City Media - Page 440 of 1852 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 440

कोंडागांव में जय हिंदू राष्ट्र मोर्चा का पुनर्गठन, हेमंत बने जिला अध्यक्ष

0

कोंडागांव जिले में विगत कई वर्षों से हिंदू हित को लेकर सक्रियता के साथ जय हिंदू राष्ट्र मोर्चा के बैनर तले भ्रष्टाचार, धर्मान्तरण,गौहत्या, जनहित मुद्दों के लिए लगातार कई आंदोलन करने वाले संगठन को पुनः सक्रिय और पुर्नगठित किया गया है।नव नियुक्त अध्यक्ष हेमंत कौशिक ने कहा कि नवीन मोर्चा का गठन कर जनहित मुद्दों धार्मिक मुद्दों पर पहले की भांति हमारी लड़ाई जारी रहेगी।

जय हिंदू राष्ट्र मोर्चा के

संघठन प्रभारी चंद्रभान श्रीवास्तव ने कहा कि जय हिंदू राष्ट्र गैर राजनीति संगठन है जिसका प्रमुख कार्य जनता के लिए लड़ना है और उनको अपना अधिकार दिलाना है। पहले भी संगठन के बैनर तले हमने 40 दिनों तक लगातार आंदोलन कर एक अधिकारी का भ्रष्टाचार उजागर किया था। जनता के लिए लड़ना धार्मिक स्वाभिमान व अन्य हिन्दू हित के मुद्दों गौरक्षा, धर्मान्तरण, गोतस्करी में लगाम, भ्रष्टाचार, जनहित संगठन की पहली प्राथमिकता है।

कार्यकारणी में सर्वसम्मति से हेमंत कौशिक को जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया। हेमंत ने कहा ही संगठन मजबूती के साथ भ्रष्टाचार, जनहित मुद्दों के लिए लड़ाई सड़को तक लड़ेगी। हमारी पहली प्राथमिकता जनता की सेवा, उनके अधिकारों की रक्षा करना है। कार्यक्रम में मुख्यरूप से चंद्रभान श्रीवास्तव, हेमंत कौशिक, सत्यम विश्वकर्मा, घनश्याम मरकाम, नेहरू मंडावी, गणेश मानिकपुरी, हर्ष यादव, नरेंद्र, साजेंद्र बघेल व अन्य उपस्थित रहे।

व्यवसायिक परिसर को पूरी तरह शुरू कराने पहल

0
  •  महापौर और एमआईसी सदस्यों ने लिया जायजा

जगदलपुर विधायक किरण देव के निर्देश पर नगर निगम के जनप्रतिनिधि लगातार वार्डो का दौरा व जनता से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं का त्वरित निराकरण कर रहे हैं। इसी कड़ी में शुक्रवार को सुबह महापौर सफीरा साहू ने शहर के श्यामा प्रसाद मुखर्जी व्यावसायिक परिसर का एमआईसी सदस्यों एवं अधिकारियों के साथ निरीक्षण कर परिस्थितियों का जायजा लिया। इस दौरान एमआईसी सदस्य यशवर्धन राव, योगेंद्र पांडे, नरसिंह राव, आयुक्त हरेश मंडावी उपस्थित रहे। महापौर एवं सदस्यों द्वारा व्यवसायिक परिसर के सभी दुकानों को सुचारू रूप से चालू करने के लिए विशेष कार्य योजना के साथ इस परिसर को प्रारंभ करने हेतु अधिकारियों को निर्देश दिया।

वर्तमान में श्यामा प्रसाद मुखर्जी व्यावसायिक परिसर आंशिक रूप से प्रारंभ हुआ है। कई दुकानें वर्तमान में बंद हैं। उन सभी दुकानों को प्रारंभ करने की पहल कर जल्द ही इस परिसर को सुचारू रूप से प्रारंभ करने की बात कही गई। जिससे श्यामा प्रसाद मुखर्जी परिसर पूर्ण रूप से प्रारंभ होने पर निगम के राजस्व में भी बढ़ोतरी होगी। साथ ही परिसर की अन्य व्यवस्थाओं को जल्द दुरुस्त करने का निर्देश महापौर सफीरा साहू द्वारा दिया गया। वही आज सुबह महापौर एवं एमआईसी सदस्यों ने शहर के सन सिटी के पास बन रहे पुलिया का निरीक्षण कर जल्द पुलिया निर्माण करने का निर्देश दिया। साथ ही लाल बहादुर शास्त्री वार्ड में आमागुड़ा चौक, आजाद आमागुड़ा में जल भराव की शिकायत पर स्थल पर पहुंचकर जल निकासी की व्यवस्था सुनिश्चित कराई। महापौर एवं एमआईसी सदस्यों का शहर में वार्डों का दौरा लगातार जारी है। इस दौरान निगम के कार्यपालन अभियंता अजीत कुमार तिग्गा, उप अभियंता, स्वच्छता विभाग के अधिकारी कर्मचारी साथ रहे।

बजट में छत्तीसगढ़ की उपेक्षा का मुद्दा संसद में उठाएं राज्य के भाजपा सांसद : दीपक बैज

0
  • प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने छत्तीसगढ़ के भाजपा सांसदों को लिखा पत्र

अर्जुन झा

जगदलपुर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने राज्य के भाजपा सांसदों को पत्र लिखकर राज्य को विशेष आर्थिक सहायता तथा विशेष राज्य का दर्जा देने की मांग संसद में उठाने का आग्रह किया है। उन्होंने बजट में छत्तीसगढ़ की उपेक्षा के मसले को भी उठाने की अपील भाजपा सांसदों से की है।

पीसीसी चीफ दीपक ने कहा है कि डबल इंजन की सरकार का राज्य को फायदा नहीं मिल रहा। केंद्रीय बजट से राज्य की जनता अपने को ठगा महसूस कर रही है। बिहार आंध्रप्रदेश को विशेष मेहरबानी की गई है। फिर छत्तीसगढ़ को क्यों नहीं? जबकि छत्तीसगढ़ की जनता ने 11 में से 10 लोकसभा सीटों पर भाजपा को विजय दिलाई है। इसलिए यह मामला संसद में उठाने की जिम्मेदारी छत्तीसगढ़ के सांसदों की बनती है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने भाजपा सांसदों को लिखे पत्र में कहा है कि मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल के गठन में छत्तीसगढ़ की जनता ने भी महति भूमिका निभाई है। राज्य के 11 लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों में से 10 क्षेत्रों में भारतीय जनता पार्टी के सांसदों को राज्य की जनता ने जिताया है। चुनाव में आप सबने प्रदेश की जनता से वादा किया था डबल इंजन की सरकार बनेगी तो प्रदेश का तीव्र गति से विकास होगा। मोदी सरकार 3-0 के पहले बजट से राज्य की जनता अपने आप को ठगा महसूस कर रही है। डबल इंजन की सरकार का राज्य को कोई फायदा नहीं मिला। केंद्रीय बजट में राज्य की अनदेखी की गई है। सत्तारूढ़ दल के 10 सांसदों वाले राज्य की उपेक्षा पीड़ादायक है। इसके विपरीत बिहार और आंध्रप्रदेश जैसे राज्यों के लिये केंद्रीय बजट में विशेष प्रावधान है। छत्तीसगढ़ आदिवासी बहुल प्रदेश है, राज्य की बड़ी आबादी वन क्षेत्रों में रहती है। आर्थिक शैक्षणिक विकास के इंडेक्स में छत्तीसगढ़ देश के अनेकों राज्यों से पीछे है। छत्तीसगढ़ भी देश के अन्य राज्यों के समान विकास की दौड़ में शामिल हो इसलिए देश के अन्य राज्यों की अपेक्षा छत्तीसगढ़ को विशेष सहायता की आवश्यकता है।आप सभी सांसदों को राज्य की जनता ने बड़ी आशा और विश्वास के साथ संसद में भेजा है। आपसे आग्रह है कि राज्य की जनता की अपेक्षाओं के अनुरूप आप राज्य के हितों की आवाज संसद में उठाएं। राज्य के सर्वागीण विकास के लिए छत्तीसगढ़ को विशेष राज्य का दर्जा दिलाने और विशेष आर्थिक पैकेज की मांग बुलंद करें। दीपक बैज ने केंद्र सरकार में मंत्री और बिलासपुर के सांसद तोखन साहू, सांसदगण बृजमोहन अग्रवाल रायपुर, विजय बघेल दुर्ग, संतोष पांडेय राजनांदगांव, चिंतामणि महराज सरगुजा, राधेश्याम राठिया रायगढ़, कमलेश जांगड़े जांजगीर-चांपा, रूपकुमारी चौधरी महासमुंद,

महेश कश्यप बस्तर और 

भोजराज नाग कांकेर को यह चिट्ठी भेजी है।

दीप्ति पांडे ने छप्पन भोग दिया मुख्यमंत्री को

0

जगदलपुर:- शहर के ओंकार पांडे व दीप्ति पांडे ने गुरुवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को राजधानी स्थित उनके निवास में जाकर 56 भोग दिया। मालूम हो की इस वर्ष गोंचा महापर्व के दौरान दीप्ति पांडे परिवार द्वारा सिरहासार भवन में भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा को छप्पन किया अर्पण किया गया था, जिसमें सैकड़ो श्रद्धालुओं ने छप्पन किया का प्रसाद ग्रहण किया। दीप्ति पांडे ने बताया पिछले 25 वर्षों से लगातार उनके परिवार द्वारा भगवान को छप्पन भोग अर्पित किया जा रहा है। आगे भी इस परंपरा का निर्वहन किया जाएगा।

राज्य में गोठान योजना बंद, फिर भी चल रहे हैं तोकापाल ब्लॉक में 13 गोठान!

0
  • उजाड़ हो गए गोठान, डूब गए जनता के टैक्स के करोड़ों रुपए
  • 289 गोठानों में 4 हजार महिलाएं हुई लाभान्वित

अर्जुन झा

जगदलपुर एक तरफ जहां भाजपा पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार पर गोबर और गोठान घोटाले का आरोप लगाती रही है, वहीं दूसरी ओर गोठान योजना बंद हो जाने के बाद भी बस्तर जिले के तोकापाल में आज भी 13 गोठान चलने का दावा सरकारी तौर पर किया जा रहा है।

पिछली कांग्रेस सरकार के दौरान करोड़ों रुपए फूंक कर बनाए गए गोठान प्रशासनिक उदासीनता कहें या ग्रामीणों की जागरूकता की कमी, अब बंद हो गए हैं। साथ ही रोचक तथ्य भी सामने आया है कि तोकापाल जनपद पंचायत क्षेत्र में अभी भी 13 गोठानें चलने का दावा किया जा रहा है। इससे ऐसा प्रतीत हो रहा है कि बस्तर जिला पंचायत सिर्फ कागजों पर गोठान योजना को जिंदा रखे हुए है, जिसका जमीन स्तर पर कोई वजूद ही नहीं है।प्रशासनिक सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार बस्तर संभाग के सभी सातों जिलों में मार्च 2023 की स्थिति में कुल 1241 गोठान थे। जहां महिला स्व सहायता समूहों के माध्यम से महिलाएं स्वरोजगार, कुटीर उद्योग अथवा लघु व्यवसाय से जुड़ी थीं। वहीं बस्तर जिले के सात विकास खंडों व दो नगरीय निकायों के 289 गोठानों की 513 महिला स्व सहायता समूह से जुड़ी 3 हजार 987 महिलाएं लाभान्वित होती रहीं। अब ये गोठान उजाड़ हो गए हैं और करोड़ों रुपए जनता के डूब गए हैं।प्रशासनिक आंकड़ों पर गौर करें तो जगदलपुर जनपद पंचायत क्षेत्र में 44 गोठान बने थे, जहां 49 समूह जुड़े थे और 808 महिलाओं को लाभ मिल रहा था। बस्तर में 72 गोठान 85 महिला स्व सहायता समूह के माध्यम से संचालित थे, जिसके तहत 935 महिलाएं लाभान्वित हुईं। बकावंड जनपद पंचायत क्षेत्र के 60 गोठानों को 66 महिला स्व सहायता समूहों ने संभाला और 692 को लगातार काम मिला।

लोहंडीगुड़ा जनपद के 30 गोठानों में 101 समूहों की 740 महिलाओं के काम करने की बात सामने आई है।तोकापाल जनपद पंचायत में 44 गोठानों को संभालने के लिए 53 महिला स्व सहायता समूह कार्यरत थे और इसमें 94 महिलाओं को काम मिला। तोकापाल जनपद पंचायत अभी भी दावा कर रही है कि 13 गोठानों में कार्य संचालित हैं। दरभा में 14 गोठानों के कार्य 17 स्व सहायता समूह के माध्यम से हो रहा था और 31 महिलाएं ही लाभान्वित हुईं। बास्तानार ब्लाक में 23 गोठानों में 4 महिला स्व सहायता समूहों के 374 महिलाओं को लाभ मिला। जगदलपुर नगरीय निकाय क्षेत्र के एक गोठान में 107 महिला स्व सहायता समूहों की 243 महिलाएं लाभान्वित हुईं, तो बस्तर नगर पंचायत क्षेत्र में 20 स्व सहायता समूहों ने काम संभाला।

बकावंड में धूमधाम से मनाया जाएगा आदिवासी दिवस

0
  •  आयोजन की रुपरेखा बनाने 27 जुलाई को बैठक

बकावंड ब्लॉक मुख्यालय बकावंड के अंतर्गत समरसता भवन में बुधवार को अनुसूचित जनजाति परिवार बकावंड द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी 9 अगस्त को विश्व आदिवासी दिवस मनाने के संदर्भ में एक विशेष बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में अजजा परिवार बकावंड के पदाधिकारियों एवं समाज प्रमखों के नेतृत्व में 9 अगस्त को मूल निवासी विश्व आदिवासी दिवस समारोह आयोजन को लेकर विशेष चर्चा की गई।

अजजा परिवार बकावंड के अध्यक्ष अनंत राम कश्यप व समाज प्रवक्ता महेंद्र कश्यप ने कहा कि जिला स्तर में छत्तीसगढ़ सर्व आदिवासी समाज बस्तर व सर्व आदिवासी समाज बस्तर संभाग दो गुट होने के कारण समाज के लोग भ्रमित हो रहे हैं तथा असमंजस में हैं कि हम जाएं तो किस गुट में जाएं? दोनों गुट ही राष्ट्रीय पार्टी से संलिप्त हैं। एक भाजपा से है, तो दूसरा कांग्रेस से। इस गुटबाजी को दृष्टिगत रखते हुए विगत तीन वर्षों से ब्लॉक मुख्यालय में विश्व आदिवासी दिवस कार्यक्रम का आयोजन बड़े स्तर पर किया जा रहा है। बैठक में उपस्थित बकावंड जनपद पंचायत अध्यक्ष धनुर्जय कश्यप ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि इस बार भी हम जिले के किसी ग्रुप में शामिल न होकर सभी मिलकर एकजुटता के साथ कार्यक्रम को भव्य एवं सफल रूप से आयोजित करेंगे। वहीं समस्त उपस्थित जनों सर्व सहमति से निर्णय लिया गया कि कार्यक्रम की रूप रेखा तैयार करने हेतु दिनाँक 27 जुलाई शनिवार समय 11 बजे समरसता भवन बकावंड में बैठक रखी जाएगी। बैठक में बीआरसी बकावंड सोनसिंह बघेल, लीलाधर कश्यप, अनंतराम कश्यप, ओंकार गागड़ा, सोनधर कश्यप, राजेश नाग, खगेश्वर कश्यप, सुखराम कश्यप, सरपंच महेश्वर भद्रे, बुदरु बघेल, घेनवा राम, दुलब सूर्यवंशी, डमरू कश्यप, पाकलू कश्यप, हलधर, बंशीधर कश्यप एवं अजजा परिवार के पदाधिकारी सरपंच, सचिव आदि विभागीय कर्मचारी बड़ी संख्याओं में मौजूद रहे।

विश्व के सबसे बड़े छात्र संगठन अभाविप के महा सदस्यता अभियान का हुआ श्रीगणेश: प्रदेश सहमंत्री शैलेष ध्रुव

0
  • परिषद के सदस्यता के प्रथम चरण का आगाज
  • अभाविप बस्तर ने इस वर्ष 20 हजार सदस्यता का लक्ष्य लिया: शैलेष ध्रुव

जगदलपुर विश्व के सबसे बड़े छात्र संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के महा सदस्यता अभियान की शुरुआत होने जा रही है। यह सदस्यता अभियान की प्रथम चरण 25 जुलाई से 10 अगस्त तक चलाया जाएगा।

अभाविप के प्रदेश सहमंत्री एवं बस्तर जिला संयोजक शैलेष ध्रुव ने कहा कि एबीवीपी राष्ट्र पुनर्निर्माण के व्यापक संदर्भ में, शिक्षा के क्षेत्र में रचनात्मक गतिविधि में दृढ़ विश्वास के साथ शैक्षिक समुदाय के अस्तित्व की रक्षा और दलगत राजनीति से ऊपर उठकर छात्रों की मदद करती है। आज विद्यार्थी परिषद न केवल भारत का बल्कि विश्व का सबसे बड़ा छात्र-संगठन है। यह संगठन छात्रों से प्रारंभ होकर छात्रों की समस्याओं के निवारण हेतु एक एकत्र छात्र शक्ति का परिचायक है।इसके साथ ही सामाज के कार्यों में भी महत्वपूर्ण योगदान निभा रहा है।

भारत को बनाएंगे विश्व गुरु

शैलेश ध्रुव ने कहा कि अभाविप प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी सदस्यता महाअभियान चलाने जा रही है। अभाविप बस्तर जिला इकाई के कार्यकर्ता 20 हजार विद्यार्थियों को सदस्य बनाने का लक्ष्य लेकर मैदान में उतरेंगे। भारत को पुन: विश्व गुरु बनाने का संकल्प लेकर भारत की युवा पीढ़ी छात्र छात्राओं तक मां भारती की गुणगान करने, मां भारती की वैभवता की याद दिलाने, मां भारती के लिए अपने प्राणों का न्यौछावर करने वाले महापुरुषों के अखंड इतिहास का स्मरण कराने सदस्यता अभियान के दौरान परिषद के कार्यकर्ता परिसर परिसर जाने वाले हैं। यह वही छात्र संगठन है, जिसने धारा 370 के विषय को सर्वप्रथम उठाया, बांग्लादेशी घुसपैठियों का विरोध किया, देश में लगाई गई इमरजेंसी का विरोध किया, जेपी आंदोलन आदि के माध्यम से छात्रहित की शक्ति का प्रदर्शन कर इतिहास के पन्नों में अमर गाथा लिखी। शैलेश ध्रुव ने कहा कि जब पूरी दुनिया कोरोना महामारी से जूझ रही थी, तब विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता निस्वार्थ भाव से स्लम बस्तियों, मजदूर, गरीब परिवारों के लोगों तक घर- घर जाकर भोजन वितरण कर एक मानव सेवा का प्रेरक उदाहरण प्रस्तुत करती रही।

कृषि फार्म हाउस में हुए हत्या के आरोपी को चंद घंटो में पुलिस ने पकड़ा हत्या के आरोप में पहले भी जेल जा चुका है आरोपी

0
  •  बालोद पुलिस ने सुलझाई अंधे कत्ल की गुत्थीे।
  • थाना डौण्डीलोहारा के ग्राम कोटेरा मे हुआ था ग्रामीण की हत्या आरोपी गिरफ्तार।
  • फार्म हाउस में हुआ था वादविवाद के बाद हत्या।
  • आरोपी भुनेष्वर नेताम हत्या के मामले में पुर्व में भी जा चुका है जेल।
  • हत्या की सूचना के बाद चंद घंटो में आरोपी को पकड़ने में मिला सफलता

केशव ठाकुर निवासी ग्राम भर्रीटोला कुसुमकसा ने दिनांक 26.07.2024 को सुचना दिया कि संजय ठाकुर पिता ब्यासुत ठाकुर निवासी कोटेरा थाना डौण्डीलोहारा जो कि गांव कोटेरा के फार्म हाउस बाड़ी में मृत अवस्था में पड़ा है, जिसकी किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा धारदार हथियार से मारकर हत्या कर दिया गया है।

जिसकी रिपोर्ट पर थाना डौण्डीलोहारा मे मर्ग क्रमांक 46/2024 धारा 194 बीएनएसएस कायम कर मामला प्रथम दृष्टया पाया जाने से अपराध क्र 117/2024 धारा 103(1) बीएनएस कायम किया गया। घटना स्थल पर वरिष्ठ अधिकारियो के द्वारा का बारिकी से निरीक्षण कर एफएसएल टीम को बुला कर उनके द्वारा भी घटना स्थल का निरीक्षण किया गया। थाना डौण्डीलोहारा प्रभारी के नेतृत्व में टीम बना कर गांव में मुखबीर लगाया गया। घटना के संबध में जानकारी प्राप्त कर घटना स्थल जो देवलाल ठाकुर कें फार्म हाउस बाड़ी जो ग्राम कोटेरा में है जिसमें चौकीदार भुनेष्वर नेताम है । प्रार्थी केषव ठाकुर जो अन्य बाड़ी का चौकीदार है बताया कि कल शाम मृतक ओ और आरोपर भुनेष्वर ठाकुर वंहा पर बैठ कर शराब पिये थे और उन दोनो के बीच विवाद भी हुआ था। कि सूचना पर टीम द्वारा चौकीदार भुनेष्वर ठाकुर को पकड़कर पूछताछ करने पर पहले वह गोल मोल जवाब दे रहा था बाद क्रास चेक करने और कड़ाई से पूछताछ करने पर अपना जुर्म कबूल किया और बताया कि कल शाम को भुनेष्वर ठाकुर, केषव ठाकुर और संजय ठाकुर ग्राम कोटेरा के बाड़ी में शराब पी रहे थे। कि संजय बार बार उसकी पत्नि जो वंहा खाना बना रही थी के पास जा रहा था। जिससे भुनेष्वर ठाकुर और संजय का झगड़ा हो गया। इसके बाद रात को केषव और भुनेष्वर की पत्नि दोनो वहां से चले गये थे कि रात करीबन 09/10 बजे भुनेष्वर और संजय का फिर आपस में झगडा हुआ जिससे संजय उसकी पत्नि के बारे में अपषब्द बोल रहा था। जिससे भुनेष्वर आक्रोष में आकर बाड़ी में रखे टंगिया से संजय के सिर पर वार कर दिया जिससे उसकी मौके पर मृत्यु हो गई। आरोपी भुनेष्वर ठाकुर को विधिवत गिरफ्तार कर अग्रिम कार्यवाही किया जा रहा है । आरोपी भुनेश्वर ठाकुर द्वारा पूर्व में हत्या के मामले में जेल काट चुका है

आरोपी का नाम पताः- 

1. भुनेष्वर ठाकुर पिता बेल सिंह उम्र 50 वर्ष पता- ग्राम मडियाकटटा थाना डौण्डीलोहारा, जिला बालोद ।

अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझाने व आरोपी की गिरफ्तारी में:-

उप पुलिस अधीक्षक सुश्री नवनीत कौर, डौण्डीलोहारा थाना प्रभारी निरीक्षक लक्ष्मी जायसवाल सउनि अनित राम यादव ,प्र आर. अरविंद यादव , आर. त्रवेष सिन्हा , धमेन्द्र सेन, रूपेष सलामें व थाना स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही है।

 

कृषि फार्म हाउस में धारदार हथियार से युवक की हत्या

0

डौण्डीलोहारा थाना क्षेत्र में फार्म हाउस में युवक की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई है बताया जा रहा है कि फार्म हाउस में कल रात 10 बजे के आस पास एक युवक का शव देखने के पश्चात आशंका व्यक्ति की गई की धारदार हथियार से हत्या हुई है बताया जा रहा है कि फार्म हाउस भाजपा नेता एवं विधानसभा प्रत्याशी देवलाल ठाकुर का है घटना के बाद से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है. घटना की सूचना आज सुबह डौंडीलोहारा थाने में दी गईं मौके पर पुलिस पहुंच कर कार्रवाई की जा रही है मृतक की पहचान ग्राम कोटेरा निवासी संजय ठाकुर के रूप में की गई है मृतक पर धारदार हथियार टांगिया जैसे चीज से हमला कर मौत के घाट उतारा गया है फॉरेंसिक की टीम व बालोद जिला मुख्यालय के पुलिस अधिकारी घटनास्थल पहुंच शव की पंचनामा कार्रवाई कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पुलिस द्वारा संदेह के आधार पर कुछ संदिग्ध लोगों को थाने ले जाकर पूछताछ कर रही है

अंतागढ़ से दल्ली राजहरा दुर्ग चलने वाली ट्रेन दल्ली राजहरा गुदुम के बीच मुल्ला कैंप के पास पटरी से उतरी

0

दल्ली राजहरा से चलकर अंतागढ़ तक जाने वाली सवारी पैसेंजर ट्रेन सवारी लेने आज सुबह दल्ली राजहरा से अंतागढ़ जाने के दौरान सुबह 4:45 बजे मुल्ला कैंप के पास बरगद का विशाल पेड़ गिरने से ट्रेन पटरी से उतर गई घटना में कोई भी घायल नहीं हुआ है ट्रेन के इंजन का शीशा टूटने से ड्राइवर को मामूली चोट आई है।

घटना के पश्चात आज दल्ली राजहरा से ताड़ोकी के बीच सवारी यात्री गाड़ी विलंब से चलने की खबर आ रही है जिसे सैकड़ो यात्री को परेशानी का सामना करना पड़ा है। अभी जानकारी के अनुसार पेड़ को काटकर हटाया जा चुका है इंजन को उठाकर पटरी पर रखने वाली क्रेंन ट्रेन दुर्ग से रवाना हो चुकी है प्रयास किया जा रहा है ट्रेन रूट को सामान्य किया जा सके।

MOST POPULAR

HOT NEWS