City Media - Page 351 of 1850 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 351

22 में गुणवक्ताहीन पुलिया निर्माण की जाँच व कार्यवाही

0

दल्लीराजहरा नगरपालिका क्षेत्र अंतर्गत वार्ड क्र. 22, लिटिल बर्ड्स स्कूल के सामने लगभग 6 माह पूर्व पुलिया निर्माण किया गया जिसमें नियमों को दरकिनार करते हुए, घटिया निर्माण किया गया है.. पुलिया अभी 6 महीने के अंदर ही टूटने लगा है, साथ ही पुलिया के ऊपर जो क्रंकीट लगाया गया है पूरी तरह से उखड़ चुका है.! साथ ही पुलिया के ऊपर ब्रेकर जैसे निर्माण किया गया है जिसमे 20 के गति में भी दोपहिया व चारपहिया वाहन 1/2 फिट ऊपर उछलता है ।पुलिया के निर्माण के गुणवक्ता व मानक मापदंड की जांचकर ठेकेदार व संबंधित अधिकारी के ऊपर अतिशीघ्र कार्यवाही करेंगे

 

हत्या के प्रयास करने वाले आरोपीयो को पुलिस ने किया गिरफ्तार

0

पुलिस अधीक्षक बालोद  एस.आर.भगत के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार जोशी के मार्गदर्शन में, एवं अनुविभागीय अधिकारी बालोद देवांश सिंह राठौर के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी बालोद निरीक्षक रविशंकर पाण्डेय को हत्या के प्रयास करने वाले को जल्द से जल्द गिरफतार करने के निर्देश प्राप्त हुआ। जिसके पालन में 3 आरोपियों को गिरफ़्तार करने में सफलता प्राप्त हुआ है जिसमें से एक विधि से संघर्षरत बालक है l

घटना का विवरण :-

दिनांक 02.11.2024 को रात्रि करीबन 12/15 वजे घटना स्थल रामनगर कलामंच के पास ग्राम टेकापार में सांस्कृतिक कार्यक्रम हो रहा था, कार्यक्रम के दौरान गांव के खिलेश चिल्ला रहा था, जिसे प्रार्थी सतीश कुमार यादव निवासी टेकापार द्वारा चिल्लाने से मना करने पर खिलेश पटेल व उसके साथी रोहन जोशी, और विधि से संघर्षरत बालक तीनों एक राय होकर मां बहन की गंदी गंदी अश्लील गालियां देकर जान से मारने की धमकी देते हुए प्रार्थी सतीश कुमार यादव को हाथ मुक्का से व खिलेश पटेल ने धारधार हथियार से वार कर चोट पहुँचाना बताने कि रिपोर्ट पर थाना बालोद में अपराध क्रमांक 564/24 धारा 296, 351(2), 118(1), 3(5), पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया।

विवेचना के दौरान प्रार्थी एवं गवाहों का कथन व प्रार्थी का डॉक्टरी मुलाहिजा के आधार पर प्रार्थी को आई चोट ग्रेभियस होने से धारा 109 (1) बीएनएस का अपराध घटित होना पाये जाने पर प्रकरण में धारा 109(1) बीएनएस जोड़कर आरोपिगण का पता तलाश उनके निवास स्थान में किया गया, आरोपी खिलेश पटेल को पुछताछ करने से घटना में प्रयुक्त की गई, एक थर्माकोल कटर ब्लेड की जप्ती कार्यवाही कर आरोपीगण खिलेश पटेल, रोहन कुमार जोशी उर्फ छोटू एवं अन्य आरोपी विधि से संघर्षरत् बालक होने व धारा सदर का अपराध घटित करना सबूत पाये जाने से दिनांक 18.11.2024 को गिरफतार कर न्यायिक रिमांड भेजा गया है

आरोपीगण का नाम

01.खिलेश पटेल पिता निर्भय पटेल उम्र 32 वर्ष निवासी ग्राम टेकापार थाना व जिला बालोद(छ.ग.)

02.रोहन कुमार जोशी उर्फ छोटू पिता नरेन्द्र कुमार जोशी उम्र 19 वर्ष निवासी ग्राम टेकापार थाना व जिला बालोद (छ.ग.)

03.विधि से संघर्षरत् बालक

आरोपियों की गिरफ़्तारी में थाना प्रभारी बालोद रविशंकर पांडेय स उ नि धरम भुआर्य , रामप्रसाद गजभिये , एच.सी दुर्योधन यादव आरक्षक वेद प्रकाश मोहन कोक़िला का विशेष भूमिका थी

तोमन साहू राज्य प्रबंध समिति इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी पद पर निर्वाचित

0

जनपंद पंचायत सभागार में इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी जिला शाखा बालोद के लिए विभिन्न पदों पर निर्वाचन हुआ एस डी एम प्रतिमा ठाकरे निर्वाचन अधिकारी के मार्गदर्शन में निर्वाचन कराया गया निर्वाचन हेतु सभापति के लिए डॉक्टर प्रदीप जैन सह सभपति के लिए कमला वर्मा कोषाध्यक्ष के लिए रूपनारायण देशमुख निर्विरोध निर्वाचन संपन्न हुए राज्य प्रतिनिधि के लिए तोमन साहू एवं सौरभ लुनिया के मध्य मतदान कराया गया जिसमें तोमन साहू को 17 एवं सौरव लूनिया को 12 वोट प्राप्त हुए इस प्रकार तोमन साहू 05 वोट से राज्य प्रतिनिधि के लिए निर्वाचित हुए सभी को निर्वाचन पदाधिकारी एवं प्रबंध कार्यकारिणी के सदस्यों को चुनाव उपरांत निर्वाचन अधिकारी श्रीमती प्रतिमा ठाकरे द्वारा प्रमाण पत्र वितरित कर उन्हें शुभकामनाएं दी गई

इस अवसर पर इंडियन रेड क्रास सोसायटी जिला शाखा प्रबंध कार्यकारिणी सदस्यों में डाक्टर ए व्ही महेश्वर मोहन भाई पटेल बृजेश पांडे राकेश यादव ओमप्रकाश टुवानी आसवानी यादव शशिकला देशमुख शरद ठाकुर दिनेश तापरिया महेश पांड्ये प्रेमचंद क्षीरसागर डॉक्टर किशोर साहू किशोर कराड़े अकबर तिगाला राकेश द्विवेदी रवि पांडे कमलेश सोनी एनुका सर्वा अंचल प्रकाश साहू असवान बारले मोना टुवानी राधा कौशिक कदमनी यादव यादव के साथ जिला स्वास्थ्य अधिकारी श्री सूर्यवंशी सर एवं तहसीलदार बालोद आशुतोष शर्मा जिला संगठन रेड क्रॉस चंद्रा शेखर पवार मनमोहन धाकड़ सौरभ शर्मा की उपस्थिति रही

विद्यार्थी नौकरी मांगने वाले नही नौकरी देने वाले बनें: केदार कश्यप

0

 

= सरकार के प्रयासों से बालिकाओं की दर्ज संख्या में हो रही बढ़ोत्तरी, ड्रॉप आउट में आई कमी =

= वन मंत्री केदार कश्यप ने किया साईकिल वितरण =

*जगदलपुर।* मंगलवार को अपने क्षेत्रीय प्रवास के दौरान बस्तर विकासखंड के विभिन्न स्कूलों में नारायणपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक व केबिनेट मंत्री केदार कश्यप पहुंचे। इस दौरान उन्होंने सरस्वती सायकिल योजना के तहत फरसागुड़ा, मुंडागांव, मांदलापाल, आमाबाल, घोटिया, सिवनी में साइकिल वितरण किया।

मंत्री केदार कश्यप ने स्कूली विद्यार्थियों के साथ संवाद करते हुए कहा कि विष्णुदेव साय सरकार यहां के विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा मिले इसके लिए सभी आवश्यक सुविधाओं में बढ़ोत्तरी करने प्रतिबद्ध है। सरकार ने बस्तर में उच्च शिक्षा की बढ़ोत्तरी के लिए मेडिकल कालेज, बस्तर विश्वविद्यालय, हार्टिकल्चर, एग्रीकल्चर कॉलेज सहित बड़े संस्थाओं की स्थापना की है। आगे श्री कश्यप ने कहा कि सरकार की बेहतर योजनाओं के कारण बालिका शिक्षा में भी वृद्धि हुई है। शाला त्यागी विद्यार्थियों की संख्या में लगातार कमी आना इस बात का प्रमाण है। सरकार की योजनाएं लक्ष्य प्राप्ति की ओर हैं।

*बॉक्स*

*12वीं टॉपर छात्रा को देंगे स्कूटी*

मंत्री केदार कश्यप ने घोटिया स्कूल में संबोधन के दौरान इस संकुल में 12वीं कक्षा में टॉपर बालिका को स्कूटी प्रदान करने की घोषणा की। इस दौरान स्कूली छात्रों सामान्य ज्ञान के सवाल पूछे और जवाब देने वाले विद्यार्थियों को पुरुस्कार प्रदान किया। बस्तर विकासखंड मे क्षेत्रीय प्रवास के दौरान मंत्री केदार कश्यप ने विभिन्न ग्राम पंचायतों में प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों के निर्माण का भूमिपूजन व वनाधिकार पट्टे का वितरण भी किया।कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष वेदवती कश्यप, जनपद अध्यक्ष टिकेश्वरी मंडावी, रूपसिंह मंडावी, संतोष बघेल, निर्देश दीवान सहित जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं किरण देव ने विधायक निधि से दरभा मंडल को दिए 10 नए पानी टैंकर

0
  • क्षेत्र का सर्वांगीण विकास हमारा संकल्प: किरण देव 

जगदलपुर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव ने विधायक निधि से जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र दरभा मंडल के कोयनार, सेड़वा, नेगानार, कामानार, ककालगुर में 5 नग पानी टैंकर प्रदत्त किए। विधायक निधि से 5 नग पानी टैंकरों को आज चिंगपाल शासकीय हाईस्कूल परिसर में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव ने विधिवत पूजा अर्चना कर सभी ग्राम पंचायतों को हस्तातंरित किए। इस दौरान विधायक  किरण देव ने कहा कि क्षेत्र में वैकल्पिक जल प्रदाय के लिए पानी टैंकर की आवश्यकता पड़ती रहती है। मांगलिक कार्यक्रम, सुख दुख के कार्यो के लिए भी पानी टैंकर वैकल्पिक व्यवस्था के रूप में उपयोगी होते हैं।

अब टैंकरों से पानी सप्लाई में सुविधा होगी और पंचायत क्षेत्र की जनता को भी इसका लाभ मिलेगा।  देव ने कहा कि पर्याप्त टैंकरों के रहने से कहीं पर पानी की समस्या उत्पन्न होने पर लोगों को समय से टैंकर उपलब्ध हो सकेग। भविष्य में भी जनता की सुविधाओं से जुड़े कार्यो को प्राथमिकता से पूरा किया जाएगा। योजनाबद्ध विकास के लिए संकल्पित होकर काम किए जा रहे हैं। इस दौरान क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि, जनता, कार्यकर्ता व अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

कांग्रेस ने मनाई इंदिरा गांधी की जयंती

0
  •  इंदिरा गांधी की कार्यशैली ने उन्हें आयरन लेडी का खिताब दिलाया: मौर्य

जगदलपुर जिला कांग्रेस कार्यालय राजीव में बस्तर जिला शहर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी- कार्यकर्ताओं द्वारा स्व. इंदिरा गांधी की जयंती मनाई।उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया गया।

शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य ने उनके जीवन चरित्र पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि देश की राजनीति में पहली बार पुरूष वर्चस्व को चुनौती, बैंकों का राष्ट्रीयकरण, कोयला खदानों का राष्ट्रीयकरण, राजाओं के प्रिवी पर्स की समाप्ति, चीन के मुखर विरोध के बावजूद सिक्किम का भारतीय गणराज्य में विलय, भारतीय सेना के आगे एक लाख पाकिस्तानी सैनिकों का ऐतिहासिक आत्मसमर्पण, कश्मीर मुद्दे का अंतर्राष्ट्रीयकरण रोकने के लिए पाकिस्तान के साथ अपनी शर्तों पर शिमला समझौता, विश्वभर के विरोध और प्रतिबंधों की धमकी के बावजूद भारत का पहला परमाणु विस्फोट आज यह सोचकर भी रोमांच हो आता है कि भारत में कोई एक ऐसी प्रधानमंत्री भी हुई थी जिसने देशवासियों को राष्ट्रीय गौरव की इतनी सारी वजहें दी। मौजूदा समय में देश की जो हालत है उसमें देश को एकजुट रखने और दुनिया में भारत की ताकत का लोहा मनवाने के लिए इंदिरा गांधी के दिखाए रास्ते पर ही चलने की जरूरत है।

श्रीमती गांधी ने विदेश मंत्री और प्रधानमंत्री रहते वैश्विक क्षितिज पर भारत की बुलंदियों का जो झंडा गाड़ा उसका लोहा विकसित देश भी मानते रहे। उनकी कार्यशैली, त्वरित निर्णय की क्षमता तथा विपक्षी पर आक्रामक तेवर ने ही उन्हें आयरन लेडी के खिताब से नवाजा। ऐसे में सभी कांग्रेसजनों का यह कर्तव्य है कि खुद को इंदिरा गांधी के दिखाए रास्ते के अनुकूल ढालें और उसी रास्ते पर चल कर देश को समृद्ध और ताकतवर बनाने में सहयोग करें। वरिष्ठ कांग्रेसी सतपाल शर्मा सहित अन्य नेताओं ने भी उनकी जीवनी पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर पूर्व विधायक रेखचंद जैन, उप नेता प्रतिपक्ष राजेश राय, अमजद खान, रविशंकर तिवारी, एम वेंकट राव, महिला कांग्रेस अध्यक्ष लता निषाद, पार्षद रशीद खान, सहदेव नाग, प्रभारी महामंत्री ज़ाहिद हुसैन, अनुराग महतो, महेश द्विवेदी, असीम सुता, अंजना नाग, पापिया गाईंन, उस्मान रज़ा, सलीम अली, लोकेश चौधरी आदि मौजूद रहे।

छग को नक्सल आपरेशन में मिल रही सफलता की पूरे देश में हो रही है प्रशंसा: विष्णु देव साय

0
  •  बस्तर प्रवास के दौरान सीएम ने सीआरपीएफ कैंप सेडवा में गुजारी रात 

जगदलपुर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सीआरपीएफ के जवानों से कहा कि पिछले 11 महीनों के दौरान आप लोगों ने जिस तरह नक्सली आतंक को खत्म करने की दिशा में ऐतिहासिक सफलताएं हासिल की हैं, उसकी पूरे देश में प्रशंसा हो रही है। आप लोग परिवार से दूर रहकर और सुख-सुविधाओं को त्याग कर बस्तर के विकास में जो योगदान दे रहे हैं, उससे आप लोगों ने यहां के जनजातीय समुदायों के हृदय में अपने लिए हमेशा हमेशा के लिए जगह बना ली है।

यह बातें मुख्यमंत्री ने सेंडवा स्थित सीआरपीफ के कैंप में बल के जवानों के बीच कही।  साय सोमवार को बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण की बैठक में में भाग लेने आए थे। बैठक के बाद मुख्यमंत्री बस्तर जिले के सेंडवा स्थित मकेंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के कैंप में पहुंच गए।मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के अचानक सीआरपीएफ कैंप पहुंचने पर आश्चर्यमिश्रित खुशी के साथ जवानों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। मुख्यमंत्री साय ने सुरक्षा बलों के जवानों से आत्मीयतापूर्वक संवाद करते हुए कहा कि जब मैं बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण की बैठक में चित्रकोट आया था, तो मेरी बड़ी इच्छा थी कि मैं आप सब जवानों से मिलूं। पिछले 11 महीनों में छत्तीसगढ़ में नक्सल मोर्चे पर जो सफलता मिली है, उसमें आप सभी का अत्यधिक महत्वपूर्ण योगदान है। मैं आप सभी के साहस को नमन करता हूं। नक्सल अभियान में आप सभी को जो सफलता मिल रही है, उसकी पूरे देश में प्रशंसा हो रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से जब भी मेरी मुलाकात होती है, तो वे नक्सल अभियान में छत्तीसगढ़ को मिल रही सफलता का जिक्र जरूर करते हैं। गृहमंत्री अमित शाह का नक्सल ऑपरेशन में सतत मार्गदर्शन और सहयोग मिल रहा है।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि बस्तर में हमने नक्सलवाद को वर्ष 2026 तक समूल नष्ट करने का संकल्प लिया है। हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह का भी यही संदेश है। बस्तर में पुलिस और सुरक्षा बलों के जवानों ने अल्प अवधि में ही 200 से ज्यादा नक्सलियों को ढेर कर दिया है। 740 से ज्यादा माओवादी कैडर्स ने आत्मसमर्पण कर दिया है। वे हिंसा त्याग कर लोकतंत्र की मुख्यधारा में शामिल हो गए हैं। शासन ने हिंसा का त्याग करने वाले नक्सलियों के पुनर्वास के लिए ऐसी नीति बनाई है कि आने वाले दिनों में और भी बड़ी संख्या में नक्सली आत्मसमर्पण करेंगे। सुरक्षा बल के जवानों द्वारा कैंप में रात्रि विश्राम करने के आग्रह पर उन्होंने कैंप में रात्रि विश्राम भी किया।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मां दंतेश्वरी की पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की

0

रायपुर 19 नवम्बर 2024/मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज दंतेवाड़ा में बस्तर की आराध्य देवी मां दंतेश्वरी की पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इस दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या देवी साय और परिवार के अन्य सदस्य उपस्थित थे। इस अवसर पर विधायक चैतराम अटामी, राज्य महिला आयोग की सदस्य श्रीमती ओजस्वी मण्डावी तथा अन्य जनप्रतिनिधियों सहित मुख्यमंत्री के सचिव राहुल भगत, कमिश्नर बस्तर  डोमन सिंह सहित अन्य अधिकारीगण भी उपस्थित थे।

गुवाहाटी पहुंचे सांसद महेश कश्यप

0

जगदलपुर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग की संसद की स्थायी समिति के सदस्य और बस्तर के सांसद महेश कश्यप आज विभाग के अध्ययन दौरे पर गुवाहाटी पहुंचे।गुवाहाटी पहुंचने पर विभाग के अधिकारियों द्वारा सांसद महेश कश्यप का विमानतल पर स्वागत किया गया।

सड़क डामरीकरण की मांग को लेकर माटकसा के ग्रामीणों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

0

मोहला राष्ट्रीय राजमार्ग- 930 रोड के निर्माण के बाद ग्राम माटकसा के अंदर जाने वाली सड़क को लगभग 15 से 20 मीटर को छोड़ दिया गया है, जिसमें सिर्फ गिट्टीकरण का कार्य किया गया है। इस सड़क का डामरीकरण नही होने के कारण राहगीरों, ग्रामीणों को आवागमन में अनेक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

सड़क डामरीकरण की मांग को लेकर ग्राम माटकसा के गामीणों ने जिला कलेक्टर मोहला- मानपुर- अंबागढ़ चौकी के नाम ज्ञापन सौंपकर अविलंब काम शुरू कराने की मांग की है।सड़क डामरीकरण की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपने वालों में उप सरपंच ग्राम पंचायत- शेरपार के मनीराम नेताम, पूर्व वार्ड पंच- कंगाला राम सोरी, पूर्व वार्ड पंच- बेदु राम कृषाण, दुर्योधन साहू, सोहन लाल गोटी, सदाराम कोरोटी आदि प्रमुख रूप से शामिल थे।

MOST POPULAR

HOT NEWS