City Media - Page 369 of 1852 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 369

कमिश्नर कोर्ट के फैसले को रद्दी की टोकरी में डाला सुकमा जिला प्रशासन ने

0
  •  18 साल बाद भी इंसाफ नहीं मिला राय परिवार को 

अर्जुन झा

जगदलपुर अपने वरिष्ठ अधिकारी की धज्जियां अधिकारी कैसे उड़ाते हैं, इसका एक बड़ा उदाहरण सुकमा जिले में सामने आया है। जहां एक व्यक्ति की निजी जमीन पर स्टेडियम बनवा दिया गया और भूमि स्वामी को न तो बदले में दूसरी जमीन दी गई और न ही उसकी जमीन का मुआवजा दिया गया। हद तो तब हो गई जब कमिश्नर कोर्ट के फैसले को भी सुकमा जिला प्रशासन ने दरकिनार कर दिया।

सुकमा जिले के कोंटा अनुभाग के दोरनापाल के मिठ्ठ पद राय को क्या कभी इंसाफ मिलेगा? यह हम नहीं कह रहे ब्लकि क्षेत्र की जनता कह रही है। क्योंकि राय परिवार के आधिपत्य की जमीन को वर्ष 2006 में अधिग्रहण कर लिया गया था, किंतु वर्ष 2024 bhi गुजरने को है, लेकिन आज तक उन्हें न तो बदले में दूसरी जमीन दी गई और न ही अधिग्रहित जमीन का मुआवजा दिया गया है।दोरनापाल निवासी मिठ्ठपद राय परिवार वर्ष 2006 से 2021 तक न्याय पाने के लिए तहसील कार्यालय से कमिश्नर कार्यालय तक लंबी लड़ाई लड़ी और कमिश्नर का आदेश भी मिट्ठपद राय परिवार के पक्ष में 2021 में आया फिर भी पीड़ित परिवार को सुकमा कलेक्टर से न्याय नहीं मिल पाया।नगर पंचायत दोरनापाल जो पूर्व में ग्राम पंचायत दोरनापाल था तथा उस दौरान तहसील कोंटा जिला सुकमा थे। यहां मिट्ठपद राय के आधिपत्य की भूमि खसरा क्रमांक 118/3 रकबा 0.176 और खसरा क्रमांक 124/294/2 रकबा 0.292 एकड़ में स्टेडियम का निर्माण किया गया।अधिग्रहण के बाद शासकीय नियमानुसार भूमि के एवज में मुआवजा दिया जाना था वह नहीं दिया गया और न ही अधिग्रहित भूमि के बदले कोई दूसरी जमीन दी गई।

सामने आई थी प्रशासन की गलती

पीड़ित मिट्ठपद राय के परिजनों द्वारा तत्कालीन मुख्यमंत्री रमन सिंह के समक्ष इस आशय का आवेदन पत्र प्रस्तुत किया गया कि उक्त भूमि पर शासन द्वारा स्टेडियम निर्माण किया गया है। जनदर्शन से मिले पत्र के आधार पर जांच शुरू हुई, जिसमें प्रशासन की गलती सामने आई। बस्तर संभाग के कमिश्नर ने अपने आदेश में कहा है कि शासकीय स निर्माण हेतु सर्वप्रथम शासकीय अधिकारियों द्वारा स्थल का चयन किया जाना है यदि उस चयनित स्थल पर किसी व्यक्ति के स्वामित्व की निजी भूमि आती है तो उसे अधिग्रहण के माध्यम से अधिग्रहित किया जाता है। यदि अधिग्रहण की प्रक्रिया के दौरान कोई व्यक्ति जिसकी भूमि अधिग्रहित की जाने वाली है तो वह आवेदन देकर अपनी अधिग्रहित जमीन के बदले अन्य जमीन या शासकीय जमीन से अदला बदली करा सकता है।

जल जीवन मिशन ने लाया ग्रामीणों के जीवन में बड़ा बदलाव, महिलाओं को बड़ी राहत

0
  •  65 घरों वाले छोटे पाराकोट के हर घर को मिल रहा है शुद्ध पेयजल 

जगदलपुर जल जीवन मिशन भारत सरकार की एक महत्वपूर्ण योजना है, जिसका उद्देश्य ग्रामीण इलाकों में शुद्ध पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित करना है। इस योजना ने न केवल ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल सुलभ करवाया है, वरन उनके स्वास्थ्य में भी सुधार किया है। इससे ग्रामीणों के जीवन स्तर में भी बड़ा परिवर्तन आया है।

इस दिशा में बस्तर जिले के तोकापाल विकासखंड के ग्राम छोटे पाराकोट में भी जल जीवन मिशन द्वारा जलापूर्ति सुनिश्चित होने से ग्रामीणों के जीवन में बदलाव आया है।65 घरों वाला छोटा से गांव पाराकोट के ग्रामीण शहरी चकाचौंध से दूर खेती एवं वनोपज से अपना गुजारा करते हैं। गांव के चारों ओर जंगल हैं, जहां की हरियाली और वहां से आने वाली ठंडी बयार मन को मोह लेती है। छोटे पाराकोट के ग्रामीणों का कहना है कि हम लोग कई साल से जल संकट से जूझ रहे थे। पहले कुएं से फिर बोरिंग से पानी लाते थे। पानी की व्यवस्था करने के फेर में विशेषकर महिलाओं के जीवन परेशानी भरा रहता था। जिससे ग्रामीण महिलाओं में चिड़चिड़ापन, तबीयत खराब रहना आम बात थी। जब से जल जीवन मिशन के द्वारा इस गांव में नल से जलापूर्ति शुरू हुई तब से लोगों के जीवन में बदलाव आया है। गांव में 2 सोलर सिस्टम के साथ 10 किलो लीटर की टंकी लगी है। इसी से पूरे गांव में पानी की आपूर्ति की जाती है। गांव के सरपंच धनीराम कश्यप बताते हैं कि जल जीवन मिशन द्वारा हर घर जल के लिए कनेक्शन देने के साथ ही पानी की नियमित आपूर्ति की जा रही है। गांव को हर घर जल का प्रमाण पत्र प्रदाय किया गया है। हमारे गांव में पानी की बहुत परेशानी थी, महिलाएं पानी लेने दूर बोरिंग में जाया करती थीं। गर्भवती महिलाओं को पानी लाने में परेशानी का सामना करना पड़ता था। अब हमारे गांव के सभी घरों में नल लग चुका है सभी महिलाएं बहुत खुश हैं। उन्हें काफी सहूलियत हो रही है। ग्रामीण महिला फूलो का कहना है कि मैं बहुत खुश हूं अपने घर में पानी सुलभ होने से अब मुझे सिर पर पानी का घड़ा नहीं उठाना पड़ता है। परिवार के सभी लोगों के लिए पानी की घर पर ही उपलब्धता सुनिश्चित होने से खेती- किसानी के काम में अतिरिक्त समय का सदुपयोग कर रहे हैं।

सुकमा में पुलिस – नक्सली मुठभेड़

0

जगदलपुर सुकमा जिले के कंगालतोंग के इलाक़े में पुलिस नक्सलियों के बीच मुठभेड़चल रही है। मुठभेड़ में कई नक्सलियों के हताहत होने की खबर आ रही है।दोनों तरफ से सुबह से रूक रूक कर फायरिंग हो रही है। डीआरजी जवानों और नक्सलियों में मुठभेड़ चल रही है। सुकमा एसपी किरण चव्हाण ने की मुठभेड़ की पुष्टि की है।

पथरागुड़ा पारा में ईशर गौरा महापर्व की तैयारी

0

जगदलपुर आदिवासी ध्रुव गोंड समाज की मासिक बैठक में सर्व सम्मति से निर्णय लिया कि इस वर्ष भी सामाजिक एवं सर्व समाज के आपसी सहयोग से वीर सावरकर वार्ड पथरागुड़ा में ईश्वर गौरा महापर्व को गरिमामय ढंग से मनाया जाएगा।

ज्ञात हो कि पिछले वर्ष भी सामाजिक सहयोग से यह पर्व मनाया गया था। जिसमें समाज के होनहार महिलाओं और युवाओं ने महत्वपूर्ण योगदान दिया था। ज्ञात हो कि इस पर्व को गोंड और हल्बा समाज द्वारा सदियों से मनाया जा रहा है। इस अवसर पर संभागीय संरक्षक एसएस चंद्रवंशी, परिक्षेत्र संरक्षक लिलेश्वर ध्रुव, मुड़ा अध्यक्ष अशोक मंडावी, उप मुड़ादार करन सिंह ध्रुव, हेमंत चंद्रवंशी, विक्रम चंद्रवंशी, ओम प्रकाश ध्रुव, राधेश्याम ध्रुव, महिला प्रभाग से दयावती ध्रुव, सुरुजबती नेताम, गौरी ध्रुव सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित थे।

क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन

0

बकावंड शहीदों की स्मृति एवं सम्मान में बकावंड ब्लॉक यंग स्टार क्लब एवं बस्तर ईलेवन द्वारा अमर शहीद कप अतंर्रराज्यीय रेट टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता 2024 का आयोजन इंदिरा प्रियदर्शिनी स्टेडियम हाई स्कूल ग्राउंड बकावंड में किया जा रहा है। शहीदों के परिवार के लोग एवं बस्तर पुलिस अधीक्षक सुलभ शिन्हा, जिला पंचायत सदस्य सरिता जितेंद्र पाणिग्रही, जनपद पंचायत अध्यक्ष धनुर्जय कश्यप, मछुआरा संघ उपाध्यक्ष मधु निषाद, सरपंच कलावती बघेल थे। इस दौरान यंगस्टर क्लब क्रिकेट खिलाड़ियों एवं बकावंड ब्लॉक के ग्रामीणों ने शहीदों को श्रद्धांजलि दी।

फिर सात नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

0

जगदलपुर बस्तर संभाग में नक्सलियों के आत्मसमर्पण का सिलसिला लगातार जारी है। संभाग के सुकमा जिले में फिर सात नक्सलियों ने आत्मसमर्पण कर दिया है।

सुकमा जिले में लाखों के इनामी नक्सलियों ने सरेंडर किया है।आत्मसमर्पण करने वालों में एक ऐसा दंपति भी शामिल है, जिस पर पांच- पांच लाख का इनाम घोषित है।कुल 24 लाख के 6 इनामी नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है। सीआरपीएफ डीआईजी आंनद सिंह व एसपी किरण चव्हाण के समक्ष किया इन नक्सलियों ने सरेंडर किया है। छत्तीसगढ़ शासन की पुनर्वास नीति व नियद नेल्ला नार योजना से प्रभावित होकर नक्सली लगातार आत्मसमर्पण कर रहे हैं। एक अन्य मामले में नक्सल संगठन में सक्रिय 1 लाख की ईनामी महिला नक्सली के द्वारा आत्मसमर्पण किया गया है। छत्तीसगढ़ शासन की नक्सलवाद उन्मूलन एवं पुनर्वास नीति एवं नियद नेल्ला नार योजना से प्रभावित होकर तथा अंदरूनी क्षेत्रों में लगातार नवीन सुरक्षा कैंप स्थापित कर पुलिस के बढ़ते प्रभाव से महिला नक्सली ने आत्मसमर्पण किया है।

महिला नक्सली को आत्मससमर्पण हेतु प्रोत्साहित कराने में 212वीं वाहिनी सीआरपीएफ आसूचना शाखा के कार्मिकों की विशेष भूमिका रही।महिला नक्सली करतम सुक्की पति बंडी केएएमएस अध्यक्ष साकलेर आरपीसी, 1 लाख ईनामी उम्र लगभग 26 वर्ष जाति मुरिया निवासी ग्राम साकलेर कोयाबुंडा थाना किस्टाराम द्वारा नक्सल संगठन छोड़कर समाज की मुख्यधारा से जुड़ने के उद्देश्य से 24 अक्टूबर को पुलिस अधीक्षक कार्यालय सुकमा में गजेंद्र बहादुर सिंह द्वितीय कमान अधिकारी 212वीं वाहिनी सीआरपीएफ एवं निरीक्षक अविलाष टंडन प्रभारी डीआरजी जिला सुकमा के समक्ष बिना हथियार के आत्मसमर्पण किया। इस महिला नक्सली को छत्तीसगढ़ नक्सलवाद उन्मूलन एवं पुनर्वास नीति के तहत सहायता राशि व अन्य सुविधाएं प्रदान कराई जाएंगी।

रायपुर दक्षिण के उप चुनाव में ताकत की दवा और अंटा गोली की एंट्री

0
  • रायपुर दक्षिण के उप चुनाव में ताकत की दवा और अंटा गोली की एंट्री
  • दीपक बैज के सधे हुए संयमित जवाब चर्चा में =

अर्जुन झा

-जगदलपुर रायपुर दक्षिण विधानसभा सीट के उप चुनाव में अंटा गोली और ताकत वाली दवा की एंट्री हो गई है। दोनों दलों कांग्रेस व भाजपा के बड़े नेता एक दूसरे दल के प्रत्याशी पर उत्तेजना व ताकत बढ़ाने वाली दवा लेने और अंटा गोली खाने का आक्षेप करते नजर आ रहे हैं। आम मतदाता इन नेताओं की बातों से ही मदमस्त होकर आनंद उठाती दिख रही है। इस बीच सांसद एवं भाजपा नेता बृजमोहन अग्रवाल के ताकत वाली दवा के आक्षेप पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के सधे हुए संयमित जवाब की चर्चा पूरे रायपुर से निकल कर अब जगदलपुर और पूरे छत्तीसगढ़ में हो रही है।

         दरअसल चर्चा इस बात की भी है कि रायपुर दक्षिण से सीट से कांग्रेस संगठन द्वारा युवा चेहरे के रूप में आकाश शर्मा को टिकट दिए जाने से भाजपा नेता बृजमोहन जी थोड़ा अपसेट हो गए हैं। कहा जा रहा है कि श्री अग्रवाल इस उम्मीद में थे कि राज्य में भाजपा की सरकार होने के कारण कांग्रेस कमजोर और डमी प्रत्याशी उतारेगी, मगर कांग्रेस ने तो तुरुप का इक्का चल दिया है। इससे उनका थोड़ा बौखलाना स्वाभाविक है। अपने विश्वसनीय प्रत्याशी को भारी मतों से जिताने का दावा करते हुए अब वे अपने स्वभाव के विपरीत बयानबाजी करने लगे हैं। इसी के तहत उन्होंने कांग्रेस पर ताकत वाली दवा लेने का आक्षेप कर दिया। इसके जवाब में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने अपने स्वभाव के अनुरूप ही सधे हुए और संयमित अंदाज में जवाब दिया कि कौन ताकत वाली दवा खाता है और कौन अंटा गोली खाता है, उसके बारे में पूरा रायपुर जनता है। दीपक बैज का सकारात्मक जवाब काफी सुर्खियां बटोर रहा है। इस उप चुनाव में आगे और भी इसी तरह के बयान आएंगे, किंतु दीपक बैज के शालीन व्यवहार की चर्चा हर तरफ हो रही है। यहां हम आपको बता दें कि ताकत की दवा कहने के पीछे बृजमोहन अग्रवाल का आशय संभवतः कामोत्तेजक दवा रहा होगा। वहीं छत्तीसगढ़ में अंटा गोली किस चीज को कहते हैं, यह सबको मालूम हैं। फिर भी हम बताते हैं इसका मतलब। अंटा गोली दरअसल नशे के लिए इस्तेमाल की जाती है और यह भांग से बनी होती है। भांग तो भगवान भोलेनाथ को प्रिय माना गया है। वहीं कामोत्तेजक दवा काम पिपासु और शक्तिहीन लोग ही खाते हैं।

आरोपी अपने भतीजे के खिलौने को तोड़ने के कारण आक्रोशित होकर पीड़ित बालक पर किया प्राण घातक हमला

0
  •  06 साल के नाबालिक बालक को प्राण घातक हमला कर गंभीर चोंट पहुचाने वाले आरोपी को अर्जुन्दा पुलिस ने किया गिरफ्तार

• आरोपी को धारा 109 बी.एन.एस. तहत गिरफ्तार कर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर

 

थाना अर्जुन्दा क्षेत्र के ग्राम देवसरा में हुये नाबालिक बालक पर प्राण घातक हमला करने वाले आरोपी को पुलिस ने उसके ठिकानो पर दबिश देकर किया गया गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक महोदय श्री एस.आर.भगत के मार्गदर्शन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अशोक कुमार जोशी के निर्देशन एंव अनुविभागीय अधिकारी पुलिस गुण्डरदेही श्री राजेश बागड़े के पर्यवेक्षण में प्रभारी अर्जुन्दा प्रदीप कंवर के टीम द्वारा थाना अर्जुन्दा में हुये हत्या के प्रयास के आरोपी को पकड़ने में मिली सफलता।

मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी टुमन साहू पिता अग्रहिज साहू साकिन देवसरा थाना अर्जुंदा जिला बालोद ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक21.10.24 के सुबह08/00 बजे इसका लड़का लिकेश कुमार साहू खेलने के लिए घर से निकल कर अपने पडोसी खोमलाल साहु के घर गया था जिसे करीब08/30 बजे इसकी दादी बुलाने गई तो खोमलाल के घर के सामने में खोमलाल का लडका मुकेश और लिकेश दोनों बैठे हुए थे जिसे करीबन09/00 बजे इसके दादा अग्रहिज साहु ने स्कुल जाने के लिए बुलाने गया तो वहां पर मुकेश और लिकेश दोनों नही दिखे तब इसके दादा जी लिकेश को आसपास में खोजबीन कर देखे नही मिलने पर घर में आकर बताया और गांव के लोगों को भी बताया तब लिकेश को खोजने के लिए सब निकले थे कि गांव का दीपक और धीरज वैष्णव व अन्य भी लिकेश को खोजने गये थे जिन्हे करीबन11/30 बजे खोमलाल के ब्यारा में लिकेश को सिर में चोंट लगा हुआ लहुलूहान हालत में बेहोश मिला था। दीपक ने प्रार्थी को फोन से बताया कि लिकेश मिल गया है बेहोश है सिर में चोंट लगा है खून निकला है। जिसे ईलाज के लिए गांव के पुकेन्द्र साहु के मोटर सायकल में बैठाकर निकुम सरकारी अस्पताल ले गये जिसे जहा डा. द्वारा गंभीर चोंट होने रिफर करने पर बेहत्तर ईलाज हेतु शंकराचार्य अस्पताल में ले जाकर भर्ती कर ईलाज चल रहा है प्रार्थी द्वारा अपने पुत्र लिकेश को कोई अज्ञात व्यक्ति द्वारा प्राण घातक हमला कर चोंट पहुंचाने कि रिपोर्ट पर थाना अर्जुन्दा में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान संदेही पड़ोसी मुकेश कुमार पिता खेमालाल उम्र 29 साल सा0 देवसरा थाना अर्जुंदा से पुछताछ पर बताये कि लिकेश कुमार साहू उम्र 06 साल का हमारे घर मे मेरे भतीजा व आसपास के बच्चो के साथ खेलने के लिये आया करता था। लिकेश जब भी हमारे घर मे खेलने आता था तो मेरे भतीजा के खिलौनो के उपर चढ जाता था जिससे खिलौना टुट जाता था मना करने पर लिकेश नही मानता था इस बात को लेकर मुझे लिकेश पर बहुत चिढ आता था मेरे भतिजा अभिजीत के लिये खिलौना कार लाया था उसे लिकेश ने तोड दिया था। जो घटना दिनांक को लिकेश कुमार मेरे घर मे खेलने के लिये आया था तब मै टुटे हुऐ खिलौनो को फेबिक्वीक से चिपका रहा था उसी समय खिलेश फिर खिलौनो को छुने लगा जिससे खिलौना फिर से टुट गया जिससे मुझे बहोत ज्यादा गुस्सा आ गया इसी बात को लेकर मै खिलेश को जान से मारने के लिये योजना बना कर लिकेश को फुटु और सीता फल खोजने के बहाने खुरसुनी बांध के पास हमारे ब्यारा मे जाते समय रास्ता मे ईट सिमेंट के मलमा से ईंट सिमेंट का एक टुकडा उठा लिया और ब्यारा मे ले जाकर लिकेश को पैरावट के आड मे बिठाया और मै उसका ध्यान भटकाने के लिये पैरा फुटु खोजने लगा फिर उसी ईंट सिमेंट के टुकडा से जान से मारने की नियत से उसके सिर व चेहरा पर जोर से मार दिया। जिसे बच्चा वही बेहोश होकर गिर गया और बच्चे को छोड़कर वहां से अपने घर आ गया। आरोपी द्वारा अपराध घटित करना सबुत पाये जाने से दिनांक 24.10.24 के 16/10 बजे विधिवत् गिर0 कर मामला अजमानतीय किस्म को होने से गिर0 कर ज्यूडिसियल रिमांड पर भेजा जाता है।

पीड़ित हितग्राही की मांग को लेकर कलेक्टर से मिलकर ज्ञापन सोपा गोपी साहू

0

डौंडीलोहारा पिड़ित हितग्राहियों कि मांग पर गोपी साहू अध्यक्ष शहर कांग्रेस कमेटी डौंडीलोहारा एवं पूर्व विधायक प्रतिनिधि खेल एवं युवा कल्याण विभाग जिला बालोद के अगुवाई एवं नेतृत्व में 15 दिनों का ज्ञापन फिर ,अनुविभागी कार्यालय राजस्व का घेराव का अल्टीमेटम जिला प्रशासन को दिया गया है।

नगर पंचायत डौंडीलोहारा के निवासियों द्वारा शासकीय भूमि का मालिकाना हक में पट्टा और प्रधानमंत्री आवास देने की मांग को लेकर जिला कलेक्टर इंद्रजीत चंद्रावल अपर कलेक्टर कौशिक सर एसपी सर भगत साहब एवं अनुविभागीय अधिकारी राजस्व बघेल सर को और पूरे राजस्व अमला को ज्ञापन सौंप कर 15 दिवस के भीतर मांग पूरी करने के लिए जिलाधीश महोदय से निवेदन किया गया मांग पूरी नहीं होने की स्थिति में 8 11.24 दिन शुक्रवार को अनुविभागी कार्यालय राजस्व डौंडीलोहारा का सभी पिड़ित हितग्राहियों द्वारा नगर में रैली और जंगी प्रदर्शन करते हुए घेराव करने मोहलत देते हुए मांग पूरी करने माननीय कलेक्टर सर को गुलाब फूल और मांग ज्ञापन पत्र सोपा गया शहर कांग्रेस कमेटी एवं पूर्व विधायक प्रतिनिधि खेल एवं युवा कल्याण विभाग जिला बालोद ने कहा वार्ड नंबर 10 11के शासकीय चट्टान भूमि खसरा नंबर 1328 /1 और वार्ड क्रमांक 12 झिटी डोंगरी के शासकीय घास भूमि खसरा नंबर 515 / 1 व 515 / 4 और वार्ड क्रमांक 14 मे देवार जाति के लोग निवासरत पिड़ित हितग्राहियों के समस्याओं के समाधान को लेकर विगत तीन-चार वर्षो से प्रयास किया जा रहा है इसी परिपेक्ष में आज से पांच महा के पहले छत्तीसगढ़ शासन के मुख्य विष्णु देव सायं मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन के साथ-साथ स्थानीय विधायक अनिला भेड़िया डौंडीलोहारा भाजपा जिला अध्यक्ष पवन साहू भाजपा प्रदेश प्रवक्ता देवलाल ठाकुर नगर के भाजपा युवा नेता लाल निवेद्र सिंह टेकाम के साथ-साथ जिला प्रशासन तहसील प्रशासन को जापान के माध्यम से अवगत कराया जा चुका है उसके बाद भी समस्या का समाधान आज पर्यंत तक नहीं हो पाया है

जबकि माननीय विधायक और जिला भाजपा अध्यक्ष पवन साहू द्वारा कलेक्टर साहब को समस्या के समाधान के लिए पत्र प्रेषित किया जा चुका है साथ ही साथ प्रदेश प्रवक्ता देवलाल ठाकुर और नगर के युवराज लाल निवेद्र सिंह टेकाम व नगर पंचायत डौंडीलोहारा सम्माननीय जनप्रतिनिधियों अध्यक्ष लोकेश्वरी साहू उपाध्यक्ष विद्या शर्मा सभी सभापति और पार्षदों का समर्थन भी मिला और प्रशासन की ओर से अपर कलेक्टर चंद्रकांत कौशिक द्वारा पूरे राजस्व प्रशासन की ओर से स्थल का निरीक्षण करने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हो पाया है इससे पिड़ित हितग्राहियों और उनके परिवारों द्वारा जिलाधीश को अवगत कराते हुए एसडीएम कर अनुविभागी कार्यालय राजस्व डौंडीलोहारा का नगर में रैली के माध्यम से भ्रमण करते हुए घेराव करने का निर्णय लिया गया है ज्ञापन सौंपने वालों में सैकड़ो हितग्राही उपस्थित रहे जिसमें अनीता सोनी राय सिंह देवांगन संतोष यादव तुलेश्वर निषाद संजय श्रीवास भोजराम सिंह रोहित कतलम अमर सिंह सिन्हा अशोक उसके सुशीला मांडवी सीमा मांडवी प्रतिमा यादव प्रशांत यादव राजेश कोशमा भगवती यादव विनोद यादव तिलक बढई तुलसी सारंगपुरे सूर्य मरकाम राम प्रसाद सोनकर सैकड़ो लोग उपस्थित रहे

रोटरी क्लब ने चलाया पोलियो जागरूकता अभियान

0
  •  पोलियो से देश को मुक्ति दिलाने में अहम भूमिका निभाई रोटरी क्लब ने 

जगदलपुर विश्व पोलियो दिवस पर रोटरी क्लब जगदलपुर द्वारा गुरुवार को पोलियो जागरूकता अभियान चलाया गया। रोटरी क्लब द्वारा 10 नर्सिंग स्टाफ, मेडिकल स्टाफ को पोलियो वॉरियर्स सम्मान दिया गया । ये सभी नर्सिंग स्टाफ, मेडिकल स्टाफ 5 वर्षों से ज़्यादा समय से पोलियो ड्रॉप्स पिलाने का कार्य कर रहे हैं।

जिनका सम्मान किया गया उनमें गीता यादव, बी पाटकर, दीपा शर्मा, दुलारी कश्यप, मुक्ता रॉय, सृष्टि दास, मुकेश्वरी सोरी, जयमनी, रानी पराशर एवं अनुषा सिंह शामिल हैं। रोटरी क्लब के सदस्यों द्वारा महारानी हॉस्पिटल में बच्चों को पोलियो ड्रॉप्स भी पिलाया गया। रिपोर्ट मिलने तक 50 से अधिक बच्चों को पोलियो ड्रॉप्स दिया जा चुका था। रोटरी क्लब जगदलपुर द्वारा पोलियो अवेयरनेस जन जन तक पहुंचाने के लिए अलग अलग चौक चौराहे पर होर्डिंग्स भी लगाए गए हैं। बता दें रोटरी इंटरनेशनल द्वारा अभी तक कुल 2.1 बिलियन डॉलर खर्च किया गया है जिससे आज पूरे विश्व में मुफ्त में पोलियो ड्रॉप्स पिलाया जाता है। रोटरी के माध्यम से आज 122 से अधिक देश पोलियो मुक्त हो चुके हैं। रोटरी इंटरनेशनल ने पूरे विश्व में अभी तक कुल 300 करोड़ बच्चों को पोलियो मुक्त कराया है। रोटरी क्लब जगदलपुर सदस्यों द्वारा इस अवसर पर स्पेशल बैज भी बनाया गया जिसमे ‘गुड बाय पोलियो, थैंक्स रोटरी ‘ अंकित है। रोटरी ने ‘एंड पोलियो नाऊ‘ कैंपेन चलाया है। विश्व पोलियो दिवस के इस प्रोग्राम के चेयरमैन विवेक जैन थे। रोटरी सदस्य सीए विवेक सोनी अध्यक्ष, अमित कुमार जैन उपाध्यक्ष, अंकित गोयल, एसएन अग्रवाल, जयप्रकाश चावड़ा, सुनील जैन, सिद्धार्थ कपूर, राहुल मोदी, राहुल जैन, नवीन भावसार, डॉ मनोज थॉमस एवं अन्य मौजूद थे। महारानी अस्पताल से इम्युनाइजेशन ऑफिसर डॉ. मैत्री संग पोलियो ड्रॉप्स डिपार्टमेंट का स्टाफ भी मौजूद था।

MOST POPULAR

HOT NEWS