City Media - Page 192 of 1847 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 192

सियासत के फेर में पड़े पीडब्ल्यूडी के अधिकारी, भूमिपूजन से दूर रख रहे हैं कांग्रेसी जिपं सदस्य योगेश बैज को

0
  • निर्वाचन क्षेत्र के विभागीय कार्यक्रमों में घोर उपेक्षा 

-अर्जुन झा-

लोहंडीगुड़ा लगता है बस्तर जिले के लोक निर्माण विभाग के अधिकारी राजनीति के फेर में पड़ गए हैं। जिस क्षेत्र में विभागीय निर्माण कार्यों का लोकार्पण भूमिपूजन होता है, उस क्षेत्र के निर्वाचित जिला पंचायत सदस्य योगेश बैज को आमंत्रित नहीं किया जाता। ऐसा इसलिए किया जाता है क्योंकि जिला पंचायत सदस्य योगेश बैज कांग्रेसी हैं। वहीं दूसरे क्षेत्र के भाजपाई जिला व जनपद सदस्यों को न केवल ऐसे कार्यक्रमों में बुलाया जाता है, बल्कि आमंत्रण पत्र में उनके नाम बड़े ही सम्मान के साथ छपवाए भी जाते हैं।

लोक निर्माण विभाग लोहंडीगुड़ा में निर्मित 100 सीटर विद्यालय भवन व बस्तर से तामड़ाघूमर मार्ग कार्य सहित अन्य निर्माण कार्यों के भूमिपूजन कार्यक्रम के लिए छपवाए जाने वाले आमंत्रण पत्रों में सिर्फ भाजपा नेताओं के ही नाम अंकित होते हैं। तामड़ाघूमर मार्ग के भूमिपूजन कार्यक्रम के लिए छपवाए आमंत्रण पत्र में लोहंडीगुड़ा के जिला पंचायत सदस्य योगेश बैज का नाम ही नहीं है। जबकि श्री बैज जहां सड़क निर्माण होना है उसी क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं। इस आमंत्रण पत्र में दूसरे क्षेत्र से निर्वाचित जिला पंचायत सदस्य का नाम अंकित है। आमंत्रण पत्र में विनीत में कार्यपालन अभियंता लोक निर्माण विभाग अंकित है। इससे जाहिर होता है कि लोक निर्माण विभाग का भजपाईकरण हो गया है या फिर विभाग के अधिकारी आगे चलकर भाजपा में प्रवेश करने वाले हैं। विभाग के अधिकारियों द्वारा लगातार कांग्रेसी जनप्रतिनिधि की ऎसी ही उपेक्षा की जा रही है जिसे अनदेखा नहीं किया जा सकता। एक चुने हुए जनप्रतिनिधि का नाम न होना दुर्भाग्य का विषय है, आखिरकार जिस क्षेत्र में भूमिपूजन हो रहा है उसी क्षेत्र से जीते हुए जनप्रतिनिधि का नाम न होना विभाग की राजनीति प्रेरित हरकत का परिचायक है। लोक निर्माण विभाग के उच्च अधिकारियों को इसका जवाब देना चाहिए। जिला पंचायत सदस्य योगेश बैज ने बताया लगातार भूमिपूजन के कार्यक्रम में उनका नाम काट दिया जाता है। आखिर पीडब्ल्यूडी पर किसका दबाव है? आखिर पीडब्ल्यूडी विभाग इस तरह का कारनामा क्यों रहा है? क्यों एक चुने हुए जनप्रतिनिधि का अपमान किया जा रहा है। क्या पीडब्ल्यूडी पर किसी नेता का दबाव है? यह पीडब्ल्यूडी को स्पष्ट करना चाहिए। अगर ऐसा नहीं है तो भूमिपूजन कार्यक्रम के लिए छपवाए गए आमंत्रण पत्र में जिला पंचायत सदस्य का नाम क्यों नहीं लिखा गया इस बात का जवाब पीडब्ल्यूडी के अधिकारी को देना चाहिए।

ममता के आगे हार गया जंगल का राजा

0
  •  शावक को बचाने बाघ पर टूट पड़ी मादा भालू 
  • वन मंत्री केदार कश्यप ने कहा अद्भुत, अकल्पनीय 

अर्जुन झा-

जगदलपुर छत्तीसगढ़ के वन मंत्री केदार कश्यप के निर्वाचन क्षेत्र अबूझमाड़ के जंगलों में भी सुशासन आ गया है। वहां तमाम तरह के वन्य प्राणियों की आबादी तेजी से बढ़ रही है। बाघ, भालू रास्ते पर नजर आ जाते हैं, हिरण, नीलगाय कुलांचे मारते दिख जाते हैं।अबूझमाड़ के जंगल में एक मां की ममता के आगे जंगल के राजा को दुम दबाकर भागना पड़ा। यह दृश्य आपको रोमांचित कर देगा।

अबूझमाड़ के जंगलों में भालुओं की अच्छी खासी आबादी है और कई बाघ भी हैं। महुआ फल खाने अपने शावक के साथ जंगल में घूम रही मादा भालू का सामना बाघ से हो गया। बाघ भालू शावक पर नजरें गड़ाए हुए था और उस पर झपट्टा मारने की तैयारी में था। यह देख मादा भालू बेहद आक्रामक हो उठी। वह अपने पिछले दोनों पैरों के सहारे खड़ी हो गई और बाघ को ललकारने लगी। मादा भालू खतरनाक अंदाज में आवाज भी निकाल रही थी। अपने बच्चे को बचाने के लिए मादा भालू ने बाघ पर हमला बोल दिया। फिर क्या था, जंगल का राजा दुम दबाकर भाग निकला। मादा भालू कुछ दूर तक बाघ के पीछे दाड़ी भी।उस दौरान पास ही मौजूद एक शख्स ने अपने मोबइल फोन के कैमरे में इस शानदार नजारे को कैद कर लिया। यह वीडियो उसी क्षेत्र के विधायक एवं छत्तीसगढ़ के वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री केदार कश्यप तक भी पहुंची और उनकी अच्छी प्रतिक्रिया भी सामने आई। उन्होंने कहा- अदभूत, अकल्पनीय, मेरे क्षेत्र का गौरव है यह।

समस्याएं हल न होने पर बिफरे पार्षद गौतम पाणिग्रही

0
  •  विजय वार्ड में पेयजल समस्या का समाधान नहीं 

जगदलपुर नगर निगम जगदलपुर निकाय के विजय वार्ड के पार्षद गौतम पाणिग्रही ने महापौर संजय पांडेय सहित अन्य निगम सभापतियों की उपस्थिति में समाधान शिविर की बखिया उधेड़ डाली और इसे औपचारिकता बताया। उन्होंने शिविर का व्यापक प्रचार प्रचार नहीं होने की बात कही।

विजय वार्ड के रहवासियों द्वारा दिए गए आवेदनों पर कार्रवाई नहीं होने का आरोप पार्षद गौतम पाणिग्रही ने लगाया। श्री पाणिग्रही ने कहा कि विजय वार्ड में पेयजल आपूर्ति एक विकराल समस्या है। यह समस्या वर्षों से है, लेकिन इस ओर शासन- प्रशासन द्वारा कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। श्री पाणिग्रही ने सरकार से पेयजलापूर्ति हेतु व्यापक कार्ययोजना बनाकर काम करने की अपील की। महापौर संजय पांडेय ने कहा कि पार्षद गौतम पाणिग्रही ने वार्ड की प्रमुख समस्याओं को रखा जिसमें पेयजल आपूर्ति की भी समस्या है। पेयजल आपूर्ति व्यवस्था को दुरुस्त किया जाएगा।

बीजापुर के ऑपरेशन केजीएच का बड़ा असर; तेलंगाना में 20 नक्सली गिरफ्तार, 8 ने किया आत्मसमर्पण

0
  •  भारी मात्रा में अत्याधुनिक हथियार भी हुआ बरामद 

-अर्जुन झा-

जगदलपुर बस्तर संभाग के बीजापुर जिले में सीआरपीएफ की अगुवाई में चलाए गए ऑपरेशन केजीएच का बड़ा असर बीजापुर जिले से सटे पड़ोसी राज्य तेलंगाना में भी देखने को मिल रहा है। इस ऑपरेशन ने नक्सलियों के बीच ऎसी खलबली मचा दी है कि वे अब भागे भागे फिर रहे हैं। इसी फेर में बीस नक्सली तेलंगाना पुलिस के हत्थे चढ़ गए। वहीं आठ नक्सलियों ने आत्मसमर्पण कर दिया। गिरफ्त में आए नक्सलियों से भारी मात्रा में अत्याधुनिक हथियार बरामद किए गए हैं। तेलंगाना पुलिस ने नक्सलियों के बड़े शहरी नेटवर्क को ध्वस्त कर दिया है।

बस्तर संभाग के बीजापुर जिले में तेलंगाना की सीमा से सटी कर्रेगुट्टा पहाड़ी जो केजीएच यानि कर्रेगुट्टालु हिल के नाम से भी जानी जाती है। केजीएच छत्तीसगढ़, तेलंगाना और सीमावर्ती आंध्रप्रदेश के बड़े नक्सली लीडर्स की शरण स्थली रही है। इस पहाड़ी पर सीआरपीएफ, एसटीएफ और डीआरजी द्वारा लगातार 21 दिनों तक चलाए गए ऑपरेशन में 31 नक्सली मारे गए और नक्सलियों के दर्जनों बंकर, गुफाएं, हथियार फैक्ट्री, हथियार भंडार, छुपने के ठिकाने आदि तबाह कर दिए गए। पहाड़ी से दो टन बारूद, 12 टन अनाज, हठगोले आदि बरामद किए गए थे। देश में यह सबसे बड़ा सफल एंटी नक्सल ऑपरेशन साबित हुआ। इस ऑपरेशन नक्सली लीडर्स में खलबली मच गई है। कई बड़े नक्सली पड़ोसी राज्यों में जा छुपे हैं। तेलंगाना राज्य के मुलुगु जिले में पुलिस ने 20 नक्सलियों की गिरफ्तारी ऑपरेशन केजीएच का ही सुफल है। इन नक्सलियों के पास ने दर्जनों घातक हथियार बरामद किए गए हैं। सूत्रों ने बताया कि मूलुगू जिले के एसपी के नेतृत्व में सर्चिंग अभियान पर निकले सुरक्षा बलों को यह बड़ी कामयाबी मिली है। मूलूगु जिले के वाजेडु, वेंकटापुरम और कन्नईगुड़म क्षेत्रों से 20 नक्सली गिरफ्तार किए गए। इन नक्सलियों में एक डिवीजनल कमांडर, 5 एरिया कमांडर और 14 पार्टी सदस्य शामिल हैं। गिरफ्तार नक्सलियों से 3 इंसास रायफललें, 4 एसएलआर, एक लोकल राइफल, विस्फोटक, वाकीटॉकी व बड़ी मात्रा में नगदी रकम बरामद की गई है। इसके अलावा तेलंगाना पुलिस के समक्ष आठ नक्सलियों ने आत्मसमर्पण भी किया है। इन आत्मसमर्पित नक्सलियों को पुनर्वास योजना का लाभ दिया जाएगा। तेलंगाना पुलिस का दावा है कि यह नक्सलियों के शहरी नेटवर्क पर बड़ा प्रहार‌ है। सूत्रों ने बताया कि कर्रेगुट्टा आपरेशन के बाद से क्षेत्र के नक्सलियों पर दबाव बढ़ने से वे तेलंगाना जाकर गिरफ्तार हो रहे और आत्मसमर्पण कर रहे हैं।

डिप्टी सीएम शर्मा और वन मंत्री कश्यप को मेयर पाण्डेय ने भेंट की निगम बजट की प्रति

0

जगदलपुर महापौर संजय पाण्डे ने आज सुबह जगदलपुर सर्किट हाउस में प्रदेश के उप मुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री विजय शर्मा और वन मंत्री केदार कश्यप का स्वागत किया एवं उन्हें नगर निगम बजट की कॉपी सौंपी। इस अवसर पर एमआईसी सदस्य व पार्षदगण उपस्थित रहे।

चिंगावरम के शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि

0

जगदलपुर 17 मई 2010 को सुकमा जिले के चिंगावरम में नक्सलियों ने यात्री बस को बम से उड़ाते हुए 15 निर्दोष ग्रामीण यात्रियों और 16 पुलिस जवानों की हत्या कर दी थी। इस घटना से छत्तीसगढ़ राज्य के नागरिकों को गहरा आघात पहुंचा था, जो आज भी छत्तीसगढ़ की जनता को याद है कि कैसे नक्सलवादियों ने मासूम बच्चों सहित आदिवासी ग्रामीणों व पुलिस जवानों की निर्मम हत्या कर दी थी। चिंगावरम में उन सभी शहीदों को याद करते हुए आज शहीद स्मारक सिरहासार चौक जगदलपुर में श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

ऑपरेशन सिंदूर के सम्मान में निकली भव्य सिंदूर रैली तिरंगा यात्रा

0
  •  चारों ओर सेना के पराक्रम और भारतमाता की जय जयकार
  •  मेयर संजय पांडे के साथ तिरंगा लेकर उमड़ी भीड़ 

जगदलपुर नगर में आज देशभक्ति का ज्वार उमड़ पड़ा। चारों ओर भारत माता और सेना के शौर्य की जय जयकार सुनाई दे रही थी। हर हाथ में तिरंगा लहरा रहा था। महापौर संजय पाण्डेय के नेतृत्व में हजारों लोगों ने देश और सेना के प्रति एकजुटता दिखाई।

जगदलपुर के महापौर संजय पाण्डेय ने पहलगाम के आतंकी हमले के बाद भारतीय सेना द्वारा चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर के सम्मान में आज 17 मई को सिंदूर तिरंगा यात्रा का आयोजन किया था। शाम को शहीद स्मारक सिरहासार चौक जगदलपुर से प्रारंभ हुई सिंदूर तिरंगा यात्रा नगर के विभिन्न मार्गों का भ्रमण करते हुए दंतेश्वरी मंदिर के पास पहुंची। तिरंगा यात्रा में हर आयु वर्ग के लोग अपने अपने हाथ में तिरंगा लेकर शामिल हुए। तिरंगा यात्रा में महिलाएं, जनप्रतिनिधि, सामाजिक संगठनों के लोग, आम नागरिक, शासकीय कर्मचारीग, छात्र-छात्राएं, भूतपूर्व सैनिक एवं सुरक्षा बलों के लोग सैकड़ों की संख्या में शामिल हुए। यह यात्रा देश की एकता, अखंडता और सुरक्षा बलों के सम्मान में आयोजित की गई थी। तिरंगा यात्रा वास्तव में इतिहास रच गई। हर व्यक्ति में देशप्रेम का जज्बा और भारतीय सेना के प्रति सम्मान का भाव नजर आ रहा था। महिला सैन्य अधिकारी कर्नल सोफिया कुरैशी और व्योमिका सिंह द्वारा ऑपरेशन सिंदूर को सफलता पूर्वक अंजाम दिए जाए के कारण सिंदूर तिरंगायात्रा में महिलाओं की भारी भीड़ नजर आई। यात्रा के मार्ग में भारत माता और सेना के जय जयकार हो रही थी। तिरंगा यात्रा पर जगह जगह पुष्प वर्षा भी की गई। इस दौरान महापौर संजय पांडे ने कहा कि भारतीय सेना के वीर जवानों ने पहलगाम में हमारी माता बहनों के मांग का सिंदूर उजाड़ने वाले पाकिस्तानी आतंकवादियों के नौ बड़े ठिकाने उजाड़ डाले। हम सभी भारतीय सेना के सदैव ऋणी रहेंगे। हमारे वीर जवान देश की सीमाओं में कठिन से कठिन परिस्थितियों और प्रतिकूल मौसम में चौबीसों घंटे चौकस रहकर मां भारती की रक्षा करते हैं। हमारे जवान अपने घर परिवार से मीलों दूर रहकर, भूखे प्यासे रहकर भी पूरी रात ड्यूटी करते हैं तब कहीं जाकर हम सभी लोग सपरिवार चैन की नींद सो पाते हैं। ऐसे वीर जवानों को मेरा नमन है। छात्रा ओशिन अग्रवाल ने सेना के शूरवीरों के सम्मान में भावपूर्ण संबोधन देकर सबका दिल जीत लिया।

ऑपरेशन सिंदूर के सम्मान में भानपुरी में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, पूर्व सांसद दिनेश कश्यप हुए शामिल

0
  • ऑपरेशन सिंदूर हमारी सेना का शौर्य: कश्यप 

जगदलपुर गौरवशाली ऑपरेशन सिंदूर के समर्थन और सम्मान में आज भानपुरी नगर में भव्य तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। जहां नेशनल हाइवे स्थित संतोषी माता मंदिर से तिरंगा यात्रा प्रारंभ होकर भानपुरी नगर के विभिन्न वार्डों से गुजरी।राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत इस तिरंगा रैली ने नगरवासियों के दिलों में नया जोश और गर्व भर दिया।

सैकड़ों की संख्या में नगरवासी, युवा, महिलाएं, बच्चे और वरिष्ठजन हाथों में तिरंगा थामे भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारों के साथ नगर की सड़कों पर उतरे। यह आयोजन ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में भारतीय सेना के पराक्रम और बलिदान के समर्थन में किया गया था। रैली का नेतृत्व वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व सांसद दिनेश कश्यप ने किया। उन्होंने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि ऑपरेशन सिंदूर हमारी सेना की शौर्यगाथा है, और यह रैली राष्ट्र के प्रति हमारी निष्ठा और सम्मान की अभिव्यक्ति है। भानपुरी नगर में पहली बार किसी राष्ट्रवादी अभियान को लेकर इतना भव्य आयोजन देखने को मिला। जगह- जगह नागरिकों ने पुष्पवर्षा कर रैली का स्वागत किया और भारतीय सेना के समर्थन में अपनी एकजुटता दर्शाई। इस ऐतिहासिक आयोजन ने भानपुरी नगर को देशभक्ति की ऊर्जा से सराबोर कर दिया। वहीं यह रैली आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा भी बनेगी। इस अवसर पर प्रमुख रूप से जिला पंचायत अध्यक्ष वेदवती कश्यप, जनपद अध्यक्ष संतोष बघेल, रुपसिंह मंडावी, निर्देश दीवान, जमुना ठाकुर, विजय पांडे, प्रवीण सांखला, खितेश मौर्य, खुलेश्वर कश्यप, असगर खान, गौरव कश्यप,तुलसु कश्यप, रामप्रसाद मौर्य, कमलेश दीवान, जयमनी ठाकुर, किशन सेन, भूषण गुप्ता, ओमप्रकाश कश्यप, आसमन बघेल, लक्ष्मी बैद, रमेश दीवान, माता बहनों सहित भारी संख्या में नगरवासी तिरंगा यात्रा में शामिल हुए।

ऑपरेशन सिंदूर’ के समर्थन में भानपुरी में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, पूर्व सांसद दिनेश कश्यप हुए शामिल

0
  • ऑपरेशन सिंदूर हमारी सेना की शौर्यगाथा है – पूर्व सांसद दिनेश कश्यप

भानपुरी, जगदलपुर गौरवशाली ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के समर्थन में आज भानपुरी नगर में भव्य तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। जहां नेशनल हाइवे स्थित संतोषी माता मंदिर से तिरंगा यात्रा प्रारंभ होकर भानपुरी नगर के विभिन्न वार्डों से गुजरी। राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत इस तिरंगा रैली ने नगरवासियों के दिलों में नया जोश और गर्व भर दिया।

सैकड़ों की संख्या में नगरवासी – युवा, महिलाएं, बच्चे और वरिष्ठजन हाथों में तिरंगा थामे, “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम्” के नारों के साथ नगर की सड़कों पर उतरे। यह आयोजन ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में भारतीय सेना के पराक्रम और बलिदान के समर्थन में किया गया था। रैली का नेतृत्व वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व सांसद श्री दिनेश कश्यप ने किया। उन्होंने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि ऑपरेशन सिंदूर हमारी सेना की शौर्यगाथा है, और यह रैली राष्ट्र के प्रति हमारी निष्ठा और सम्मान की अभिव्यक्ति है।

भानपुरी नगर में पहली बार किसी राष्ट्रवादी अभियान को लेकर इतना भव्य आयोजन देखने को मिला। जगह-जगह नागरिकों ने पुष्पवर्षा कर रैली का स्वागत किया और भारतीय सेना के समर्थन में अपनी एकजुटता दर्शायी।

इस ऐतिहासिक आयोजन ने भानपुरी नगर को देशभक्ति की ऊर्जा से सराबोर कर दिया। वहीं यह रैली आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा भी बनेगी।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती वेदवती कश्यप, जनपद अध्यक्ष संतोष बघेल, रुपसिंह मण्डावी, निर्देश दिवान, जमुना ठाकुर, विजय पांडे, प्रवीण सांखला,खितेश मौर्य, खुलेश्वर कश्यप, असगर खान, गौरव कश्यप,तुलसु कश्यप, रामप्रसाद मौर्य, कमलेश दिवान, जयमनी ठाकुर, किशन सेन, भूषण गुप्ता, ओमप्रकाश कश्यप, आसमन बघेल, लक्ष्मी बैद, रमेश दिवान, माता बहनों सहित भारी संख्या में नगरवासी भव्य तिरंगा यात्रा में शामिल हुए।

कवासी लखमा के करीबी कांग्रेस नेता तामो के घर पर एसीबी और ईओडब्ल्यू का छापा

0
  •  प्रदेश कांग्रेस के सचिव हैं राजकुमार तामो 

जगदलपुर कांग्रेस सरकार के दौरान हुए छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाले के तार बस्तर संभाग के सुकमा जिले के बाद अब दंतेवाड़ा जिले से भी जुड़ गए हैं। एंटी करप्शन ब्यूरो व ईओडब्ल्यू की टीम ने शनिवार को दंतेवाड़ा के कांग्रेस नेता राजकुमार तामो के निवास पर दबिश दी।

दंतेवाड़ा के कुम्हाररास स्थित राजकुमार तामो के मकान में सुबह 9 बजे यह टीम पहुंची। कांग्रेस प्रदेश सचिव राजकुमार तामो शराब घोटाला मामले में जेल में बंद पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा के करीबी माने जाते हैं। एसीबी और ईओडब्ल्यू की टीम ने पूर्व मंत्री कवासी लखमा के बयान के आधार पर सर्च वारंट होने का हवाला देकर जांच की बात कही। इसके बाद जमीन रजिस्ट्री व अन्य दस्तावेजों को लेकर फोटोकॉपी करवाने भेजा। उसके बाद राजकुमार तामो से घंटों पूछताछ भी की गई। इस मामले में राजकुमार तामो ने बताया कि उन्हें बेवजह परेशान किया जा रहा है। उनके खुद के कुछ वाहनों के कई इंस्टालमेंट फाइनेंस कंपनियों में ओवरड्यू चल रहे हैं।

MOST POPULAR

HOT NEWS