City Media - Page 1521 of 1851 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1521

भाजपा की केंद्र सरकार की लापरवाही से वेक्सिनेशन की गति रूकी है – कांग्रेस नेत्री जेबा कुरैशी

0

29 मई दल्ली राजहरा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के युवा नेत्री जेबा कुरैशी ने कहा है कि मोदी सरकार के गलत नीतियों के चलते देश के युवा वैक्सीन के लिए तरस रहे है। केंद्र राज्य को वैक्सीन नही दिलवा रहा, राज्य कम्पनियों को वैक्सीन का ऑर्डर दिया है केंद्र को नीतियों के कारण कम्पनियों से भी राज्य को 18 से 44 वर्ष के लोगो के लिए वैक्सीन नही मिल रही। छत्तीसगढ़ सरकार एक दिन में चार लाख लोगों को वैक्सीन लगवाने की क्षमता रखती है। यदि राज्य को उसकी जरूरत के वैक्सीन मिल जाय तो राज्य अपने कुल पात्र नागरिकों का वेक्सिनेशन सवा महीने में पूरी कर सकता है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सरकार राज्य के 18 से 44 साल तक के 1 करोड़ 30 लाख लोगों को मुफ्त वैक्सीन लगवायेगी।

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

युवा नेत्री जेबा कुरैशी ने कहा है कि एक ओर जहाँ केंद्र सरकार मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सरकार के द्वारा मांगी गई सवा करोड़ वैक्सीन डोज की आपूर्ति नही कर रही है, वैक्सीन सप्लाई में रोड़ा लगा रही है, वही दूसरी ओर भाजपा के सांसद वैक्सीन के नाम से गंदी राजनीति कर रहे है। भाजपा के सांसद जनता को बताये छत्तीसगढ़ को बिना रोक टोक पर्याप्त मात्रा में मांगी गई वैक्सीन के लिए अब तक उन्होंने क्या प्रयास किये है? क्या प्रधानमंत्री, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री से चर्चा किये है? क्योंकि वैक्सीन का नियंत्रण केंद्र सरकार के पास है।
राज्य के भाजपा सांसद संकट के समय राजनीति बंद कर अपने प्रभाव का उपयोग कर केंद्र से राज्य को वैक्सीन सप्लाई जल्दी करवाने का दबाव बनाए।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png

राज्य सरकार ने दोनों वैक्सीन कोविशिल्ड और कोवेक्सिन निर्माता कम्पनियों को अभी तक कुल सवा करोड़ डोज का ऑर्डर दिया है दुर्भाग्य से अभी तक न केंद्र सरकार के द्वारा और न ही वैक्सीन निर्माता कम्पनियों के द्वारा राज्य को वैक्सीन कब और कितनी मात्रा में सप्लाई किया जाना है कोई जबाब नही दिया है।

युवा नेत्री जेबा कुरैशी ने कहा है कि राज्य की जनता के हित में प्रदेश के भाजपा नेता अपने दल की केंद्र सरकार पर वेक्सिनो के दामों को कम करने के लिए भी दबाव बनाए राज्य को 300 नही 150 में वैक्सीन मिले 400 से घटा कर 300 कीमत भी ज्यादा है।यह दुर्भाग्य जनक है कि एक देश मे तीन अलग अलग मूल्य पर वैक्सीन बेची जा रही है।

जो वैक्सीन कोविशिल्ड की केंद्र सरकर को 150 रु में मिल रही है वह राज्यो को 300 में और निजी अस्पतालों को 600 में मिलेगी। स्वदेशी वैक्सीन कोवेक्सिन के दाम तो इससे भी दुगुने है वह तो 600 और 1200 में मिलेगी ।देश की मोदी सरकार आप आदमी के जीवन के प्रति पूरी तरह लापरवाह और अकर्मण्य बनी हुई है।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

युवा नेत्री जेबा कुरैशी ने कहा कि मोदी जी की सरकार ने भारत के लोगों को कम वैक्सीन लगाकर, ज्यादा वैक्सीन विदेश क्यों भेज दी?
दुनिया का सबसे बड़ा वैक्सीन उत्पादक भारत, आज दूसरे देशों से वैक्सीन माँगने की स्थिति में क्यों आ गया और वहीँ ये निर्लज्ज सरकर इसे भी उपलब्धि की तरह प्रस्तुत करने की कोशिश क्यों कर रही है?

मोदी सरकार की ’वैक्सीन नीति की दिशाहीनता के चलते आज देश की 130 करोड़ आबादी की मात्र 11 प्रतिशत जनसंख्या को वैक्सीन की फुल डोज और 3 प्रतिशत जनसंख्या को वैक्सीन की दोनों डोज लग पाईं हैं।’ उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी द्वारा टीका उत्सव घोषित करने के बाद एक महीने में वैक्सीनेशन में 83 प्रतिशत की गिरावट आई है।

आज राज्यों के मुख्यमंत्री वैक्सीन की कमी की सूचना केंद्र सरकार को भेज रहे हैं, लेकिन केंद्र सरकार की फेल वैक्सीन नीति के चलते सब कुछ चौपट है।

इस साल जनवरी-मार्च के बीच में मोदी सरकार ने 6.5 करोड़ वैक्सीन विदेश भेज दी। कई देशों को मुफ़्त में।

भाजयुमो कार्यकर्ताओ ने किया रक्त दान- जैकी कश्यप

0

मोदी सरकार के सात साल पूरे होने के उपलक्ष्य में प्रदेश भर में चल रहा सेवा कार्य-कश्यप

सैय्यद वली आज़ाद – नारायणपुर

भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेस नेतृत्व के आह्वान पर प्रदेश अध्यक्ष अमित साहू जी के आदेशानुसार जिलाध्यक्ष भाजपा बृजमोहन देवांगन जी के मार्गदर्शन व युवा मोर्चा नारायणपुर के जिलाध्यक्ष जैकी कश्यप जी के नेतृत्व में आज जिले में रक्तदान कार्यक्रम रखा गया जैकी कश्यप ने बताया कि कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए युवा मोर्चा के प्रत्येक कार्यकर्ता मास्क का प्रयोग करते हुए आज के कार्यक्रम को सफल बनायें है। देश के दमदार उर्जावान प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में आज हमारा देश पूरे दुनिया मे अपनी अलग पहचान बना रखा है, आज देश अपने आप मे इतना शक्तिशाली हो गया है कि दुनिया के ताकतवर से ताकतवर देश भी भारत का लोहा मानते है जैकी कश्यप ने कहा कि युवा मोर्चा के कार्यकर्ता हमेसा से हर परिस्थिति में जनता की सेवा को तत्पर रहते है और बढ़ चढ़ कर सेवा कार्य करते है भाजपा के सेवा ही संकल्प कार्य को आगे बढ़ाने की मुख्य जवाबदारी इसलिए युवा मोर्चा को मिली है यह कार्यक्रम अलग अलग 2 दिन रखा गया है क्योंकि युवा साथी कट्टर जोश के साथ कार्य को करने तत्पर होते है। तो ग्राउंड लेवल का का काम बूथ स्तर तक जाने का काम भी युवा मोर्चा के साथियो को दिया है आने वाले 23 के चुनाव में हमको प्रदेस सरकार को उखाड़ फेंकना है और पूर्ण बहुमत के साथ भाजपा का परचम लहराते हुए सरकार बनाना है आज के कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला महामंत्री पंकज जैन, उपाध्यक्ष संतोष नरेटी,मंत्री मयंक जैन, हेमंत सोनवानी,सनी ठाकुर,शहर मंडल अध्यक्ष बिट्टू अंगीरा, सोहेल खान,अमित जोसी,मनीष ध्रुव, रामेश्वरी कुपाल,अलिता सहित अन्य पदाधिकारी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

बिहान-SVEP योजना के द्वारा किया गया मास्क वितरण

0

वैश्विक महामारी कोरोना के मद्देनजर कोरोना प्रबंधन को लेकर प्रशासनिक तौर पर व्यापक प्रबंध किए जा रहे हैं। कोरोना जांच से लेकर वैक्सीनेशन कार्य पर लगातार जोर दिया जा रहा है। कोरोना के संक्रमण से बचने के लिए जिस मास्क को सरकार, वैज्ञानिक तथा चिकित्सक सभी जरूरी बता रहे वही राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की महिलाएं भी कोविड संक्रमण को रोकने औऱ टीकाकरण हेतु कोई कसर नही छोड़ रही है।

SVEP योजना के माध्यम से मास्क वितरण के लिए विकासखण्ड अंतर्गत समूह से ही मास्क बनवाकर ग्राम पंचायतों में वितरण किया जा रहा है साथ ही कोरोना प्रसार रोकने हेतु सावधानी बरतने के लिए तथा जल्द से जल्द टीकाकरण के लिए जागरूक किया जा रहा है।

This image has an empty alt attribute; its file name is JHA-3.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

पनारापारा में किसके संरक्षण में बिक रहा गांजा? बीट अधिकारियों की कार्यप्रणालियों पर उठ रहे सवाल

0

जगदलपुर। पुलिस अधीक्षक दीपक झा द्वारा बीट पुलिस अधिकारियों की हौसला अफजाई कर रहें हैं किंतु जमीनी स्तर पर प्रवीर व विजय वार्ड के बीट प्रभारियों की कार्यप्रणाली संदेह के दायरे में हैं। बीट प्रभारियों की उदासीनता से पनारापारा स्कूल के पिछे धड़ल्ले से गांजा बेचे जाने की जानकारी सामने आ रही है किंतु पुलिस गांजा बेचने वालों पर किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं कर रही है जिसमें बीट प्रभारी फ्लेवर माने जा रहें हैं।

This image has an empty alt attribute; its file name is JHA-3.jpg

जगह-जगह बिक रही देशी शराब

पनारापारा ,बगीचापारा,कोहकापाल में धड़ल्ले से महुआ की कच्ची शराब अवैध रूप से बेचे जाने का मामला सामने आया है। पुलिस व आबकारी विभाग के अधिकारियों द्वारा छापेमार कार्रवाई नहीं करते हैं वहीं बीट प्रभारियों द्वारा भी थाने में इसकी सूचना नहीं देते हैं जिसके कारण अवैध कारोबार फल-फूल रहा है।

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

Corona Breaking – जाने ! आज कितने कोरोना संक्रमित मिले

0

दल्लीराजहरा – आज डौंडी ब्लाक से कूल 11 संक्रमितों की पुष्टि हुई जिसमे दल्लीराजहरा से 02, चिखलाकसा एवं कुसुमकसा से 03 और ग्रामीण क्षेत्रों से 03 संक्रमित मिले |

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

डौंडी ब्लॉक में डौंडी एवं आसपास के क्षेत्र एवं दल्लीराजहरा में वार्डवार मिले संक्रमितों कि जानकारी इस प्रकार है –

|| विशेष अनुरोध – सिटी मीडिया नगर के समस्त नागरिकों एवं पाठकों से अनुरोध है कि सोशल डिस्टेसिंग एवं मास्क का सदैव उपयोग करें और फिर से कोविड को महामारी का रूप न लेने दे ||

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

दल्लीराजहरा में शराब बिक्री को लेकर युवा आपस में भिड़े, देखें विडियो

0

दल्लीराजहरा के वार्ड क्र 04 में शराब बिक्री को लेकर युवा आपस में ही भिड़ गए | लॉकडाउन में जब शराब दुकाने बंद थी उस समय शराब बिक्री का धंधा बहुत जोर शोर से चल रहा था | शराब बिक्री का धंधा युवाओं के लिए बेहतर कमाई का साधन बन गया है मेहनत कम और कमाई अधिक |

माइनिंग अधिकारियों द्वारा माइंस की गाड़ियों का औचक निरीक्षण, वाहनों की लगी लम्बी कतारें, वाहन मालिकों व कच्चे परिवहन संघ का लगा जमावड़ा

0

डोण्डी ब्लॉक के पिच्चे टोला के पास आज रायपुर, कांकेर सहित अन्य जिला के माइनिंग विभाग के टीम द्वारा अचानक 5 बजे शाम से डेरा लगाकर बैठ गए | आयरन ओर माइंस की परिवहन कर रही गाड़ियों के कागजात चेक कर पास के ही कच्चे चौकी भेजने लगे | अचानक हुई इस कार्यवाही की खबर वाहन मालिकों व कच्चे परिवहन संघ को मिलने पर अध्यक्ष जितेंद्र जायसवाल सहित समस्त पदाधिकारी सैकड़ो की संख्या में पहुचने लगे। माइनिंग विभाग की बाहर से आई टीम के द्वारा माइंस की लगभग 25 गाड़ियों का आयरन

ऒर का सेम्पल ले कर छोड़ दिया गया वही बिना चेक किये कुछ गाड़ियों को खड़ा करा दिया गया जिस पर बाहर से अफसर से जानकारी पर बताया गया कि हाई ग्रेड का माल होना कारण बताया गया। अगर माल का ग्रेड हाई है तो कच्चे में स्थित माइनिंग का नाका क्या चेक करता हैं। अगर कार्यवाही ही करनी है तो माइंस मैनेजमेंट पर की जावे वाहन मालिकों को क्यो परेशान किया जाता है। मौके पर संघ के जितेंद्र जायसवाल, जिव्रराखन सलाम,मनीष पठारिया, नन्द किशोर जायसवाल,कांति हिडको,सजनी बाई जैन,गोमती भुआर्य,भानु मति वासु, सहित सैकड़ों की संख्या में थे।

दल्लीराजहरा रकम दोगुना करने का झांसा देकर ठगी करने वाले आरोपी गिरफ्तार

0

दल्लीराजहरा – रकम दोगुना करने का झांसा देकर लोगों से करोड़ों की ठगी करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है | प्राप्त जानकारी के अनुसार मामले का विवरण इस प्रकार है पीड़ित देवार सिंह भुआर्य पिता स्व. उखाराम भुआर्य उम्र 46 साल पता ग्राम गैंजी थाना डौंडी लोहारा जिला बालोद ने थाना मे रिपोर्ट दर्ज कराया है कि सन 2012 में उन्नती रियल स्टेट वेनचर प्राय. लिमि./उन्नती ब्रिडिंग एण्ड रियरिंग फार्स इंडिया लिमिटेड कंपनी जो कि शासन से मान्यता प्राप्त है, उक्त कंपनी में नगदी रकम जमा करने पर कम समय में अधिक ब्याज व विभिन्न योजना आरडी, एफडी, साढ़े 05 साल के स्कीम में रकम जमा करने पर दुगुना हो जाता है । इस बात की जानकारी दुखुराम यादव ने प्रार्थी को बताया तथा बोला कि आप एजेंट बनकर निवेशको से रकम लाकर कंपनी मे जमा कराने पर कमीशन दिया जायेगा । तब प्रार्थी द्वारा स्वयं रूपया जमा किया जिसके एवज में कंपनी ने एक बांड पेपर दिया । तब उक्त कंपनी का एजेंट बन गया और आस पास के निवेशको को कंपनी का स्कीम बताकर उनसे नगदी रकम लेकर कंपनी मे आता था और जमा करके कंपनी से उस निवेशक के नाम बताकर बांड पेपर लेता था ।

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

इस दौरान पीड़ित एजेंट का काम करने लगा तब दुखुराम, विरेन्द्र ध्रुव, तुलेश्वर कुमार यादव, विकास कौशिक के द्वारा आस पास के कस्बो में जाकर सेमीनार करते थे तथा निवेशको को अपने अपको कंपनी का डायरेक्टर बताकर सभी स्कीम बताते थे। निवेशको को यह भी बताते थे कि कंपनी शासन से मान्यता प्राप्त है । यहां जमा किया रकम कहीं नही जायेगा । जमा रकम के बदले जमीन देने एवं दुगुना रकम देने का वादा भी कम समय में देने का करते थे । इस तरह इन लोगो की बातो मे आकर आस पास के कई एजेंट घूम घूमकर निवेशको को इनके स्कीम को बताकर नगदी रकम लेकर आते थे तथा ग्राम चिखलाकसा स्थित कार्यालय में जमा करते थे । जिसके बदले कंपनी द्वारा जमा किये गये सभी निवेशको को बांड पेपर देते थे । तथा कई निवेशको से बतौर एजेंट 05 लाख रूपये लगभग उक्त कंपनी में जमाकर चुके है । तथा ऐसे कई एजेंट है जो निवेशको से नगदी रकम लेकर उक्त कंपनी में करोड़ो रूपया लेकर जमा कर चुके है लेकिन जब निर्धारित समय सीमा के बाद भी जब दोगुना रकम नहीं मिला एवं धोखाधड़ी करने वालों की असलियत सामने आई तब पीड़ित द्वारा आरोपियों के खिलाफ राजहरा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई जिस पर पुलिस द्वारा मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपियों के खिलाफ धारा – 420, 406, 34 भादवि,धारा 10 छग निपेक्षको के हितो संरक्षण अधिनियम 2015 के तहत आरोपियों को गिरफ्तार किया गया |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png

पकड़े गए आरोपियों के नाम इस प्रकार है –

01.तुलेश्वर कुमार यादव पिता स्व. खोरबाहरा राम यादव उम्र 36 साल पता ग्राम बोरी थाना बालोद जिला

बालोद छग ।

02.दुखूराम यादव पिता स्व. अल्लाराम यादव उम्र 45 साल पता ग्राम कुरदी पोस्ट डुण्डेरा थाना अर्जुन्दा जिला

बालोद छग ।

03.नरायण कुमरे पिता स्व. रघुनाथ कमरे उम्र 56 साल पता ग्राम कामता पोस्ट नर्राटोला थाना डौण्डी जिला

बालोद छग ।

04.दाउलाल साहू पिता स्व. सुखलाल साहू उम्र 57 साल पता ग्राम थरम नगर पंचपेड़ी नाका के पास वार्ड

क्रमांक 50 थाना टीकरापारा संजय नगर थाना रायपुर जिला रायपुर छग ।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

दल्लीराजहरा नाबालिग युवती से छेड़छाड़ के मामले में युवक गिरफ्तार

0

दल्लीराजहरा – नाबालिग युवती से छेड़छाड़ के मामले में वार्ड क्र 25 के युवक सोनू ठगेल पिता स्व विजय ठगेल उम्र 26 वर्ष को गिरफ्तार किया गया है | प्राप्त जानकारी के अनुसार नाबालिग युवती घर से सामान लेने के लिए दुकान जा रही थी जिसका युवक द्वारा पीछा कर सुनसान जगह में पकड़कर अनाचार का प्रयास किया | युवती द्वारा छुड़ाकर घर जाकर अपने परिजनों को इसकी सुचना दी | युवती के परिजनों द्वारा युवक को समझाईस देने का प्रयास किया किन्तु युवक द्वारा उनके परिजनों को भी जान से मारने की धमकी दी इसके पश्चात् युवती एवं उसके परिजनों द्वारा राजहरा थाना पहुंचकर युवक के खिलाफ शिकायत दर्ज की जिस पर पुलिस द्वारा धारा 354 294 506 भादवी एवम 7 8 पाक्सो एक्ट अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया |

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

मानसिक परेशानी के कारण 50 साल के व्यक्ति ने मुक्तिधाम के पास खुद को आग लगा आत्महत्या का प्रयास किया

0

टेकापार की घटना रोशन उर्फ़ संतोष सोनकर उम्र 50 वर्ष ने मुक्तिधाम के पास खुद को आग लगा लिया | घटना आज सुबह की है | रोशन सोनकर की दो पत्नियाँ थी वर्तमान समय में वह मानसिक रूप से परेशान था | वह नेवारीकला का रहने वाला था | आत्महत्या का कारण अज्ञात बताया जा रहा है | इलाज के लिए 108 के माध्यम से जिला अस्पताल लाया गया जहाँ डॉक्टर ने बताया कि युवक का 80 प्रतिशत भाग जिसमे ऊपर का हिस्सा सिर एवं पीठ का भाग ज्यादा जल चूका है स्थिति गंभीर बताई जा रही है |

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

MOST POPULAR

HOT NEWS