City Media - Page 26 of 1840 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 26

रोहित साहू ने जन्मदिन सेवा कार्य के रूप में मनाया, पुष्पा हॉस्पिटल में फल वितरण

0

दल्लीराजहरा– भारतीय जनता युवा मोर्चा उपाध्यक्ष रोहित साहू के जन्मदिन के उपलक्ष्य में आज दल्ली राजहरा स्थित पुष्पा हॉस्पिटल में मरीजों के बीच फल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं साथियों ने मरीजों का हालचाल जाना तथा उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।कार्यक्रम के दौरान रोहित साहू ने कहा कि जन्मदिन जैसे अवसरों को समाज सेवा के रूप में मनाना चाहिए, जिससे जरूरतमंद लोगों को सहायता मिल सके और समाज में सकारात्मक संदेश जाए।

उन्होंने आगे भी ऐसे सेवा कार्य निरंतर करते रहने की बात कही।इस कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष रामेश्वर साहू जी , प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अल्पसंख्यक मोर्चा स्वाधीन जैन जी,मंडल उपाध्यक्ष मुकेश खास जी, मंडल महामंत्री रमेश गुज्जर जी , जयदीप गुप्ता जी, मंडल युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष सागर गनीर जी युवा मोर्चा नगर महामंत्री राहुल साहू मंडल मंत्री सामर्थ लखानी जी पार्षद निर्मल पटेल जी , प्रमोद कुमार जी ,रमेश जैन जी ,शेखर खैरात जी युवा मोर्चा के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे, जिन्होंने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए मरीजों को फल वितरित किए और उनके साथ समय बिताया।अंत में सभी ने रोहित साहू को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

1 मई मजदूर दिवस के अवसर पर विशेष आयोजन

0

दल्लीराजहरा दिनांक: 1 मई (मजदूर दिवस के अवसर पर विशेष आयोजन)संयुक्त खदान मजदूर संघ, दल्ली राजहरा के कार्यालय में अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर आज विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 8:00 बजे यूनियन कार्यालय में झंडा फहराने के साथ हुई। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रमिक उपस्थित रहे और सभी ने एकजुट होकर मजदूर एकता एवं अधिकारों के समर्थन में जोरदार नारेबाजी की।दिनभर के कार्यक्रमों के अंतर्गत संध्या 5:00 बजे एक सभा का आयोजन किया गया, जिसमें श्रमिकों की वर्तमान स्थिति, अधिकारों और चुनौतियों पर विस्तृत चर्चा की गई।सभा को संबोधित करते हुए यूनियन के सचिव श्री कमलजीत सिंह मान ने कहा कि वर्तमान समय में प्रबंधन द्वारा श्रमिकों का लगातार शोषण किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि मजदूरों को कार्य के हिसाब से उचित वेतन नहीं मिलता। निजी क्षेत्र में कार्यरत श्रमिकों की स्थिति और भी गंभीर है, जहां उन्हें नियमित कर्मचारियों की तुलना में अत्यंत कम वेतन दिया जाता है, जबकि कार्य समान या उससे अधिक कराया जाता है।उन्होंने यह भी कहा कि सरकार द्वारा बनाए जा रहे नए श्रम कानून मुख्यतः उद्योगपतियों के हित में प्रतीत होते हैं, जिससे मजदूरों के अधिकार सीमित हो रहे हैं। विशेष रूप से, मजदूरों के लिए अपने हक की मांग हेतु सीधे हड़ताल करना भी कठिन बनाया जा रहा है, जो चिंताजनक है।कार्यक्रम को यूनियन के अध्यक्ष श्रीनिवासलू एवं कार्यालय सचिव श्री हंस कुमार ने भी संबोधित किया और मजदूर एकता तथा अधिकारों की रक्षा के लिए संगठित रहने का आह्वान किया।इस कार्यक्रम को सफल बनाने में हजारों नियमित कर्मचारी एवं ठेका कर्मचारियों ने अपनी सक्रिय सहभागिता दी, जिससे कार्यक्रम अत्यंत सफल रहा।कार्यक्रम का संचालन संगठन सचिव श्री राजेश कुमार साहू द्वारा किया गया। अंत में कोषाध्यक्ष श्री ओमप्रकाश शर्मा ने सभी उपस्थितजनों का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम के समापन की घोषणा की।इस अवसर पर सभी वक्ताओं ने श्रमिकों से एकजुट होकर अपने अधिकारों की रक्षा हेतु संघर्ष जारी रखने का आह्वान किया।

तालाब में डूबने से बालिका की मौत, भाई की हालत अब ठीक

0

बालोद। वार्ड क्रमांक 19 सुभाष चौक निवासी श्री रमेश सेन के परिवार में दुखद घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार उनकी पुत्री कु. निकिता सेन अपने परिवार के साथ मनकी में आयोजित एक शादी कार्यक्रम में शामिल होने गई थी। इसी दौरान कुछ समय बाद निकिता अपने भाई के साथ पास के तालाब में नहाने चली गई, जिसकी जानकारी परिवार के किसी सदस्य को नहीं थी।बताया जा रहा है कि नहाने के दौरान दोनों बच्चे तालाब में डूब गए। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

निकिता सेन को बाहर निकालने तक उसकी मौत हो चुकी थी, जबकि उसके भाई को बेहोशी की हालत में तत्काल दुर्ग रेफर किया गया। उपचार के बाद अब उसकी स्थिति सामान्य बताई जा रही है।इस दर्दनाक हादसे से सेन समाज सहित पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। परिवारजन गहरे सदमे में हैं। स्थानीय लोगों ने बच्चों की सुरक्षा को लेकर सतर्कता बरतने की अपील की है।

कलेक्टर ने इसरो के यंग साइंटिस्ट प्रोग्राम में चयनित होने वाली छात्रा का किया सम्मान

0

कलेक्टर ने इसरो के यंग साइंटिस्ट प्रोग्राम में चयनित होने वाली सेजेस कन्नेवाड़ा की होनहार विद्यार्थी कुमारी हिमांशी साहू का किया सम्मान उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए दी उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

बालोद, 27 अप्रैल 2026 कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा ने भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) द्वारा आयोजित यंग साइंटिस्ट प्रोग्राम में चयनित होने वाली स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय कन्नेवाड़ा की होनहार विद्यार्थी कुमारी हिमांशी साहू को जिला प्रशासन की ओर से सम्मानित किया है। कलेक्टर श्रीमती मिश्रा ने आज संयुक्त जिला कार्यालय सभाकक्ष में आयोजित सम्मान समारोह के दौरान कुमारी हिमांशी साहू की इस महत्वपूर्ण उपलब्धि की भूरी-भूरी सराहना करते हुए उनके इस उपलब्धि को संपूर्ण बालोद जिले के लिए गौरव बताया। इस अवसर पर कलेक्टर ने कुमारी हिमांशी साहू को प्रशस्ति पत्र के अलावा शाॅल, श्रीफल भेंटकर तथा उनका मुँह मीठा कराकर उनका आत्मीय सम्मान किया। इस अवसर पर उन्होंने कुमारी हिमांशी की उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। कलेक्टर श्रीमती मिश्रा ने कुमारी हिमांशी साहू को कड़ी मेहनत कर जीवन में उपलब्धि हासिल करने की सीख भी दी। उल्लेखनीय है कि कुमारी हिमांशी साहू स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय कन्नेवाड़ा में कक्षा 9वीं में अध्ययनरत है। कुमारी हिमांशी ने 96 प्रतिशत अंकों के साथ कक्षा 8वीं की परीक्षा उत्तीर्ण की है। छात्रा कुमारी हिमांशी ने भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) द्वारा आयोजित यंग साइंटिस्ट प्रोग्राम में पूरे राज्य में तीसरा स्थान प्राप्त कर अपने विद्यालय तथा संपूर्ण बालोद जिला का नाम रोशन किया है। इस अवसर पर कलेक्टर श्रीमती मिश्रा ने कुमारी हिमांशी के पिता श्री अभय कुमार और माता श्रीमती सहिता साहू को भी सम्मानित कर उनकी सुपुत्री की महत्वपूर्ण उपलब्धि पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस मौके पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री सुनील चंद्रवंशी, अपर कलेक्टर श्री चंद्रकांत कौशिक, श्री अजय किशोर लकरा एवं श्री नूतन कंवर सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।

विश्व रेडक्रॉस दिवस से पहले राज्यपाल का सदस्यता अभियान तेज करने पर जोर”

0

रायपुर, 27 अप्रैल 2026

राज्यपाल श्री रमेन ने कहा कि रेडक्रॉस के मानव सेवा कार्याे का प्रचार-प्रसार जन-जन तक पहुंचाने के लिए सदस्यता अभियान को गति देना आवश्यक है। इसके लिए जनप्रतिनिधियों, समाज सेवियों एवं विभिन्न वर्गों के गणमान्य नागरिकों को अभियान से जोड़ा जाए। श्री डेका ने 8 मई विश्व रेडक्रॉस दिवस के अवसर पर राज्य एवं जिला शाखाओं में वृहद स्तर पर कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए।
राज्यपाल श्री रमेन डेका से आज लोकभवन में छत्तीसगढ़ रेडक्रॉस सोसायटी के अध्यक्ष श्री टोमन साहू ने मुलाकात की। इस दौरान रेडक्रॉस सोसायटी की गतिविधियों, सदस्यता अभियान तथा आगामी विश्व रेडक्रॉस दिवस के आयोजन के संबंध में राज्यपाल द्वारा मार्गदर्शन दिया गया।


श्री डेका ने 8 मई विश्व रेडक्रॉस दिवस के अवसर पर वृहद स्तर पर कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आम नागरिकों और गणमान्य व्यक्तियों को रेडक्रॉस स्टीकर लगाकर दान संग्रहण कार्यक्रम चलाएं। उन्होंने प्रदेश के सभी विद्यालयों एवं महाविद्यालयों के छात्र-छात्राओं को जूनियर रेडक्रॉस और यूथ रेडक्रॉस से जोड़ने के निर्देश दिए। राज्यपाल ने कहा कि युवाओं की भागीदारी से सेवा, अनुशासन और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को बढ़ावा मिलेगा।
बैठक में रेडक्रॉस सोसायटी के विभिन्न कार्यक्रमों और भविष्य की योजना पर भी चर्चा की गई। इस अवसर पर रेडक्रॉस सोसायटी के राज्यप्रतिनिधि श्री युवराज देशमुख और कोषाध्यक्ष श्री संजय पटेल उपस्थित थे।

बारातियों से भरी बस में लगी आग, बड़ा हादसा टलागियर बॉक्स में शॉर्ट सर्किट की आशंका, 70 बाराती सुरक्षित बाहर निकाले गए

0

बालोद। जिले के पुरूर थाना क्षेत्र में जगतरा मंदिर के पास देर रात एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया, जब बारातियों से भरी एक बस में अचानक आग लग गई। घटना रात करीब 12:05 बजे की बताई जा रही है। बस कांकेर से बालोद जिले के बड़गांव की ओर जा रही थी।प्राप्त जानकारी के अनुसार, चलते वाहन में अचानक धुआं उठने लगा। देखते ही देखते कुछ ही मिनटों में धुआं पूरी बस में फैल गया, जिससे करीब 70 बारातियों में अफरा-तफरी मच गई। स्थिति गंभीर होते देख कई लोगों ने खिड़कियों से कूदकर अपनी जान बचाई, जबकि अन्य यात्री तुरंत नीचे उतर गए।

बताया जा रहा है कि बस के गियर बॉक्स में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी। चालक ने पहले आग पर काबू पाने के लिए पानी डालने की कोशिश की, लेकिन आग तेजी से फैल गई। हालांकि समय रहते सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जिससे जनहानि टल गई।इस दौरान एक बुजुर्ग व्यक्ति का हाथ बस के दरवाजे में फंस गया, जिससे वह हल्का घायल हो गया। वहीं बस में रखा सामान—कपड़े, बैग व अन्य सामग्री जलकर खाक हो गई।घटना के बाद दूसरी बस की व्यवस्था कर सभी बारातियों को सुरक्षित बड़गांव (डौंडीलोहारा ब्लॉक) पहुंचाया गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

प्रेम प्रसंग में प्रेमी युगल ने फांसी लगाकर दी जान, इलाके में सनसनी

0

बालोद। जिले में दरमियानी रात एक हृदयविदारक घटना सामने आई, जहां एक प्रेमी युगल ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मामला अर्जुंदा थाना क्षेत्र से जुड़ा है।सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, अर्जुंदा थाना क्षेत्र के गब्दी गांव निवासी फ्लैश कुमार पफ्रांशु (उम्र 24 वर्ष) एवं संतोषी बाई (उम्र 40 वर्ष) ने पाकुरभाट क्षेत्र में पहुंचकर फांसी लगा ली।

बताया जा रहा है कि दोनों कल से घर से निकले हुए थे और देर रात यह कदम उठा लिया।जानकारी के अनुसार, महिला का एक 19 वर्षीय पुत्र भी है। प्रारंभिक तौर पर मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा बताया जा रहा है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस द्वारा मामले की जांच जारी है।

अछोली–परसुली मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, दो युवकों की मौके पर मौत

0

बालोद/देवरी। जिले में शुक्रवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया। अछोली राइस मिल के पास, परसुली (देवरी) के नजदीक ट्रक और मोटरसाइकिल की जोरदार टक्कर में बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों मृतक भुरका भाट के निवासी बताए जा रहे हैं।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसा सुबह करीब 6:00 से 6:30 बजे के बीच हुआ। बताया जा रहा है कि ट्रक नांदगांव की ओर से दल्ली राजहरा की तरफ जा रही थी, तभी अछोली–परसुली मार्ग पर सामने से आ रही मोटरसाइकिल को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों युवकों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।


सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई शुरू की। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।
गौरतलब है कि प्रशासन द्वारा लगातार सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति लोगों को जागरूक किया जा रहा है, इसके बावजूद इस तरह की घटनाएं गंभीर सवाल खड़े करती हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि लापरवाही और तेज रफ्तार के कारण आए दिन हादसे हो रहे हैं, जिससे लोगों की जान जा रही है। घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है।

प्रेम प्रसंग में प्रेमी युगल ने फांसी लगाकर दी जान, इलाके में सनसनी

0

बालोद। जिले में दरमियानी रात एक हृदयविदारक घटना सामने आई, जहां एक प्रेमी युगल ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मामला अर्जुंदा थाना क्षेत्र से जुड़ा है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, अर्जुंदा थाना क्षेत्र के गब्दी गांव निवासी फ्लैश कुमार पफ्रांशु (उम्र 24 वर्ष) एवं संतोषी बाई (उम्र 40 वर्ष) ने पाकुरभाट क्षेत्र में पहुंचकर फांसी लगा ली। बताया जा रहा है कि दोनों कल से घर से निकले हुए थे और देर रात यह कदम उठा लिया।
जानकारी के अनुसार, महिला का एक 19 वर्षीय पुत्र भी है। प्रारंभिक तौर पर मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा बताया जा रहा है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस द्वारा मामले की जांच जारी है।

बालोद: पाकुरभाट के पास कार-बाइक की टक्कर, मोटरसाइकिल सवार गंभीर रूप से घायल

0

बालोद जिले में आज शाम लगभग 5:00 से 5:30 बजे के बीच पाकुरभाट के पास एक भीषण सड़क दुर्घटना हो गई। जानकारी के अनुसार एक कार और मोटरसाइकिल के बीच जोरदार टक्कर हो गई, जिसमें मोटरसाइकिल सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस की सहायता से घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
बताया जा रहा है कि दुर्घटना में शामिल कार का क्रमांक CG 08 AC 9996 है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है।

MOST POPULAR

HOT NEWS