City Media - Page 669 of 1859 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 669

बजावंड के लोगों के लिए बेमानी हो गई है आजादी

0
  • 76 साल बाद भी सुविधाओं से वंचित है बजावंड पंचायत

अर्जुन झा

 बकावंड स्वतंत्रता के 76 वर्ष पूरे होने पर देश जहां आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है, वहीं आज भी बस्तर जिले के कई गांव ऐसे हैं, जहां के बाशिंदे समस्याओं की गुलामी से जकड़े हुए हैं। बकावंड विकासखंड की ग्राम पंचायत बजावंड के लिए भी आजादी बेमानी हो गई है। यहां सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा, चिकित्सा, पीएम आवास जैसी मूलभूत सुविधाएं तक नहीं पहुंच सकी हैं।

ग्राम पंचायत बजावंड के आश्रित ग्राम पनका पारा वह बदनसीब गांव है, जहां की जमीन विकास की किरण के लिए तरस रही है। ओड़िशा राज्य की सीमा से लगे पनका पारा गांव के लोग विकास की मुख्यधारा से कोसों दूर हैं।जनपद पंचायत मुख्यालय बकावंड से करीब 25 किमी दूर ग्राम पंचायत बजावंड के आश्रित पनका पारा गांव के लोग कई साल से समस्याओं से जूझते आ रहे हैं। उन्हें मताधिकार तो मिला हुआ है, लेकिन उनके वोटों के दम पर विधायक, सरपंच बनने वाले लोग निजी हित में इतने व्यस्त हो गए हैं कि उन्हें इन ग्रामीणों के दुख दर्द से कोई वास्ता नहीं रह गया है। चुनाव जीतने के बाद सरपंच, विधायक, सांसद को इस गांव की बेहतरी के लिए समय नहीं मिलता। गांव के ऐसे हालात यकायक नहीं बने हैं, बल्कि आजादी के बाद से ही उपेक्षा का दंश इस गांव के लोग सहते आ रहे हैं।

पनका पारा के ग्रामीण सरस्वती झाली, हेमबती नेताम, गोमती आदि ने ग्राम पंचायत के सरपंच पर उदासीनता और बस्ती की उपेक्षा करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि कई वर्षों से पनका पारा के लोग अच्छी सड़क, शुद्ध पेयजल, समुचित विद्युत व्यवस्था, आवास आदि की सुविधा से कोसों दूर हैं और त्रासदी भोगते आ रहे हैं। गांव की सड़क की बुरी गत बन गई है। उसे सुधारने या नए सिरे से सड़क निर्माण पर सरपंच कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं

खतरे में नौनिहालों की जान

पंचायत प्रतिनिधि और प्रशासन के अधिकारी बच्चों की जान से भी खिलवाड़ करने पर आमादा हैं। आंगनबाड़ी तक जाने वाली सड़क का बड़ा ही बुरा हाल है। गड्ढे और उखड़ आई गिट्टियां ही सड़क के नाम पर शेष रह गए हैं। इसी खतरनाक रास्ते से लोग अपने बच्चों को आंगनबाड़ी में भेजते हैं। कई बच्चे इस सड़क पर गिरकर जख्मी हो चुके हैं, लेकिन पंचायत प्रतिनिधियों की लापरवाही का आलम यह है कि उन्हें मासूम बच्चों की जान की भी परवाह नहीं रह गई है। सड़क की हालत इतनी खराब है कि आंगनबाड़ी पहुंचते तक बच्चे कीचड़ से लथपथ हो जाते हैं। वर्षों से सड़क बन नहीं पाई है।

आंगनबाड़ी या मौत का कुंआ ?

आंगनबाड़ी केंद्र में शौचालय के लिए तीन -चार वर्ष से गड्ढे खोदे गए हैं। न तो शौचालय निर्माण किया गया है, न ही गड्ढों को ढंका गया है। आंगनबाड़ी भवन में बिजली के बोर्ड को भी खुला छोड़ दिया गया है। शौचालय के गड्ढों और खुले पड़े बिजली के बोर्ड से बच्चों पर खतरा मंडरा रहा है। यह सरपंच सचिव की लापरवाही की पराकाष्ठा है। अधिकारियों को कई दफे जानकारी देने के बाद भी लापरवाही बरतने वाले सरपंच सचिव पर कार्यवाही नहीं की जाती है। इस वजह से दिनों दिन भ्रष्टाचार और सरपंच सचिव की मनमानी एवं लापरवाही बढ़ती जा रही है।

लाखों रुपयों से कराए गए निर्माण कार्यों में भी जमकर भ्रष्टाचार किया गया है।

जगदलपुर के कांग्रेस अखाड़े से एक पहलवान बाहर

0
  • रेखचंद को अपने काम पर भरोसा

(अर्जुन झा)

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान और भाजपा की दूसरी सूची जारी होने के बाद कांग्रेस के उम्मीदवार घोषित होने का बेसब्री से इंतजार हो रहा है। छत्तीसगढ़ में 2 चरणों में चुनाव होगा। 7 नवंबर को बस्तर की 12, राजनांदगांव व कवर्धा की 8 सीटों सहित 20 सीटों के लिए मतदान होगा। शेष 70 सीटों पर 17 नवंबर को वोटिंग होगी। बस्तर की सभी सीटों पर पहले चरण में मतदान होगा। भाजपा के उम्मीदवारों की घोषणा हो चुकी है। बस्तर संभाग की एक दर्जन सीटों में एकमात्र सामान्य सीट जगदलपुर से भाजपा ने किरण देव को प्रत्याशी बना दिया है। कांग्रेस की ओर से मौजूदा विधायक रेखचंद जैन सहित चार दावेदार मुख्य रूप से सामने आए।

 

जिनमें से एक दावेदार टिकट की रेस से बाहर कर देने के बाद तीन नामों पर गहन विचार विमर्श का दौर राज्य के स्तर पर चला और अब दिल्ली में होने वाले फैसले पर सभी दावेदारों की निगाह लगी हुई है। चुनाव की तारीख का ऐलान होने की पूर्व संध्या पर खबर थी कि कांग्रेस चुनाव समिति ने 90 में से 65 सीटों पर सिंगल नाम तय कर लिए, ऐसा दावा किया जा रहा था कि इन नामों में बस्तर की 12 सीटें भी शामिल हैं। बस्तर की जगदलपुर सीट से साढ़े सत्ताइस हजार के रिकॉर्ड अंतर से जीतने वाले विधायक रेखचंद जैन के रिपीट होने की संभावना व्यक्त की जा रही हैं। जगदलपुर की कांग्रेस राजनीति में चर्चा है कि चुनाव समिति की बैठकों के दौर में रेखचंद जैन की मजबूत दावेदारी सामने आई। वे अपने कार्यकाल में सक्रियता और लोकप्रियता के कारण रिपीट होने सक्षम माने जा रहे हैं। इधर पार्टी संगठन और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के साथ साथ अपने काम के भरोसे रेखचंद जैन को विश्वास है कि वे पार्टी की कसौटी पर खरे उतरेंगे और अवसर मिला तो जनता की अपेक्षा पर खरे उतरेंगे। रेखचंद जैन हर रोज की तरह आज भी जनता से मेल मुलाकात में व्यस्त रहे। उनका कहना है कि वे अपने स्तर पर विधायक और कांग्रेस कार्यकर्ता की हैसियत से जनता के बीच पूर्ववत सक्रिय हैं। पार्टी उचित फैसला लेगी। कांग्रेस की जीत ही हमारा संकल्प है। कांग्रेस की ऐतिहासिक विजय सुनिश्चित है।

 

भाजपा की सूची हताशा की, कांग्रेस की होगी भरोसे की सूची: जावेद खान

0
  • यह चुनाव भाजपा बनाम प्रदेश की जनता रहेगा

जगदलपुर युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता, पीसीसी मीडिया पेनलिस्ट जावेद खान ने भाजपा प्रत्याशियों की सूची को हताशा की सूची करार दिया है। उन्होंने कहा है कि भाजपा ने अपने कार्यकर्ताओं को निराश किया है।

जावेद खान ने कहा है कि कुछ दिन पूर्व भाजपा की एक सूची वायरल हुई थी। तब प्रदेशभर में विरोध देखने को मिला था। यह विरोध स्थानीय स्तर से लेकर के प्रादेशिक स्तर तक चला था। कई जगह तो सड़कों पर पार्टी के कार्यकर्ता अपने ही नेताओं के कपड़े फाड़ते नजर आए थे।जगदलपुर सीट के लिए सूची में जिनका नाम था, उनके विरोध में 600 लोगों ने राजधानी जाकर विरोध किया था। बावजूद इस वायरल सूची को अधिकृत सूची बनाकर भाजपा ने कार्यकर्ताओं के लिए इसे हताशा की सूची साबित कर दिया है। जबसे आधिकारिक रूप से यह सूची जारी हुई है, भाजपा कार्यकर्ताओं में मायूसी है। भाजपा आज उन नेताओं पर भरोसा कर रही है, जिन्हें 2018 के चुनाव में प्रदेश की जनता ने सिरे से खारिज कर दिया था, जिन पर 36 हजार करोड़ के पीडीएस घोटाला करने, 44 हजार करोड़ के शराब घोटाले, प्रदेश की जनता की रकम को चिटफंड कंपनियों तक पहुंचाने, किसानों के दो साल के 4000 करोड़ बोनस को डकारने तक का आरोप हैं। 2018 का चुनाव भाजपा ने प्रदेश की जनता के विरुद्ध लड़ा था और जनता ने उसे को हराकर 15 सीटों में समेट दिया। भाजपा उन्हीं पिटे हुए चेहरों के साथ 2023 का चुनाव प्रदेश की जनता के विरुद्ध लड़ने उतारू है। प्रदेश की जनता ने भूपेश बघेल के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार के काम को देखा और परखा है। निश्चित तौर पर भाजपा बनाम प्रदेश की जनता के इस चुनाव में प्रदेश की जनता इस बार भाजपा को दहाई का भी आंकड़ा पूरा नहीं करने देगी और फिर से एक बार प्रदेश की जनता की जीत होगी। छत्तीसगढ़ और छत्तिसगढ़िया स्वाभिमान की जीत होगी। जावेद ने कहा जब से प्रदेश की जनता ने कांग्रेस पर भरोसा जताया और पूर्ण बहुमत की कांग्रेस की सरकार बनाई कांग्रेस ने प्रदेश की जनता के भरोसे को लगातार मजबूत करने का कार्य किया है। प्रदेश की जनता का दिया नारा दिया भूपेश है तो भरोसा जनता के दिलों पर छाप बन चुका है। आगामी 5 साल तक प्रदेश की जनता को खुशहाल बनाए रखने, छत्तीसगढ़ को सबसे अग्रणी राज्य बनाने, नक्सलवाद को नष्ट करने, बेरोजगारी खत्म करने, नगरनार इस्पात संयंत्र को बिकने से बचने के लिए कांग्रेस पार्टी भी संकल्पित है। इसीलिए कांग्रेस प्रदेश की जनता के लिए भरोसे की सूची लेकर आएगी। उस सूची के हर नाम पर प्रदेश की जनता को भरोसा होगा। आज छत्तीसगढ़ में भाजपा की जो स्थिति है उसके जिम्मेदार 15 साल छत्तीसगढ़ में राज करने वाले रमन सिंह और उनका मंत्रिमंडल की वजह है। रमन और उनके मंत्रियों ने प्रदेश में अपने किसी कार्यकर्ता को आगे बढने नहीं दिया। इसलिए भाजपा को घिसे पिटे चेहरों के साथ मैदान पर उतरना पड़ा है।

चित्रकोट से उतरे बैज तो सध जाएंगी कई सीट

0

बस्तर में भाजपा की सेंधमारी रोकने कांग्रेस करे तैयारी

(अर्जुन झा)

जगदलपुर छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव की रणभेरी बज चुकी हैं। भाजपा ने रणभूमि में अपने योद्धा उतार दिए हैं। कांग्रेस की सेना के सिपहसालार अभी परदे के पीछे हैं। आखिरी दौर चल रहा है। जल्द ही कांग्रेस के रणबांकुरों के नाम उजागर हो सकते हैं। यहां बस्तर संभाग की बारह सीटों की बात करें तो इस बार पिछले चुनाव की तरह इकतरफा मुकाबला नहीं है। भाजपा ने उम्मीदवारों के ऐलान में बढ़त बना ली है लेकिन कांग्रेस चाहे तो वह इसका रणनीतिक इस्तेमाल कर बेहतर उम्मीदवार पेश कर सकती है। भाजपा इस बार जोश के साथ मैदान में है और वह कांग्रेस के इस गढ़ में सेंधमारी के लिए सियासी चक्रव्यूह की रचना कर चुकी है। इस चक्रव्यूह को तोड़ने में बस्तर में केवल एक ही सियासी योद्धा कांग्रेस के पास है जो कांग्रेस संगठन के सेनापति हैं। बस्तर के सांसद हैं और बस्तर के चित्रकोट से दो बार विधायक रह चुके हैं। भाजपा ने पिछली बार पराजित अपने कई दिग्गजों के साथ नए- पुराने चेहरे उतार कर अपने इरादे जाहिर कर दिए हैं। भाजपा की पूरे छत्तीसगढ़ के लिए जो रणनीति तैयार की है, उसे देखते हुए यह राजनीतिक जरूरत जान पड़ रही है कि कांग्रेस उसी की शैली में जवाब दे। भाजपा ने अपने प्रदेश अध्यक्ष सांसद अरुण साव को उनके लोकसभा क्षेत्र बिलासपुर के लोरमी से विधानसभा चुनाव के मैदान में उतारकर बिलासपुर संभाग में अपनी जमीन मजबूत करने की कोशिश की है। इसी तर्ज पर बस्तर की अपेक्षा ही नहीं, बल्कि कांग्रेस की जरूरत है कि अपने अध्यक्ष और बस्तर सांसद दीपक बैज को बस्तर संभाग मुख्यालय की ऐसी सीट से मैदान में उतारे, जहां से जगदलपुर और नारायणपुर जिले की कई सीटों पर बढ़त हासिल की जा सके। इस लिहाज से कांग्रेस के प्रदेश कमांडर सांसद दीपक बैज के लिए चित्रकोट सीट सबसे मुफीद है। यह उनके संसदीय निर्वाचन क्षेत्र की सीट है और वे इस सीट से दो बार प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। पिछले लोकसभा चुनाव में बस्तर फतह करने के बाद उन्होंने यह सीट रिक्त की थी, जो अब भी कांग्रेस के पास है। अव्वल तो चित्रकोट सीट प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बैज की गृहक्षेत्र है। अगर कांग्रेस अपने अध्यक्ष के घर में कमजोर हुई तो आसपास की चार सीटों पर इसका सीधा असर पड़ेगा। आमतौर पर यह माना जा रहा है कि कांग्रेस को यह सीट बचाने के लिए प्रत्याशी बदलने की दरकार है ताकि केंद्रबिंदु की यह सीट कांग्रेस के पास सुरक्षित रहे और लगी हुई सीटों पर भी भाजपा सेंधमारी न कर सके। यहां कांग्रेस को भाजपा की इस रणनीति पर गौर करना चाहिए कि कांग्रेस सरकार के वरिष्ठ मंत्री रवींद्र चौबे को दुर्ग संभाग की साजा सीट पर घेरने के लिए भाजपा ने उन्मादी हिंसा में मारे गए भुवनेश्वर साहू के पिता ईश्वर साहू को प्रत्याशी घोषित किया है। इसका असर दुर्ग जिले से लेकर बेमेतरा और कवर्धा तक जाने की उम्मीद भाजपा को है। कवर्धा से भाजपा ने अपने एक प्रदेश महामंत्री विजय शर्मा को ध्वजवाहक बनाया है, जहां से अभी वरिष्ठ मंत्री मो. अकबर नुमाइंदगी कर रहे हैं। भाजपा ने कवर्धा और बिरनपुर के भूकंप के केंद्रबिंदु पर फोकस किया है। बस्तर में यह केंद्रबिंदु तोकापाल है जो चित्रकोट विधानसभा में आता है। पिछले समय में धर्मांतरण को लेकर नारायणपुर में जो कुछ हुआ, उसका सियासी फायदा उठाने के लिए भाजपा एक पैर पर खड़ी है। भाजपा ने अपने एक और प्रदेश महामंत्री और पूर्व वरिष्ठ मंत्री केदार कश्यप को फिर अखाड़े में उतार दिया है। ऐसे में कांग्रेस को नारायणपुर में भी कड़ी टक्कर के लिए तैयार रहना होगा। चित्रकोट सीट का प्रभाव बस्तर से लेकर नारायणपुर तक है। ऐसे में यदि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज को यहां से समर में उतार दिया गया तो कांग्रेस फायदे में रहेगी। वैसे भी यदि चित्रकोट में कांग्रेस ने सावधानी नहीं बरती और प्रतिकूल परिणाम आए तो इससे कांग्रेस की भद्द पिटेगी। इसलिए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बैज के लिए यह आवश्यक हो गया है कि वे स्वयं रणभूमि में उतरें और भाजपा के चक्रव्यूह को ध्वस्त करें।

भाजपा की सूची हताशा की, कांग्रेस की होगी भरोसे की सूची: जावेद खान

0
  • यह चुनाव भाजपा बनाम प्रदेश की जनता रहेगा

जगदलपुर युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता, पीसीसी मीडिया पेनलिस्ट जावेद खान ने भाजपा प्रत्याशियों की सूची को हताशा की सूची करार दिया है। उन्होंने कहा है कि भाजपा ने अपने कार्यकर्ताओं को निराश किया है।

जावेद खान ने कहा है कि कुछ दिन पूर्व भाजपा की एक सूची वायरल हुई थी। तब प्रदेशभर में विरोध देखने को मिला था। यह विरोध स्थानीय स्तर से लेकर के प्रादेशिक स्तर तक चला था। कई जगह तो सड़कों पर पार्टी के कार्यकर्ता अपने ही नेताओं के कपड़े फाड़ते नजर आए थे।जगदलपुर सीट के लिए सूची में जिनका नाम था, उनके विरोध में 600 लोगों ने राजधानी जाकर विरोध किया था। बावजूद इस वायरल सूची को अधिकृत सूची बनाकर भाजपा ने कार्यकर्ताओं के लिए इसे हताशा की सूची साबित कर दिया है। जबसे आधिकारिक रूप से यह सूची जारी हुई है, भाजपा कार्यकर्ताओं में मायूसी है। भाजपा आज उन नेताओं पर भरोसा कर रही है, जिन्हें 2018 के चुनाव में प्रदेश की जनता ने सिरे से खारिज कर दिया था, जिन पर 36 हजार करोड़ के पीडीएस घोटाला करने, 44 हजार करोड़ के शराब घोटाले, प्रदेश की जनता की रकम को चिटफंड कंपनियों तक पहुंचाने, किसानों के दो साल के 4000 करोड़ बोनस को डकारने तक का आरोप हैं। 2018 का चुनाव भाजपा ने प्रदेश की जनता के विरुद्ध लड़ा था और जनता ने उसे को हराकर 15 सीटों में समेट दिया। भाजपा उन्हीं पिटे हुए चेहरों के साथ 2023 का चुनाव प्रदेश की जनता के विरुद्ध लड़ने उतारू है। प्रदेश की जनता ने भूपेश बघेल के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार के काम को देखा और परखा है। निश्चित तौर पर भाजपा बनाम प्रदेश की जनता के इस चुनाव में प्रदेश की जनता इस बार भाजपा को दहाई का भी आंकड़ा पूरा नहीं करने देगी और फिर से एक बार प्रदेश की जनता की जीत होगी। छत्तीसगढ़ और छत्तिसगढ़िया स्वाभिमान की जीत होगी। जावेद ने कहा जब से प्रदेश की जनता ने कांग्रेस पर भरोसा जताया और पूर्ण बहुमत की कांग्रेस की सरकार बनाई कांग्रेस ने प्रदेश की जनता के भरोसे को लगातार मजबूत करने का कार्य किया है। प्रदेश की जनता का दिया नारा दिया भूपेश है तो भरोसा जनता के दिलों पर छाप बन चुका है। आगामी 5 साल तक प्रदेश की जनता को खुशहाल बनाए रखने, छत्तीसगढ़ को सबसे अग्रणी राज्य बनाने, नक्सलवाद को नष्ट करने, बेरोजगारी खत्म करने, नगरनार इस्पात संयंत्र को बिकने से बचने के लिए कांग्रेस पार्टी भी संकल्पित है। इसीलिए कांग्रेस प्रदेश की जनता के लिए भरोसे की सूची लेकर आएगी। उस सूची के हर नाम पर प्रदेश की जनता को भरोसा होगा। आज छत्तीसगढ़ में भाजपा की जो स्थिति है उसके जिम्मेदार 15 साल छत्तीसगढ़ में राज करने वाले रमन सिंह और उनका मंत्रिमंडल की वजह है। रमन और उनके मंत्रियों ने प्रदेश में अपने किसी कार्यकर्ता को आगे बढने नहीं दिया। इसलिए भाजपा को घिसे पिटे चेहरों के साथ मैदान पर उतरना पड़ा है।

लैखन बघेल ब्लॉक कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त

0

नगरनार स्थानीय सरपंच लैखन बघेल को नगरनार ब्लॉक कांग्रेस कमेटी का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज की अनुशंसा पर तथा जिला प्रभारी शकील रिजवी एवं जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र प्रभारी फतेह सिंह परिहार की सहमति से शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुशील मौर्य ने की है। श्री बघेल को नगरनार ब्लॉक कांग्रेस कमेटी का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किए जाने से कार्यकर्त्ताओं में खुशी छा गई है। लैखन बघेल को तत्काल प्रभाव से कार्यकारी अध्यक्ष का पदभार संभालने कहा गया है।

चुनाव के लिए हैं तैयार हम, अबकी बार 75 पार : बैज

0
  • छग में फिर से बनेगी कांग्रेस की सरकार – दीपक बैज
  • पीसीसी चीफ ने चुनाव की घोषणा का किया स्वागत

रायपुर राज्य में चुनाव कार्यक्रम घोषित होने का प्रदेश कांग्रेस ने स्वागत किया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद दीपक बैज ने कहा कि हम चुनाव में जाने को तैयार हैं और अबकी बार 75 पार वाली कांग्रेस की सरकार बनाएंगे।हमारी सरकार के काम हमारी जीत के आधार हैं तथा हमारे काम ही चुनावी मुद्दा होंगे। अब की बार भाजपा दहाई के अंक तक भी नहीं पहुंचेगी।

यहां जारी बयान में दीपक बैज ने कहा है कि कांग्रेस सरकार के कामों से राज्य की जनता के जीवन स्तर में व्यापक परिवर्तन हुआ है। अपनी सरकार के कामों से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह का वातावरण है। कार्यकर्ता सरकार की योजनाओं को लेकर जनता के बीच जाने संकल्प बद्ध हैं। कार्यकर्ताओं की मजबूती और सरकार के पांच सालों के दम पर 75 से अधिक सीटों के साथ प्रदेश में फिर से कांग्रेस की सरकार बनेगी। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद दीपक बैज ने कहा कि छत्तीसगढ़ में भाजपा मुद्दा विहीन है। इसके विपरीत कांग्रेस के पास अपनी सरकार के पांच सालों के काम की लंबी फेहरिस्त है। कांग्रेस की भूपेश सरकार ने किसानों, महिलाओं, मजदूरों, युवाओं के खाते मे पौने दो लाख करोड़ रूपये सीधे डालने का काम किया है। जनता का कांग्रेस के प्रति भरोसा बढ़ा है। इसी भरोसे के दम पर अबकी बार 75 पार का लक्ष्य पूरा होगा। राज्य का हर नागरिक चाहता है भूपेश सरकार को फिर से सत्ता में लाना। कांग्रेस की सरकार ने किसानों, युवाओं, मजदूरों महिलाओं, आदिवासियों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए योजनाएं बनाई और उनका प्रभावी क्रियान्वयन किया। यही कारण है कि छत्तीसगढ़ का किसान देश में अपनी फसल की सबसे ज्यादा कीमत पाता है तथा राजीव गांधी किसान न्याय योजना के माध्यम से 9 से 10 हजार की इनपुट सब्सिडी भी किसानों को मिल रही है। देश में सबसे कम बेरोजगारी दर आधा प्रतिशत छत्तीसगढ़ की है। तथा युवाओं को 2500 रू भत्ता भी कांग्रेस की सरकार देती है। आम आदमी को राहत देने के लिए भूपेश सरकार ने बिजली बिल हाफ योजना लागू की है जिसक फायदा 44 लाख नागरिकों को हुआ, उनका 4000 करोड़ का बिजली बिल कांग्रेस सरकार ने माफ कर दिया। चुनाव में कांग्रेस सरकार के काम और जनकल्याणकारी योजनाएं कांग्रेस सरकार के लिए ब्रह्मास्त्र होगी। चुनाव में कांग्रेस के पास बताने के लिए अपनी सरकार के गौरवशाली जनहित के काम हैं। हमारी सरकार ने अपने जन घोषणा पत्र के 95 प्रतिशत वादों को पूरा किया है। स्वामी आत्मानंद स्कूल, राजीव गांधी ग्रामीण कृषि मजदूर न्याय योजना, गोधन न्याय योजना, दाई दीदी क्लीनिक, हाट बाजार क्लीनिक, मुख्यमंत्री शहरी स्वास्थ्य योजना, मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सुविधा योजनाओं से प्रदेश के आम आदमी का भरोसा कांग्रेस के प्रति बढ़ा है।प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद दीपक बैज ने कहा कि जनता अब कांग्रेस सरकार बनाम भाजपा के 15 साल की तुलना कर रही है। भाजपा ने 2003 में आदिवासियों को 10 लीटर दूध देने वाली गाय देने का वादा किया था, हर आदिवासी परिवार से एक सदस्य को सरकारी नौकरी का वादा किया था, पूरा नहीं किया। कांग्रेस सरकार ने आदिवासियों से किए वादों को पूरा किया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सरकार ने पांच साल में आदिवासी वर्ग के शिक्षा, रोजगार, स्वास्थ्य एवं कानूनी अधिकार के लिए अनेक कार्य किए। बस्तर में आदिवासी वर्ग की शिक्षा के लिए 300 से अधिक बंद स्कूलों को खोला गया। नक्सलवाद को खत्म करने के लिए विश्वास, विकास और सुरक्षा की नीतियों के तहत काम किया गया। रमन सरकार के दौरान दस गांवों के 1707 आदिवासी परिवारों से छीनी गई 4200 एकड़ जमीन लौटाई गई, जेल में बंद निर्दोष आदिवासियों को जेल से मुक्त कराया गया। तेंदूपत्ता का मानक दर 2500 रु से बढ़ाकर 4000 रु प्रति बोरा किया गया, 65 वनोपज की समर्थन मूल्य में खरीदी की गई, चरण पादुका खरीदने नगद राशि दी गई, बस्तर में मक्का प्रोसेसिंग प्लांट लगाया गया। 24827 व्यक्तिगत और 20 हजार से अधिक सामुदायिक व 2200 वन संसाधन पट्टे वितरित किए गए। 16 लाख से अधिक हेक्टेयर भूमि आदिवासी वर्ग को आवंटित की गई है। 4 लाख 38 हजार से अधिक व्यक्तिगत वन अधिकार पत्र वितरित किए गए । 44 हजार 300 से अधिक सामुदायिक वन अधिकार पत्र जारी किए गए। 2175 से अधिक वन संसाधन अधिकार ग्रामसभा को प्रदान किए गए। मिलेट मिशन शुरू किया गया और बस्तर के वनोपज को देश विदेश तक पहुंचाया गया।

चुनाव की तैयारी में जुटी शहर जिला कांग्रेस कमेटी* = शहर जिला अध्यक्ष सुशील मौर्य ने ली कार्यकारिणी की पहली बैठक

0
  •  लिया गया फिर से कांग्रेसी परचम लहराने का संकल्प

जगदलपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी की कार्यकारिणी की पहली बैठक जिला अध्यक्ष सुशील मौर्य ने ली। बैठक में  मौर्य ने विधानसभा चुनाव की तैयारी व संगठन की मजबूती को लेकर दिशा निर्देश दिए।

जिला कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन जगदलपुर में हुई बैठक में जिलाध्यक्ष मौर्य ने उपस्थित पदाधिकारियों व सदस्यों को बधाई दी। बैठक के मुख्य विषय पर प्रकाश डालते हुए सुशील मौर्य ने कहा कि जिले में पार्टी को सबल, सुदृढ़ व धारदार बनाना हम सभी का पहला कर्तव्य है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की विकास योजनाओं को नगर के अंतिम व्यक्ति तक कार्यकर्ताओं के माध्यम पंहुचाया जाए।  मौर्य ने आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी व संगठन की मजबूती को लेकर दिशा निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने वरिष्ठ जनों से आपसी समन्वय बनाकर कांग्रेस पार्टी की विचारधारा व महत्वाकांक्षी योजनाओं को जनता के बीच ले जाने हेतु पुरजोर तरीके से कार्यकर्ताओ को कार्य करने निर्देशित भी किया। जिलाध्यक्ष सुशील मौर्य ने कहा कि हमारे कार्यकर्ता ही कांग्रेस पार्टी का सबसे मजबूत आधार स्तंभ हैं। कार्यकर्ता ही कांग्रेस की ताकत हैं और चुनाव जीतने में सबसे अहम योगदान भी कार्यकर्त्ताओं का ही होता है। विधानसभा के चुनाव में बस कुछ दिनों का वक्त बच गया है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं से अपेक्षा है कि वे हर स्तर पर कांग्रेस सरकार की योजनाओं का प्रचार और विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी को लाभ पहुंचाने का कार्य करें। उम्मीद करता हूं कि सभी अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए कांग्रेस का परचम फिर से लहराएंगे।। बैठक को विधानसभा क्षेत्र प्रभारी फतेह सिंह परिहार, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव व एमआईसी सभापति यशवर्धन राव, महामंत्री बलराम यादव, कार्यकारी सदस्य सुनीता सिंह, युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता जावेद खान व बलिराम कश्यप ने भी जिला कार्यकारिणी की प्रथम बैठक को संबोधित किया। बैठक में फतेह सिंह परिहार, यशवर्धन राव, उपाध्यक्ष महेंद्र महापात्र, रेखा सिंह, कल्पना मेश्राम, सपना दीवान, महामंत्री बलराम यादव, विजय सिंह, अंजना नाग, सुषमा सुता, कनकदाई नाग, जाहिद हुसैन, महेश द्विवेदी, अभिषेक नायडू, पापिया गार्डन, कोषाध्यक्ष असीम सुता, जावेद खान, बीरेंद्र सिंह, टीवी रवि, नरेंद्र शंकर तिवारी, राजकुमार राम, मीडिया प्रभारी शादाब अहमद, जयशंकर श्रीवास, उस्मान रज़ा, लक्ष्मी राव, अंकित सिंह, रविशंकर तिवारी, एम ज्योति राव, शहनवाज खान, निकेत राज, कावेराम बघेल, जॉर्ज टोप्पो, आदर्श दलाई, ईश्वर बघेल, राजू बघेल, बनोराम मौर्य, जीवन बघेल, मानसिंह ठाकुर, लोकेश सेठिया, हरिबंधु नाग, अल्ताफ खान, संदीप दास, राम साहू, अब्दुल सईद, गुरमेल सिंह, डॉ. हितेंद्र सिंह, शेख सद्दाम, गीता नाग, रजत जोशी, शहनाज खान, अमरनाथ सिंह, रिम्पी साहनी, माही श्रीवास्तव, प्रवीण पांडे, सुबीर ढाली सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।

नगर के सभी दुर्गा पूजा समितियां से निवेदन संध्याकालीन आरती के बाद हनुमान चालीसा का पाठ किया जाए

0

दल्लीराजहरा सभी समस्त दल्ली राजहरा नगर में माता दुर्गा जी के पंडालों में अभी पावन नवरात्रि पर्व में गरबा का आयोजन समितियों द्वारा होना है सभी से आग्रह है की माता रानी का आगमन स्वच्छ स्वस्थ और पवित्र विचारों के साथ हो एवं उनकी विदाई भी शालीनतापूर्वक की जाए साथ ही यदि सभी दुर्गा समितियों द्वारा ये व्यवस्था की जाए की माँ दुर्गा के पंडालों में मंगलवार एवं शनिवार हनुमान चालीसा का पाठ एवं सम्पूर्ण नौ दिनों तक दुर्गा चालीसा माताओं बहनों एवं समिति के सदस्यों द्वारा प्रातः तथा संध्या आरती के पश्चात् हो सके तो अतिउत्तम होगा ऐसा विचार एवं आग्रह है एवं इसी में हम सभी एवं सम्पूर्ण विश्व का कल्याण है… जय श्रीराम 🙏

धर्मो रक्षति रक्षितः

आप धर्म की रक्षा कीजिए धर्म आपकी रक्षा करेगा

शंकर लाल साहू नगर अध्यक्ष विश्व हिंदू परिषद दल्ली राजहरा

नगर के सभी दुर्गा पूजा समितियां से निवेदन संध्याकालीन आरती के बाद हनुमान चालीसा का पाठ किया जाए

0

दल्लीराजहरा सभी समस्त दल्ली राजहरा नगर में माता दुर्गा जी के पंडालों में अभी पावन नवरात्रि पर्व में गरबा का आयोजन समितियों द्वारा होना है सभी से आग्रह है की माता रानी का आगमन स्वच्छ स्वस्थ और पवित्र विचारों के साथ हो एवं उनकी विदाई भी शालीनतापूर्वक की जाए साथ ही यदि सभी दुर्गा समितियों द्वारा ये व्यवस्था की जाए की माँ दुर्गा के पंडालों में मंगलवार एवं शनिवार हनुमान चालीसा का पाठ एवं सम्पूर्ण नौ दिनों तक दुर्गा चालीसा माताओं बहनों एवं समिति के सदस्यों द्वारा प्रातः तथा संध्या आरती के पश्चात् हो सके तो अतिउत्तम होगा ऐसा विचार एवं आग्रह है एवं इसी में हम सभी एवं सम्पूर्ण विश्व का कल्याण है..

MOST POPULAR

HOT NEWS