City Media - Page 1490 of 1852 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1490

कांग्रेस की सरकार में बह रही विकास की बयार…

0

जहाँ गाड़ियां नही पहुँच पाती वहाँ साँसद पैदल ही चल पड़े और दी लाखो की सौगात..

बस्तर साँसद दीपक बैज ने विकासखंड लोहंडीगुड़ा के ग्राम पंचायत टाकरागुडा (अटार पारा) में 6 लाख की लागत से 200 मीटर सी.सी. सड़क निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया |

इस दौरान जिला पंचायत सदस्य मालती बैज,लोहंडीगुड़ा जनपद पंचायत अध्यक्ष महेश कश्यप, जनपद उपाध्यक्ष योगेश बैज,ब्लॉक अध्यक्ष लक्ष्मण कश्यप,जनपद सदस्य प्रेमबति भारद्वाज व सरपंच एवँ ग्रामीण उपस्थित रहे।

This image has an empty alt attribute; its file name is JHA-3.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

आठ माह से फरार लुट के आरोपी, आदतन गुण्डा बदमाश,को कोतवाली पुलिस ने जेल भेजा

0

लिस थाना कोतवाली में प्रार्थी मंगल बघेल ने थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि घटना दिनांक 11.10.2020 को ईम्मु उर्फ ईमरान,रौनक व अन्य के द्वारा प्रार्थी से सत्यम प्लाईवुड दंकान के पीछे ईतवारी बाजार के पास मारपीट कर पैसा छिन कर ले गया है कि रिर्पोट पर थाना कोतवाली के अपराध क्रमांक-454/2020 धारा 394 भादवि0 कायम कर विवेचना में लिया गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय, दीपक झा व अति0 पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाश शर्मा के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक हेमसागर सिदार के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक एमन साहू के नेतृत्व में विवेचक उपनिरीक्षक संजय वट्टी व आरक्षक रवि सरदार, बलीराम भारती के द्वारा घटना दिनांक से फरार आदतन गुण्डा बदमाश का लगातार पता तलाश किया जा रहा था। पता तलाश के दौरान आरोपी का घर में होने की सूचना प्राप्त होते ही उक्त टीम द्वारा तत्काल पहुंचकर,(1) ईम्मु उर्फ ईमरान पिता शब्बीर हुसैन उम्र 27 साल निवासी ईतवारी बाजार जगदलपुर (2) हरमीत सिह पिता कलविंदर सिह उम्र 23 साल निवासी शांती नगर वार्ड दानी गली जगदलपुर को थाना कोतवाली जगदलपुर लाकर गिरफ्तार किया गया।

This image has an empty alt attribute; its file name is JHA-3.jpg

पुर्व मे भी गुण्डा बदमाश आरोपी ईमरान उर्फ ईम्मु का अपराध क्रमांक 21/2017 धारा341,294,323,506 भादवि के मामले मे गिरफ्तारी हेतु स्थायी वारंट माननीय न्यायालय से जारी हुआ था जिसे भी तामिल कराकर न्यायालय भेजा गया ।

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

निगम आयुक्त ने त्वरित संज्ञान लेते हुए न्यू बस स्टैंड क्षेत्र को अँधेरे से दिलाई मुक्ति

0

जगदलपुर – न्यू बस स्टैंड में रात्रि प्रहर काफी अंधेरा होने के कारण यहां से यात्रा हेतु बस पकड़ने आने वाले आम लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था । बस स्टैंड स्थित पुलिस चौकी प्रभारी ने  भी इस समस्या को समाधान हेतु निगम आयुक्त से निवेदन किया था। आज निगमायुक्त के निर्देश पर बस स्टेंड के हाई मास बल्ब को ठीक करने का प्रयास प्रारम्भ किया गया है। लोगो ने उम्मीद जताई कि अब इस समस्या से सबको मुक्ति मिलेगी। निगम आयुक्त के इस त्वरित फैसले से चोर उचक्कों अपराध जगत से जुड़े लोग जो अँधेरे का फायदा उठाकर चोरी लूटपाट जैसे घटना को अंजाम नहीं दे पाएंगे | बस स्टैंड जहाँ हमेशा यात्रियों की आवाजाही रहती है एवं शहर के अलावा अन्य राज्यों की परिवहन बसे चलती है, अँधेरा होने की वजह से लोगों में डर का माहौल बना रहता था उससे मुक्ति मिल पायेगी इसके साथ ही पुलिस पेट्रोलिंग टीम को भी इससे लाभ होगा, चोर उचक्के अँधेरे का अब फायदा नहीं उठा पाएंगे |

This image has an empty alt attribute; its file name is JHA-3.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

कोरोना से एक माओवादी की मौत

0

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा क्षेत्र में कोरोना से अब नक्सली भी संक्रमित हो रहे हैं। इलाज के अभाव में अब तक कई नक्सलियों की मौत हो चुकी है। क्षेत्र में बड़ी संख्या में माओवादी कोरोना से संक्रमित बताए जा रहे हैं। माओवादियों के तेलंगाना राज्य कमेटी के सेक्रेटरी और सीसीएम हरिभूषण की मौत हो गई है। दंतेवाड़ा एसपी अभिषेक पल्लव के अनुसार मिनागट्टा गांव में 21 जून को फ़ूड पायजनिग या कोरोना से मौत हुई है। मिली जानकारी के मुताबिक विनोद, जयमाल, नंदू, राजेश जैसे माओवादी नेता गंभीर रूप से बीमार हैं।

This image has an empty alt attribute; its file name is JHA-3.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

भाजपा नगर अध्यक्ष ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को दी चुनौती

0

चुनौती देता हूं सैमुएल नाथ जी आपको कि, आपने अपनी नामजद रिपोर्ट में मेरे साथ भाजपा नेताओं/कार्यकर्ताओं के चरित्र, और संस्कार पे दाग लगाने का प्रयास किया है। इसे सिद्ध करें, मैं राजनीति छोड़ दूंगा – सुरेश गुप्ता, भाजपा नगर अध्यक्ष |

This image has an empty alt attribute; its file name is JHA-3.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

पंडो जनजाति आदिवासियों को निर्ममतापूर्वक मारने-पीटने की वारदात प्रदेश सरकार के कार्यकाल की कलंकपूर्ण घटना : भाजपा

0

प्रदेश सरकार जब विशेष संरक्षित और राष्ट्रपति की दत्तक पुत्र पंडो जनजाति के आदिवासियों तक की सुरक्षा नहीं कर पा रही है, तो शेष आदिवासियों पर हो रहे ज़ुल्म-ओ-सितम को क्या खाक रोक पा रही होगी?

पूर्व मंत्री कश्यप का तीखा हमला- कांग्रेस ने घटना की निंदा और सरकार को ताक़ीद करने के बजाय एक हफ्ते के बाद वीडियो वायरल होने पर सवाल उठाकर अपने आदिवासी विरोधी चरित्र का परिचय दिया

कांग्रेस चक्काजाम करके पीड़ितों को न्याय दिलाने की मांग करके घड़ियाली आँसू बहा रही, जब प्रदेश के सर्वाधिक आदिवासी विधायक व मंत्री कांग्रेस के हैं तो वे इस विषय पर क्यों कुछ नहीं बोलते?

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता व पूर्व मंत्री केदार कश्यप ने सरगुजा संभाग के बलरामपुर में महज़ मछली चोरी करने आरोप में सरपंच पति व उनके आदमियों द्वारा पंडो जनजाति के 08 आदिवासियों को पेड़ से लिपटाकर लाठियों से निर्ममतापूर्वक मारने-पीटने की वारदात को कांग्रेस की प्रदेश सरकार के ढाई साल के कार्यकाल की कलंकपूर्ण घटना बताया है। कश्यप ने कहा कि प्रदेश सरकार के इन ढाई वर्षों में बस्तर से लेकर बलरामपुर तक आदिवासी प्रताड़ित किए जा रहे हैं, राजनीतिक संरक्षण ने दबंगई करने वालों का दुस्साहस इतना बढ़ा दिया है कि अब वे सरेआम क़ानून को अपने हाथों में लेने से भी नहीं हिचक रहे हैं। इन दबंगों का आतंक इतना बढ़ा हुआ है कि पाँच दिन बाद इस घटना पर एफ़आईआर और आरोपियों की गिरफ़्तारी की जा सकी है।

पूर्व मंत्री श्री कश्यप ने कहा कि बलरामपुर ज़िले में अब नक्सलियों की तर्ज़ पर राजनीतिक संरक्षण प्राप्त दबंगों ने भरी भीड़ में ग्रामीणों को न केवल प्रताड़ित कर मारना-पीटना शुरू किया है, अपितु वे यह भी धमकी देने लगे हैं कि अगर पुलिस के पास गए तो इससे भी बुरा हाल करेंगे। कश्यप ने कहा कि आदिवासियों के संरक्षण और विकास के नाम पर सियासी लफ़्फ़ाजियाँ करती प्रदेश सरकार जब विशेष संरक्षित और राष्ट्रपति की दत्तक पुत्र पंडो जनजाति के आदिवासियों तक की सुरक्षा नहीं कर पा रही है, तो प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में रह रहे आदिवासियों पर हो रहे ज़ुल्म-ओ-सितम को यह सरकार क्या खाक रोक पा रही होगी? श्री कश्यप ने कहा कि छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने इस घटना की निंदा करने और अपनी प्रदेश सरकार को ऐसी घटनाओं के लिए ताक़ीद करने के बजाय अपने ट्वीट में एक हफ्ते के बाद वीडियो वायरल होने पर सवाल उठाकर अपने आदिवासी विरोधी चरित्र का परिचय देने में ज़रा भी शर्म महसूस नहीं की। हालाँकि बाद में जनाक्रोश और भाजपा के तेवर के चलते कांग्रेस के बैकफूट पर आना और माफ़ी मांगना पड़ा। अब कांग्रेस चक्काजाम करके पीड़ितों को न्याय दिलाने की मांग करके घड़ियाली आँसू बहाकर नौटंकी कर रही है। कश्यप ने सवाल किया कि जब प्रदेश के सर्वाधिक आदिवासी विधायक व मंत्री कांग्रेस के हैं तो आदिवासी क्षेत्रों के कांग्रेस विधायक व मंत्री इस विषय पर क्यों कुछ नहीं बोलते? कांग्रेस की इस प्रदेश सरकार के शासनकाल में पंडो आदिवासियों की ज़मीन हड़पने के विवाद से लेकर आदिवासी समुदाय के पुरुषों व बच्चियों से लेकर महिलाओं के साथ अन्याय, अत्याचार, अपहरण, मानव-तस्करी, दुष्कर्म जैसी दरिंदगी का जैसा सिलसिला चला है, वह कांग्रेस के घोर आदिवासी विरोधी होने साक्षात प्रमाण है।

This image has an empty alt attribute; its file name is JHA-3.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

बस्तर सांसद दीपक बैज व चित्रकोट विधायक राजमन बेंजाम जी की अनुशंसा पर झुनकी बाई ठाकुर को आर्थिक सहायता राशि प्राप्त हुआ

0

बस्तर सांसद दीपक बैज जी ने मुख्यमंत्री सहायता निधि से चित्रकोट विधानसभा कोडेबेडा निवासी श्रीमती झुनकी बाई ठाकुर को उनकी मांग पर इलाज हेतु चार लाख रूपए का आर्थिक सहायता राशि के चेक प्रदान किए।

आर्थिक समस्या के चलते झुनकी बाई ठाकुर इलाज कराने में काफी समस्या से जूझना पड़ा था। ऐसे में जरूरतमंदों को आर्थिक मदद मिलना उनके लिए बहुत बड़ी राहत है।सांसद के हाथों आर्थिक सहायता राशि के चेक प्राप्त कर उनका पुत्र व परिवार वालों ने माननीय मुख्यमंत्री भुपेश बघेल जी सांसद दीपक बैज जी एवं चित्रकोट विधायक माननीय राजमन बेंजाम जी का आभार व्यक्त किया।

This image has an empty alt attribute; its file name is JHA-3.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

स्वस्थ राजनीति पर बट्टा लगा रहे भाजपा-कांग्रेसी, जनता के सरोकारों को तिलांजलि दे रहें

0

(त्वरित टिप्पणी/अर्जुन झा)
जगदलपुर। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के स्थानीय संगठन के नेताओं की गलबहियां भाजपा के लोगों से है जिसके कारण कल की घटनाओं के बाद छिछालेदर हुईं है। गत दिवस संसदीय सचिव रेखचंद जैन के दफ्तर को( भाजपाईयों द्वारा घेरने को नई परंपरा बताकर शहर की जनता भाजपाईयों के चरित्र को कोस रहे थे तो दूसरी तरफ भाजपा के कार्य को कुछ लोगों द्वारा सही ठहराने से भी बाज नहीं आ रहें थे तो दूसरी तरफ भाजपा कार्यालय घेराव के मामले में कांग्रेसियों के प्रदर्शन के बीच भाजपाइयों द्वारा प्रतिकार करने की घटनाओं को भी गलबहियां से जोड़ा जा रहा है। दूसरी तरफ कांग्रेसी सूत्रों का कहना है कि कांग्रेसियों के काम के बदले भाजपाईयों के काम चुटकी में हो रहे हैं जिसके कारण कार्यकर्ताओं में जमकर नाराजगी भी देखने को मिल रहा है। कुल मिलाकर बस्तर में अब नई परंपरा का शुरूआत हो रहा है जोकि राजनीति की दृष्टि से ठीक ठाक नहीं है।

This image has an empty alt attribute; its file name is JHA-3.jpg

दोनों दलों के प्रमुख नेता पहुंचे थाने
कांग्रेस-भाजपा के हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद दोनों पक्षों द्वारा पुलिस अधीक्षक से शिकायत दर्ज कराई गई है जिसके बाद अभी मामला थमने की बजाय और बढ़ने के आसार हैं जिसके चलते बस्तर की राजनीति फिजा गर्म रहने के आसार हैं।

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजीव शर्मा के नेतृत्व में कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल मिला पुलिस अधीक्षक से कल की घटना में थाने में प्रस्तुत तीनो आवेदनों की निष्पक्ष जांच कर FIR दर्ज करने सहित लम्बित अपराधों में शीघ्र गिरफ्तारी करने की मांग की.

0

महंगाई को लेकर कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन में भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं के द्वारा महिलाओं से किए गए अश्लील और अभद्रतापूर्ण व्यवहार अशोभनीय.

कांग्रेस के बढ़ते जनाधार और महंगाई के चौतरफा विरोध से बौखलाई भाजपा,विरोध प्रदर्शन के ऊंचे स्वर देख अपना मानसिक संतुलन खोकर नारी शक्ति का किया अपमान, यही है भाजपा की पहचान.

जगदलपुर…जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजीव शर्मा के नेतृत्व में कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल द्वारा आज पुलिस अधीक्षक बस्तर से भेंट कर कहा कि कल तीन आवेदन कांग्रेस द्वारा बोधघाट थाने में दिए गए हैं उनकी जांच कर एफआईआर दर्ज करनें सहित भाजपा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं के लंबित अपराध अलग अलग थानों में दर्ज हैं, उन पर तत्काल गिरफ्तारी की मांग पुलिस अधीक्षक बस्तर से की है जिस पर पुलिस अधीक्षक ने आश्वासन दिया है कि आपकी उक्त दोनों मांगों पर शीघ्र कार्रवाई की जाएगी।

This image has an empty alt attribute; its file name is JHA-3.jpg

जिला अध्यक्ष राजीव शर्मा सहित अन्य कांग्रेसियों का कहना है कि सत्ता से बेदखल होने के बाद से ही भाजपा अपना मानसिक संतुलन खो चुकी हैं तथा कांग्रेस के बढ़ते जनाधार से चिंतित और बौखलाहट में उन्होंने गंदी ओछी राजनीति को जन्म दे दिया है कहीं ना कहीं भारतीय जनता पार्टी का चाल,चरित्र और चेहरा उजागर हुआ है जिस प्रकार उन्होंने महिलाओं के साथ अश्लीलता व अभद्रतापूर्ण गंदी गंदी गालियां देकर अश्लील हरकतों के साथ जो व्यवहार किया वह शर्मनाक चिंताजनक है महिलाओं का सम्मान समाज में मानव धर्म की पहली प्राथमिकता है पर भाजपा के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने ऐसा अशोभनीय कृत किया जिससे पूरा शहर शर्मसार है राजीव शर्मा ने कहा कि इसके पूर्व भी भाजपा के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने गुंडागर्दी के तर्ज पर आरटीओ कार्यालय में एक आदिवासी अधिकारी के नेम प्लेट पर काली पोतने जैसा प्रदर्शन किया जो संवैधानिक स्थिति के अनुकूल नहीं है उस पर भी विभागीय अधिकारी द्वारा पुलिस थाने में लिखित शिकायत दर्ज की गई है और भी कई मामले भाजपा पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं के थानों में लंबित हैं उन पर अतिशीघ्र कार्रवाई किए जाने की मांग कांग्रेस संगठन के द्वारा गई है।

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

इस दौरान प्रतिनिधि मंडल में कमल झज्ज,सुशील मौर्य, जीशान कुरैशी,शहनवाज खान,अफ़रोज़ा बेगम,अनुराग महतो सहित कांग्रेस के पादाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।

यातायात नियमों का पालन न करने वालों पर पुलिस की गिरी गाज

0

बालोद – वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बालोद जितेन्द्र सिंह मीणा द्वारा जिले से सभी थाना/चौकी प्रभारियों को मोटर व्हीकल एक्ट के उल्लंघन करने वालों पर उचित कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया है। इसी तारतम्य में दिनांक 22.06.2021 को डी.आर. पोर्ते अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बालोद के मार्गदर्शन में तथा दिनेश कुमार सिन्हा पुलिस अनुविभागीय अधिकारी बालोद अब्दुल अलीम खान नगर पुलिस अधीक्षक राजहरा के पर्यवेक्षण में थाना राजहरा एवं बालोद क्षेत्र में यातायात प्रभारी बालोद के द्वारा यातायात नियमो का पालन नहीं करने वाले वाहन चालकों के विरूद्ध मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कुल 31 वाहन चालकों पर कार्यवाही कर 9,200 रूपये संमन शुल्क वसूल किया गया है।  

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

MOST POPULAR

HOT NEWS