लोहंडीगुड़ा स्कूली बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ आत्मनिर्भर बनाए जाने हेतु छत्तीसगढ़ शासन द्वारा पहल किया गया जिसके तहत व्यवसायिक शिक्षा दिए जाने का निर्णय लिया गया जिसमें विभिन्न ट्रेडों को सम्मिलित किया गया इसी क्रम में विकासखंड लोहंडीगुड़ा के 5 संस्थाओं को चयन कर व्यवसायिक शिक्षा दिए जाने का निर्णय लिया गया माध्यमिक शाला तराई भाटा में व्यवसायिक शिक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम का दिनांक 30 जनवरी 2023 को शुभारंभ किया गया कार्यक्रम में ग्राम बड़ा जी के सरपंच व उपसरपंच नरेंद्र भारद्वाज खंड शिक्षा अधिकारी चंद्रशेखर यादव खंड स्त्रोत समन्वयक रोमांचल ठाकुर सहायक खंड शिक्षा अधिकारी सुरेंद्र कश्यप संकुल शैक्षिक समन्वयक डालिम आचार्य उपस्थित हुए प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की पूजा वंदना कर प्रारंभ किया गया। उप सरपंच द्वारा बच्चों को संबोधित कर व्यवसायिक शिक्षा के ट्रेड के बारे में बच्चों को अवगत कराया और बताया कि व्यवसायिक शिक्षा कार्यक्रम के तहत दोना पत्तल निर्माण कैसे करते हैं और उसको अपने जीवन में आय का स्त्रोत कैसे बनाना है इस बारे में समझाया. चंद्रशेखर यादव द्वारा सभी बच्चों को लगन से प्रशिक्षण प्राप्त करने की समझाइश देते हुए कहा कि व्यवसायिक शिक्षा से न केवल आत्मनिर्भर बना जा सकता है बल्कि बच्चों के अंदर का आत्मविश्वास भी बढ़ता है.
प्रशिक्षण कार्यक्रम स्थानीय ग्रामीण प्रशिक्षक श्रीमती शीतल एवं श्रीमती खगेश्वरी के द्वारा दिया जा रहा है.
कार्यक्रम में माध्यमिक शाला एवं प्राथमिक शाला तराई भाटा के समस्त शिक्षक शिक्षिका उपस्थित थे एवं बच्चों के पालन द्वारा भी बच्चों के प्रशिक्षण कार्यक्रम का अवलोकन किया गया।
स्कूली बच्चों को आत्मनिर्भर बनाने हेतु पहल
राजीव भवन में कांग्रेसियों ने अहिंसा के पुजारी महात्मा गांधी को किया याद
- राष्ट्रपिता महात्मा गांधी शहीद दिवस गरिमा व सादगी के साथ मनाई गई
- गांधी जी ने पूरी दुनिया को अपने विचारों से प्रभावित किया उन्होंने अपने अनुभवों के आधार पर कई किताबें भी लिखीं जो हमें आज भी जीवन की नई राह दिखाती हैं – राजीव शर्मा
जगदलपुर बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी शहर द्वारा राजीव भवन में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी शहीद दिवस गरिमा व सादगी के साथ मनाई गई सर्वप्रथम उनके छायाचित्र पर माल्यार्पण कर कांग्रेसियों ने भावभीनी श्रद्धांजलि दी और उन्हें याद कर नमन किया। तत्पश्चात उनकी जीवनी पर प्रकाश डालते हुए जिलाध्यक्ष/इंद्रावती विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष राजीव शर्मा ने बताया कि भारत के स्वतंत्रता संग्राम में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के अविस्मरणीय योगदान से पूरी दुनिया सुपरिचित है।
जीवन पर्यन्त देशवासियों के लिए आदर्श नायक तथा अहिंसा की राह पर चलते हुए देश को अंग्रेजी हुकूमत से मुक्ति दिलाने वाले गांधी जी ने पूरी दुनिया को अपने विचारों से प्रभावित किया उन्होंने अपने अनुभवों के आधार पर कई किताबें भी लिखीं जो हमें आज भी जीवन की नई राह दिखाती हैं क्योंकि उनके ये अनुभव, उनका अहिंसा का सिद्धांत, उनके विचार आज भी उतने ही सार्थक हैं जितने उस दौर में थे। उनके जीवन के 3 महत्वपूर्ण सूत्र थे, जिनमें पहला था सामाजिक गंदगी दूर करने के लिए झाड़ू का सहारा। दूसरा, जाति-पाति और धर्म के बंधन से ऊपर उठकर सामूहिक प्रार्थना को बल देना। तीसरा, चरखा जो आगे चलकर आत्मनिर्भरता और एकता का प्रतीक माना गया। गांधी जी अक्सर कहा करते थे कि प्रसन्नता ही एकमात्र ऐसा इत्र है जिसे आप अगर दूसरों पर डालते हैं तो उसकी कुछ बूंदें आप पर भी गिरती हैं। वह कहते थे कि किसी भी व्यक्ति की पहचान उसके कपड़ों से नहीं बल्कि उसके चरित्र से होती है। दूसरों की तरक्की में बाधा बनने वालों और नकारात्मक सोच वालों में सकारात्मकता का बीजारोपण करने के उद्देश्य से ही उन्होंने कहा था कि आंख के बदले आंख पूरी दुनिया को ही अंधा बना देगी। लोगों को समय की महत्ता और समय के सही सदुपयोग के लिए प्रेरित करते हुए उन्होंने कहा था कि जो व्यक्ति समय को बचाते हैं, वे धन को भी बचाते हैं और इस प्रकार बचाया गया धन भी कमाए गए धन के समान ही महत्वपूर्ण है। वह कहते थे कि आप जो कुछ भी कार्य करते हैं, वह भले ही कम महत्वपूर्ण हो सकता है किन्तु सबसे महत्वपूर्ण यही है कि आप कुछ करें। लोगों को जीवन में हर दिन, हर पल कुछ न कुछ नया सीखने के लिए प्रेरित करते हुए गांधी जी कहा करते थे कि आप ऐसे जिएं, जैसे आपको कल मरना है लेकिन सीखें कि आपको हमेशा जीवित रहना है। उनकी बातों का देशवासियों के दिलोदिमाग पर गहरा असर होता था। महात्मा गांधी के विचारों में ऐसी शक्ति थी कि विरोधी भी उनकी तारीफ किए बगैर नहीं रह सकते थे। ऐसे कई किस्से भी सामने आते हैं जिससे उनकी ईमानदारी, सत्यनिष्ठा और शिष्टता की स्पष्ट झलक मिलती है। कार्यक्रम के अंत मे दो मिनट का मौन धारण कर नमन किया गया। यह रहे मौजूद वरिष्ठ कांग्रेसी सतपाल शर्मा,महामंत्री (प्रशासन) अनवर खान,कौशल नागवंशी,अ.रशीद,कमलेश पाठक, एम वेंकट राव, अब्दुल सईद,हरीशंकर सिंह,पूरन सिंह ठाकुर,योगेश पानिग्राही,मोईन अख्तर, छबीश्याम तिवारी,जोहन सूता,एस दन्तेश्वर राव, राकेश मौर्य, अरूपानंद, नरेन्द्र तिवारी,जावेद खान, सुंदरमणी निशाद,कमला वर्मा,अंकित सिंह, अंकित सिंह,बेनी फर्नांडिश, सत्यनारायण, सुजीत नाग,मनोज ठाकुर, अशोक मंडावी, समर चौहान, उस्मान रजा, चंद्रकांत जोशी,राजा मौर्य,नीरज पचौरी सहित कार्यकर्तागण उपस्थित थे।
97 वां मन की बात कार्यक्रम संपन्न
- 2023 का पहला मन की बात कार्यक्रम संपन्न
- भाजपा कार्यकर्ताओ के साथ लोगो ने भी सुनी मन की बात


कल होगा दल्लीराजहरा मां शीतला मंदिर का मेला
दल्लीराजहरा मां शीतला मंदिर वार्ड क्रमाक 26 रेल्वे स्टेशन के पास कल दिनांक 30-01-12 दिन सोमवार मड़ई मेला का आयोजन रहा गया हैं । पुरानी मान्यताओं के अनुसार कहा जाता हैं शहर एवं नागरिकों की सुख समृद्धि के लिए मां शीतला मंदिर में मेला का आयोजन किया जाता है। मड़ई मेला छत्तीसगढ़ी संस्कृति की पहचान है। जिसे समाज में अभी भी जीवंत रखा है। इस संस्कृति को सहेज कर रखते हुए आगे बढ़ाना है। मंडई के पश्चात रात्रिकालीन सांस्कृतिक कार्यक्रम बालोद के रंग कार्यक्रम रखा गया हैं ।



घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें
https://36bestonlinesale.com/home

राहुल गांधी ने नफरत मिटाकर प्यार का किया बीजारोपण : बैज
- बस्तर सांसद ने पदयात्रा को निरुपित किया ऐतिहासिक
- आजादी के बाद की सबसे लंबी और गौरवपूर्ण रही है यह पदयात्रा
जगदलपुर बस्तर के सांसद दीपक बैज ने राहुल गांधी की भारत जोड़ो पदयात्रा को ऐतिहासिक और गौरवपूर्ण करार दिया है। उन्होंने कहा है कि यात्रा के माध्यम से राहुल गांधी देश से नफरत भरे माहौल को दूर कर प्यार और भाईचारे का बीजारोपण करने में पूरी तरह सफल रहे हैं।राहुल गांधी द्वारा आरंभ की गई भारत जोड़ो पदयात्रा के समापन में जम्मू कश्मीर पहुंचे बस्तर के युवा सांसद दीपक बैज ने श्रीनगर में मीडिया से चर्चा करते हुए उक्त बातें कही।
बैज ने कहा कि हमारे नेता राहुल गांधी ने देश को नफरती माहौल से बचाने के लिए पूरे देश की ऐतिहासिक पदयात्रा की है। डेढ़ सौ दिनों में लगभग 3, 750 किमी लंबी पदयात्रा कर उन्होंने इतिहास रच दिया है। देश की आजादी के बाद यह सबसे लंबी पदयात्रा रही है। इस यात्रा के जरिए उन्होंने पूरे देश में भाईचारे का माहौल निर्मित कर दिया है। देशवासियों का अभूतपूर्व स्नेह उन्हें मिला है। बैज ने कहा कि राहुल गांधी को देश की चिंता है। देश को नफरत की आग से बचाने के लिए उन्होंने इतनी लंबी तपस्या की है, जो सार्थक भी साबित हुई है। बस्तर के सांसद ने कहा कि राहुल जी के लिए सत्ता नहीं, बल्कि देश सर्वोपरि है। इस पदयात्रा के जरिए उन्होंने इस बात को साबित करके भी दिखा दिया है। बैज ने कहा कि राहुल गांधी की इस ऐतिहासिक पदयात्रा से कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्त्ताओं का आत्मविश्वास प्रबल हुआ है। उल्लेखनीय है जम्मू कश्मीर के श्रीनगर में जब राहुल गांधी तिरंगा फहरा रहे थे, तब सांसद बैज वहां राहुल गांधी के साथ ही मौजूद थे। पदयात्रा में राहुल गांधी के साथ अपनी सहभागिता को सांसद दीपक बैज स्वयं के लिए गौरवपूर्ण बताया। बैज ने पदयात्रा में शामिल होने श्रीनगर पहुंचे बिहार के सांसद मोहम्मद जावेद से भी मुलाकात की। इस दौरान दोनों सांसदों के बीच लंबी चर्चा हुई। सांसद बैज के साथ लोहंडीगुड़ा के जनपद अध्यक्ष महेश कश्यप भी भारत जोड़ो पदयात्रा में शामिल होने जम्मू कश्मीर गए हुए हैं।
छत्तीसगढ़ माइंस श्रमिक संघ पूर्व अध्यक्ष गणेश राम चौधरी का निधन
दल्लीराजहरा – छत्तीसगढ़ माइंस श्रमिक संघ पूर्व अध्यक्ष एवं वर्तमान संरक्षक, श्रमिक नेता लंबे समय तक श्रमिकों के हितों के लिए कार्य करने वाले गणेश राम चौधरी जी निधन हो गया जो आज दिनांक 29/01/2023 दिन रविवार समय लगभग 12-00 बजे तबियत खराब के चलते शहीद अस्पताल दल्ली राजहरा में भर्ती कराया और ईलाज के चलते निधन हो गया है, जिसका अंतिम संस्कार का कार्यक्रम कल दिनांक 30/01/2023 सोमवार को रखा गया हैं छत्तीसगढ़ मुक्ति मोर्चा से लंबे समय से जुड़े हुए थे थे एवं वे शहीद शंकर गुहा नियोगी के सहयोगी के रुप में भी कार्य कर चुके थे श्रमिकों के हितों के लिए संघर्ष सील नेता के रूप में छवि रखने वाले गणेश राम चौधरी आज लंबे समय तक कार्य कर करने के पश्चात अंतिम सांसे ली इस खबर से उनसे जुड़े हुए श्रमिक स्तब्ध रह गए।


घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें
https://36bestonlinesale.com/home


मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी की नीतियों से प्रदेश में बना खेल का माहौल – रेखचंद जैन
ग्राम पंचायत मारकेल 2 के सिवनागुडा में स्पार्टन क्लब के द्वारा आयोजित फुटबॉल प्रतियोगिता के समापन समारोह में शामिल हुए विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन, जनपद अध्यक्ष अनिता पोयाम एवं राजीव युवा मितान क्लब के जिला संयोजक सुशील मौर्य फुटबॉल क्लब उसडीबेडा एवं बस्तर लायन्स फुटबॉल क्लब के मध्य खेला गया रोमांचक मुकाबला उपस्थित खेल प्रेमियों को संबोधित करते हुए विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने कहा की हमारे प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी की नीतियों के कारण आज प्रदेश में खेल का वातावरण बना है


एकजुट होता बस्तर एक अद्भुत एक सुखद एहसास है जो हर दिन, हर कदम के साथ महसूस हो रहा है- लखेश्वर बघेल
बस्तर नफ़रत, बेरोज़गारी और महंगाई के ख़िलाफ़ हजारों लोग यात्रा में हमारे साथ चलते आए हैं, एक परिवार के जैसे, अपनी ख़ुशियां और ग़म बांटते आए हैं। हाथ से हाथ जोड़ो अभियान ने एक सुनहरा इतिहास रचा है इस लंबी, कठिन लेकिन प्रेम से भरी यात्रा ने साबित कर दिखाया है सच्चे भारतीय प्यार बांटते हैं। उत्तम नाइक के नेतृत्व में आज इसी तारतमय में हाथ से हाथ जोड़ों अभियान एवं बस्तर विधायक लखेश्वर बघेल के कार्यशैली से प्रभावित होकर युवाओं ने कांग्रेस की विचार धारा से प्रसन्न होकर आज़ कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता लिया और कहा की कांग्रेस एक ऐसी पार्टी हैं जो हर गरीब लोगों के साथ खड़ी होकर सदैव साथ देने में विश्वास रखता हैं ।कांग्रेस सदस्यता लेने वालों में दुबराज, मंगलराम, मुकेश कुमार, फूलसिंह बघेल, घनश्याम बघेल, लखिधर, बिलाश, एवं अन्य लोगों भी उपस्थित रहे ।

खेल में भारत विश्व का नम्बर वन देश बनेगा :–विक्रम धुर्वे
- मन की बात सुनने विक्रम धुर्वे धोबनी अ पहुंचे
दल्लीराजहरा दिनांक 29/01/2023 दिन रविवार को सुबह 11:00 बजे डौंडी ब्लाक अंतर्गत शक्ति केंद्र पथराटोला के बूथ क्रमांक 156 धोबनी अ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की मन की बात कार्यकर्म को देखने के लिए बूथ प्रभारी भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा जिला अध्यक्ष व सांसद प्रतिनिधि विक्रम धुर्वे पहुंचे।विक्रम धुर्वे ने मोदी जी की मन की बात कार्यक्रम को निरंतर देखने व इससे प्रेरणा लेने की सलाह दी। विक्रम धुर्वे ने कहा की मन की बात सिर्फ कार्यक्रम ही नहीं है बल्की इसको देखने ओर सुनने से हर वर्ग के लोगो को प्रेरणा मिलती है। इस दौरान बूथ अध्यक्ष सीमेश उर्वशा बूथ सचिव टिकेश्वर, ग्राम के जेष्ठ–श्रेष्ठ बसंत, चतुर, हलधर, आत्मा बैसाखु, विजय, देवलाल, अमित मानसिंह, डोमन, नेतराम, चन्नू, महेंद्र, उपस्थित रहे।



घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें
https://36bestonlinesale.com/home


परीक्षा पें चर्चा मे शामिल होने स्कूल पहुंचे भाजपा के दिग्गज नेता
जगदलपुर– भारतीय जनता पार्टी प्रदेश महामंत्री केदार कश्यप ने परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम मे प्रधानमंत्री मोदी द्वारा शुक्रवार को देश के भविष्य स्कूली बच्चों के प्रति जागरूकता को प्रोत्साहित करने में योगदान दिया।प्रदेश भाजपा व जिला संगठन के दिग्गज नेताओं ने प्रदेश भर में विविध शालाओं में बच्चों के बीच प्रधानमंत्री के सफलता मंत्र को सुना। उन्होंने प्रधानमंत्री के वाक्यों की परीक्षा केवल विद्यार्थी जीवन में नहीं होती, वह आजीवन हर समय चलती रहती है को सफलता का मंत्र बताया। मोदी बच्चों को हर चुनौती का जीवटता के साथ सामना करने के लिए जो गुर सिखा रहे हैं वह समर्थ्यवान बनने का गुरु मंत्र है, जो हर क्षेत्र में लागू होता है।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने जीवन की हर परीक्षा में सफल होने का मंत्र दिया है कि कभी दबावो के दबाव में न आए।
प्रदेश महामंत्री केदार कश्यप ने शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भानपुरी, किरण सिंह देव हम अकैडमी जगदलपुर, श्रीनिवास राव मद्दी ने जगदलपुर के सेंट जेवियर्स हाई स्कूल, नेता प्रतिपक्ष संजय पांडे ने जगदलपुर के विद्यापति एकेडमी स्कूल, पूर्व विधायक बैदूराम कश्यप ने शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मोरठपाल, परीक्षा पें चर्चा जिला संयोजक राकेश तिवारी एवं सहसंयोजक किशोर महावर ने जगतु महारा उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जगदलपुर,धरमू राम मंडावी ने अंग्रेजी मिडिल स्कूल नानगुर,कन्या शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला बकावंड में जिला पंचायत उपाध्यक्ष मनीराम कश्यप मे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की परीक्षा पें चर्चा का श्रवण करने के पश्चात संबोधित करते हुए कहा कि मोदी ने बच्चों से परीक्षा पर चर्चा मे जीवन की सभी परीक्षाओं के प्रश्नों का समाधान किया है।ऐसे महा मंत्रों को हमें अपने मन मस्तिष्क की गहराई में उतार लेना चाहिए।
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से निर्देश दीवान, संतोष बघेल,अविनाश श्रीवास्तव,जयराम दास, रवि कश्यप, अभिलाष,जितेंद्र सरिता पानीग्राही,अखिलेश शुक्ला,लक्ष्मण झा, रमन चौहान, रोशन झा, अभिषेक तिवारी, वैभव पांडे,सूर्य भूषण सिंह, बी एस राव, सुभ्रा कुंडू, अनिल जैन, हेमंत पानीग्राही, मनीष देवांगन,गुलशन देवांगन सहित भाजपा कार्यकर्ता, छात्र-छात्रायें एवं अध्यापक उपस्थित थे


