City Media - Page 1518 of 1850 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1518

ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक को बहाल करने के साथ महामारी सलाहकार दीपक पाणीग्राही को निलंबन करने की मांग की स्वास्थ्य कर्मचारी संघ ने

0

जगदलपुर । ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक रूपेन्द्र सिंह हाटकचोरा विकासखंड नानगुर को महामारी सलाहकार दीपक पाणीग्राही के द्वारा झूठे आरोप के आधार पर निलंबित कराये जाने के बाद अब छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ ने मोर्चा खोल महामारी सलाहकार के रूप में दीपक पाणीग्राही की नियुक्ति को ही अवैधानिक करार दिया है। एवं उसे निलंबित करने की मांग की है। संघ जिलाध्यक्ष अजय प्रताप सिंह परिहार ने आज प्रेस को जारी एक बयान में कहा कि दीपक पाणीग्राही महामारी सलाहकार के द्वारा रूपेन्द्र सिंह ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक हाटकचोरा को झूठे आरोप कार्य की अव्हेलना करते हुए एंटीजन कीट एवं दवाईयों को फेंकना तथा ली गई सेंपल की जानकारी आटीपीसीआर एप्प में एंट्री नहीं किया गया एवं 27 अप्रैल से बिना सूचना के वह लगातार अनुपस्थित है। यह पूर्णत: भ्रामक जानकारी है इसकी जांच कराने से मामले की सत्यता सामने आयेगी। संघ के अध्यक्ष ने कहा कि मेरी जानकारी के अनुसार रूपेन्द्र सिंह के द्वारा अपनी ड्यूटी नियमित की जा रही थी। 26 अप्रैल को वे डयूटी पर थे जहां उनके साथ दीपक पाणीग्राही एवं सतीश मिश्रा राजस्व निरीक्षक एवं पुलिसकर्मी उपस्थित थे। सैप्लिंग का आनलाईन एंट्री नहीं किया जा रहा था क्योंकि किसी ने इसकी जानकारी नहीं दी थी। आफलाईन कार्य का संपादन पूरी टीम के साथ किया जा रहा था। कार्य समाप्ति के पश्चात दीपक पाणीग्राही के द्वारा बीपूल कुमार जग्गी फर्मासिस्ट महारानी अस्पताल से सैप्लिंग कीट रखने हेतु वैक्सिन कोरियर रात को मंगाया गया। जिसकी जानकारी विपुल कुमार से ली जा सकती है। यहां यह अवगत कराना आवश्यक है कि रूपेन्द्र सिंह की तबीयत 26 अप्रैल की रात बिगड़ गई, उन्हें चक्कर आना और घबराहट होने के कारण वे 27 अप्रैल को अपने कार्य पर उपस्थित नहीं हो पाये जिसकी जानकारी विभाग के वाह्टसएप्प ग्रूप में विधिवत दे दी गई थी। रूपेन्द्र सिंह द्वारा 27 अप्रैल को जिला चिकित्सालय में आकर उपचार भी कराया गया। जहां उपस्थित डॉक्टरों ने उन्हें आराम करने की सलाह दी थी। इसके बाद रूपसिंह द्वारा 27 अप्रैल से 1 मई तक वाह्टसएप्प ग्रूप में एवं पत्र वाहक के माध्यम से अपनी अवकाश की सूचना कार्यलय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के साथ-साथ प्रभारी कोविड अधिकारी को एक आवेदन के माध्यम से दी गई थी किंतु 30 मई को बिना किसी स्पष्टिकरण के उच्चअधिकारी को गूमराह कर रूपेन्द्र सिंह को निलंबित कर दिया गया।

This image has an empty alt attribute; its file name is JHA-3.jpg

जिलाध्यक्ष ने रूपेन्द्र सिंह के आवेदन के आधार पर जिला कलेक्टर से मिलकर ऐसे निलंबन के प्रति सकारात्मक रूख अपनाते हुए ऐसे निष्ठावान कर्मचारी को बहाल करने का निवेदन किया था। जिसपर जिला कलेक्टर द्वारा 18 मई को बहाल करने का आश्वासन भी दिया गया था। किंतु आज दिनांक तक उनकी बहाली नहीं हो पाई है एवं मुख्य चिकित्सा व स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा निलंबन से बहाल करने हेतु टालमटोल किया जा रहा है। इन सभी उपरोक्त कारणों से संघ को अब आभाष हो रहा है कि दीपक पाणीग्राही सलाहकार महामारी द्वारा व्यक्तिगत दुश्मनी भुनाने के कारण उच्चअधिकारियों को गुमराह कर निष्ठावान कर्मचारियों के विरूद्ध लगातार कार्यवाही कराई जा रही है। संघ का इस मामले में निवेदन है कि रूपेन्द्र सिंह ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक हाटकचोरा का निलंबन वापस लेते हुए पुन: उनके मूल पद पर स्थापना दी जाये एवं दीपक पाणीग्राही के विरूद्ध जांच बिठाकर पूरी मामले की जानकारी एवं जांच निष्पक्ष रूप से कराई जाये। यहां विदित हो कि महामारी सलाहकार के रूप में पदस्थ दीपक पाणीग्राही के बारे में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के कई कर्मचारियों का कहना है कि ये कर्मचारी जबसे इस कार्यालय में पदस्थ हैं तभी से इनके द्वारा अपने साथी कर्मचारियों के प्रति भेदभाव एवं असहयोगात्मक रवैया रहता है। बात-बात पर उच्चअधिकारियों से अपने संबंधों का हवाला देकर निलंबन कराने की धमकी देना इसकी आदत सी हो गई है। छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ ने जिला कलेक्टर से मांग की है कि रूपेन्द्र सिंह जैसे कर्तव्यनिष्ठ कर्मचारी की निलंबन को रद्द कर तत्काल उसकी बहाली की जाए।

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

सेल प्रबंधन द्वारा नेशनल पेंशन स्कीम के सम्बन्ध में लिए गए एकतरफा निर्णय का भारतीय मजदूर संघ ने विरोध किया

0

विगत दिनों सेल प्रबंधन ने अचानक एक परिपत्र जारी करके 01 May 2021 तक पे-रोल में रहने वाले सभी कर्मियों को एनपीएस (नेशनल पेंशन स्कीम) में रजिस्टर कराने की बात कहते हुए इसके लिए 10 June 2021 तक का समय निर्धारित कर दी है। इस सम्बन्ध में जब भारतीय मजदूर संघ से सम्बद्ध खदान मजदूर संघ भिलाई ने भा.म.सं के स्टील फेडरेशन से जानकारी ली तब पता चला कि सेल प्रबंधन ने यह निर्णय एक तरफा लिया है और इसके लिए एनजेसीएस की कोई सहमति नहीं ली है। सेल प्रबंधन के इस एकतरफा कारवाई का विरोध करते हुए भारतीय मजदूर संघ के स्टील फेडरेशन के महासचिव राजेन्द्रनाथ महंतो ने सेल प्रबंधन को पत्र लिखते हुए उक्त परिपत्र वापस लेने और ऐसे किसी भी निर्णय हेतु एनजेसीएस में सहमति बनाने की मांग की है। सेल प्रबंधन के इस निर्णय पर संघ का पक्ष रखते हुए खदान मजदूर संघ के महामंत्री एम.पी.सिंह ने जानकारी दी कि सेल प्रबंधन के इस एकतरफा निर्णय का संघ विरोध करता है। सेल प्रबंधन ने एनजेसीएस के साथ द्विपक्षीय वार्ता में यह समझौता किया था कि सेल कर्मियों के पेंशन की राशि सेल द्वारा गठित सेल पेंशन फण्ड में जमा होगी और उक्त फण्ड द्वारा ही संचालित होगी। ऐसे में सेल प्रबंधन द्वारा अचानक इस तरह का एक तरफा फैसला लेना और इस निर्णय से सेल पेंशन फण्ड ट्रस्ट को भी अवगत न कराना सेल प्रबंधन के नियत पर कई सवालिया निशान खड़े करते हैं? साथ ही इस निर्णय को लेने से पूर्व एनजेसीएस के सदस्य श्रम संगठनों से भी चर्चा न करना सेल प्रबंधन के दूषित मानसिकता का परिचायक है।

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

इस तारतम्य में खदान मजदूर संघ के महामंत्री ने सेल प्रबंधन से कुछ सवाल पूछते हुए उनके जवाब मांगे हैं जो इस प्रकार से हैं-

(1) अगर सेल पेंशन स्कीम को एनपीएस में ही बदलना था तो फिर लगभग 06-07 वर्षों तक एनजेसीएस के साथ बातचीत करने का नाटक क्यों किया गया?
(2) जब एनपीएस के टियर-1 की शुरुवात केंद्र सरकार ने 01 मई 2009 से ही कर दी थी तो फिर सेल कर्मियों के लिए इसका लाभ 2012 से क्यों दिया जा रहा है? अगर सेल प्रबंधन को अंततः सेल पेंशन स्कीम को एनपीएस में ही बदलना था तो फिर कर्मियों के साथ भेद भाव करते हुए गैर अधिकारी वर्ग के लिए 2012 से इसकी शुरुवात और 06% अंशदान तो दूसरी तरफ अधिकारी वर्ग के लिए इसकी शुरुवात 2007 से और अंशदान 9% करने का नाटक क्यों किया गया? क्या इस नाटक के पीछे सेल प्रबंधन की मानसिकता गैर अधिकारी वर्ग और अधिकारी वर्ग के बीच दीवार खड़े करने की थी?
(3) अगर सेल पेंशन स्कीम को एनपीएस में विलय कर दिया जाता है तो अधिकारी वर्ग के कर्मियों के दो वर्ष का पेंशन फण्ड को एनपीएस के तहत किस तरह से समायोजित किया जावेगा? क्योंकि सेल पेंशन स्कीम वर्ष 2007 से लागू की गयी है और एनपीएस के टियर-1 की शुरुवात सरकार द्वारा 01 मई 2009 से की गयी है?
(04) सेल पेंशन स्कीम को एनपीएस में बदलने हेतु सेल प्रबंधन ने एकतरफा निर्णय क्यों लिया?उक्त निर्णय लेने से पूर्व सेल प्रबंधन ने इस मामले में सेल पेंशन फण्ड मैनेजिंग ट्रस्ट और एनजेसीएस से कोई चर्चा क्यों नहीं की?
(05) सेल पेंशन स्कीम को एनपीएस में बदलने पर क्या कर्मियों को एनपीएस के उस प्रावधान का लाभ मिलेगा जिसमे यह स्पष्ट लिखा हुआ है कि 60 वर्ष की आयु पूरी करने के बाद कर्मियों को एनपीएस फण्ड में जमा रकम में से अधिकतम 59% रकम एकमुस्त निकालने की अनुमति होगी?

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png

इसके अलावा और भी ऐसे कई प्रश्न हैं जिनका जवाब आने वाले समय में सेल प्रबंधन को देना होगा। अंत में उन्होंने कहा कि सेल प्रबंधन के इस एकतरफा निर्णय का संघ विरोध करता है क्योंकि एनपीएस में शामिल होने से मना करते हुए ही एनजेसीएस और सेफी ने सेल प्रबंधन के साथ द्विपक्षीय वार्ता करते हुए सेल पेंशन स्कीम को लागू करने पर सहमति बनाई थी। ऐसे में बिना एनजेसीएस से चर्चा किये हुए इस तरह के एकतरफा निर्णय लेकर सेल प्रबंधन क्या साबित करना चाहता है यह सोंचने की बात है। साथ ही उन्होंने एनजेसीएस में शामिल अन्य श्रम संगठनों के पदाधिकारियों और अधिकारी वर्ग के कर्मियों का प्रतिनिधित्व करने वाले सेफी एवं स्थानीय ऑफिसर्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों से भी यह सवाल किया कि सेल प्रबंधन के इस एकतरफा निर्णय पर उनके क्या विचार है?

This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

कोरोना महामारी में हर वर्ग का ध्यान रख रही है केंद्र की सरकार – नागेंद्र मोनू चौधरी

0

भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य नागेंद्र मोनू चौधरी ने कोरनोकाल मे केंद्र सरकार द्वारा किये गए कार्यो पर प्रकाश डाला। केंद्र की बीजेपी सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में इस कोरोनो महामारी के समय देश के हर वर्ग के लोगो का धयान रखते हुए योजनाएं एवं राज्यो को राशि आवंटित कर रही है। कोरोना काल में आदरणीय प्रधानमंत्री जी ने हर भारतीय की चिंता करते हुए तुरंत राहत पैकेज घोषित किए।सरकारी तंत्र, संगठन व सभी से जरूरतमंदों की मदद करने का आह्वान किया। केंद्र की सरकार द्वारा इस महामारी में अनाथ हुए बच्चो के लिए पीएम केयर्स फंड फ़ॉर चिल्ड्रन योजना शुरू की जिसमे हर बच्चे जिनके माता पिता की मृत्य कोरोनो के कारण हो गयी ऐसे बच्चो के भविष्य की जिम्मेदारी उठाई, हर अनाथ बच्चो के लिए मुफ्त शिक्षा एवं 23 वर्ष होने पर 10 लाख रुपए दिए जाएंगे और साथ ही साथ बाद में उच्च शिक्षा के लिए लोन एवं स्कॉलरशिप का भी प्रावधान होगा।

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

इस साथ ही कोरोना में जान गवाने वाले कर्मचारियों के परिवारों को ESIC व EPFO के तहत पेंशन देने का निर्णय संवेदनशील है, जिन्होंने कोरोना के कारण कमाई करने वाले सदस्य को खोया है। साथ ही कर्मचारी जमा लिंक्ड बीमा के तहत अधिकतम लाभ को 6 से बढ़कर 7 लाख कर दिया गया है। इसके साथ ही हर राज्यो में 2 माह का राशन चावल वितरण कर लॉक डाउन और इस विपदा में जीवन गुजरा में परेशानी झेल रहे है परिवारों की मदद की। इस मुश्किल घड़ी में सरकार प्रत्येक नागरिक के साथ डट कर खड़ी है। स्वास्थ विभाग को दुरुस्त किया है हर राज्य में सैकड़ो ऑक्सीजन प्लांट की व्यवस्था के लिए पीएम केयर्स फंड से फंड जारी किए। भाजपा ने प्रधानमंत्री के मंत्र सेवा ही संगठन को आत्मसात करके भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के मदद से करोड़ों लोगों तक मदद पहुंचाया।ऐसे समय ने विपक्ष केवल योजनाओं के खिलाफ झूठा भर्म फैला अपनी ओछी राजनीति कर रही है। आज हर भाजपा कार्यकर्ता एवं देशवासी केंद्र की बीजेपी सरकार के कार्यप्रणाली से संतुष्ट है।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने 31 मई से वर्चुअल योगाभ्यास

0

अभय शर्मा – कांकेर

कोविड के प्रभावों को कम करने और रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए जिला उत्तर बस्तर कांकेर सहित पूरे छत्तीसगढ़ में 31 मई सोमवार से वर्चुअल योगाभ्यास का आयोजन किया जाएगा। खास कर कोरोना संक्रमण को मात देकर ठीक हो चुके व्यक्तियों के स्वास्थ्य की बेहतरी को ध्यान में रखते हुए समाज कल्याण विभाग द्वारा छत्तीसगढ़ योग आयोग के सहयोग से यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। यह कार्यक्रम प्रतिदिन दो पालियों में सुबह और शाम को आयोजित किया जाएगा, जिसका सोशल मीडिया में लाइव प्रसारण भी किया जायेगा। समाज कल्याण विभाग के उपसंचालक ने बताया कि सुबह और शाम को 06 से 07 बजे तक दो पालियों में योगाभ्यास एवं ब्रिदिंग का अभ्यास कराया जायेगा और योगाभ्यास समाप्त होने के बाद वीडियो स्वत: ही फेसबुक एवं यू-ट्यूब में अपलोड हो जायेगा,जिसे लक्ष्यित हितग्राहियों एवं जनसामान्य द्वारा किसी भी समय देखा जा सकता है। इस कार्यक्रम में भाग लेने के इच्छुक व्यक्ति अपना नि: शुल्क ऑनलाइन पंजीयन करा सकते हैं।

वेबसाइट https://forms.gle/cTMpwNVMwMHoktkX7 पर पंजीयन किया जा सकता है।

कलेक्टर चन्दन कुमार द्वारा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जिला आयुर्वेद अधिकारी, जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी और मुख्य नगरपालिका अधिकारीयों को इस संबंध में आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने लोगों को इस कार्यक्रम में अधिक से अधिक भागीदारी के लिए पंजीयन कराने कहा है।

This image has an empty alt attribute; its file name is JHA-3.jpg

समाज कल्याण विभाग के उपसंचालक सिनीवाली गोयल ने बताया कि कोविडि मरीजों के साथ ही होम आइसोलेशन एवं क्वारेंटाइन में रह रहे व्यक्ति, उनके परिवार के सदस्य, प्रथम टीका लगवा ‌चुके व्यक्ति , वरिष्ठ नागरिक सहित सामान्य व्यक्ति भी वर्चुअल योगाभ्यास में हिस्सा ले सकते हैं।

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

सिलगेर में हुए कथित गोलीकांड की निष्पक्ष जांच को लेकर शिवसेना ग्रामीणों द्वारा किए जा रहे प्रदर्शन स्थल पर पहुंचे

0

अभय शर्मा – कांकेर

कांकेर/भानुप्रतापपुर । सुकमा – बिजापुर जिला के सीमाई क्षेत्र सिलगेर में हुए कथित गोलीकांड की निष्पक्ष जांच को लेकर शिवसेना प्रदेश प्रमुख द्वारा गठित एक प्रतिनिधिमंडल शिवसेना प्रदेश महासचिव चंद्रमौली मिश्रा के नेतृत्व में घटना स्थल एवं ग्रामीणों द्वारा किए जा रहे प्रदर्शन स्थल पर पहुंचा।

This image has an empty alt attribute; its file name is JHA-3.jpg

जहां सुरक्षा बलों ने ग्रामीणों के द्वारा हो रहे प्रदर्शन स्थल से 100 मीटर पहले सुरक्षा कारणों एवं वहां पर हो रहे न्यायिक जांच का हवाला देते हुए शिवसेना के प्रतिनिधिमंडल को रोक दिया गया। जहां वहीं रोड पर शिवसेना का प्रतिनिधिमंडल द्वारा प्रदर्शन करते हुए न्यायिक जांच कमेटी से चर्चा किया गया एवं घटना की निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए घटना के कारकों के पीछे जाते हुए उन्हें दूर करने की मांग किया गया एवं घटना में मारे गए ग्रामीणों एवं घायलों हेतु मुआवजा की मांग किया गया एवं सुरक्षा बलों एवं सरकार से मांग किया गया कि क्षेत्र में ऐसा माहौल पैदा किया जाए जिससे क्षेत्र में शांति स्थापना हो ।ऐसे कारण ही पैदा ना हो जिससे सुरक्षा बलों एवं ग्रामीणों के बीच दूरी स्थापित हो शिवसेना के प्रतिनिधिमंडल में प्रदेश सचिव सरगीम कवासी , दक्षिण बस्तर जिला प्रमुख महेश स्वर्ण, खेमलाल महला, बिजापुर जिला प्रभारी विजय तिवारी,अनीश नरेटी , उपस्थित थे।

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

शहर में युवती से अश्लील हरकत कर, छेड़छाड करने वाले आरोपी को कोतवाली पुलिस ने तत्काल 24 घंटे के भीतर पता तलाश कर, गिरफ्तार के बाद भेजा जेल।

0

पुलिस थाना कोतवाली में दिनांक 29.05.2021 को पुलिस थाना कोतवाली में प्रार्थिया निवासी नयापारा जगदलपुर ने उपस्थित आकर लिखित रिपोर्ट दर्ज करायी कि दिनांक 29.05.2021 के रात्रि 08ः00 बजे प्रार्थिया घर के सामने टहल रही थी तभी मोगीया सागर नाम का व्यक्ति मोटर सायकल से आया और लज्जा भंग करने की नियत से गंदी-गंदी अश्लील बाते बोलकर, पीट पर हाथ फेरा और अश्लील हरकत किया है, कि रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक-157/2021 धारा 354 भादवि0 का अपराध दर्ज कर, विवेचना मे लिया गया।

This image has an empty alt attribute; its file name is JHA-3.jpg

पुलिस अधीक्षक दीपक झा, अति0 पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाश शर्मा के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक हेमसागर सिदार के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी कोेेतवाली एमन साहू के नेतृत्व में सउनि0 सुजाता डोरा, प्रआर चोवादास गेंदले, आरक्षक रवि सरदार के टीम द्वारा सूचना प्राप्त होने के बाद तत्काल मौके पर जाकर, आरोपी को पता तलाश कर पकड़ा गया। जिसने पुछताछ करने पर अपना नाम मोगीया सागर पिता तपेश्वर उम्र 35 साल जाति ब्राम्हण निवासी आकाश नगर चोपड़ा राईस मिल के पीछे जगदलपुर का रहने वाला बताया। आरोपी का कृत्य अपराध धारा 354 भादवि0 का घटित करना पाये जाने से आरोपी को विधिवत् गिरफ्तारी के बाद न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

Corona Breaking – जाने ! आज कितने कोरोना संक्रमित मिले

0

दल्लीराजहरा – आज डौंडी ब्लाक से कूल 05 संक्रमितों की पुष्टि हुई जिसमे दल्लीराजहरा से 03, चिखलाकसा से 02 संक्रमित मिले |

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

डौंडी ब्लॉक में डौंडी एवं आसपास के क्षेत्र एवं दल्लीराजहरा में वार्डवार मिले संक्रमितों कि जानकारी इस प्रकार है –

|| विशेष अनुरोध – सिटी मीडिया नगर के समस्त नागरिकों एवं पाठकों से अनुरोध है कि सोशल डिस्टेसिंग एवं मास्क का सदैव उपयोग करें और फिर से कोविड को महामारी का रूप न लेने दे ||

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

भाजपा के सात साल, देश हुआ बदहाल :मिथिलेश स्वर्णकार

0

जगदलपुर। क्रेडा अध्यक्ष मिथिलेश स्वर्णकार ने कहा कि आज मोदी सरकार के सात साल पूरे होने पर भारतीय जनता पार्टी जश्न मना रही है पर देश जीने की बात तो छोड़िए ठीक से मरने के लिए तरस गया है।

मिथिलेश स्वर्णकार ने कहा कि कहाँ तो वादा था कि विदेशी काला धन वापस आएगा, प्रत्येक आदमी के खाते में 15 -15 लाख रुपया आएगा, दो करोड़ लोगों को रोजगार देने की बात थी मगर उल्टे करोड़ों लोगों को बेरोजगार कर दिया।आज देश बेरोजगारी के उच्चतम पायदान पर खड़ा है। स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट लागू कर किसानों की आय दुगुनी करने का वादा तो छोड़िए ऐसे कानून बना दिये कि खेती, पूंजीपतियों की जागीर बन जाएगी,डरे हुए किसान कई महीने से दिल्ली घेरकर बैठे हैं।पाकिस्तान से एक के बदले दस सिर लाने और चीन को लाल आंख दिखाने का दम्भ भरने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राज में चीन बीस सैनिकों को मार देता है और नेपाल जैसा बगलबच्चा लाल आंख दिखा रहा है।मोदी जी ने नोटबन्दी लागू करते हुए देश को भरोसा दिया कि इस कदम से देश का काला धन बाहर आएगा,आतंकवाद पर लगाम लगेगी पर हुआ उल्टा आतंकवाद बदस्तूर जारी है ,हाँ गरीब लोग ज़रूर बैंक की लाइन में अपनी जान गवां बैठे,कइयों का रोजगार छीन गया, देश अभूतपूर्व आर्थिक मंदी की चपेट में आ गया।इसी तरह जी.एस.टी. को देश की दूसरी आज़ादी बताने वाले प्रधानमंत्री राज्यों को उनका हिस्सा देने में असफल रहे,जीवन रक्षक दवाइयों और उपकरणों पर जी.एस.टी. लगा दिया पर पेट्रोल डीजल को शामिल करने में उन्हें आपत्ति है।

This image has an empty alt attribute; its file name is JHA-3.jpg

क्रेडा अध्यक्ष मिथिलेश स्वर्णकार ने कहा है कि कोरोना संकट में भी प्रधानमंत्री जी ने देश को सम्हालने की बजाय थाली बजवाई,दिए जलवाए,बिना सोचे समझे लॉक डाउन कराया सब बिगड़ने लगा तो राज्यों पर छोड़ दिया।पहली लहर में मध्यप्रदेश में सरकार बनाने को प्राथमिकता मिली तो दूसरी लहर को बंगाल चुनाव की वजह से आने दिया गया। वेक्सीन पर भी कब्जा जमाए बैठें है एक तरफ राज्यों को खरीदने की छूट देतें हैं दूसरी तरफ कम्पनियों को सख्त हिदायत है कि किसे कितना देना है हम बताएंगे।आज जब वेक्सीन के मामले में सरकार को देश के साथ खड़े होकर निर्बाध उत्पादन को सुनिश्चित करना चाहिए उसकी जगह वेक्सीन निर्माता कम्पनियो की तरफदारी की जा रही है। कहाँ वादा तो भारत को विश्व गुरु बनाने का था पर देश सबसे बड़ा श्मसान बन गया जीने की बात छोड़िए सम्मान पूर्वक मरना भी दुर्लभ हो गया है।जिस गंगा मां के बुलाने पर यह पुत्र बनारस गया था वही गंगा लाशों से अटी पड़ी है।संसद को प्रणाम करने वाले प्रधानमंत्री ने संसदीय परम्पराओं का कभी निर्वाह नहीं किया। दल बदल कर सरकार बनाना, अपराधियों का भाजपा में शामिल होते ही वाल्मीकि बन जाना ,मीडिया को प्रभावित कर निरंतर अपना गुणगान करवाना, सत्ता प्राप्ति के लिए किसी हद तक जाना,कारपोरेट की जी हुजूरी और गरीबों से दो गज दूरी केंद्र सरकार की नीति रही है।

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

जंगली सूअर के हमले से मृतक के परिजनों को संसदीय सचिव, विधायक रेखचन्द जैन की पहल से डेढ़ माह के भीतर ही मिला मुआवजा

0

जगदलपुर -पिछले 15 अप्रैल को टोन्डापाल निवासी रामधर नाग किसी काम से जंगल गया हुआ था अचानक उस पर जंगली सूअर ने हमला कर दिया जिसकी वजह से वह गंभीर रूप से घायल हो गया उसके तुरंत पश्चात उसे जगदलपुर मेडिकल कॉलेज लाया गया जहां उसे मृत घोषित किया गया इसकी जानकारी जैसे ही जगदलपुर विधायक संसदीय सचिव रेखचंद जैन को मिली उन्होंने तत्काल डीएफओ स्टायलो मंडावी को देकर जरूरी दस्तावेज बनाने के निर्देश दिए एवं पीडित परिवार को तत्काल कुछ राशि अंतिम संस्कार क्रिया को पूर्ण करने के लिए देने को कहा, जिस पर कार्रवाई करते विभाग ने तत्काल मृतक के परिजनों को ₹25000 की राशि प्रदान की आज घटना के 45 दिनों के अंदर मृतक के गांव पहुंचकर स्वयं विधायक ने शेष बची रकम 575000 रुपए का चेक मृतक के परिजनों को सौपा एवं मृतक के परिवार के सदस्यों से कहा कि छत्तीसगढ़ के संवेदनशील मुख्यमंत्री भूपेशबघेल,वनमंत्री मोहम्मद अकबर ने इस दुखद घटना पर गहरा दुख जताया है एवम परिवार में आई इस विपदा घड़ी में पूरी सरकार आपके साथ पड़ी है जैन ने कहा कि राशि का उपयोग अपने जीवन यापन में जरूरी कार्य में ही खर्च करें जिससे बच्चों का भविष्य उज्जवल हो सके ।मृतक की पत्नी लच्छनदेइ एवम उनके पुत्रो ने मुख्यमंत्री भुपेश बघेल एवम कांग्रेस सरकार के प्रति आभार प्रकट किया।

चेक वितरण के दौरान मृतक की पत्नी लच्छनदेइ,धरमु मंडावी जिला पंचायत सदस्य, धनमति नाग सरपंच, वरिष्ठ कांग्रेसी जगदीश चालकी ,पंच सुखदेव नाग ,लछीनधर नाग जलंधर ,बुधरु, महेश बघेल, जालंधर बघेल युवा कांग्रेस, शंकर नाग, रामधर ,मनधर सरपंच,मुन्ना,सूरज,श्यामलाल,झुमुकलाल सहित डीएफओ स्टायलो मंडावी एसडीओ सुषमा नेताम रेंजर देवेन्द्रवर्मा सहित मृतक की पत्नी लक्ष्मी देवी एवं मौजूद रहे |

This image has an empty alt attribute; its file name is JHA-3.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

बच्चों के हित मे उठाये गए कदम देश के हजारों अनाथ व बेसहारा बच्चों की जिंदगी को एक नई दिशा देंगे:- बलराम गुप्ता

0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने ऐसे बच्चो की चिंता कर इनके दुख को कम करने का एक अभिभावक के रूप में इनका साथ देने का काम किया है।

डौण्डी लोहारा :–प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा कल देश भर के उन बच्चो के लिए सहायता देने की बात कही जो कोरोनाकाल में अपने माता पिता या अभिभावकों को खो दिया है। ऐसे अनाथ हुए बच्चो के लिए भाजपा की केंद की सरकार ने जो पहल की है। उसकी देशभर में प्रशंसा हो रहा है। ऐसे जनकल्याणकारी कार्यक्रम लागू करने पर भाजपा मंडल डौण्डी लोहारा के पूर्व अध्यक्ष बलराम गुप्ता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद ज्ञापित किया है। बलराम गुप्ता ने कहा कि भाजपा की सरकार व खासकर नरेंद्र मोदी जी ने देश को कोरोना संकट से मुक्त करने जो दिन रात मेहनत की व कार्यक्रम चलाए है। यही वजह है। कि आज हम कोरोना की दूसरी लहर को भी काबू में कर पाए है। भाजपा की सरकार ने सबका साथ सबका विकास की अवधारणा को मूर्तरूप प्रदान किया है। और इन कोविड 19 के चलते प्रभावित हुए बच्चो के लिए यह योजना लाकर काफी महत्त्वपूर्ण कार्य किया है।

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

पीएम केयर्स फॉर चिल्ड्रन योजना के तहत उन बच्चों को सहायता राशि दी जाएगी, जिन्होंने कोरोना महामारी के कारण अपने माता-पिता या अभिभावक दोनों को को दिया है। इसके साथ ही ऐसे बच्चों को 18 साल की उम्र में मासिक सहायता राशि और 23 साल की उम्र में पीएम केयर्स से 10 लाख रुपए का फंड भी दी जाने की बात कही गई है। जो ऐसे बच्चों को आनेवाले समय मे उनको बहुत मदद करेगा कोरोना की दूसरी लहर ने देश में काफी तबाही मचाई है. कोविड-19 की वजह से कई परिवार पूरी तरह खत्म हो गया है तो कई बच्चे अनाथ हो गए हैं. कई तो ऐसे भी हैं ।.

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png

जिनकी देखभाल करने वाला परिवार का कोई सदस्य नहीं बचा है. प्रधानमंत्री मोदी जी की तरफ से इन बच्चों को मदद देने के लिए एक नई पहल की शुरुआत की गई है. ।

पीएम केयर्स फॉर चिल्ड्रन योजना इसके तहत उन बच्चों को सहायता राशि दी जाएगी, जिन्होंने कोरोना महामारी के कारण अपने माता-पिता या अभिभावक दोनों को को दिया है।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

इसके साथ ही ऐसे बच्चों को 18 साल की उम्र में मासिक सहायता राशि और 23 साल की उम्र में पीएम केयर्स से 10 लाख रुपए का फंड भी दी जाने की बात कही गई है।

इतना ही नहीं इन बच्चों के लिए फ्री शिक्षा भी सुनिश्चित की जाएगी. इन बच्चों को उच्च शिक्षा के लिए लोन दिया जाएगा और इसके लिए जो भी ब्याज होगा वह पीएम केयर फंड से दिया जाएगा. कोरोना की वजह से अनाथ हुए बच्चों को 18 साल की उम्र तक आयुष्मान भारत योजना के तहत पांच लाख तक का हेल्थ इंश्योरेंस भी दिया जाएगा |

MOST POPULAR

HOT NEWS