City Media - Page 764 of 1864 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 764

छड़ की रिंग चोरी करने वाले 04 आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल

0
  • आरोपियों के कब्जे से 70 नग छड़ की रिंग कीमती 1775 रूपये को किया

दल्लिराजहरा प्रार्थी सैयद इजहार अली पिता सैयद दाउद अली उम्र 54 वर्ष साकिन वार्ड क0 11 चिखलाकसा थाना राजहरा जिला बालोद ने थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 12.06.2023 के शाम करीबन 6-7 बजे के मध्य प्रार्थी के निर्माणाधीन भवन के पास रखे 8 एमएम की 60-70 नग लोहे की छड़ रिंग को कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया है कि रिपोर्ट पर अपराध धारा 379 भादवि पंजीबध्द कर विवेचना मे लिया गया। विवेचना दौरान चोरी गये मशरूका व अज्ञात आरोपी का पता तलाश किया गया आरोपी 01. विरेन्द्र सलमोंगरी पिता स्व. सुकालू सलमोंगरी उम्र 29 वर्ष साकिन वार्ड क्र. 03 राजहरा थाना राजहरा, 02. यशवंत देशमुख पिता देवकुमार देशमुख उम्र 38 वर्ष सा. वार्ड क्र. 11 चिखलाकसा थाना राजहरा, 03. अनिल कुमार पटेल पिता स्व. नरसिंह पटेल उम्र 21 वर्ष सा. वार्ड 11 चिखलाकसा थाना राजहरा, 04. तुकाराम पटेल पिता स्व. शिवलाल पटेल उम्र 60 वर्ष सा. वार्ड क्र. 11 चिखलाकसा थाना राजहरा के द्वारा उक्त 70 नग लोहे के छड़ की रिंग को चोरी करना पाये जाने से आरोपियों के कब्जे से 70 नग लोहे के रिंग राड वजन 25 कि.ग्रा. को जप्त किया गया आरोपियों का कृत्य अपराध सदर धारा 379,34,411 भादवि का अपराध घटित करना पाये जाने से आरोपियों को दिनांक 17.06.2023 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल दाखिल किया गया है।उक्त कार्यवाही में थाना राजहरा से निरीक्षक राकेश ठाकुर, सउनि विजय जगत, आरक्षक धर्मेन्द्र सेन, मनोज साहू, रवि यादव, भुनेश्वर यादव की सराहनीय भूमिका रही है।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

झूठ के सहारे जनता को बरगला रही है भाजपा: रेखचंद जैन

0
  • जिस सड़क की निविदा जारी हो चुकी है, उसके लिए दे रहे हैं धरना
  • विधायक ने भाजपा पर लगाया झूठा प्रलाप करने का आरोप

जगदलपुर संसदीय सचिव व विधायक जगदलपुर रेखचंद जैन ने कहा है कि बस्तर में मुद्दाविहीन हो चुकी भाजपा झूठा प्रलाप कर रही है। एनएच से नगरनार तक जाने वाली जिस सड़क के लिए धरना देकर जनता को बरगलाने की कोशिश भाजपा नेता कर रहे हैं, उसके लिए प्रशासकीय स्वीकृति मिल चुकी है और टेंडर भी जारी हो चुका है। विधायक जैन ने कहा है कि भाजपा का धरना-प्रदर्शन महज राजनैतिक ड्रामा है। स्वीकृत सड़क के लिए धरना प्रदर्शन करना केवल जनता के बीच भ्रम फैलाना और राजनीतिक नौटंकी करना है। जनता इसे समझ चुकी है। विधायक ने कहा कि शनिवार को पूर्व विधायक- महापौर व अन्य भाजपा नेताओं ने धरना- प्रदर्शन किया था, जबकि उनके जैन ) प्रयास से इस मार्ग के निर्माण के लिए 24 मई 2023 को ही प्रशासकीय स्वीकृति मिल चुकी है। इसका टेंडर भी जारी हो चुका है। विधायक जैन ने कहा है कि 15 साल के भाजपा शासन में महज तकनीकी स्वीकृति लेकर काम का ढिंढोरा पीटा जाता था। भाजपा सरकार इन सड़कों के लिए प्रशासकीय स्वीकृति नहीं देती थी।

ऐसे ही अनेक कार्यों का ढिंढोरा पीटते कतिपय पूर्व जनप्रतिनिधि घूम रहे हैं। रेखचंद जैन ने बताया कि मंत्रालय द्वारा पत्र क्रमांक 2443/एफ 2-3/22-2/2023, 24 मई 2023 के पत्र में उक्त सड़क के नव निर्माण हेतु 1210.06 लाख रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की जा चुकी है। इसमें राष्ट्रीय राजमार्ग 43 से माड़पाल, नगरनार होते हुए भेजापदर मार्ग का नवनिर्माण किया जाना है। इसके अलावा, जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र के तीन और मार्गों एनएच 43 से चोकावाड़ा स्कूलपारा लागत 166.16 लाख, सरगीपाल ग्रामीण आवास प्लाट से सरगीपाल ग्रामीण तक लागत 164.69 लाख एवं एनएच 43 से स्कूलपारा जीरागांव तक लागत 252.77 लाख रुपए के नवनिर्माण की स्वीकृति प्रदान की गई है। इन समस्त कार्यों की टेंडर प्रक्रिया जारी है। इन मार्गो का निर्माण कार्य जल्द ही आरंभ हो जाएगा। संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश पर ग्रामीण सड़कों के निर्माण के लिए विशेष प्रयास किया जा रहा है। स्वीकृत सड़कों के लिए भाजपा का धरना-प्रदर्शन महज राजनैतिक ड्रामा है। हमारी सरकार में ग्रामीण क्षेत्रों कई जितनी सड़कों का नवनिर्माण एवं नवीकरणीय हुआ है, उतना तो भाजपा के 15 सालों में नहीं हुआ था और भाजपा के स्थानीय नेताओं को यह पच नहीं रहा है। आज भाजपा के नेताओं के पास कोई मुद्दा नहीं बचा है, इसलिए इस तरह की राजनीतिक ड्रामेबाजी कर रहे हैं।

डेंगू के खिलाफ सीएमएचओ ने शुरू किया बड़ा अभियान

0
  • बीमारी की रोकथाम हेतु स्वास्थ्य विभाग ने राविवार को भी चलाया नियंत्रण जागरूकता अभियान

जगदलपुर बस्तर जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आरके चतुर्वेदी ने डेंगू और मलेरिया की रोकथाम के लिए बड़ा अभियान शुरू किया है। इसके तहत रविवार अवकाश के दिन भी रोग के स्त्रोत नियंत्रण व जन जागरूकता के लिए पहल की जा रही है। डॉ. चतुर्वेदी स्वयं वार्डों में जाकर मुहिम की मॉनिटरिंग कर रहे हैं।

रविवार 18 जून को भी मुख्य चिकत्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आरके चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय शहरी स्वास्थ्य मिशन जगदलपुर द्वारा महाराणा प्रताप वार्ड में जागरूकता अभियान चलाया गया। लोगों को वेक्टर जनित बीमारी मलेरिया और डेंगू के कारक व बचाव की जानकारी देते हुए घरों के आसपास सफाई रखने, सोते समय मच्छरदानी का उपयोग करने की अपील की गई। पॉम्पलेट का वितरण और पोस्टर के द्वारा भी बीमारियों से बचाव की जानकारी दी जा रही है। इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग द्वारा मौसम जनित बीमारियों के कारण और बचाव के सम्बंध में नागरिकों को जागरूक किया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों व मितानिनों द्वारा घर-घर जाकर कूलर, प्लास्टिक टैंक, सीमेंट टैंक, टायर, फ्रिज, मिट्टी के बर्तन गमलों व अन्य पॉट की जांच कर स्रोत नियंत्रण कार्य किया जा रहा है।

मौके पर खुद पहुंचे सीएमएचओ

सीएमएचओ डॉ. आरके चतुर्वेदी ने महाराणा प्रताप वार्ड में चल रहे डेंगू सर्वे का जायजा लेने के पश्चात वार्ड में सेवा दे रहे मोबाइल मेडिकल यूनिट का भी निरीक्षण कर वहां मौजूद डॉक्टरों एवं कर्मचारियों से बात की और संभावित मरीजों का जांच और उपचार करने हेतु निर्देशित किया।इस महति कार्य में महामारी सलाहकार दीपक पाणिग्रही, प्रशांत श्रीवास्तव, नरेश मरकाम, अनिल, मोहन, पिलाराम, जयमानी, अनुषा, रजनी, तिलेश्वरी, मुकेश्वरी, कमलबती, एमटी नीलू ठाकुर के साथ वार्ड की मितानिन सोनमती, फुलमनी और अन्य लोगों ने योगदान दिया।

फिल्म आदिपुरुष के खिलाफ टॉकीज के सामने किया प्रदर्शन

0
  • फिल्म को तत्काल सिनेमा घरों से उतारने के लिए दिया अल्टीमेटम
  • सक्षम संस्था ने आपत्तिजनक शब्दों को हटाने की भी मांग की

जगदलपुर फिल्म आदिपुरुष में हिंदू देवी देवताओं का अपमान किए जाने एवं उसके संवाद के हिंदू विरोधी होने का आरोप लगाते हुए रविवार को सक्षम संस्था के कार्यकर्त्ताओं ने यहां झंकार टॉकीज के सामने प्रदर्शन किया। संस्था के कार्यकारी जिला अध्यक्ष अजय सेठिया ने फिल्म को तत्काल टॉकीजों से उतारने तथा उसके आपत्तिजनक संवादों को हटानेकी मांग करते हुए कहा है कि ऐसा न होने पर उग्र आंदोलन किया जाएगा और फिल्म निर्माता एवं डायरेक्टर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।

अजय सेठिया ने बताया कि जगदलपुर सहित पूरे देश में आदिपुरुष फिल्म लगी हुई है, जो कि रामायण के आधार पर बनाई गई है। इस फिल्म में देवी देवताओं का अपमान किया गया है। इससे हिंदू समाज की धार्मिक भावना आहत हो रही है और हिंदू समाज आक्रोशित है। फिल्म में दिखाया गया है कि रावण का पुत्र मेघनाथ भगवन हनुमान को डरा देता है और मार कर समुद्र में धकेल देता है, जो कि डायरेक्टर व सेंसर बोर्ड के हिंदू विरोधी होने का प्रमाण है। अजय सेठिया ने कहा कि इस फिल्म को बनाने का उद्देश्य ही हिंदुओं की आस्था को ठेस पहुंचना व देवी देवताओं को कमजोर बताना है। इसका सक्षम व हिंदू समाज पूरी तरह विरोध करते हुए सिनेमा मालिकों को बुधवार तक फिल्म और उसके अशोभनीय संवादों को हटा लेने की मांग करते हुए कहा है कि ऐसा न करने पर गुरुवार को सक्षम के कार्यकर्त्ता और हिंदू समाज के लोग स्वयं सिनेमा हाल पहुंचकर फिल्म को बंद करवा देंगे। अजय सेठिया ने कहा है कि इस प्रकार की घटिया मानसिकता से हिंदुओं की आस्था को ठेस पहुंचाने के उद्देश्य से इस फिल्म को बनाकर सीधे प्रभु श्रीराम, माता सीता, लक्ष्मणजी व भगवान हनुमान को अपमानित किया गया है और रावण को मांसाहारी व शराबी दर्शया गया है। हिंदू समाज फिल्म के डायरेक्टर ओम राउत के खिलाफ धार्मिक आस्था को ठेस पहुंचाने के आरोप में भारतीय दंड संहिता 1860 की धारा 295 अ के तहत सक्षम संस्था एफआईआर दर्ज कराएगी। उन्होंने कहा है कि फिल्म को तत्काल जगदलपुर के समस्त सिनेमाघरों से उतारा जाए या फिर फिल्म के आपत्तिजनक संवादों को हटाया जाए। 21 जून तक यदि फिल्म न हटाई गई या फिर आपत्तिजनक शब्दों को ना हटाया गया तो 22 जून को हिंदू समाज के लोग स्वयं फिल्म बंद करवाने पहुंचेंगे।

सांसद बैज व विधायक बेंजाम ने रखी भवन की आधारशिला

0
  • ग्राम पंचायत हर्राकोडेर के लिए मनरेगा के तहत बनेगा नया भवन
  • 19.950 लाख रुपए की लागत से होगा पंचायत भवन का निर्माण

लोहंडीगुड़ा विकासखंड लोहंडीगुड़ा की ग्राम पंचायत हर्राकोडेर के लिए 19.950 लाख रु. की लागत से नए भवन का निर्माण होगा। महात्मा गांधी रोजगार गारंटी योजना के तहत बनने वाले इस भवन का भूमिपूजन बस्तर के सांसद दीपक बैज और चित्रकोट के विधायक राजमन बेंजाम ने किया। इस अवसर पर सांसद दीपक बैज ने कहा कि पंचायत भवन के बन जाने से ग्रामवासियों को पंचायत से संबंधित जानकारियों और योजनाओं का लाभ एक ही स्थान पर सुगमता से मिल सकेगा। प्रत्येक ग्रामीण क्षेत्र का विकास हमारी सरकार की पहली प्राथमिकता है। आज हमारी सरकार द्वारा सभी ग्रामीण क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाओं के साथ -साथ सभी विकास कार्यों की स्वीकृति प्रदान की जा रही है। क्षेत्र के विकास के लिए हम सभी व हमारी सरकार निरंतर प्रयासरत हैं। विधायक राजमन बेंजाम ने कहा कि प्रदेश की हमारी कांग्रेस सरकार सुदूर वनांचलों में स्थित गांवों के विकास के लिए प्रतिबद्ध होकर काम कर रही है।

हमारे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को चित्रकोट के ग्रामीणों की भी उतनी ही चिंता है, जितनी उनके अपने निर्वाचन क्षेत्र पाटन और समूचे छत्तीसगढ़ की है। मुख्यमंत्री बिना भेदभाव के सभी विधानसभा क्षेत्रों के समग्र विकास पर ध्यान दे रहे हैं। बेंजाम ने कहा कि जिले के प्रभारी मंत्री कवासी लखमा, सांसद दीपक बैज और बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष लखेश्वर बघेल भी चित्रकोट क्षेत्र के विकास में पूरा सहयोग दे रहे हैं। कार्यक्रम में सांसद दीपक बैज, विधायक राजमन बेंजाम, जनपद उपाध्यक्ष योगेश बैज, द्रोपति कश्यप, रूपधर मांझी, शंकर सिंह ठाकुर, विमल सलाम, गणेश दुग्गा, कृष्ण कुमार, जनपद पंचायत के सीईओ प्रणव दीवान, बीएमओ डॉ. नारायण नाग, राजमन मंडावी, गौतम ठाकुर सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

जनपद सदस्य संजय बैंस ने सी सी रोड का किया भूमिपूजन

0

ग्राम पंचायत कुसुमकसा के वार्ड नंबर 14 में अपने जनपद निधि के पांच लाख की लागत से बनने वाले सी सी रोड का भूमिपूजन किया वार्ड पंच शशि उइके ने बताया की जिस रोड का भूमिपूजन जनपद सदस्य जी ने किया है बरसात के दिनो मे लोगो को चलने के लिए बड़ी दिक्कत होती थी अब सड़क बनने से राहगीरों को तकलीफ नही होगी मैं हमारे जनपद सदस्य जी का आभार मानती हु ग्राम पंचायत सरपंच शिवराम सिंदरामे जी बताया की ये सड़क रेल्वे पहुंच मार्ग के साथ बस्ती के रहा वासियों का चलने का मुख्य सड़क है हमारी गांव की समस्या को जनपद सदस्य जी निराकरण कर अपने निधि से पांच लाख देकर इस सड़क की समस्या का निराकरण किए।

मैं पूरे गांव की तरफ से धन्यवाद देता हु कार्यक्रम में जनपद सदस्य संजय बैंस ने कहा की मुझे खुशी है मैं गांव की समस्या को आप सबकी सहयोग से निराकरण करने का प्रयास करता हु मेरा पद छोड़ा है और समस्या बड़ी पर हम एकजुट होकर समस्या का निराकरण करने का प्रयास जरूर करेंगे और धीरे धीरे हो भी रहा है वार्ड वासियों को बधाई देता हु इस नए विकास कार्य के लिए इस भूमिपूजन के अवसर पर सरपंच शिवराम सिंदरामे वार्ड पंच शशि उईके खेमिन निर्मलकर निर्मला जगनायक कमल जननायक लोकेश सिन्हा इमरान खान विनोद धनकर तरुण धनकर एवम गांव के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

जगदलपुर में मची गोंचा महापर्व की धूम, होगा उपनयन संस्कार

0
  • 20 जून को रथयात्रा में उमड़ेगा बस्तर के श्रद्धालुओं का जनसैलाब
  • गोंचा पर्व में 25 को शामिल होंगे प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

जगदलपुर 360 घर अरण्यक ब्राह्मण समाज अनवरत 616 वर्षों से चली आ रही अपनी रियासतकालीन परंपरा का निर्वहन करते हुए इस वर्ष भी 4 से 28 जून तक बस्तर गोंचा महापर्व का आयोजन कर रहा है। 4 जून को देवस्नान पूर्णिमा चंदन जात्रा पूजा विधान के साथ बस्तर गोंचा महापर्व का आगाज हो चुका है। भगवान श्री जगन्नाथ अनसर काल की समाप्ति के साथ 19 जून को नेत्रोत्सव पूजा विधान उपरांत 20 जून को बस्तर के पारंपरिक तोप (तुपकी) की गर्जना के बीच गोंचा रथयात्रा पूजा विधान के साथ भगवान श्री जगन्नाथ, माता सुभद्रा व स्वामी के 22 विग्रहों को तीन रथों पर रथारूढ़ कर परिक्रमा उपरांत जनकपुरी गुंडिचा मंडप में विराजित किये जाएंगे। गुंडिचा मंडप में 9 दिनों तक श्रद्धालु भगवान के दर्शन का पुण्य लाभ प्राप्त करेंगे। इस दौरान 20 से 28 जून तक हर दिन समाज द्वारा विविध धार्मिक, सांस्कृतिक अनुष्ठानिक कार्यक्रमों की परंपरा के निर्वहन की व्यवस्था भी की गई है।गोंचा महापर्व के दौरान रोज संध्या 7.30 बजे भगवान की महाआरती उपरांत भजन-कीर्तन व सांस्कृतिक कार्यक्रम के आयोजन होंगे। स्थानीय एवं सांस्कृतिक मंत्रालय छत्तीसगढ़ शासन के माध्यम से राष्ट्रीय स्तर के कलाकारों द्वारा भजन संध्या की प्रस्तुति होगी। समाज द्वारा 23 जून को अखंड रामायण पाठ का आयोजन बनमाली पाणीग्रही परिवार जगदलपुर के सौजन्य से किया जाएगा। इसी दिन निशुल्क उपनयन संस्कार का आयोजन समाज के संस्थापक अध्यक्ष स्व. मोहन प्रसाद पाणीग्रही एवं स्व. उमेशचंद्र पानीयाही परिवार जगदलपुर द्वारा किया जाएगा। 24 जून को समाज के बुजुर्गो तथा भगवान जगन्नाथ को सलामी देने हेतु तुपकी बनाने वाले ग्रामीणों का सम्मान किया जाएगा। उसी दिन हेरापंचमी पर संध्या समय जगन्नाथ मंदिर से लक्ष्मीजी की डोली नगर भ्रमण करती हुई जनकपुरी सिरहासार पंहुचेगी, जहां लक्ष्मी-नारायण संवाद का कार्यक्रम होगा। 25 जून को गुंडिचा मंडप सिरहासार में भगवान श्री जगन्नाथ प्रभु को ओंकार पाण्डे परिवार जगदलपुर द्वारा इस भी छप्पन भोग का अर्पण किया जाएगा। गोंचा महापर्व को मेले का स्वरूप प्रदान करने के उद्देश्य से इस वर्ष भी पर्व के दौरान 8 दुकानें स्थापित की जा रही हैं, जहां पूजा सामग्री व सामाजिक धार्मिक वस्तुओं के साथ-साथ भगवान श्री जगन्नाथ को प्रिय भोग प्रसाद भी श्रद्धालुओं के लिएक उपलब्ध होंगे।

मुख्यमंत्री 25 को शामिल होंगे पर्व में

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को गोंचा महापर्व में सम्मिलित होने हेतु आमंत्रण समाज के प्रतिनिधि मंडल द्वारा बस्तर संभाग के जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में दिया गया है। मुख्यमंत्री ने पर्व में छप्पन भोग के शुभ अवसर पर 25 जून को सम्मिलित होने के लिए आश्वस्त किया है। साथ ही छत्तीसगढ़ प्रदेश के प्रमुख जनप्रतिनिधियों के भी पर्व में शामिल होने की संभावना है। नगर पालिक निगम के सहयोग से गोंचा गुड़ी का निर्माण कराया जा रहा है, जहां पर बैठकर दिव्यांग, वृद्धजन गोंचा महापर्व का आनंद ले सकेंगे। निगम द्वारा गोंचा महापर्व के दौरान शुद्ध पेयजल एवं साफ-सफाई की व्यवस्था भी की जाएगी।

सभी परिवार अर्पित करेंगे सात्विक भोग

शताब्दियों से रियासतकालीन परंपरा के अनुसार भगवान श्री जगन्नाथ को अमनिया सात्विक शुद्ध भोग का अर्पण 360 घर आरण्यक ब्राह्मण समाज की 14 क्षेत्रीय समितियों में विभक्त 108 से अधिक ग्रामों में निवासरत समाज के परिवारों द्वारा 21 से 27 जून तक प्रतिदिन भोग लगाने के पश्चात् श्रद्धालुओं को वितरण किया जाएगा। नवीन रथ निर्माण कार्य भी पूर्णता की ओर है, एक रथ के लिए नवीन कपड़ों का निर्माण टेंपल कमेटी जगदलपुर करा रही है। इस वर्ष विद्युत साज-सज्जा के साथ भव्य स्वरूप में रथ संचालन करने की व्यवस्था की गई है।

हल्बी गीत से यूट्यूब में प्रचार

समाज महापर्व को भव्य स्वरूप प्रदान करने हेतु निरंतर प्रयासरत है। इसी कड़ी में आज प्रेसवार्ता में इस वर्ष बस्तर गोंचा पर्व को देश विदेश तक पहुंचाने के लिए गोंचा पर्व के दौरान प्रमुख कार्यक्रम को समाहित करते हुए “आजी गोंचा तिहार राज बस्तर” नाम से हल्बी गीत प्रसिद्ध गायक दिलीप पांडे, गायिका कोमल साहू एवं संतोष पांडे द्वारा यूट्यूब के माध्यम से प्रसारित किया जाएगा। समाज के अध्यक्ष ईश्वर नाथ खंबारी ने इसका विमोचन किया। 360 घर अरण्यक ब्राह्मण समाज ने गोंचा महापर्व में सभी समाज, समुदाय के लोगों को महाप्रभु जगन्नाथ के दर्शन लाभ हेतु आमंत्रित किया है। 28 जून को बाहुड़ा गोंचा पूजा विधान के साथ भगवान जगन्नाथ, माता सुभद्रा एवं बलभद्र स्वामी मंदिर लौटेंगे एवं कपाट फेड़ा पूजा विधान में माता लक्ष्मी एवं महाप्रभु श्री जगन्नाथ के मध्य संवाद पश्चात् गर्भगृह में स्थापित होंगे। 29 जून को देवशयनी एकादशी के साथ गोंचा महापर्व का परायण होगा। पत्रकार वार्ता में समाज के अध्यक्ष ईश्वरनाथ खंबारी, गोंचा कमेटी अध्यक्ष ललित पांडे, सुदर्शन पाणिग्रही, आत्माराम जोशी, मुक्तेश पांडे, रवींद्र पांडे, नरेंद्र पाणिग्रही, हेमंत पांडे, बनमाली पाणिग्रही, चिंतामणि पांडे, डिलेश्वर पांडे, परमानंद पांडे, राकेश पांडे, विवेक पांडे, अनंत प्रसाद पांडे, सरिता जोशी, डाकेश्वरी पांडे, आशा आचार्य, गजेंद्र पाणिग्रही, वेणुधर पाणिग्रही, आशु आचार्य, बिंबाधर पांडे, रामानुजन आचार्य, बद्रीनाथ जोशी, राजेश पांडे, प्रशांत पाणिग्रही, भूपेश पाणिग्रही, मोहन जोशी, मिनकेतन पाणिग्रही, शिवनारायण पांडे, चोखालाल पाणिग्रही उपस्थित थे।

वसुंधरा के कल्याण के लिए सभी को करना होगा चिंतन मनन

0
  • कवियों ने दिया कविताओं से दिया पर्यावरण बचाने का संदेश
  • पर्यावरण और प्रकृति पर रोटरी काव्य मंच की काव्य गोष्ठी


रायपुर रोटरी काव्य मंच द्वारा पर्यावरण बचाएं और प्रकृति के प्रति प्रेम जताएं विषय पर 144वीं काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया। पूरे भारत से आए 41 कवियों और कवियात्रियों ने इस ज्वलंत विषय पर अपनी स्वरचित कविताओं से पर्यावरण को हर हाल में बचाने की पुरजोर अपील की।
अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में डॉ. बनवारीलाल जाजोदिया यथार्थ ने चिंता जताते हुए कहा कि वसुंधरा के कल्याण के लिए समय रहते चिंतन मनन करना ही होगा। सिर्फ बातें करने से काम नहीं चलेगा। जमीनी स्तर पर उतर कर पेड़ पौधों को संवारना, नए पेड़ पौधे लगाना, उनकी देखभाल करना हम सबकी जिम्मेदारी है। ताकि वायु प्रदूषण से निजात पाई जा सके। बड़ी – बड़ी फैक्ट्रियों से जहरीली गैस हवा में घुल रही है। उस गैस को हवा घुलने देने की बजाय वहीं खत्म कर दी जाए, ताकि आसपास की गरीब बस्तियों और झोपड़पट्टी के गरीब मजदूर स्वस्थ्य रहें। वैसे ही इन्हीं फैक्ट्रियों से निकलने वाला पानी नालों के माध्यम से नदियों में समाहित हो नदियों के पानी को प्रभावित कर रहा है।जहरीला पानी पीने के लिए आसपास की गरीब बस्तियों को मजबूर होना पड़ रहा है। यह नई बीमारियों को जन्म दे रहा है। इन सबके लिए स्थानीय प्रशासन और संबंधित विभाग को संज्ञान लेना होगा। काव्य गोष्ठी के मुख्य अतिथि बिलासपुर निवासी फिल्मी कथा लेखक, प्रोड्यूसर व एक्टर डॉ. सुनील दत्त मिश्रा थे। डॉ. मिश्रा ने अपने अनुभव साझा करते कहा कि वनों के विनाश से गर्मी बहुत बढ़ गई है। ग्लोबल वार्मिंग हार्ड होती जारही है। जंगली जानवर पालन पोषण की परेशानी की वजह से मानवी शिकार के आदि होते जारहे हैं। इसे हमें रोकना होगा।पहाड़ों की छाती चीर चीरकर सड़कें बनाई जा रही हैं। उन सड़कों पर चलने वाले वाहनों से धुआं तो उड़ेगा और आसपास की जीवन दायिनी वायु को दूषित करेगा ही। हमारी यूनिट के कलाकारों ने पौधे बहुत लगाए और उनको बच्चों की तरह सहेजकर रखा। बिलासपुर के आसपास का इलाका हरियाली से आज लहलहा रहा है। इस मानवीय संवेदना के विषय पर काव्य गोष्ठी आयोजित करने हेतु और मुझे मुख्य अथिति का सुअवसर देने के लिए संस्था के अध्यक्ष डॉ. जाजोदिया और उनकी अनुशासित टीम का मैं बहुत आभारी हूं।
मां सरस्वती की स्थापना, दीप प्रज्वलन कर डॉ. स्वाति सिंह ने सरस्वती वंदना के जरिए काव्य गोष्ठी शुभारंभ किया और अतिथि परिचय अपने अनूठे अंदाज में दिया। सम्मान पत्र का वाचन रोटेरियन अशोक द्विवेदी ने किया। स्वागत गीत शोभारानी तिवारी ने गाया और मंच संचालन भी किया। काव्य पाठ रानी नारंग, नीति अग्निहोत्री, शोभाजी, संतोष तोषनीवाल, शेष नारायण चौहान बैंगलोर, राजकुमार हांडा, स्नेह नीमा, डॉ. अशोक गर्ग, प्रो. शुभ कुमार मधुबनी, डॉ. राज गोस्वामी, डॉ. अरविंद श्रीवास्तव, मनीराम शर्मा, पूर्णचंद्र शर्मा सभी दतिया, जयप्रकाश अग्रवाल काठमांडू नेपाल. डॉ. जवाहर गर्ग, डॉ. मनोहर गोरे, शिशिर देसाई, हुकुमचंद कटारिया सनावद से रोटेरियन मंजू पोद्दार कलकता, मीनाकुमारी परिहार बिहार, दिनेंद्र दास कबीर आश्रम, निर्मल सिंघल, डॉ. राजेंद्र खरे, डॉ. बनवारी लाल जाजोदिया इंदौर, शिरोमणि माथुर दल्ली राजहरा, डॉ. रामस्वरूप साहू मुंबई, प्रो. डॉ. अजीत कुमार जैन और डॉ,विजयलक्ष्मी अनु आगरा, चंद्रकला जैन चंडीगढ़, हंसा मेहता इंदौर, डॉ. नवीन नाहर देवास, डॉ. अशोक आकाश बालोद, अनिल वर्मा अलीगढ़, डॉ. सुनील दत्त मिश्रा बिलासपुर, डॉ. बिनोद हसौडा दरभंगा, रोटेरियन महेंद्र शर्माइंदौर, डॉ. ललित सिंह ठाकुर छत्तीसगढ़ ने किया। आभार प्रदर्शन डॉ. राजेंद्र खरे ने किया। राष्ट्रगान से काव्यगोष्ठी का समापन हुआ।

अवैध रूप से शराब विक्रय करने वाले व्यक्ति के विरूद्व गुण्डरदेही पुलिस व सायबर सेल बालोद की कार्यवाही

0

31 पौव्वा अग्रेंजी गोवा शराब के साथ एक आरोपी गिरफ्तार। भेजा गया ज्युडिशियल रिमाण्ड पर। पुलिस अधीक्षक महोदय जितेन्द्र कुमार यादव के मार्गदर्शन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश राठौर के निर्देशन, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस अनुविभाग गुण्डरदेही श्रीमती गीता वाधवानी के पर्यवेक्षण एवं प्रभारी थाना गुण्डरदेही अरविंद साहू के नेतृत्व मे थाना क्षेत्र मे अवैध शराब विक्रय एवं परिवहन करने वाले पर लगाम लगाने हेतु अभियान चलाया जा रहा है। दिनंाक 16.06.2023 को मुखबीर से सूचना मिला कि विजय निषाद निवासी गुरेदा अपने बाडी कोठार मे अवैध रूप से शराब बिक्री कर रहा है। सूचना तस्दीक के लिए गवाहो को लेकर रेड कार्यवाही हेतु ग्राम गुरेदा विजय निषाद के बाडी कोठार पहंुचकर रेड किया तो विजय निषाद पिता प्रकाश निषाद उम्र 34 साल साकिन गुरेदा थाना गुण्डरदेही जिला बालोद मौके पर अवैध रूप से शराब बिक्री करते मिला, जिसके कब्जे से 31 पौव्वा अंग्रेजी गोवा शराब मिला जिस संबंध मे दस्तावेज पेश करने कहने पर दस्तावेज नही होना बताये, जिससे 31 पौव्वा अंग्रेजी गोवा शराब व बिक्री रकम 520 रूपये नगदी को जप्त कर आरोपी के विरूद्व थाना गुण्डरदेही जिला बालोद मे अपराध क्रमांक 250/23 धारा 34(2) आबकारी एक्ट कायम कर विवेचना मे लिया गया है। आरोपी विजय निषाद को दिनंाक 16.06.2023 को गिरफ्तार कर ज्युडिशियल रिमाण्ड पर भेजा गया। उक्त कार्यवाही मे सउनि अरविंद साहू प्रभारी थाना गुण्डरदेही, सउनि लता तिवारी थाना गुण्डरदेही। सउनि धरम भुआर्य, प्र.आर. भुनेश्वर मरकाम, आर.अकाश दुबे, आर. योगेश सिन्हा, आर. संदिप यादव, सायबर सेल बालोद का योगदान रहा।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

मुख्यमंत्री ने जिनके घर किया था भोजन, उन्हें अपने निवास में कराया भोज

0
  • विधायक एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन के साथ नानगुर ब्लाक अध्यक्ष एवं सरपंच ने किया मुख्यमंत्री निवास में भोजन

जगदलपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपने जगदलपुर क्षेत्र के दौरे के दौरान जिन लोगों के घर भोजन किया था, उन्हें आज अपने निवास में मुख्यमंत्री ने भोजन कराया। मुख्यमंत्री द्वारा दिए गए भोज में क्षेत्रीय विधायक एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन तथा नानगुर के सरपंच एवं ब्लॉक अध्यक्ष भी शामिल हुए।इस अवसर पर मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि आप लोगों ने अपने घर में स्वादिष्ट भोजन कराया था एवं अतिथि सत्कार किया था इसके लिए मैं आपका आभार व्यक्त करता हूं। उन्होंने कहा कि जिस आत्मीयता से आप लोगों ने अतिथि सत्कार किया उससे अभिभूत हूं। उन्होंने कांग्रेस नेताओं को आगामी विधानसभा चुनावों के लिए अभी से तैयारियों हेतु लग जाने को कहा। उन्होंने कहा कि शासन की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए तन मन से लग जाएं।

जगदलपुर पर मुख्यमंत्री की कृपा बनी रहे : जैन

विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन इस अवसर पर कहा कि हमारे संवेदनशील मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सहृदयता ही उन्हें देश का नंबर वन मुख्यमंत्री बनाता है इसके लिए वे मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हैं तथा आशा व्यक्त करते हैं की जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र पर मुख्यमंत्री आशीर्वाद सदा बना रहेगा…इस अवसर पर संसदीय सचिव रेखचंद जैन, शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष एवं इंद्रावती विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष राजीव शर्मा, जनपद सदस्य एवं ब्लाक अध्यक्ष नीलूराम बघेल एवं परिवार, सरपंच नानगुर शांति बघेल व उनके परिवार के सदस्य उपस्थित थे।

MOST POPULAR

HOT NEWS