City Media - Page 872 of 1867 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 872

हम मुट्ठीभर हैं, लेकिन कुर्सी से उतारने की ताकत भी है हममें

0
  • रमन सरकार का दंभ चूर – चूर करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का भूपेश सरकार को चैलेंज
  • आंदोलन पर उतर आई हैं कार्यकर्त्ता और सहायिकाओं

बकावंड भले ही हमारे जनप्रतिनिधि हमें मुट्ठीभर बताकर हमारा अपमान करते हैं, लेकिन हमारी हस्ती इतनी बड़ी है कि हम सरकार को सत्ता से बेदखल करने की ताकत रखती हैं। रमन सरकार हमारी ताकत देख चुकी है और अब भूपेश बघेल सरकार हमारे धैर्य की परीक्षा न ले। ऐसी चुनौती यहां आंदोलनरत आंगनबाड़ी कार्यकर्त्ताओं और सहायिकाओं ने प्रदेश सरकार को दी है। ब्लॉक मुख्यालय बकावंड के तहसील कार्यालय के सामने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाएं ने अपनी छह सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदेश सरकार के खिलाफ बकावंड ब्लॉक स्तर पर अनिश्चित कालीन धरना प्रदर्शन कर रही हैं।

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की मांगों में सभी कार्यकर्ताओं को प्राथमिक शालाओं में शिक्षक का दर्जा दिया जाए, आंगनबाड़ी सहायिकाओं को कार्यकर्ताओं के रिक्त पदों पर शत – प्रतिशत पदोन्नति दी जाए, विभागीय सेवा भर्ती नियम में संशोधन किया जाए, सेवानिवृत्ति के बाद आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को 5 लाख रु. व सहायिका को 3 लाख रुपए की राशि एकमुश्त दी जाए, मासिक पेंशन, ग्रेच्युटी का लाभ दिया जाए, कार्यकर्त्ताओं व सहायिकाओं के लिए समूह बीमा योजना लागू की जाए, प्रदेश में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं के रिक्त पदों को तत्काल भरा जाए, पोषण टैंक और अन्य कार्यों लिए जब तक मोबाइल नेट चार्ज नहीं दिया जाता, तब तक मोबाइल के जरिए ऐसे कार्य करने के लिए दबाव न डाला जाए आदि मांगें शामिल हैं।आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का कहना है कि भूपेश बघेल सरकार ने चुनाव के समय जो वादा किया था, उसे पूरा करें तभी प्रदेश में कांग्रेस की सरकार रह पाएगी। भूपेश बघेल को मुख्यमंत्री बने 4 साल हो गए हैं, लेकिन अभी तक उन्होंने अपना वादा पूरा नहीं किया है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने यह भी कहा कि जब प्रदेश में भाजपा की सरकार थी, तब मुख्यमंत्री डॉ. रमनसिंह ने कहा था कि मुट्ठीभर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता हमारा क्या बिगाड़ लेंगी। तब हमने भाजपा को कुर्सी से उतार दिया था। हममें इतनी ताकत और एकजुटता है कि हम कांग्रेस सरकार को भी उतार सकती हैं। भूपेश बघेल सरकार हमारी मांगे पूरी नहीं करती है, तो आगे भूख हड़ताल भी शुरू कर देंगी और धरना प्रदर्शन यूं ही चलता रहेगा।

कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन की तैयारी में जुटे बैज व अन्य नेता

0
  • स्वागत समिति के सदस्य बनाए गए हैं बस्तर के सांसद दीपक बैज

जगदलपुर रायपुर में आगामी 24 से 26 फरवरी तक होने वाले अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय अधिवेशन की तैयारी में बस्तर के सांसद दीपक बैज अन्य वरिष्ठ नेताओं के साथ जुट गए हैं। अधिवेशन के आयोजन की स्वागत समिति में सांसद बैज सदस्य बनाए गए हैं और वे पार्टी संगठन द्वारा सौंपी गई हर जिम्मेदारी को बखूबी पूरा करने में माहिर माने जाते हैं।कांग्रेस के पूर्ण राष्ट्रीय अधिवेशन के लिए आयोजन समिति और स्वागत समिति का गठन पार्टी नेतृत्व ने पहले ही कर दिया है।

स्वागत समिति में बस्तर जिले के प्रभारी मंत्री कवासी लखमा, सांसद दीपक बैज समेत तीन अन्य नेताओं को भी सदस्य बनाया गया है। नई जिम्मेदारी मिलते ही बैज अपने मिशन पर शिद्दत के साथ जुट गए हैं। रविवार को सांसद बैज रायपुर पहुंच गए और पार्टी के आदेश पर अमल करने में लग गए। बैज मेफेयर होटल रायपुर में कांग्रेस के 85वें राष्ट्रीय अधिवेशन की तैयारियों को लेकर हुई बैठक में शामिल हुए। बैठक में छत्तीसगढ़ कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सह प्रभारी चंदन यादव, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम, केबिनेट मंत्री शिव कुमार डहरिया, बस्तर सांसद दीपक बैज, मुख्यमंत्री के सलाहकार राजेश तिवारी एवं अन्य नेता शामिल हुए। तैयारियों तथा बाहर से आने वाले नेताओं को रुकवाने, उनके भोजन व अन्य सुविधाओं को लेकर गहन चर्चा की गई। सांसद दीपक बैज ने प्रदेश सह प्रभारी चंदन यादव व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम के मार्गदर्शन में आगंतुक नेताओं को रिसीव करने और उनके स्वागत सत्कार के संबंध में स्वागत समिति के अन्य सदस्यों के साथ मंत्रणा भी की। उल्लेखनीय है कि श्री बैज पार्टी संगठन द्वारा सौंपे जाने वाले हर दायित्व को सफलता पूर्वक पूरा करके ही दम लेते हैं। कांकेर जिले की भानुप्रतापपुर विधानसभा सीट के उप चुनाव में बैज अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता का परिचय दे चुके हैं। हाल ही में जगदलपुर में आयोजित छात्रावासी छात्रों के संभाग स्तरीय सम्मेलन को सफलता के सोपान तक पहुंचाने में बैज ने कोई कसर बाकी नहीं रखी थी। छात्रों के इस सम्मेलन में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए थे। इस सफल सम्मेलन के जरिए सांसद बैज संभाग के आदिवासी और अनुसूचित जाति के छात्र छात्राओं पर खासा प्रभाव डाल चुके हैं। लंबे अरसे बाद छात्रावासी विद्यार्थियों की सुध लेने कोई मुख्यमंत्री जगदलपुर पहुंचा था। यही नहीं बस्तर के यंग टाइगर के नाम से विख्यात सांसद श्री बैज जितनी शिद्दत के साथ पार्टी संगठन के कार्यों में जुट जाते हैं, उतनी ही शिद्दत के साथ वे अपने निर्वाचन क्षेत्र के लोगों का दुख दर्द दूर करने में भी लगे रहते हैं। बैज जगदलपुर में उपलब्ध रहते हैं, तो एक दिन भी जाया किए बगैर क्षेत्र के गांवों के दौरे पर निकल पड़ते हैं। यही वजह है कि बैज को क्षेत्र के लोग सिर आंखों पर बिठाने के लिए सदैव तत्पर दिखाई देते हैं।

ग्रामीणों ने माना भूपेश बघेल सरकार के काम का लोहा

0
  • कांग्रेस विधायक लखेश्वर बघेल के समक्ष उधेड़ी भाजपा की बखिया
  • विधायक और मुख्यमंत्री के कार्यों के कायल हैं मधोता- 2 के ग्रामीण

बस्तर विधानसभा क्षेत्र बस्तर के ग्राम मधोता-2 में 75 लाख रूपए से भी अधिक के विभिन्न कार्यों का लोकार्पण बस्तर विधायक लखेश्वर बघेल द्वारा किया गया।गांव पहुंचते ही स्थानीय महिलाओं ने बस्तर विधायक लखेश्वर बघेल का भव्य स्वागत किया। महिलाएं क्षेत्रीय विधायक को अपने बीच पाकर काफी खुश नजर आ रही थीं। ग्रामीणों ने गांव में सामुदायिक भवन, धर्मशाला भवन, भैरमदेव मंदिर बनवाने के लिए बघेल के प्रति आभार व्यक्त किया। बघेल ने नवनिर्मित भवनों का लोकार्पण किया।

भैरवदेव एवं मावली माता की पूजा अर्चना कर ग्रामीणों की सुख समृद्धि के लिए कामना की। बस्तर विधायक लखेश्वर बघेल ने मधोता – 2 खैरगुड़ापारा में 300 मीटर सीसी मीटर रोड का भूमिपूजन कर लोगों को बहुत बड़ी राहत दी। ग्रामीणों ने विधायक बघेल के समक्ष भाजपा के 15 वर्षीय शासनकाल की तुलना कांग्रेस के महज चार साल के शासनकाल से करते हुए कांग्रेस सरकार की खुलकर तारीफ की। ग्रामीणों ने कहा कि भाजपा के वरिष्ठ नेता भी गांव में आए। उन्हे भी अपनी समस्याओं से अवगत कराया था, लेकिन उनसे सिर्फ आश्वासन ही मिला। पिछले सत्र में पूर्व विधायक सुभाऊ कश्यप भी गांव आए थे तब उनसे भी थोथा आश्वासन ही मिला था। भाजपा के 15 साल के शासनकाल में सांसद, मंत्री विधायक सिर्फ वादा करते थे, काम नहीं। आज भूपेश बघेल सरकार के कार्यकाल में क्षेत्रीय विधायक लखेश्वर बघेल के नेतृत्व में विभिन्न ग्राम पंचायतों में सड़क, पानी, स्वास्थ्य, शिक्षा आदि की अच्छी व्यवस्था हो रही है। गांव गांव में मातागुड़ी का निर्माण हो रहा है। ग्रामीणों के इस प्यार के लिए धन्यवाद देते हुए बस्तर विधायक लखेश्वर बघेल ने कहा कि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का गिरोला माता हिंगलाजिन की पावन धरा पर आगमन हुआ था। तब मैंने बहुत हमारे बस्तरवासियों की धार्मिक आस्था के केंद्र देवगुड़ी संबंधी कार्यों में होने वाले खर्च की व्यवस्था शासन की ओर से करने का आग्रह किया था। इस पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस कार्य के लिए प्रत्येक वर्ष हर ग्राम पंचायत को दस हजार रु. देने की घोषणा की थी। विधायक लखेश्वर बघेल ने कहा यह कांग्रेस ही ऐसे महत्वपूर्ण कार्यों को पर पूरा ध्यान देती है। बस्तर विधायक ने आगे कहा कि युवा शक्ति को सही दिशा देने और उन्हें विकास की मुख्यधारा में शामिल करने के लिए राजीव युवा मितान क्लब का गठन किया गया गया है। क्लब के माध्यम से युवा शासन की विकास योजनाओं के क्रियान्वयन में सक्रिय सहयोग कर रहे हैं। शिक्षा और खेल के माध्यम से स्वस्थ समाज की स्थापना में सहभागी बनने का अवसर उन्हें मिला है। क्लब के माध्यम से युवा शासन की विकास योजनाओं के क्रियान्वयन में सक्रिय सहयोग कर रहे हैं। शिक्षा और खेल के माध्यम से स्वस्थ समाज की स्थापना में सहभागी बनने का अवसर उन्हें मिला है। युवाओं को कुपोषण को दूर करने सामाजिक असमानता, कुरीतियों को दूर करने, शिक्षा को बढ़ावा देने के साथ-साथ स्वच्छता अभियान से जुड़कर कार्य करने के लिए प्रोत्साहन दिया जा रहा है।कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य एवं ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष गणेश बघेल, जनपद सदस्य लखेश्वर कश्यप, जनपद सदस्य बैद्यनाथ मौर्य, लखमू राम, बीरसिंह, कृपालु, रूद्रप्रताप, राजेश कुमार, कुंतला भंडारी, निलेद्री कश्यप, डोमूराम, गोविंद, रतपाल, तैसिंह, अर्जुन भंडारी, देवेंद्र, बचन, झुलकु राम, उदय, मंगतू, जयदेव, सावित्री तिवारी, कोला, गुंजू, सुदर, फरशु, आसमन, घसु मांझी, रुमा मांझी, ग्रामवासी बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्त्तागण उपस्थित थे।

अवैध रूप से शराब का कारोबार करने वाले 2 आरोपी को किया गिरफ्तार

0

दल्लीराजहरा अवैध कारोबार करने वालो के विरूद्ध बालोद पुलिस की जारी रहेगी कार्यवाही। पुलिस अधीक्षक, जितेन्द्र कुमार यादव के मार्गदर्शन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरिश राठौर के निर्देशन पर नगर पुलिस अधीक्षक राजहरा कर्ण कुमार उके के पर्यवेक्षण में तथा निरीक्षक दिलेश्वर चंद्रवंशी व थाना प्रभारी वीणा यादव के नेतृत्व में जिले के अवैध जुआ सटटा शराब पर कार्यवाही हेतु टीम तैयार किया गया।

राजहरा थाना क्षेत्र के ग्राम कुसुमकसा देशी शराब दुकान के पास आरोपी दीपक कुमार साहू पिता जीवन लाल साहू उम्र 32 साल पता हीरापुर बालोद के द्वारा अपने एक्टीवा दोपहिया वाहन क सीजी 24 टी 1175 में राज मसाला के थैले में 143 नग एवं एक बैग में 50 नग और एक कपड़ा का थैला में 57 नग कुल 250 नग देशी प्लेन शराब लाद कर कुसुमकसा से बालोद की ओर जा रहा था जिसे साइबर सेल टीम एवं थाना राजहरा टीम के द्वारा घेराबंदी कर पकड़ा गया आरोपी दीपक कुमार के कब्जे से 250 नग देशी प्लेन शराब एवं घटना में प्रयुक्त एक्टीवा दोपहिया वाहन क सीजी 24 टी 1175 कुमार साहू के जुमला कीमती 100000 (एक लाख रूपये ) को जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना राजहरा में अपराध क 63/2023 धारा-34 (2) के तहत कार्यवाही किया गया। आरोपी दीपक कुमार साहू के विरूद्ध दर्ज मामले 1. थाना बालोद के अपराध के 352/2022 धारा 24, 506, 323, 37 भादवि 2 थाना बालोद के अपराध क्रमांक 107 / 2022 धारा 34 (2) आबकारी एक्ट में 48 नग देशी प्लेन शराब एवं 3 थाना बालोद के अपराव क्रमांक 554/2022 धारा 34 (1) आबकारी एक्ट में 19 नग देशी प्लेन शराब 4 थाना बालोद के अपराध क्रमांक 574 / 2022 धारा 34 (2) आबकारी एक्ट में 200 नग देशी प्लेन शराब एवं एक नग एक्टीवा दो पहिया वाहन जप्त किया गया था।प्रकरण क्रमांक 2. थाना राजहरा क्षेत्र के ग्राम कुसुमकसा देशी शराब दुकान के पास आरोपी जमीर खान पिता बब्बर खान उम्र 30 साल पता जवाहर पारा बालोद के द्वारा अपने मोटर सायकल दोपहिया वाहन क सीजी 07 के 0859 में राजश्रीपान मसाला के थैले में 150 नग कुल 250 नग देशी प्लेन शराब लाद कर कुसुमकसा से बालोद की ओर जा रहा था जिसे साइबर सेल टीम एवं थाना राजहरा टीम के द्वारा घेराबंदी कर पकड़ा गया।

आरोपी जमीर खान के कब्जे से 150 नग देशी प्लेन शराब एवं घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल दोपहिया वाहन क सीजी 07 के 0859 जुमला कीमती 27000/- रूपये जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना राजहरा में अपराध के 64/2023 धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया। आरोपी जमीर खान के विरूद्ध दर्ज मामले 1 थाना बालोद के अपराध क्रमांक 453/2022 धारा 34 (2) आयकारी एक्ट 325 नग देशी प्लेन शराब एवं घटना में प्रयुक्त पुराना एक्टीवा दोपहिया वाहन जप्त किया गया था।शराब तस्करों की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी राजहरा सुश्री वीणा यादव सायबर सेल प्रभारी निरीक्षक दिलेश्वर चंद्रवंशी, सउनि नंद किशोर सिन्हा, सउनि विजय नाथ जगत, प्रधान आरक्षक भुनेश्वर मरकाम, आरक्षक पूरन देवांगन, आरक्षक विपिन गुप्ता, आरक्षक संदीप यादव, आरक्षक राहुल मनहरे, आरक्षक आकाश दुबे, की सराहनीय भूमिका रही है।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

अवैध रूप से गांजा तस्करी करने वाले आरोपी गिरफ्तार

0

बालोद अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी के रोकथाम हेतु पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज दुर्ग आनंद छाबड़ा के निर्देश प्राप्त होने पर पुलिस अधीक्षक महोदय बालोद जितेन्द्र यादव, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय हरिश राठौर के मार्गदर्शन में अनुविभागीय अधिकारी पुलिस गुरूर जिला बालोद बोनीफास एक्स के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी गुरूर निरीक्षक भानुप्रताप साव व प्रभारी पुलिस सहायता केन्द्र पुरूर उप निरीक्षक अरुण कुमार साहू के नेतृत्व में पुलिस सहायता केन्द्र पुरूर की टीम को अवैध मादक पदार्थ गांजा के परिवहन संबंधी प्रकरण में बड़ी सफलता हासिल की गई।

अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी एवं परिवहन के रोकथाम हेतु पुलिस सहायता केन्द्र पुरूष के पुलिस पार्टी द्वारा क्षेत्र में नशीले पदार्थ के परिवहन पर अंकुश लगाने हेतु दिनांक 04.02- 2023 को उप निरीक्षक अरुण कुमार साहू के हमराह पुलिस स्टाफ के शासकीय वाहन क्रमांक CG-03-8570 से एम०सी०पी० कार्यवाही हेतु फागुनदाह तिराहा ग्राम पुरूर के पास रवाना होकर वाहनों की चेकिंग कार्यवाही की जा रही थी उसी दौरान बोलेरो वाहन क्रमांक MP 18-T-3451 आया जिसे रोककर नाम पता पूछने पर ड्रायवर सीट पर बैठा व्यक्ति अपना नाम शोक हरण लीकेश पिता रमाकांत जाति महारा उम्र 22 वर्ष निवासी ग्राम सरईटोला थाना राजेन्द्रग्राम जिला अनुपपुर (HORO) एवं बगल सीट पर बैठा व्यक्ति अपना नाम मनोज कुमार तेन्दवे पिता लल्ला प्रसाद जाति महारा उम्र 22 वर्ष निवासी ग्राम सोनियानार थाना राजेन्द्रग्राम जिला अनुपपुर (म0प्र0) का रहने वाल बताया तलाशी लेने पर बोलेरो वाहन क्रमांक MP-18-T-3451 के पीछे सीट के पीछे 07 पैकेट मादक पदार्थ गांजा कुल वजनी 33.200 किग्रा० किमती 3,32,000 / रूपया मिला एवं घटना में प्रयुक्त बोलेरो वाहन क्रमांक MP-18-T-3451 किमती लगभग 7,00,000/ रू० कुल जुमला 10,32,000/ रूपये को जप्त कर कब्जा पुलिस लिया एवं अपराध धारा 20 (ख) NDPS ACT कायम कर आरोपी 1. शोक हरण लोकेश पिता रमाकांत जाति महारा उम्र 22 वर्ष निवासी ग्राम सरईटोला थाना राजेन्द्रग्राम जिला अनुपपुर (म0प्र0) 2. मनोज कुमार तेन्दवे पिता लल्ला प्रसाद जाति महारा उम्र 22 वर्ष निवासी ग्राम सोनियानार थाना राजेन्द्रग्राम जिला अनुपपुर (म0प्र0) को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

उक्त प्रकरण में पुलिस सहायता केन्द्र पुरूर प्रभारी उप निरीक्षक अरुण कुमार साहू प्रधान आरक्षक लुसन कुमार चन्द्राकर, आरक्षक लिखन साहु किशोर साहू गुणेश यादव, छोटू सोनकर, उमाशंकर जारके, संदीप यादव, जितेन्द्र सिन्हा की सराहनीय भूमिका रही।

कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन के लिए बैज को भी दायित्व

0

जगदलपुर रायपुर में आगामी 24 से 26 फरवरी तक होने जा रहे अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय अधिवेशन के लिए आयोजन समिति और स्वागत समिति का गठन पार्टी नेतृत्व ने कर दिया है। आयोजन के लिए बस्तर जिले के प्रभारी मंत्री कवासी लखमा, सांसद दीपक बैज समेत अन्य नेताओं को भी जिम्मेदारी सौंपी गई है।स्वागत समिति में बस्तर जिला प्रभारी मंत्री कवासी लखमा, केबिनेट मंत्री अनिला भेंड़िया, बस्तर लोकसभा क्षेत्र के सांसद दीपक बैज, राजयसभा सदस्य फुलोदेवी नेताम, अरविंद नेताम, छबिला नेताम को सदस्य नामांकित किया गया है।

विजय संकल्प के साथ चुनावी मैदान में उतरें कार्यकर्ता – भाजपा

0
  • भाजपा जिला कार्य समिति की बैठक आयोजित, मतदान केंद्रों में समूची ताकत झोंकने बनी रणनीति

मोर आवास मोर अधिकार कार्यक्रम में पूरा फोकस लगाने जोर, झूठी कांग्रेस सरकार के सच को जनता के बीच उजागर करें कार्यकर्ता

जगदलपुर भारतीय जनता पार्टी जिला कार्य समिति की बैठक आज लोहंडीगुडा़ मण्डल में चित्रकोट में आयोजित हुई । जिसमें संगठन के संपन्न कार्यों की बिन्दुवार समीक्षा कर आगामी कार्ययोजना की रणनीति व रूपरेखा तैयार की गयी । नौ महीने बाद होने वाले विधानसभा चुनाव को दृष्टिगत रखते हुए मतदान केंद्रों में समूची शक्ति झोंकनें की नीति बना कर विजय का संकल्प लेकर मैदान में उतरने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया गया ।

बैठक का शुभारंभ भारत माता, डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पं. दीनदयाल उपाध्याय के तैलचित्र में माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित कर आमंत्रित अतिथियों ने किया । प्रस्तावना व अध्यक्षीय उद्बोधन भाजपा जिला अध्यक्ष रुप सिंह मण्डावी ने दिया । मण्डावी ने कहा कि प्रदेश स्तर पर संगठन से प्राप्त प्रत्येक कार्यक्रमों कों समय पर गंभीरता से पूर्ण करें । मतदान केन्द्रों को मजबूत बनाना पहली प्राथमिकता है । अधिक से अधिक कार्यक्रम बूथ स्तर पर संपन्न हो, ऐसे सफल प्रयास होने चाहिए | पूर्व सांसद दिनेश कश्यप ने कहा कि विधानसभा चुनाव को देखते हुए भाजपा के ऊर्जावान प्रत्येक कार्यकर्ता केन्द्र सरकार की जन उपयोगी योजनाओं को घर घर पहुँच हितग्राहियों तक पहुँचाये, साथ ही कांग्रेस सरकार के कुशासन व झूठे वायदों को जनता के बीच उजागर करें ।जिला सहप्रभारी सेवकराम नेताम ने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर पर किये गये कार्यों की जानकारी लेते हुए कहा कि यह समय सिर्फ और सिर्फ जनता के मध्य जाकर काम करने का है । जिन्हें संगठन ने दायित्व सौंपा है, वे सभी पूरी जवाबदारी से कार्यों को पूर्ण करें। पूर्व प्रदेश महामंत्री किरण देव ने कहा कि मोर आवास मोर अधिकार के कार्यक्रम को गंभीरता से आगे बढा़ये । कांग्रेस सरकार के पक्षपात रवैये से आवास से वंचित एक एक हितग्राहियों से आवेदन भरवाने का कार्य युद्ध स्तर पर हो । बैठक में प्रदेश कार्य समिति से पारित राजनीतिक प्रस्ताव का वाचन श्रीनिवास मिश्रा ने किया । मोर आवास मोर अधिकार कार्यक्रम की बिंदुवार जानकारी जिला संयोजक मनीराम कश्यप ने रखी । परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम पर राकेश तिवारी एवं मन की बात कार्यक्रम पर श्रीधर ओझा ने विवरण दिया । डा. सुभाउ कश्यप व लच्छूराम कश्यप ने भी कार्यसमिति बैठक को संबोधित किया । कार्यक्रम का संचालन रामाश्रय सिंह एवं आभार प्रदर्शन नरसिंह राव ने किया । बैठक में प्रमुख रुप से बैदूराम कश्यप, समुंदसाय कच्छ, योगेन्द्र पाण्डेय,वेदप्रकाश पाण्डेय, रजनीश पाणिग्रही,व्हीआर राजपूत, बाबुल नाग, ललिता बघेल,दीप्ति पाण्डेय,सीता बाई, निर्देश दीवान, रैतुराम, ए जानकी राव, नरसिंह ठाकुर, नारायण ठाकुर, विनायक गोयल, परिस बेसरा, धनुर्जय कश्यप, सुब्रतो विश्वास, सुरेश गुप्ता, संतोष बघेल, सतीश सेठिया, राधेश्याम पन्द्रे, पुलेश्वर पाण्डेय, दयाराम नाग, पुरूषोत्तम जोशी, आर्येन्द्र सिंह आर्य,संग्राम सिंह राणा, प्रवीण सांखला, बलदेव मण्डावी, अरूण परिहार,डा. बसंत कश्यप, सुधा मिश्रा, कुसुम परिहार, ममता राणा, लक्ष्मी कश्यप, किरण सेन,रंजीता जोशी,महेश कश्यप, अविनाश श्रीवास्तव, महेंद्र सेठिया, लच्छिन यादव, सोमारू राम, विजय पाण्डेय, लक्ष्मी निवास पाण्डेय,राजपाल कसेर,राजेश देवांगन,रिंकू पाण्डेय, बृजेश भदौरिया, जयराम नाग, मनोज पटेल, छबिलेश्वर जोशी,कृष्णा निषाद, राममूर्ति पाण्डेय,विक्रम सिंह यादव, रोहित त्रिवेदी, जीतेन्द्र पाणिग्रही, श्रीपाल जैन, अमर झा, आशु आचार्य, तेजपाल शर्मा, राजा यादव, सतीश बाजपेयी, राजेश शर्मा, प्रकाश रावल, चंदभान कश्यप, देवी प्रसाद बेंजाम, पीडी कश्यप, नंदलाल देवांगन,आलोक अवस्थी आदि सहित कार्यकर्ता उपस्थित थे ।

अजय प्रताप सिह परिहार बने उप प्रान्ताध्यक्ष

0

जगदलपुर .छ.ग. प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ, रायपुर में गत माह प्रांताध्यक्ष का चयन किया गया. जिसमें पूर्व प्रांताध्यक्ष माननीय ओ. पी. शर्मा जी के सेवानिवृत उपरान्त नये प्रान्ताध्यक्ष का चयन सर्वसम्मिति से किया गया जिसमें श्री आलोक मिश्रा जी को प्रान्ताध्यक्ष का चयन किया गया । आज दिनांक 04.02.2023 को नये प्रान्ताध्यक्ष के द्वारा अपने पदाधिकारियों की नियुक्ती की गई जिसमे बस्तर जिले से 05 कर्मचारियों को प्रान्तीय प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिला है ।जगदलपुर से श्री अजय प्रताप परिहार को उप प्रान्ताध्यक्ष जो कि बस्तर जिला के संघ के अध्यक्ष एवं अधिकारी कर्मचारी महासंघ के जिला संयोजक भी है। श्री शकील खॉन को सचिव श्री के. एस. नेवर को प्रातीय सह सचिव एवं श्री रूपेन्द्र सिंह, कल्पना सिंह, नीरज मामडीकर को कार्यकारणी सदस्य बनाया गया है।इस अवसर पर अनिल बडकस संभागीय अध्यक्ष श्री जी. नायर संभागीय अध्यक्ष नेत्र प्रकोष्ठ महारानी अस्पताल श्रीमती लक्ष्मी टांडिया, अध्यक्ष महारानी अस्पताल प्रकोष्ठ जगदलपुर, श्रीमति अरूणा रीमा अनपूर्णा हनुमन्त राव सयोजक नेत्र प्रकोष्ठ धर्मा पाढी अध्यक्ष फार्मासिस्ट प्रकोष्ठ, अरूण पानीग्राही अध्यक्ष एम.एल.टी प्रकोष्ठ श्रीमति गीताजली रेडियो प्रकोष्ठ, भीखम साहू मेडिकल कालेज रीता नायक मेकाज इकाई अध्यक्ष शार्दुल गुजराल रोजलिन बेचक ब्लाक अध्यक्ष, किलेपाल सावित्री नाग ब्लाक अध्यक्ष बस्तर एस. के पाण्डे ब्लाक अध्यक्ष दरभा, टी.आर. ठाकुर ब्लाक अध्यक्ष नानगुर एजन सेठिया ब्लाक अध्यक्ष तोकापाल रोमन ब्लाक अध्यक्ष बकावण्ड राजेश तिवारी सह सचिव जिला बस्तर, बंसत राजपूत अध्यक्ष जिला आयुर्वेदिक अस्पताल जगदलपुर, निर्मला ठाकुर अध्यक्ष चतुर्थ श्रेणी मेडिकल कालेज, दयानन्द पटेल ब्लाक सचिव नानगुर एवं अन्य पदाधिकारीगण एवं सदस्य गण ने शुभकामनाए एवं बधाई प्रेषित की है।

ब्रेकिंग न्यूज :- दल्ली राजहरा न्यायालय परिसर के सामने हुई नोटों की बारिश

0

दल्ली राजहरा आज दोपहर 4:00 बजे के आसपास न्यायालय परिसर के सामने अचानक एक निर्माणाधीन मकान के ऊपर से नोट बरसने लगे न्यायालय परिसर में खड़े लोगों ने अचंभित होकर देखा तो बाहर पुलिस की कार्यवाही में जुआरियों द्वारा उक्त निर्माणाधीन भवन के ऊपर से नोट का बंडल फेंक दिया जोकि नीचे गिरने लगा जिसके देखने के लिए लोगों में होड़ लग गई प्राप्त जानकारी के अनुसार न्यायालय परिसर के सामने उक्त निर्माणाधीन मकान की ऊपर जुआरियों द्वारा द्वारा जुआ खेला जा रहा था जिस पर की पुलिस द्वारा छापेमारी की गई थी जिसके परिणाम स्वरूप जुआरियों में अफरा तफरी मच गई कुछ जुआरी मकान के बाहर प्लास्टर के लिए लगाई गई बल्ली के सहारे से कूदकर भाग गए कुछ जुआरियों ने खिड़की से नोट के बंदर फेंक दिए दल्ली राजधानी जुआरियों के हौसले इतने बुलंद हो गए हैं कि न्यायालय परिसर के सामने भी जुआ खेलने से नहीं चूक रहे हैं प्रशासन को ठेंगा दिखाते यह जुआरी एवं अवैध कारोबारी का मनोबल तोड़ने पर प्रशासन कितना कामयाब होता है यह तो पकड़े गए चार पांच जुआरियों की कार्यवाही से ही पता चलेगा एवं निर्माणाधीन मकान के ऊपर से उड़ाए गए नोटों की राशि में पुलिस की जब्ती की कार्यवाही सच का सच जरूर करेगी ।

ट्रक के टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

0

दल्लीराजहरा :- दल्ली राजहरा में लंबे समय से मांग की जा रही बाईपास की मांग पूरी ना होने का परिणाम कल रात में फिर देखने को मिला दल्लीराजहरा के माथुर सिनेप्लेक्स के पास के पास मोटरसाइकिल और ट्रक के टक्कर से दुर्घटना घटी घटना में युवक को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा। सूत्रों द्वारा बताया जा रहा हैं की बाईक सवार कुसुमकसा मेला देखकर रहे थे । वापसी के समय बाईक और ट्रक की जबरदस्त टक्कर से बाईक सवार की घटना स्थल पर मौत हो गई । बाईक सवार मृतक का नाम राजेंद्र दास उम्र 35 वर्ष पिता संतु दास जो माइंस में ठेका श्रमिक कार्यरत था एवं 256 चौक में निवास करता था मृतका की पत्नी श्रीमती सोंटी उम्र 26 जिसकी अभी स्थिति गंभीर हैं । दुर्घटना बाईक क्रमांक cg 24 एम 7003 व ट्रक क्रमांक cg 7 बीएम 1274 हैं घटना के बाद पश्चात पुलिस को सूचना दिया गया । पुलिस मामले की जांच कर रही हैं ।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

MOST POPULAR

HOT NEWS