City Media - Page 526 of 1855 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 526

अवसर को भुनाकर अपने सपने को करें साकार : कलेक्टर विजय दयाराम के

0
  • एनईईटी के लिए एक माह का क्रेश कोर्स प्रारंभ
  • मुफ्त कोचिंग सुविधा के लिए विद्यार्थियों ने माना जिला प्रशासन का आभार

जगदलपुर कलेक्टर विजय दयाराम के. ने एनईईटी की तैयारी कर रहे बच्चों से संवाद करते हुए कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए मिल रही सुविधा और अवसर को भुनाकर अपने सपने को साकार करें। प्रतिभागी अपने आत्मविश्वास से भविष्य को निर्धारित कर सकते हैं, व्यक्ति स्वयं अपना भाग्य विधाता बने। प्रशासन आवश्यकता वाले लोगों के सपने को पूरा कराने हेतु सुविधाएं उपलब्ध करवाता है, किंतु मेहनत खुद को करनी पड़ती है। इसके लिए अनुशासित होकर नियमित कक्षा में उपस्थिति, आधुनिक गैजेट से दूरी, सिलेबस के आधार पर पढ़ाई और रिवीजन, लगातार मॉक टेस्ट देना जैसी आदत डालनी होगी।

उक्त बातें कलेक्टर ने धरमपुरा स्थित ज्ञानगुड़ी में एनईईटी परीक्षा के लिए एक माह के क्रेश कोर्स प्रारंभ के अवसर पर कही। कलेक्टर ने परीक्षा की तैयारी कर रहे बच्चों से पूछा कि अगले पांच और दस साल बाद अपने आप को कहां देखना चाह रहे हो? उन्होंने बच्चों को प्रेरित करते हुए कहा कि 12वीं के बाद जीवन में परिवर्तन का दौर शुरू होता है सब अपने लिए सपना, लक्ष्य तय करते हैं। इस ज्ञानगुड़ी संस्था द्वारा ज्ञान के साथ- साथ दी जा रही अन्य सुविधाओं का बेहतर उपयोग कर सभी विद्यार्थी संस्था को अच्छे रिज्लट देंगे। एनईईटी परीक्षा में सेलेक्ट होकर बस्तर क्षेत्र में चिकित्सको की कमी को पूरा करें। समाज के लिए मेहनत करें, क्षेत्र के लोगों की सेवा करने की मंशा के साथ भविष्य को देखें।ज्ञात हो जिला प्रशासन द्वारा एनईईटी परीक्षा के लिए एक माह का क्रेश कोर्स प्रारंभ किया गया है। इसके लिए प्रवेश परीक्षा भी ली गई थी। जिसके आधार पर 140 बच्चों का चयन किया गया है। इसमें बस्तर जिले के अलावा अन्य नजदीकी जिलों से भी बच्चे पढ़ाई करने पहुंचे हैं। निशुल्क कोचिंग सुविधा के लिए विद्यार्थियों ने जिला प्रशासन का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ प्रकाश सर्वे, नोडल प्रशिक्षण अलेक्जेंडर चेरियन सहित संस्था के शिक्षक भी मौजूद थे।

युवा भाजपा नेता जयदीप गुप्ता को हिंदू सनातन वाहिनी प्रदेश महामंत्री की ज़िम्मेदारी

0
  • दल्ली राजहरा के निवासी हैं जयदीप गुप्ता

रायपुर भारतीय जनता पार्टी में लंबे वक्त से सक्रियता से कार्य करने एवं विभिन्न समाजसेवा के कार्यों में अग्रसर रहने वाले राजहरा निवासी जयदीप गुप्ता को हिंदू सनातन वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष की सहमति से छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष जयवर्धन कुरोटे की अनुशंसा पर प्रदेश महामंत्री पद पर नियुक्ति दी गई है।

इस ज़िम्मेदारी मिलने का मुख्य कारण जयदीप का लंबे वक्त से भारतीय जनता पार्टी का सक्रियता से परचम लहराना है। ज्ञात हो कि श्री गुप्ता ने अभाविप से अपनी राजनीति की शुरुआत की थी। जिसके कारण युवाओं के बीच उनकी अच्छी खासी पूछ-परख है। इसके साथ ही श्री गुप्ता कांग्रेस शासनकाल के दौरान भी लगातार आम जनमानस के बीच रहकर उनकी मदद, गौसेवा, रक्तदान जैसे कार्य करते रहे हैं। हिंदुओं के सभी पर्वों में श्री गुप्ता ने बढ़ चढ़कर न सिर्फ हिस्सा लिया, बल्कि अपनी एक टीम भी खड़ी की। उन्होंने सनातन धर्म से जुड़े कार्यक्रम किए और श्रीराम जनमोत्स्व समिति सनातनी संगठन खड़ा किया। उन्हें नई और बड़ी जिम्मेदारी मिलने पर समस्त हिन्दू संगठनों के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने खुशी जाहिर की है। जयदीप गुप्ता को बधाई देने वालों में गोविंद वाधवानी, सुरेश जायसवाल, विशाल मोटवानी, मनोज दुबे, स्वाधीन जैन, आशीष लालवानी, हितेश कुमार, मुकेश खस, परवीन वीके, कासिम कुरैशी, आलोक जैन, अभिजीत श्रीवास्तव, वैभव तिवारी, अर्जुन यादव, बिट्टू कनोजिया आदि शामिल हैं। वहीं श्री गुप्ता ने समस्त शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए आश्वस्त किया है कि वे सनातन धर्मावलंबियों को संगठित करने एवं मिलकर नरेंद्र मोदी को पुनः देश के प्रधान पद पर बिठाने हेतु हर संभव प्रयास करेंगे।

बकावंड मंडल के भाजपा नेता जुटे जनसंपर्क में

0

बकावंड बस्तर लोकसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी महेश कश्यप के पक्ष में बकावंड मंडल भाजपा के पदाधिकारी भी प्रचार प्रसार के लिए जुट गए हैं। बस्तर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम छिंदगांव (दाबड़ीगुड़ा पारा), जैबेल, तुरपुरा, नंदपुरा, ईच्छापुर, बस्तर आदि गांवों में बस्तर लोकसभा भाजपा प्रत्याशी महेश कश्यप के लिये घर-घर सम्पर्क व डोर टू डोर जन सम्पर्क रविवार को किया गया। इस जनसंपर्क में बकावंड मंडल भाजपा के महामंत्री दामोदर बघेल, हेमराज चंद्राकर, मनीराम बघेल, योगेश चंदेल (बंटी), डमरू कश्यप आदि कार्यकर्ता शामिल रहे।

खैरगुड़ा की बेटी पड़ेगी नवोदय विद्यालय में

0

बस्तर बस्तर विकासखंड की ग्राम पंचायत मधोता -2 खैरगुड़ा के केशव ठाकुर की पुत्री पूनम ठाकुर का जवाहर नवोदय विद्यालय में चयन हुआ है। पूनम पढ़ाई के साथ ही नृत्य में भी पारंगत है। बचपन से होनहार छात्रा रही है। पूनम गांव में आयोजित नृत्य प्रतियोगिता में भी भाग लेकर नृत्य प्रतियोगिता में प्रथम स्थान अपने नाम किया है। पूनम ने अपनी सफलता का श्रेय अपने पिता व माता कुसुमलता ठाकुर, प्रधान पाठक छन्नूराम मंडावी शिक्षिका इंदुमती को दिया है। पूनम के चयनित होने पर धाकड़ समाज, शिक्षकों व ग्रामीणों ने इस उपलब्धि की सराहना करते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

लोकसभा चुनाव के लिए गिनाई कांग्रेस ने अपनी पांच गारंटियां

0
  • कांग्रेस की सरकार देगी हर साल महिलाओं को 1 लाख =
  • मनरेगा, मजदूरों को मिलेगी 400 मजदूरी
  • किसानों को एमएसपी की कानूनी गारंटी दी जाएगी

जगदलपुर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा है कि लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी देश के लोगों पांच न्याय की गारंटी दी है। कांग्रेस का मानना है देश के महिला युवा, किसान, मजदूर, सभी को विकास की मुख्यधारा में लाने के लिए उन्हें कानूनी संरक्षण मिले। इसके लिए कांग्रेस पार्टी ने किसान न्याय, युवा न्याय, नारी न्याय, श्रमिक न्याय तथा हिस्सेदारी न्याय देने का वादा किया है।

दीपक बैज ने बताया कि नारी न्याय में कांग्रेस सरकार महिलाओं के लिए महालक्ष्मी योजना लागू करेगी। हर महिला को साल में एक लाख रू. मिलेंगे। कांग्रेस सरकार केंद्रीय नौकरियों में आधी भर्तियां महिलाओं की करेगी। आशा वर्कर, आंगनबाड़ी तथा मिड डे मील कार्यकर्ताओं को केंद्रीय सहायता कांग्रेस की सरकार बनने पर दुगुनी की जाएगी। महिलाओं के कानूनी अधिकारों की रक्षा के लिए प्रत्येक पंचायत में कानूनी सहायक की नियुक्ति की जाएगी, जिला मुख्यालयों में कामकाजी महिलाओं के लिये हास्टल बनाया जाएगा।

कांग्रेस ने देश के किसानों से वादा किया है कि किसानों के लिए एमएसपी को कानूनी दर्ज़ा दिया जाएगा। डॉ. स्वामीनाथन आयोग के फार्मूले के अनुसार एमएसपी तय की जाएगी। किसानों के ऋण माफ़ करने और ऋण माफ़ी की राशि निर्धारित करने के लिए एक स्थायी कृषि ऋण माफ़ी आयोग की स्थापना की जाएगी। किसानों की फ़सलों का नुक़सान होने पर 30 दिनों के भीतर सीधे बैंक खाते में गारंटीड भुगतान सुनिश्चित करने प्रधानमंत्री फ़सल बीमा योजना को फ़िर से डिज़ाइन किया जाएगा।कृषि उत्पादों के लिए आयात-निर्यात नीति बनाएगी। कृषि में इस्तेमाल होने वाले सामानों पर टैक्स से छूट के लिए जीएसटी व्यवस्था में संशोधन किया जाएगा। कांग्रेस युवाओं को रोजगार देने के लिए कैलेंडर के अनुसार 30 लाख नई नौकरियां देगी। प्रत्येक शिक्षित युवा को एक साल के अप्रेंटिसशिप द्वारा 1 लाख रू सालभर में दिया जाएगा। इकॉनामी में युवाओं के लिए बेहतर वर्किंग कंडीशन, 5000 करोड़ रू का युवाओं के लिए स्टार्ट अप कोष,

कांग्रेस की यूपीए सरकार ने रोजगार को कानूनी अधिकार देने के लिए मनरेगा कानून बनाया था, तथा हर मजदूर को न्यूनतम 150 दिवस कार्य मिलने का कानूनी अधिकार दिया है। अबकी बार कांग्रेस की सरकार बनने पर मनरेगा की न्यूनतम मजदूरी 200 से बढ़ाकर 400 रू. करने की गारंटी देती है। स्वास्थ्य अधिकार में मुफ्त डायग्नोस्टिक दवाएं, उपचार, सर्जरी और पुनर्वास उपचार और पैलिएटिव केयर की सुविधा दी जाएगी। शहरी क्षेत्रों के लिए रोजगार गारंटी अधिनियम लाया जाएगा।असंगठित श्रमिकों के लिए जीवन और दुर्घटना बीमा, कांट्रेक्ट सिस्टम सरकारी कार्यो में बंद होगा, हिस्सेदारी न्याय व्यापक सामाजिक, आर्थिक और जाति जनगणना, आरक्षण का हक एससी, एसटी, ओबीसी आरक्षण पर 50 प्रतिशत की सीमा हटा दी जाएगी, एससी, एसटी सब प्लान की कानूनी गारंटी- जनसंख्या हिस्सेदारी के अनुसार एससी, एसटी उप बजट, जल, जंगल, जमीन का कानूनी हक,वन अधिकार अधिनियम के तहत लंबित दावों का 1 वर्ष के भीतर समाधान, अपनी धरती, अपना राज जहां एसटी सबसे बड़ा सामाजिक समूह, है, वह अनुसूचित क्षेत्र घोषित होगा।

महिला समुह के 68 हितग्राहियो व कंपनी से धोखाधडी करने वाले 02 आरोपी गिरफ्तार

0
  • महिला समुह के 68 हितग्राहियो व कंपनी से 12,96,137 रूपये की धोखाधडी करने वाले 02 आरोपी गिरफ्तार
  • हितग्राहीयो के बायोमेट्रीक थंब लगाकर देते थे धोखाधडी को अंजाम
  • 24 घंटे के अंदर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज दुर्ग श्री रामगोपाल गर्ग के मार्गदर्शन, पुलिस अधीक्षक महोदय श्री एस.आर.भगत के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अशोक कुमार जोशी एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी गुण्डरदेही श्रीमती गीता वाधवानी के पर्यवेक्षण मे थाना प्रभारी गुण्डरदेही निरीक्षक वीणा यादव के नेतृत्व मे थाना गुण्डरदेही के अपराध क्रमांक 89/2024 धारा 409, 420, 34 भादवि के आरोपीयो को गिरफ्तार करने मे मिली सफलता।

विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी चन्द्रमणी सोनी पिता निलांबर सोनी उम्र 30 साल शाखा प्रबंधक भारत फाईनेंसियल ईनक्लुजन लिमिटेड शाखा गुण्डरदेही ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि भारत फाइनेंस इंक्लूजन लिमिटेड शाखा गुंदरदेही में कार्यरत मे कार्यरत् संगम मैनेजर/फील्ड मैनेजर रोशन क्षीरसागर एवं महेश कुमार धुर्वे के द्वारा दिनांक 29.10.2022 से 09.08.2023 के मध्य कंपनी के हितग्राही सदस्यो से बायो मैट्रिक में अंगुठा लगाकर बिना जानकारी से लोन पास कराकर आधार नम्बर को डालकर हितग्राहियो के लोन रकम को अपने खाता में ट्रंजेक्शन निकाल लिया है तथा हितग्राहियो के द्वारा लोन रकम का जमा करने दिया जाता था तो उसी भी अपने पास रख लेते और कम्पनी में जमा नही कर हितग्राहियो एवं कम्पनी के साथ कुल 12,96,137 रूपये को गबन कर धोखाधडी किया है। रिपोर्ट पर थाना गुण्डरदेही मे अपराध क्रमांक 89/2024 धारा 409, 420, 34 भादवि दिनांक 30.03. 2024 कायम कर विवेचना मे लिया गया दौरान विवेचना के पता तलाश दौरान सूचना मिला कि आरोपी रोशन क्षीरसागर अपने किराये के निवास स्थान बालोद तथा महेश धु्रर्वे अपने निवास स्थान ग्राम पिरचा पहाड़ थाना गातापार मे छुपा हुआ है की सूचना पर मौका पहुंचकर दोनों आरोपी गण रोशन क्षीरसागर और महेश धुर्वे को थाना गुण्डरदेही टीम के द्वारा थाना लाकर पुछताछ करने पर रोशन क्षीरसागर ने बताया की दिनांक 29.10.2022 से दिनांक 09.08.2023 के मध्य महिला समुह के हितग्राही सदस्यो से बायो मैट्रिक में अंगुठा लगाकर बिना जानकारी से लोन पास कराकर आधार नम्बर को डालकर हितग्राहियो के लोन रकम 6,11,450 रूपये को अपने खाता मे ट्रांजेक्शन किया हूं। आरोपी महेश धुर्वे ने अपने कथन मे बताया कि दिनांक 29.10.2022 से दिनांक 09.08.2023 के मध्य महिला समुह के हितग्राही सदस्यो से बायो मैट्रिक में अंगुठा लगाकर बिना जानकारी से लोन पास कराकर आधार नम्बर को डालकर हितग्राहियो के लोन रकम तथा प्रार्थीयो के द्वारा जमा करने दिया गया किस्त का कुल रकम 6,84,687 रूपये को गबन कर धोखाधडी करना स्वीकार किये। प्रकरण मे संकलित साक्ष्य व आरोपी सदर के द्वारा महिला समुह तथा कंपनी का कुल रकम 12,96,137 रूपये को गबन कर धोखाधडी करना स्वीकार करने पर आज दिनांक 31.03.2024 को गिरफ्तार कर ज्युडिशियल रिमाण्ड पर भेजा गया है।

उक्त कार्यवाही मे निरीक्षक वीणा यादव थाना प्रभारी गुण्डरदेही, सउनि के.एल.ठाकुर, सउनि डोमन साहू, सउनि लता तिवारी,प्र.आर. ज्ञानेश चंदेल, प्र.आर. योगेश सिंहा, आर. पंकज तारम, ललित कदम, सुनिल कुमार, जगदीश बाघमार, डिलेन्द्र साहू एवम थाना स्टाफ तथा सायबर सेल बालोद से मिथलेश यादव का योगदान रहा।

नाम आरोपी –

1. रोशन क्षीरसागर पिता संजय क्षीरसागर उम्र 21 साल साकिन गंजपारा दसौंधी तालाब बालोद थाना व जिला (छ0ग0)

2. महेश कुमार धुर्वे पिता स्व. हिरडुराम धुर्वे उम्र 32 साल साकिन पिरचा पहाड पोस्ट देवरी थाना गातापार जिला – खैरागढ़।

आल इंडिया गोल्ड कप फुटबॉल प्रतियोगिता के पांचवें दिन

0

दल्लीराजहरा नगर के फुटबॉल स्टेडियम में बी.एस.पी. लौह अयस्क खदान समूह राजहरा मांइस के समाजिक निगमित उत्तरदायित्व क्रीड़ा एंव मंनोरंजन परिषद द्वारा आयोजित आल इंडिया गोल्ड कप फुटबॉल प्रतियोगिता के पांचवें दिन 31 मार्च को दो लीग मैच खेले गये पहले मैच में युनाइटेड फुटबॉल क्लब उड़ीसा ने बक्सर बिहार को शून्य के मुकाबले एक गोल से पराजित किया मध्यान्तर तक दोनों ही टीमें शुन्य शुन्य की बराबरी रहे। मध्यांतर के बाद खेल के 10 वे मिनट में जर्सी नं 10 प्रफुल्ल लकरा ने पहला गोल किया और निर्धारित समय बिहार की टीम कोई गोल नहीं कर सकें आखिर कार उड़ीसा ने यह मैच एक गोल से जीत लिया। वहीं दुसरा मैच राजहरा माइंस राजहरा एंव केरला पुलिस के मध्य खेला गया जहां दोनों ही टीम एक -एक गोल की बराबरी पर ड्रा खेला राजहरा मांइस एंव केरला पुलिस के बीच दुसरा लीग मैच काफी रोमांचक एंव संघर्षपूर्ण रहा। मध्यांतर तक दोनों ही टीमें एक एक गोल की बराबरी पर रहें अपनी टीम के लिए एकमात्र गोल केरला पुलिस की ओर जर्सी 18 जिमशाद ने खेल के 20 वे मिनट में किया और टीम को एक गोल से बढ़त दिलाई इसके कुछ समय बाद राजहरा मांईस के खिलाड़ियों ने जबरदस्त काउंटर अटैक करते हुए केरला पुलिस पर‌ हमला किया और गोलपोस्ट डी के पास राजहरा के खिलाड़ियों को फाउल खेलने पर फ्री पेनाल्टी शूटआउट मिला जिसे खेल के‌ 35 वे मिनट में राजहरा मांइस खिलाड़ी जर्सी नं 05 संजय कुमार ने गोल में बदलकर मुकाबला बराबरी पर ला दिया। हाफटाइम तक दोनो टीम एक एक की बराबरी पर हे इसके दोनों ही टीमों को गोल करने के बढ़िया अवसर मिला लेकिन दोनों टीम के खिलाड़ी बढ़त बनाने में सफल नही हो पाये। इस तरह राजहरा मांईस एंव केरला पुलिस के बीच खेला गया मैच बराबरी पर छूटा।

अखिल भारतीय स्वर्ण कप फुटबॉल प्रतियोगिता के‌ पांचवे दिन मुख्य अतिथि के रुप में कार्य पालक निर्देशक कार्मिक पवन कुमार भिलाई इस्पात संयंत्र रहे कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य महाप्रबंधक राजहरा मांईस आर.बी.गहरवार, ने किया। इस अवसर पर विशेष अतिथि के रुप में एम.डी.रेड्डी ए.जी.एम. पर्सनल,के.के.साहू ए.जी.एम. पर्सनल विभाग भिलाई, डॉ शैवाल जाना मुख्य चिकित्साधिकारी शहीद अस्पताल,एंव डॉ सुधीर सहित बड़ी संख्या में गणमान्य एंव भिलाई से पहुंचे वरिष्ठ खिलाड़ी उपस्थित रहे।

इसके पुर्व अखिल भारतीय स्वर्ण कप फुटबॉल प्रतियोगिता के दुसरे दिन के मैच में उपस्थित सभी मंचस्थ अतिथियों का‌ पुष्प गुच्छ भेंटकर हार्दिक स्वागत सत्कार किया इस अवसर पर राजहरा मांइस फुटबॉल संघ के अध्यक्ष राजेंद्र बेहरा उपाध्यक्ष मुकुल वर्मा, सचिव त्रिनाथ नायडू, संगठन सचिव गौतम बेहरा, कमलाकर सिंह ,‌मनोज परेरा, वरिष्ठ गोलकीपर ए.उदय कुमार, रविकांत नायडू शेषनाथ गुप्ता, परमेश्वर डहरवाल, अजय ऑस्टिकर विजय सिंह, नरेन्द्र कुमार, विल्सन फर्नाडीज अवधराम, हरख साहू , बृजलाल महतो, संजय रावत, अमृत लाल, मो. इरशाद सहित बड़ी संख्या में राजहरा नगर के खेलप्रेमी जनता उपस्थित रहे कार्यक्रम का सफल‌ संचालन भूषण निर्मलकर ने किया।

प्रतियोगिता के पांचवें दिन दोनों लीग मैच के‌ सफलता में मैच कमिश्नर रूबी डेविड, चीफ रैफरी प्रफुल्ल कुमार, सहायक रैफरी शंकर बहादुर लामा,अमन कुमार, दीपेश डे की महत्वपूर्ण भूमिका रहें। प्रतियोगिता के‌ छटवां दिन पहला लीग मैच बंगलौर एंव‌ पं. बंगाल के बीच एंव दुसरा लीग‌ मैच नारायणपुर छ.ग. विरूद्ध केरला इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड के मध्य खेला जायेगा।

जुआ खेलते कुल 07 आरोपियों को किया गिरफ्तार

0
  • थाना अर्जुन्दा पुलिस द्वारा मुखबीर की सूचना पर आम जगह पर जुआ खेलते कुल 07 आरोपियों को पकडा गया।
  • पकडे गये आरोपियों के खिलाफ धारा छ.ग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 3(2) जुआ एक्ट तहत कार्यवाही कर उनके कब्जे से 52 पत्ती ताश, नगदी रकम 22,500 रू0 व घटनास्थल के पास से 03 नग मोटर सायकल जप्त किया गया।

 

पुलिस अधीक्षक महोदय  सुरजन राम भगत के मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय  अशोक कुमार जोशी एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस गुण्डरदेही श्रीमति गीता वाधवानी के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी अर्जुन्दा टीम द्वारा लोकसभा चुनाव व कानून/सुरक्षा व्यवस्था के मददेनजर मुखबीर की सूचना पर टीम गठित कर थाना अर्जुन्दा क्षेत्र में ग्राम सलोनी बरगद पेड के पास तांदुला नदी के किनारे आम जगह पर जुआ खेल रहे कुल 07 आरोपियों को पकडा गया।

 

दिनांक 30.03.2024 को जरिये मुखबीर से सूचना मिला कि ग्राम सलोनी बरगद पेड के पास तांदुला नदी के किनारे पर कुछ जुआडियान रूपये पैंसों का दांव लगाकर जुआ खेल रहे है कि सूचना तस्दीक पर थाना अर्जुन्दा पुलिस टीम द्वारा मुखबीर के बताये अनुसार घटनास्थल पर पहुंचकर घेराबंदी कर रेड कार्यवाही किया गया। उक्त कार्यवाही में कुल 07 आरोपी पकडे गये जिनके कब्जे से 52 पत्ती ताश, नगदी रकम 22,500 रू0 व घटनास्थल के पास से 03 नग मोटर सायकल जप्त किया गया।

उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी उप निरी0 मनीष शेन्डे , सउनि विश्वजीत मेश्राम, प्र0आर0 535 विरेन्द्र साहु आर0 429, भुपत दास मानिकपुरी आर0 589, तेजराम साहु आर0 178, दमन वर्मा आर0 313 भालेश्वर देवांगन का महत्तवपूर्ण योगदान रहा।

नाम आरोपीगण-

01. सनत साहु पिता सुखदेव साहु उम्र 23 साल साकिन कोटिया थाना पदनाभपुर जिला दुर्ग

02. शत्रुघन मिरचे पिता नरेश उम्र 23 साल साकिन कोटिया थाना पदनाभपुर जिला दुर्ग

03. कुशल साहु पिता स्व0 त्रिलोचन साहु उम्र 28 साल साकिन बुच्ची भरदा चौंकी सुरगी जिला राजनांदगांव

04. पंकज साहु पिता कोमल साहु उम्र 23 साल साकिन बुच्ची भरदा चौंकी सुरगी जिला राजनांदगांव

05. धनेश्वर निषाद पिता अलन निषाद उम्र 21 साल साकिन ग्राम सलोनी थाना अर्जुन्दा जिला बालोद

06. मोहम्मद अकरम पिता करीम खान उम्र 29 साल साकिन वार्ड नंबर 14 गुण्डरदेही थाना गुण्डरदेही जिला बालोद 07. भुपेश साहु पिता रामचरण साहु उम्र 41 साल साकिन चंदखुरी थाना पुलगांव जिला दुर्ग छ0ग0

जप्त संपत्ति – नगदी रकम 22,500 रूपये व 52 पत्ती ताश। व घटनास्थल के पास से 03 नग मोटर सायकल कीमती 1,05,000 रूपये कुल जुमला कीमती 1,27,500 रूपये ।

अपहरण के मामले में फरार 1 और आरोपी को गिरफ्तार करने में मिली सफलता

0
  • पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज दुर्ग  राम गोपाल गर्ग के मार्गदर्शन में पुलिस अधीक्षक बालोद श्री एस आर भगत के कुशल निर्देशन में बालोद पुलिस को निखिल देहारी अपहरण के मामले में फरार 1 और आरोपी को गिरफ्तार करने में मिली सफलता।
  • थाना डोंडी लोहारा क्षेत्र के ग्राम खैरीडीह नाहर नाली के पास नागपुर निवासी निखिल देहारी का हुआ था फिरौती के लिए अपहरण ।
  • थाना डोंडी लोहारा एवम साइबर सेल बालोद से बनी विशेष टीम ने घटना के 24 घंटे बाद के भीतर अपहृत को सकुशल लाकर पूर्व में 09 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था प्रकरण में फरार 1 और आरोपी को पकड़ने में सफलता मिली है अब तक कुल 10 आरोपी गिरफतार ।

पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज दुर्ग  रामगोपाल गर्ग के मार्गदर्शन में पुलिस अधीक्षक महोदय  एस आर भगत के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  अशोक कुमार जोशी एंव उप पुलिस अधीक्षक सुश्री नवनीत कौर के परवेक्षण में थाना प्रभारी डोंडी लोहारा निरीक्षक श्री लक्ष्मी प्रसाद जायसवाल के नेतृत्व में उनके साथ थाना से स्मॉल टीम जिसमे आरक्षक त्रावेश सिन्हा, आरक्षक पूरन देवांगन शामिल थे जो फरार 1 आरोपि को पकड़ने में सफलता मिली है विवरण इस प्रकार है की निखिल देहारी नागपुर निवासी का अपहरण में उसे सकुशल बरामद कर प्रकरण में पूर्व में 9 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है टीम द्वारा शेष फरार आरोपियों के संबंध में जानकारी प्राप्त कर आरोपी भानु उफ हर्ष कड़वे पिता भैया लाल कड़वे उम्र 20 साल निवासी रामनगर राजनांदगांव को मुखबिर की सूचना पर बीएनसी मिल पर घेराबंदी कर पकड़ कर थाना डोंडी लोहारा लाया गया आरोपियों से 01 नग मोबाइल सेट जप्त किया गया है गिरफ्तार आरोपि के नाम व पता

1. भानु उफ हर्ष कड़वे पिता भैया लाल कड़वे उम्र 20 साल निवासी रामनगर राजनांदगांव

अपहरण के मामले में फरार आरोपि की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी डोंडी लोहारा निरीक्षक लक्ष्मी प्रसाद जायसवाल , आरक्षक त्रावेश सिन्हा, आरक्षक पूरन देवांगन का महत्तवपूर्ण योगदान रहा।

लोकसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी बीरेश ठाकुर को विजयी बनाने के लिए कुसुमकसा में बैठक हुई संपन्न

0

कुसुमकसा — लोकसभा चुनाव में काँग्रेस प्रत्याशी बीरेश ठाकुर को विजयी बनाने के लिए कुसुमकसा छेत्र के काँग्रेस कार्यकर्ताओं की आवश्यक बैठक जैन भवन कुसुमकसा में संपन्न हुई ,जिसमे कांकेर लोकसभा छेत्र के काँग्रेस पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी बीरेश ठाकुर के पक्ष में पंजा छाप पर प्रत्येक बूथों में अत्यधिक मतदान कराकर विजयी बनाने व काँग्रेस पार्टी के जन कल्याणकारी घोषणा पत्र को घर-घर पहुंचाने का संकल्प लिया

कार्यक्रम का शुभारंभ मिथलेश निरोटी उपाध्यक्ष जिला पंचायत बालोद ने उपस्थित काँग्रेस कार्यकर्ताओ को सम्बोधित करते हुए कांग्रेस पार्टी के जनकल्याण कारी योजनाओ की जानकारी देते हुए पार्टी द्वारा जारी घोषणा पत्र को घर-घर तक पहुंचाना है ,

उदेराम सिवना ने समस्त कार्यकर्ताओ से विधानसभा चुनाव में जिस तरह से मेहनत कर विधायक बनाये है उससे भी ज्यादा मेहनत कर लोकसभा चुनाव में बीरेश ठाकुर को विजयी बनाकर दिल्ली भेजने की बात राजेश चुरेन्द्र जनपद सदस्य ने उपस्थित कांग्रेस कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर लोकसभा चुनाव में काँग्रेस पार्टी के उम्मीदवार को जिताने की बात कही

कार्यक्रम को तिहारसिंह तारम,प्रेमचंद जैन ,प्रकाशचंद कुचेरिया ,एस पी यादव ,जगन्नाथ सिवना ,तुलाराम कोसमा ने भी कार्यकर्ताओ को लोकसभा चुनाव के लिये दिशा निर्देश दिये ,कार्यक्रम का संचालन चम्पालाल सागर व आभार प्रदर्शन अनिल सुथार पूर्व जनपद सदस्य ने किया

 

इस अवसर पर कांकेर लोकसभा के काँग्रेस पार्टी के प्रत्याशी बीरेश ठाकुर ने मोबाइल पर उपस्थित समस्त कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आप सभी कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता अपने आप को बीरेश ठाकुर समझकर चुनाव प्रचार करने की बात कही

 

उक्त बैठक में मिथलेश निरोटी उपाध्यक्ष जिला पंचायत बालोद ,राजेश चुरेन्द्र जनपद सदस्य ,प्रकाशचंद्र कुचेरिया ,एस पी यादव ,उदेराम सिवना ,तिहारसिंह तारम,जगन्नाथ सिवना ,तुलाराम कोसमा ,कन्हैयालाल भौसार्य ,अनिल सुथार पूर्व जनपद सदस्य ,भगतराम उर्वशा, गौतम कोर्राम ,वीरेंद्र तारम,प्रेमचंद जैन ,परस राम लेडिया, शेख अहमद , भीम रावटे ,देवलाल कोर्राम ,प्यारसिंह उइके,जीवराखन नेताम ,,नदीम खान ,जसवंत कुमार रावटे ,विनेश सिन्हा ,गोपेश कोठारी ,रमेश कुमार ,रितिक उइके ,पुष्पाबाई यादव ,राधिका बाई ,सगाबती ,ज्योति यादव,राजेश्वरी साहू सहित सैकड़ों महिला पुरुष व युवा कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे

MOST POPULAR

HOT NEWS