City Media - Page 1608 of 1848 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1608

कोविड 19 के मद्देनजर किसी भी प्रकार का सामूहिक आयोजन प्रतिबंधित किया गया

0

कोरोना की दूसरी लहर में जिस प्रकार कोरोना संक्रमण का तेजी के साथ प्रसार हो रहा है उसे देखते हुए प्रशासन द्वारा आगामी आदेश तक किसी भी प्रकार का सामूहिक आयोजन प्रतिबंधित कर दिया गया है | समस्त प्रकार के धार्मिक कार्यक्रम एवं त्यौहार, सामजिक, सांस्कृतिक, राजनैतिक, खेलकूद मेला तथा अन्य प्रकार के आयोजन को आगामी आदेश तक के लिए प्रतिबंधित कर दिया गया है | सशर्त अनुमति के अलावा सार्वजनिक स्थलों में 5 से अधिक व्यक्तियों का एकत्रित होना प्रतिबंधित किया गया है | ऐसी स्थिति में सामूहिक विवाह जैसे कार्यक्रम की भी अनुमति नहीं होगी |

This image has an empty alt attribute; its file name is mathur-1.jpg

उक्त आदेश का उल्लंघन करने पर संबंधित व्यक्ति भारतीय दंड संहिता 1860 की धारा 270 सहपठित एपडेमिक डीसीजेस एक्ट 1897 एवं आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 के अधीन दण्ड का भागी होगा |       

This image has an empty alt attribute; its file name is DPS-3.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

होली मनाने घर जा रहे मजदूरों से भरी वाहन पलटी, दो की मौत चार घायल

0

बालोद – बालोद जिले के गुरुर थाना अंतर्गत ग्राम बालोदगहन के पास वाहन पलटने से दो लोगों की मौत हो गई वहीं चार मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। मजदुर सागर मध्यप्रदेश के रहने वाले थे और होली में सभी मजदूर वापस अपने घर जा रहे थे | प्राप्त जानकारी के अनुसार मजदूरों से भरी वाहन तेज रफ़्तार में थी जो कि अनियंत्रित होकर पलट जाने से मौके पर दो लोगों की मौत हो गई और चार गंभीर रूप से घायल हो गए | घायलों को 108 की मदद से धमतरी के जिला अस्पताल ले जाया गया है |

This image has an empty alt attribute; its file name is mathur-1.jpg

घटना कल रात 8 बजे की है वाहन पलटने के बाद चीख पुकार सुन आसपास के लोग आये और घायलों को जिला अस्पताल ले जाया गया जहाँ उनका इलाज चल रहा है | मौके पर पुलिस पहुँच इन लोगों की जानकारी ली जा रही है |

This image has an empty alt attribute; its file name is DPS-3.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

टाउनशीप में दोनों पाली पानी प्रदाय करने भारतीय मजदूर संघ द्वारा राजहरा खदान समूह प्रबंधन को ज्ञापन

0

भारतीय मजदूर संघ से संबंध खदान मजदूर संघ भिलाई के राजहरा शाखा के सचिव लखन लाल चौधरी ने राजहरा खदान समूह प्रबंधन को संघ की मांग मानकर टाउनशीप में दोनों पाली पानी प्रदाय करने का निर्णय लेने के लिए धन्यवाद दिया। कुछ दिन पूर्व संघ का एक प्रतिनिधि मंडल ईस संबंध में मुख्य महाप्रबंधक खदान से मिलकर चर्चा करते हुए बढ़ते गर्मी को देखते जल्द से जल्द दोनों पाली पानी प्रदाय करने हेतु ज्ञापन सौंपा था राजहरा खदान समूह द्वारा कर्मचारियों के हित में लिए गए निर्णय का  संघ स्वागत करता है |

This image has an empty alt attribute; its file name is mathur-1.jpg

This image has an empty alt attribute; its file name is DPS-3.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

दल्लीराजहरा कोरोना संक्रमण की स्थिति को देखते हुए तहसीलदार व थाना प्रभारी द्वारा चलानी कार्यवाही की गई

0

दल्लीराजहरा में कोरोना संक्रमण की विकट स्थिति को देखते हुए एवं आने वाले होली त्यौहार पर दुकानों में भीडभाड व सोशल दिस्तान्सिंग का पालन न करने व मास्क न लगाने वाले दुकानदरों एवं ग्राहकों पर चालानी कार्यवाही की एवं चौराहों पर खड़े होकर मोटर साइकिल पर जाने वालों पर भी तहसीलदार प्रतिमा अभिषेक झा, थाना प्रभारी टी एस पट्टावी द्वारा कार्यवाही की गई | इसी प्रकार शहर

के मुख्य चौक चौराहों बाजार में कोविड 19 के निर्देशों का पालन न करने वालों पर चलानी कार्यवाही की गई | इससे पहले एडिशनल एसपी  डी आर पोर्ते के निर्देशानुसार थाना प्रभारी टी एस पट्टावी द्वारा दल बल के साथ फ्लैग मार्च कर लोगों को जागरूक किया गया | लेकिन लोग कोविड 19 के नियमों का पालन न करने वालों को चेतावनी भी दी एवं कल इसी क्रम में कल वाहन द्वारा फ्लैग मार्च किये जाने की जानकारी प्राप्त हुई |  

This image has an empty alt attribute; its file name is mathur-1.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is DPS-3.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

Breaking चिखलाकसा में महिला द्वारा मिट्टी तेल डालकर आत्महत्या की

0

चिखलाकसा वार्ड क्र 10 में महिला द्वारा मिट्टी तेल डालकर आत्महत्या की महिला का नाम ममता गुप्ता उम्र 50 वर्ष बताई जा रही है | घटना आज सुबह 10 बजे की है | सूत्रों द्वारा पता चला है कि महिला की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी एवं उसका इलाज चल रहा था

15 दिन पूर्व डॉक्टर द्वारा इलाज के दौरान दवाई भी बदल दी गई थी | मृतिका का शरीर 90 प्रतिशत जल गई थी | मौके पर पुलिस पहुंचकर मुआयना कर शव का पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया | मृतिका के पति का नाम ब्रिजेश गुप्ता है जो कि बीएसपी में ठेकेदारी का कार्यरत है |

This image has an empty alt attribute; its file name is mathur-1.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is DPS-3.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

भाजपा शहर मंडल ने प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर जिला चिकित्सालय अस्पताल में लगाया हेल्प डेस्क

0

भारतीय जनता पार्टी शहर मंडल बालोद ने आज जिला चिकित्सालय अस्पताल में हेल्प डेस्क लगाकर कोविड वैक्सिंग लगाने लोगों की मदद, साथ ही साथ निशुल्क काढा का वितरण और डॉ मोना टुवानी के विशेष सहयोग से निशुल्क मास्क का वितरण किया गया

50 लोगों को लगावाया कोविड वैक्सीन

भाजपा शहर मंडल ने आज विभिन्न वार्डों में लोगों को प्रेरित कर लगभग 50 लोगों को उनके घर से लाकर कोविड वैक्सीन लगवाया और जनहित का कार्य किया

भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष सुरेश निर्मलकर ने बताया कि हमारा यह प्रयास लगातार अनवरत जारी रहेगा कुछ दिन पूर्व हमने 30 लोगों को और वैक्सीन लगवाया था और आगे भी इस कार्य को करते रहेंगे तत्पश्चात भारतीय जनता पार्टी शहर मंडल के कार्यकर्ताओं ने शहर के सदर बाजार में जाकर शहर में घूम रहे बिना मास्क के लोगों को रोक रोक कर समझाइश देते हुए उन्हें मास्क का वितरण किया और उन्हें हमेशा मास्क पहनने की समझाइश दी शहर में इस कार्य की लोगों ने भूरी भुरी प्रशंसा की |

इन समस्त कार्यक्रमों में यथासंभव कोविड के नियमों का पालन किया गया इस कार्यक्रम में विशेष रूप से डॉ मोना टुवानी का विशेष सहयोग रहा |

This image has an empty alt attribute; its file name is DPS-3.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png

इस कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मंत्री व इस अभियान के प्रदेश सदस्य राकेश यादव,अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश महामंत्री शाहिद खान ,शहर मंडल के अध्यक्ष सुरेश निर्मलकर ,वरिष्ठ पार्षद कमलेश सोनी, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष लीला शर्मा, शहर भाजपा के नेता अमित चोपड़ा, आदिवासी नेता पालक ठाकुर, डॉ मोना टूवानी, महामंत्री संतोष कौशिक व नरेंद्र सोनवानी,शहर भाजपा के मंत्री कमल पनपालीय,महिला नेत्री हितेश्वरी कौशिक,भाजपा नेता,कैलाश चांडक, कल्याण साहू, अड्डू मंडावी कार्यकर्ता उपस्थित रहे |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

मावलीपदर पहुंचकर विधायक व संसदीय सचिव रेखचंद ने मावली माता से मांगा बस्तर में सुख समृध्दि और आपदा से बचाये रखने का आशीर्वाद

0

जगदलपुर/जगदलपुर विधायक व संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने फाल्गुन मेला के अवसर परं आयोजित मावलीपदर पहुंचकर माता मावली की पुजा अर्चना की एवं क्षेत्र की सुख समृध्दि की कामना भी की विधायक श्री जैन ने माता से कोरोना जैसी बीमारी से बस्तर को बचाये रखने की कामना भी की.इस अवसर परं काँग्रेस जिला महामंत्री हेमू उपाध्याय सहित मानसिंह ठाकुर , सोमरू नाग , तुलाराम कश्यप , राजेंद्र त्रिपाठी, शंकर मौर्य , सरपंच समदु राम , कोटवार लोकन बसेरा , सरपंच रतन , राजेश दास , सहदेव कश्यप , भुवन नाग , बबलू , भूलकु राम कश्यप संतराम सहित ग्रामीण जन एवं पूजारीगण मौजूद थे |

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is DPS-3.jpg

विश्व रंगमंच दिवस पर युवा एवं वरिष्ठ रंग कर्मियों ने गठन किया “नाट”

0

जगदलपुर। विश्व रंगमंच दिवस के उपलक्ष्य में शहर के युवा रंगकर्मियों द्वारा दलपत सागर के आईलैंड में बैठक आहूत की गई। इस बैठक में सोशल डिस्टनसिंग एवं मास्क का उपयोग करते हुए कला के क्षेत्र में नवीन संस्था के गठन पर चर्चा की गई। चर्चा उपरांत सर्वसहमति से “नाट” का गठन किया गया जिसमें बस्तर लोककला के संरक्षण, संवर्धन, उत्थान एवं उसे एक नई ऊंचाई देने की महती उद्देश्य से “नाट” नामक संस्था का गठन किया गया।

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

नाट के गठन के तुरंत बाद इस संस्था के सदस्य परमेश राजा, शैलेन्द्र पांडे एवं हरीश साहू ने कहा कि “नाट” सामान्य कला एवं संस्कृति के इतर बस्तर की विविध लोककला जैसे नाट, नाचा सही तमाम लोक कलाओं के संरक्षण, संवर्धन व पोषण का काम करेगा। उन्होंने कहा की फ़िल्म और टेलीविजन के युग में रंगकर्म लगभग अपनी अंतिम सांसे गिन रही है ऐसे में बस्तर जैसे आदिवासी बहुल अंचल में कई ऐसी संस्थाएं है जो आज भी रंगकर्म की अलख को जगाए रखे हैं। निकट भविष्य में “नाट” भी रंगकर्म के क्षेत्र में अग्रणी भूमिका अदा करेगी जिसमे नवीन प्रतिभाओं को अधिक से अधिक मौका दिया जाएगा। “नाट” बस्तर की युवाओं में छुपी हुई लोक प्रतिभाओं को उभारने और उनको राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मंच और पहचान दिलाने में भरपूर प्रयास करेगी। सदस्यों ने कहा कि जल्द कार्यकारिणी का गठन कर लोकतांत्रिक, पारदर्शी एवं सर्वसहमति से दायित्वों का आबंटन किया जाएगा।

This image has an empty alt attribute; its file name is DPS-3.jpg

“नाट” के गठन के दौरान परमेश राजा, शैलेन्द्र पांडे, हरीश साहू, पंकज सेठिया, अनुराग, यादव, सुमित सोनवानी, सुंदर साहू, शुभम कुमार शिवहरे, मनीष भोजवानी आदि उपस्थित थे।

मानसून के पहले बनाए जाएंगे 200 तालाब और 1500 डबरियां, जल संरक्षण के लिए आयोजित संगोष्ठी में कलेक्टर ने विभागीय अधिकारियों को दिए निर्देश

0

जगदलपुर। तेजी से घटते भू-जल स्तर के कारण गहराते जलसंकट से पूरा विश्व चिंतित है। इसे देखते हुए जल संरक्षण के लिए बस्तर जिले में मानसून के पहले 200 तालाब और 1500 डबरियां बनाई जाएंगी। जिला कार्यालय के प्रेरणा कक्ष में जल संरक्षण के लिए आयोजित संगोष्ठी में कलेक्टर रजत बंसल ने विभागीय अधिकारियों को इस पर त्वरित अमल के निर्देश दिए। संगोष्ठी में पद्मश्री धर्मपाल सैनी, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी इंद्रजीत चंद्रवाल, जल संसाधन विभाग के कार्यपालन अभियंता केेएस भंडारी सहित जल संसाधन विभाग, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, वन विभाग, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, इंद्रावती बचाओ अभियान के सदस्यगण उपस्थित थे।

इस अवसर पर इंद्रावती बचाओ अभियान के सदस्यों ने इंद्रावती नदी का भेजापदर से लेकर चित्रकोट तक मुआयना करने के बाद इंद्रावती के संरक्षण के लिए प्रतिवेदन भी कलेक्टर को सौंपा।

कलेक्टर श्री बंसल ने इंद्रावती नदी में जलप्रवाह की निरंतरता को बनाए रखने के लिए एनीकट के पास जमा होने वाले रेत के उठाव के लिए नियमानुसार रेत खनन की अनुमति प्रदान करने के निर्देश खनिज विभाग के अधिकारियों को दिए। उन्होंने कहा कि शहरी क्षेत्र में शासकीय भवनों और परिसरों में जल संरक्षण के लिए जल संसाधन विभाग द्वारा कार्य किया जाएगा, वहीं घरों में वाटर हार्वेस्टिंग के लिए नगर निगम द्वारा कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने जोड़ी जतन योजना के तहत नदी-नालों के संरक्षण के लिए लोगों को प्रेरित करने के लिए इंद्रावती बचाओ अभियान के सदस्यों से आगे आने की अपील की। इसके साथ ही पिछले बारिश के पूर्व लगाए गए पौधों की वर्तमान स्थिति की जानकारी भी ली जाएगी।

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

कलेक्टर ने प्रसिद्ध चित्रकोट और तीरथगढ़ जलप्रपात सहित मेंदरी घूमर, तामड़ा घूमर, चित्रधारा, मंडवा और बीजाकसा जलप्रपात में निरंतर जलप्रवाह बनाए रखने के लिए जल संसाधन विभाग, वन विभाग, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के अधिकारियों को संयुक्त रुप से सर्वेक्षण करने और जिले में स्थित प्राकृतिक जलकुंडों के संरक्षण की दिशा में कार्य करने के निर्देश दिए। जगदलपुर के दलपत सागर के जलमार्गों में किए गए अवैध अतिक्रमणों के विरुद्ध कार्यवाही के निर्देश भी दिए।

This image has an empty alt attribute; its file name is DPS-3.jpg

कलेक्टर ने स्टाॅप डेम के संरक्षण के लिए स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ ही विभागीय अधिकारियों की समिति गठित करने और ओड़ीसा सरकार द्वारा जोरा नाला के आसपास किए जा रहे कार्यों की निरंतर निगरानी के संबंध में भी जल संसाधन विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया।

असामाजिक तत्वों पर बोधघाट पुलिस ने की कार्यवाही

0

जगदलपुर।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दीपक झा, अति. पुलिस अधीक्षक ओ.पी.शर्मा के निर्देशन व नगर पुलिस अधीक्षक हेमसागर सिदार के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी बोधघाट धनंजय सिन्हा के नेतृत्व में स.उ.नि. सतीश यादव, स.उ.नि. जे.आर.बघेल, उमेश चंदेल, चंदन गोयल, रूपेश यादव, यसवंत नरेटी, प्रदीप पीटर के साथ होली पर्व में शांति व्यवस्था कायम रखने हेतु आज थाना बोधघाट क्षेत्र के आदतन अपराधी, गुण्डा बदमाश, निगरानी बदमाश की चेकिंग की गई जो वर्तमान में भी लड़ाई झगडा वाद विवाद में सक्रिय रहना पाए

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

जाने पर भुपेन्द्र नाग पिता अमृत नाग उम्र 28 वर्ष, सा.नया मुंडा जगदलपुर, संतोष उर्फ टिरली पिता स्व. रतन लाल दहिया उम्र 42 वर्ष सा० संतोषी वार्ड जगदलपुर, राजू होनो पिता सामो होनो उम्र 20 वर्ष सा० सरदार वल्ल्भ भाई पटेल वार्ड जगदलपुर,तुलसी श्रेष्ठ पिता स्व. भानूप्रताप श्रेष्ठ उम्र 27 वर्ष सा० नयामुंण्डा जगदलपुर, सागर उर्फ खोडिया सिंद्रे पिता स्व. हरिशंकर सिंद्रे उम्र 40 वर्ष सा० नयामुंण्डा जगदलपुर कुल 5 लोगो के विरूद्ध धारा 151,107.116 जा.फौ. के तहत कार्यवाही की गई।

This image has an empty alt attribute; its file name is DPS-3.jpg

MOST POPULAR

HOT NEWS