City Media - Page 392 of 1852 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 392

अजय चश्मा की दुकान में हुई चोरी में बड़ी सफलता 01 प्रकरण में 02 शातिर चोर गिरफ्तार

0
  •  बालोद पुलिस को मिली अजय चश्मा की दुकान में हुई चोरी में बड़ी सफलता 01 प्रकरण में 02 शातिर चोर गिरफ्तार।
  • पूर्व में भी जा चुका है आरोपी आबकारी एंव गांजा के प्रकरण में जेल।
  • आरोपीगण की गिरफतारी हेतु लगभग 150 से अधिक सीसीटीवी फुटेज देखे गये।
  • आरोपीयों के कब्जे से चोरी गये नगदी रकम में कुल 13000 रू को किया बरामद।

 

पुलिस अधीक्षक बालोद  एस.आर.भगत के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  अशोक कुमार जोशी के मार्गदर्शन में, एवं अनुविभागीय अधिकारी बालोद देवांश सिंह राठौर के पर्यवेक्षण में क्षेत्र में हो रहे छोटी बड़ी चोरी को गंभीरता पूर्वक लेते हुऐ चोरी को पकड़ने हेतु थाना प्रभारी बालोद निरीक्षक रविशंकर पाण्डेय को निर्देष प्राप्त हुआ।

जो दिनांक 21.09.2024 को प्रार्थी भूषण कुमार साहू पिता गंगाराम साहू निवासी मेढकी थाना व जिला बालोद अपने बालोद स्थित अजय चश्मा एण्ड जींश कलेक्शन के नाम से रेस्ट हाउस के सामने बालोद दुकान में रात्रि करीबन 08ः00 बजे बंद कर सामने शटर में ताला लगाकर अपने घर मेढ़की चला गया था कि दिनांक 22.09.2024 के सुबह 09ः00 बजे आकर दुकान को खोलने के लिए देखा तो दुकान का शटर का ताला टूटा हुआ था, शटर को उठाकर अंदर जाकर देखा तो सामान एवं कपड़ा बिखरा हुआ था तथा दो अलग अलग गल्ला में रखे कुल नगदी रकम 2,30,000 रू नही था। जिसे कोई अज्ञात चोर द्वारा दिनांक 21-22/09/2024 के दरम्यानी रात्रि चोरी कर ले गया है कि प्रार्थी के रिपोर्ट पर थाना बालोद में अपराध क्रमांक 478/2024 धारा 331(4),305 बी0एन0एस0 कायम कर विवेचना में लिया गया।

वरिष्ठ अधिकारीयों का दिशा निर्देश प्राप्त होने से स्वंय थाना प्रभारी बालोद निरीक्षक रविषंकर पाण्डेय के द्वारा थाना बालोद एवं सायबर सेल बालोद का संयुक्त टीम तैयार किया गया जिन्होने घटना स्थल अजय चश्मा दुकान के आसपास से लगे सभी सी.सी. कैमरा लगभग 150 सी.सी. कैमरा का घटना दिनांक से सूबह तक का आने जाने वाले के एक्टीविटी पर बारीकी से देखकर दो संदेही को देखने से सी.सी. कैमरा में दिखे गये संदेही की पहचान हेतु क्षेत्र में मुखबीर तैनात करने पर मुखबीर से सूचना प्राप्त हुआ कि सी.सी कैमरा में दिखे गये दो संदेही मोहसिन खान एवं पुरूषोत्तम सारथी उर्फ लक्की निवासी जवाहरपारा बालोद का रहने वाला है को हिरासत में लेकर पुछताछ करने पर अजय चश्मा दुकान एवं जींश कलेक्शन में घटना दिनांक को चोरी करना स्वीकार करने पर प्रकरण में पुछताछ किया गया जो दिनांक 22.09.2024 के रात्रि करीबन 03ः00 बजे प्रार्थी के दुकान का ताला को तोड़कर दुकान अंदर घुसकर दुकान के दो गल्ला में रखे पुरा रकम व दुकान में रखे 02 नग डियो व 01 नग धड़ी को चोरी कर ले जाना बताये, एवं चोरी के बाद घर जाते समय कुत्ते दौड़ाने व भौंकने से कोई देख ना ले व पकड़े जाने की डर से भागते समय जेब के पैंट, शर्ट के अंदर में रखे कुछ रकम कही गिर जाना जिसे डर से दुबारा जाकर नही देखना बताये, तथा बचे रकम 15,000 रू को आपस में दोनो बराबर बराबर 7500-7500 रू बाटकर 2000 रू को खर्च करना बताये तथा बचे रकम 13000 रू, 02 नग डियो,01 नग हाथ घड़ी, को अपने घर में रखने से आरोपीगण के निशानदेही पर बरामद जप्त कर कब्जा पुलिस लेकर आरोपीगण को न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया है।

अपराध की जानकारी

क्र अपराध क्रमांक व धारा आरोपी का पूरा नाम पता

01 अपराध क्रमांक 478/2024 धारा- 331(4),305 बी0एन0एस0 01.मोहसिन खान पिता स्व. मोह.रफीक खान उम्र 24 वर्ष निवासी वार्ड क्रमांक 07 जवाहरपारा बालोद थाना व जिला बालोद (छ0ग0)

02.पुरूषोत्तम सारथी उर्फ लक्की पिता रमेश सारथी उम्र 21 वर्ष निवासी वार्ड क्रमांक 11 जवाहरपारा बालोद थाना व जिला बालोद (छ0ग0)

उक्त अज्ञात चोरी के प्रकरण को सुलझाने व आरोपी को गिरफ्तार करने में थाना प्रभारी बालोद निरीक्षक श्री रविषंकर पाण्डेय सउनि धरम भुआर्य, दुलारूराम भाण्डेकर, विश्राम साहू आरक्षक बनवाली राम साहू, मोहन कोकिला, नागेष्वर साहू, भोपसिंह साहू, लक्ष्मण सार्वा, लोकेष ठाकुर, लोकेष सेन एवं पवन ठाकुर एवं सायबर सेल बालोद से आरक्षक पुरन देवागंन, रवि गंधर्व मिथलेष यादव का सराहनीय भूमिका रही है।

सांसद महेश कश्यप संसद की महत्वपूर्ण स्थायी समिति में सदस्य नामित

0
  • संसद की 24 स्थायी समितियों का गठन

जगदलपुर संसद की स्थायी समितियों का गठन हो गया है। गुरुवार को घोषित 24 संसदीय स्थायी समितियों में बस्तर लोकसभा क्षेत्र के सांसद महेश कश्यप को विज्ञान प्रौधौगिकी, वन, पर्यावरण जलवायु परिवर्तन स्थायी समिति में सदस्य बनाया गया है। इस समिति के अध्यक्ष भुवनेश्वर कलिता को बनाया गया है।

समिति में राज्यसभा से 8 से और लोकसभा से 20 सदस्य बनाये गए हैं। समिति के सदस्यों में पूर्व मुख्यमंत्री शरद पवार, विप्लव कुमार देव, जगदंबिका पाल, अखिलेश यादव, जयराम रमेश, तेजस्वी सूर्या, महेश कश्यप इंदुबाला गोस्वामी वअन्य शामिल हैं। संसदीय समितियों का पुनर्गठन हर आम चुनाव के बाद किया जाता है। क्योंकि समितियों के सदस्यों का संसद का मौजूदा सदस्य (सांसद) होना जरूरी है। हालांकि विभाग संबंधी स्थायी समितियों का हर साल पुनर्गठन किया जाता है। जबकि संयुक्त संसदीय समितियों जैसी कई अन्य समितियों में जब कोई सदस्य सेवानिवृत्त होता है या अपनी लोकसभा सीट खो देता है, तो उसमें बदलाव किए जाते हैं। ये पैनल संसद में सभी दलों के सदस्यों को सदन में प्रत्येक पार्टी के आनुपातिक प्रतिनिधित्व के आधार पर चुनते हैं। इन संसदीय समितियों का उद्देश्य संसद के मामलों पर नजर रखना और कानून निर्माण में सलाहकार की भूमिका निभाना होता है। विभाग संबंधी 24 स्थायी समितियां हैं, जो अपने अधिकार क्षेत्र में सरकार के सभी मंत्रालयों, विभागों को कवर करती हैं। इनमें से प्रत्येक समिति में 31 सदस्य होते हैं। जिनमें 21 लोकसभा से और 10 राज्यसभा से चुने जाते हैं। ये सदस्य लोकसभा के सभापति की ओर से नामित किए जाते हैं।

आज से कांग्रेस की 6 दिवसीय छत्तीसगढ़ न्याय यात्रा गिरौदपुरी से शुरू होगी

0
  • प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज गिरौदपुरी से राजधानी के गांधी चौक तक करेंगे पदयात्रा
  • प्रदेश की बिगड़ती कानून व्यवस्था महिला अत्याचार के विरोध में यात्रा

रायपुर/26 सितंबर 2024। परम पूज्य बाबा गुरु घासीदास की तपोभूमि गिरौदपुरी से राजधानी रायपुर तक 130 कि.मी. की पदयात्रा आज से शुरू होगी। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज 6 दिवसीय पदयात्रा की शुरुआत आज से करेंगे। यह यात्रा गिरौदपुरी से चलकर 6वें दिन राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के दिन 2 अक्टूबर को गांधी मैदान रायपुर में समाप्त होगी, जहां विशाल आम सभा होगा। कांग्रेस के वरिष्ठ नेतागण गिरौदपुरी धाम से प्रार्थना एवं पूजा पाठ करके यात्रा की शुरुआत करेंगे। यात्रा मार्ग में प्रतिदिन जन सामान्य एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों से भेंट मुलाकात भी करेंगे।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि हमारी यात्रा का उद्देश्य आम आदमी की सुरक्षा की चिंता है। रोज हो रही हत्या, लूट, चाकूबाजी, डकैती की घटनाओं से आम आदमी में भय पैदा हो गया है प्रदेश की बिगड़ती कानून व्यवस्था के खिलाफ प्रतिरोध। राज्य में महिलाओं के प्रति बढ़ते अपराध प्रदेश में रोज हो रही दुराचार, सामूहिक दुराचार की घटनाओं के विरोध में। गिरौदपुरी के अमर गुफा में जैतखाम के साथ हुये तोड़-फोड़ के विरोध बलौदाबाजार मामले में निर्दोषों की गिरफ्तारी का विरोध तथा कांग्रेस नेताओं और सतनामी समाज के लोगों की रिहाई। कवर्धा के लोहारीडीह में साहू समाज के 3 बेटो की हत्या, प्रशांत साहू की पुलिसिया प्रताड़ना में हुई मौत की न्यायिक जांच हाईकोर्ट के वर्तमान जज की निगरानी में तथा दोषी पुलिस अधिकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज किये जाने की मांग हमारा प्रमुख उद्देश्य है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि गिरौदपुरी परमपूज्य बाबा गुरू घासीदास की तपोभूमि है, बाबा गुरू घासीदास ने मनखे-मनखे एक समान का संदेश दिया था। समाज में एकता, समानता, समरसता का संदेश दिया था, ऐसे परम पूज्यनीय बाबा के धाम से यात्रा निकाल कर हम प्रदेश में भाईचारा, एकता और अपराधमुक्त छत्तीसगढ़ हर व्यक्ति की सुरक्षा की कामना कर रहे है।

सीआरपीएफ कैंप पर नक्सलियों ने किया राकेट लांचर से हमला, जवानों ने लिया एक्शन तो भागे

0
  •  सुकमा जिले की सीमा से लगे तेलंगाना के पुसुगुप्पा कैंप पर हुआ हमला 

अर्जुन झा

जगदलपुर बस्तर संभाग के सुकमा जिले की सीमा से लगे तेलंगाना राज्य के पुसुगुप्पा के सीआरपीएफ कैंप पर नक्सलियों ने हमला कर दिया। नक्सलियों ने कैंप को निशाना बनाते हुए 4-5 बीजीएल दागे। कैंप में मौजूद जवानों ने तुरंत मोर्चा संभाल लिया और जवाबी कार्रवाई शुरू कर दी। इसके बाद नक्सली जंगलों की ओर भाग खड़े हुए।

घटना बुधवारदेर शाम की है। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन सूत्रों ने हमले की जानकारी को सही ठहराया है। हमले में कोई हताहत नही हुआ है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक तेलंगाना के भद्रादि कोत्तागुड़म के चेरला मंडल के पुसुगुप्पा में सीआरपीएफ 81 बटालियन का कैंप है। यह इलाका नक्सल प्रभावित है। बीती रात यहां नक्सली पहुंच गए थे। नक्सलियों ने जंगल की तरफ से कैंप पर रॉकेट लांचर बैरल ग्रेनेड लांचर (बीजीएल) दागे। ये फटे भी, लेकिन किसी को कोई नुकसान नहीं हुआ। वहीं धमाके की आवाजh सुनकर कैंप के सारे जवान बैरक से बाहर आ गए। और जवानों ने मोर्चा संभालते हुए जिस दिशा से गोले दागे जा रहे थे उस दिशा में अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। फोर्स की तगड़ी जवाबी कार्रवाई से डरे नक्सली जंगल की ओर भाग खड़े हुए। इस हमले में कैंप को भी कोई नुकसान नही हुआ है। ज्ञात हो कि लगातार नक्सलियों के खिलाफ ऑपरेशन चलाए जा रहे हैं और फोर्स को व्यापक सफलता भी मिल रही है। वहीं अंतर राज्जीय समन्वय से भी ऑपरेशन भी चलाए जा रहे हैं।

आज छत्तीसगढ़ में फिर दिखेगी दीपक की ज्वाला

0
  •  सरकार के खिलाफ छग न्याय यात्रा आज से
  •  गिरौदपुरी धाम से शुरू होगी कांग्रेस की पदयात्रा

अर्जुन झा

जगदलपुर बस्तर के दीपक की ज्वाला से आज फिर आलोकित होगी छत्तीसगढ़ की धरा। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज और अन्य वरिष्ठ नेताओं के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ न्याय यात्रा 27 सितंबर से निकाली जा रही है। यह यात्रा बाबा गुरु घासीदास की तपोभूमि गिरौदपुरी से 27 सितंबर को शुरू होगी और इसका समापन 2 अक्टूबर को रायपुर में होगा।

विधानसभा और लोकसभा चुनावों में कांग्रेस की करारी हार के बावजूद राज्य में कांग्रेस निराशा और हताशा की गर्त में नहीं गई और भाजपा सरकार पर निरंतर हमलावर है। छत्तीसगढ़ और छत्तीसगढ़ियों के हितों से जुड़े ज्वालंत मुद्दों को लेकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज और तमाम शीर्ष नेता मुखर एवं आक्रामक तेवर में नजर आ रहे हैं। इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ न्याय यात्रा का आगाज 27 सितंबर से किया जा रहा है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, पूर्व उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव, पूर्व मंत्री रविंद्र चौबे, पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष धंनेंद्र साहू, पूर्व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू समेत तमाम बड़े नेता और कार्यकर्ता बाबा गुरु घासीदास की तपोभूमि गिरौदपुरी से 27 सितंबर को छत्तीसगढ़ न्याय यात्रा निकालने जा रहे हैं। गिरौदपुरी से रायपुर तक की 125 किमी की दूरी को कांग्रेस नेता पैदल नापेंगे।सरकार की कार्यप्रणाली, लगातार बिगड़ती कानून व्यवस्था, मां बहन, बेटियों की सुरक्षा, अन्य पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक, आदिवासी, दलित समुदायों पर ज्यादती आदि मुद्दों को केंद्र में रखकर यह पदयात्रा निकाली जा रही। कवर्धा जिले के लोहारीडीह में निरीह ग्रामीणों की हत्या, लाठीचार्ज, पुलिस बर्बरता और बलौदा बाजार की घटनाओं को लेकर दीपक बैज शुरू से आक्रामक तेवर दिखाते आ रहे हैं। वे लोहारीडीह गांव जाकर पीड़ितों से भी मिले थे। उनकी आक्रामकता का ही असर रहा कि कवर्धा के कलेक्टर और एसपी को हटा दिया गया और पूरा थाना स्टॉफ ही बदल दिया गया। और अब सरकार मामले की न्यायिक जांच कराने की बात कह रही है। वहीं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज लगातार मांग कर रहे हैं कि लोहारीडीह कांड की जांच हाईकोर्ट के स्टैंडिंग जज की निगरानी में कराई जानी चाहिए। दीपक बैज का कहना है कि राज्य की भाजपा सरकार किसी भी वर्ग के साथ न्याय नहीं कर पा रही है। चाहे महिला हो, बालिका हो, पुरुष हो, मजदूर हो, किसान हो, दलित, ओबीसी समुदाय हो, आदिवासी हो या फिर व्यापारी वर्ग हो। न्याय मांगने वालों पर पुलिस जुल्म ढाती है, निर्दोष लोगों को मार डालती है या फिर जेलों में डाल देती है।  बैज का कहना है कि अमर गुफा के पवित्र जैतखाम को नुकसान पहुंचाने के मामले में अगर साय सरकार ने समय रहते त्वरित एक्शन लिया होता, तो बलौदा बाजार हिंसा न हुई होती। अपनी नाकामी छुपाने के लिए सरकार और पुलिस ने बलौदा बाजार हिंसा की आड़ में कांग्रेस विधायक, युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष, एनएसयूआई जिला अध्यक्ष, कार्यकर्ताओं और सतनामी समाज के लोगों को पकड़ पकड़ कर जेलों में ठूंस दिया।

 

जो लोग उस दिन बलौदा बाजार गए ही नहीं थे, उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया गया है। यह जंगल राज है। गृहमंत्री का गृह जिला कवर्धा जल उठा। यह सरकार पूरी तरह फेल्योर साबित हुई है। कांग्रेस राज्य के पीड़ित वर्गों को इंसाफ दिलाने के लिए ही छत्तीसगढ़ न्याय यात्रा निकाल रही है। न्याय यात्रा की शुरुआत 27 सितंबर को बाबा गुरु घासीदास जी की जन्मभूमि और तपोभूमि गिरौदपुरी से बाबा का आशीर्वाद लेकर की जाएगी। वहां से पदयात्रा करते हुए सभी कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता 125 की दूरी तय कर 2 अक्टूबर को रायपुर पहुंचेंगे, जहां यात्रा का समापन होगा। न्याय यात्रा में पूर्व मंत्री डॉ. शिव कुमार डहरिया, रूद्र कुमार गुरु, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह गैदू, राजेंद्र तिवारी, सुशील आनंद शुक्ला, विधायक शेषराज हंस, राघवेंद्र सिंह, कविता प्रण लहरे, पीआर खुटे, शैलेष पांडे, कुलदीप जुनेजा, प्रमोद दुबे, पंकज शर्मा, दीपक मिश्रा, सुबोध हरितवाल, सकलेन कामदार, धनंजय सिंह ठाकुर, सुरेंद्र शर्मा, उधोराम वर्मा भी शामिल रहेंगे।

राज्य सरकार ने माना बाजार में बिक रहा है नकली घी: निकेत झा

0
  • देवभोग का घी इस्तेमाल करने के फरमान पर कांग्रेस नेता की प्रतिक्रिया 

जगदलपुर बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री निकेत झा ने कहा है कि राज्य सरकार ने मान लिया है कि प्रदेश में नकली और मिलावटी घी बाजारों में उपलब्ध है इसीलिए सभी प्रमुख शक्तिपीठों को सरकारी देवभोग घी इस्तेमाल करने का आदेश जारी किया गया है।

कांग्रेस नेता निकेत झा ने कहा है कि राज्य सरकार बाजारों में उपलब्ध नकली और मिलावटी घी को रोकने में असफल साबित हुई है।नकली खाद्य सामग्री से मंदिरों में आस्था को चोट पहुंचाई जा रही है और आम जनता के स्वास्थ्य पर संकट की स्थिति निर्मित की जा रही है। महामंत्री निकेत झा ने कहा कि राज्य सरकार बताए कि खाद्य विभाग बाजार में उपलब्ध नकली घी और नकली खाद्य सामग्रियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई क्यों नहीं कर रहा है? बड़ी-बड़ी खाद्य सामग्री निर्माता कंपनियों की खाद्य सामग्री की जांच कब की गई थी? कितने कंपनियों की खाद्य सामग्री को प्रतिबंधित किया गया है? जिन कंपनियों की खाद्य सामग्री खराब पाई गई हैं उन कंपनियों के नाम को सार्वजनिक क्यों नहीं किया गया ? ताकि जनता सजग रहे और उन कंपनियों की खाद्य सामग्री का इस्तेमाल न करे। इसमें बड़ी लापरवाही सरकार की दिख रही है।महामंत्री निकेत झा ने कहा कि भाजपा सरकार के संरक्षण में नकली और मिलावटी खाद्य सामग्री बनाने वाली कंपनियॉ फल फूल रही हैं और आम जनता बीमार पड़ रही है। मंदिरों में भी आस्था को चोट पहुंचाई जा रही है यह गंभीर विषय है सरकार को इसे रोकने तत्काल कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए।

अब बाहरी लोगों को शहरों में बसाकर अपना नेटवर्क चलाने लगे हैं नक्सली

0
  • सुकमा में नक्सलियों के शहरी नेटवर्क का पर्दाफाश
  • पकड़े गए पीएलजीए बटालियन के दो सप्लायर 
  • घातक विस्फोटकों के साथ पकड़े गए आरोपी 

अर्जुन झा-

जगदलपुर ग्रामीणों का भरोसा खोते जा रहे नक्सली अब बाहरी लोगों को शहरों में बसाकर अपना नेटवर्क चलाने की कोशिश कर रहे हैं। ऐसे ही नक्सलियों के एक शहरी नेटवर्क का पर्दाफाश बस्तर संभाग की सुकमा पुलिस ने किया है। इस मामले में दो लोग गिरफ्तार किए गए हैं, जिनसे भारी मात्रा में विस्फोटक पदार्थ बरामद किया गया है।

सुकमा जिले में वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में नक्सल उन्मूलन अभियान अन्तर्गत माओवादियों केे सप्लाई नेटवर्क को ध्वस्त करने जिले के माओवादी के सप्लायरों की जानकारी एवं सूचना हूमन हिंटएवं टेक्निकल हिंट के माध्यम से एकत्र कर संदिग्धों पर सतत निगाह रखी जा रही है। इसी तारतम्य में नक्सलियों के पीएलजीए बटालियन के शहरी सप्लाई नेटवर्क की हूमन हिंट एवं टेक्निकल हिंट मिलने पर 25 सितंबर को थाना सुकमा से जिला बल की पार्टी देवी चौक पटनमपारा सुकमा पहुंची। अभियान के दौरान एक मकान की घेराबंदी कर दो संदिग्धों 28 वर्षीय मंतोष मंडल पिता आनंद मंडल निवासी बंगालीपारा चिंतलनार हाल मुकाम देवी चौक पटनमपारा सुकमा और 30 वर्षीय एस. नागार्जुन पिता एस. सुंदरराव जाति तेलगा निवासी ग्राम मेंडामेटा राजमहेंद्री जिला तुर्प गोदावरी आंध्रप्रदेश हाल मुकाम मिनी स्टेडियम के पीछे पटनमपारा सुकमा को पकड़ा गया। इन दोनों के कब्जे से अलग अलग 2 किग्रा यूरिया पावडर, 2 डिब्बा विस्फोट करने वाला पोटेशियम नाईट्रेट, 3 डिब्बा विस्फोट करने वाला एल्यूमिनियम पावडर, तैयार विस्फोटक को पैक करने वाली रेपर झिल्ली 2 पैकेट, 1 नग टिफिन बम, 2 नग तारयुक्त डेटोनेटर एवं नक्सलियों द्वारा प्रचार प्रसार के लिए उन्हें दिए गए 3 नग नक्सल एवं 2 नग रियल मी कम्पनी का मोबाईल मय सिम एवं 3 डिब्बा विस्फोट करने वाला पोटेशियम नाईट्रेट 2 डिब्बा विस्फोट करने वाला एल्यूमिनियम पावडर, पैक करने वाला रेपर झिल्ली 3 पैकेट, 1 नग टिफिन बम, 8 नग तार युक्त डेटोनेटर एवं 3 नग नक्सल साहित्य 1 नग प्रिटिंग मेक टेक, 1 नग एचपी कंपनी का लैपटॉप, 3 नक्सल साहित्य जिसे नक्सलियों द्वारा प्रचार प्रसार हेतु दिए गए थे एवं एक नग नियल नॉट कंपनी का मोबाईल मय सिम, 1 नग विवो कंपनी का मोबाईल मय सिम बरामद किया गया। विस्फोटक सामाग्री रखे जाने के संबंध में गहन पूछताछ करने पर दोनों व्यक्तियों द्वारा वर्ष 2020 से पीएलजीए बटालियन के नक्सलियों के लिए खाद्य सामाग्री, गन पावडर, केमिकल, डेटोनेटर, वाकी टाकी, विस्फोटक सामाग्री आदि सप्लाई करने एवं उक्त सामाग्रियों को नक्सलियों को देने के के लिए रखने की बात स्वीकार की। उक्त कृत विधि विरूद्ध पाये जाने से थाना सुकमा में धारा 04, 05 विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

नवपदस्थ कलेक्टर से भेंटकर पूर्व विधायक जैन ने रखे क्षेत्र विकास के मुद्दे

0
  • बस्तर में पदस्थापना पर दी कलेक्टर को बधाई 

जगदलपुर बस्तर कलेक्टर के रूप में पदस्थापना पश्चात हरिस एस से मिलकर उन्हें बधाई देने का सिलसिला जारी है। गुरुवार सुबह जगदलपुर के पूर्व विधायक रेखचंद जैन अपने साथियों के साथ कलेक्टर से भेंट करने कलेक्टोरेट पहुंचे थे। उन्होने शुभकामना देने के बाद विधानसभा क्षेत्र के मामलों पर संक्षिप्त चर्चा कर उनसे समस्याओं के शीघ्र निराकरण की मांग की।

पूर्व संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने गंगामुंडा इलाके की जल निकासी, गायत्री नगर से बरसाती पानी की निकासी, नगर निगम के कचरा निष्पादन, ग्राम पंचायत बम्हनी में घास भूमि को आबादी भूमि में परिवर्तित करने आदि विषयों पर कलेक्टर हरिस एस से चर्चा की। कलेक्टर ने सभी मुद्दों का परीक्षण करा कर उचित समाधान निकालने का भरोसा पूर्व विधायक श्री जैन को दिलाया। इस दौरान पूर्व संसदीय सचिव रेखचंद जैन के साथ नगर निगम में उप नेता प्रतिपक्ष राजेश राय, पार्षद कमलेश पाठक, परमजीत जसवाल, निर्मल लोढ़ा, अमजद खान, हेमू उपाध्याय, संतोष सिंह, कुलदीप सिंह भदौरिया आदि मौजूद थे। इन सभी ने भी कलेक्टर हरिस एस को बधाई दी।

मालगाड़ी पर अज्ञात लोगों ने किया पथराव लोको पायलट के सिर पर लगी गंभीर चोट

0

दल्लीराजहरा :- मालगाड़ी पर अज्ञात लोगों द्वारा किया पथराव । घटना दोपहर करीबन 2 के आस – पास की बताई जा रही है लोको पायलट का नाम थानेश्वर देशमुख दल्ली राजहरा का निवासी है  पायलट ने बताया कि कुसुमकसा के पास स्टार्टर और एडवांस स्टार्टर सिग्नल के बीच में अज्ञात लोगों द्वारा ताबड़तोड़ पत्थरों से मालगाड़ी और इंजन पर पथराव किया गया, जिसके कारण उनके सिर पर गंभीर चोट आई है।मामले में जानकारी आरपीएफ थाने में अपराध दर्ज किया गया है। आरपीएफ टीम की माने तो जिसने भी इस घटना को अंजाम दिया है, रेलवे विभाग के जनसंपर्क अधिकारी शिव प्रकाश ने बताया कि घटना की पूरी जानकारी पुलिस को दे दिया है । वंदे भारत में हुए पथराव के बाद रेलवे विभाग पूरी तरह से अलर्ट मोड पर है। बताया जा रहा है की कुछ बंजारे किस्म के लोग उस क्षेत्र में रहते हैं, जिनके द्वारा इस घटना को अंजाम देने की बात सामने आ रही है। घटना की जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।

हुई गर्भवती महिलाओं की गोद भराई, शिशुओं की मुंह जुठाई

0
  • विधायक विनायक गोयल की उपस्थिति में कार्यक्रम 

जगदलपुर महिला एवं बाल विकास विभाग के दरभा परियोजना अंतर्गत सेक्टर चितापुर के ग्राम चिड़पाल में आज 25 सितंबर को राष्ट्रीय पोषण माह के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि चित्रकोट के विधायक विनायक गोयल की उपस्थिति में गोदभराई, अन्न प्राशन, शिशुओं के साथ सेल्फी आदि गतिविधियां की गईं।

कार्यक्रम में पोषण माह मनाने के उद्देश्य की जानकारी दी गई। पालकों एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा रेडी टू ईट फूड व्यंजन का प्रदर्शन, अंकुरित चना मूंग के साथ अमरूद नींबू, प्याज का मिश्रण कर गर्भवती माताओं एवं एनीमिक महिलाओं बच्चों को सेवन कराने के लिए विधि प्रदर्शन के माध्यम से सेवन करने की जानकारी दी गई। पोषण वाटिका का निरीक्षण किया गया, जहां पर तोरई, पपीता, मुनगा आदि सब्जियां लगी हैं। विधायक द्वारा सेल्फी जोन का निरीक्षण कर कुपोषण दूर करने और स्वस्थ रहने की जानकारी दी गई। कुपोषण के प्रति जागरूकता लाने के लिए जनपद अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, परियोजना अधिकारी एवं डॉक्टर द्वारा तिरंगा आहार एवं स्थानीय सब्जियों के महत्व के बारे में बताया गया। कार्यक्रम में परियोजना अधिकारी उर्मिला खोबरागढ़े, सुपरवाइजर अन्य महिला आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण उपस्थित थे।

MOST POPULAR

HOT NEWS