City Media - Page 213 of 1846 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 213

देश में शोक का माहौल, प्रधानमंत्री मोदी चुनावी सभाओं में व्यस्त: दीपक बैज

0
  • मोदी ने देश की भावनाओं का किया अपमान: बैज
  • पूरा देश पहलगाम की घटना से आक्रोशित, मोदी के लिए चुनाव जरूरी 

जगदलपुर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा है कि पहलगाम हमले से पूरा देश उद्वेलित, गमगीन, आक्रोशित है, आतंकवाद के खिलाफ एकजुट होकर सरकार के साथ खड़ा है, लेकिन शोक की इस घड़ी में भी प्रधानमंत्री बिहार में चुनावी सभा का मोह नहीं छोड़ पाए। भारतीय जनता पार्टी और उनके नेताओं के लिए हर घटना, हर वाकया केवल चुनावी नफे नुकसान के लिहाज़ से ही जरूरी है।

दीपक बैज ने कहा है कि बेहद संवेदनशील और हृदय को झकझोर देने वाली इस घटना पर भाजपा नेताओं और उनके आईटी सेल के द्वारा जो नैरेटिव चलाया गया, जो कार्टून जारी किए गए और जिस तरह से रंग दिया गया, उससे भाजपा की मंशा स्पष्ट हो गई। प्रचारित किया गया कि पहलगाम की घटना के बाद तत्परता से मोदी जी अरब कंट्री से दौरा छोड़कर आ गए। देश को उम्मीद थी कि कुछ विशेष होगा, लेकिन अब यह स्पष्ट हो गया है कि वे तो बिहार में चुनावी सभा के लिए ही आए थे। पीसीसी चीफ दीपक बैज ने कहा है कि देश संविधान और कानून से चलता है, कुछ लोगों के घृणित कृत्य और देश के खिलाफ किए गए अपराध की सजा क्या पूरी कौम को दी जा सकती है? क्या इसे जनरलाइज करके नफ़रत की खाई चौड़ी करने का कुत्सित प्रयास अपराध नहीं है? लेकिन सत्ताधारी दल के नेताओं की जो प्रतिक्रिया आ रही है उनमें से ज्यादातर वक्तव्य और कथन एकता और भाईचारे की भावन के खिलाफ है, कश्मीरी आवाम के खिलाफ है। अधिकांश भाजपा नेताओं द्वारा सोशल मीडिया पर जो पोस्ट की जा रही हैं वह भाजपा के नफरती एजेंडे के लिए जमीन तैयार करने का अवसर है। ऐसे नाजुक घड़ी में आपत्तिजनक, गैरकानूनी पोस्ट को रोकने की जवाबदारी किसकी है? सूचना प्रसारण विभाग और तमाम एजेंसियों की भूमिका क्या है?

मंदिर के लिए शिलापूजन

0

जगदलपुर श्रीराम दरबार, शनि देव, पंचमुखी हनुमान मंदिर का शिलापूजन कार्यक्रम आज जगदलपुर के बालाजी मंदिर के सामने संपन्न हुआ।

शिलापूजन कार्यक्रम में बस्तर सांसद महेश कश्यप, वित्त निगम के अध्यक्ष श्रीनिवास राव मद्दी, पूर्व सांसद दिनेश कश्यप, पूर्व विधायक राजाराम तोड़ेम, महापौर संजय पाण्डे, निगम सभापति खेमसिंह देवांगन, एमआईसी सदस्य निर्मल पाणिग्रही, लक्ष्मण झा, संजय विश्वकर्मा, पार्षद नरसिंह राव, पूनम सिन्हा, बस्तर चेम्बर ऑफ़ कॉमर्स के अध्यक्ष श्याम सोमानी,

महेंद्र कांत संघाड़ी, शशिकांत सिंह गौतम, सचिन द्विवेदी, सूर्यकांत सिंह, विमल बोथरा, राजकुमार दंडवानी, दशरथ कश्यप, बी. वासुदेव, नरेंद्र मोतीवाला, रमेश जैन, नीटू भदौरिया, सोनू भदौरिया, संजीव कपूर, बेचन झा, सुबीर नंदी, बी. जयराम, पुष्पा देवी अग्रवाल, राज ठाकुर, सरिता सोमानी, कोमल खुराना सहित शहर के गणमान्य नागरिक एवं धर्मप्रेमी उपस्थित थे।

बस्तर के जल, जंगल, जमीन, खनिज संपदा को बचाने अब होगा रण: दीपक बैज

0
  •  26 अप्रैल को चित्रकोट से कांग्रेस निकलेगी पदयात्रा
  • जगदलपुर तक आएगी यह पदयात्रा, कांग्रेसी करेंगे कलेक्ट्रेट का घेराव

जगदलपुर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा है कि बस्तर के जल, जंगल, जमीन और खनिज संपदा पर भारतीय जनता पार्टी की बुरी नजर लग गई है। प्रकृति द्वारा बस्तरवासियों को दिए गए इन उपहारों को भाजपा की मोदी सरकार और साय सरकार छीनने पर आमादा हो गई हैं। बस्तरवासियों का हक बचाए रखने के लिए अब कांग्रेस सीधे रण करेगी।

पीसीसी चीफ दीपक बैज ने कहा हैं कि आदिवासी प्रकृति के उपासक होते हैं। बस्तर आदिवासी बाहुल्य संभाग है और प्रकृति ने यहां के आदिवासियों को जल जंगल, उर्वरा जमीन और बहुमूल्य खनिज संपदा से नवाजा है। यहां बहने वाली इंद्रावती, शबरी, शंकिनी, डंकिनी नदियों का जल अमृत तुल्य है, यहां के जंगलों से मिलने वाले फलों, फूलों, पत्तियों, पत्तों, कंद मूल, पेड़ों की छाल के सहारे बस्तर के ज्यादातर आदिवासी जीवन यापन करते हैं। यहां धरती के गर्भ में मौजूद लौह अयस्क और अन्य खनिज संपदा उनके जीवन का आधार हैं। श्री बैज ने कहा कि साय सरकार के कुशासन के कारण बस्तर की जीवनदायिनी नदी इंद्रावती स्वयं आज पानी के लिए तरस रही है। चित्रकोट का विश्व प्रसिद्ध जलप्रपात खामोश सा हो गया है। किसान सिंचाई पानी के लिए तरस रहे हैं, गांवों का भूजल स्तर काफी नीचे चला गया है, गांवों में पीने और निस्तार के पानी की गंभीर समस्या पैदा हो गई है, जगदलपुर शहर भी जल संकट से घिरता जा रहा है। पीसीसी चीफ दीपक बैज ने आरोप लगाया कि केंद्र व राज्य में बैठी भाजपा की सरकारें यहां के आदिवासियों और किसानों से उनका हक छीन रही है।यहां के जल, जंगल, जमीन और खनिज संपदा को निजी हाथों में सौंपा जा रहा है, नगरनार स्टील प्लांट और बैलाडीला की लौह अयस्क खदानों का निजीकरण किया जा रहा है। श्री बैज ने कहा कि बस्तरवासियों के साथ भाजपा सरकारों द्वारा किए जा रहे इस अन्याय को कांग्रेस अब चुपचाप बैठकर देखने वाली नहीं है। अब बड़ा रण होगा, आरपार की लड़ाई होगी। इसके पहले चरण में कांग्रेस 26 अप्रैल को चित्रकोट से न्याय पदयात्रा निकलेगी। यह पदयात्रा 26 से 28 अप्रैल तक तीन दिन लगातार चलेगी। 28 अप्रैल को पदयात्रा जगदलपुर पहुंचेगी, जहां कलेक्ट्रेट का घेराव कर भाजपा सरकारों को हम ललकार लगाएंगे। श्री बैज ने बस्तर के लोगों की इस हक की लड़ाई में संभाग के सभी नागरिकों, आदिवासियों और किसानों से सहभागिता की अपील की है। इस दौरान बस्तर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुशील मौर्य भी प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के साथ मौजूद थे।

बंदियों को दिया अगरबत्ती बनाने का प्रशिक्षण

0

जगदलपुर बस्तर जिल मुख्यालय में एसबीआई ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान आरसेटी जगदलपुर द्वारा केंद्रीय जेल में 1 अप्रैल से 12 अप्रैल तक अगरबती निर्माण का निःशुल्क प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण के दौरान जेल अधीक्षक आरआर रॉय एवं आरसेटी संचालक किरण कुमार लुगुन की मदद से केंद्रीय जेल जगदलपुर में 35 कैदियों और विचाराधीन बंदियों को 12 दिवसीय अगरबती निर्माण का सफलतापुर्वक प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान उप जेल अधीक्षक एसएन नायक, महिला प्रहरी नंदनी पाल एव जेल अधीक्षक आरआर राय एवं आरसेटी संचालक किरण कुमार लुगुन द्वारा प्रशिक्षणार्थियों को मार्गदर्शन दिया गया। संस्थान की ओर से प्रशिक्षक सरोज साहू एवं संस्था की संकाय सदस्य रूमा रॉय की उपस्थिति में प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण पत्र वितरण किया गया।

चिलकुटी में “एक युद्ध-नशे के विरुद्ध” कार्यशाला

0

जगदलपुर कलेक्टर हरिस एस के निर्देशानुसार जिला प्रशासन द्वारा गठित कोटपा टास्क फोर्स द्वारा जगदलपुर ब्लॉक की ग्राम पंचायत चिलकुटी के प्राथमिक एवं माध्यमिक शाला प्रांगण में एक युद्ध नशे के विरुद्ध कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में शाला के बच्चों और पालकों को तंबाकू, सिगरेट आदि के सेवन से होने वाले दुष्परिणाम के बारे में अवगत कराया गयाl

और इन मादक पदार्थों से बचाव संबंधी जानकारी दी गई। इस दौरान सरपंच धनमती पुजारी, अन्य पंचायत पदाधिकारी, समाज कल्याण विभाग के मुकेश वासनिक, स्वास्थ्य विभाग के उमाकांत साहू, आबकारी विभाग के सुरेश पुरैना, टास्क फोर्स के जिला नोडल अधिकारी कमलेश रामटेके, महिला बाल विकास विभाग से शैलेंद्र श्रीवास्तव, नगरनार थाना के टीआई सतीश यदुराज तथा दोनों स्कूलों के समस्त स्टॉफ, पालक एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने शिक्षा विभाग से एपीसी राकेश खापर्डे और खंड शिक्षा अधिकारी जगदलपुर एमएस भारद्वाज का विशेष योगदान रहा।

नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों का जायसवाल समाज ने किया सम्मान

0
  •  जायसवाल समाज के भवन में भव्य आयोजन 

दल्लीराजहरा जायसवाल समाज दल्ली राजहरा द्वारा 22 अप्रैल की शाम जायसवाल भवन वार्ड क्रमांक 19 में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में नगर पालिका अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, पीआईसी सदस्यों का सम्मान किया गया।

जायसवाल समाज द्वारा आयोजित सम्मान समारोह मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष तोरण साहू थे, अध्यक्षता सुरेश जायसवाल ने की। विशेष अतिथि नगर पालिका उपाध्यक्ष मनोज दुबे, मंडल भाजपा अध्यक्ष रामेश्वर साहू, पीआईसी सदस्यगण विशाल मोटवानी, शिवांगी ध्रुव, संजीव सिंह, भूपेंद्र श्रीवास, अरुणा रामटेके थे। कार्यक्रम की शुरुआत जायसवाल समाज के कुल देवता भगवान सहस्रबाहु अर्जुन के छाया चित्र पर कुमकुम लगाकर, दीप प्रज्वलित कर पूजा अर्चना से कर की गई। इसके पश्चात अतिथियों का समाज के सदस्यों द्वारा गुलदस्ता भेट कर स्वागत किया गया। जायसवाल समाज के अध्यक्ष सुरेश जायसवाल ने समाज की ओर से स्वागत भाषण दिया व नवनिर्वाचित अतिथियों से वर्तमान भवन में किचन की ढलाई कराने, भवन में टाइल्स लगाने व भवन के रंग रोगन की मांग की। संगठन मंत्री श्याम जायसवाल ने अपने उद्बोधन में कहा कि सभी नव निर्वाचित जनप्रतिनिधियों को दल्लीराजहरा के नवनिर्माण का काम करना है जिससे यहां से लोग पलायन करने के बजाय बाहर के लोग भी यहां आकर बसें। इसके साथ ही श्याम जायसवाल ने कहा कि समाज के लिए अब तक नगर पालिका या बीएसपी की ओर से जमीन उपलब्ध नहीं कराई गई है, जिससे समाज के लोगों को सामाजिक कार्यक्रम आयोजित करने में काफी परेशानी होती है। सभी अतिथियों से जायसवाल समाज को बीएसपी या राजस्व विभाग की जमीन पर आबंटित कराने की मांग श्याम जायसवाल ने की । मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष तोरण साहू ने समाज के लोगों को आश्वासन दियाकि उनकी सभी मांगों को पूर्ण करेंगे। नगर पालिका उपाध्यक्ष मनोज दुबे ने भी शीघ्र जायसवाल समाज को जमीन दिलाने की बात कही साथ ही सभी पीआईसी सदस्यों द्वारा समाज को आश्वस्त किया गया कि उनकी मांगों पर सार्थक पहल की जाएगी। संबोधन के बाद सभी जन प्रतिनिधियों का शॉल श्रीफल व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन समाज के युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष अमर जायसवाल ने व आभार प्रदर्शन सीमा जायसवाल ने किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से जायसवाल समाज के वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रेम जायसवाल, उपाध्यक्ष रवि जायसवाल, कोषाध्यक्ष बेनी माधव जायसवाल, सुनील जायसवाल ,राकेश जायसवाल, अमित जायसवाल, अंकित जायसवाल, सुभाष जायसवाल, पन्ने जायसवाल, गंगेश जायसवाल, प्रदीप जायसवाल, प्रकाश जायसवाल सहित काफी संख्या में महिलाएं व युवा शामिल थे।

डीएवी मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल में मनाया गया अर्थ डे

0
  • बच्चों को क्यूआर कोड के जरिए दी गई वनस्पतियों की जानकारी

बकावंड पेड़ों के अध्ययन को पर्यावरण शिक्षा में शामिल करने के लिए प्रोत्साहित करने का एक अभिनव और प्रभावशाली तरीका अपनाने के उद्देश्य से डीएवी मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल उलनार में विश्व पृथ्वी दिवस मनाया गया।

इस अवसर पर प्राचार्य मनोज शंकर के मार्गदर्शन में कार्यक्रम आयोजित किया गया। शिक्षकों व विद्यार्थियों ने पर्यावरण को बचाने के लिए शपथ ली। बच्चों को समूहों में बांटकर पेड़ पौधों व वनस्पतियों की पहचान एवं समूह संबंधित पौधों की जानकारी दी गई। जिसमें स्थानीय व वैज्ञानिक नाम, औषधीय उपयोग, पारंपरिक महत्व, पर्यावरणीय भूमिका आदि की जानकारी दी गई। पेड़ों की जानकारी के आधार विद्यार्थियों के द्वारा एक डिजिटल क्यूआर कोड तैयार किया गया जिसे इन पौधों के पास लगाया गया। इससे अन्य विद्यार्थी और आगंतुक भी आसानी से क्यूआर कोड को स्कैन कर पौधों की जानकारी ले सकेंगे।

संस्था की शिक्षिका कृति रथ एवं सुगंधा चौहान ने भी इको क्लब के जरिए विद्यार्थियों को प्रकृति से जोड़ने का प्रयास करने के साथ ही उन्हें वैज्ञानिक दृष्टिकोण और डिजिटल तकनीक का व्यावहारिक अनुभव करवाने में महत्वपूर्ण योगदान दे रही हैं। यह गतिविधि 30 अप्रैल तक चलेगी। जिसके बाद इको क्लब फॉर मिशन लाइफ के वेब पोर्टल पर जानकारी दर्ज की जाएगी। प्राचार्य ने बताया कि यह पहल बच्चों को केवल पर्यावरण के संरक्षण के प्रति जागरूक ही नहीं बनाएगी बल्कि भारतीय सांस्कृतिक मूल्यों, जल संरक्षण, वृक्ष पूजा और जैव विविधता की रक्षा को भी आत्मसात करने में सहायक होगी। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य, शिक्षक एवं समस्त विद्यार्थी उपस्थित थे।

नकटी सेमरा के वार्षिक मड़ई में शामिल हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव

0
  • मंदिर जाकर माता रुपशिला की पूजा अर्चना की विधायक देव ने

जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र जगदलपुर के ग्राम नकटी सेमरा के माता रुपशिला मंदिर प्रांगण में प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी वार्षिक मेला मड़ई का आयोजन किया गया। मड़ई में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व विधायक किरण देव भी शामिल हुए।

विधायक एवं प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण सिंह देव ने सबसे पहले माता रूपशिला मंदिर पहुंचकर पूजा अर्चना की और छत्तीसगढ़ प्रदेश व बस्तर में सुख समृद्धि की माता से कामना की। नकटी सेमरा के ग्रामवासियों ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव का बस्तर की परंपरा के अनुसार स्थानीय वाद्य यंत्रों की धुन के साथ स्वागत किया।

वार्षिक मड़ई में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव ने कहा कि नकटी सेमरा मे माता रूपशिला मंदिर में ऐतिहासिक वार्षिक मड़ई में शामिल होकर और आप सभी के बीच आकर अभिभूत हूं। मेला मड़ई में आए क्षेत्र के देवतुल्य जनमानस को बधाई एवं शुभकामनाएं। वहीं मेला में प्रमुख रूप से नगर निगम अध्यक्ष खेमसिंह देवांगन, जनपद सदस्य श्रीति शर्मा, सरपंच दुशासन नाग, सुब्रतों विश्वास, मनोहर तिवारी, राजेश श्रीवास्तव, आर्येंद्र आर्य, राधे पंद्रे, गणेश नागवंशी, वासुदेव बधेल, राजेश शर्मा व माता पुजारी व देवतुल्य जनमानस उपस्थित थे।

कलेक्टर ने जिला चिकित्सालय का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा

0
  • अस्पताल के व्यवस्था को बेहतर बनाने हेतु आवश्यक संसाधनों की पूर्ति हेतु मांग पत्र प्रस्तुत करने के दिए निर्देश
  • पानी की समुचित आपूर्ति सुनिश्चित कराने के दिए निर्देश, मरीजों से बातचीत कर पूछा हालचाल

बालोद, 23 अपै्रल 2025 कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा ने बालोद जिले में जिलाधीश के रूप में कार्यभार ग्रहण करने के तीसरे दिन आज जिले के सबसे बड़े शासकीय अस्पताल जिला चिकित्सालय बालोद का निरीक्षण कर अस्पताल के व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने जिला चिकित्सालय परिसर तथा विभिन्न कक्षों एवं वार्डों का निरीक्षण कर अस्पताल में अधोसंरचना, उपलब्ध संसाधनों, मरीजों की इलाज की व्यवस्था एवं उन्हें मिलने वाली सुविधा के अलावा अस्पताल के कार्यप्रणाली को पड़ताल किया। उल्लेखनीय है कि स्वास्थ्य सुविधा की व्यवस्था को बेहतर बनाकर आम जनता को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराना कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा की विशेष प्राथमिकता में शामिल है। इसी कड़ी में उन्होंने शासकीय कार्यालयों एवं कार्यों के निरीक्षण का आगाज आज जिला चिकित्सालय बालोद के निरीक्षण के माध्यम से किया। इस दौरान कलेक्टर श्रीमती मिश्रा ने मौके पर उपस्थित अधिकारियों से अस्पताल में विशेषज्ञ चिकित्सकों के अलावा अन्य मानवीय संसाधनों तथा अन्य जरूरी आवश्यकताओं की पूर्ति हेतु शीघ्र मांग पत्र प्रस्तुत करने के निर्देश भी दिए। कलेक्टर ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी तथा अस्पताल अधीक्षक को जिला चिकित्सालय बालोद के व्यवस्था को बेहतर बनाकर आम जनता को उत्तम स्वास्थ्य सुविधा की उपलब्धता सुनिश्चित कराने हेतु जिला प्रशासन द्वारा हर संभव मदद उपलब्ध कराने का आश्वासन भी दिया। इसके अलावा उन्होंने मौजूदा ग्रीष्म ऋतु के मद्देनजर अस्पताल में भर्ती मरीजों एवं उनके परिजनों को पानी की कमी की समस्या का सामना न करना पड़े इसके लिए अस्पताल में समुचित मात्रा में पानी की आपूर्ति सुनिश्चित कराने की शीघ्र व्यवस्था करने हेतु अधिकारियों को निर्देशित किया। इस मौके पर अपर कलेक्टर श्री चन्द्रकांत कौशिक, एसडीएम श्री सुरेश साहू, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. महेश सूर्यवंशी, मुख्य अस्पताल अधीक्षक डाॅ. आके श्रीमाली सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्रीमती मिश्रा ने सर्वप्रथम जिला चिकित्सालय में स्थित पुलिस सहायता केन्द्र, वाटर एटीएम, पंजीयन कक्ष आदि का अवलोकन कर वहाँ उपस्थित अधिकारी-कर्मचारियों से कार्यप्रणाली के संबंध मंे जानकारी ली। कलेक्टर श्रीमती मिश्रा ने पंजीयन कक्ष में पहुँचकर प्रतिदिन काटे जाने वाले ओपीडी एवं आईपीडी पर्ची के संबंध में जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने पुरूष चिकित्सक, सर्जरी, ओपीडी सर्जन कक्ष एवं आपातकालीन कक्ष का अवलोकन कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने शौचालयों का भी निरीक्षण किया और शौचालयों की नियमित साफ-सफाई तथा पानी की समुचित उपलब्धता सुनिश्चित कराने के भी निर्देश दिए। कलेक्टर श्रीमती मिश्रा ने अस्पताल के विभिन्न वार्डों का भी निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल में भर्ती मरीजों से बातचीत कर उनकी इलाज की व्यवस्था उन्हें मिलने वाली सुविधाओं तथा उनके सेहत में हो रहे सुधार आदि के संबंध में जानकारी ली। कलेक्टर ने वयोवृद्ध महिला एवं पुरूष वार्ड तथा महिला मेडिकल वार्ड, बर्न यूनिट, पेईंग वार्ड आदि में पहुँचकर वहाँ भर्ती मरीजों से बातचीत कर उनका कुशलक्षेम पुछा। इस दौरान श्रीमती मिश्रा ने बर्न यूनिट में भर्ती नन्हा बालक आयुष्मान एवं आर्थो वार्ड में भर्ती नैतिक से आत्मीय बातचीत कर उनके स्वास्थ्य के संबंध में जानकारी ली। कलेक्टर श्रीमती मिश्रा के मधुर एवं आत्मीय व्यवहार से अस्पताल में भर्ती मरीज एवं परिजन बहुत ही अभिभूत नजर आ रहे थे।

इस दौरान कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा ने जिला चिकित्सालय परिसर में स्थित 100 बिस्तर वाले मातृ शिशु अस्पताल का भी निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल में साफ-सफाई की व्यवस्था के अवलोकन के अलावा स्त्री रोग विशेषज्ञ कक्ष, प्रसुति एवं आॅपरेशन कक्ष सहित अस्पताल के विभिन्न कक्षों का अवलोकन किया। कलेक्टर श्रीमती मिश्रा ने अस्पताल के विशेष नवजात देखभाल इकाई में पहुँचकर वहाँ भर्ती नवजात शिशुओं के इलाज की व्यवस्था का अवलोकन किया। उन्होंने वहाँ पर उपस्थित चिकित्सकों को नवजात बच्चों के बेहतर से बेहतर इलाज की व्यवस्था सुनिश्चित करने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्र्देश भी दिए। श्रीमती मिश्रा ने अस्पताल में स्थित पोषण पुनर्वास केन्द्र्र में पहुँचकर वहाँ भर्ती नन्हें-मुन्हें बच्चों एवं उनके माताओं से बातचीत कर उनका हालचाल जाना। कलेक्टर ने मौके पर उपस्थित अधिकारियों को अस्पताल में भर्ती मरीजों बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने हेतु सभी व्यवस्था सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए।

कुसुमकसा व्यापारी संघ द्वारा श्रद्धांजलि सभा रखकर आतंकवाद का विरोध किया गया

0

कुसुमकसा व्यापारी संघ के द्वारा पहलगाम में हुए आतंकी हमले में शहीद हुए लोगों को श्रद्धांजलि व्यापारी संघ के अध्यक्ष अनिल सुधार के नेतृत्व श्रद्धांजलि सभा रखा गया और आतंकवाद का विरोध किया गया इस घटना में कुसुमकसा में व्यापार करने वाले मिरानिया ट्रेडिंग कंपनी के संचालक  दिनेश मिरानिया जी आतंकवादियों के गोली के शिकार हो गए  मीरानिया जी अपने परिवार के साथ काश्मीर के पहलगांव में घूमने गए थेl

व्यापारी साथियों के द्वारा स्व दिनेश मिरानिया जी के छायाचित्र में माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित कर सभी व्यापारी आतंकवाद का विरोध किए इस अवसर पर व्यापारी संघ के अध्यक्ष अनिल सुथार जी ने कहा कि आज हम अपने व्यापारी साथी दिनेश मिरानीया जी को खोया है आतंकवादियों का कोई मजहब नहीं होता और निर्दोष लोगों को शिकार बनाते है ऐसे आतंकवाद के घटनाओं को रोक लगाने के लिए एक बार आर पार की लड़ाई की जरूरत है।

हम सभी आतंकवाद का विरोध कर सभी शहीद हुए लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित करते है व्यापारी संघ के संरक्षक पूर्व जनपद सदस्य संजय बैंस ने कहा कि ऐसे घटनाओं से देश का हर व्यक्ति स्तंभ है आज हमने अपने व्यापारी साथी को खोया है दिनेश जी हमेशा कुसुमकसा के लिए समर्पित रहकर जनसेवा के कार्यों में हमेशा आगे रहे आज हम उनको नमन करते हुए ऐसे आतंकवादी घटनाओं को पुरजोर विरोध करते है इस श्रद्धांजलि सभा में कवर लाल जी कुचेरिया मनीष जैन वीरेंद्र सिन्हा देवराज जैन दिनेश जैन मोती कुचेरिया मोनू गुप्ता कोमल धुर्वे संतोष जैन कमलकांत साहू गोपाल डडसेना पुष्पजीत बैंस अहमद खान शमशेर खान नसीम खान डाक्टर भूपेंद्र मिश्रा प्रेमचंद जैन गौरीशंकर साहू नितिन जैन मुरली जेठवानी सेवक जेठवानी विनोद सोनी मनीष जेठवानी सहित गणमान्य जन उपस्थित रहे

MOST POPULAR

HOT NEWS