- बालोद पुलिस के द्वारा अवैध रूप से शराब ब्रिकी हेतु परिवहन करने व अवैध शराब
बेचने वाले 02 प्रकरण में 03 आरोपी को किया गिरफतार। - आरोपीयों से कुल 70 नग देशी प्लेन पौवा कुल जुमला 12.160 ब्लक लीटर कीमती
6300 रू. एवं घटना में प्रयुक्त मो.सा कीमती 55000 रू को किया गया जप्त। - क्षेत्र में हो रहे अवैध शराब, गांजा की तस्करी को रोकने हेतु लगातार जारी रहेगा
कार्यवाही अवैध रूप से शराब, गांजा की तस्करी को रोकने हेतु पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज के निर्देशन पर पुलिस अधीक्षक बालोद एस.आर. भगत के मार्गदर्शन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बालोद अषोक कुमार जोशी एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी बालोद देवांश सिंह राठौर पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी बालोद निरीक्षक रविषंकर पाण्डेय के नेतृत्व में थाना स्तर पर एक विषेश टीम तैयार किया गया।
जिसके तारतम्य में दिनांक 20/05/2024 को जुर्म जरायम पता साजी हेतु टऊन/देहात रवाना हुआ था कि सूचना प्राप्त हुआ कि ग्राम लाटाबोड़ अटल चौंक के पास अवैध शराब बेचेने की सूचना पर टीम बनाकर घेराबंदी कर पकड़ने पर संदेही का नाम पता पुछने पर अपना नाम:-
01.छोटे लाल साहू पिता हीरामन लाल साहू उम्र 74 साल ग्राम वार्ड क्र 02 लाटाबोड़ थाना व जिला बालोद जिसके कब्जे से देषी प्लेन शराब कुल 21 नग देषी प्लेन शराब कुल जुमला 3.780 ब्लक ली. कीमती 2290 रू. एवं बिक्री रकम 400 रू को बरामद कर अप.क्र 278/2024 धारा 34(1)ख आबकारी एक्ट कायम किया गया है।
दिनांक 20/05/2024 को टऊन पेट्रांलिंग के दौरान सूचना प्राप्त हुआ कि एक मोटर सायकल में 02 व्यक्ति अवैध रूप से अधिक मात्रा में शराब रखकर परिवहन करने की सूचना प्राप्त होने से हीरापुर मोड़ के पास घेराबंदी कर पकड़ने पर संदेही का नाम पता पुछने पर अपना अपना नाम:-
01.हेमंत यादव पिता छन्नु लाल यादव उम्र 43 साल ग्राम देवीनवागांव थाना व जिला बालोद
02.रामसिंग साहू पिता रामजी साहू उम्र 55 साल ग्राम लाटाबोड़ थाना व जिला बालोद के कब्जे से 48 पौवा देषी प्लेन 8.640 ब्लक लीटर कीमती 4320 रू एवं घटना प्रयुक्त मो.सा. सी.जी. 24 यू 0631 कीमती 55000 रू को जप्त कर थाना बालोद में अपराध क्रमांक 279/24 धारा 34(2) आबकारी एक्ट कायम किया गया।
उक्त प्रकरण में आरोपीगण को पकड़ने में थाना प्रभारी निरीक्षक रविषंकर पाण्डेय, सउनि विश्राम साहू, प्रधान आरक्षक मनोज निर्मलकर, आरक्षक बनवाली राम साहू, नागेष साहू, मोहन कोकिला, अविनाष सिंह का विषेष सराहनीय योगदान रहा है।
अवैध रूप से शराब ब्रिकी हेतु परिवहन करने व अवैध शराब बेचने वाले 03 आरोपी को किया गिरफतार।
मनरेगा में हर दिन 10 हजार मजदूरों को रोजगार उपलब्ध कराने कलेक्टर ने दिए निर्देश
- जगदलपुर जनपद में पीएम आवास एवं मनरेगा के कार्यों की समीक्षा
जगदलपुर कलेक्टर विजय दयाराम के. ने जनपद पंचायत जगदलपुर की ग्राम पंचायतों में क्रियान्वित की जा रही प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) एवं मनरेगा के कार्यों की समीक्षा की।

.कलेक्टर ने कहा कि वर्किंग सीजन के शेष दिनों का सदुपयोग कर कार्यों को पूर्ण करने पर ध्यान केंद्रित करें। ग्रामीणों के कल्याण हेतु योजनाओं के क्रियान्वयन में तत्परता दिखाएं, आवास योजना के हितग्राहियों को निरंतर समझाइश देकर उन्हें अपने घर के निर्माण कार्य को पूर्ण करने के लिए प्रेरित करें। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत तीसरी किश्त प्राप्त प्रगतिरत आवास निर्माण कार्यों को 31 मई तक पूर्ण करवाने कहा। इसके साथ ही प्रथम किश्त जारी अप्रारंभ और अपूर्ण आवासों को अद्यतन प्रगति देते हुए आगामी 30 जून तक अनिवार्य रूप से पूर्ण करवाने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत हितग्राहियों को आवास निर्माण हेतु दी गई राशि का उपयोग नहीं करने वाले तथा बार-बार आग्रह करने पर भी आवास निर्माण नहीं करने वाले हितग्राहियों से आरआरसी के द्वारा वसूली की कार्यवाही भी सुनिश्चित किया जाए। साथ ही हितग्राहियों से आवास नहीं बनाने पर उनसे लिखित में जानकारी लेकर पंचायत प्रस्ताव के आधार पर कार्य को निरस्त करवाएं। कलेक्टर विजय ने जगदलपुर जनपद पंचायत सभाकक्ष में आरईएस के एसडीओ, उपयंत्री, तकनीकी सहायक, मनरेगा पीओ सहित पंचायत सचिव एवं रोजगार सहायकों की बैठक में योजनाओं की विस्तृत समीक्षा के दौरान उक्त निर्देश दिए। कलेक्टर ने जगदलपुर ब्लॉक की 71 ग्राम पंचायतों में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण की तीसरी किश्त प्राप्त निर्माणाधीन आवासों की प्रगति, प्रथम किश्त प्राप्त अप्रारंभ आवास-अपूर्ण आवास की स्थिति, मुख्यमंत्री आवास योजना की प्रगति, आवासों की जिओ टैगिंग की स्थिति, मनरेगा के प्रगतिरत कार्य में मजदूरों की स्थिति, मस्टर रोल की स्थिति, मजदूरी भुगतान, ब्लॉक में श्रमिकों को निकालने की स्थिति, अकुशल श्रमिकों की आधार सीडिंग की स्थिति की समीक्षा की गई। उन्होंने मनरेगा के तहत जनपद पंचायत में प्रत्येक दिन 10 हजार से अधिक श्रमिकों को रोजगार के अवसर प्रदान कर निर्धारित लक्ष्य को हासिल किये जाने के निर्देश दिए।कलेक्टर ने बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना और मनरेगा के कार्य में लापरवाही बरतने वाले एवं बैठक में अनुपस्थित पंचायत सचिव एवं रोजगार सहायकों को दायित्व निर्वहन में सुधार करने की चेतावनी देते हुए संबधितों के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही करने के निर्देश दिए। उन्होने सीईओ जनपद पंचायत को फील्ड में लगातार भ्रमण कर कार्यों का सतत् निरीक्षण करने और कार्यों को नियत समयावधि में पूर्ण करवाने कहा। कलेक्टर ने कहा कि मनरेगा से अभिसरण कर आंगनबाड़ी केंद्र भवन और पीडीएस दुकानों के निर्माण कार्य को 31 मई तक अनिवार्य तौर पर पूर्ण करवा लिया जाए, यदि काम पूर्ण नहीं होने स्थिति में संबंधित कर्मचारियों से राशि वापसी की कार्यवाही की जाएगी। इसके अलावा आवास निर्माण कार्य के आरआरसी प्रकरण में ग्राम पंचायत सचिव हितग्राही के साथ प्रत्येक सप्ताह पेशी में उपस्थित होकर राशि वसूली करवाएं। आवास योजना के हितग्राही की मृत्यु होने की स्थिति में उनके वारिसों को आवास नामांतरण की कार्यवाही 25 मई तक अनिवार्य रूप से करवाएं। बैठक में जिला पंचायत सीईओ प्रकाश सर्वे, एसडीएम जगदलपुर भरत कौशिक, सीईओ जनपद पंचायत अमित भाटिया सहित संबंधित शाखा के अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित थे।
शहर जिला कांग्रेस कमेटी नेमनाई राजीव गांधी की पुण्यतिथि, याद किया योगदान
जगदलपुर बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी शहर द्वारा राजीव भवन जगदलपुर में पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. राजीव गांधी की पुण्यतिथि मनाई गई। पदाधिकारियों ने राजीव गांधी की तस्वीर श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
शहर कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य ने राजीव गांधी की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा वे आधुनिक भारत के निर्माता थे। राजीव गांधी 40 वर्ष की आयु वाले भारत के पहले युवा प्रधानमंत्री थे। वे बहुत ही सरल स्वभाव के धैर्यवान व्यक्ति थे। अहम निर्णय सदैव पार्टी से परामर्श लेकर ही करते थे। उन्होंने देश को आधुनिकता की तरफ अग्रसर किया। 18 वर्ष के युवाओं को मत देने का अधिकार भी इन्ही की देन है। पूर्व विधायक रेखचंद ने कहा कि राजीव गांधी ने इंदिरा गांधी की निधन के बाद देश के प्रधानमंत्री का पद संभाला। देश कठिन दौर से गुजर रहा था। लेकिन राजीव गांधी ने संयम, सूझबूझ का परिचय देते हुए देश को पटरी पर लाने का काम किया। उन्होंने देश के आधुनिकीकरण करने का काम किया। पंचायती राज व्यवस्था को मजबूत किया। देश की आजादी से लेकर गांधी-नेहरू परिवार ने बड़ी शहादत दी है। भले ही राजीव गांधी जैसे नेता हमारे बीच मौजूद नहीं है किन्तु इस देश के विकास में, प्रगति में, एकता अखंडता में देशवासियों के दिलों में सदैव जिंदा रहेंगे। वरिष्ठ नेता सतपाल शर्मा ने कहा कि भले ही राजीव गांधी आज हमारे बीच न हो लेकिन आज भी उनके विचार और सिद्धांत लोगों के दिलो में जिंदा हैं। उन्होंने कहा कि भारत में कंप्यूटर और संचार क्रांति का श्रेय स्व. राजीव गांधी जी को ही जाता है। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष सुशील मौर्य, रेखचंद जैन, वरिष्ठ कांग्रेस नेता सतपाल शर्मा, अंगद प्रसाद त्रिपाठी, अनवर खान, नरेंद्र तिवारी,गौरनाथ नाग, सीमाब खान, पम्मी जायसवाल, घनश्याम तिवारी, कौशल नागवंशी, हरिशंकर सिंह, राजेश राय, कमलेश पाठक, कोमल सेना, ललिता राव, अफरोज बेगम, असीम सुता, एस नीला, ज्ञानेश्वरी जाधव आदि मौजूद थे।
शिक्षकों ने किया समर कैंप आयोजन का पुरजोर विरोध
- ऑफ रिकॉर्ड कोई कार्य न लिए जाने की रखी मांग
- जिला शिक्षा अधिकारी से मिले अनेक पदाधिकारी
जगदलपुर भीषण गर्मी में सभी चल रहे समर कैंप का शिक्षक संगठनों के जिला अध्यक्षों ने कड़ा विरोध किया है। समर कैंप के विरोध में लामबंद विभिन्न शिक्षक संगठनों के पदाधिकारियों ने जिला शिक्षा अधिकारी से मुलाकात की।
वर्तमान में बच्चों का ग्रीष्मकालीन अवकाश चल रहा है। सालभर बच्चों को पढ़ाने और गुणवत्तापूर्ण काम करने के बाद मई माह में शिक्षक भी ग्रीष्मकाल में थोड़ा आराम करके नई ऊर्जा के साथ नए सत्र में आते हैं।और फिर से बच्चो के भविष्य गढ़ने का कार्य शुरू कर देते है। किंतु गत पांच छह वर्षो से शिक्षकों से ऑफ रिकॉर्ड गैर शिक्षण कार्य कराए जा रहे हैं और ऐसे कार्यों का उल्लेख सर्विस बुक में नहीं किया जाता। शिक्षक संघों के जिला अध्यक्षों ने जिला शिक्षा अधिकारी बस्तर भारती प्रधान से मुलाकात की और अपनी मांगों से अवगत करवाया। कुछ शिक्षक संगठन थोड़े नाराज भी दिख रहे थे। उनसे पूछने पर कहा गया कि हमे केवल आश्वाशन के अलावा कुछ नहीं मिलता है और हमारे साथी जिनका हम प्रतिनिधित्व कर रहे हैं उनसे हमें खरी खोटी सुनने को मिलती है। इस पर सभी शिक्षक संगठनों ने एक स्वर में मुखर होकर अपनी बात रखी। शिक्षकों ने जिला शिक्षा अधिकारी से मांग की कि ग्रीष्मकालीन अवकाश में कोई भी प्रशिक्षण आयोजित न हो। कोई भी कार्य ऑफ द रिकार्ड ना हो, सभी कार्यों के लिए जिला शिक्षा अधिकारी एवं खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालयों से पत्राचार हो, ग्रीष्म कालीन अवकाश को समाप्त कर अन्य कर्मचारियों के समान अवकाश की पात्रता हो, सेवा पुस्तिका के संधारण के लिए शिविरों का आयोजन हो, शिक्षाकर्मी से संविलियन हुए साथियों का जीपीएफ पासबुक भराने हेतु भी विकासखंडों में शिविरों का आयोजन हो। जिला शिक्षा अधिकारी ने कर्मचारी संगठनों से उनकी मांगों पर विचार करने का आश्वासन दिया। जिला शिक्षा अधिकारी से भेंट करने वाले में सर्व शिक्षक फेडरेशन के जिला अध्यक्ष भूपेश पाणिग्रही, छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिशन के जिला अध्यक्ष राजेश गुप्ता, शिक्षक फेडरेशन के जिला अध्यक्ष आरडी तिवारी, प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष अजय श्रीवास्तव, समग्र शिक्षक के देवराज खुटे और संगठनों के प्रदेश पदाधिकारी सतपाल शर्मा, देवदास कश्यप, प्रवीण श्रीवास्तव, समीर रंजन शाह और कर्मचारी पदाधिकारी उपस्थित थे।
किक बॉक्सिंग में बस्तर ने हासिल किए 16 पदक
- कलेक्टर और एसपी से मिले पदकवीर खिलाड़ी
जगदलपुर बस्तर जिले से पहली बार राज्य स्तरीय किक बॉक्सिंग स्पर्धा में शामिल हुई टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 16 मेडल हासिल किए हैं। इनमें पांच स्वर्ण, 6 रजत और पांच कांस्य पदक शामिल हैं। राजधानी रायपुर के निरंजन धर्मशाला में रविवार को हुई किक बॉक्सिंग की राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रदेश के 16 जिलों के 200 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। इनमें महिला खिलाड़ियों की संख्या 90 थी। बस्तर जिले से किक बॉक्सिंग की टीम ने पहली बार इस प्रतियोगिता में हिस्सा लिया और पांच स्वर्ण पदक हासिल किए।
स्वर्ण पदक हासिल करने वालों में ललित, तारण कुंभकार, अवंतिका नागेश, रश्मि सिन्हा, शिवांगी बाविस्कर शामिल हैं। जबकि शिवांगी बाविस्कर, सुरजो नाग, प्रखर, जानवी, लक्ष्मी कश्यप को रजत पदक मिले हैं। इसे 14 सदस्यीय किक बॉक्सिंग टीम की मैनेजर छत्तीसगढ़ पुलिस की पूर्णिमा ठाकुर और मुख्य कोच सीआरपीएफ की नजीमा बानो भी गई थीं। कोच नजीमा बानो ने बताया कि यह सभी खिलाड़ी पिछले कुछ महीने से अभ्यास कर रहे थे। लेकिन उन्हें उचित प्लेटफार्म नहीं मिल पा रहा था। काफी कम समय में इन्होंने अपनी प्रतिभा को सामने लाया और राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में शामिल होकर 16 पदक हासिल किए। सभी खिलाड़ियों ने सोमवार को बस्तर एसपी शलभ सिन्हा से मुलाकात कर अपनी उपलब्धियों की जानकारी दी। एसपी शलभ सिन्हा ने उन्हें प्रोत्साहित करते हुए हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया और भविष्य में राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में जीत का मंत्र भी दिया। खिलाड़ियों ने देर शाम कलेक्टर विजय दयाराम के. से भी भेंट की। कलेक्टर ने इन खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि शारीरिक फिटनेस के साथ ही मानसिक स्वास्थ्य भी बेहद जरूरी है। किक बॉक्सिंग के इन खिलाड़ियों ने बस्तर की नकारात्मक छवि को बदलने का काम किया है। और भी अन्य खेलों में रुचि लेने वाले खिलाड़ियों से उन्होने सामने आकर अपना प्रदर्शन करने को कहा। प्रशासन की ओर से उन्होंने हर संभव सहयोग का आश्वासन भी दिया।
इस अवसर पर टीम मैनेजर कोच सहित प्रतिभागी और विजेता खिलाड़ियों ने अपने अनुभव एवं खुशियां व्यक्त की।
अपाहिज वृद्धा को अपनों ने ठुकराया, तो सरकारी भवन को बसेरा बनाया
- पंचायत प्रतिनिधि नहीं ले रहे हैं लाचार बुजुर्ग की सुध
- स्वीकृत प्रधानमंत्री आवास का अब तक पड़ा है अधूरा
जगदलपुर एक मां कभी अपनी संतान को कष्ट में नहीं देख सकती। अपनी औलादों की सारी तकलीफ वह अपने सिर पर ले लेती है। वहीं आज की संतान शरीर से लाचार माता पिता को एक दिन भी बर्दाश्त नहीं कर पाते। 60 साल से भी ज्यादा उम्र वाली चेरो बघेल भी अपनी संतानों की ठुकराई एक बदनसीब मां है। गांव में घर बार रहते हुए और प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत होने के बाद भी वह बेघर रहने और सरकारी भवन के एक हिस्से में उम्र का अंतिम पड़ाव गुजारने को मजबूर है।

बस्तर जिले के बकावंड विकासखंड की ग्राम पंचायत डिमरापाल निवासी बुजुर्ग महिला चेरो बघेल पैरों से भी विकलांग है। ऊपर वाले की इस दोहरी मार को तो चेरोबाई बघेल किसी भी तरह सहती आ रही थी, मगर उसकी अपनी संतानों ने जो मार पहुंचाई, जो दर्द दिया है, वह चेरो बाई के लिए असहनीय हो गई है। निशक्त चेरो बाई की परवरिश करने से उसकी ही संतानों और परिजनों ने हाथ खींच लिया। उसे घर से भी निकाल दिया गया। आज चेरो बाई गांव की सरकारी उचित मूल्य की दुकान के भवन के एक हिस्से में रहकर दिन काट रही है।भवन के जिस हिस्से में चेरो बाई रही है, वहां दीवार नहीं हैं। चेरोबाई ने धूप और गर्म हवाओं, कुत्तों आदि से बचने के लिए चारों ओर पुरानी साड़ियों का पर्दा तान रखा है। बिछौने के नाम एक पुरानी चटाई और गिनती के बर्तन ही उसकी पूंजी हैं। गांव वाले जो कुछ दे देते हैं, उसे लकड़ी के चूल्हे में किसी तरह पकाकर चेरो बाई अपनी भूख शांत कर लेती है। बताते हैं कि जब तक चेरो बाई का शरीर ठीक था, घरवाले उसे साथ रखे रहे, शरीर से लाचार होने के बाद परिजनों ने ठुकरा दिया और डेढ़ साल से असहाय चेरो बाई राशन दुकान के बरामदे में जिंदगी गुजारती आ रही है।
पंच परमेश्वर भी हुए बेरहम
कहते हैं जिसका नहीं कोई सहारा, उसका होता है ऊपर वाला रखवाला, मगर यहां तो डिमरापाल के पंच परमेश्वरों को भी चेरो बाई की बेबसी पर रहम नहीं आ रहा है। चेरो बाई के लिए प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत हुआ था। आवास निर्माण का काम थोड़ा बहुत ही हो पाया था कि परिजनों द्वारा आवास बनवाने से मना कर दिया गया और उस जमीन से वृद्ध चेरो बाई को भगा दिया गया। पंच, सरपंच और सचिव चाहते तो चेरोबाई के परिजनों को समझा बुझाकर उसके लिए आवास निर्माण करवा सकते थे। मगर किसी ने कोशिश तक नहीं की। वहीं चेरो बाई को न तो वृद्धावस्था पेंशन का, न ही निराश्रित पेंशन का लाभ दिलाया जा रहा है। चेरोबाई पंचायत के सरपंच, सचिव से गुहार लगा लगाकर थक चुकी है। लेकिन पंचायत प्रतिनिधियों को इस गरीब विकलांग बेसहारा महिला पर दया नहीं आ रही है।
बनवासी ने ली महिला की सुध
बकावंड क्षेत्र के वरिष्ठ भाजपा नेता एवं प्रदेश भाजपा कार्य समिति सदस्य बनवासी मौर्य ने असहाय चेरो बाई की सुध ली है। उन्होंने चेरो बाई के लिए प्रधानमंत्री आवास बनवाने और उसे शासन की आर्थिक सहायता वाली योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए शासन स्तर पर पहल शुरू कर दी है। मौर्य ने इस संवाददाता से कहा कि अगर चेरो बाई को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ मिलने में देरी होती नजर आई तो वे ( मौर्य) स्वयं अपने खर्चे से एक कमरे का मकान बनवाकर चेरो बाई को देंगे। बनवासी मौर्य की इस पहल की तारीफ बकावंड क्षेत्र में हो रही है।
मृतक के परिजनों से मिले डिप्टी सीएम विजय शर्मा
कवर्धा छत्तीसगढ़ के कवर्धा में बड़ा सड़क हादसा हुआ है, जिसमें 15 लोगों की मौत होने की खबर मिल रही है। पिकअप वाहन पर सवार सभी मजदूर तेंदूपत्ता तोड़ने जंगल गए थे, वहां से लौटते वक्त पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे में 15 लोगों की मौत होने की खबर प्राप्त हुई है। वहीं 7 मजदूर घायल बताए जा रहे हैं। घटना कुकदूर थाना के बाहपाली की है। कवर्धा के पुलिस अधीक्षक अभिषेक पल्लव ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस टीम घटनास्थल के लिए रवाना कर दी गई थी |

डिप्टी सीएम ने जताया दुःख
डिप्टी सीएम विजय शर्मा कवर्धा सड़क दुर्घटना में पीड़ितों के गांव सेमरह पहुंचे और मृतकों के परिजनों से मुलाकात की. डिप्टी सीएम शर्मा ने मृतक के परिजनों से मिलकर ढांढस बंधाया| डिप्टी सीएम शर्मा ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से दुर्घटना में मृतकों के परिजनों से टेलीफोन से बात कराई| सीएम विष्णुदेव साय ने परिजनों से संवेदना व्यक्त करते हुए ढांढस बंधाते हुए कहा इस दुख की घड़ी में सरकार आपके साथ है और हरसंभव मदद की जाएगी. उन्होंने मृतकों के परिजनों को 5 लाख रुपए एवं घायलों को 50 हजार रुपए आर्थिक सहायता राशि दिलाने की घोषणा.डिप्टी सीएम विजय शर्मा कवर्धा के सुदूर वनांचल गांव बाहपानी घटना स्थल पहुंचे| सड़क हादसे को लेकर उन्होंने कलेक्टर और एसपी के अलावा स्थानीय लोगों से जानकारी ली| इसके साथ ही उन्होंने मौके का मुआयना भी किया| दुर्घटना को लेकर शोक जताते हुए उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से घायलों का बेहतर उपचार कराया जा रहा और मृतक के परिजनों को भी हरसंभव मदद शासन ओर से की जाएगी.
चोरी की गई वाहनों को कराए ब्लैक लिस्टेड
चोरी की वाहनों को वाहन स्वामी यदि ब्लैक लिस्टेड कराते है तो, चोरी के वाहनों को बेचने में चोरों को दिक्कत होगी, अगर गाड़ी ब्लैक लिस्टेड हुई तो चोर उन गाड़ियों को न बेच सकते है, न ही उनका इंश्योरेंस करा सकते है, न पॉल्यूशन सर्टिफिसेट बनेगा ।
वाहन मालिक कर सकते है आरटीओ मे आवेदन
वाहन चोरी के तत्काल बाद थाने में एफ आई आर दर्ज करा कर पुलिस के माध्यम से अथवा ,स्वयं आरटीओ कार्यालय जाकर एफ आई आर की कापी प्रस्तुत कर चोरी के वाहन को ब्लैक लिस्टेड करा सकते है।

ट्रैक करना होगा आसान
चोरी के वाहन का ब्लैक लिस्टेड होने के बाद ,सभी वाहनों की डिटेल परिवहन सॉफ्टवेयर में अपडेट की जाती है ,जिससे वहां चेकिंग के समय पुलिस इन वाहनों को आसानी से पकड़ सकती है ,एवम चोरों एवम चोरी का वहान खरीदने वालो के उपर कार्यवाही कर सकती है ,इससे न केवल चोरी के वाहनों की बिक्री रुकेंगी बल्कि चोरों के उपर कार्यवाही होने से वाहन चोरी की घटना में कमी आयेगी , चोर इन वाहनों को बेच कर नाम ट्रांसफर भी नही कर पाएंगे, यदि कोई ब्लैक लिस्टेड वाहन के रजिस्ट्रेशन के लिएआरटीओ कार्यालय पहुंचता है तो आरटीओ के कर्मचारी तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दे सकते है। इसलिए आपका वाहन यदि चोरी हुआ हो , एफ आर हुई हो तो आरटीओ कार्यालय जाकर वाहन को तत्काल ब्लैक लिस्टेड कराएं
सुकमा जिले में एक ईनामी सहित 10 नक्सली गिरफ्तार
- सर्चिंग अभियान के दौरान जंगल से हुई गिरफ्तारी
जगदलपुर बस्तर संभाग के सुकमा जिले के जंगलों से पुलिस और सुरक्षा बलों ने एक हार्डको और ईनामी नक्सली समेत 10 नक्सलियों को गिरफ्तार करने में बड़ी कामयाबी हासिल की है। नक्सलियों की उपस्थिति की सूचना पर 19 मई को नक्सलियों के कोर क्षेत्र में रवाना हुए पुलिस जवानों और सुरक्षा बलों ने नक्सल अभियान के दौरान ग्राम दुलेड़ के जंगल के पास से नक्सलियों को गिरफ्तार किया। नक्सलियों को गिरफ्तार करने में जिला पुलिस बल, डीआरजी सुकमा एवं कोबरा बटालियन की 204वीं, 206वीं एवं 208वीं वाहिनी की विशेष भूमिका रही है। सुकमा जिले में बस्तर रेंज के आईजी सुंदरराज पी., पुलिस उप महानिरीक्षक दंतेवाड़ा रेंज कमलोचन कश्यप, उप महानिरीक्षक (परि.) सीआरपीएफ रेंज कोंटा सुनीत राय, उप महानिरीक्षक (परि.) सीआरपीएफ रेंज सुकमा अरविंद राय के मार्गदर्शन एवं सुकमा के पुलिस अधीक्षक किरण चव्हाण, रातुल दास कमांडेंट 204 कोबरा वाहिनी, पुष्पेन्द्र कुमार, कमांडेंट 206 कोबरा वाहिनी, जितेंद्र कुमार ओझा, कमांडेंट 208 वाहिनी कोबरा के निर्देशन तथा आईपीएस निखिल अशोक कुमार राखेचा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नक्सल ऑप्स सुकमा, आकाश राव गिरेपुंजे, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोंटा के पर्यवेक्षण में नक्सल उन्मूलन अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत पुलिस और सुरक्षा बलों को यह कामयाबी मिली है।नक्सलियों की लगातार उपस्थिति की सूचना पर दिनांक 19 मई को जिला पुलिस बल, डीआरजी सुकमा एवं 204, 206, 208 कोबरा वाहिनी की संयुक्त पार्टी नक्सल विरोधी अभियान हेतु माओवादी के कोर एरिया ग्राम दुलेड़, बोट्टेतोंग, रासापल्ली, पीनाचंदा, ईरापल्ली, मेट्टामुड़ेम व आसपास क्षेत्र की ओर रवाना हुई थी। अभियान के दौरान ग्राम दुलेड़ के पास जंगल में सामान्य वेशभूषा में कुछ संदिग्ध व्यक्ति पुलिस टीम को देखकर भागने एवं छिपने लगे। घेराबंदी कर 10 व्यक्तियों को पकड़ा गया। पकड़े गए लोगों में 38 वर्षीय माड़वी बुस्का पिता माड़वी जोगा मुरिया एर्रनपल्ली आरपीसी मिलिशिया कमांडर ईनामी 1 लाख रूपए निवासी पीनाचंदा थाना पामेड़ जिला बीजापुर, 35 वर्षीय माड़वी जोगा पिता स्व. माड़वी नंदा मुरिया पेद्दाबोड़केल आरपीसी सेक्शन ए मिलिशिया डिप्टी कमांडर निवासी तिम्मापुरम गयतापारा थाना चिंतलनार जिला सुकमा, 44 वर्षीय पदाम जोगा पिता पदाम हुंगा ग्राम बोट्टेतोंग डीएकेएमएस सदस्य निवासी बोट्टेतोंग थाना पामेड़ जिला बीजापुर, 22 वर्षीय सोड़ी गंगा पिता सोड़ी लखमा डीएकेएमएस सदस्य निवासी रासापल्ली स्कूलपारा थाना पामेड़ जिला बीजापुर, 35 वर्षीय माड़वी हुंगा पिता स्व. कोसा मुरिया एर्रनपल्ली आरपीसी मिलशिया सदस्य निवासी पीनाचंदा थाना पामेड़ जिला बीजापुर, 43 वर्षीय सोड़ी मुड़ा पिता स्व. दुला मुरिया बोट्टेतोंग डीएकेएमएस सदस्य निवासी बोट्टेतोंग थाना पामेड़ जिला बीजापुर, 40 वर्षीय मड़कम देवा पिता स्व. गंगा मुरिया एर्रनपल्ली आरपीसी कृषि कमेटी अध्यक्ष निवासी बोट्टेतोंग थाना पामेड़ जिला बीजापुर, 24 वर्षीय मड़कम हिंगा पिता बुधरा मुरिया बोट्टेतोंग डीएकेएमएस सदस्य निवासी बोट्टेतोंग थाना पामेड़ जिला बीजापुर, 21 वर्षीय वेट्टी हुंगा उर्फ मोटू पिता जोगा मुरिया एर्रनपल्ली आरपीसी मिलशिया सदस्य निवासी बोट्टेतोंग थाना पामेड़ जिला बीजापुर एवं 35 वर्षीय मड़कम नंदा पिता पोज्जा मुरिया एर्रनपल्ली आरपीसी मिलशिया सदस्य निवासी बोट्टेतोग थाना पामेड़ जिला बीजापुर शामिल हैं। सभी को थाना लाकर नक्सल रिकार्ड चेक करने पर माड़वी जोगा, माड़वी बुस्का, पदाम जोगा, सोड़ी गंगा, माड़वी हुंगा थाना चिंतागुफा क्षेत्रान्तर्गत 1 सितंबर 2023 को मिनपा जाने वाले मार्ग पर एक ग्रामीण का अपहरण कर उसकी हत्या करने की घटना में अन्य नक्सलियों के साथ शामिल रहना पाया गया। इस घटना के संबंध में थाना चिंतागुफा में धारा 147, 148, 149, 302 भादवि. 25 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पूर्व से दर्ज है। आरोपी सोड़ी मुड़ा, मड़कम देवा, मड़कम हिंगा, वेट्टी हूंगा, मड़कम नंदा थाना चिंतागुफा क्षेत्रान्तर्गत दिनांक 22 फरवरी 2024 को दुलेड़ के 2 ग्रामीणों का अपहरण कर उनकी हत्या करने की घटना में अन्य नक्सलियों के साथ शामिल रहना पाया गया। इस घटना को लेकर संबंध में थाना चिंतागुफा में धारा 364, 302, 34 भादवि. के तहत पूर्व से ही प्रकरण पंजीबद्ध है। उक्त प्रकरणों में सभी नक्सलियों के खिलाफ वैधानिक प्रक्रिया पूरी की गई। इसके बाद गिरफ्तार नक्सलियों को 20 मई को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।
शासकीय महाविद्यालय में छात्र-छात्राओं को साइबर सुरक्षा पोक्सो एक्ट आदि की जानकारी दी गई
▪ शासकीय कंगला मॉझी महाविद्यालय कॉलेज डौण्डी में आयोजित ‘‘ Three Days Workshop on Financial Literacy ’’ में छात्र-छात्राओं को साईबर सुरक्षा, पोक्सो एक्ट आदि की जानकारी।
▪ महिलाओं/युवतियों के मोबाईल फोन पर अभिव्यक्ति ऐप डाउनलोड कराकर जानकारी दी गई।
दिनांक 20.05.2024 को पुलिस अधीक्षक एस.आर. भगत के निर्देशन एवं अति पुलिस अधीक्षक श्री आशोक कुमार जोशी के मार्गदर्शन में देवांश राठौर एस डी ओ पी बालोद के पयर्वेक्षण में सायबर सेल टीम व महिला सेल बालोद संयुक्त टीम द्वारा शासकीय कंगला मॉझी महाविद्यालय कॉलेज डौण्डी में प्रोफसर एवं छात्र/छात्राओं को साईबर सुरक्षा, साइबर अपराध, पोक्सो एक्ट, की जानकारी जानकारी दी गई।
साइबर क्राईम एवं साइबर सुरक्षा के संबंध में आनलाईन फ्राड जैसे मातृत्व वंदना योजना, बिजली बिल ऑनलाईन भुगतान, फोन पे, गुगल पे, पेटीएम में कैश बैक ऑफर, टावर लगाने के नाम पर, केबीसी लॉटरी लगने के नाम पर ठगी, लोन एप्स साइट, फेसबुक मैसेंजर, व्हाट्सएप के जरिए अश्लील वीडियो काल कर ब्लैकमेलिंग, एटीएम कार्ड का सुरक्षित उपयोग, एटीएम कार्ड नंबर, पिन नं. सीवीवी नंबर, ओटीपी नंबर, शेयर नही करने, अनजान लिंक पर क्लिक न करने एवं साइबर क्राईम हेल्फ लाईन नं. 1930 की जानकारी दी गई
महिला सेल बालोद के द्वारा किशोर न्याय अधिनियम 2015 लैंगिक अपराधों से बालको का संरक्षण अधिनियम (पोक्सो एक्ट 2012) मानव/बाल तस्करी के संबंध में जानकारी, सखी सेंटर महिलाओं की सुरक्षा संरक्षण, व घरेलू हिंसा अधिनियम 2005, चाइल्ड हेल्फ लाईन नं. 1098 की जानकारी साझा किया गया एवं महिला एवं बाल सुरक्षा संबंधी जानकारी अपराध व संरक्षण एवं उनके अधिकारों से अवगत कराया जाकर जागरूक किया गया है।
उक्त कार्यक्रम में महिला सेल से सउनि सीता गोस्वामी आर. मन्नु गोठा सायबर सेल बालोद से प्रधान आर रूम लाल चुरेंद्र, आर.आकाष सोनी, शासकीय कंगला मॉझी महाविद्यालय कॉलेज डौण्डी से एन.के. साकरे प्राचार्य, श्रीमति राधेश्वरी देशमुख, डॉ. योगेषश्वर साहू, जे. एल. धंनजये, डॉ. एल.एस. गजपाल, सहा. प्राध्यापक, टकेश्वर साहू, विकास साहू, उपस्थित रहे।


