City Media - Page 255 of 1847 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 255

विशेष बच्चों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण

0

जगदलपुर बस्तर दिव्यंग सेवा समिति मनोविकास विशेष विद्यालय एवं छात्रावास अघनपुर जगदलपुर में राष्ट्रीय शहरी स्वास्थ्य मिशन जगदलपुर की टीम द्वारा 40 बच्चों की ऊंचाई, वजन लेकर समान्य स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। बच्चों समान्य मौसमी बीमारियों के साथ-साथ त्वचा रोग व नेत्ररोग की जांच कर 9 से 15 मार्च तक चलने वाले विश्व ग्लूकोमा सप्ताह की जानकारी दी गई। बच्चों को फिजियोथैरेपी संबंधी व्यायाम सिखाए गए। सभी को लक्षणों के आधार पर उपचार दिया गया। इस शिविर मे संस्था प्रबंधक सिस्टर एनसी मारिया, संस्था के प्राचार्य जुली टोप्पो, स्वस्थ्य विभाग से डॉ. अंकिता पांडे एमओ डॉ. रेखा चौहान फिजियोथैरेपिस्ट जयंत देशमुख नेत्र चिकित्सा अधिकारी, आसमा बनो, सुमन मौर्या स्टाफ नर्स, नरेश मरकाम, प्रशांत श्रीवास्तव, स्वास्थ्य सुपरवाइजर, पीलाराम एमपीडब्ल्यू के अलावा संस्था के अन्य शिक्षक उपस्थित रहे।

शासकीय बस्तर और बकावण्ड के आईटीआई में ’’प्रधानमंत्री इंटर्नशिप स्कीम 2.0 कैम्प का आयोजन

0

जगदलपुर 10 मार्च 2025/ शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था बस्तर और बकावण्ड में भारत सरकार नई दिल्ली द्वारा एक करोड़ युवाओं को 500 शीर्ष कम्पनियों में इन्टर्नशिप के अवसर प्रदान करने के लिए एक व्यापक योजना प्रधानमंत्री इन्टर्नशिप योजना 2.0 शुरू की गई है जिसमें आईटीआई उत्तीर्ण प्रशिक्षणार्थिर्यों के पंजीयन हेतु संस्था में 11 मार्च 2025 को कैम्प का आयोजन किया जा रहा है। उक्त कैम्प में 21 से 24 वर्ष के आईटीआई उत्तीर्ण सभी व्यवसाय के प्रशिक्षणार्थी उक्त दिवस को सम्पूर्ण मूल दस्तावेजों के साथ संस्था में उपस्थित होकर पंजीयन करा सकते है।

आवश्यक दस्तावेज 10वीं एवं आईटीआई उत्तीर्ण के अंकसूची, जाति एवं निवास प्रमाण पत्र, बैंक पासबुक की फोटो काॅपी, आधार कार्ड राशन कार्ड एवं दो नवीनतम पासपोर्ट साईज फोटो लाना अनिवार्य है। अधिक जानकारी के लिए बस्तर आईटीआई के प्लेसमेंट प्रभारी  रवि नारायण साय, सहायक प्लेसमेंट प्रभारी  तीजू कुमार ठाकुर एवं कम्प्युटर कार्य हेतु  शुभम ठाकुर प्रशिक्षण अधिकारी एवं श्रीमती दीप्ति देवागंन प्रशिक्षण अधिकारी से सम्पर्क कर सकते हैं। इसी प्रकार बकावण्ड आईटीआई के प्लेसमेंट प्रभारी विजय कुमार चौहान, सहायक प्लेसमेंट अधिकारी श्री डेविड प्रसाद पांडे से सम्पर्क कर सकते हैं।

मुश्किल की इस घड़ी में नेता एकजुट न हुए तो छत्तीसगढ़ में तहस नहस हो जाएगी कांग्रेस

0
  • आखिर भूपेश बघेल तक पहुंच गई ईडी की आंच; झुलसने लगी है कांग्रेस 
  • निजी और संगठन हित के लिए भुलाने होंगे मतभेद 

अर्जुन झा

रायपुर ढाई तीन माह से जो अंदेशा जताया जा रहा था, वह सच साबित हो ही गया। आखिरकार ईडी के हाथ पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल तक पहुंच ही गए। कांग्रेस के टॉप लीडर भूपेश बघेल तक ईडी की तफ्तीश की आंच से समूची कांग्रेस पार्टी अब झुलसती दिख रही है। ऐसे में अगर बड़े कांग्रेस नेता अब भी नहीं चेते तो छत्तीसगढ़ में कांग्रेस पूरी तरह तहस नहस हो जाएगी। कांग्रेस नेताओं को वर्चस्व की लड़ाई और टांग खिंचाई की राजनीति त्याग कर एकजुट हो जाने की जरूरत है। इसी में उनकी और उनके कांग्रेस संगठन की भलाई निहित है।

कांग्रेस शासन के दौरान छत्तीसगढ़ में हुए शराब घोटाला, कोल लेवी स्कैम, महादेव सट्टा आदि मामले कांग्रेस के लिए बड़े ही घातक साबित हुए हैं। कोल लेवी स्कैम और महादेव सट्टा मामले में भाजपा सीधे तौर पर तत्कालीन मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को ही जिम्मेदार बताती रही है। रही सही कसर आबकारी घोटाले ने पूरी कर दी। इन तीनों मामलों में कई बड़े अधिकारी, राजनेता और सट्टेबाज गिरफ्त में आ चुके हैं। इनमें सौम्या चौरसिया जैसे कुछ अफसर और बस्तर के बड़े आदिवासी नेता एवं पूर्व मंत्री कवासी लखमा तो भूपेश बघेल के बेहद करीबी रहे हैं। कवासी लखमा ईडी की गिरफ्त में आने के बाद अभी जेल में हैं। शराबघोटाला मामले में कवासी लखमा की गिरफ्तारी के पहलेसे ही कयास लगाया जा रहा था कि केंद्रीय जांच एजेंसियों के शिकंजे में कवासी लखमा तो आएंगे ही आएंगे, देर सबेरे भूपेश बघेल भी आ जाएंगे। अंततः ऐसा ही हुआ। इन बड़े घोटालों के दाग बड़े कांग्रेस नेताओं के दामन पर लगने से कांग्रेस का दामन भी छत्तीसगढ़ में मैला हुआ है। इसकीभारी कीमतपार्टी को विधानसभा चुनाव, लोकसभा चुनाव, पंचायत चुनाव और नगरीय निकायों के चुनावों में चुकानी पड़ी है।

रस्सी जल गई, बल नहीं गया

राज्य की पहली सत्ता सम्हालने वाली कांग्रेस अब कहीं की नहीं रह गई है। इसके बाद भी इस प्रदेश के कुछ बड़े नेता रस्सी जल गई, मगर बल नहीं गया, वाली कहावत को चरितार्थ करने से बाज नहीं आ रहे हैं। सत्ता से बेदखल होने के बाद से राज्य के कई कांग्रेस नेता अब संगठन पर कब्जा जमाने की कवायद करते आर हे हैं। पदलिप्सा ऎसी कि आदिवासी समुदाय से आने वाले प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज पर अनर्गल आरोप लगाने से भी कुछ स्वार्थी कांग्रेसी बाज नहीं आ रहे हैं। हर छत्तीसगढ़िया को यह बात अच्छे से मालूम है कि ऐसा दुष्प्रचार किस आका के इशारे पर किया जा रहा है। जिस दीपकबैज ने सांसद रहते हुए भी कभी किसी अधिकारी या बड़े ठेकेदारों से फूटी कौड़ी नहीं ली, कभी सांसद पद की गरिमा पर आंच नहीं आने दिया, उस दीपक बैज पर स्थानीय निकाय चुनावों में टिकट बेचने के बेतुके आरोप लगाए गए। फिर भी दीपक बैज की सज्जनता देखिए कि उन्होंने आरोप लगाने वाले नेताओं पर उंगली तक नहीं उठाई। वह सिर्फ इसलिए कि वे कांग्रेस परिवार को एकजुट रखे रहना चाहते हैं। कांग्रेस और सारे नेताओं की भलाई इसी एकजुटता में निहित है। सामने आन खड़े हुए संकट का सामना करने के लिए कांग्रेस के सारे नेताओं को एक होना ही होगा। अन्यथा कार्यकर्ताओं का मनोबल गिरा तो छत्तीसगढ़ में कांग्रेस का झंडा उठाने वाले ढूंढे नहीं मिलेंगे।

बलीराम कश्यप की पुण्यतिथि पर चल रहे विविध आयोजन

0
  • दो दिवसीय हरि कथा संकीर्तन में पहुंचे कई नेता 

जगदलपुर पूर्व सांसद ब्रह्मलीन बलीराम कश्यप की पुण्यतिथि पर आज शहर के पावर हाउस चौक के पास स्थित बलीराम कश्यप की प्रतिमा स्थल पर पर माल्यार्पण व पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया।

पूर्व विधायक बैदूराम कश्यप, महापौर संजय पाण्डे, निगम सभापति खेमसिंह देवांगन, पूर्व महापौर सफीरा साहू, समस्त पार्षद, पूर्व पार्षद, पार्टी के कार्यकर्ता इसमें सम्मिलित हुए। बलीराम कश्यप की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इसके बाद उनके छायाचित्र पर सभी ने पुष्पांजलि अर्पित की। लोगों ने पूर्व सांसद बलीराम कश्यप के जीवन परिचय और बस्तर के विकास में उनके योगदान पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में राणा घोष, त्रिवेणी रंधारी, सुधा मिश्रा, राजेश श्रीवास्तव, प्रकाश झा, राकेश तिवारी, अनिल लुक्कड़, अमित रामटेके, रोशन झा, संजय उपाध्याय, दिनेश पाणिग्रही, अमर झा, अतुल सिम्हा, शशि रथ, परेश ताटी, लक्षण झा, पंकज आचार्य, शशि नाथ पाठक, सूरज श्रीवास्तव, कृष्णा निषाद, मनोज, श्वेता बघेल, नेहा ध्रुव, ममता राणा, गीता नाग, किरण सेन, रानी चेरपा, अनिता श्रीवास्तव, लक्ष्मी कश्यप सहित समस्त कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम से पूर्व महापौर संजय पाण्डे निगम आयुक्त प्रवीण कुमार वर्मा व पूरे निगम अमले के साथ कार्यक्रम स्थल पहुंच कर सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। मालूम हो कि 10 मार्च को बलीराम कश्यप की पुण्यतिथि व 11 मार्च को जन्मतिथि के मौके पर हर साल विविध कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। इस वर्ष बलीराम कश्यप की स्मृति में उनके गृहग्राम फरसागुड़ा (भानपुरी) स्थित निवास में 2 दिवसीय श्री हरि कथा संकीर्तन का आयोजन किया गया है। कश्यप परिवार द्वारा आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम का समय दोपहर 12 बजे से शाम 5 बजे तक रखा गया है। विभिन्न इलाकों से पहुंचे रामायण मंडलियों और सत्संग समितियो द्वारा जीवंत प्रस्तुति भी इस मौके पर दी जा रही है। जगदलपुर सहित फरसागुड़ा में आयोजित इस कार्यक्रम में भाजपा के दिग्गज नेता पहुंचे और श्रद्धांजलि अर्पित की। आयोजक मनकी देवी कश्यप, पूर्व सांसद दिनेश कश्यप, वन मंत्री केदार कश्यप, समस्त कश्यप परिवार एवं ग्रामवासी भानपुरी फरसागुड़ा ने सभी से इस कार्यक्रम में उपस्थिति की अपील की है।

ग्राम पंचायतों में अब नहीं चलेगी किसी भी “एसपी” की दखलंदाजी, मंत्रालय से आया सख्त आदेश

0
  • मुहर ठप्पा बनकर काम नहीं करेंगी महिला सरपंच 

अर्जुन झा

जगदलपुर अब वह दिन लद गए जब खलील मियां खूब फाख्ता उड़ाया करते, एसपी के जलवे हुआ करते थे, हर काम में उनका दखल हुआ करता था। अब सारे एस पी साहब रौब गालिब नहीं कर पाएंगे, वे ग्राम पंचायतों के किसी भी काम में दखल नहीं दे पाएंगे। वैसे तो पहले भी यह कृत्य असंवैधानिक था, मगर इस बार कुछ ज्यादा कड़ाई सरकार ने दिखाई है।

छत्तीसगढ़ की ग्राम पंचायतों में निर्वाचित सभी महिला सरपंच अब खुलकर और पूरी तरह स्वतंत्र होकर अपना कामकाज निपटा पाएंगे, किसी भी एस पी की हिम्मत नहीं होगी कि उनके कामकाज में किसी भी तरह का दखल दें। एसपी यानि पुलिस अधीक्षक इसे अन्यथा न लें, दरअसल हम बात कर रहे हैं उन एसपी की यानि सरपंच पतियों की, जो अपनी पत्नियों की जगह ग्राम पंचायतों के सभी कार्यों में दखल देते रहे हैं।छत्तीसगढ़ शासन के पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्रालय

ने एक ऐसा आदेश जारी किया है, जो जलवे दिखाने का सपने संजोए बैठे सारे एस पी की नींद उड़ा देने वाला है। केंद्र सरकार के पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्रालय के निर्देश पर राज्य के पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्रालय ने राज्य की सभी जिला एवं जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को आदेश दिया है कि ग्राम पंचायतों के कामकाज, कार्य संचालन, पर्यवेक्षण, नियंत्रण, नियोजन आदि में सरपंच पतियों, सगे संबंधियों के हस्तक्षेप पर पूरी तरह अंकुश लगाया जाए। इस आदेश के बाद अब पंचायत परिसरों में इन महाशयों की एक नहीं चलने वाली है, बशर्ते कि शासन के इस आदेश का ईमानदारी से पालन हो। एक दौर था जब सरपंच पति ग्राम पंचायतों में जाकर सरपंच की की कुर्सी पर बैठ जाया करते थे, सारे काम भी वही निपटाया करते थे। महिला सरपंच सिर्फ हस्ताक्षर करने या अंगूठा निशानी लगाने का काम किया करती थीं। ग्रामीण सरपंच पतियों को एसपी साहब कहकर संबोधित करते थे। वे आज भी एसपी साहब कहलाएंगे, मगर उनका जलवा पहले जैसा नहीं रहेगा। महिला सरपंचों एवं पंचों की आड़ में उनके पति अपने हिसाब से ग्राम पंचायतों में काम करवाते थे, जमकर भ्रष्टाचार किया करते थे। नए आदेश के तहत ऐसा करने वाले पतियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

कल होगा दल्ली राजहरा में नगर पालिका उपाध्यक्ष का चुनाव

0

दल्लीराजहरा नगर पालिका उपाध्यक्ष चुनाव के पीठासीन अधिकारी अजय किशोर लकड़ा द्वारा नगर पालिका उपाध्यक्ष चुनाव को लेकर समय सारणी जारी की गई निर्वाचन की प्रक्रिया 2 बजे से शुरू होगी मतदान दोपहर 3:00 बजे से 3:45 के बीच होगा एवं परिणामों की घोषणा 346 से 4:00 बजे के बीच में की जाएगी नगर पालिका में पहली बार सत्ता बैठी है भारतीय जनता पार्टी के तोरण लाल साहू अध्यक्ष बने हैं इसके साथ भारतीय जनता पार्टी के पार्षद बहुमत में हैं भाजपा कुल 15 पार्षद भारतीय जनता पार्टी के एवं भाजपा से बागी होकर चुनाव लड़े चार निर्दलीय भी चुनाव जीते हैं वहीं कांग्रेस की कुल 8 पार्षद विजय हुए हैं सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार भारतीय जनता पार्टी के उपाध्यक्ष प्रत्याशी का चुनाव पार्टी के शीर्ष नेताओं द्वारा किया जाएगा एवं वहीं निर्दलीयों का झुकाव भी भाजपा की ओर दिखाई पड़ रहा है ।

 

 

वहीं कांग्रेस द्वारा पार्टी में उपाध्यक्ष चुनाव लड़ने को लेकर कशमकश की स्थिति दिखाई पड़ रही है।कांग्रेस की स्थानीय विधायक श्रीमती अनिला भेड़िया की सक्रिय चुनाव को लेकर कम दिखाई पड़ रही है लगातार दल्ली राजहरा के सभी चुनाव में सक्रिय रहने वाली विधायिका की कम दिखाई देना । सूत्रों से जानकारी मिल रही हैं की कांग्रेस पार्षदों का निर्दलीय पार्षद समर्थन सकते है स्थिति का स्पष्टीकरण कल नामांकन भरने के बाद ही हो सकेगा सभी पार्टी अपनी ओर से इस बार उपाध्यक्ष चुनाव को लेकर सक्रिय हैं पिछली बार कांग्रेस की सत्ता में रहते हुए भाजपा ने अपना उपाध्यक्ष बैठाया था।

समाजसेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए भाजपा नेत्री पुरोबी वर्मा को प्रतिष्ठित डी मैक वूमनअवार्ड

0
  • महिलाओं के उत्थान में योगदान के लिए सम्मान 

दल्लीराजहरा वर्ष 2025का प्रतिष्ठित डी मैक वूमन अवार्ड समाजसेविका, भाजपा नेत्री एवं पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती पुरोबी वर्मा को प्रदान किया गया है।

विश्व महिला दिवस के अवसर पर 8 मार्च को खनिज नगरी के ओपन एयर थिएटर में प्रसिद्ध संस्था डी मैक आर्ट द्वारा आयोजित भव्य समारोह में पुरोबी वर्मा को उक्त प्रतिष्ठित सम्मान से नवाजा गया। भाजपा नेत्री एवं पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष पुरोबी वर्मा को यह पुरस्कार समाजसेवा के क्षेत्र में उनकी लगातार सक्रियता, महिलाओं के उत्थान और विकास के लिए उनके द्वारा किए गए कार्यों के दृष्टिगत प्रदान किया गया है यह पुरस्कार डी मैक आर्ट क्लब द्वारा राजहरा ओपन एयर थिएटर में उन्हें अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर दिया गया। पुरस्कार मिलने पर श्रीमती वर्मा ने कहा कि मैं सर्वप्रथम इस संस्था को धन्यवाद देती हूं कि उन्होंने मुझे इस सम्मान के काबिल समझा, चूंकि मैं दो बार नगर पालिका अध्यक्ष रही हूं अतः मुझे मजदूर और अन्य वर्गों की महिलाओं के साथ काम करने का अवसर मिला। शासन द्वारा महिलाओं के लिए चलाई जा रही घरेलू उद्योग और रोजगारमुखी योजनाओं का प्रचार कर महिलाओं को अपने समय और सामर्थ्य का भरपूर उपयोग करते हुए पचासों महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का काम किया। ऐसा करके मुझे आत्मिक शांति मिली। अब मैं बीजेपी की कार्यकर्ता बनकर महिलाओं की उन्नति में अपना योगदान देना चाहती हूं। डी मैक ने मुझे यह पुरस्कार देकर महिलाओं के लिए कार्य करने के लिए प्रेरित किया है मै उनके प्रति आभार व्यक्त करती हूं।

नगर के युवा पार्षद प्रमोद ने की मुख्यमंत्री से सौजन्य मुलाकात

0

दल्लीराजहरा:–दल्लीराजहरा नगर पालिका वार्ड क्रमांक 25 के युवा पार्षद प्रमोद कुमार रात्रे

ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री आदरणीय श्री विष्णुदेव साय जी से सौजन्य मुलाकात की व उनका आशीर्वाद प्राप्त किया और नगर आगमन को लेकर आग्रह भी किया।प्रमोद ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी सिर्फ वादे करती ही नहीं है बल्कि किए गए वादों को निभाती भी है।प्रमोद ने आगे बताया कि नगर पालिका दल्लीराजहरा में प्रथम बार (नगर पालिका गठन) पश्चात 25 वर्षों के उपरांत भारतीय जनता पार्टी की सरकार नगर पालिका दल्लीराजहरा में बनी है

और आने वाले 5 वर्षों में सम्पूर्ण नगर और वार्ड क्रमांक 25 में अनेकों विकास के कार्य होंगे।प्रमोद ने मुख्यमंत्री जी का धन्यवाद करते हुए कहा कि महिला दिवस के अवसर पर 8 मार्च को महतारी वंदन योजना की 13 वीं किस्त डालकर भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने सभी माताओं और बहनों को होली के त्यौहार का उपहार दिया है।

महिला दिवस पर खेलों में मातृशक्ति ने दिखाया जलवा

0
  • महिलाओं ने उत्साह के साथ खेल में लिया भाग
  •  नए जनपद अध्यक्ष ने किया पुरस्कार वितरण 

बस्तर ब्लॉक मुख्यालय बस्तर के ऑडिटोरियम में महिला एवं बाल विकास विभाग और जनपद पंचायत के तत्वावधान में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस को बेटी जन्मोत्सव दिवस थीम पर मनाया गया। कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं बिहान महिला समूह की सदस्याओं की उपस्थिति में धूमधाम से मनाया गया।सेल्फी जोन में बेटियों के साथ माताओं ने सेल्फी ली।बेहतरीन सेल्फी को मुख्य अतिथि द्वारा सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ को लेकर जानकारी दी गई। साथ ही मेरी बेटी मेरा अभिमान बेटी के जन्म के प्रति समाज में सकारात्मक सोच पैदा करने के लिए संदेश दिया गया। मेरी बेटी मेरा अभियान के तहत बेटियों का जन्मोत्सव केक काटकर मुंह मीठा करवाया गया। मुख्य अतिथि जनपद पंचायत अध्यक्ष संतोष बघेल एवं जनपद सीईओ भानुप्रताप चुरेंद्र की उपस्थिति में कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में विभाग की योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। मुख्य अतिथि संतोष बघेल ने उदबोधन में कहा कि आज महिलाएं घर तक सीमित नहीं हैं, बल्कि वह अपने कौशल और मेहनत से समाज के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। माता बहनें देश की ताकत और समाज की शक्ति हैं। आज हमारी माताएं और बहनें घर परिवार खेल, शिक्षा अंतरिक्ष हर क्षेत्र में पूरी लगन और मेहनत से सफलता की शिखर तक पहुंची हैं।कार्यक्रम में महिलाओं द्वारा छोटे बच्चों के साथ सेल्फी जोन में तस्वीर बड़ी संख्या में ली गई।

बिहान महिला समूह की महिलाओं व आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने द्वारा बेलून प्रतियोगिता, कुर्सी दौड़ में उत्साह पूर्वक भाग लिया। गर्भवती माताओं की गोद भराई रस्म भी पूजा अर्चना तिलक लगाकर की गई। कार्यक्रम के अंत में खेलकूद प्रतियोगिताएं हुईं। प्रथम द्वितीय व तृतीय प्रतिभागियों को मुख्य अतिथि द्वारा पुरस्कृत किया गया। इस दौरान बीपीएम अमित कुजूर, आईसीडीएस प्रभारी सावित्री बघेल, रामेश्वरी साहू, माया यादव, अनुका चंद्रवंशी, धनेश्वरी नाग, गायत्री साहू, रमेश नेताम सहित बिहान महिला समूह की महिलाएं व आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मौजूद रहीं।

विधायक लखेश्वर बघेल ने दिखाई मानवीय संवेदना

0
  • दुर्घटना में घायल हुए लोगों के उपचार में की मदद 

जगदलपुर बस्तर विधायक लखेश्वर बघेल ने मानवीय संवेदना की मिसाल पेश की है। उन्होंने सड़क दुर्घटना में घायल हुए लोगों को तत्काल अपने काफिले के वाहन से अस्पताल भिजवाया।

नेशनल हाईवे 30 पर मेटावाड़ा के पास हुई दुर्घटना में कुछ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उस वक्त बस्तर विधायक लखेश्वर बघेल उसी जगह से गुजर रहे थे। घायलों को देखकर विधायक श्री बघेल ने अपना काफिला रुकवा दिया और तत्परता दिखाते हुए अपने फॉलो वाहन से घायलों को तुरंत अस्पताल भेजने की व्यवस्था की। फॉलो वाहन से घायलों को जगदलपुर अस्पताल लाया गया। यह घटना बीती शाम मेटावाड़ा के पास हुई, जब वाहन अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। दुर्घटना में कुछ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए और स्थानीय लोग घटनास्थल पर उनकी मदद के लिए पहुंच गए थे। विधायक श्री लखेश्वर बघेल ने बिना देरी किए अपनी सुरक्षा टीम के साथ घटनास्थल पर अपना काफिला रुकाकर घायलों को अस्पताल पहुंचाने का इंतजाम किया। बस्तर विधायक श्री बघेल ने कहा कि हमारी पहली प्राथमिकता हमेशा जनता की सुरक्षा और उनके कल्याण की होती है। जब मैं निजी कार्यक्रम से जगदलपुर जा रहा था तो मेटावाड़ा के समीप कुछ लोग घायल अवस्था में गिरे थे मैंने तुरंत घायलों को अस्पताल भेजने का निर्णय लिया। घायलों का इलाज अब जगदलपुर के अस्पताल में किया जा रहा है, जहां उन्हें विशेषज्ञ डॉक्टरों की देखरेख में रखा गया है। इस तरह की मदद से न केवल विधायक की संवेदनशीलता का पता चलता है, बल्कि यह भी साबित होता है कि नेताओं का कार्य केवल नीतियां बनाना ही नहीं, बल्कि जनता के प्रति जिम्मेदारी निभाना भी है।स्थानीय लोगों ने विधायक की तत्परता और उनके द्वारा की गई मदद की सराहना की है। इस घटना ने यह भी दर्शाया कि जब जिम्मेदार नेताओं का सहयोग होता है, तो सामूहिक प्रयास से संकट के समय में मदद मिल सकती है।

MOST POPULAR

HOT NEWS