए भाजपा ने कार्टून में यहां तक लिख दिया है कि राजनांदगांव या जिहादगांव?चुनाव आपका है। इस कार्टून में भूपेश बघेल और कवर्धा का प्रतिनिधित्व करते आए मो. अकबर को कैरेक्ट के रूप में दिखाया गया है। कांग्रेस पर आरोप लगते रहे हैं कि वह वर्ग विशेष के तुष्टिकरण के लिए ही काम करती है और कवर्धा में जो भी साम्प्रदायिक घटनाएं हुई उनके छिंटे कांग्रेस पर भी पड़े थे। अब देखने वाली बात है कि कांग्रेस की इस पर कैसी प्रतिक्रिया आती है।

अभिव्यक्ति महिला जागरूकता सप्ताह” कार्यक्रम का समापन हरी झंडी दिखाकर बाईक रैली से किया गया

0
  •  बालोद पुलिस द्वारा अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2024 के अवसर पर ” अभिव्यक्ति महिला जागरूकता सप्ताह” कार्यक्रम का समापन हरी झंडी दिखाकर बाईक रैली से किया गया।
  • समापन कार्यक्रम के दौरान महिला सेल बालोद परिसर में विभिन्न खेलकूद, निबंध, कविता, रंगोली प्रतियोगिता का आयोजित कर कार्यक्रम का समापन किया गया।

lपुलिस मुख्यालय छत्तीसगढ़ नवा, रायपुर के दिशा-निर्देशन पर महिलाओं की सुरक्षा एवं उनके अधिकारों के बारे में उन्हे दिनांक 11.03.2024 को पुलिस अधीक्षक  एस. आर. भगत के निर्देशन एवं अति पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार जोशी के मार्गदर्शन में श्रीमती गीता वाधवानी उप पुलिस अधीक्षक बालोद, सुश्री नवनीत कौर उप पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) के पयवेक्षण में रक्षित निरीक्षक रेवती वर्मा , उप निरीक्षक जोगेन्द्र साहू, साइबर सेल प्रभारी, सउनि सीता गोस्वामी महिला सेल बालोद के पर्यवेक्षण में “अभिव्यक्ति महिला जागरूकता सप्ताह” के अतंर्गत महिला सेल बालोद में विभिन्न खेल जैसे- मटका फोड़, पेंटिंग, कुर्सी दौड़, रंगोली आयोजित कर महिलाओं एवं बालिकाओं को घटित होने वाले अपराध, अभिव्यक्ति कार्यक्रम की मुख्य बिंदु महिलाओं की सुरक्षा एवं सतर्क रहने के संबंध में अवगत कराया गया तथा अभिव्यक्ति ऐप डाउनलोड करने के तरीके बताया गया मानव तस्करी कैरियर काउंसलिंग स्वास्थ्य, स्वच्छता, टोनही निवारण, नशामुक्ति, पीड़ित क्षतिपूर्ति योजना, साइबर क्राइम की जानकारी दिया गया। इस कार्यक्रम में पुलिस परिवार के परिजन एवं अन्य महिला व बालिकाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया गया तथा ” अभिव्यक्ति महिला जागरूकता सप्ताह” कार्यक्रम का समापन हरी झंडी दिखाकर बाईक रैली से किया गया।

कांग्रेस के काम आ गई ब्राम्हण, बनिया और युवा नेता की बुद्धि

0
  • कांग्रेसी रणनीति के आगे भाजपा के हौसले पस्त
  • नगर निगम अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास पर एकजुट रहे कांग्रेस पार्षद

अर्जुन झा

जगदलपुर नगर निगम जगदलपुर की सियासत में सोमवार का दिन जहां कांग्रेस के लिए उम्मीदों भरा रहा, वहीं भाजपा को बड़ा सबक दे गया। कांग्रेस की कुशल रणनीति के आगे भाजपा नेताओं को मुंह की खानी पड़ गई। भाजपाइयों के हौसले पस्त पड़ गए। यह रणनीति ब्राम्हण, बनिया और युवा तीन नेताओं ने मिलकर बनाई थी।

नगर निगम जगदलपुर लंबे समय से सत्तारूढ़ कांग्रेस और विपक्षी दल के बीच दंगल का मैदान बनकर रह गया है। दोनों दलों के नेताओं के बीच नूरा कुश्ती चली आ रही है। अविश्वास प्रस्ताव के फेर में बार बार भाजपा की छिछालेदार होती आ रही है। पहले महापौर सफीरा साहू के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया गया था, जो धराशायी हो गया। अभी बीते ढाई तीन माह से भाजपा के निशाने पर नगर निगम अध्यक्ष कविता साहू हैं। उनके खिलाफ भी कलेक्टर को पत्र सौंपकर अविश्वास प्रस्ताव लाने बाबत पत्र सौंपा गया था। नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष संजय पाण्डेय निगम अध्यक्ष कविता साहू पर लगातार हमलावर रहे हैं। संजय पाण्डेय निगम अध्यक्ष पर अविश्वास प्रस्ताव के डर से बजट बैठक टालने के लिए साजिश रचने का आरोप लगाते रहे हैं। कविता साहू पर संजय पाण्डेय पलायन करने का भी आरोप लगाते रहे हैं। सोमवार को जब नगर निगम सामान्य सभा की बैठक हुई, तो खुद भाजपा पार्षद ही पलायन कर गए। इससे पहले तक कयास लगाया जा रहा था कि इस बार अविश्वास प्रस्ताव में भाजपा बाजी मार ले जाएगी। चर्चा थी कि कई कांग्रेस पार्षद भी अविश्वास प्रस्ताव के समर्थन में मतदान कर सकते हैं। मगर भाजपा के रणनीतिकारों ने ऐसा जाल बुना कि भाजपा पार्षद और नेता प्रतिपक्ष ही उलझ कर रह गए। कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने पूर्व विधायक रेखचंद जैन व रायपुर नगर निगम के सभापति प्रमोद दुबे को पर्यवेक्षक नियुक्त किया था। 10 मार्च से लेकर 11 मार्च तक पूरी रणनीति श्री जैन और श्री दुबे ने बनाई। शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य के लिए भी विधानसभा चुनाव के बाद यह एक परीक्षा की घड़ी थी। अध्यक्ष सुशील मौर्य अपने साथियों के साथ सभी को गोलबंद करते रहे। कांग्रेस पार्षदों ने अपने सारे आपसी मतभेद भुलाते हुए एकजुटता का परिचय दिया। और अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा तक की नौबत नहीं आ पाई।

भाजपाईयों ने किया बॉयकॉट

नगर निगम के भाजपाई पार्षदों का कहना है कि नगर निगम सभापति कविता साहू अविश्वास प्रस्ताव का सामना करने से डरकर सदन नहीं पहुंचीं और दीगर पार्षदों के समय का अपव्यय किया। भाजपा पार्षद दल खुद वॉक आउट कर गए। ज्ञात हो कि अब तक भाजपा खेमा आरोप लगाता आ रहा था कि नगर निगम अध्यक्ष (सभापति) कविता साहू कुर्सी जाने के डर से पलायन का रास्ता अपना रही हैं और पार्षदों को चिट्ठी लिखकर बैठक टलने का भ्रम फैला रही हैं। सोमवार को इसके उलट घटनाक्रम देखने को मिला। अब चर्चा है कि अविश्वास प्रस्ताव को लेकर नगर निगम सामान्य सभा की फिर से बैठक बुलाने की तैयारी में भाजपा पार्षद जुट गए हैं। वहीं दूसरी ओर कहा जा रहा है कि जब तक ब्राम्हण (प्रमोद दुबे), बनिया (रेखचंद जैन) और युवा (सुशील मौर्य) की बुद्धि का सहारा कांग्रेस लेती रहेगी, तब तक कोई भी अविश्वास प्रस्ताव पारित हो नहीं पाएगा। बस यह तिकड़ी यूं ही काम करती रहे।

छत्तीसगढ़ ड्राइवर महासंगठन के जिला कार्यालय के शुभारंभ

0

आज दिनांक 10/03/2024 को छत्तीसगढ़ ड्राईवर महासंगठन का शाखा कार्यालय छत्तीसगढ ड्राईवर संघ का कार्यालय कुसुमकसा जिला बालोद का विधिवत पूजा अर्चना करके जनपद महोदय जी के शुभ हाथों से रीबन काटकर शुभारंभ किया गया जिसमें छत्तीसगढ ड्राईवर महासंगठन परिवार के जिला स्तर के पदाधिकारियों की उपस्थिति रही जहॉं पर जिला कांकेर अध्यक्ष महोदय रोहित देवांगन जी संचालक रूमलाल गोटा जी, सचिव लालसिंह तारम जी, संयुक्त सचिव बालाराम साहू जी कोषाध्यक्ष विजय यादवजी, प्रभारी राजू मानिक पुरी, याशिम खान, सदस्यों में चितरंजन, राजेन्द्र टण्डन जी, गुलशन खिलावर तोमेश्वर, कलेश वहीं जिला स्तर एवं राज्य कमेटी के उपाध्यक्ष हीरा सिंह नेताम उपस्थित रहते हुए महासंगठन परिवार के तरफ से समाजसेवा एवं ड्राईवर हितों के लिए बढचढ कर हिस्सा लेने के लिए वचनबद्ध हुए।

बंजारी धाम मंदिर में चोरी करने वाले आरोपी गिरफ्तार

0
  • बंजारी धाम मंदिर में चोरी करने वाले आरोपी लक्ष्मीनारायण गंधर्व को बालोद पुलिस ने किया गिरफ्तार
  •  ग्राम कोरगुड़ा से भी आरोपी ने किया था मोटर सायकल क्रमांक सीजी 24 जे 5883 को पार
  •  पूर्व में भी चोरी के अपराधों में जा चुका है जेल

बालोद क्षेत्र में हो रही चोरी को देखते हुऐ पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज  रामगोपाल गर्ग के निर्देषन पर पुलिस अधीक्षक बालोद एस.आर.भगत के मार्गदर्शन में, उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय सुश्री नवनीत कौर व थाना प्रभारी बालोद निरीक्षक रविषंकर पाण्डेय के द्वारा निर्देषन के पालन में प्रतिदिन शहर एवं देहात में सत्त पेट्रोलिंग करने के लिये अलग-अलग टीम तैयार किया गया था।
दिनांक 10.03.2024 को थाना प्रभारी निरीक्षक रविषंकर पाण्डेय, प्र.आर. 1349 भगवान सिंह धु्रव, प्र.आर. 1712 मनोज निर्मलकर, आरक्षक 36 मोहन कोकिला शहर के देहात पेट्रोलिंग पर रवाना हुये थे, कि पेट्रोलिंग गस्त के दौरान बुढ़ापारा बालोद के पास एक व्यक्ति पुलिस को देखकर भाग रहा था लुकछिप रहा था जिसे मोके पर घेराबंदी कर पकड़ा गया जिनका नाम पता पुछने पर वह व्यक्ति अपना नाम लक्ष्मीनारायण गंघर्व निवासी पाररास का होना बताने से पुछताछ हेतु थाना लाया गया। जो पुछने पर अपराध करना स्वीकार किया। निम्नाकिंत अपराधों में आरोपी के द्वारा चोरी करना स्वीकार किये।

01. जो दिनांक 20.02.2024 को ग्राम कोरगुड़ा से मोटर सायकल पैषन प्रो. क्रमांक सीजी 24 जे 5883 को चोरी कर रेंघई जाने वाले मार्ग पर छोड़कर भाग जाना बताया, चोरी गये मोटर सायकल को रेघई जाने वाले मार्ग से लावरिष हालत में बरामद कर थाना बालोद में अप.क्र 118/24 धारा 379 भादवि का अपराध पंजीबद्व किया गया।
02. दिनांक 29.02.2024 को वटकेष्वर षिव मंदिर बंजारी धाम जुंगेरा में मंदिर अंदर के आलमारी से 3000 रू को चोरी करना कबूल किये तथा चोरी गये मषरूका में से 300 रू को वाजाप्ता शुमार किया गया है तथा 2700 रू खाने पीने में आरोपी द्वारा खर्च कर देना बताया है जिस पर आरोपी के खिलाफ थाना बालोद अपराध क्रमांक 163/2024 धारा 457,380 भादवि का अपराध पंजीबध्द किया गया है।
दोनेा अपराध में आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर दिनांक 10.03.2024 को जेल भेजा गया है।

आरोपी को गिरफ्तार करने एवं उससे चोरी का सामान बरामद करने में थाना प्रभारी बालोद निरीक्षक रविषंकर पाण्डेय, प्र.आर. 1349 भगवान सिंह धु्रव, प्र.आर. 1712 मनोज निर्मलकर, आर. 36 मोहन कोकिला, का विषेष सराहनीय योगदान एवं भुमिका रही है।

बाबुओं के आगे बौने हो गए हैं सुकमा जिले के बड़े अधिकारी, छवि हो रही खराब

0
  •  अफसरों को शिकायती आवेदनों की भनक नहीं लगने देते ये शातिर बाबू
  • शिकायतों का निराकरण न होने से नागरिक परेशान
    -अर्जुन झा-
    जगदलपुर बस्तर संभाग के सुकमा जिले के तमाम महत्वपूर्ण सरकारी दफ्तरों में बाबुओं का राज चल रहा है। सालों से एक ही जगह जमे बाबू और अधिकारियों के रीडर अपने अधिकारियों को चकमा देने लगे हैं। ये लोग महत्वपूर्ण शिकायती आवेदनों और दस्तावेजों को अपने अधिकारी तक पहुंचने नहीं देते और जिस कर्मचारी के खिलाफ शिकायत मिली होती है, उससे लेनदेन कर शिकायती आवेदनों और दस्तावेजों को ठिकाने लगा देते हैं। इसके कारण शिकायतकर्ता व्यक्ति को कभी इंसाफ नहीं मिल पाता। इससे अधिकारियों पर से आमजन का भरोसा उठता जा रहा है और अधिकारियों के साथ ही शासन प्रशासन की छवि भी धूमिल हो रही है।
    सुकमा जिले में बाबू एवं रीडर अपने अधिकारियों की आंख से काजल चुरा लेते हैं और अफसरों को भनक तक नहीं लग पाती। दरअसल सालों से एक ही कार्यालय में दर्जनों अधिकारियों के अधीन काम कर चुके ये बाबू और रीडर अधिकारियों के रग रग से वाकिफ हो चुके हैं। वे खुशामद और चिकनी चुपड़ी बातों में इस कदर पारंगत हो चले हैं कि कितना भी कड़क मिजाज अफसर हो, इन बाबुओं और रीडरों की चाल में फंसकर उन्हें ही अपना सच्चा हमदर्द समझ बैठते हैं। जबकि सच्चाई तो यह है कि ये लोग अफसरों की पीठ में छूरा भोंकने का काम करते हैं। अधिकारियों की नाक के नीचे ये बाबू और रीडर जमकर अवैध कमाई कर रहे हैं। वर्षों से एक ही दफ्तर में एक ही टेबल पर काम करते आ रहे ये कर्मचारी और रीडर अपने अधिकारी को आंख में धूल झोंकने का काम करते आ रहे हैं। इसका खामियाजा दूर दराज के गांवों से फरियाद लेकर दफ्तरों में पहुंचने वाले ग्रामीणों को भुगतना पड़ रहा है। वर्षों से तहसीलदार, एसडीएम, अपर कलेक्टर, एडीएम, जिला पंचायत सीईओ, कलेक्टर दफ्तर में सालों से पदस्थ बाबू, रीडर और अन्य कर्मचारी ग्रामीणों द्वारा दिए गए शिकायत पत्रों को अपने अफसरों तक पहुंचने से पहले ही गायब कर देते हैं। फिर उन शिकाय पत्रों के आधार पर उन कर्मचारियों से मोटी रकम की उगाही कर लेते हैं, जिनके खिलाफ शिकायत की गई होती है।ऐसा खेल सुकमा जिले में लंबे समय से चल रहा है। उल्लेखनीय है कि सुकमा जिला नक्सल घटनाओं को लेकर बेहद संवेदनशील है और विकास कार्यों को कागजों में ही अंजाम दिए जाने को लेकर सुर्खियों में रहा है। चाहे वह स्वच्छ भारत मिशन के तहत घर घर शौचालय निर्माण का कार्य हो हो या फिर गांवों में तालाब निर्माण का, 15वें वित्त की राशि के कार्य हों या सड़क निर्माण का, हर कार्य में सरकारी धन की खुलेआम लूट मची हुई है। पूर्ववर्ती सरकार के मंत्री के संरक्षण में भ्रष्टाचार का खुला खेल चलता आया है।

    शिकायती पत्र बाबुओं के बैग में
    दूरस्थ अंचल के ग्रामीण अपनी समस्या को लेकर विभागीय अधिकारियों को शिकायत पत्र भेजते हैं, लेकिन अधिकांश शिकायत पत्र अधिकारियों के कार्यालय में बैठे बाबुओं के निजी बैग में समा जाते हैं। इन दफ्तरों के कर्मचारियों के खिलाफ भी शिकायत पत्र संबंधित अधिकारी के कार्यालय में पहुंचते हैं, मगर कर्मचारी ऐसे शिकायती पत्रों को फाड़कर डस्टबिन में डाल देते हैं।कर्मचारी अपने कारनामों पर पर्दा डालने शिकायतकर्ता के शिकायती पत्रों को अधिकारियों तक पहुंचने ही नहीं देते हैं। शिकायतकर्ता यह उम्मीद लगाए बैठे रहते हैं कि शिकायत पर अधिकारी संज्ञान लेकर मामले का निराकरण करेंगे, लेकिन ग्रामीणों की उम्मीद धरी की धरी रह जाती है।

    साहब भी रहते हैं मेहरबान
    जिले के जिम्मेदार अधिकारी अनजाने में ही सही ऐसे कर्मचारियों पर मेहरबान बने रहते हैं। क्योंकि अधिकारी ऐसे चापलूस कर्मचारियों पर आंख मूंदकर भरोसा किए बैठे रहते हैं। ये कर्मचारी मेम साब, बाबा और बेबी के बारे में दिखावटी चिंता जो करते हैं और समय समय पर अफसरों की घरेलू जरूरतें भी पूरी करने में दो कदम आगे जो रहते हैं। फिर भला साहब उन पर क्यों न मेहरबान हों? ऐसा ही मामला कोंटा एसडीएम कार्यालय के फाईलों में बंद है, जिसकी जानकारी कर्मचारियों की मनमानी के कारण अफसर तक नहीं पहुंच पा रही है। ऐसे ही कई मामले कलेक्टर, जिला पंचायत सुकमा के दफ्तर में लटके पड़े हैं।

    जिला पंचायत में दबी रही शिकायत
    हाल ही में एक मामला प्रकाश में आया था। ग्राम पंचायत कामाराम में निराश्रितों, विधवाओं, दिव्यांगों को कई माह से पेंशन वितरण न होने की शिकायत जिला पंचायत में की गई थी। शिकायत पर कई दिनों तक कार्रवाई नहीं हुई। इस बात की खबर जिला पंचायत के बाबुओं के जरिए सरपंच और पंचायत सचिव तक पहुंच गई। उसके बाद आनन फानन में पेंशन भुगतान की प्रक्रिया शुरू कर दी गई। लेकिन आज तक महिनों से पेंशन की रकम दबाए बैठे पंचायत सचिव से इस गंभीर मामले में स्पष्टीकरण तक नहीं लिया जा सका है। ऐसे कई शिकायते हैं जो बाबू की टेबल से आगे नहीं बढ़ पाती। इससे अधिकारी की भी जिले में बदनामी होती है। जिले के अफसरों को चाहिए कि खुशामदखोरी से बचते हुए अपने बाबुओं और रीडर पर नकेल कसें। सालों से एक ही कार्यालय में डेरा डाले बैठे बाबुओं और रीडर के तबादले पर कलेक्टर को भी ध्यान देना होगा। अन्यथा जिला प्रशासन की बदनामी यूं ही होती रहेगी।

भाजपा ने याद किया पार्टी के पूर्व सांसद दादा बलीराम कश्यप को

0
  •  सदैव रहेंगे कार्यकर्ताओं के प्रेरणास्त्रोत दादा : दिनेश
  • विकसित बस्तर का बली दादा की ही देन: रुपसिंह
    जगदलपुर भाजपा ने रविवार को बस्तर लोकसभा क्षेत्र के पूर्व सांसद व कद्दावर जननेता स्व. बलीराम कश्यप को उनकी 13वीं पुण्यतिथि पर याद किया। सीरासार चौक के समीप स्थापित स्व. बलीराम कश्यप की प्रतिमा पर भाजपा कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों ने माल्यार्पण किया व उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
    श्रद्धांजलि सभा में पूर्व सांसद दिनेश कश्यप ने कहा कि बस्तर के हित के लिए उनके पिता बलीराम कश्यप ने अपना सारा जीवन समर्पित कर दिया। बस्तर वासियों की छोटी से छोटी समस्याओं के लिए सतत संघर्षशील रहे। एक पिता के रूप में उन्होंने हमें जनसेवा और बस्तर क्षेत्र के विकास के लिए सदैव कार्य करते रहने की उत्कृष्ट सीख दी। उनकी प्रेरणा से हम सभी भाजपा के कार्यकर्ता बस्तर की बेहतरी के लिए प्रणप्राण से हमेशा कार्यरत हैं। भाजपा जिला अध्यक्ष रूपसिंह मंडावी ने कहा कि दादा बलीराम कश्यप हमेशा भाजपा कार्यकर्ताओं के प्रेरणास्रोत रहेंगे। बस्तर क्षेत्र के विकास के लिए दादा बलीराम कश्यप सदैव अपनी आवाज बुलंद करते रहे। बस्तर का आज विकसित स्वरूप स्व. बलीराम कश्यप के अथक प्रयास व संघर्ष का ही प्रतिफल है। उनकी पुण्यतिथि पर भाजपा कार्यकर्ता श्रद्धासुमन अर्पित करते हैं। श्रंद्धाजलि सभा में दो मिनट का मौन धारण कर भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्व. बलीराम कश्यप को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर प्रमुख रूप से मनीराम कश्यप, योगेंद्र पाण्डेय, रामाश्रय सिंह, वेदप्रकाश पाण्डेय, रजनीश पाणिग्रही, नरसिंह राव, योगेंद्र कौशिक, आनंद मोहन मिश्रा, संजय पाण्डेय, सुरेश गुप्ता, मनोहर तिवारी, संग्राम सिंह राणा, दिगंबर राव, राजपाल कसेर, सुधा मिश्रा, लक्ष्मी कश्यप, आशुतोष पाल, भारती श्रीवास्तव, नीलम यादव, त्रिवेणी रंधारी, प्रकाश झा, दिनेश पाणिग्रही, शशि रथ, अरूण नेताम, गणेश काले, लक्ष्मण झा, अमरनाथ झा, नागेश्वर राव, रौशन झा, अभिषेक तिवारी, मुरली सेठिया व अन्य भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

हवाई किराया कम करने बैज ने मंत्री सिंधिया को लिखा पत्र

0

जगदलपुर बस्तर लोकसभा क्षेत्र के सांसद एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को पत्र लिखकर हवाई किराए में कमी करने की मांग की है।
दीपक बैज ने उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को लिखे पत्र में कहा है कि कोरोना काल के बाद से अचानक एयरलाइंस कंपनियों द्वारा हवाई किराया बढ़ाकर तीन से चार गुना तक कर दिया गया है। जबकि किराया बढ़ाए जाने की कोई परिस्थिति देश में फिलहाल नहीं है। देश में ट्रेन के बाद हवाई यात्रा ही आम जनों के लिए सुगम माध्यम है। मगर किराया बढ़ाए जाने के कारण मध्यम वर्गीय परिवार और आम यात्री हवाई यात्रा करने में स्वयं को असक्षम महसूस कर रहे हैं। वर्तमान में रायपुर से दिल्ली का हवाई किराया 20 हजार 25 हजार रू. तक पहुंच गया है, जो कि मध्यम परिवार की पहुंच से बाहर है। बैज ने कहा है कि एयरलाइंस कंपनियों पर सरकार का कोई नियंत्रण नहीं है। अतः आपसे आग्रह है कि जनता की परेशानियों को ध्यान में रखते सिर्फ एयरलाइंस कंपनियों को तत्काल किराया कम करने आवश्यक दिशा- निर्देश जारी करें। ताकि मध्यम परिवार रायपुर से राजधानी तक आसानी से सफर कर सकें।

MOST POPULAR

HOT NEWS