City Media - Page 454 of 1854 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 454

सरस्वती शिशु मंदिर कोंटा में शिशु वाटिका का लोकार्पण

0
  • शिशु मंदिर में दी जाती है संस्कारों की शिक्षा: राणा

जगदलपुर बस्तर संभाग के सुकमा जिले की आध्यात्मिक नगरी कोंटा में वर्षो बाद एकबार फिर सरस्वती शिशु मंदिर शिक्षण संस्था में स्थानीय निवासियों ने रूचि दिखाई है। वर्ष 1995 से संचालित सरस्वती शिशु मंदिर कोंटा बीते कुछ वर्षो से काफी उपेक्षित रहा। एकबार फिर से इस संस्था मे कुछ नए प्रयासों की शुरुआत की जा रही है। आज कोंटा नगर के सरस्वती शिशु मंदिर में शिशु वाटिका का शुभारंभ सरस्वती शिशु मंदिर कंगोली जगदलपुर एवं जागृति मंडल रायपुर के अध्यक्ष कुंवर राज बहादुर सिंह राणा एवं रामराजा मनोज देव विभाग प्रभारी एवं अध्यक्ष सरस्वती शिशु मंदिर सुकमा के हाथों हुआ।

इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित करते कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कुंवर राज बहादुर सिंह राणा ने कहा कि आप हमें अबोध बालक दें, हम आपको सुयोग्य नागरिक देंगे। भैया, बहनों के सर्वांगीण विकास में विद्या भारती का प्रेरक एवं अनोखा प्रयास है यह शिशु वाटिका। यह विद्या भारती की अमूल्य धरोहर है।सुसंस्कारित, सुव्यवस्थित एवं गुणवत्तायुक्त शिक्षा ही सरस्वती शिशु मंदिर योजना को विश्व के कोने- कोने तक ले जा रही हैं। शिक्षा के क्षेत्र में हमें अपने मातृ संगठन, विद्या भारती, सरस्वती शिक्षा परिषद व समाज का सराहनीय सहयोग प्राप्त हो रहा है। आपके आत्मीय एवं प्रेरक सहयोग से हम शिक्षा जगत में ऊंचाई पर पहुंच रहे हैं। कार्यक्रम मे उपस्थित सरस्वती शिशु मंदिर सुकमा के अध्यक्ष मनोज देव ने कहा की शिशु वाटिका बच्चों की पढ़ाई के साथ-साथ उनके सर्वांगीण विकास के लिए एक अभिनव प्रयास है।सरस्वती शिशु मंदिर में शिक्षा के साथ-साथ संस्कार की शिक्षा को सर्वोपरि रखा जाता है। अनुशासित एवं व्यावहारिक जीवन जीने का ज्ञान देने वाला एकमात्र विद्यालय है सरस्वती शिशु मंदिर। इस अवसर पर खंड संघचालक सीएच राज शेखर प्राचार्य वेदमाता कालेज, जगदलपुर से  तिवारी, समिति के अध्यक्ष पी. गणेश, व्यवस्थापक गिरीश, सचिव वी.नरेश, कोषाध्यक्ष टी. वेंकटेश राव, समिति के सदस्य सुभाष चतुर्वेदी, आर. मुरली, जी. वेंकट रमन्ना रेड्डी, जी. गंगाचलम, उदयराज सिंह, जेट्टी रामाराव, पी. रामडू, जी. विजय लक्ष्मी रेड्डी, पी. कृष्ण कुमारी, अन्नू घोष, टी. श्रीनिवास वासु, वेट्टी अनिल, नीली सतीश, नीली वंशी, सुनील, अरविंद गुप्ता, किरण, मनीष, संस्था के आचार्य, दीदियां, और कोंटा के गणमान्य नागरिक उपस्तिथ थे।

शहर में डोर टू डोर कचरा संग्रहण के कार्य में आया बेहतर सुधार

0
  • जगदलपुर में डेढ़ गुना बढ़ गया गार्बेज कलेक्शन
  • कचरा संग्रहण में नागरिकों का मिल रहा पूरा सहयोग

जगदलपुर नगर पालिक निगम जगदलपुर प्रशासन द्वारा शहर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने के उद्देश्य से लगातार कार्ययोजना बनाकर शहर को कचरा मुक्त बनाने की दिशा में कार्य कर रहा है। स्वच्छता सर्वेक्षण 2024 में बेहतर रैंकिंग के लिए नगर निगम प्रशासन द्वारा टीमवर्क के साथ साफ सफाई व्यवस्था का सदृढ़ किया जा रहा है ।

इस वर्ष के स्वच्छता सर्वेक्षण को लेकर नगर निगम शहर की साफ-सफाई एवं शहर के वार्डों में डोर टू डोर कचरा संग्रहण पर विशेष कार्य कर रहा है। डोर टू डोर कचरा संग्रहण विगत वर्ष 60 प्रतिशत से 65 प्रतिशत तक हो रहा था। जिस पर निगम प्रशासन ने बेहतर कार्य करते हुए वर्तमान में डॉट टू डोर कचरा संग्रहण को 94 प्रतिशत से 98 प्रतिशत तक पहुंचा दिया है। सभी के अथक प्रयास से डोर टू डोर कचरा संग्रहण कार्य में बेहतर सुधार हुआ है। वहीं विगत वर्ष स्वच्छता सर्वेक्षण के पूर्व डोर टू डोर कचरा कलेक्शन हेतु 35 ऑटो एवं 9 ट्राइसाइकिलों के द्वारा किया जा रहा था तथा शहर के कई वार्डो में 1 आटो से 2 वार्डो को कवर किया जाता था। जिससे कई वार्डो के बहुत सारे घरों से कचरा कलेक्शन बराबर नही हो पा रहा था। शहर के व्यवसायिक क्षेत्रों एवं होटलों का कचरा कलेक्शन हेतु उचित प्रबंध नहीं था। सितंबर 2023 के बाद से डोर टू डोर कलेक्शन को बेहतर करने को लेकर कार्ययोजना के साथ डोर टू डोर कचरा सलेक्शन करने की कार्रवाई में काफी सुधार हुआ। वार्ड के कुछ क्षेत्र छूट रहे हैं उस पर भी कार्य चल रहा है। वर्तमान में शहर के सभी 48 वार्डो में डोर टू डोर वाहनों, 13 ट्राइसाइकिलों और 4 ई-रिक्शा के द्वारा शहर में कचरा कलेक्शन हो रहा है। शहर के बड़े क्षेत्रफल वाले वार्डों में टिप्पर द्वारा 2 से 3 ट्रिप तक कचरा कलेक्ट किया जा रहा है। साथ ही जिस वार्ड में डोर टू डोर कचरा गाड़ी खराब हो जाती है उन वार्डों में ई-रिक्शा भेजा जाता है। जिससे कि वार्ड में कचरा संग्रहण का कार्य न रुके। डोर टू डोर कचरा संग्रहण में बेहतर कार्य योजना पर कार्य करने से शहर में डॉट टू डोर कचरा कलेक्शन में भारी सुधार हुआ है शहर के व्यवसायिक क्षेत्र मेन रोड़, पैलेस रोड़, गोलबाजार, हाई स्कूल रोड तथा अन्य क्षेत्रों के लिए प्रतिदिन शाम को टिप्पर और शहर के होटलों के लिए निगम प्रशासन ने ट्रैक्टर की व्यवस्था की है। डोर टू डोर कचरा कलेक्शन के कारण शहर में मुक्कड़ों की संख्या काफी कम हुई है। साथ ही शहर के वार्डों में भी मुक्कड़ों की संख्या काफी कमी आई है। विधायक किरण देव के मार्गदर्शन, महापौर और अन्य जनप्रतिनिधियों के समन्वय से इस बार स्वच्छ सर्वेक्षण रैंकिंग में सुधार हेतु कार्ययोजना के साथ प्रयास जारी है।

हर व्यक्ति एक पेड़ लगाए, तो हरियाली से आच्छादित हो उठेगा दल्ली राजहरा शहर : राकेश द्विवेदी

0
  • खनिज नगरी में एक पेड़ मां के नाम अभियान

दल्ली राजहरा भाजपा मंडल अध्यक्ष राकेश द्विवेदी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं द्वारा कालीबाड़ी मंदिर परिसर में पौधरोपण किया गया। भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष राकेश द्विवेदी की नेतृत्व में दल्ली राजहरा की कालीबाड़ी में “एक पेड़ मां के नाम” कार्यक्रम के तहत वृक्षारोपण किया गया l मंडल अध्यक्ष राकेश द्विवेदी ने कहा कि पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए हमें पेड़ अवश्य लगाना चाहिए। यदि हर व्यक्ति मन में यह ठान ले कि हर वर्ष मैं एक पेड़ अवश्य लगाऊंगा, तो देश में प्रतिवर्ष करोड़ों पेड़ मानव द्वारा यूं ही लग जाएंगे। हरे भरे पेड़ मन को तो सुकून देते ही हैं, साथ ही बढ़ते तापमान में भी पेड़ों की वजह से कमी आती है।

पेड़ों की वजह से पर्यावरण संतुलन बनाने में मदद मिलती है। हमारा यह कार्यक्रम “एक पेड़ मां के नाम ” हमेशा चलता रहेगा। मैं राजहरा के हर व्यक्ति से निवेदन करता हूं कि आप भी पेड़ लगाकर पर्यावरण बचाने में अवश्य मदद करें।वृक्षारोपण में राजहरा भाजपा मंडल अध्यक्ष राकेश द्विवेदी, महामंत्री मदन मायती , महेंद्र सिंह गुड्डू, उपाध्यक्ष सुजीत झा, मंत्री रमेश गुर्जर, निलेश श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष रमेश जैन, पूर्व जिला कोषाध्यक्ष सुदेश सिंह, विश्वकर्मा न्याय योजना के जिला अध्यक्ष सुरेश जायसवाल, प्रदेश कार्य समिति सदस्य महेंद्र पिपरे, अल्पसंख्यक मोर्चा के नगर अध्यक्ष बंटी चोपड़े, कालीबाड़ी मंदिर सदस्य गौतम बेरा, विश्व हिंदू परिषद के नगर अध्यक्ष शंकर साहू, मातृशक्तियों में नंदा पसीने, उमा साहू, कुमारी रावटे और अन्य भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

अभाविप ने स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर निकाली बाइक रैली, मनाया स्थापना दिवस

0
  • हमारे लिए राष्ट्रहित ही है सर्वोपरि : शैलेष ध्रुव

जगदलपुर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद फायर ब्रांड भगवाधारी छात्र संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का स्थापना दिवस पर 9 जुलाई को पीजी कॉलेज जगदलपुर में स्वामी विवेकानंद जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर एवं बाइक रैली निकालकर मनाई गई।

बाइक रैली पीजी कॉलेज चौक पर स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा के माल्यार्पण के पश्चात अग्रसेन चौक, शहीद पार्क, एसबीआई चौक से होती हुई माई दंतेश्वरी मंदिर के प्रांगण पर समाप्त हुई। अभाविप के प्रदेश सहमंत्री एवं बस्तर जिला संयोजक शैलेष ध्रुव ने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने 1948 में अपना कार्य प्रारंभ किया था, जो बाद में 9 जुलाई 1949 को विधिवत पंजीबद्ध छात्र संगठन बनी। परिषद की स्पष्ट धारणा है कि छात्रों के सामने देश सर्वोपरि हो एवं उनके सारे क्रियाकलाप देश के हितार्थ ही चलाएं जाएं। विद्यार्थी परिषद विश्व का सबसे बड़ा छात्र संगठन हैं। इसकी स्थापना छात्र हित और छात्रों को उचित दिशा देने के लिए की गई है। परिषद का घोष वाक्य है ज्ञान, शील और एकता। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की स्थापना का मूल उद्देश्य राष्ट्र के पुनर्निर्माण में युवाओं की भागीदारी बढ़ाना है। विद्यार्थी परिषद के अनुसार छात्रशक्ति ही राष्ट्रशक्ति है। राष्ट्र के पुनर्निर्माण के लिए छात्रों में राष्ट्रवादी चिंतन को जगाना ही अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का मूल उद्देश्य है। युवा छात्र शक्ति का यह प्रतिनिधि संगठन है। अभाविप का नारा है – छात्र शक्ति, राष्ट्रशक्ति। वैसे अभाविप का आधिकारिक सूत्र वाक्य है ज्ञान, शील, एकता और यही परिषद की विशेषता है। इस संगठन में कोई मैं नहीं होता है हम की भावना से कार्य किया जाता है। जो विश्व का एकमात्र सामाजिक छात्र संगठन है। इस दौरान अश्विन पिल्ले, गौरव भवानी, अचिंत्य शर्मा, निशांत, दीपक, करण बघेल, मनीष मिश्रा, मनीष बैस, निखिल, राजकमल, पुनव, कुंजाम, दिव्यराज राणा समेत अभाविप के अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

दल्ली राजहरा मंडल भाजपा ने आयोजित किए विविध कार्यक्रम

0
  • मंडल अध्यक्ष द्विवेदी के नेतृत्व में रोपे गए पौधे

दल्लीराजहरा डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्मृति दिवस 23 जून एव जन्म दिवस 6 जुलाई तक भारतीय जनता पार्टी दल्लीराजहरा द्वारा जिला, मंडल एवं बूथ स्तर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। भाजपा मंडल अध्यक्ष राकेश दिवेदी ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के आव्हान पर प्रदेश भाजपा की कार्य योजना अनुसार 23 जून को जिले के सभी बूथों पर डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के छायाचित्र पर पुष्पाजंलि अर्पित की गई। सार्वजनिक स्थान पर प्रतिमा पर माल्यार्पण तथा उनके विचार त्याग एवं बलिदान पर व्याख्यान आयोजित किए गए।

जिला एवं मंडल स्तर पर डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचार एवं प्रेरणा से संबंधित विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। साथ ही मंदिर परिसर की साफ सफाई भी की गई। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा द्वारा शुरू किए गए एक पेड मां के नाम अभियान पर्यावरण को बचाने के लिए देशवासियों से पेड़ लगाने की अपील की गई। पीएम मोदी ने मन की बात के 111वें एपिसोड में विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर एक पेड़ मां के नाम अभियान शुरू किया था। इस दौरान दल्लीराजहरा भाजपा मंडल के कार्यकर्ताओं ने मंदिर परिसर में पौधारोपण किया। पौधा रोपण के दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष राकेश द्विवेदी ने कहा कि एक पौधा मां के नाम के तहत सभी एक पौधा अवश्य लगाएं और पौधा लगाने के साथ उस पौधे का संरक्षण भी करें। क्योंकि पेड़ ही हमारे जीवन के आधार हैं।इसका महत्व समझना आवश्यक है। पेड़ों के दम से ही हमारी जलवायु सुरक्षित व संरक्षित रहती है। उपस्थित सभी भाजपा कार्यकर्ताओं ने आंवला, बेल, अशोक, नीम व अन्य प्रजातियों के पौधों का रोपण किया। इस दौरान भाजपा पदाधिकारी सुदेश सिंग, मंडल अध्यक्ष राकेश द्विवेदी, मंडल महामंत्री महेंद्र सिंह, मदन माईती, महेंद्र पिपरे, सुजीत झा, बंटी चोपडे, रमेश गुजर, शंकर साहू, उषा साहू, कुमारी रावटे, नंदा पसीने, गौतम बेहरा, गौतम बॉस, कनक बेनर्जी, निलेश श्रीवास, बीरेंद्र साहू, इमरान, रमेश जैन, वीरेंद्र साहू एवं बड़ी संख्या में आम नागरिक उपस्थित थे।

डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्मृति दिवस पर पौधा रोपण किया गया

0

दल्लीराजहरा – डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्मृति दिवस 23 जून एव जन्म दिवस 6 जुलाई तक भारतीय जनता पार्टी दल्लीराजहरा द्वारा जिला एवं मंडल स्तर एंव बूथेा पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किया गया । भाजपा मंडल राकेश दिवेदी द्वारा बताया कि भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के आव्हान पर प्रदेश भाजपा की कार्य योजना अनुसार 23 जून को जिले के सभी बूथों पर डॉ. श्यामप्रसाद मुखर्जी जी के छायाचित्र पर पुष्पाजंलि सार्वजनिक स्थान पर प्रतिमा पर माल्यार्पण तथा उनके विचार त्याग एवं बलिदान पर व्याख्यान आयोजित किए जायेंगे। जिला एवं मंडल स्तर पर डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचार एवं प्रेरणा से संबंधित विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया । साथ ही मंदिर परिसर का साफ सफाई भी किया गया ।

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा द्वारा शुरू किया गया एक पेड मां के नाम अभियान पर्यावरण को बचाने के लिए देशवासियों से पेड़ लगाने की अपील किया | पीएम मोदी ने मन की बात के 111वें एपिसोड में विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर एक पेड़ मां के नाम  अभियान शुरू किया | इस दौरान दल्लीराजहरा भाजपा मंडल के कार्यकर्त्ता द्वारा मंदिर परिसर में पौधारोपण किया गया । पौधा रोपण के दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष द्वारा कहा गया कि एक पौधे मां का नाम के तहत सभी एक पौधा अवश्य लगाएं साथ पौधे लगाने के साथ उस पौधे का संरक्षण भी करे व ही जीवन है, इसका महत्व समझना आवश्यक हैं|

पेडो के कारण हमारा जलवायु सुरक्षित व संरक्षित रहता हैं । उपस्थित सभी भाजपा कार्यकर्त्तायों ने अलग – अलग प्रजातियो के पौधेरोपण किया । आंवला, बेल, अशोक, नीम व अन्य प्रजातियों के पौधों का रोपण किया गया । इस दौरान उपस्थित भाजपा पदाधिकारी सुदेश सिंग, मंडल अध्यक्ष राकेश द्विवेदी मंडल महामंत्री महेन्द्र सिग मदन माईती, महेन्द्र पिपरे , सुजित झा, बंटी चोपडे, रमेश गुजर, शंकर साहू उषा साहू,कुमारी रावटे, नंदा पसीने, गौतम बेहरा, गौतम बॉस कनक बेनर्जी निलेश श्रीवास्व, बीरेन्द्र साहू, इमरान रमेश जैन विरेन्द्र साहू एवं नगरवासी उपस्थित थे ।

शौचालय धसका, हैंडपंप से निकलते हैं केंचुए, भवन है जर्जर, ये हाल है झिटकागुड़ा की प्राथमिक शाला का

0
  •  नौनिहालों के भविष्य से हो रहा है सरेआम खिलवाड़ 

-अर्जुन झा-

बकावंड स्कूल के हैंडपंप से पानी के साथ केंचुए निकलते हैं, शौचालय धसक गया है, भवन जर्जर हो चला है। ऐसे हालातों के बीच पढ़ाई किस हद तक हो पाती होगी, अंदाजा लगाया जा सकता है। मगर मजबूरी है, गांव में कोई दूसरा विकल्प नहीं है। मजबूरी में ऐसे हालातों के बीच बच्चे पढ़ाई कर रहे हैं। यह कहानी है बकावंड विकासखंड की ग्राम पंचायत कोरटा के आश्रित ग्राम झिटकागुड़ा की सरकारी प्राथमिक शाला का। लंबे रिफ्रेशमेंट के बाद विद्यार्थी और शिक्षक शिक्षिकाएं दुगुनी ऊर्जा के साथ शालाओं में अध्ययन अध्यापन में लग गए हैं। स्कूलों में रौनक लौट आई है। मगर झिटकागुड़ा की प्राथमिक शाला के बच्चों के चेहरों पर आज भी बेबसी झलक रही है। दरअसल इस स्कूल में न पीने के पानी का इंतजाम है, न बच्चों और स्टॉफ के लिए शौचालय का। भवन जरूर है, मगर उसकी भी हालत कुछ ठीक नहीं है। दीवारें दरक रही हैं, छत भी कमजोर है। शौचालय का सेफ्टीक टैंक धसक गया है।

दीवार टूट गई है।नया सेफ्टीक टैंक बनाने से शौचालय छोटा हो जाएगा और उसकी उपयोगिता नहीं रहेगी। इसलिए नया शौचालय बनाया जाना ही बेहतर होगा। वहीं हैंडपंप को पिछले साल से बंद कर दिया गया है। क्योंकि हैंडपंप से पानी के साथ जिंदा और मरे हुए केंचुए निकलते थे और पानी में आयरन की मात्रा ज्यादा थी।बच्चों को पीने के पानी का इंतजाम दूर जाकर करना पड़ता है। शाला भवन की मरम्मत के लिए 3 लाख 2 हजार रुपए की स्वीकृति मिली थी। मगर इस राशि से मरम्मत के नाम पर बाहरी एवं भीतरी दीवारों के रंग रोगन पुट्टी जैसे मामूली कार्य कराकर राशि हजम कर ली गई। भवन की दशा को देखते हुए प्रधान पाठक ने मरम्मत के लिए आवेदन दिया था।ग्राम पंचायत के सरपंच सचिव मरम्मत न कराकर हल्के फुल्के काम करा दिए।सचिव अब कह रहे हैं कि नया बोर कराकर मोटर लगवाएंगे, शौचालय की मरम्मत करा देंगे। शिक्षा विभाग के बीआरसी को इस स्कूल की हालत के बारे में पता ही नहीं है। उनका कहना है कि उनके पास कोई शिकायत नहीं पहुंची है।

श्री अंजनेश्वर व्यायामशाला का हुआ लोकार्पण

0
  • शहर का विकास अनवरत जारी रहेगा: किरण देव
    जगदलपुर डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी वार्ड में श्री अंजनेश्वर व्यायाम शाला का लोकार्पण भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व विधायक किरण देव एवं महापौर सफीरा साहू द्वारा फीता काटकर किया गया। व्यायाम शाला लोकार्पण में वन विकास निगम के पूर्व अध्यक्ष श्रीनिवास राव मद्दी, वार्ड पार्षद एवं प्रदेश प्रवक्ता संजय पांडे उपस्थित थे।
    लोकार्पण के दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व विधायक किरण देव ने कहा कि श्यामा प्रसाद मुखर्जी वार्ड वासियों के लिए अत्यंत सुखद पल है कि अंजनेश्वर देवालय में व्यायाम शाला का लोकार्पण किया जा रहा है। महापौर निधि से व्यायाम शाला सामग्री क्रय किया गया है। श्री देव ने कहा शहर का विकास अनवरत जारी रहेगा, जनमानस को मूलभूत सुविधाएं देना हमारा कर्तव्य है। शहर का चहुमुखी विकास किया जाएगा। वही विधायक किरण देव ने वार्ड पार्षद संजय पांडे एवं वार्ड वासियों की मांग पर वार्ड में 15 लाख रुपए की लागत से पेवल ब्लाक विधायक निधि से लगाने की घोषणा की।

महापौर सफीरा साहू ने व्यायाम शाला के लोकार्पण अवसर पर सभी वार्ड वासियों को शुभकामनाएं देते व्यायाम शाला के अतिरिक्त सामग्री के लिए महापौर निधि से और 2 लाख देने की घोषणा की।उन्होने कहा कि शहर विकास के लिए जो कुछ भी अच्छा होगा, वह लगातार करती रहेंगी। विदित हो कि पूर्व में महापौर सफीरा साहू द्वारा इस व्यायामशाला के लिए छह लाख रुपये की लागत से व्यायाम सामग्री प्रदाय कीं गई थी। वार्ड पार्षद संजय पांडे ने स्वागत उद्बोधन देते हुए विधायक किरण देव से वार्ड विकास के संबंध में राशि की मांग की, जिस पर विधायक ने विधायक निधि से राशि देने की घोषणा की। साथ ही महापौर ने व्यायाम सामग्री के लिए भी अतिरिक्त राशि देने की घोषणा की। जिसके लिए श्री संजय पांडे ने अतिथियों का आभार व्यक्त करते वार्ड वासियों की ओर से धन्यवाद ज्ञापित किया।

उन्होंने कहा कि विधायक एवं महापौर ने जब जब इस वार्ड को ज़रूरत पड़ी आवश्यक संसाधन हेतु पर्याप्त राशि की अनुशंसा की है। व्यायाम शाला के साथ साथ उन्होने मोहन नगर में पार्क में भी ओपन जिम लगाने हेतु 12 लाख रुपये की स्वीकृति पूर्व में ही प्रदान कर दी थी। जिसके लिए वह दोनों अतिथियों का सदस्य आभार व्यक्त करते हैं। इस दौरान नगर भाजपा अध्यक्ष सुरेश गुप्ता, आर्येंद्र आर्य, एमआईसी सदस्य भारती श्रीवास्तव, त्रिवेणी रंधारी, युवा मोर्चा जिलाद्यक्ष अविनाश श्रीवास्तव, लक्ष्मण झा, अभिषेक तिवारी, पंकज आचार्य, अनिल लुककड़, सुप्रियो मुखर्जी, रंगा राव, शुभ्रा दास, राजेश महावर, मुन्नी देवी सिंह, नीलिमा साहा, अनीता कुंडू, अजय बेशरा, बुधराम कश्यप, भुवन बघेल, सुकुमार धर एवं, अंजनेश्वर नव युवक मंडल समिति की ओर से गोविंद वर्मा ,प्रकाश शिंदे,अनिल ठाकुर, राहुल वर्मा,अमर वर्मा राकेश साहू जितेंद्र वर्मा राकेश पटेल जगदीश भारती टिंकू,निर्मला देवनाथ, विद्या राज, शैलजा वर्मा, हेमू, दीपा, कमला, मानती, प्रतिभा वर्मा ज्योति वर्मा एवं काफी संख्या में वार्वासी उपस्थित थे ।

भाजपा का मतदाता आभार समारोह छलावा, छः माह में ही जनता का हुआ भाजपा से मोहभंग: जावेद खान

0
  • आभार-अभिनंदन समारोह से मतदाता नदारद, सिर्फ कार्यकर्ताओं की भीड़ 
    जगदलपुर युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता जावेद खान ने भाजपा के मतदाता आभार एवं अभिनंदन समारोह को अपने मुंह मियां मिट्ठू की संज्ञा देते हुए इसे जनता के साथ धोखा और छलावा करार दिया है।
    जावेद ने कहा है कि मात्र छः माह में ही छत्तीसगढ़ और बस्तर की जनता भाजपा एवं साय सरकार पर विश्वास कर खुद को छला हुआ महसूस कर रही है। आज प्रदेश की जनता की जिंदगी पटरी से उतर चुकी है। न महंगाई कम होने का नाम ले रही न साय सरकार जनता को राहत देने का काम कर रही है। प्रदेश में आदिवासी समाज, सतनामी समाज और मुस्लिम समाज अपने साथ हो रही ज्यादती के खिलाफ सड़कों पर है फिर क्यों भाजपा अपने मुंह मियां मिट्ठू बन रही है। जावेद ने कहा एक तरफ चुनाव में भाजपाई जनता को मुफ्त बिजली की गारंटी देते हैं दूसरी तरफ विद्युत दरों में बेतहाशा वृद्धि करते हैं। एक तरफ 24 घंटे बिजली देने का वादा करते हैं दूसरी तरफ बिजली कटौती में अग्रणी रहते हैं। प्रदेश को अपराध मुक्त बनाने की बात करते हैं और सरकार बनाते ही जघन्य अपराध करने वालों को संरक्षण देते हैं। उनके समर्थन में बयानबाजी करते हैं उन्हें बचाने रैली निकालते हैं। रायपुर और पूरे छत्तीसगढ़ में आज अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। कहीं महिलाओं का चीरहरण तो कहीं चाकू की नोक पर लूटपाट, कहीं आगजनी तो कहीं चाकूबाजी की घटनाएं आम हो चली है। साय सरकार के आरआई पटवारी बेखौफ कुठाराघात कर रहे हैं तो कहीं माॅब लिंचिंग जैसी घटनाएं छत्तीसगढ़ को शर्मशार कर रही हैं और छत्तीसगढ़ अपराधगढ़ बन चुका है।
    छत्तीसगढ़ की जनता भाजपा के दिखाए अमृत काल के झांसे में आकर आज खुद को ठगा हुआ महसूस कर रही है।नगर सरकारों में बेजा कब्जा कर नगर निगम से लेकर नगर पंचायतों को हथियाने वाली भाजपा आज शहरों से लेकर कस्बों तक अव्यवस्था और गंदगी फैलाने का कार्य कर रही है। भाजपा को मतदाताओं का आभार एवं अभिनंदन समारोह करने की बजाय आत्मचिंतन शिविर का आयोजन करना चाहिए।उन्हें यह फिक्र करनी चाहिए कि जिस जनता ने उन्हें भरपूर मतदान कर सरकार बनाने का अवसर दिया किया उस जनता को कैसे राहत पहुंचा सकते हैं, उस जनता की कैसे सेवा कर सकते हैं। परंतु भाजपा के नेता सत्ता के नशे में चूर होकर यह भी आंकलन नहीं लगा पा रहे कि जिस मतदाता के लिए वो आभार एवं अभिनंदन समारोह आयोजित कर रहे हैं हैं उसमें मतदाता तो दूर-दूर तक नज़र नहीं आ रहा वहां तो भाजपा के कार्यकर्ताओं को ही मतदाता बनाकर बिठाया जा रहा है और अपने मुंह मियां मिट्ठू बनने का कार्य भाजपा कर रही है।

जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य ने शहर में बढ़ते अपराधों को लेकर पुलिस अधीक्षक से की भेंट

0
  • नाकाम थानेदारों को हटाने की मांग रखी मौर्य ने
    जगदलपुर बस्तर जिला शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुशील मौर्य के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जगदलपुर शहर में आएदिन बढ़ रही आपराधिक घटनाओं को लेकर पुलिस अधीक्षक शलभ सिन्हा से मुलाकात कर चर्चा की।
    शहर जिलाध्यक्ष सुशील मौर्य ने कहा कि जगदलपुर में आपराधिक घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। शहर में चोरी, खुलेआम मारपीट, जुआ, अवैध शराब, लूटपाट, चाकूबाजी जैसे अन्य अपराधों के ग्राफ में दिन प्रतिदिन बढ़ोत्तरी हो रही है। अपराधियों में पुलिस का डर खत्म हो चुका है। वह बेखौफ होकर आपराधिक वारदात को अंजाम दे रहे हैं और खुलेआम घूम रहे हैं। इसके चलते लोगों में पुलिस के प्रति विश्वास का कम हो रहा है। लोग खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। मौर्य ने मांग की है कि पुलिस अपराधियों पर शिकंजा कसे, जिससे अपराधियों में पुलिस का खौफ पैदा हो सके। साथ ही मौर्य ने शहर के थानों में बेहतर व मजबूत थाना प्रभारी को नियुक्त करने का आग्रह पुलिस अधीक्षक शलभ सिन्हा से किया। ताकि शहर में शांति बहाल हो सके। अन्यथा ऐसे थाना प्रभारी को हटाकर मजबूत प्रभारी को लाने हेतु मांग की। पुलिस अधीक्षक ने सभी बातों पर जल्द से जल्द समाधान निकालने हेतु आश्वस्त किया। इस दौरान रामशंकर राव, वेंकट राव, प्रशांत जैन, अजय बिसाई, असीम सूता, अभिषेक नायडू, जॉर्ज टोप्पो, अभिषेक गुप्ता, विशाल खंबारी आदि मौजूद थे।

MOST POPULAR

HOT NEWS