जगदलपुर भारतीय जनता पार्टी संगठन चुनाव हेतु गुरूवार को विधायक, पूर्व मंत्री एवं पार्टी के जिला चुनाव अधिकारी विक्रम उसेंडी जगदलपुर आए। उन्होंने भाजपा जिला अध्यक्ष के निर्वाचन के लिए जिले के कार्यकर्ताओं से रायशुमारी की। भाजपा जिला कार्यालय में कार्यकर्ताओं से एक एक करके बंद कमरे में उनकी मंशा व राय जानी गयी। दोपहर 2 बजे से देर शाम तक रायशुमारी का क्रम जारी रहा। भाजपा जिला कार्यालय में कार्यकर्ताओं की भीड़ बनी रही।
जैसा कि आप जानते है।विगत कुछ महीनों से प्रधानपाठक प्राथमिक शाला की पदोन्नति की तैयारी चल रही थी। कुछ दिनों पूर्व ही डीपीसी हुआ है। पदोन्नति के लिए पात्र शिक्षकों का नाम भी सार्वजनिक हो गया ह अब बात आती है कि ये शिक्षक पदोन्नत होकर जाएंगे कहां? इस हेतु सूची भी विभाग के पास है। इसी तारतम्य में सर्व शिक्षक फेडरेशन का प्रतिनिधि मंडल ज्ञापन देने डीईओ बस्तर कार्यालय पहुंचा।
डीईओ के दौरे पर होने की वजह से वहां मौजूद अधिकारी देवाशीष चौधरी को ज्ञापन दिया गया। ज्ञापन सौंपने के बाद फेडरेशन के जिला अध्यक्ष भूपेश पाणिग्रही ने बताया कि काफी दिनों पश्चात हमारे साथियों की पदोन्नति हो रही है। इसमें हमारे साथियों को निराशा हाथ न लगे इसलिए यह ज्ञापन दिया गया है, ताकि विभाग भी अपनी पूर्ण तैयारी कर ले। इससे पूर्व काउंसलिंग होने पर 3 शालाओं के नाम दिए जाते थे। जिसे शिक्षक चाहकर भी नहीं लेते थे और हर बार पदोन्नति से वंचित हो जाते थे। इसलिए जिस भी शिक्षक साथी का नंबर आए। उन्हें सभी शालाएं दिखाई जाएं। जिससे वो अपनी मनपसंद शाला का चयन कर सकें। इस हेतु काउंसलिंग स्थल पर सभी शालाओं के नाम भी चस्पा करने हेतु जिला शिक्षा अधिकारी से आग्रह किया गया है। इस पत्र का सभी शिक्षकों ने स्वागत किया है। ज्ञापन देने वालों में रवींद्र सेठिया, मन्नू नेताम, सुमीत देवांगन और अन्य शामिल थे।
सफलता का मंत्र छुपा है श्रीराम चरित मानस के सुंदरकांड में
बकावंड नगर के मेन रोड पर स्थित मातागुड़ी में गुरुवार को श्रीराम मानस मंडली द्वारा सुंदरकांड का पाठ किया गया। रामायण के सुंदरकांड के माध्यम से हनुमानजी ने सफलता पाने के लिए एक महत्वपूर्ण सीख दी है।
हनुमानजी ने इस कांड में लगातार कोशिश करते रहने का महत्व बताया है। सुंदरकांड के अनुसार हनुमानजी माता सीता की खोज के लिए लंका पहुंच गए और वे माता को खोज रहे थे। हनुमानजी रावण के महल, लंकावासियों के घर, अन्य महलों और लंका की गलियों, रास्तों में सीता को खोज रहे थे। लंका की सभी खास जगहों पर सीता की खोज के बाद भी हनुमानजी को सफलता नहीं मिली थी।
हनुमानजी के सामने एक बहुत बड़ी समस्या ये थी कि उन्होंने देवी सीता को कभी देखा भी नहीं था। वे सिर्फ सीता के गुण के बारे में जानते थे। हनुमानजी सिर्फ गुण के आधार पर ही लंका में देवी को खोज रहे थे। इस असफलता की वजह से उनके मन में कई तरह की बातें चलने लगी थीं।
हनुमानजी के मन में विचार आया कि अगर श्रीराम के पास खाली हाथ जाऊंगा तो वानरों की प्रतिष्ठा संकट में आ जाएगी। श्रीराम भी सीता के वियोग में प्राण त्याग देंगे, उनके साथ लक्ष्मण और भरत भी। बिना अपने स्वामियों के अयोध्यावासी भी जी नहीं पाएंगे। बहुत से लोगों के प्राण संकट में पड़ जाएंगे। इन सभी विचारों के बाद हनुमानजी ने सोचा कि मुझे एकबार फिर से खोज शुरू करनी चाहिए। फिर से कोशिश करने की बात मन में आते ही हनुमानजी ऊर्जा से भरपूर हो गए। उन्होंने अपनी खोज की समीक्षा की। हनुमानजी ने सोचा कि अभी तक मैंने ऐसे स्थानों पर सीता को ढूंढ़ा है, जहां राक्षस निवास करते हैं। अब ऐसी जगह खोजना चाहिए जो वीरान हो या जहां आम राक्षसों का प्रवेश वर्जित हो। इसके बाद उन्होंने लंका के सारे उद्यानों और राजमहल के आसपास सीता की खोज शुरू कर दी। एक और बार की गई कोशिश में हनुमानजी को सफलता मिली और हनुमान ने सीता को अशोक वाटिका में खोज लिया। हनुमानजी के एक विचार ने उनकी असफलता को सफलता में बदल दिया।इस प्रसंग की एक महत्वपूर्ण सीख यह है कि हमें सफलता मिलने तक लगातार कोशिश करते रहना चाहिए। श्रीराम मानस मंडली द्वारा सुंदरकांड का संगीतमयी पाठ किया गया। इस दौरान मुख्य रूप से मनसिंग पटेल, हलधर कश्यप, दायितरी नायक, हरदास कश्यप, दिलीप भारती, शिवलाल बिसाई, सूरज बिसाईं, टिकेंद्र उके, उमाशंकर निषाद, ओमप्रकाश रजक, उमेश बघेल, राजा तिवारी, देवराज यादव, संतोष, लक्ष्य, निखिलेश गुप्ता आदि भक्त उपस्थित रहे,
बर्खास्त आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की होगी सेवा में वापसी ?
अर्जुन झा-
जगदलपुर बीते कुछ दिनों से बस्तर में लगातार सुर्खियों में चल रहे फिल्म एवं पॉर्न एक्ट्रेस सनी लियोनी के नाम से महतारी वंदन योजना का लाभ लेने के मामले में अब नया ट्विस्ट आ गया है। इस मामले में सनी लियोनी के नाम से योजना का फार्म भरने वाले एक साइबर कैफे संचालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस गिरफ्तारी के बाद अब आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के साथ हुई नाइंसाफी का मुद्दा गरमाने लगा है। अब सवाल उठ रहा है कि जब आंगनबाड़ी कार्यकर्ता वेदमती जोशी ने सनी लियोनी के नाम से कोई फार्म भरा ही नहीं था, उसे किस आधार पर बर्खास्त कर दिया गया? क्या मामले के असली मुजरिम की गिरफ्तारी के बाद वेदमती जोशी को फिर से सेवा में बहाल करने में प्रशासन वैसी ही तत्परता दिखाएगा?
यह सनसनीखेज मामला बस्तर जिले के छोटे से गांव तालुर से जुड़ा हुआ है, जिसने बड़ा रूप ले लिया है। बड़ा रूप इसलिए क्योंकि इसमें सनी लियोनी जैसी बड़ी शख्सियत का नाम जुड़ा हुआ है। इस मामले ने तालुर गांव को देश दुनिया में
मशहूर कर दिया है। वहीं मामला सामने आने के बाद भाजपा सरकार के खिलाफ हमला बोलने की फिराक में बैठी रहने वाली कांग्रेस को एक और बड़ा मौका मिल गया। कांग्रेस के प्यादे से लेकर सेनापति तक महतारी वंदन योजना की आड़ में छत्तीसगढ़ में बड़ा घोटाला होने का आरोप लगाने लगे। इसे भाजपा नेताओं की सह पर किया गया कृत्य बताने लगे। उधर सियासी वार पलटवार के बीच जिला प्रशासन ने बड़ी हड़बड़ी दिखाई। बिना मामले की तह तक पहुंचे ही तालुर की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता वेदमती जोशी को बर्खास्त कर दिया गया। वेदमती जोशी तालुर गांव की ही बेटी है और पति के निधन के बाद मायके में ही रहकर अपना गुजारा करती है। बर्खास्तगी से उस पर मुसीबतों का पहाड़ टूट पड़ा है, उसे बेवजह बदनाम होना पड़ा है।उधर पुलिस ने गिरफ्तार साइबर कैफे संचालक को कोर्ट में पेश भी कर दिया है। बस्तर जिले के तालुर गांव में कुछ दिन पहले फिल्म एक्ट्रेस सनी लियोनी के नाम से महतारी वंदन योजना के लिए पोर्टल में इंट्री करने वाले साइबर कैफे संचालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बस्तर थाना प्रभारी हर्ष धुंरधर ने बताया कि बस्तर नगर पंचायत में साइबर कैफे चलाने वाले नरेंद्र सेठिया को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि जब मामले में बारीकी से जांच की गई, तो पता चला कि योजना के तहत फॉर्म भरने लेकर योजना में रजिस्ट्रेशन के लिए बस्तर स्थिति साइबर कैफे के कंप्यूटर का उपयोग किया गया है। इसके बाद जब पुलिस साइबर कैफे पर पहुंची तो यहां पुलिस को संचालक नरेंद्र मिला। हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो नरेंद्र ने पुलिस को बताया कि उसने ही सनी लियोनी के नाम के दस्तावेज बनाए थे और उसने ही सारे डाक्यूमेंट योजना के लिए पोर्टल में अपलोड किये थे। उसने पुलिस को बताया कि दस्तावेज बनाने से लेकर पोर्टल में रजिस्ट्रेशन तक का काम उसने ही किया था। इस काम में पहले गिरफ्तार किए गए वीरेंद्र कुमार जोशी का कोई रोल नहीं था। लेकिन वीरेंद्र के बैंक खाते का उपयोग किया गया और पैसे वीरेंद्र के बैंक खाते में ही आ रहे थे। ऐसे में वीरेंद्र को भी इस मामले में गिरफ्तार किया गया हैं। दोनों युवकों को पुलिस ने रिमांड पर जेल भेज दिया है। गौरतलब है कि फिल्म एक्ट्रेस सनी लियोनी के नाम से महतारी वंदन योजना के तहत पैसे लेने का मामला फूटने के बाद पूरे प्रदेश, देश में बवाल मच हुआ है।
कांग्रेसी के मामले पर मौनव्रत
तालुर के मामले में आगनबाड़ी कार्यकर्ता को बर्खास्त कर दिया गया है। वहीं परियोजना अधिकारी और महिला सुपरवाइजर को निलबिंत कर दिया गया है। इसके अलावा सभी संदिग्ध लाभार्थियों के खातों की जांच करवाई जा रही है।प्रशासन अपनी नाकामी छुपाने के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं पर गाज गिरा रहा है और साइबर कैफे चलाने वालों को निशाना बना रहा है मगर जिले के ही एक कांग्रेसी विधायक के प्रतिनिधि द्वारा महतारी वंदन योजना का लिए जा रहे बेजा लाभ के मामले में प्रशासन का मौनव्रत समझ से परे है। इससे लगता है कि कुछ अधिकारियों ने सरकार को बदनाम करने के लिए कांग्रेस से गुप्त समझौता कर लिया है। यह मामला बकावंड ब्लॉक से जुड़ा हुआ है
बकावंड विकासखंड की ग्राम पंचायत टलनार निवासी कांग्रेस नेता एवं विधायक प्रतिनिधि जानकी राम भारती पर आरोप है कि उन्होंने अपने परिवार की महिलाओं और युवतियों को महतारी वंदन योजना का लाभ दिलाने के लिए फर्जीवाड़ा किया है। इस कांग्रेस नेता ने अपने परिवार की एक कुंआरी लड़की को शादीशुदा बताकर योजना का लाभ दिलवा दिया है। योजना का बेजा लाभ लेने के लिए इस नेता ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को धोखे में रखकर फार्म भरवा लिए। यह भी बताया गया है कि इस कांग्रेस नेता के परिवार की तीन महिलाओं को महतारी वंदन योजना का लाभ मिल रहा है। इन महिलाओं में बुधमनी पति लखमू राम बघेल महतारी वंदन योजना पंजीयन क्रमांक 006073739, पार्वती पति पदम पंजीयन क्रमांक 006076077 और कलावती पति कुरसो पंजीयन क्रमांक 6081187 शामिल हैं। शिकायतकर्ताओं का दावा है कि ये तीनों महिलाएं विधायक प्रतिनिधि कांग्रेस नेता जानकी राम भारती के परिवार की हैं और उनके फर्जी दस्तावेज पेश कर उन्हें योजना का लाभ दिलाया जा रहा है। उप सरपंच और ग्रामीणों ने मामले की शिकायत एसडीएम बकावंड से कर मामले की जांच कराने की मांग की है। वहीं प्रदेश भाजपा कार्यसमिति सदस्य वनवासी मौर्य ने कहा है कि कांग्रेस नेता का यह कृत्य क्षमा करने योग्य नहीं है। वे अपने परिवार की महिलाओं को गलत तरीके से महतारी वंदन योजना का लाभ दिला रहे हैं, यहां तक कि अपने परिवार की कुंआरी लड़की को विवाहित बताकर उसके नाम से हर माह महतारी वंदन योजना की राशि प्राप्त कर रहे हैं। श्री मौर्य ने इस मामले को लेकर बकावंड एसडीएम से चर्चा कर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। प्रमाण सहित लिखित शिकायत करने के बावजूद कांग्रेस नेता पर कार्रवाई न होना समझ से परे है।
दल्लीराजहरा लौह नगरी दल्ली राजहरा में आंध्र समिति ग्रुप के द्वारा स्व. गणेश शर्मा स्मृति में पांच दिवसीय फाइव ए साइड फुटबॉल प्रतियोगिता कराया जा रहा है
28/12 को मैच के मुख्य अतिथि समीर वानखेड़े (additional commissioner of customs mumbai) एवम् श्रीमति क्रांति रेडकर वानखेड़े (अभिनेत्री एवम् फिल्म निर्माता मुंबई) होंगे,लौह नगरी दल्ली राजहरा में स्वर्गीय गणेश शर्मा स्मृति में रात्रि कालीन 5 ए साइड फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन शहीद वीर नारायण सिंह कबड्डी स्टेडियम टाउनशिप दल्ली राजहरा में आंध्र समिति ग्रुप के तत्वाधान में किया जा रहा है l यह प्रतियोगिता 26 दिसंबर से 30 दिसंबर तक होगी lरात्रि कालीन 5 ए साइड फुटबॉल प्रतियोगिता का प्रथम पुरस्कार 11111 रुपए एवं द्वितीय पुरस्कार 7777 रुपए रखी गई है
भाजपा ने आश्रम में नक्सल पीड़ित बच्चों संग मनाया वीर बाल दिवस
जगदलपुर मातृभूमि, धर्म और सनातन संस्कृति की रक्षा हेतु सर्वोच्च बलिदान देने वाले गुरु गोविंद सिंह जी के साहिबजादों का बलिदान दिवस वीर बाल दिवस भारतीय जनता पार्टी द्वारा गुरुवार को नेगीगुड़ा स्थित शिवानंद आश्रम में नक्सल पीड़ित बच्चों के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बस्तर सांसद महेश कश्यप शामिल हुए। कार्यक्रम के जिला संयोजक रोहित खत्री और सह संयोजक के रूप में योगेश पाणिग्रही मौजूद रहे।
इस दौरान सांसद महेश कश्यप ने चारों वीर साहिबजादो को श्रद्धा पूर्वक पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें कृतज्ञता पूर्वक नमन किया।वीर बाल दिवस’ कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद महेश कश्यप ने कहा कि 26 दिसंबर के ही दिन छोटी सी उम्र में गुरु गोविंद सिंह के साहबजादौ ने अपने प्राणों की आहुति दे दी थी। साहिबजादे जोरावर सिंह और फतेह सिंह की आयु कम थी लेकिन उनका हौसला आसमान से भी ऊंचा था। उन्होंने कहा कि चारों साहबजादों का पावन बलिदान युगों युगों तक राष्ट्र और धर्म की रक्षा हेतु हम सभी को प्रेरणा देता रहेगा।
सांसद महेश कश्यप ने कहा कि गुरु गोविंद सिंह जी के साहिबजादो ने अपने प्राणों का त्याग करना स्वीकार किया, लेकिन धर्म और स्वाभिमान से कभी समझौता नहीं किया। यह दिवस आने वाली पीढ़ी को इन चार साहिबजादो के जीवन से शिक्षा लेने के लिए प्रेरित करेगा। मोदी सरकार वीर बाल दिवस के माध्यम से इन साहिबजादो की वीरगति को जन-जन तक पहुंचा रही है। कार्यक्रम में भाजपा नगर उपाध्यक्ष मनोहर दत्त तिवारी, शैलेंद्र भदोरिया, राकेश तिवारी, भाजपा नगर महामंत्री संग्राम सिंह राणा, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष सुधा मिश्रा, भाजपा नगर अध्यक्ष पश्चिम प्रकाश झा, युवा मोर्चा जगदलपुर सह प्रभारी सूर्यभूषण सिंह वीर बाल दिवस जिला संयोजक एवं युवा मोर्चा जिला कोषाध्यक्ष रोहित खत्री, कार्यक्रम संयोजक विवेक साहू, सह संयोजक योगेश पाणिग्रही, भुवनेश्वर ध्रुव, विनोद पांडे, अभिषेक तिवारी, अनिमेष सिंह चौहान, परेश टाटी, पृथ्वी सिंह, जसप्रीत सिंह सिद्धू, प्रतीक नायडू, रमेश नायडू, प्रेम यादव, अशरफ अली, रितेश झा एवं समस्त कार्यकारिणी सदस्य मौजूद थे।
दिनांक 26/12/2024 में भारतीय जनता मजदूर ट्रेंड यूनियन काउंसलिंग के कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में नवनियुक्त जिला प्रतिनिधि राकेश द्विवेदी, मण्डल अध्यक्ष महेंद्र सिंह, महामंत्री रमेश गुर्जर को गुलदस्ता भेंट कर सम्मानित किया गया इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य रूप से एस के मस्की,एस के गुप्ता,मदन माइती, सुरेन्द्र बेहरा,युवा मोर्चा अध्यक्ष संजीव सिंह, राजकुमार गुप्ता,गिरधर सिन्हा, राजेश काम्बले शंकर साहू,विनेश साहू, बसंत , निर्मल, कैलाश, सुशील देवांगन, मधुकर सिंह, मनोज शर्मा, सुमीत जैन, के साथ सैकड़ो संख्या में भारतीय जनता ट्रेड यूनियन के सदस्य उपस्थित थे बैठक में भारतीय जनता ट्रेड यूनियन के अध्यक्ष मदन मायती ने कहा कि हम सब संगठित होकर बेरोजगारों एवं माइंस में प्राइवेट कंपनियों मजदूर व कर्मचारी से हो रहे
शोषण के खिलाफ एक जुट होकर लड़ाई लड़ना है एवं युवाओं में नशा मुक्ति के लिए प्रेरित करना है इस कार्यों के लिए हमें भारतीय जनता पार्टी के हमारे मंडल अध्यक्ष महेंद्र सिंह एवं उनकी पूरी टीम से सहयोग की अपेक्षा करते हैं इस पर मंडल अध्यक्ष महेंद्र सिंह द्वारा कहा गया कि भाजपा मंडल सदैव मजदूरों के हित एवं युवाओं के साथ तालमेल बनाकर कार्य करेंगे। पूर्व मंडल अध्यक्ष राकेश द्विवेदी ने कहा की संगठित प्रयास जिसमें निष्ठा ईमानदारी और धैर्य का सामंजस्य रहेगा तो हम निश्चित ही अपने लक्ष्य को प्राप्त करेंगे आने वाले समय में नगरी निकाय चुनाव में आप सब की भागीदारी भाजपा संगठन को मजबूती प्रदान करेगी।
कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक में भाग लेने कर्नाटक गए बैज
अर्जुन झा-
जगदलपुर छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं धाकड़ आदिवासी नेता दीपक बैज कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक में भाग लेने आज कर्नाटक रवाना हुए। बैठक कर्नाटक के बेलगावी में हो रही है।
कर्नाटक रवाना होने से पहले पीसीसी चीफ दीपक बैज ने आज अपने एक्स हैंडल पर लिखा है- महात्मा गांधी को कांग्रेस अध्यक्ष बने 100 साल पूरे हुए, इस शुभ अवसर पर आज बेलगावी में आयोजित कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक में सम्मिलित होने जा रहा हूं। 100 साल पूर्व महात्मा गांधी जी के नेतृत्व में बेलगावी (कर्नाटक) में कांग्रेस का अधिवेशन संपन्न हुआ था। गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार भले ही नहीं है, किंतु एक आदिवासी लीडर दीपक बैज के कामकाज और उनकी कार्यप्रणाली से कांग्रेस आलाकमान पूरी तरह संतुष्ट है। पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज कर्नाटक बेलगावी जा रहे हैं। इसके पूर्व वे तेलंगाना के दौरे पर थे। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के सबसे बड़े आदिवासी चेहरे के रूप में स्थापित हो चुके युवा आदिवासी नेता दीपक बैज द्वारा हाल में ही प्रदेश में सत्ताधारी बीजेपी के खिलाफ कई मुद्दों को लेकर पर सफलतापूर्वक आंदोलन चलाए गए हैं। प्रदेश में बढ़ते अपराधों, धान खरीदी में अव्यवस्था, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, महतारी वंदन योजना में गड़बड़ी, नगरनार इस्पात संयंत्र के निजीकरण के प्रयासों जैसे मुद्दों पर दीपक बैज की आक्रामकता देखने को मिलती रही है। दीपक बैज ऐसे आदिवासी नेता हैं जो अपना घर परिवार छोड़कर जनहित और संगठन हित के लिए दिन रात एक किए रहते हैं। यही वजह है कि शीर्ष कांग्रेस नेतृत्व छत्तीसगढ़ में पार्टी की गतिविधियों को लेकर अब बेफिक्र रहता है। यह दीपक बैज की बड़ी उपलब्धि है।
जगदलपुर महतारी वंदन योजना में फिल्म एवं पोर्न एक्ट्रेस सनी लियोनी के नाम से राशि जारी होने की के मामले में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की बर्खास्तगी का मसला तूल पकड़ने लगा है।आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका संघ बर्खास्त कार्यकर्ता वेदमती जोशी के समर्थन में उतर आया है।
आज जगदलपुर में आयोजित पत्रकार वार्ता में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका संघ की अध्यक्ष रुक्मणि सज्जन एवं अन्य पदाधिकारियों ने कहा कि बिना जांच किए अन्यायपूर्ण ढंग से केवल आंगनबाड़ी कार्यकती वेदमती जोशी को बर्खास्त कर दिया गया है। छत्तीसगढ़ प्रदेश आगनबाड़ी महिला कार्यकर्ता सहायिका संघ पुरजोर विरोध करता है और मांग करता है कि इस बर्खास्तगी को तत्काल रदद किया जाए। रुक्मणि सज्जन ने कहा कि ब्लॉक परियोजना अधिकारी एवं आंगनबाडी पर्यवेक्षक को निलंबित किया गया है और जिला कार्यक्रम अधिकारी से सिर्फ स्पष्टीकरण मांगा गया है। ऊपर के अधिकारियों पर जो नरम और दिखावे की कार्रवाई की गई है ताकि मामला शात होने पर उन्हें पुनः बहाल किया जा सके।आंगनबाड़ी कार्यकर्ता वेदमती जोशी को बर्खास्त कर दिया गया है। शासन की यह कार्यवाही पूरी तरह भेदभाव पूर्ण है। वेदमाती जोशी तालूर की बेटी है और उनके पति की दृखुद मृत्यु के बाद यह मायके में रहती है और किसी प्रकार अपना परिवार चला कर गुजर बसर करती है। बताया गया है कि वेदमती जोशी ने महतारी वंदन योजना के ऑफलाइन फॉर्म भरे थे एवं उन्हे जमा किया था। उनमें सनी लियोन नाम वाले का फॉर्म नहीं था। यह भी तथ्य है कि महतारी वंदन का फॉर्म भरने के लिए जो आईडी जारी की गई थी उस आईडी को विभाग से बाहरी लोगों को भी बांटा दे दिया गया था। क्योंकि इसमें समय सीमा निर्धारित थी।आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को दिन-रात काम करके फॉर्म भरना अनिवार्य किया गया था। साथ ही यह भी निर्देश कि किसी का भी फॉर्म रिजेक्ट या कैंसिल नहीं करना है। बस्तर के ग्रामीण क्षेत्रों में ना तो इंटरनेट काम करता है और न ही मोबाइल ठीक से काम करता है। कई फॉर्म कंप्यूटर सेंटर से निजी तौर पर भी भरवाए गए थे। इसकी भी जांच होनी चाहिए कि निजी कंप्यूटर सेंटर में तो सनी लियोन के नाम का फॉर्म तो नहीं भरा गया था, उन्हें विभाग की आईडी कैसे प्राप्त हुई। इसकी भी जांच होनी चाहिए कि ऊपर के अधिकारियो ने उसे किस तरह स्वीकृत किया। इस प्रकरण की पूरी जांच किए बगैर वेदमती जोशी पर दोषसिद्ध मान लिया जाना पूरी तरह अन्यायपूर्ण है।अधिकारियों द्वारा बिना तथ्यों की जांच किए ऑनलाइन पोर्टल पर अपलोड किए गए आवेदनों को सत्यापित कर दिया गया। इस पर पर्यवेक्षक के द्वारा भी बिना परीक्षण किए इस आवेदन का सत्यापन कर दिया गया।जिसके कारण इस कड़ी नाम वाले हितग्राही की उनके द्वारा दिए गए आधार नंबर लिंक स्टेट बैंक खाते में राशि का भुगतान हुआ है। आवेदन के परीक्षण हेतु ग्राम प्रभारी से लेकर जिला कार्यक्रम अधिकारी की भी जवाबदारी बनती है। अपने चुनावी वादे को पूरा करने के लिए वर्तमान भाजपा सरकार ने गैर विभागीय काम आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के ऊपर लाद दिया है, जो इस तरह के ऑनलाइन काम करने की स्थिति में नहीं हैं। यह कार्य आंगनबाड़ी का विभागीय कार्य भी नहीं है। आनन फानन में बहुत जल्दबाजी में बिना किसी सही सिस्टम के सरकार ने यह काम करवाया और अब समस्या होने पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की गर्दन पर तलवार चलाई गई है। हम इसका पुरजोर विरोध करते हैं एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता वेदमती जोशी की पुनः बहाली हेतु सरकार से अनुरोध व मांग करते हैं। यदि ऐसा नहीं किया गया तो पूरे राज्य में आंदोलन होगा और आंदोलन से भी बात नहीं बनी तो इसके खिलाफ हइताल एवं अनिश्चितकालीन हड़ताल की तरफ भी कदम उठाने में हम संकोच नहीं करेंगी।
जगदलपुर नगर और अंचल में मसीही समाज के लोगों ने धूमधाम से क्रिसमस मनाया। जगदलपुर के चंदैया मेमोरियल मेथोडिस्ट एपिसकोपल लाल चर्च के क्रिसमस के कार्यक्रम सानंद संपन्न हुआ।
लाल चर्च मसीह समाज के प्रवक्ता रत्नेश बेंजामिन ने बताया कि लाल चर्च की साज सज्जा में एक माह से लगातार सोशल कमेटी के सदस्य दिन रात लगे हुए थे। क्रिसमस के उपलक्ष में विभिन्न कार्यक्रम हुए। मसीह गायन प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। इंटर डिनॉमिनेशन क्रिकेट प्रतियोगिता हुई। 24 दिसंबर की रात चर्च में महिला समिति द्वारा सितारों के पीछे नाटक का मंचन किया गया। नाटक बड़ा ही आकर्षक रहा। जिसमें ज्योति आराधना भी शामिल थी। यह प्रतिवर्ष के अनुसार इस वर्ष भी किया गया।
सितारे के पीछे ड्रामा की डायरेक्टर अल्पना जॉन थी। क्रिसमस के दिन लांचर के प्रमुख वक्ता बिशप डॉ. एस सुना थे। उन्होंने अपने उद्बोधन में बताया कि यीशु मसीह पापियों के उद्धार के लिए इस संसार में आए। हमें प्रभु के नियमों और वचनों के अनुसार चलना चाहिए। छत्तीसगढ़ के अमन चैन के लिए भी दुआ मांगी गई। अब क्रिसमस के बाद भी चर्च के अनेक कार्यक्रम जो नए साल के आगमन तक होंगे, का आगाज कर दिया गया है। विभिन्न चर्चो के लोगों ने क्रिकेट में मैच में भाग लेकर मसीह एकता का परिचय दिया। अभी क्रिकेट का फाइनल होना शेष है। विभिन्न क्षेत्रों में लालचर्च के सदस्यों की केरोल टीम लगातार पहुंचती रही। सभी ने अपना अपना दायित्व बखूबी निभाया और प्रभु के जन्म के संदेश को चर्च सदस्यों के तक पहुंचाया। 24 तारीख को प्रभु के जन्म की सूचना देने के लिए देर रात तक लगे रहे। क्रिसमस के दिन चर्च में आराधना 9 बजे प्रारंभ हुई। क्रिसमस आराधना का संचालन रेव्ह लॉरेंस दास ने किया। उक्त जानकारी लाल चर्च मसीह समाज के प्रवक्ता रत्नेश बेंजामिन ने दी।