City Media - Page 1623 of 1848 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1623

जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के पूर्व अध्यक्ष पर 15 करोड़ की गड़बड़ी का आरोप, पूर्व अध्यक्ष के खिलाफ FIR दर्ज

0

दुर्ग – छत्तीसगढ़ के दूर्ग जिले के सिटी कोतवाली थाना में जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के पूर्व अध्यक्ष प्रीतपाल बेलचंदन के खिलाफ आर्थिक गड़बड़ी का केस दर्ज हुआ है।  यह आरोप बैंक सीईओ ने लगाया है. इसकी लिखित शिकायत भी बैंक सीईओ ने कोतवाली थाना में की है. उन्होंने शिकायत की है कि पूर्व अध्यक्ष ने पद का दुरुपयोग करते हुए करीब 15 करोड़ रुपये की गड़बड़ी की है |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png

जिसके बाद पुलिस ने पूर्व अध्यक्ष के खिलाफ FIR दर्ज किया है. शिकायत के आधार पर पुलिस मामले की जांच शुरू कर दी है।

मामले में शिकायत की जांच के पश्चात् पाया गया कि बेलचंदन ने पद में रहते हुए बैंक की बिल्डिंग बनवाने के लिए खरीदी में 13 करोड़ की हेराफेरी की और एक दूसरे मामले में किसान को लोन दिया था. उसका वन टाइम सेटलमेंट शासन से बिना अप्रूवल लिए कर दियाइसमें 1 करोड़ 75 लाख की धोखाधड़ी की. इस तरह दोनों मामले में करीब 15 करोड़ के धोखाधड़ी की गई है.

This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

सर्व समाज समरसता महिला समिति के तत्वावधान में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस गायत्री मंदिर में मनाया गया

0

सर्व समाज समरसता महिला समिति के तत्वावधान में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस गायत्री मंदिर प्रांगण में मनाया गया जिसमें विभिन्न प्रकार के खेल कूद भाषण प्रतियोगिता एवम नृत्य,गीत का कार्यक्रम किया गया ।

चूड़ी पासिंग में प्रथम स्थान पर ललिता साहू,दुतीय स्थान पर गीता मरकाम।

सेक्टर दौड़ में प्रथम स्थान पर चंदन परगनिया,दुतीय स्थान पर पूजा तेजवानी।

भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर आशा सपुरिया,दुतीय स्थान पर खेमीन साहू।

गीत प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर रंजना निर्मलकर ,दुतीय स्थान पर सत्या साहू रही।

दल्लीराजहरा के सभी वार्ड की मितानिनों का सम्मान किया गया एवं अपने अपने क्षेत्रों में कार्य कर रही महिलाओं को भी सम्मानित किया गया।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png

इस कार्यक्रम का मंच संचालन सविता वर्मा एवं सत्या साहू ने किया।

इस कार्यक्रम में विशेष रूप से पुरोबी वर्मा,विमला,लष्मी,रेखा,मोनिका,जानवी, गौरम्मा ,दुखम,नंदा पसीने,पुष्पा,रंजना,मेघा, देवन्तिन, साक्छी, राजेश्वरी,शीला वर्मा, द्रोपती, भारती,मंजू,कुसुम, ,वीना,पार्वती,माया,किरण सिन्हा,सुखवंतीन,कल्याणी,संगीता सुप्रिया,योगिता,उमा,रुचि,तरुणा,कौशल्या,सुलोचना,ओर भी बहुत अधिक संख्या में महिलाएं उपस्तिथ रहे |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

अंतराष्ट्रीय महिला दिवस पे दल्ली मॉडर्न आर्ट क्लब द्वारा सफाईमित्रो का सम्मान

0

अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पे दल्ली मॉडर्न आर्ट क्लब के तत्वावधान में नगर के कर्मवीर महिला सफाईमित्रो का सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कोरोनोकाल में नगर को स्वच्छ रख अपने कार्यं को बिना डरे करने वाली इन सभी 120 महिलाओं का सम्मान साड़ी एव श्रीफल वितरण कर किया गया। कार्यक्रम में मोर सीजी टीम द्वारा तू ही है शक्ति शीर्षक से सफाईमित्रो के जीवन परिस्थितियों में बनी वीडियो अलबम का लांच यूट्यूब में कार्यक्रम में उपस्थिति अतिथियो द्वारा किया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष शिबू नायर एवं विशेष अतिथि के रूप में प्रतिमा अभिषेक झा तहसीलदार, गोविंद वाधवानी, गीतिका साहनी, पुरोबी वर्मा, निरूपमा माथुर, दीपक आहूजा उपस्थित थे। दल्ली मॉडर्न आर्ट क्लब के संचालक विजय बोरकर ने कहा इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य सफाई मित्र जो कही न कही आज भी उस सम्मान से वंचित है जिनके वो सही हकदार है एवं इन सभी कोरोना वारियर्स को लोग के सामने लाने का एक छोटा सा प्रयास था।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png

शिबू नायर द्वारा कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कोरोनोकाल के विषम परिस्थिति में अपने कार्य को बखूबी निभाने के लिए सफाई मित्रो का अभिवादन किया एवं उन्हें शासन से प्राप्त होने वाली सभी सुविधाओं को बिना विलंब उन तक पहुंचने कि बात कही। कार्यक्रम में क्लब के कलाकारो द्वारा प्रस्तुति दी गयी। कार्यक्रम में नगर महिला पुलिस, शिक्षिका, डॉक्टर एवं अनेक क्षेत्रों में कार्यरत महिलाएं उपस्थित थी।मंच संचालन अलविरा द्वारा किया गया। इस आयोजन को सफल बनाने में विजय बोरकर, एम एस श्रीजीत, माइल्स एस मिलन, दामोदर राव, तीर्थ दास,उत्तम देवांगन, संतोष साहू, सुरेश, ओमकार, गौरव, तेरे लायन एवं दल्ली मॉडर्न आर्ट क्लब के सभी सदस्य एवं कलाप्रेमियों का विशेष योगदान रहा।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

कोतवाली पुलिस द्वारा दो साल से फरार आरोपी को गिरफ्तार किया गया

0

जगदलपुर – कोतवाली पुलिस द्वारा गंभीर रूप से घायल कर  दो साल से फरार आरोपी का पतासाजी कर गिरफ्तार कर जेल भेजा गया | घटना दिनांक 06.01.2019 की है जिसमे आरोपी अमित शर्मा द्वारा मंगल सिंह ठाकुर के पुत्र के साथ लडाई-झगडा, गंदी-गंदी गाली गलौच कर उसे प्राण घातक हमला कर,पेट व सीना में चाकू मारकर गंभीर चोट पहुंचा फरार हो गया था | जिस पर मंगल सिंह ठाकुर द्वारा आरोपी के विरुद्ध कोतवाली थाने में एफआईआर के आधार पर थाने में आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक-10/2019 धारा 294,323,506-बी,307 भादवि0 कायम कर विवेचना में लिया गया।

जिस पर पुलिस अधीक्षक महोदय, श्री दीपक झा व अति0 पुलिस अधीक्षक श्री ओमप्रकाश शर्मा के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री हेमसागर सिदार के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक एमन साहू के नेतृत्व में विवेचक उपनिरीक्षक होरीलाल नाविक व आरक्षक भुपेन्द्र नेताम, रवि सरदार व सैनिक शिव यादव के द्वारा घटना दिनांक से फरार आरोपी का लगातार पता तलाश किया जा रहा था। जिस दौरान आरोपी को घर में होने की सूचना प्राप्त होते ही उक्त टीम द्वारा तत्काल पहुंचकर, आरोपी अमित कुमार शर्मा पिता स्व0 वेदप्रकाश शर्मा उम्र 25 साल निवासी हिकमीपारा रमैया वार्ड जगदलपुर हाल-आसना तामाकोनी को पकड़कर गिरफ्तार बाद न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

महाशिवरात्री के पावन पर्व के उपलक्ष्य पर प्रभंजय चतुर्वेदी एवम साथियों के द्वारा भजन संध्या का आयोजन किया गया है

0

दल्ली राजहरा के समस्त संगीतप्रेमी स्नेहिजननों को अत्यंत हर्ष के साथ सूचित किया जाता है कि महाशिवरात्री के पावन पर्व के उपलक्ष्य पर दिनांक 11/03/2021 , दिन-गुरुवार , स्थान – बी.एस.पी स्कूल क्रमांक 06 टाउनशिप , संध्या – 7:00 बजे अंतरराष्ट्रीय भजन व ग़ज़ल गायक , लता मंगेशकर पुरस्कार विजेता , गिनीज़ बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड धारी , स्वर श्री महाकाल संगीत रत्न की उपाधि प्राप्त , आकाशवाणी व दूरदर्शन के ऐ-ग्रेड कलाकार , देश विदेश में भजन के सफल कार्यक्रम देने वाले सर्व श्री प्रभंजय चतुर्वेदी एवम साथियों के द्वारा भजन संध्या का आयोजन किया गया है ।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष श्री शिबू नायर जी , अध्यक्षता करेंगे एल्डरमैन प्रमोद तिवारी जी होंगे ।

विशिष्ट अतिथि ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अशोक बाम्बेश्वर जी ,ऐल्डरमेन जगदीश श्रीवास जी , श्रीमती ममता पांडेय जी ,महेन्द्रन अप्पू जी , के.व्ही.अब्राहम जी , जी ईश्वर राव जी और विशेष अतिथि के रूप में समस्त पार्षदगण दल्ली राजहरा रहेंगे ।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png

भजन संध्या कार्यक्रम का आयोजन बाबा बर्फानी मित्रमंडली के सदस्य स्वप्निल तिवारी पार्षद वार्ड क्रमांक 8 , हरीश साहू , मनीष सेन , परितोष हंसपाल , पी.एम.सुहैल , जावेद खान , सी.चंद्रहास व सलमान खान द्वारा की जा रही है ।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

अतः आप सभी से निवेदन है कि अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित हो कर भजन संध्या कार्यक्रम का आनंद लें ।।

महिला दिवस में बालोद में किया गया वृद्ध महिलाओं का सम्मान

0

पूर्व जिला पंचायत सदस्य, आदिवासी नेता श्रीमती भुनेश्वरी ठाकुर ने महिला साथियों के साथ समाज को प्रेरणा देने वाली महिलाओं का साल श्रीफल फूल माला और कुकू चंदन से किया सम्मान

बालोद के शिकारी पारा में शिव मंदिर के प्रांगण में बालोद के उन 5 माताओं का सम्मान किया जिसने विषम परिस्थितियों में संघर्ष करते हुए अपने घर,परिवार और अपने जवाबदारी को निभाते हुए आज यहां तक पहुंचे हैं, यह माताएं जिनका आज सम्मान किया गया समाज के हर कार्य में आगे रहती है अग्रणी रहती है
जिन विभूतियों का सम्मान किया गया उसमें अंशु साहू,कल्याणी कौशिक,चंद्रप्रभा गुप्ता चित्ररेखा देशमुख ,विसंती चंद्राकर है

इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य भुनेश्वरी ठाकुर ने बताया कि यह महिलाएं समाज के लिए प्रेरणादायक है जो मेहनत मजदूरी कर अपने जीवन का और अपने परिवार का पालन पोषण किया है इनमें से कुछ माताओं के सुपुत्र आज सरकारी नौकरी में है हमें लगा इनका सम्मान कर महिलाओं को बताना चाहिए की परिस्थितियों विपरित भी हो अगर महिलाएं ठान ले तो उनके लिए कुछ भी मुश्किल नहीं

भाजपा नेता प्राची लालवानी ने कहा कि मन हर्षित और प्रफुल्लित है ऐसी महिलाओ का सम्मान करके दीनदयाल जी ने कहा था कि अंतिम व्यक्ति जब तक खुश नहीं होता तब तक यह संसार खुश नहीं हो सकता इसीलिए हम लोगों ने सोचा अंतिम पंक्ति की महिलाओं का हम स्वागत करें और आज हम अपनी टीम के साथ यहां उनका स्वागत करने आए हुए हैं और यहां आकर हमने महिला दिवस मनाया है |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png

भाजपा नेत्री हितेस्वरी कौशिक ने बताया कि यह महिलाएं जनसंघ से लेकर आज तक ये और इनका परिवार भाजपा से जुड़ा हुआ है, और यह सब हमारे लिए प्रेरणा स्रोत है |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

इस महिला दिवस के सम्मान और स्वागत समारोह में शगुन गौतम, हितेश्वरी कौशिक रेखा यादव मंजू साहू गायत्री देशमुख व अन्य साथी व महिलाएं उपस्थित रहे |

जनपद सदस्य संजय बैस ने यूको बैंक ग्राहक सेवा केंद्र का शुभारम्भ किया

0

आज क्षेत्र के जनपद सदस्य संजय बैस ने यूको बैंक ग्राहक सेवा केंद्र का शुभारम्भ किये कुसुमकसा एवम आस पास के लोगो को यूको बैंक गाँव से बाहर होने के कारण लोगो को परेशानी होता था उस परेशानी को समझते हुये जनपद सदस्य संजय बैस ने यूको बैंक के अधिकारियों से चर्चा कर कुसुम मार्केट के अंदर शाखा खोलने के लिये मांग किये थे उस मांग को जायज मानते हुए यूको बैंक ने अपनी ग्राहक शाखा की शुभारम्भ आज संजय बैस ने किया

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png

शुभारम्भ के अवसर पर संजय बैस ने कहा कि मैं यूको बैंक के सभी अधिकारी कमर्चारी को धन्यवाद देता हूं जो क्षेत्र के लोगो के सुविधा को ध्यान रखते हुए ये शाखा की स्थापना किये सब से ज्यादा इसका लाभ बुजर्गो एवम व्यापारियो को मिलेगा उनको अब लम्बा दूरी तय करने की जरूरत नही होगी ग्राहक शाखा के मुख्य श्री सुरेंद्र मानिकपुरी जी को बधाई देते हुए लोगो को अच्छा सर्विस देने के लिये सुझाव दिए इस अवसर पर यूको बैंक के मैनेजर श्री सुनील जी व्यापारी संघ के श्री दिनेश जैन कमलकांत साहू नितिन जैन कलाम खान कमलेश सिन्हा योगेंद्र सिन्हा देवराज जैन नईम कुरैशी सहित ग्रामीण जन उपस्तित थे |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला बुनकरों का हुआ सम्मान, महिलाओं ने केक काटकर मनाया अपने मार्गदर्शक का जन्मदिन

0

दल्ली राजहरा । 8 मार्च अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर “उत्कृष्ट महिला बुनकर सम्मान समारोह” का आयोजन राजहरा महिला बुनकर सहकारी समिति द्वारा किया गया। इसी कार्यक्रम में महिलाओं ने अपने मार्गदर्शक छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी संघ मर्यादित रायपुर के अध्यक्ष झुनमुन गुप्ता का जन्मदिन, केक काटकर मनाया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर पालिका दल्ली राजहरा अध्यक्ष शिबू नायर ने महिलाओं को स्वावलंबी बनाने वाले इन क्रियाकलापों की प्रशंसा करते हुए, हर संभव सहयोग का वादा किया। नगर के नियोगी पुस्तकालय भवन में आयोजित इस समारोह में नगरपालिका एल्डरमैन प्रमोद तिवारी, बघमारा से आए प्रशिक्षक सालिक राम, राजहरा महिला बुनकर सहकारी समिति मर्यादित दल्ली राजहरा की अध्यक्ष श्रीमती प्रिया निर्मलकर, उपाध्यक्ष श्रीमती रीनेश्वरी साहू मंचस्थ थे। कार्यक्रम संचालन समिति के प्रबंधक कु. कीर्ति साहू व जितेंद्र साहू ने किया। कार्यक्रम में राजहरा महिला बुनकर सहकारी समिति की महिलाएं तथा मशरूम उत्पादन कार्य से जुड़ी ज्ञानगंगा स्व सहायता समूह एवं प्रदीप स्व सहायता समूह की महिलाएं भी शामिल थी |

बुनकर भवन पूर्णता की ओर, नगर पालिका हरसंभव मदद के लिए तैयार – शीबू नायर

नगर पालिका दल्ली राजहरा के अध्यक्ष शीबू नायर ने अपने उद्बोधन में समिति की महिलाओं को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की बधाई देते हुए कहा कि महिलाएं अब प्रत्येक क्षेत्र में पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर हर कार्य कर रही हैं। अपनी गृहस्थी संभालने के साथ-साथ परिवार को आर्थिक रूप से सक्षम बनाने में भी उनकी भूमिका महत्वपूर्ण हो चुकी है। उन्होंने कहा कि नगर के लोगों के स्वावलंबन व रोजगार देने वाली प्रत्येक गतिविधियों में नगर पालिका दल्ली राजहरा पूर्ण सहयोग करने के लिए तैयार है। आवश्यकता पड़ने पर नगर के खाली पड़े सामुदायिक भवन को भी उपयोग के लिए दिया जा सकता है। नगर पालिका द्वारा महिला बुनकर सहकारी समिति के कर्मशाला के लिए बन रहा भवन भी पूर्णता की ओर बढ़ चुका है, शीघ्र ही उसका भी लोकार्पण किया जाएगा।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png

नगर पालिका दल्ली राजहरा के अध्यक्ष शीबू नायर ने अपने उद्बोधन में समिति की महिलाओं को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की बधाई देते हुए कहा कि महिलाएं अब प्रत्येक क्षेत्र में पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर हर कार्य कर रही हैं। अपनी गृहस्थी संभालने के साथ-साथ परिवार को आर्थिक रूप से सक्षम बनाने में भी उनकी भूमिका महत्वपूर्ण हो चुकी है। उन्होंने कहा कि नगर के लोगों के स्वावलंबन व रोजगार देने वाली प्रत्येक गतिविधियों में नगर पालिका दल्ली राजहरा पूर्ण सहयोग करने के लिए तैयार है। आवश्यकता पड़ने पर नगर के खाली पड़े सामुदायिक भवन को भी उपयोग के लिए दिया जा सकता है। नगर पालिका द्वारा महिला बुनकर सहकारी समिति के कर्मशाला के लिए बन रहा भवन भी पूर्णता की ओर बढ़ चुका है, शीघ्र ही उसका भी लोकार्पण किया जाएगा।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

सहकारिता से स्वावलम्बन की मिशाल राजहरा महिला बुनकर सहकारी समिति – झुनमुन गुप्ता
राज्य सहकारी संघ मर्यादित रायपुर के अध्यक्ष झुनमुन गुप्ता ने कहा कि राजहरा महिला बुनकर सहकारी समिति के माध्यम से अब नगर तथा आसपास गांव के 100 से अधिक परिवारों को घर बैठे रोजगार प्राप्त होने लगा है। मात्र 3 वर्ष पूर्व 21 महिलाओं ने मिलकर इस समिति का गठन किया था। वर्तमान में समिति का स्वयं का ताना ड्रम यूनिट स्थापित है। नगर पालिका दल्ली राजहरा के माध्यम से समिति के लिए कर्मशाला भवन भी बनकर लगभग तैयार हो चुका है। पूर्व में प्रशिक्षण प्राप्त महिलाओं के बुनाई कौशल उन्नयन का प्रशिक्षण भी शीघ्र प्रारंभ होने वाला है। छत्तीसगढ़ शासन व छत्तीसगढ़ राज्य हथकरघा विकास में विपणन सहकारी संघ के माध्यम से यह प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण प्राप्त करने के पश्चात महिलाएं अब डिजाइनर कपड़े भी बुन सकेंगे तथा अपने आय में वृद्धि कर सकेंगे इसके अलावा छग शासन व राज्य हथकरघा संघ के माध्यम से 12 महिलाओं को उन्नत उपकरण प्रदान किया जाएगा।

इन महिलाओं का हुआ सम्मान
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर सम्मानित होने वाली उत्कृष्ट महिला बुनकरों में श्रीमती गोदावरी केराम, संगीता श्रीवास, चन्द्रकला निर्मलकर, अमृत साहू, उर्मिला यादव हैं। कार्यक्रम में समिति के संचालक सदस्य निर्मला यादव, विशाखा ठाकुर, भगवती देवांगन, भानु देवांगन, नीलम ठाकुर तथा सदस्य शांति श्रीवास, सरस्वती कोरी, डामेश्वरी देवांगन, अरुणा यादव, उतरा यादव, सुनमदेवी, संगीता वर्मा, गोदावरी विश्वकर्मा, सोनबती, भोलेश्वरी साहू, दीपिका देवांगन, हेमा देवांगन, संगीता निषाद, सरोज निषाद व पूर्णिमा देवांगन भी उपस्थित थे।

रेल की टक्कर से शेर की मुत्यु

0

राजनादगांव – राजनादगांव जिले के डोंगरगढ़ के पास दर्रेकसा के हाजराफाल के बाजु रेल की टक्कर से शेर की मुत्यु होने की घटना सामने आई है | बता दे कि दर्रेकसा गाँव के आसपास

काफी ज्यादा वन्य क्षेत्र होने से जंगली जानवर पाए जाते है | शेर का शव पटरी के बीचोबीच मिलने से माना जा रहा है कि शेर की मृत्यु रेल की चपेट में आने से हुई होगी, शेर के शरीर के काफी हिस्से में चोट के निशान है | वन विभाग द्वारा शेर के शव को पटरी से हटाया गया और आगे की कार्यवाही की जा रही है |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

गर्मी को देखते हुए मोहल्ला क्लास के समय मे बदवाल की सँयुक्त शिक्षक संघ ने की माँग

0

प्रातः 7.30 से 10 .30 तक संचालन के लिए कलेक्टर से लगाई गुहार

छत्तीसगढ़ प्रदेश सँयुक्त शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष शैलेंद्र तिवारी ने कलेक्टर बस्तर रजत बंसल जी से मांग की है कि जिले में संचालित मोहल्ला क्लास जो कि प्राथमिक एवं माध्यमिक स्तर की शालाओं के द्वारा संचालित किया जा रहा है। जिसका समय 10:00 बजे से 1:00 बजे तक निर्धारित है गर्मी के मौसम को देखते हुए संघ के जिला अध्यक्ष शैलेंद्र तिवारी ने कलेक्टर महोदय से मांग की है। कि मोहल्ला क्लासों के संचालन का समय प्रातः 7:30 से 10:30 तक किया जाए ताकि गर्मी के मौसम में जो असुविधाएं बच्चों को हो रही हैं ।उससे उन्हें निजात मिल सके, ज्ञात हो कि विभिन्न नवाचारओ के माध्यम से बस्तर जिला समूचे भारत देश में 112 आकांक्षी जिलों शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर सराहनीय कार्य करते आ रहा है जिसके कारण पूरे भारत देश मे बस्तर जिला में 4 था स्थान पाया है।इसके लिए जिला प्रशासन की मुखिया कलेक्टर रजत वंशल व शिक्षा विभाग से जुड़े समस्त अधिकारी कर्मचारी शिक्षक बधाई के पात्र हैं। उक्त बातें छत्तीसगढ़ प्रदेश सँयुक्त शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष शैलेंद्र तिवारी ने जारी विज्ञप्ति में दी।

MOST POPULAR

HOT NEWS