City Media - Page 327 of 1850 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 327

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने अमर वाटिका में शहीदों जवानों को दी श्रद्धांजलि

0
  • एक पेड़ शहीदों के नाम के तहत लगाया पीपल का पौधा
  • विजिटर बुक में शाह ने लिखा- शहादत के लिए देश जवानों का ऋणी रहेग
  •  मुख्यमंत्री ने जवानों की शहादत को किया नमन 

जगदलपुर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अपने बस्तर प्रवास के दूसरे दिन आज जगदलपुर स्थित अमर शहीद वाटिका पहुंचकर अमर जवानों को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने अमर जवान स्तंभ पर पुष्प चक्र अर्पित कर नक्सल अभियान के दौरान शहीद हुए जवानों की शहादत को नमन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा भी मौजूद रहे।

इस मौके पर केंद्रीय गृहमंत्री श्री शाह ने अमर वाटिका परिसर में शहीदों के नाम के शिलापट्ट का अवलोकन कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए। श्री शाह ने एक पेड़ शहीदों के नाम (पोदला उरस्कना) अभियान अंतर्गत वृक्षारोपण किया। उन्होंने परिसर में पीपल का पौधा रोपा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भी परिसर में शहीदों की स्मृति में रुद्राक्ष का पौधा लगाया। केंद्रीय गृह मंत्री ने विजिटर बुक में किए अपने विचार भी दर्ज किए।केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने आज अमर वाटिका में शहीद जवानों को श्रद्धांजलि देने के उपरांत विजिटर बुक में अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने सुरक्षाबल के जवानों की शहादत को नमन करते हुए लिखा कि देश सदैव उनका ऋणी रहेगा।

डिप्टी कलेक्टर की कार से मोटरसाइकिल सवार युवक की टक्कर,युवक की घटनास्थल पर मौत

0

डौंडी और लिम्हाटोला के बीच कार और मोटरसाइकिल में हुई टक्कर बाइक सवार की घटनास्थल पर ही मौत हुई सूत्रों से जानकारी के अनुसार दोपहर 1.30 बजे के आस पास मोटरसाइकिल क्रमांक सी जी 19 बी ए 3841 सवार भानुप्रतापपुर की ओर से डौंडी की तरफ आ रहा था ।

वही डौंडी से अवारी की ओर जा रही कार से टक्कर होने से बाइक सवार की मौके पर मौत हो गई मृतक युवक बोगर गांव थाना भानुप्रतापपुर क्षेत्र का रहने वाला बताया जा रहा है मृतक का नाम अलखराम गौर उम्र 30 वर्ष है कार क्रमांक सी जी 24 टी 3967 पर डिप्टी कलेक्टर छत्तीसगढ़ शासन का बोर्ड लगा हुआ है मांगमौके पर पुलिस पहुंचकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए शव को भेज दिया गया है।

सड़क दुर्घटना में युवक की मौत

0

डौंडी और लिम्हाटोला के बीच कार और मोटरसाइकिल में हुई टक्कर बाइक सवार की घटनास्थल पर ही मौत हुई सूत्रों से जानकारी के अनुसार दोपहर 1.30 बजे के आस पास मोटरसाइकिल क्रमांक सी जी 19 बी ए 3841 सवार भानुप्रतापपुर की ओर से डौंडी की तरफ आ रहा था वही डौंडी से अवारी की ओर जा रही कार से टक्कर होने से बाइक सवार की मौके पर मौत हो गई मृतक युवक बोगर गांव थाना भानुप्रतापपुर क्षेत्र का रहने वाला बताया जा रहा है मृतक का नाम अलखराम गौर उम्र 30 वर्ष है कार क्रमांक सी जी 24 टी 3967 पर डिप्टी कलेक्टर छत्तीसगढ़ शासन का बोर्ड लगा हुआ है मांगमौके पर पुलिस पहुंचकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए शव को भेज दिया गया है।

नगरीय निकाय विभाग के कर्मचारीगण हड़ताल में

0

दल्लीराजहरा — नगरीय निकाय विभाग के कर्मचारीगण आज भी हड़ताल में– छत्तीसगढ़ अधिकारी/ कर्मचारी कल्याण संघ द्वारा प्रदेश स्तर पर नवा रायपुर तूता में अनिश्चितकालीन हड़ताल के दौरान आज दिनांक 16/12/ 2024 को विधानसभा घेराव किया जाना है। इसी क्रम में नगर पालिका दल्लीराजहरा के कर्मचारियों द्वारा कार्यालय का गेट बंद कर हड़ताल किया जा रहा है जिसमें जिला कर्मचारी संघ के अध्यक्ष गोविन्द राम साहू, स्थानीय निकाय के अध्यक्ष विपिन बेहरा, घनश्याम शर्मा, इन्द्र यादव, बुद्धिमान सिंह, मनोज साहू, राजेन्द्र साहू, अब्दुल कलीम, सुनील ताराम,सुशील टंडन, धरमु बख्शी, निर्भय नारेटी, चित्त कुमार कुर्रे, परदेशी देवांगन, दशरथ कौशिक, दुलार बंजारे, के. पी. सिंह, पंकज चंद्राकर, नारायण सिंह, एवं समस्त कर्मचारीगण उपस्थित थे।

नक्सलवाद के ताबूत की आखिरी कील साबित होगा बस्तर ओलंपिक: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह

0
  • बस्तर बदल रहा है, मार्च 2026 के ओलंपिक में कहूंगा बस्तर बदल चुका है
  •  बस्तर ओलंपिक बस्तर की संस्कृति, उत्साह और प्रतिभा का उत्सव: विष्णु देव साय
  • बस्तर ओलंपिक-24 का हुआ रंगारंग समापन 
    जगदलपुर बस्तर ओलंपिक 2024 के समापन सत्र में आया हूं और आज बस्तर बदल रहा है, लेकिन आपको विश्वास दिलाता हूं कि मैं 2026 के बस्तर ओलंपिक के उद्घाटन समारोह में आऊंगा और कहूंगा कि बस्तर बदल चुका है। बस्तर ओलंपिक केवल 1 लाख 65 लोगों की खेल प्रतिस्पर्धा तक सीमित नहीं है, बल्कि यह बस्तर की उम्मीदों की पहचान बनने वाला है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने रविवार को बस्तर ओलंपिक 2024 के समापन सत्र में मार्च 2026 तक नक्सल उन्मूलन के संकल्प को दोहराते हुए यह बातें कही।

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने समापन सत्र के दौरान नुवा बाट खिलाड़ियों की व्हीलचेयर रेस, रिले रेस, रस्साकसी सहित अन्य प्रतिस्पर्धाओं का फाइनल मुकाबला देखा। साथ ही बस्तर अंचल के प्रसिद्ध नृत्य, नुक्कड़ नाटक और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी देखी। कार्यक्रम में गृहमंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री विष्णु साय सहित अतिथियों ने बस्तर ओलंपिक 2024 के विजेताओं यूथ आइकॉन को प्रशस्ति पत्र और मेडल देकर सम्मानित किया। इस दौरान बस्तर ओलंपिक 2024 के समापन की विधिवत घोषणा की गई और ध्वज मुख्य अतिथि को सौंपा गया। इस दौरान केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि बस्तर ओलंपिक नक्सलवाद के कॉफिन में अंतिम कील ठोकने का काम करेगा। बस्तर ओलंपिक लाखों आदिवासी युवाओं को गलत रास्ते में जाने से रोकेगा और उन्हें भारत निर्माण से जोड़ेगा। शाह ने कहा कि बस्तर ओलंपिक क्षेत्र में शांति सुरक्षा और विकास की नई नींव डालने वाला है। बस्तर बदल रहा है, से बस्तर बदल गया की यात्रा की शुरुआत इस ओलंपिक ने की है। केंद्रीय मंत्री  शाह ने कहा कि दुनिया में जब भी भारत को किसी स्पर्धा में मेडल मिलता है तो उसमें से आधे मेडल हमारे आदिवासी बच्चे लेकर आते हैं। उन्होंने कहा कि खेलों की और विकास की जो आज शुरुआत हुई है, वह आने वाले दिनों में बस्तर के आदिवासी बच्चों के लिए विश्व भर के क्षितिज खोलेगा। शाह ने नक्सलवाद को छोड़कर मुख्यधारा से जुड़ने वाले सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि नक्सली हिंसा से प्रभावित दिव्यांगों की जो आज व्हीलचेयर रेस हुई है, यह बस्तर के विकास की रेस है।

उन्होंने कहा कि एक दौर था जब बस्तर में मूलभूत सुविधाएं तक नसीब नहीं थी, लेकिन पिछले 1 साल में छत्तीसगढ़ सरकार ने बस्तर के विकास की नई इबारत लिखी है और बस्तर के गांव-गांव तक शासकीय योजनाओं का लाभ लोगों को मिल रहा है। केंद्रीय मंत्री श्री शाह ने कहा कि डबल इंजन की सरकार में नक्सलियों के खिलाफ अभियान में तेजी आई और पिछले 1 साल में नक्सल मोर्चे पर बड़ी सफलता हासिल हुई है।
केंद्रीय गृहमंत्री शाह ने कहा कि आज मैने नुवा बाट दस्ते की प्रतिभा को देखा और मेरा मन संवेदना से भर गया। ये नुवा बाट खिलाड़ियों का दस्ता देश के लिए उम्मीद की नई किरण है। उन्होंने बस्तर के युवाओं से कहा कि हार मानने वाला कभी नहीं जीतता बल्कि जीतता वो है जो कभी हार नहीं मानता। मुझे पूरा विश्वास है कि 2026 के ओलंपिक में जब बस्तर की कोई बेटी मेडल लेकर आएगी तो देश को उस पर गर्व होगा और हम इसी संकल्प के साथ आगे बढ़ रहे हैं। केंद्रीय मंत्री श्री शाह ने आदिवासी क्षेत्रों के लिए केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने एकलव्य स्कूल, आदिवासी आदर्श ग्राम योजना, प्रधानमंत्री पीवीटीजी डेवलपमेंट मिशन, जनजाति उन्नत ग्राम योजना सहित अन्य योजनाओं से जुड़ी जानकारी साझा की।

सांस्कृतिक विरासत ही बस्तर की पहचान: साय
समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि नक्सलवाद का समाधान केवल पुलिस कार्रवाई से नहीं, बल्कि शिक्षा, खेल और रोजगार के सकारात्मक अवसर प्रदान करने से होगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बस्तर ओलंपिक में भाग लेकर प्रतिभागियों को ऐतिहासिक सफलता के लिए बधाई देते हुए कहा कि बस्तर ओलंपिक का यह आयोजन केवल खेल नहीं है, बल्कि बस्तर की संस्कृति, उत्साह और प्रतिभा का उत्सव है। यह आयोजन एक संदेश देता है कि बस्तर का असली चेहरा इसकी सांस्कृतिक विरासत और प्राकृतिक सुंदरता है न कि माओवादी हिंसा। मुझे यह कहते हुए गर्व की अनुभूति हो रही है कि बस्तर ओलंपिक के माध्यम से हमने इस अंचल के युवाओं की ऊर्जा को खेल के माध्यम से सकारात्मक दिशा देने में सफल रहे हैं। इस आयोजन के माध्यम से हमने युवाओं को शासन- प्रशासन से जोड़कर विकास के कार्यों में सहभागी बनने की ओर उन्मुख किया है। ओलंपिक में शामिल खिलाड़ियोें ने आज यह संदेश दिया कि बस्तर में बदलाव की बयार चल पड़ी है। नक्सलवाद का समाधान केवल पुलिस कार्रवाई से नहीं, बल्कि शिक्षा, खेल और रोजगार के सकारात्मक अवसर प्रदान करने से होगा। और बस्तर ओलंपिक इसका सबसे बड़ा उदाहरण है। इस आयोजन के माध्यम से हमने न केवल बस्तर के युवाओं की छुपी प्रतिभा को देखा, बल्कि उन आत्मसमर्पित भाइयों और बहनों की प्रतिभा को भी देखा, जिन्होंने हिंसा की माओवादी विचारधारा को छोड़कर मुख्यधारा में वापसी की है। आज चेहरों पर जो मुस्कान है, वह एक खुशहाल और शांतिपूर्ण बस्तर का प्रतीक है।

नक्सली मांद में कैंप
मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि माओवाद की मांद कहे जाने वाले इलाकों में हमने नए कैंप स्थापित किए। यहां नक्सलियों को ललकारा और उन्हें धूल चटाई। पिछले एक साल में माओवाद के खिलाफ हमारी लड़ाई में बड़ी सफलता मिली है। इस दौरान 200 से अधिक माओवादियों को ढेर किया गया है, 900 से ज्यादा माओवादी गिरफ्तार हुए तथा 812 माओवादियों ने आत्मसमर्पण किया है।यह बड़ी उपलब्धि है। जवानों का बढ़ा हुआ हौसला और आत्मविश्वास देखकर मैंने भी अपने भीतर नई ऊर्जा महसूस की है। हमारी डबल इंजन की सरकार नियद नेल्लानार योजना’ के माध्यम से बस्तर के अंदरूनी गांवों तक लोकतंत्र और विकास की किरणों को पहुंचाने में सफल हुई है। नियद नेल्लानार योजना के माध्यम से हम सड़क, पुल-पुलिया, स्कूल, अस्पताल, आंगनबाड़ी, पेयजल, बिजली, मोबाइल टॉवर जैसी अधोसंरचनाएं अंदरूनी गांवों तक पहुंचा रहे हैं। वर्षों से बंद पड़े स्कूलों को फिर से शुरू किया गया है। आत्मसमर्पित नक्सलियों के पुनर्वास की भी बेहतर व्यवस्था और विशेष प्रावधान सरकार द्वारा किए गए हैं। प्रदेश के आत्मसमर्पित नक्सलियों और नक्सल प्रभावित परिवारों के पुनर्वास और उन्हें एक सुरक्षित जीवन प्रदान करने के उद्देश्य से केंद्र सरकार द्वारा 15 हजार पक्के प्रधानमंत्री आवास बनाए जाएंगे। नगरनार स्टील प्लांट और रायपुर- विशाखापट्टनम आर्थिक गलियारे से बस्तर अंचल के विकास को नई गति मिलेगी। पूरे अंचल में वाणिज्य और व्यापार को बढ़ावा मिलेगा, इससे युवाओं के लिए बड़ी संख्या में रोजगार के नए मौके भी सृजित होंगे। श्री साय ने कहा कि पर्यटन के क्षेत्र में भी बस्तर ने हाल ही में एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। कांगेर घाटी में स्थित गांव धुड़मारास को संयुक्त राष्ट्र विश्व पर्यटन संगठन के अपने अपग्रेड प्रोग्राम फॉर बेस्ट टूरिज्म विलेज के अंतर्गत पर्यटन के विकास के लिए चुना गया है। उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि बस्तर के माओवादी हिंसा से प्रभावित लोगों ने केंद्रीय गृहमंत्री से राजधानी में मुलाकात की थी। अब बस्तर का दर्द दिल्ली तक पहुंच गया है। बस्तर को संवारने और युवा ऊर्जा को सकारात्मक दिशा देने का काम हमारी सरकार कर रही है। उन्होंने बस्तर ओलम्पिक के सफल आयोजन के लिए बस्तर वासियों को शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम को खेल मंत्री टंकराम वर्मा ने भी संबोधित किया।

नई राह, नई उमंग, नया जोश
बस्तर ओलंपिक की सबसे खास बात यह रही कि इसमें 300 से अधिक नुवा बाट यानि नई राह पर चल पड़े आत्मसमर्पित नक्सलियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। इसके साथ ही नक्सली हिंसा में प्रभावित 18 से ज्यादा दिव्यांग खिलाड़ी भी शामिल हुए। संभाग स्तरीय बस्तर ओलंपिक में मुख्य रूप से फुटबॉल, वॉलीबॉल, कराते, वेट लिफ्टिंग, बैडमिंटन, कबड्डी, आर्चरी, एथलेटिक्स, रस्साकसी, हॉकी और रिलेरेस खेल शामिल हैं। इस मौके पर केबिनट मंत्री केदार कश्यप, लोकसभा सांसद बस्तर महेश कश्यप, उपाध्यक्ष बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण एवं विधायक कोंडागांव लता उसेंडी, विधायक जगदलपुर किरण देव, केशकाल नीलकंठ टेकाम, चित्रकोट विधायक विनायक गोयल, कांकेर विधायक आशाराम नेताम, जिला पंचायत अध्यक्ष बस्तर वेदवती कश्यप, छत्तीसगढ़ राज्य युवा आयोग अध्यक्ष विश्व विजय सिंह तोमर, महापौर नगर निगम जगदलपुर सफीरा साहू सहित अन्य जनप्रतिनिधि और केन्द्र शासन एवं राज्य शासन के वरिष्ठ अधिकारी तथा हजारों की संख्या में खेलप्रेमी गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

भीषण सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत, 7 गंभीर रूप से घायल

0

दल्ली राजहरा से डौडी मार्ग में स्थित चोरहा पड़ाव में बीती रात भीषण सड़क हादसा हुआ. जिले के डौंडी थाना क्षेत्र में महिंद्रा जायलो को तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि महिंद्रा जाइलो क्रमांक सीजी 04 एल डी 8049के परखच्चे उड़ गए. गाड़ी में कुल 13 लोग सवार थे घटना स्थल में 6 की मौके पर ही मौत हो गई, जिनमें एक बच्चे, 4 महिला 1 पुरुष हैं. वहीं 7 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.मौके पर पहुंची पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद घायलों और मृतकों के शव को बाहर निकाला और घायलों तत्काल डौंडी सामुदायिक स्वास्थ केंद्र भेजा गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें राजनांदगांव जिला अस्पताल रेफर किया गया।

सभी घायलों की हालात काफी नाजुक बनी हुई है. वही ट्रक क्रमांक सीजी 07 बी क्यूं 0941 का ड्राइवर मौके से फरार हो गया है बताया जा रहा है कि महिंद्र जाइलो सवार डौंडी में छुट्टी कार्यक्रम मैं सम्मिलित होने के पश्चात गुंडरदेही के पास ग्राम गुरेदा की ओर जा रहे थे पुलिस ने मर्ग कायम कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है. लगातार बड़ी सड़क दुर्घटनाओं को लेकर दल्ली राजहरा एवं आसपास के क्षेत्र के नागरिकों में जन आक्रोश है विभिन्न संगठनों द्वारा लंबे समय से बायपास रोड की मांग की जा रही है किंतु प्रशासन के ढुलमुल रवैया के कारण आज पर्यंत तक बाईपास रोड का निर्माण नहीं हो सका है हर मांह कोई ना कोई बड़ी घटना में किसी ने किसी नागरिक को अपनी जान से हाथ धोना पड़ रहा है।

मृतकों के नाम

दुर्पत प्रजापति पिता पूना राम उम्र 30 वर्ष ग्राम गुरेदा (गुंडरदेही), सुमित्रा बाई कुंभकार पति शास्त्रीय कार्तिक राम उम्र 50 वर्ष घोराड़ी महासमुंद, मनीषा कुंभकार पति विश्वनाथ उम्र 35 वर्ष ग्राम घोराड़ी महासमुंद, सगुन बाई कुंभकार उम्र 50 वर्ष ग्राम कुम्हारपारा कवर्धा, कमला बाई पति रेवा राम सिन्हा उम्र 55 ग्राम गुरेड़ा (गुंडरदेही), जिग्नेश कुंभकार पिता कुंभकार उम्र 7 वर्ष ग्राम गुरेड़ा (गुंडरदेही) शामिल हैं। वहीं मृतक में झमित कुमार पिता मिथलेश कुमार उम्र 7 वर्ष गुरेदा (गुंडरदेही), बिंदेश्वरी बाई पति पूर्ण लाल कुंभकार उम्र 35 ग्राम गुरेदा (गुंडरदेही), रुखमणी बाई पति छबिलाल उम्र 60 वर्ष ग्राम भर्रे गांव, युवराम साहू पिता घाही राम उम्र 30 वर्ष सिकोसा (गुंडरदेही), रंभा बाई, ईश्वरी बाई पति कुलपत राम उम्र 61 वर्ष ग्राम गुरेड़ा ( गुंडरदेही), कुमारी बाई पति रूपलाल कुंभकार उम्र 55 वर्ष भरें गांव में शामिल हैं।

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता देवलाल ठाकुर के प्रयास से ग्राम पंचायत भर्रीटोला के अन्नदाताओ को मिला सौगात हुआ लिप्ट एरिकेशन का भूमिपुजन

0

कुसुमकसा जनपद सदस्य संजय बैस के द्वारा क्षेत्र के चौमुखीं विकास के लिए बेहतरीन कार्य किया जा रहे हैं l कुसुमकसा जनपद पंचायत क्षेत्र के किसानों ,मजदूरो , महिलाओ युवा वर्ग तथा छात्र-छात्राएं सभी के द्वारा उनके कार्यकाल को अब तक का स्वर्णिम कार्यकाल कहा जा रहा है l उनके कार्यकाल में सरकार के विभिन्न योजनाओं के साथ-साथ लोगों की मांग को पूरा करने के लिए बैस जी के द्वारा भरपूर प्रयास किया जा रहा है l भर्रीटोला क्षेत्र में हो रही पानी की समस्याओं के कारण किसान मायूस थे l लगभग 200 एकड़ की जमीन बरसाती पानी के भरोसे था l जब बरसात होता तभी किसान फसलों का लाभ ले पाते थे l कई बार खंड वर्षा के कारण किसानों के द्वारा बोई गई धान की फसल भी बर्बाद हो जाती थी l इस दुखद पहलू को देखते हुए जनपद सदस्य संजय बैस ने क्षेत्र की समस्याओं को भाजपा प्रदेश प्रवक्ता देवलाल ठाकुर के समक्ष रखा उन्होंने माननीय के द्वारा मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से क्षेत्र की किसानों की समस्याओं के बारे मे चर्चा की तथा समस्याओं का निदान के लिए रजही बाँध से भर्रीटोला के बारहमासी नाले से पंप के जरिए अन्नदाता को पानी देने की योजना को क्रियान्वित करने के लिए राशि स्वीकृत की l जिसकी भूमि पूजा भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता देवलाल ठाकुर जी ने किया l कार्यक्रम मे जनपद सदस्य संजय बैस सरपंच घनश्याम गुनेन्द्र जी के अतिथ्य मे संपन्न हुआ l

सर्व प्रथम छत्तीसगढ़ महत्तारी की पूजा अर्चना कर कार्यक्रम का प्रारम्भ किया गया l ग्राम सरपंच घनश्याम गुनेन्द्र ने अपने उद्बोधन मे कहा की आज हमारे गांव मे त्यौहार जैसा मौहाल है आज किसानों को बड़ी सौगात आज देवलाल ठाकुर जी ने दिया है l उनके सौगात से हमारी किसानी का कार्य मजबूत होगा और हम आर्थिक रूप से मजबूत होंगे l कार्यक्रम के मुख्यातिथि प्रदेश भाजपा प्रवक्ता देवलाल ठाकुर जी ने कहा की आज गांव की बहुत पुरानी मांग किसान के हित हमारे मुख्यमंत्री विष्णु देव सांय ने तेरह लाख रूपये की राशि प्रदान किये है l किसान के पक्ष मे साय सरकार बेहतरीन निर्णय लेकर 3100 रूपये प्रति किवंटल और प्रति एकड़ 21 क्विंटल की धान खरीदी का निर्णय किसानों को आर्थिक रूप से मजबूत होंगे l मैंने आपकी मांग को माननीय मुख्यमंत्री जी के पास रखा और उन्होंने इसे पूरा किया l मै हमेशा आप लोगो के लिये हर सम्भव मदद के लिये आपके बीच मे उपस्तिथ रहूँगा l ग्रामीन जन बहुत ही उत्साहपूर्ण माहौल के साथ देवलाल जी का स्वागत किये l कार्यक्रम का आभार विष्णु कोठरी जी ने किया l इस कार्यक्रम मे सचिव किसुन पटेल गुलशन कोठारी , बोधि राम , पोषण धनकर , मनोज कोठरी पवन गुनेन्द्र ,घनश्याम गूनेद, सरपंच विष्णु कोठारी विष्णु गुनेद

डोमन गुनेद शिवलाल गुलशन कोठारी रामेश्वर गुनेन्द बोधन राम नायक राजैन्द माहला धिराजु राम मासियारे तुलेश राम मासियारे दिनुराम मासियारे पुरुषोत्तम गुनेद मुकेश कुमार कोठारी किरण गुनेद पंच अनुसुइया कोठारी पंचकन्या कुमारी गुनेद पंच चमेली बाई कोठारी पंच प्रभा नायक पंच शांति विश्वकर्मा लक्ष्मण गुनेद सब्रर सिंग गुनेदमहावीर गुनेन्द बंशीलाल कोठारी और अन्य ग्रामीण उपस्थित थे

किरण देव ने किया केंद्रीय गृहमंत्री शाह का स्वागत

0

जगदलपुर केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के रायपुर आगमन पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव ने उनका आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया।

नगर पंचायत अध्यक्ष ने सामाजिक प्रतिनिधियों की मांग के अनुरूप निषाद समाज शीतला मंदिर और देवार समाज के भवनो में कुर्सी की मांग को की पूरी

0

नगर पंचायत अध्यक्ष लोकेश्वरी साहू ने सामाजिक प्रतिनिधियों की मांग अनुरूप निषाद समाज /शीतला मंदिर समिति और देवार समाज में भवनो कुर्सी की मांग की पूरी सभी ने खुशी जाहिर किये

आज तहसील निषाद समाज सामाजिक भवन नगर पंचायत डौंडीलोहारा मे निषाद समाज के सामाजिक पदाधिकारीयों की मांग पर नवीन सुविधाओं के तहत 20 नग कुर्सी प्रदान किया गया जिसमें नगर पंचायत अध्यक्ष लोकेश्वरी गोपी साहू द्वारा 15 नाग और वार्ड क्रमांक 4 की पार्षद व सभापति ममता शर्मा द्वारा 5 नग कुर्सी सामाजिक गति विधि के संचालन के लिए निषाद समाज को प्रदान किया गया साथ ही साथ शीतला मंदिर समिति को और देवार समाज सामुदायिक संस्कृतिक भवन में भी समाज के प्रतिनिधियों की मांग अनुरूप नगर पंचायत अध्यक्ष लोकेश्वरी साहू द्वारा बैठक व्यवस्था के लिए शीतला मंदिर समिति / देवार समाज के सामाजिक व्यक्तियों की मांग पर कुर्सी प्रदान किये गए हैं इस निषाद समाज के सामाजिक भवन में वार्ड क्रमांक 13 की पार्षद दसोदा भूआर्य समाजसेवी मनोज शर्मा के साथ-साथ वरिष्ठ एवं युवा सामाजिक प्रतिनिधि जंगलू राम निषाद राजेंद्र निषाद श्रवण निषाद धर्मेंद्र निषाद संजय निषाद मिलाप निषाद साधु राम निषाद धनराज निषाद मोहित निषाद प्यारेलाल निषाद ओमप्रकाश निषाद मिथिलेश निषाद हिमाचल निषाद दीपक निषाद सुरेंद्र निषाद दिलेश्वर निषाद प्रदीप निषाद नमू राम निषाद गरीब निषाद देवेंद्र निषाद सामाजिक पदाधिकारी ने नगर पंचायत अध्यक्ष लोकेश्वरी साहू सभापति ममता शर्मा पार्षद दसोदा भुआर्य का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किये और हर्ष व्यक्त किया

श्री सर्वेश्वरी समूह – शाखा जगदलपुर में परमपूज्य अघोरेश्वर भगवान राम महाविभूति कलश एवं चरणपादुका स्थापना दिवस सम्पन्न

0

दिनॉक.12.12.2024 (दिन – गुरुवार) को श्री सर्वेश्वरी समूह – शाखा जगदलपुर, नियानार, में परमपूज्य अघोरेश्वर भगवान राम महाविभूति कलश सह चरणपादुका स्थापना दिवस हर्षउल्लास के साथ सम्पन्न किया गया।

समस्त कार्यक्रम संस्था के अध्यक्ष परमपूज्य बाबा संभव राम जी के गरिमामयी उपस्थिति में सम्पन्न हुए। सर्वप्रथम स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में परमपूज्य बाबा संभव राम जी के द्वारा अघोरेश्वर स्मृति स्थल पर पूजन एवं आरती किया गया तत्पस्च्यात ‘अघोरान्ना परो मंत्र: नास्ति तत्त्वं गुरो: परम’ का संकीर्तन प्रराम्भ किया गया।

 

दि.13.12.2024 (शुक्रवार) को परमपूज्य बाबा संभव राम जी द्वारा आश्रम के मन्दिर में यन्त्र की स्थापना की गई। उसके बाद महाराज श्री बाबा कीनाराम जी एवं परमपूज्य अघोरेश्वर भगवान राम जी के विग्रहों का अनावरण किया गया।

उसके पश्च्यात परमपूज्य बाबा संभव राम जी द्वारा हवन सम्पन्न किया गया। उसके उपरान्त ‘अघोरान्ना परो मंत्रः नास्ति तत्त्वं गुरोः परम’ का संकीर्तन प्रारम्भ किया गया। अन्त में सामूहिक प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

ज्ञात हो कि सर्वेश्वरी समूह एक विश्वविख्यात सामाजिक एवं आध्यात्मिक संस्था है। समूह द्वारा जनकल्याण के अनेक कार्यक्रम चलाएं जाते हैं। अपने सेवा कार्यों के लिये संस्था का नाम गिनीज़ बुक और वर्ल्ड रिकॉर्ड्स एवं लिम्का बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी दर्ज किया गया है।

कार्यक्रम में आस पास के जगहों के साथ वाराणसी, जशपुर, अम्बिकापुर, रायपुर, राँची, दिल्ली इत्यादि से सैंकड़ो श्रद्धालु-सदस्य सम्मलित हुए। शाखा जगदलपुर से  के. डी. सिंह,  सुरेश कुमार साव,  वाई. के. यदुवंशी,  आर के परमार, डॉ. विद्या देशमुख, सुश्री तारा साव, श्री अनल सिंह,  गजरूप कांवर, उमेश पाणिग्रही के साथ अन्य श्रद्धालु-सदस्यगण शामिल हुए।

MOST POPULAR

HOT NEWS