जगदलपुर।छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित जिला बस्तर में शांति के लिए 5 किलोमीटर ” बस्तर शांति दौड़ ” का आयोजन 31 जनवरी को सुरक्षा बलो के शहीदो की स्मृति और समाज में शांति एवं स्वस्थ जीवन शैली के बारे में जागरूकता पैदा करने के लिए किया गया । विश्व के सबसे विशाल केन्द्रीय सशस्त्र पुलिस बल ” केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल ” द्वारा धुर नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में न केवल नक्सल उन्मूलन अभियानों द्वारा नक्सलियों से लोहा लिया जा रहा है, बल्कि नक्सल प्रभावित क्षेत्र के ग्रामीणों की सामाजिक स्थिति को सुदृढ़ करने हेतु भी निरतर प्रयास केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल द्वारा किया जा रहा है । इसी क्रम में जिला बस्तर के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों एवं अंदरूनी ग्रामों से आए हुए ग्रामीणों को नक्सल विचारधारा से दूर रहने एवं मुख्य धारा से जुड़ने के लिए प्रोत्साहित किया गया ।
इस सामाजिक जागरूकता अभियान में कोविड -19 से बचाव हेतु इम्यूनिटी सिस्टम को मजबूत करने हेतु जागरूक किया गया एवं मेडिकल चेकअप कैम्प की भी व्यवस्था की गई । यह शाति दौड़ एक गैर – प्रतिस्पर्धा आयोजन था, जिसमें सीआरपीएफ , कोबरा , छत्तीसगढ़ पुलिस के सभी रैक और उनके परिवार नागरिक प्रशासन , वन विभाग , एनएमडीसी, एसबीआई और स्थानीय बस्तर के ग्रामीण शामिल हुए । जगदलपुर में ” बस्तर शांति दौड ‘ का आयोजन एपी सिंह , पुलिस उप – महानिरीक्षक , रेज जगदलपुर द्वारा प्रकाश डी . पुलिस महानिरीक्षक , छत्तीसगढ़ सेक्टर , केन्द्रीय रिजर्व पुलिस के मार्गदर्शन में एनएमडीसी नगरनार एवं स्टेट बैंक आफ इंडिया के क्षेत्रीय कार्यालय जगदलपुर के सहयोग से किया गया । इस शांति दौड़ का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रशांत दास , एक्जिक्युटिव डायरेक्टर एनएमडीसी द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया ।
इस शांति दौड़ में विशिष्ठ अतिथि बिनय कुमार सिंह, एसबी आई क्षेत्राधिकारी भी शामिल हुए । इनके अतिरिक्त जिला बस्तर के अन्य शासकीय संस्थाओं से आये अतिथियों ने भी इस शांति दौड में भाग लिया एवं समस्त अतिथियों को स्मृति चिन्ह भी प्रदान किये गये , जिनमें सुन्दर राज पी . पुलिस महानिरीक्षक बस्तर , मोहम्मद शाहिद , सी.सी.एफ. , इन्द्रजीत सिंह चंद्रवाल , सीईओ जिला पचायत बस्तर , डॉक्टर आरके चतुर्वेदी, सीएमएचओ जिला बस्तर एवं शासकीय व्यक्तियों तथा ग्रामीण क्षेत्रों से आये हुए 300 धावकों ने भाग लिया । दौड़ के अंत में सभी प्रतिभागियों को ” सर्टिफिकेट ‘ तथा स्वल्पाहार का वितरण किया गया । छत्तीसगढ़ सेक्टर , केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल बस्तर में शांति एवं विकास के लिए प्रतिबद्ध है ।
अर्जुन झा छत्तीसगढ़ की माटी में राजनीति की ऊंची नीची राहों पर राज्य की समृद्ध संस्कृति और परम्पराओं की सौंधी खुशबू बिखेरने वाले मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छैरछेरा की धूम में प्रतिपक्ष भाजपा के सियासी अरमानों पर पानी फेर दिया। देश की भाजपा सरकार दिल्ली बॉर्डर पर डटे किसानों के आंदोलन को लेकर बीते दो माह से परेशान है और इधर कांग्रेस सरकार के खिलाफ भाजपा लगातार विरोध प्रदर्शन करते हुए धान खरीदी के मुद्दे पर ताकत झोंक रही है। भाजपा यहां भूपेश बघेल सरकार पर धान खरीदी में अनियमितता का आरोप लगा रही है। उसका आरोप है कि कांग्रेस की सरकार किसान विरोधी है। वह किसान की पूरी धान न खरीदने के लिए तरह तरह की बहानेबाजी कर रही है। भाजपा किसानों की बाकी रकम के भुगतान पर भी सरकार को घेर रही है तो धान की सुरक्षा पर भी सरकार पर निशाना साधते हुए पिछले साल धान सड़ने के लिए जिम्मेदार ठहराते हुए इस बार भी खुले मे धान भीगने की आशंका जता रही है। ऐसे समय में भाजपा को सांस्कृतिक तरीक़े से जवाब देते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छेरछेरा त्यौहार पर किसानों के उत्साह में प्रत्यक्ष भागीदारी करके यह जाहिर कर दिया कि भाजपा किसानों को नाहक ही बरगलाने की कोशिश कर रही है। किसान ख़ुश हैं। उन्हें कांग्रेस के राज में उनकी समस्याओं का समाधान मिल रहा है और उनकी खुशहाली के रास्ते खुले हैं। छत्तीसगढ़ का किसान तो भाजपा के राज में पंद्रह साल तक परेशान रहा और अब उसके केंद्रीय राज में देश का किसान हालाकान है, तभी तो दिल्ली बॉर्डर पर आंदोलन हो रहा है। भूपेश बघेल ने राज्य के किसानों के महापर्व पर एक किसान के रूप में भी जनता के बीच भागीदारी निभाते हुए राज्य की सांस्कृतिक विरासत को पुष्ट किया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कांकेर के पुराना बस स्टैण्ड से मस्जिद तक दुकानों और घरों में छेरछेरा का दान मांगा। इस मौके पर जनता से उनका सीधा और आत्मीय संवाद स्थापित हुआ।
दान में मिले अन्न को मुख्यमंत्री सुपोषण और प्राप्त धन राशि को अस्पताल में खर्च करने दे दिया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री का आत्मीय स्वागत कर सूपा, टोकरी और बोरियों से भर-भरकर किया अन्न दान किया गया। ‘‘छेरछेरा, छेर बरकदिन छेरछेरा, माई कोठी के धान ला हेरहेरा’’ के उद्घोष के साथ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ के पारंपरिक पर्व छेरछेरा-पुन्नी के अवसर पर विपक्षी राजनीति का जवाब लोक परम्परा नीति से दे दिया। छेरछेरा मांगकर हर्षोल्लास के साथ छेरछेरा पर्व मनाया। इस दौरान लोगों ने मुख्यमंत्री बघेल को टोकरी, सूपा और बोरी में भर-भरकर अन्न दान किया। कांकेरवासियों ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को तुला में तौलकर उनके वजन के बराकर अन्नदान किया। कांकेर के मुख्य मार्ग पर छेरछेरा मांग रहे मुख्यमंत्री का आत्मीय स्वागत करते हुए खुले मन से अन्न दान किया। मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि छेरछेरा-पुन्नी त्यौहार के मौके पर महिलाओं, पुरूषों और बच्चों का दल घर-घर जाकर छेरछेरा मांगते हैं। उत्साह और खुशीपूर्वक पारंपरिक छेरछेरा-पुन्नी का त्यौहार मनाते हैं। उन्होंने कहा कि छेरछेरा से प्राप्त अन्न को सार्वजनिक हित में भी खर्च किया जाता है। लोगों के घरों में कटाई-मिंजाई के बाद अन्न का भंडार भरा रहता है, लोगों द्वारा भी इस त्यौहार के अवसर पर खुले मन से अन्न व पैसे दान किया जाता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि किसान भी समझते हैं कि अन्न पर पशु-पक्षी, गरीब-अमीर सहित सबका अधिकार है। अतः किसान खुले मन से दान करते हैं। मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि इस वर्ष किसानों की फसल अच्छी हुई है। राज्य सरकार किसानों से समर्थन मूल्य में अब तक 86 लाख मीट्रिक टन से अधिक धान खरीद चुके हैं। धान खरीदी में कुछ दिन शेष है, इन कुछ दिनों में किसानों से और भी धान खरीदा जाएगा, जिससे प्रदेश में धान खरीदी के क्षेत्र में एक नया रिकार्ड बनेगा। इस तरह उन्होंने राजनीति का रुख लोक संस्कृति की ओर मोड़ दिया।
केन्द्र सरकार द्वारा, पारित श्रम कानूनों मे मजदूर विरोधी संसोधनो, तीन कृषि कानूनों ,तथा अंधाधुंध निजीकरण के खिलाफ सीटू के केन्द्रीय आहवान पर प्रदेश की राजधानी रायपुर मे 31 जनवरी को विशाल धरना प्रदर्शन का आयोजन किया जा रहा है।इस धरना प्रदर्शन मे पूरे छत्तीसगढ़ से हजारों की संख्या मजदूर, किसान शिरकत करेंगे । धरना प्रदर्शन के व्यापक प्रचार, प्रसार के लिए छत्तीसगढ़ के चार स्थानों से 30 जनवरी को ही जत्थे रायपुर के लिए रवाना हो गये है ।
इसी के अंतर्गत दल्लीराजहरा से भी स्थानीय सीटू कार्यकर्ताओं का एक जत्था आज रवाना हुआ ।इस जत्थे में एक प्रचार वाहन के साथ सैकड़ो लोग मोटरसाइकिल मे रवाना हुए हैं।यह जत्था बालोद, गुरूर, पुरूर, धमतरी, मे सरकार के जनविरोधी नीतियों का प्रचार प्रसार करते हुए कल रायपुर पहुँचेगा । इस धरना प्रदर्शन कार्यक्रम के माध्यम से प्रदेश का मजदूर वर्ग, जहाँ एक ओर श्रम कानूनों मे संसोधनो का विरोध करेगा वहीं दूसरी ओर तीन कृषि कानूनों को वापस लिए जाने की मांग पर आन्दोलनरत किसानो के समर्थन मे अपनी आवाज बुलंद करेगा।
इसी के साथ बिजली संसोधन बिल 2020 का विरोध ,व अंधाधुंध निजीकरण पर रोक लगाने की,भी मांग की जायेगी । राजहरा से रवाना जत्थे का नेतृत्व कर रहे, सीटू नेतागण प्रकाश क्षत्रिय, पुरषोत्तम सिमैया,चार्ली वर्गिस, सुजीत मुखर्जी व विनोद मिश्रा ने कहा कि देश की आमजनता , किसान व मजदूर वर्ग के प्रति केंद्र सरकार के शोषणकारी व दमनकारी रवैये से देश के लोकतंत्र को बचाने की चुनौती हमारे सामने आ खडी हुई है। देश की आमजनता ,मजदूर, व किसान वर्ग पूरी एकजुटता के साथ इस चुनौती का मुकाबला करेगा और हम अपने लोकतंत्र को बचाने में जरूर कामयाब होंगे ।
आज दिनांक 30 जनवरी 2021 भानुप्रतापपुर में छत्तीसगढ़ अभिकर्ता उपभोक्ता सेवा संघ के बैनर तले निवेशकों की पैसा वापसी को ले कर एकदिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया। आज के कार्यक्रम में संघ के जिलाध्यक्ष राकेश मंडावी ,संरक्षक घना राम साहू , अध्यक्ष दीनदयाल नरेटी , प्रभारी कृष्णा निषाद , सचिव कमलेश कुमार साहू , उपाध्यक्ष बजरू राम गावड़े . कोषाध्यक्ष नंदकुमार साहू, सलाहकार श्रीराम ठाकुर, , सीता राम मंडावी , शंकर लाल साहू मीडिया प्रभारी सतीश यादव , कार्यकारिणी सदस्य बिशेसर सिन्हा , करबारी गावड़े , संतू राम ध्रुव, श्यामलाल नाग, टोमेश सहारे, प्रदीप अधिकारी, विष्णू राम साहू , रामसिंह राजपूत , सुक्रेंन गोटा , सुक्कु राम उइके , पांडे राम सलाम , प्यारे लाल भोयर तथा स्थानीय लोगों के साथ साथ अंतागढ़,भानुप्रतापपुर, नारायणपुर एवम राजनांदगांव जिले के सैकड़ों अभिकर्ता एवम् निवेशक साथी धरना प्रदर्शन में उपस्थित हुए ,संघ के प्रमुख राकेश मंडावी ने कहा कि छत्तीसगढ़ के भोले भाले जनता की गाढ़ी कमाई को निवेश करने भाजपा सरकार ने चिटफंड कम्पनियो को रोजगार मेलो में आमंत्रित किया तथा कई कंपनियों के उद्घाटन समारोह में भाजपा के वरिष्ठ नेता लोग अपनी उपस्थिति देकर यहाँ के जनता को अपने विश्वास में लिया ।
उन्होंने कहा कि कई प्रशानिक अधिकारियों के द्वारा कंपनियों को छान बीन के नाम से एक दो दिन के लिए बंद किया जाता था उसके बाद कंपनी की कार्यप्रणाली को विधिसंगत बताकर वापस खोल दिया जाता था जिसका इश्तेहार समाचार पत्रों में भी दिया गया। छतीसगढ़ राज्य के लगभग बीस लाख परिवार के दस हजार करोड़ रुपये से भी अधिक की राशि 110 भिन्न चिटफंड कम्पनियो में फंसे हुए है, जिस पैसा वापसी के लिए संघ ने सन 2015 से लगातार शासन प्रशासन को आवेदन, ज्ञापन, आंदोनल, के माध्यम से शासन प्रशासन तक समस्या को पहुचाने का कार्य करते रहे है, कांग्रेस ने विधान सभा चुनाव में अपने जन घोषणा पत्र क्रमांक 34 में कहा था कि छत्तीसगढ़ राज्य में कांग्रेस की सरकार बनती है तो कम्पनियो पर कड़ी कार्यवाही करते हुए निवेशकों का पैसा वापस किया जाएगा, जिस पर विश्वास कर के कम्पनियो में फंसे निवेशक अभिकर्ता ने कांग्रेस को वोट दे कर छतीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार बनाने में सहयोग किये है,कांग्रेस की सरकार बने दो वर्ष बीत गए है, अब भूपेश सरकार भी आम जनता के भरोसे के साथ खिलवाड़ कर रही है ।
संघ के संरक्षक घना राम साहू ने कहा कि चुनावी सभा के दौरान माननीय मुख्यमंत्री ने कहा था कि सभी निवेशकों को ब्याज सहित उनकी पैसा वापस किया जाएगा चाहे इसके लिए हमें कोई भी अतिरिक्त कोष बनाना पड़े , हम बनायेंगे , लेकिन अभी तक ऐसा कुछ भी नही किया गया । हम किसी भी प्रकार से भुपेश बघेल सरकार का विरोध नहीं कर रहे हैं , कांग्रेस सरकार द्वारा किए गए वादा को याद दिलाने हेतु एकदिवसीय धरना प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री के नाम अनुविभागीय अधिकारी को भानुप्रतापपुर को ज्ञापन सौंपा जाएगा ।उन्होंने कहा कि अब तो ऐसा प्रतीत होता है कि छत्तीसगढ़ की राजनीतिक पार्टी केवल हमारा इस्तेमाल करने में ही लगा है । सरकार द्वारा चुनाव में हर निवेशकों की पैसा वापस देने की बात कही थी।
संघ के प्रभारी कृष्णा निषाद ने बताया कि बीजेपी सरकार के कार्यकाल में संगठन की ओर की गई सभी आंदोलन धरना में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी जो पिसिसी अध्यक्ष थे, संघ की बैनर तले की गई रायपुर, जगदलपुर, दुर्ग, बिलासपुर, अंबिकापुर, डोंडी, बालोद, बलोदाबजार व अन्य सभी आंदोलनों रैली में श्री भूपेश बघेल जी व कांग्रेस दल के सभी विधायकों ने संघ की आंदोलनों में शामिल हुए और कांग्रेस को सरकार बनने पर हर निवेशकों की पैसा वापसी की बात कही गई थी । उन्होंने कहा कि सरकार की ऐसे ही उदासीन रवैया रहा तो आने वाले समय में सभी जिलों से पैदल मार्च करते मुख्यमंत्री निवास रायपुर में जा कर पूरे प्रदेश भर के निवेशक एवं अभिकर्ता मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी को ज्ञापन दे कर निवेशकों की पैसा वापसी की मांग की जाएगी । आज के धरना प्रदर्शन में अलग अलग चिटफण्ड कम्पनी के सैकड़ों निवेशक उपस्थित रहे।
इसके बाद अभिकर्ता एवं निवेशकों द्वारा मुख्यमंत्री के नाम अनुविभागीय अधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया ।
चिटफण्ड पीड़ित अभिकर्ता एवं निवेशकों के समर्थन में आम आदमी पार्टी एवं गोंडवाना गणतंत्र पार्टी आए
आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री कोमल हुपेंडी जी ने कहा कि भुपेश सरकार छत्तीसगढ़ के जनता के भावनाओं के साथ खिलवाड़ कर रही है , सत्ता के लालच में छत्तीसगढ़ के जनता को लोक लुभावनी वादा किया और सत्ता मिल जाने के बाद अपना रंग दिखा दिया । उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी हमेशा लोगों के हित के लड़ाई लड़ा है और आने वाले समय में भी पार्टी का सहयोग छत्तीसगढ़ अभिकर्ता एवं उपभोक्ता सेवा संघ के साथ रहेगा ।
गोंडवाना गणतंत्र पार्टी कांकेर के जिलाध्यक्ष ति. घनश्याम जुर्री ने कहा कि चुनावी सभा एवं जन घोषणा पत्र में साफ साफ उल्लेख किया था कि अगर छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार बनती है तो छः महीने के भीतर सभी निवेशकों का पैसा वापस मिलना चालू हो जाएगा , लेकिन दो साल बीत जाने के बाद भी अपना वादा पूरा नहीं किया । इससे स्पष्ट होता है कि ये सरकार केवल चुनाव जीतने के उद्देश्य से ही लोगों के सामने राजनीतिक दिखावा किया था । अगर भुपेश सरकार अपना वादा पूरा नहीं किया तो आगामी समय में गोंडवाना गणतंत्र पार्टी द्वारा उग्र आंदोलन किया जाएगा ।
28 जनवरी मुख्यमंत्री के कांकेर आगमन पर छ.ग. मध्यान्ह भोजन रसाईया संघ द्वारा मुख्यमंत्री से मुलाकात कर रसोईया संघ की दिये जा रहे मानदेय राशि में बढ़ोतरी करने संबंधी ज्ञापन सौंपा । ज्ञापन में रसोईया संघ की समस्याओं को से अवगत कराते हुए रसोईया संघ द्वारा कहा गया कि मध्यान्ह भोजन रसोईया को केन्द्र सरकार द्वारा 1000 रूपयें तथा पूर्व में राज्य शासन द्वारा 200 रूपयें प्रतिमाह दिया जा रहा है । प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बने ढाई वर्ष पूर्ण हो चुका है इसके बाद भी राज्य सरकार द्वारा रसोईयां की मानदेय राशि में कोई भी बढोतरी नही किया गया है ।
2018 विधानसभा चुनाव के दौरान घोषणा पत्र में किये गये घोषणा से अवगत कराते हुए कहा गया कि सरकार बनने के बाद रसोइयाओं को कलेक्टर दर लागू करने तथा नियमितीकरण की घोषणा की गयी थी जिसे आज तक लागू नही किया गया साथ ही वर्ष 2019 में राज्य सरकार द्वारा अपने 08 फरवरी 2019 में पेश किये गये बजट में मात्र 300 रूपयें बढ़ाये जाने की घोषणा की गई थी परन्तु अभी तक बढ़ाई गयी राशि रसोईयाओं को प्राप्त नही हो पा रहा है तथा 10 माह के जगह 12 माह मानदेय राशि दिये जाने की मांग की गयी है रसोईयां संघ के समस्याओं पर मुख्यमंत्री के द्वारा शीघ्र कार्यवाही का आश्वासन दिया गया ।
रसोईयां संघ की ओर से ज्ञापन जीवन लाल साहू तथा टी.आर. बघेल द्वारा सौंपा गया ।
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के पुण्य तिथि को आज शहीद दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर जिला कार्यालय परिसर में कलेक्टर चन्दन कुमार, अपर कलेक्टर एम.आर. चेलक, एसडीएम उमाशंकर बंदे, डिप्टी कलेक्टर विश्वास कुमार एवं जिला कोषालय अधिकारी सुश्री श्रद्धासुमन एक्का सहित अधिकारी-कर्मचारियों द्वारा देश की आजादी में अपने प्राणों की आहुति देने वाले शहीदों को स्मरण करते हुए दो मिनट का मौन धारण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।
खरीफ वर्ष 2020-21 में कांकेर जिले को 29 लाख 32 हजार क्विंटल धान की खरीदी का लक्ष्य प्राप्त हुआ था, जिसके विरूद्ध जिले के 74 हजार 996 किसानों से 557 करोड़ 72 लाख 15 हजार 297 रूपये का 29 लाख 65 हजार क्विंटल धान की खरीदी किया गया, जो लक्ष्य का 101 प्रतिशत होता है। धान खरीदी में जिले के किसानों द्वारा 20 लाख जूट बारदाने का सहयोग धान खरीदी में किया गया, जिससे समर्थन मूल्य पर धान खरीदी सुचारू रूप से संपन्न की गई। किसानों द्वारा प्रदाय किये बारदाने की राशि समर्थन मूल्य के साथ उनके बैंक खाते में सीधे ट्रांसफर की जा रही है।
जिले में 01 दिसम्बर 2020 से समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी प्रारंभ किया गया था तथा धान खरीदी का कार्य सुचारू रूप से संपादित करने के लिए सभी खरीदी केन्द्रों में किसानों के लिए छाया, पानी इत्यादि की सुविधा उपलब्ध कराई गई थी, साथ ही खरीदी केन्द्रांे के दूरस्थ ग्रामों में किसानों की सुविधा को दृष्टिगत रखते हुए जिले में 12 नवीन धान खरीदी केन्द्रों की स्थापना की गई, जिनमें ईच्छापुर, मरकाटोला, ठेमा, कुम्हानखार, शाहवाड़ा, कांटागांव, कोदापाखा, सरण्डी, भैंसासुर, पोण्डगांव, चारगांव, परतापुर इत्यादि नवीन धान खरीदी केन्द्र शामिल हैं। इन गांवों में धान खरीदी केन्द्र शुरू होने से वहां के ग्रामीणों में नये उत्साह का माहौल बना है, पूर्व में इन गांवों के किसानों को अधिक दूरी पर स्थित धान खरीदी केन्द्रों में जाकर अपने धान को बेचना पड़ता था, जिससे उन्हें अधिक समय लगता था, साथ ही परिवहन में अतिरिक्त व्यय भी होता था, गांव में धान खरीदी केन्द्र खुलने से उन्हें सुविधा मिली है।
धान खरीदी केन्द्रों में जिला प्रशासन द्वारा की गई व्यवस्था से प्रसन्न कांकेर तहसील के ग्राम मरकाटोला के किसान सगुनराम साहू ने कहा कि धान खरीदी केन्द्र में शासन-प्रशासन द्वारा सभी प्रकार के सुविधाओं का ख्याल रखा गया था, किसानों के लिए छाया-पानी की व्यवस्था की गई थी। टोकन जारी करने में भी कोई परेशानी नहीं हुई, अनावश्यक लाईन लगाना नहीं पड़ा। मरकाटोला के खरीदी केन्द्र में मेरे द्वारा 96 कट्टा धान का विक्रय किया है, जो लगभग 96 हजार रूपये का होता है। उन्होंने बताया कि पहले हमारे गांव के लोग धान बेचने के लिए 10 किलोमीटर दूर धान खरीदी केन्द्र पोटगांव जाते थे, जहां पर किसानों की संख्या अधिक होने के कारण ज्यादा समय लगता था तथा आने-जाने में परेशानी होती थी। हमारी परेशानी को शासन ने समझा और हमारे गांव मरकाटोला में नवीन धान खरीदी केन्द्र खोलकर हमें धान बेचने की सुविधा प्रदान किया गया है। अब हमारे गांव के सहकारी समिति से खेती किसानी के लिए खाद-बीज और कृषि ऋण की सुविधा भी मिलने लगेगी। उन्होंने बताया कि हमारे गांव के खरीदी केन्द्र में 05 नग नवीन पक्के चबूतरे का निर्माण भी किया गया है।
इसी प्रकार के विचार ग्राम कापसी के किसान फत्तेसिंह चिराम और सुखराम नरेटी ने भी व्यक्त किये। उन्होंने कहा कि इस साल धान बेचने में कोई कठिनाई नहीं हुई, बीच में बोरे की थोड़ी समस्या जरूर हुई थी, किन्तु छत्तीसगढ़ शासन द्वारा किसानों के जूट बारदाने से खरीदी की सुविधा उपलब्ध कराकर समस्या का तत्काल समाधान कर लिया गया। फत्तेसिंह चिराम ने बताया कि उनके द्वारा 63 कट्टा धान बेचा गया, जो लगभग 62 हजार 500 रूपये का होता है। सुखराम नरेटी द्वारा 55 हजार रूपये के 22 क्विंटल धान का विक्रय करने की जानकारी दिया गया। ग्राम तेलावट के किसान श्याम साहू, संतोष भुआर्य, रामचन्द नेताम, मनबहल सलाम, विनोद सलाम तथा आलबेड़ा के किसान विष्णु साहू ने कहा कि समर्थन मूल्य में धान बेचने में कोई दिक्कत नहीं हुई। मनबहल सलाम ने बताया कि उनके द्वारा 750 बोरा धान बेचा गया है, जो लगभग 7 लाख 50 हजार रूपये का होता है। श्यामलाल साहू द्वारा 1 लाख 51 हजार रूपये के 151 कट्टा धान बेचने की जानकारी दी गई। विनोद सलाम ने बताया कि उनके द्वारा 1 लाख 30 हजार रूपये के 130 बोरा धान बेचा गया है। संतोष भुआर्य ने 1 लाख 12 हजार 500 रूपये के 112 बोरा धान बेचने की जानकारी दी। ग्राम धनतुलसी के किसान सुखीराम नरेटी ने भी धान खरीदी के लिए की गई व्यवस्था से संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि उनके द्वारा 200 बोरा धान बेचा गया है, जो लगभग 2 लाख रूपये का होता है। पीढ़ापाल किसान हलाल राम पटोडी द्वारा 3 लाख 50 हजार रूपये के 350 बोरा धान बेचने की जानकारी दी गई |
पखांजूर – नक्सलियों के अंधाधुंध फायरिंग से पुलिस आरक्षक की मौत एवं एक ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हो गया है | घटना परतापुर थाना क्षेत्र के गांव सलिया पारा का है जहाँ शनिवार का दिन बाजार का दिन रहता है और आज के ही दिन मुर्गा लड़ाई चलता है जिसमे हजारों की संख्या में लोग मुर्गा लड़ाई देखने पहुचते हैं | मुर्गा लड़ाई में पुलिस आरक्षक सुकालू राम दुग्गा जैसे ही वहां पहुंचे, घात लगाकर बैठे नक्सलियों ने आरक्षक पर अंधाधुंध गोली चलाई जिसमें आरक्षक के सिर पर गोली लग कर कान से निकल गया एव मोके पर ही आरक्षक ने दम तोड़ दिया है और गोली की आवाज से मुर्गा बाजार में लोगों के भीड़ में अफरातफरी मच गई और तभी अचानक एक ग्रामीण मुरहा राम टांडिया के हाथ में गोली लगी जिससे ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हो गया जिससे उस ग्रामीण के पुत्र एव अन्य लोगों ने उसे तुरंत पखांजूर सिविल अस्पताल में लाया जहाँ उनका प्रथमिक उपचार कर बाहर रेफर कर दिया गया है एव मृत आरक्षक के शरीर को पखांजूर के मरचुरी में रखा गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस आरक्षक सुकालू राम दुग्गा नक्सली संगठन में सक्रिय था एव सन 2007 में पुलिस के सामने आत्मसमर्पण किया था,सुकालू राम दुग्गा सन 2013 में सहायक आरक्षक बना एव सन 2016 में आरक्षक पद पर पदोन्नति हुआ था | आज करका घाट कैम्प में पदस्त आरक्षक सुकालू राम दुग्गा कैम्प में बिना जानकारी दिए सुबह से गायब था एव सलिया पारा बाजार मुर्गा लड़ाई में घात लगाकर बैठे लगभग 5 नक्सलियों ने सुकालू राम दुग्गा को देख कर गोली मार कर हत्या कर दिया इस घटना में एक ग्रामीण के हाथ में भी गोली लगी है घटना को अंजाम देने के बाद नक्सलियों जंगल में भाग गए हैं, पुलिस एव बीएसएफ के जबान क्षेत्र में सर्चिंग कर रहे हैं |
जिला कांग्रेस कमेटी के द्वारा गांधी जी के पुण्य तिथि पर विधायक निवास कांकेर में श्रद्धांजली सभा का आयोजन कर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को पुष्पांजली अर्पित की गई। सभा में उपस्थित कांग्रेसजन को सम्बोधित करते हुए कांकेर विधायक एवं संसदीय सचिव शिशुपाल शोरी ने कहा कि गांधी जी के विचार आज भी प्रासंगिक है गांधी जी ने सत्य और अहिंसा के बल पर देश को आजाद कराया उसके पीछे गांधी जी के अहिंसा वादी विचार थे जिन्हे अपनाते हुए उन्होंने देश के सभी वर्गों को जोड़कर देश के नागरिकों को स्वतंत्रता के प्रति आन्दोलन के लिए प्रेरित किया। गांधी जी का आजादी का मुख्य सिद्धांत अंहिसा पर ही आधारित था। आज के परिवेश में गांधी जी के विचारों को कुछ राजनीतिक तत्व झूठलाने की कोशिश में लगे है इस स्थिति में हम सभी कांग्रेस विचारधारा के लोगों को एक रहकर उन गांधी वादी विचार के विरोधी तत्वों के मनसुबो को पूरा होने नहीं देना है, गांधी जी के आदर्श व सिद्धांत सदैव पथ प्रदर्शक रहेगा। उन्होंने गांधी जी के व्यक्तिव एवं कृृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि गांधी जी का मूल विचारो से सभी को अवगत कराते हुए कहा कि गांव में सुराज के परिकल्पना गांधी जी का सपना था जिसे प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में साकार करने का प्रयास किया जा रहा है। अनुसूचित जनजाति आयोग के सदस्य नितिन पोटाई ने कहा कि देश में आजादी के प्रणेता गांधी जी ने देश में छुआ-छूत की भावना को समाप्त कर अछुतो को मंदिर में प्रवेश कराने तथा नमक सत्याग्रह, भारत छोड़ो आन्दोलन चलाकर देश को आजाद दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी उन्होंने छ.ग. के कण्डेल तथा चम्पारण की भी यात्रा की और छ.ग. के स्वत्रंता संग्राम सेनानीयों को देश की आजादी से जोड़ा। उन्होंने गांधी जी के विचारों तथा सिद्धांतों का विस्तृत विवरण दिया। सभा में मुख्य रूप से जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष श्रीमती सुभद्रा सलाम, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष जितेन्द्र सिंह ठाकुर, श्रीमती आरती श्रीवास्तव, सेवा दल जिलाध्यक्ष रमेश गौतम, ब्लाक अध्यक्ष मनोज जैन, रोमनाथ जैन, गोमती सलाम, सुनील गोस्वामी, इसहाक अहमद, अजय रेणु, दीपक शोरी, मुकेश तिवारी, एजाज अली, राजकुमार चोपड़ा, देवेश यादव, शिवभान सिंग ठाकुर, कमलेश देवांगन, डोमेन्द्र सिंह ठाकुर, सुमति नेताम, रोशन आरा, याशीन कराणी, संतोष गजबीए, दीपक थानेकर, बबलू कुंवर दादरा, दिलीप नाग, कपिल शोरी, हेमंत बघेल सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस के पदाधिकारी कार्यकर्ता सम्मलित हुए ।
जगदलपुर *बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी शहर अध्यक्ष राजीव शर्मा ने महात्मा गांधी की पुण्यतिथि शहीद दिवस पर कांग्रेसियों को संबोधित करते हुए कहा कि महात्मा गांधी जी के त्याग तपस्या और बलिदान को भुला पाना मुश्किल है और उनके बताए मार्ग पर चलने की आज की प्रमुख आवश्यकता है।शहर अध्यक्ष राजीव शर्मा ने अपने महात्मा गांधी अमर रहे, त्याग-तपस्या व बलिदान नहीं भूलेगा हिंदुस्तान तथा जब तक सूरज चांद रहेगा महात्मा गांधी का नाम रहेगा जैसे गगन भेदी नारों से कांग्रेसियों में जोश भरा। अध्यक्ष राजीव शर्मा ने कांग्रेसियों से अपील किया कि गांधी जी ने जो हमें सिखाया उसे जीवन में आत्मसात करने की जरूरत है।* शुक्रवार को स्थानीय कांग्रेस भवन में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की पुण्यतिथि सादगी और गरिमा के साथ मनाई गई ।सर्वप्रथम उनके छायाचित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें कांग्रेस परिवार द्वारा श्रद्धांजलि दी गई। जिला कांग्रेस कमेटी के युवा अध्यक्ष राजीव शर्मा ने उनकी जीवनी पर प्रकाश डालते बताया कि देश की आजादी के महानायक मोहनदास करमचंद गांधी को आज ही के दिन शहीद किया गया था। 30 जनवरी भारत के इतिहास का अहम दिन है, आज ही के दिन सन 1948 की शाम में बिरला हाउस में नाथूराम गोडसे ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की गोली मारकर हत्या कर दी थी उनकी उम्र उस समय 78 वर्ष की थी तथा वह खुद भी भेदभाव के शिकार हुए। गांधी जी 1916 में भारत लौटे अपना पूरा जीवन भारत के स्वतंत्रता संग्राम को समर्पित कर दिया ।स्वतंत्रता संग्राम में चंपारण आंदोलन उनकी पहली उपलब्धि थी जिसे 1918 में शुरू किया गया था आज हमें यह याद है कि देश की आजादी के महानायक मोहनदास करमचंद गांधी को नाथूराम गोडसे ने मारा था यदि वह नहीं मार पाया तो उनके दर्शन को शायद यही वजह थी कि हत्या से पहले वह भी उनके आगे नतमस्तक हुआ था। महापौर सफीरा साहू ने कहा कि अहिंसा के पुजारी महात्मा गांधी ने इस देश को संवारने में अपनी पूरी जिंदगी गुजार दी। आज इस देश में जो अमन और शांति है वह इन्हीं की ही देन है ऐसे कई विषम परिस्थितियों में भी उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और इस देश को अंग्रेजी हुकूमत से आजाद कराया जिसके कारण हम और आप खुली हवा में सांस ले पा रहे हैं। चित्रकूट के विधायक राजमन वेंजाम ने कहा कि राष्ट्र और उसकी स्वतंत्रता के लिए महात्मा गांधी का योगदान बहुत अहम था, वह एक महान स्वतंत्रता सेनानी थे जिन्होंने अहिंसा का पाठ भारत ही नहीं पूरी दुनिया को पढ़ाया और भारत में राष्ट्र की एकता का निर्माण करने का काम किया जिसे अंग्रेजों ने तोड़ा था। 1947 में भारत को स्वतंत्रता मिलने के बाद बापू राजनीति से दूर रहे और लोगों के बीच सामंजस्य शांति और भाईचारा पर काम करना शुरू किया। आईटी प्रदेश महासचिव योगेश पानीग्राही ने कहा कि श्री राम के सच्चे पूजक महात्मा गांधी थे और उनको गोली मारने वाले अपने आप को सच्चा राम भक्त साबित करने में जुटे हैं। मुंह में राम दिल में नाथूराम को आत्मसात करने वाले राम के नाम पर राजनीतिक पाठ पढ़ा रहें हैं। श्रद्धाजंली सभा को प्रदेश महामंत्री यशवर्धन राव, जिला महामन्त्री अनवर खान,कौशल नागवंशी आदि प्रमुख वक्ताओं ने भी अपने विचार रखे। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ कांग्रेसी सतपाल शर्मा ने किया। यह रहे मौजूद… एन.आर.कर,राजेश चौधरी, कैलाश नाग,पूरन ठाकुर, पार्षद विक्रम सिंह डांगी, यशवन्त ध्रुव,नेहा ध्रुव, बी.ललिता राव,अनिता नाग, सुशील बघेल,सुखराम नाग, कमलेश पाठक,लता निषाद, कौशल नागवंशी,हेमू उपाध्याय,जोहन सूता, हरिशंकर सिंह,योगेश पाणिग्राही,आमना बेगम,नरेंद्र तिवारी,मनोज ठाकुर,मोईन अख्तर,राकेश मौर,एम वेंकट राव,सुशील मौर्य,विनय पाठक, रुक्कु,आशीष डे,पापिया गाईन,सीमाब खान,मातीयस नम्रशिल, जलन्धर नाग,राजा तिवारी,अजय बिसाई,अंकित सिंह,नीतीश शर्मा,कमला वर्मा,सुंदरमणि,बंटी भदौरिया, संदीप दास,अल्ताफ़ उल्लाह खान,तरणजीत सिंह,नीलम कश्यप,सत्या ठाकुर,धवल जैन, दीपया,शबनम, पिंकी,इशिता सहित प्रदेश/जिला/ब्लॉक पदाधिकारी,सेवादल,युवक कांग्रेस,महिला कांग्रेस, एनएसयूआई अन्य प्रकोष्ठ/विभाग के अध्यक्ष पदाधिकारी,सोशल मीडिया के प्रक्षिक्षित सदस्यगण,नगर निगम/त्रि-स्तरीय पंचायत के जनप्रतिनिधिगण सहित कांग्रेस के कार्यकर्ता इस उपस्थित थे।