City Media - Page 885 of 1867 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 885

स्वास्थ्य विभाग की नियुक्तियों को रद्द कर दिया नए सीएमएचओ ने

0
  • कलेक्टर ने मामला तूल पकड़ने के बाद हटा दिया डॉ. भारती को
  • नौकरी के लिए रकम दे चुके अभ्यर्थी हो रहे हैं परेशान

बीजापुर जिले के नए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अजय रामटेके ने कार्यभार सम्हालते ही पूर्व सीएमएचओ द्वारा की गई सोलह कर्मचारियों की नियुक्ति को रद्द कर दिया है। नौकरी के लिए जिन युवाओं ने रकम दी थी, उन्हें नौकरी से हाथ धोना पड़ गया है। अब वे रकम की वापसी कैसे होगी, इस बात को लेकर परेशान हो रहे हैं। बीजापुर स्वास्थ विभाग के सीएमएचओ भारती ने 16 कर्मचारियों की विभन्न पदों पर नियुक्तिय की थी। इसमें लेनदेन की बात सामने आई थी।शिकायत पर कार्यवाही करते हुए जिले के कलेक्टर ने स्वास्थ्य विभाग लेखापाल को निलंबित कर सीएमएचओ पर कार्यवाही के लिए शासन को पत्र लिखा है। राज्य युवा आयोग के पूर्व सदस्य अजय सिंह ने कहा है कि राज्य शासन ने अब तक प्रभारी सीएमएचओ पर कार्यवाही नही की है, लेकिन कलेक्टर ने डॉ. अजय रामटेके को प्रभारी सीएमएचओ का प्रभार दे दिया है। डॉ. रामटेके ने 21जनवरी को सभी कर्मचारियों के नियुक्ति आदेश को निरस्त कर दिया। श्री सिंह ने कहा है कि जिले में फर्जी तरीके से स्वास्थ्य विभाग 16 लोगो को नियुक्तिया दे देता है और कलेक्टर को इसकी जानकारी मीडिया के माध्यम से मिलती है। तब कहीं जाकर कलेक्टर आधी अधूरी कार्यवाही करते हैं। जबकि जो लोग नौकरी के लिए रिश्वत के रूप में रकम देकर ठगी के शिकार हुए हैं। अजय सिंह ने सवाल उठाया है कि इस भ्रष्टाचार की जांच क्यों नही की गई? कलेक्टर को थाने में एफआईआर दर्ज करानी चाहिए थी। आखिर किस बात से डर रहे हैं कलेक्टर, किसका दबाब है उन पर?

दर्ज कराई जाए एफआईआर

अजय सिंह ने कहा है कि बेरोजगार युवाओं ने नौकरी पाने की लालसा में स्वास्थ अमले की ठगी के शिकार हुए हैं। उन्हें न्याय मिलना चाहिए। उनसे वसूली गई रकम वापस कराई जाए और जो भीअधिकारी व नेता इस मामले में लिप्त रहे हैं, उनके खिलाफ पुलिस में प्राथमिकी दर्ज कराई जाए।

सांसद दीपक बैज संभाग स्तरीय व्हालीबाल प्रतियोगिता के समापन में हुए शामिल

0
  • विजेता व उपविजेता खिलाड़ियों को किया पुरुष्कृत

जगदलपुर/मारडुम आज बस्तर सांसद दीपक बैज ग्राम पंचायत मारडुम में चल रहे संभाग स्तरीय व्हालीबाल प्रतियोगिता के समापन में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, ततपश्चात मुख्य अतिथि बैज ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर संभाग स्तरीय व्हालीबाल प्रतियोगिता के समापन मैच शुभारंभ किया ।व्हालीबाल प्रतियोगिता के समापन मैच बदरेंगा व धरमपुरा के मध्य खेला गया जिसमें बदरेंगा शानदार प्रदर्शन कर विजेता बनी वही धरमपुरा ने दूसरा स्थान बनाते हुए उपविजेता बनी ।

व्हालीबाल प्रतियोगिता के समापन अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि सांसद दीपक बैज ने अपने उद्बोधन में कहा,फुर्ती के साथ खेले जाने वाले इस खेल में खिलाड़ियों की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है साथ ही खेलों से व्यक्ति स्वस्थ्य रहता है। साथ ही शरीर भी तंदुरूस्त बना रहता है बैज ने इस प्रतियोगिता में भाग लिय सभी खिलाड़ियों सहित विजेता व उपविजेता टीम को बधाई व शुभकामनाएं दी । इस दौरान महेश कश्यप जनपद अध्यक्ष लोहंडीगुड़ा, योगेश बैज जनपद उपाध्यक्ष लोहंडीगुड़ा, रैयमती कश्यप सरपँच मारडूम, सुखुराम कोर्राम सरपँच बदरेंगा, कमलु राम सरपंच कस्तूरपाल,डोमु सरपंच मटनार, केशव सरपंच भेजा,प्रवीण राणा साँसद प्रतिनिधि, भँवर लाल, दुर्योधन कयप,लक्ष्मी निवास पांडे, सुखमन यादव,सिंहासन, लंबर दास मोसू सहित खिलाड़ी व दर्शकगण मौजूद रहे।

सेवा में ही लक्ष्मी है” ठाकुर अनुकूल देव जी की यह सीख सेवा की प्रेरणा देता है – रेखचंद जैन

0
  • ठाकुर अनूकूल देव जन्मोत्सव का कार्यक्रम में शामिल हुए संसदीय सचिव रेखचंद जैन
  • 4.42 लाख रुपए की लागत से बनने वाले सामुदायिक भवन का भूमिपूजन किया
  • ठाकुर अनूकूल देव जी के अनुयायियों के साथ पंगत में बैठकर प्रसाद ग्रहण किया ।

जगदलपुर इस अवसर पर उपस्थित ठाकुर अनुकूल देव जी के अनुयायियों को संबोधित करते हुए विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने कहा की परमात्मा की आराधना के बिना मनुष्य जीवन अधूरा है अच्छा गुरु ही इश्वर की प्राप्ती में सहायक सिद्ध होता हैं अनूकूल देव जी ने कहा है की तुम किसी के दुख का कारण मत बनो कोई तुम्हारे दुख का कारण नहीं बनेगा उन्होंने कहा की ठाकुर अनुकूल देव जी का जीवन मानव समाज के लिए प्रेरणास्रोत रहा है ।

आज समाज के अनुयायियों के द्वारा उनके विचारों को जन जन तक पहुंचाने के साथ उनके जीवन से प्रेरणा लेकर मानव समुदाय की सेवा की जा रही है ।इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन के साथ नगर निगम की सभापति श्रीमती कविता साहू, पार्षद सुशीला बघेल ,पंचराज सिंह,शहर जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री गौरनाथ नाग हेमू उपाध्याय ब्लाक अध्यक्ष राजेश चौधरी वरिष्ठ पत्रकार संतोष सिंह युवा नेता संदीप दास अध्यक्ष शंकर पाल उपाध्यक्ष श्रीराम मालवीय सचिव सुनील दत्ता ,एस सी मित्रा,एस के ब्रम्हा,पी सी दत्ता, नित्यानंद साहा ,निरंजन विश्वास, सत्यजीत नंदी,गोपाल घोष समेत बड़ी संख्या में अनुयाई उपस्थित रहे ।

छत्तीसगढ़ में भी फ्रिबिज़ का दांव आजमाएगी आम आदमी पार्टी

0
  • राज्य की सभी नब्बे विधानसभा सीटों पर उतारे जाएंगे उम्मीदवार भ्रष्टाचार के साथ ही मुफ्त बिजली, शिक्षा, पानी होंगे चुनावी मुद्दे


जगदलपुर आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़ में भी रेवड़ी कल्चर के दम पर विधानसभा चुनाव लड़ेगी। पार्टी राज्य की सभी 90 सीटों पर प्रत्याशी उतारेगी और छत्तीसगढ़ सरकार के कथित भ्रष्टाचार और मुफ्त बिजली, पानी, शिक्षा को मुद्दा बनाएगी।
राज्य के दौरे पर आए आम आदमी पार्टी के छत्तीसगढ़ प्रभारी एवं बुराड़ी के विधायक संजीव झा ने उक्त जानकारी दी। झा ने कहा कि आम आदमी पार्टी ने छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव लड़ने की पूरी तैयारी कर ली है। उन्होंने कहा कि राज्य की सभी 90 विधानसभा सीटों में प्रत्याशी चयन के लिए सर्वे कराया जाएगा। सर्वे के आधार पर जनता की पसंद के अनुरूप ईमानदार और निर्विवाद छवि के व्यक्ति को टिकट दिया जाएगा। छत्तीसगढ़ में आम आदमी पार्टी का जनाधार और संगठन न होने के सवाल पर श्री झा ने कहा कि हमारी पार्टी लोगों के हित में काम करती है। पंजाब में पार्टी की ऐतिहासिक जीत ने देश की चुनावी राजनीति में एक नया रिकार्ड बनाया है। महज दस साल में राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा हासिल कर लेना आम आदमी पार्टी की बड़ी उपलब्धि है। चुनावी मुद्दे क्या होंगे, इस सवाल पर संजीव झा ने कहा कि हम दिल्ली और पंजाब की जनता को फ्री बिजली और पानी तथा बच्चों को मुफ्त में गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा उपलब्ध करा रहे हैं। इससे लोगों को बड़ी राहत मिल रही है। केजरीवाल मॉडल को पूरे देश की जनता खूब पसंद कर रही है और छत्तीसगढ़ के लोगों को भी हमारे नेता अरविंद केजरीवाल के कार्य और योजनाओं की जरूरत है। हम जनता की पसंद के अनुरूप उम्मीदवार उतारेंगे। प्रत्याशी चयन के लिए राज्य की सभी नब्बे सीटों में सर्वे कराया जाएगा। साफ सुथरी छवि और ईमानदार व्यक्तित्व वाले लोग ही प्रत्याशी बनाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और भाजपा की कार्यप्रणाली से छत्तीसगढ़ की जनता तंग आ चुकी है। मुफ्त बिजली, पानी और शिक्षा के साथ ही राज्य में हो रहे भ्रष्टाचार को भी आम आदमी मुद्दा बनाकर चुनाव लड़ेगी।

नगरनार निजीकरण पर कांग्रेस – भाजपा मिले हुए हैं
नगरनार इस्पात संयंत्र के निजीकरण के मुद्दे पर संजीव झा ने कहा कि इसमें कांग्रेस और भाजपा दोनों ही सहभागी हैं। छत्तीसगढ़ के बड़े कांग्रेस नेता और भाजपा के लोग भी अडानी के भक्त हैं। ये लोग मिलजुल कर नगरनार इस्पात संयंत्र को अडानी की कंपनी के हवाले करने जा रहे हैं। आम आदमी पार्टी इस कदम के खिलाफ है और बस्तर में इसे बड़ा मुद्दा बनाएगी। उन्होंने कहा कि बस्तर के आदिवासियों की भावनाओं का सम्मान न करते हुए केंद्र की भाजपा सरकार और राज्य की कांग्रेस सरकार नगरनार इस्पात संयंत्र को बेचने पर आमादा हैं।

भाजपा नगर मंडल द्वारा बूथ स्तरीय बैठक

0
  • मेरा बूथ सबसे मजबूत करने 1-1 बुथ की बैठक ली जा रही है- सुरेश गुप्ता

जगदलपुर— भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल जगदलपुर द्वारा मंडल के बूथों में बूथ स्तरीय बूथ कमेटी की बैठक की जा रही है नगर मंडल अध्यक्ष नगर के सभी बूथो में बूथ कमेटी की बैठक एवं बूथ कमेटी का सत्यापन का कार्य लगातार किया जा रहा है बूथ कमेटी के गठन के पश्चात बूथ में होने वाले सभी बूथ स्तरीय कार्यक्रम एवं महीने में अन्तिम रविवार को मन की बात कार्यक्रम एवं बूथ कमेटी की बैठक आवश्यक रूप से आयोजित करने का निर्देश भी समस्त बूथ कमेटियों को दिया जा रहा है भारतीय जनता पार्टी अपने सबसे प्राथमिकी इकाई बूथ कमेटी को मजबूत करने के लिए लगातार प्रयास कर रही है बूथ कमेटी के साथ, सभी पेज एवं पन्ना प्रभारी के साथ भी बैठक कर उन्हें पार्टी के कार्यक्रम से जोड़ा जा रहा है नगर मंडल अध्यक्ष श्री सुरेश गुप्ता द्वारा नगर के भगत सिंह वार्ड एवं सुंदरलाल शर्मा वार्ड राजीव गांधी वार्ड के 7 बूथों की बैठक ली गई है नगर अध्यक्ष द्वारा बूथ कमेटी के अध्यक्ष एवं समस्त कार्यक्रमों के प्रभारी पदाधिकारियों को भी आग्रह किया हैं की, वह समस्त कार्यक्रम जो बूथ में होने हैं सभी सक्रियता से अपनी अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें, केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं एवं उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाएं एवं राज्य की सरकार की विफलताओं एवं वादाखिलाफी को भी लोगों तक जाकर बताने का कार्य करने के लिए कहा । सुंदरलाल शर्मा शक्ति केंद्र में पूर्व विधायक राजाराम तोड़ने कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन दीया और समस्त कार्यकर्ताओं को चुनाव की दृष्टि से पार्टी के सभी कार्यक्रमों में सक्रिय रहने के लिए मार्गदर्शन दिया कांग्रेश के वादाखिलाफी विफलता को जन-जन पहुंचाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को कमर कस के लोगों के बीच जाने का निर्देश दिया सुरेश गुप्ता ने बताया कि युवा महिला एवं समस्त वर्गों को कमेटी में जोड़ते हुए मेरा बूथ सबसे मजबूत कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए नगर के समस्त बूथों में बूथ कमेटियों की बैठक सत्यापन एवं सभी कार्यकर्ताओं के साथ बैठकर पार्टी के कार्यक्रम को लेकर समीक्षा की जा रही है आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के मन की बात कार्यक्रम के लिए बूथ प्रभारियों की नियुक्ति भी इस बैठक में की जा रही है बैठक लगातार सभी मित्रों में जारी है और जहां भूत कमेटी के अधूरे कार्य है उसे भी पूरा किया जा रहा है इस बैठक में मुख्य रूप से केके द्विवेदी आरेंद्र सिंह आर्य खेम देवांगन कौशिक शुक्ला राजा यादव दयावती देवांगन ममता पटेल राम कुमार मंडावी गणेश काले योगेश शुक्ला योगेश ठाकुर रोशन झा ललिता यादव करण जैन अनुराग ठाकुर गोदावरी ठाकुर हेमा बिंदु उमा देवी गुप्ता लक्ष्मी प्रधानी धनर बघेल क्रांति देवांगन राजू श्रीवास्तव अंजलि दास लता शर्मा गंगा ठाकुर कनक देवांगन कनक भागी दास कुमारी सूर्यवंशी सिंह देवांगन भारतीय देवांगन पिंकी कौर सोनमती बघेल भारती कश्यप सविता मिश्रा तुलसी ठाकुर सुनीता मिश्रा कविता साहू विरेंद्र गुप्ता, शशिकला रटौर, ललिता यादव , रशिदा खान, खगेन्द्र सिंग, जगदीश पटनायक, एम पी दुबे चूरेंद्र मणि एवम उस समिति के सदस्य उपस्थित थे।

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार शराबबंदी का वादा भूल गई, छत्तीसगढ़ ने शराब बिक्री में रचा इतिहास–विक्रम धुर्वे

0

दल्लीराजहरा डौंडी भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा जिला अध्यक्ष बालोद व सांसद प्रतिनिधि विक्रम धुर्वे ने
शराबबंदी को लेकर भूपेश सरकार पर निशाना साधा है। विक्रम धुर्वे ने कहा कि वर्ष 2018 के विधानसभा चुनाव के समय कांग्रेस ने गंगाजल की कसम खाकर कहा था कि जब हमारी सरकार बनेगी तो शराबबंदी लागू की जाएगी। चुनाव के बाद नतीजे कांग्रेस के पक्ष में आए। भूपेश बघेल की सरकार बनी।

साथ ही इस बात की उम्मीद जगी कि राज्य में शराबबंदी लागू हो जाएगी, लेकिन सत्ता में आते ही कांग्रेस का नजरिया बदल गया। शराबबंदी की चर्चा तक बंद हो गई। सरकार के मुखिया या मंत्री इस मामले में खामोश हो गए। आज 4 वर्ष बीत जाने के बाद भी शराबबंदी नहीं की गई है। शराबबंदी के नाम पर महिलाओं के साथ छल किया है। प्रदेश को शराब की सबसे अधिक बिक्री करने वाला राज्य बनकर बड़ी उपलब्धि हासिल कर लिया है। विक्रम धुर्वे ने कांग्रेस सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए कहा कि दो वर्ष के बकाया बोनस का भुगतान लंबित है। घोषणापत्र के अनुसार 60 की उम्र के ऊपर वालों को पेंशन देने की घोषणा भी अधूरे हैं। प्रदेश के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को नियमित नहीं किया। महतारी सम्मान योजना, विधवा पेंशन योजना, युवाओं को 2500 रुपये बेरोजगारी भत्ता देने का वादा करके सरकार भूल गई है। उन्होंने कहा कि आतंक, अन्याय, अत्याचार और भ्रष्टाचार के चार साल पूरा किए कांग्रेस सरकार की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। 2023 के चुनाव में कांग्रेस का जाना तय है। उन्होंने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता गाँव-गाँव घर-घर जाकर लोगों को बताएगी कि इन्होंने चुनावी वादों को पूरा नहीं किया।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

तिरुपति बालाजी जी की रथयात्रा व महाआरती में शामिल हुए कैबिनेट मंत्री कवासी लखमा

0

बालोद तिरुपति बालाजी जी की रथयात्रा में शामिल एवं मोहदी पाट बाबा धाम में पूजा अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख समृद्धि एवं खुशहाली की कामना किये। इसके साथ ही रथ यात्रा में शामिल हुए लोगों को माननीय मंत्री जी संबोधित करते हुए इस भव्य आयोजन के लिए बधाई एवं आशीष वचन दिए जिसमे आयोजक समिति को भी बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस दौरान संसदीय सचिव कुँवर सिंह निषाद जी, आयोजक समिति के सभी सदस्यगण, विभिन्न ग्रामो से आये श्रद्धालु भक्तगण एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे।

बापू के ग्राम सुराज के सपने को साकार कर रहे हैं मुख्यमंत्री

0
  • दशापाल मे पंचायत भवन का लोकार्पण किया विधायक एवं बविप्रा अध्यक्ष लखेश्वर बघेल ने

बस्तर क्षेत्र के ग्राम दशापाल में क्षेत्रीय विधायक एवं बस्तर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष लखेश्वर बघेल ने नव निर्मित ग्राम पंचायत भवन का लोकार्पण किया। ग्रामीण गांव के मुख्य चौक से स्वागत व अगवानी करते हुए विधायक बघेल को आयोजन स्थल तक ले गए। लखेश्वर बघेल ने पंचायत भवन का लोकार्पण कर ग्रामीणों को शुभकामनाएं दी एवं कांग्रेस की रीती नीति तथा प्रदेश की भूपेश बघेल सरकार की योजनाओं की जानकारी दी। विधायक ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने अपने जीवन का लंबा समय गांवों में गुजारा था। उनका मानना था कि गांवों की प्रगति से ही देश की प्रगति हो सकती है। गांव की जरुरतें पूरी करने के लिए उन्होंने अनेक संस्थाएं शुरू की थीं तथा ग्रामीणों के शारीरिक, नैतिक, आर्थिक और सामाजिक स्थिति को सुधारने का काम किया। अंग्रेज सरकार गांवों को पराश्रित बनाने का जो षड्यंत्र किया था, उसे समझकर ही गांधीजी ग्रामोत्थान को सब रोगों की दवा मानते थे। गांधीजी की कल्पना के अनुसार ही ग्राम पंचायतों के गठन की व्यवस्था की गई। गांधीजी ने ग्राम सुराज का जो सपना देखा था, उसे हमारे प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल साकार कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने गांव और ग्रामीणों के समग्र विकास के लिए अनेक योजनाएं चला रखी हैं। इन योजनाओं का लाभ सभी ग्रामीणों का उठाना चाहिए। बघेल ने ग्रामीणों से कहा की ग्राम पंचायत विकास योजना गांव के विकास और बुनियादी सेवाओं के लिये एक वर्ष की योजना है, जिसे सरपंच, पंच और ग्रामीण मिलकर बनाते हैं। ग्राम पंचायत विकास योजना में नागरिकों की जरूरतों और उनकी प्राथमिकताओं का उपलब्ध संसाधनों से मेल जरूरी है। यह योजना ग्राम पंचायतों को पारदर्शी तरीके और भागीदारी प्रक्रिया से सभी ग्रामवासियों को शामिल कर के बनानी चाहिए। ग्राम पंचायत की जिम्मेदारी है कि वह स्थानीय नागरिकों, गरीबों और हाशिए पर डाल दिए गए लोगों के लिए सही योजना बनाकर उन्हें बुनियादी सेवाएं उपलब्ध कराएं।

सरगीपाल में भी बनेगा पंचायत भवन

ग्राम पंचायत सरगीपाल को भी विधायक लखेश्वर बघेल ने बड़ी सौगात दी। ग्रामीणों की कई मांगों को संज्ञान में लेते श्री बघेल ने महत्वपूर्ण घोषणा की। उन्होंने 14 लाख रु की लागत से पंचायत भवन बनवाने एवं माता मंदिर हेतु 5 लाख रूपए देने की घोषणा की। ग्रामवासियों की वर्षों पुरानी मांग को विधायक बघेल ने पूरी की है। कार्यक्रम में सरपंच रघुनाथ कश्यप, रमेश माधवनी, मछुआ संघ के जिलाध्यक्ष मधु निषाद, संयुक्त सचिव वीरेंद्र सेठिया, ग्रामीण जिला महासचिव विमल बिसाई, सरपंच बुदरू राम, तमेन बिसाई, एनएसयूआई अध्यक्ष नंदू बिसाई, बहादुर, सदा बिसाई, गोपीसिंह ठाकुर, बुरदाबाई, राजेश कुमार, कार्यकर्त्ता व ग्रामवासी उपस्थित थे।

कोया कुटमा समाज के जिला स्तरीय वार्षिक सम्मेलन कार्यक्रम में शामिल हुए बस्तर साँसद दीपक बैज

0
  • वार्षिक सम्मेलन में शामिल बतौर मुख्य अतिथि बैज का समाज प्रमुखों ने किया भव्य स्वागत

जगदलपुर आज बस्तर साँसद दीपक बैज ने जिला बस्तर में आयोजित कोया कुटमा समाज के जिला स्तरीय वार्षिक सम्मेलन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए जहां साँसद बैज का समाज प्रमुखों द्वारा भव्य स्वागत किया गया साथ ही वार्षिक सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल साँसद बैज ने ग्राम की देवी देवताओं की पूजा अर्चना किया ।

इस अवसर पर साँसद बैज ने कहा,हर वर्ष आयोजित होने वाले कोया समाज के सम्मेलन में आने का अवसर मिला..निश्चित रूप से मैं आप सभी को वार्षिक सम्मेलन कार्यक्रम की बधाई देता हूँ,समाज को प्रगतिशील बनाने, समाज का उत्थान करने समाज को आगे बढ़ाने में हमे क्या करना चाहिए ये बात सबसे महत्वपूर्ण होना चाहिए,हमारे कोया समाज की एक संस्कृति है एक परंपरा है और इस समाज का भी एक नियम है और इस कोया समाज कि संस्कृति परंपरा को आगे बढ़ाना व इन सभी चीजों को लेकर चलना हमारा मौलिक कर्तव्य है,कोया समाज को प्रगतिशील व आगे बढ़ाने के लिए शिक्षित होना बहुत जरूरी है,

बैज ने आगे कहा,आज हमारा आदिवासी समाज सबसे मेहनती समाज है जल जंगल जमीन की रक्षा करने वाला समाज है और हमारा आदिवासी समाज हक की लड़ाई लड़ने वाला समाज हैं, और इस समाज की परंपरा और रीति-रिवाजों को बनाए रखना हमारा प्राथमिक अधिकार हैं । इस दौरान बस्तर साँसद दीपक बैज,पुलिस अधीक्षक जितेंद्र सिंह मीणा,रुक्मणी कर्मा,हिड़मो बटटी कर्मचारी प्रभाग,महेंद्र मंडावी संभागीय सचिव कर्मचारी प्रभाग,देवदास जिलाध्यक्ष,नरेंद्र कर्मा जिलासचिव,जयदेव कश्यप जिलासचिव कर्मचारी प्रभाग,परसु नाग संभागीय अध्यक्ष धुर्वा समाज,मंगल कश्यप माहरा समाज,गोंडवाना समाज के जिलासचिव सुकलाल नेताम,नरेश मरकाम,गोवर्धन कश्यप व पूरन कश्यप मुरिया समाज,राजकुमारी कश्यप हल्बा समाज सहित समाज प्रमुख व सदस्यगण मौजूद रहे।

भाजयुमो प्रदेश मंत्री जयराम पहुँचे हड़ताली डॉक्टरों के बीच, कहाँ प्रदेश में चल रही कुर्सी की लड़ाई का खामियाजा भुगत रहे डॉक्टर

0

जगदलपुर मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर हड़ताल पर बैठे डिमरापाल मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों को समर्थन भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश मंत्री जयराम दास ने दिया है। उन्होंने कहाँ की प्रदेश में स्वास्थ मंत्री टी एस सिंहदेव और भूपेश बघेल के बीच कुर्सी की लड़ाई चल रही है। इनकी कुर्सी की लड़ाई का खमियाजा सरकारी कर्मचारियों को भुगतना पड़ रहा है इनकी लड़ाई का ही नतीजा है कि डॉक्टर जिन्हें धरती का भगवान कहाँ जाता है उन्हें अपना वेतन पाने के लिए भी आंदोलन करना पड़ रहा है। जयराम दास हड़ताली डॉक्टरों के बीच पहुँचे और उनकी मांगों को जायज ठहराते हुए उसे अपना समर्थन दिया उन्होंने डॉक्टरो से कहाँ की वे उनकी हर लड़ाई में साथ है।गौरतलब है कि गुरुवार से मेकाज के 250 से ज्यादा जूनियर, इन्टर्नस और संविदा डॉक्टर्स
अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं। जूनियर रेसिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन का कहना है कि, अन्य राज्यों की तुलना में छत्तीसगढ़ के जूनियर रेसिडेंट डॉक्टरों को कम मानदेय दिया जा रहा है। मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर पिछले 4 सालों में कई बैठके हुईं। पत्राचार भी किया गया। लेकिन, फिर भी मांग पूरी नहीं हुई है।इस अवसर पर नितेश सिंह चौहान, पप्पू चालकी उपस्थित रहे।

MOST POPULAR

HOT NEWS