City Media - Page 429 of 1852 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 429

पुराना गुरुद्वारा से सरस्वती शिशु मंदिर के सामने तक आरसीसी नाली का निर्माण किया जाए-स्वाधीन जैन

0

दल्लीराझरा राज्य शासन के निर्देशानुसार 10 अगस्त को जन समस्या निवारण पखवाड़ा शिविर वार्ड क्रमांक 26 एवं , 27 के लिए आयोजित शिविर वार्ड क्रमांक 27 जैतखाम कला मंच मे आयोजित की गई l प्रदेश मीडिया प्रभारी अल्पसंख्यक मोर्चा स्वाधीन जैन ने शिविर में आवेदन देकर मांग किया है कि पुराना गुरुद्वारा से सरस्वती शिशु मंदिर तक आरसीसी नाली का निर्माण किया जाए । नाली नहीं होने से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बारिश का पानी आसपास के दुकानों में भर जाता है कई बार नाली निर्माण को लेकर निकाय में लिखित आवेदन भी दिया जा चुका है लेकिन अब तक यहां नाली का निर्माण नहीं हो सका है। नाली नहीं होने से सड़क पर ऑयल इत्यादि के बहने से दुर्घटना होने की संभावना बनी रहती है।छत्तीसगढ़ शासन के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय व नगरीय निकाय छत्तीसगढ़ शासन मंत्री अरुण साव द्वारा पूरे छत्तीसगढ़ में जन समस्या निवारण पखवाड़ा का शिविर लगाया गया है जिसका लाभ पूरे वार्ड वासियों को मिल रहा है और वही गंभीर समस्या का निराकरण तत्काल भी किया जा रहा है। जन समस्या निवारण शिविर में लोगों ने मांगों एवं समस्याओं के संबंध में आवेदन प्रस्तुत कियाl इस दौरान संबंधित विभाग के अधिकारियों कर्मचारियों द्वारा कुछ आवेदनों का मौके पर त्वरित निराकरण करते हुए शिविर में राशन कार्ड, एवं आयुष्मान कार्ड का वितरण किया गया l

जन समस्या निवारण शिविर में नगर पालिका अध्यक्ष सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे l

जीवन में पढा़ई के साथ खेल भी ज़रूरी – भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव

0
  • सरस्वती शिशु मंदिर जिलास्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने किया शुभारंभ

जगदलपुर :- सरस्वती ग्राम शिक्षा समिति शांति नगर दुर्गा मंदिर के सामने जिला स्तरीय खेलकूद का भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक श्री किरण देव ने उद्घाटन किया ।

 

सरस्वती ग्राम शिक्षा समिति सरस्वती शिशु मंदिर दुर्गा मंदिर के सामने जिला स्तरीय खेलकूद का विधिवत उद्घाटन किया गया । सर्वप्रथम मां सरस्वती के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया । उद्घाटन के अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक श्री किरण देव ने कहा कि सरस्वती ग्राम शिक्षा समिति के द्वारा जिला स्तरीय खेलकूद का आयोजन किया जा रहा है।

शिक्षा समिति के सभी सदस्य को बधाई एवं शुभकामनाएँ ,खेलकूद में बच्चे अपने बेहतर प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए खेल भावना के साथ खेलें । जीवनकाल में पढ़ाई के साथ खेल भी जरूरी है । खेल के उद्घाटन अवसर पर मुख्य अतिथि श्री किरण देव के द्वारा बच्चों को शपथ भी दिलायी गयी । इस दौरान विद्या शरण तिवारी ,रामाश्रय सिंह ,शक्ति सिंह चौहान अध्यक्ष मां दुर्गा शिक्षण समिति ,सीताराम शर्मा ,चंद्रशेखर राठी ,गुप्तेश्वर ,एसपी सिंह,घनश्याम शर्मा एवं स्कूल के प्राचार्य ,आचार्यगण एवं काफी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित थे ।

साहू सदन में हुई भाजपा मंडल की बैठक

0

दल्लीराजहरा:-भाजपा मंडल दल्लीराजहरा की बैठक स्थानीय साहू सदन में सम्पन्न हुई । बैठक में मुख्य अतिथि प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कृष्णकांत पवार,सुदेश सिंह,राजेश दसोड़े,संतोष देवांगन,सुरेश जायसवाल,महेश पांडे,गोविद वाधवानी, श्रीमती किरण सिन्हा मंच पर उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन राकेश द्विवेदी मंडल अध्यक्ष द्वारा किया गया बैठक में राष्ट्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व एवं जिला अध्यक्ष पवन साहू के निर्देश पर आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा बनाई गई ।

जिसमें 11 से 13 अगस्त तक तिरंगा या़त्रा पूरे वार्ड में निकालने एवं हर घर तिरंगा झण्डा लगाने की तैयारी तथा 14 अगस्त को देश के महापुरूषों एवं शहीद सेनानियों के प्रतिमा के आसपास साफ सफाई एवं माल्यार्पण तथा विभाजन की त्रासदी का जन जन तक ले जाने और लोगों को विभाजन मेें हुए लोगों की शहादत और देश को हुए नुकसान एवं जन हानि की जानकारी दी जाएगी तथा वहीं मौन जुलूस निकालकर देश की आजादी में प्राणों को न्योछावर करने वालों को शहीद स्मारक के निकट मोमबत्ती जलाकर श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी । बैठक के मुख्य अतिथि माननीय कृष्णकांत पवार द्वारा बताया आजादी पूर्व विभाजन विभीषिका को हमारे देशवासियों ने सहा है जब लगातार ट्रेनों में लोगों के शव को भरकर पाकिस्तान की सीमा से भेज दिया जा रहा था ।

महिलाओं बच्चों को के साथ कत्लेआम किया जा रहा था वह समय हमारे देश के लिए त्रासदी से कम नहीं था उन परिवार के प्रति हमारे सद्भावनाएं आज भी हैं आज बांग्लादेश में भी हमारे हिंदू भाइयों के साथ इसी तरह का अत्याचार हो रहा है। जो की बहुत ही दुखद है।

    हम सभी भारतीयों अपनी आजादी की 76 वीं वर्षगांठ को अपने घर पर तिरंगा झंडा लगाकर इस त्यौहार को मनाना। बैठक में मंडल महामंत्री महेंद्र सिंग, मदन माईती, रमेश गुर्जर, सुजीत झा रामेश्वर साहू ,संजीव सिंह,गायत्री , श्रीमती पूरोबी वर्मा,ललिता विश्वकर्मा,उषा साहू, कुमारी रावटे, श्रीमती रमणी बाघ, श्रीमती नंदा पसीने एम.एस. श्रीजीत, सुरेन्द्र बेहरा,सोनू ठगेल,भूपेंद्र श्रीवास,मुश्ताक अहमद,विजय भान सि, राजेश काम्बले, गिरधर सिन्हा, हुकुम सिंह, धनगुन, अर्जुन विश्वकर्मा, कोमल जामुरिर्या, मनोज दुबे,सुमीत जैन,श्याम जायसवाल, उमेश विश्वकर्मा, मुकेश चिकवा,मेवा लाल पटेल,विरेन्द्र कुमार साहू,मनन गुप्ता,नदीम बडगुजर, निलेश श्रीवास्तव, भोराज साहू, अमन, आरिफ खान, कार्यकर्ता उपस्थित थे।

गाय को सड़क दुर्घटना से बचाने संजय बैस ने शुरू की अनूठी पहल

0
  • 70 गाय को बांधा गया रेडियम बैंड
  • सड़क दुर्घटना में आएगी कमी

दल्लीराजहरा – ग्राम पंचायत कुसुमकसा के मुख्य मार्ग पर सड़क पर बैठी आवारा गायें रात के समय बस, ट्रक चालकों को नहीं दिखती हैं। जिससे अक्सर गाय दुर्घटना का शिकार हो रही हैं। इस तरह की दुर्घटना रोकने के लिए गायों के गले में रेडियम बैंड लगाने का कार्य जनपद पंचायत सदस्य संजय बैस के एक दल द्वारा किया गया।सड़क पर गायों की संख्या बढऩे से दुर्घटना के मामले भी ज्यादा हो गए हैं। आवारा गायों के पुनर्वास के सभी प्रयास विफल नजर आ रहे हैं। सड़क पर मौजूद गायों के साथ अक्सर रात को दुर्घटना हो रही है। ऐसे में गायों की सुरक्षा के लिये जनपद सदस्य संजय बैस के दल का अनूठा प्रयास कर रहा है। संजय बैस ने बताया कि उनके एवम उनके दल के द्वारा रेडियम की पट्टी को 70 गायों के गले में बांधा गया। जिसका असर यह है कि रात के समय गाय के गले में रेडियम पट्टी दूर से ही चमकने लगती है।ट्रक व अन्य बड़े वाहन चला रहे चालक गाय, बछड़े आदि को देखकर सावधान हो जाएंगे। जिससे गायों की दुर्घटना में कमी आने की संभावना जताई जा रही है। मालिकों द्वारा अपने गायों को लोग खुला सड़क पर छोड़ दे रहे हैं। ऐसे में रेडियम बैंड लगने से रात के समय भी गाय की दृश्यता बनी रहेगी। जिससे दुर्घटना के मामले कम हो जाएंगे। इस कार्य में देवराज जैन, विनोद सोनी, मनीष जेठवानी, संतोष जैन, इमरान खान, जगत सिन्हा, गौरी शंकर साहू, नितिन जैन, मोनू गुप्ता, मोती कुचेरियां, गोविंद सिन्हा, पूनम सिन्हा, आशीष जैन, दीपक यादव, रवि यादव, पुष्पजित बैंस आदि कार्य कर रहे है।

बिल्ली के गले में घंटी बांधने जैसा कार्य

गायों के गले में रेडियम बैंड लगाना बिल्ली के गले में घंटी बांधने जैसा है। छोटे बछड़ों के गले में बैंड बांधना आसान है, लेकिन बड़ी गाय व सांड़ के गले में बैंड बांधना काफी खतरे से भरा कार्य है। कई बार बैंड बांधते समय गाय व बैल घसीटने लगते हैं। हमला करने की भी संभावना रहती है। इसके बाद भी गायों की सुरक्षा के लिए संजय बैस एवम उनके दल के सदस्य अपने कार्य से समय निकालकर लगे हुए थे।

बलिदानी परंपरा पर चलने वाले और प्रकृति के उपासक होते हैं हम आदिवासी : सांसद महेश कश्यप

0
  •  सामाजिक आर्थिक चुनौतियां आज भी हैं हमारे सामने : डॉ. मरकाम
  • बकावंड में धूमधाम से मनाया आदिवासी दिवस

बकावंड बस्तर जिले के बकावंड ब्लॉक मुख्यालय में 9 अगस्त को अनुसूचित जनजाति परिवार के तत्वाधान में सर्व आदिवासी समुदाय के लोगों ने विश्व आदिवासी दिवस बड़े हर्ष उल्लास के साथ धूमधाम से मनाया। इस अवसर पर आदिवासी समुदाय के लोग बढ़ चढ़कर बड़ी संख्या में शामिल हुए। विशाल रैली निकाली गई।

रैली में आदिवासी समाज के महिला पुरुष अपनी पारंपरिक वेशभूषा में पारंपरिक वाद्य यंत्रों और डीजे के साथ नाचते गाते झूमते थिरकते प्रमुख मार्गों से निकले। इस दौरान प्रमुख चौराहों पर सामाजिक संगठनों ने रैली का स्वागत फूल माला और पुष्प वर्षा से किया। इस दौरान आदिवासी समाज द्वारा अपनी एकता प्रदर्शित करते हुए सरकार और जनप्रतिनिधियों को उनके अधिकारों के प्रति जागरुक रहने आगाह किया। वहीं उपस्थित बस्तर सांसद महेश कश्यप को भी आदिवासी अनुसूचित जनजाति परिवार के प्रमुखों द्वारा पगड़ी बांधकर उनका स्वागत किया गया। सांसद महेश कश्यप ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि हम आदिवासी बलिदानी परंपरा पर चलने वाले और प्रकृति के उपासक होते हैं। हमारे पुरखे वीर नारायण सिंह, गुंडाधुर, गैंदसिंह आदि ने अंग्रेजों और मुगलों से लड़ते हुए देश की रक्षा के लिए अपने प्राण न्योछावर कर दिए। जल जंगल जमीन की रक्षा के लिए लड़ाई हम पीढ़ी दर पीढ़ी लड़ते आ रहे हैं। प्रकृति हमारे रोम रोम में बसी हुई है, हम प्रकृति के पुजारी हैं। ऐसे बलिदानी और प्रकृति प्रेमी आदिवासी समाज की अनदेखी कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। आदिवासियों के कल्याण में ही देश प्रदेश का कल्याण निहित है। विकासखंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. हरीश मरकाम ने कहा कि विश्व आदिवासी दिवस की शुरुआत 1982 में संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा आदिवासियों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने और अधिकारों की रक्षा के लिए 9 अगस्त को आदिवासी दिवस घोषित कर की गई थी। आदिवासी समुदाय सदियों से सामाजिक आर्थिक और पर्यावरण चुनौतियों का सामना कर रहा है। आदिवासी समाज अपने मूल अधिकारों जल जंगल और जमीन के लिए आज भी संघर्षरत है। इस अवसर पर उपस्थित समाज प्रमुख आयतुराम कश्यप, शम्भूनाथ कश्यप, परीश बेसरा, महेंद्र कश्यप, बंशीधर कश्यप, अंनतराम कश्यप, नरसिंह नाईक, गोपाल कश्यप, लीलाधर कश्यप, मधु कश्यप, दिवाकर कश्यप, डॉ. हरीश मरकाम, दुलभ सूर्यवंशी, सोनधर कश्यप, खगेश्वर कश्यप, ओंकार गागड़ा, महेश्वर कश्यप, कमल मौर्य आदि सहित बड़ी संख्या में अनुसूचित जनजाति परिवार के सदस्य मौजूद रहे।

अनुसूचित जनजाति परिवार बकावंड में बड़े धूम धाम से मनाया गया विश्व आदिवासी दिवस,बस्तर सांसद महेश कश्यप भी हुये शामिल

0

बकावंड बस्तर जिले के बकावंड ब्लॉक मुख्यालय में 09 अगस्त को अनुसूचित जनजाति परिवार द्वारा सर्व आदिवासी समुदाय के लोगों ने विश्व आदिवासी दिवस बड़े हर्ष उल्लास के साथ धूम धाम से मनाया गया…इस अवसर पर आदिवासी समुदाय के लोगों ने बढ़ चढ़कर बड़ी संख्याओं में शामिल रहे। विशाल रैली निकाली गई,, जिसमें आदिवासी समाज के महिलाएं पुरुष अपनी पारंपरिक वेशभूषा के साथ पारंपरिक वाद्य यंत्रों और डीजे के साथ नाचते गाते झूमते थिरकते प्रमुख मार्गों से निकली।

इस दौरान प्रमुख चौराहों पर सामाजिक संगठनों ने रैली का स्वागत फूलमाला और पुष्प वर्षा से किया इस दौरान आदिवासी समाज द्वारा अपनी एकता प्रदर्शित करते हुए..सरकार और जनप्रतिनिधियों को उनके अधिकारों के प्रति जागरुक रहने आगाह और सचेत किया। वंही उपस्थित बस्तर सांसद महेश कश्यप को भी आदिवासी अनुसूचित जनजाति परिवार के प्रमुखों द्वारा पगड़ी बांधकर स्वागत किया..श्री कश्यप ने कहा आदिवासी समाज की अनदेखी कतई बर्दाश्त नहीं होगी.. विश्व आदिवासी दिवस की शुरुआत 1982 में संयुक्त राष्ट्र महासभा के द्वारा आदिवासियों के अधिकारों को बढ़ावा देने के लिए 9 अगस्त को आदिवासी दिवस घोषित किया था..आदिवासी समुदाय सदियों से सामाजिक आर्थिक और पर्यावरण चुनौतियों का सामना कर रहा है..आदिवासी समाज अपने मूल अधिकारों जल जंगल और जमीन के लिए आज भी संघर्षरत है। इस अवसर में उपस्थित समाज प्रमुख आयतुराम कश्यप, शम्भूनाथ कश्यप,परीस बेसरा,महेंद्र कश्यप,बंशीधर कश्यप,अंनत राम कश्यप,नरसिंह नाईक, गोपाल कश्यप,लीलाधर कश्यप,मधुकश्यप,दिवाकर कश्यप,डॉ. हरीश मरकाम,दुलभ सूर्यवंशी, सोनधर कश्यप,खगेश्वर कश्यप,ओंकार गागड़ा,महेश्वर कश्यप,कमल मौर्य,आदि बड़ी संख्याओं में अनुसूचित जनजाति परिवार मौजूद रहे।

भाजपा के लिए जनजातीय विकास अंत्योदय का मार्ग: केदार कश्यप

0
  • जनजातीय समाज से दुनिया सदभाव व पर्यावरण संरक्षण सीखे : कश्यप

जगदलपुर बोधघाट जगदलपुर में सर्व आदिवासी समाज द्वारा आयोजित कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ सरकार में केबिनेट मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि आदिवासियों की सुरक्षा और उनके अधिकारों को बढ़ावा देने के लिए पूरी दुनिया में 9 अगस्त को विश्व आदिवासी दिवस मनाया जाता है।

कश्यप ने कहा जनजातीय समाज से आज पूरी दुनिया विश्व बन्धुत्व, जलवायु एवं प्रकृति संरक्षण और समरसता सीख सकती है। हमारे देश में जनजातीय समाज राष्ट्रीय चेतना का केंद्र रहा है। वैदिक काल से जनजातीय समाज की श्रेष्ठता के प्रमाण मिलते हैं। हमारे यहां राष्ट्रप्रेम, ज्ञान का उद्भव जनजातीय संस्कृति में है। वनों में रहने वाले जनजातीय समाज के बीच रहकर वैदिक ग्रंथ की रचना हुई। स्वतंत्रता आंदोलन में जनजातीय समाज के योद्धाओं के योगदान को भुलाया नहीं जा सकता। मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि हमें जनजातीय समाज को भ्रमित करने वाली ताकतों को भी पहचानना होगा। श्री कश्यप ने कहा कि छत्तीसगढ़ जनजातीय बाहुल्य प्रदेश होने के कारण अपनी ख़ास प्राचीन कला और संस्कृति के लिए जाना जाता है। छत्तीसगढ़ में विष्णु देव साय के नेतृत्व वाली सरकार आदिवासियों की प्राचीनतम विरासत और संस्कृति को सहेजते हुए उन्हें तरक्की की मुख्यधारा में लाने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। हमारी सरकार ने नियद नेल्लानार जैसी अभिनव योजना लागू की है। इससे जनजातीय क्षेत्र के विकास को गति मिली है। हमारे पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की सरकार ने आदिवासियों के कल्याण हेतु नया मंत्रालय बनाया। प्रधानमंत्री मोदी जी की सरकार ने केंद्रीय बजट 2024-25 में जनजातीय उन्नत ग्राम योजना शुरू की है। यह योजनाएं जनजातीय विकास के प्रति भाजपा की प्रतिबद्धता को दर्शाती हैं।

विजय शर्मा बनाए गए बस्तर जिला प्रभारी मंत्री

0

जगदलपुर राज्य सरकार ने मंत्री बृजमोहन अग्रवाल के सांसद चुने जाने के बाद मंत्रियों के जिला प्रभार में संशोधन किया है। उप मुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री विजय शर्मा को बस्तर जिले का प्रभारी मंत्री बनाया गया है। वहीं उप मुख्यमंत्री अरुण साव कांकेर जिले के प्रभारी मंत्री बनाए गए हैं। मंत्री लखन लाल देवांगन को कोंडागांव जिले का और टंकराम वर्मा को नारायणपुर जिले का प्रभारी मंत्री बनाया गया है।

बस्तर जिला युवा कांग्रेस ने राजीव भवन में ध्वजारोहण कर मनाया 64वां स्थापना दिवस

0
  • हसदेव अरण्य के सम्मान में किया गया पौधरोपण

जगदलपुर भारतीय राष्ट्रीय युवा कांग्रेस के स्थापना दिवस के अवसर बस्तर जिला युवा कांग्रेस द्वारा राजीव भवन जगदलपुर में शहर कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य व पूर्व विधायक रेखचंद जैन तथा वरिष्ठ पदाधिकारियों की उपस्थिति में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

युवा कांग्रेस अध्यक्ष अजय बिसाई, कार्यकारी अध्यक्ष ग्रामीण अभिषेक डेविड के नेतृत्व युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने ध्वजारोहण कर 64वां स्थापना दिवस मनाया। इस दौरान युकां पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने ध्वज को सलामी दी व महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण और शपथ पत्र का वाचन किया किया गया। सत्य निष्ठा एवं देशसेवा, देशहित, जनकल्याण कार्यों की व युवा कांग्रेस को और मजबूत बनाने की शपथ ली गई। स्थापना दिवस के अवसर पर हसदेव अरण्य के सम्मान में कार्यक्रम के तहत बस्तर जिला युवा कांग्रेस के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं द्वारा धरमपुरा महाविद्यालय परिसर में पौधारोपण किया गया। शहर कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य ने कहा कि युवा कांग्रेस सदैव पिछड़े लोगों की सहायता करने में तत्पर रहता है, यह सीख उन्हें संगठन से मिली है। युवा कांग्रेस का स्थापना दिवस हर उस लम्हे का गवाह है, जब युवा देश की रक्षा के लिए सड़क से सदन और पिछड़ों की सहायता के लिए घरों तक पहुंचे हैं।

दुनिया के सबसे बड़े लोकतांत्रिक युवा राजनीतिक संगठन का हिस्सा है, जो महात्मा गांधी के विचार और राजनीतिक शक्ति की विरासत है। युवा कांग्रेस समाज में सद्भावना, समानता और न्याय और युवाओं के आत्मिक विकास और लोगों के हक की लड़ाई हमेशा लड़ती आई है। बस्तर जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष अजय बिसाई ने कहा हमें गर्व है कि हम युवा कांग्रेस से जुड़े हुए हैं। जिस प्रकार से राहुल गांधी देश के शोषित वर्ग की आवाज हमेशा उठाते हैं, चाहे वह महिला हो, किसान हो या मजदूर हो। उनसे ही प्रेरणा लेकर युवा कांग्रेस भी देश के प्रत्येक नागरिक के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है और खड़ी रहेगी। युवा कांग्रेस की नींव पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने रखी थी। एक कार्यकर्ता के तौर पर मुझे गर्व महसूस होता है कि जिस सेवा और समर्पण के उद्देश्य के साथ युवा कांग्रेस संगठन की स्थापना हुई थी, आज युवा कांग्रेस का हर एक कार्यकर्ता पूरी निष्ठां के साथ उस संकल्प को पूरा कर रहा है। युंका के कार्यकारी अध्यक्ष ग्रामीण अभिषेक डेविड ने कहा कि जिस प्रकार से राहुल गांधी से ही प्रेरणा लेकर युवा कांग्रेस भी देश के प्रत्येक नागरिक के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है और खड़ी रहेगी। वृक्षारोपण अभियान के अवसर पर युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता जावेद खान ने बताया युवा कांग्रेस के 64वें स्थापना दिवस पर राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रिनिवासन बीवी के नेतृत्व में आज पूरे देश में एक पेड़ भारत के भविष्य के लिए राष्ट्रव्यापी वृक्षारोपण अभियान चला रहा है जिसके अंतर्गत छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी पलक वर्मा एवं प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा के आदेश पर जगदलपुर के शासकीय काकतीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में वृक्षारोपण अभियान चलाया गया एवं हसदेव के सम्मान में युवा कांग्रेस मैदान में के नारे लगाए गए। इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेसी अंगद प्रसाद त्रिपाठी, हनुमान द्विवेदी, सतपाल शर्मा, अमजद खान, जिलाध्यक्ष सुशील मौर्य, पूर्व विधायक रेखचंद जैन, कविता साहू, महिला कांग्रेस अध्यक्ष लता निषाद, जीशान कुरैशी, जावेद खान, सूरज कश्यप, पार्षद कमलेश पाठक, गौरनाथ नाग अंजना नाग, सुखराम नाग, ललिता राव, जाहिद हुसैन, महेश द्विवेदी, युंका अध्यक्ष अजय बिसाई, कार्यकारी अध्यक्ष ग्रामीण अभिषेक डेविड, संदीप दास, आदर्श नायक, पापिया गाइन, एस नीला, ज्ञानेश्वरी जाधव, हेमू ठाकुर, विक्रांत सिंह, महेश सिंह ठाकुर, हेमंत कश्यप, तरनजीत सिंह, रियाज खान, अंकित सिंह, संतोष सेठिया, सोमारु नाग, विक्की राव, विजय ध्रुव, संजय नाग, लव मिश्रा, नीलम कश्यप, एडविन मार्क आदि मौजूद रहे।

विश्व आदिवासी दिवस पर दिखी आदिम संस्कृति की झलक

0
  •  बकावंड में मनाया गया विश्व आदिवासी दिवस

बकावंड ब्लॉक मुख्यालय बकावंड में विश्व आदिवासी दिवस पर आदिम संस्कृति की अनूठी छटा बिखरी।

सर्व आदिवासी समाज द्वारा विश्व आदिवासी दिवस पर भव्य कार्यक्रम आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बकावंड ब्लॉक की सभी पंचायतों से आदिवासी समुदाय के लोग भारी संख्या में शामिल हुए। विशाल रैली निकाली गई। कार्यक्रम में आदिवासी मूल निवासी के बारे में जान जागरूक करते हुए समुदाय के लोगों को बताया गया।

आदिवासी वेशभूषा, संस्कृति आदिकाल से निवास करते हुए नाच गान के साथ धूमधाम से विश्व आदिवासी दिवस मनाया गया। समुदाय के लोगों की भाषा, संस्‍कृति, तीज त्‍योहार, रीति-रिवाज और पहनावा सबकुछ अन्य समाजों के लोगों से अलग होता है। यही वजह है कि यही वजह है कि हम लोग समाज की मुख्‍यधारा से नहीं जुड़ पाए हैं। आज भी आदिवासी समाज के लोगों को अपना अस्तित्व, संस्कृति और सम्मान बचाने के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है। इसकी एक मुख्य वजह ये है कि ये लोग प्रकृति से समीप रहना ज्यादा पसंद करते हैं।

 

MOST POPULAR

HOT NEWS