City Media - Page 1622 of 1847 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1622

चित्रकोट में निर्मित दो किमी लंबा नेचर ट्रेल। अब सैलानियों को और रोमांचित करेगी चित्रकोट घाटी में तैयार नेचर ट्रेल

0

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ पर्यटन विभाग ने भारत सरकार की स्वदेश दर्शन योजना ट्रैवल टूरिज्म सर्किट अंतर्गत चित्रकोट की घाटी में दो किमी लंबा नेचर ट्रेल का निर्माण वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग द्वारा किया गया है। यह आकर्षक मार्ग चित्रकोट आने वाले हजारों सैलानियों को रोमांचित करेगा। वहीं घाटी के सुंदरता देख अभिभूत होंगे। इस बेहतरीन नेचर ट्रेल का उद्घाटन गुरुवार को आबकारी मंत्री कवासी लखमा करेंगे।

जिला मुख्यालय से 40 किमी दूर चित्रकोट में यह आकर्षक नेचर ट्रेल तैयार किया गया है। चित्रकोट जलप्रपात के नीचे जाने वाली सीढ़ी से लेकर पर्यटन ग्राम तक घाटी की चट्टानों को काटकर दो किमी लंबा नेचर ट्रेल तैयार किया गया है। इसमें लोगों के बैठने हेतु शेड एवं बेंच के अलावा महिला और पुरुषों के लिए प्रशाधन की भी व्यवस्था की गई है। इस मार्ग में क्रमशः चार प्रवेश द्वार भी तैयार किए गए हैं। वहीं गार्डन एवं चौपाटी की भी व्यवस्था है। इसके अलावा बस्तर के पर्यटन स्थल यहां की संपदा, वन क्षेत्र की विशेषताओं को प्रदर्शित करने साईन बोर्ड भी लगाए गए हैं। प्रवेश द्वार क्र. चार के पास डबल डेकर मचान तैयार किया गया है। यहां से सैलानी घाटी के सुंदरता को भी निहार सकेंगे। आरआर कश्यप सहायक वन संरक्षक व परिक्षेत्र अधिकारी चित्रकोट ने बताया कि नेचर ट्रेल की सुरक्षा एवं रखरखाव का दायित्व चित्रकोट की गुलाब एवं घुमर महिला स्व सहायता समूह को सौंपा गया है। इस पथ पर आने वाले पर्यटकों से अपील की गई है कि वे समूहों को सहयोग करते हुए घाटी मे स्वच्छता बनाए रखने मे भी सहयोग करें।

नेचर ट्रेल के उद्घाटन अवसर पर राजमन बेंजाम चित्रकोट विधायक, चंदन कश्यप विधायक नारायणपुर, मो. शाहिद मुख्य वन संरक्षक जगदलपुर, सुश्री स्टाइलो मंडावी वनमंडलाधिकारी बस्तर, एलपी सोनी उप वनमंडलाधिकारी चित्रकोट, श्रीमती सुषमा जे नेताम उप वनमंडलाधिकारी जगदलपुर, उपस्थित रहेंगे

जाति प्रमाण पत्र बनवाने शिविर में पालको की उमड़ी भीड़,

0

जिला कलेक्टर के निर्देश पर आयोजित हो रहे हैं शिविर

कोरोना के बाद से जाति प्रमाण पत्र बनवाने का कार्य था शिथिल

बस्तर ब्लाक के ग्राम पंचायत मुण्डागांव के शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल मुण्डागांव में जाति प्रमाण पत्र कार्य मे हो रही परेशानी को देखने राजस्व विभाग व शिक्षा विभाग के द्वारा शिविर का आयोजन किया गया था।जँहा पर बड़ी संख्या मे जँहा पालको ने वास्तविक दस्तावेजो के शिविर में पहुँचकर जँहा दस्तावेजों का परीक्षण करवाया वंही अब लोगो मे जागरूकता भी देखने को मिल रही है।

देवड़ा हल्का के पटवारी शिविर में रहे नदारद

राजस्व विभाग के आदेश के तहत शिविर का आयोजन किया जा रहा है किंतु हल्का पटवारी शिविर में नही आने के कारण दर्जन भर से अधिक पालको को बैरंग लौटना पड़ा जबकि तहसीलदार के आदेश के तहत कार्य पर अनुपस्थित कर्मचारियों पर कार्यवाही की जाएगी।
शिविर का अवलोकन करने बीइओ मोतीराम कश्यप, मध्यान्ह भोजन नोडल शैलेन्द्र तिवारी, जाति प्रमाण पत्र नोडल,मनीष वर्मा,सीएसी चन्द्रशेखर स्वादु, अस्वनी पाणिग्रही,कुलन मोर्य, भूपेश साहू,गौतम रात्रे,देवेंद्र सोनी,सहित आरआई,पटवारी,शिक्षक,पँचायत सचिव उपस्थित थे।

जामा मस्जिद प्रांगण में ऐक्यूप्रेशर स्वास्थ शिविर का आयोजन किया गया

0

दल्ली राजहरा वार्ड क्रमांक 26 स्थित जामा मस्जिद प्रांगण में ऐक्यूप्रेशर स्वास्थ शिविर का आयोजन किया गया , जिसका उद्घाटन नगर पालिका अध्यक्ष श्री शिबू नायर जी ने किया ।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png

समाज से नैय्युम खान , एम.डी मनन , जैनुद्दीन , वार्ड 21 पार्षद रुखसाना बेगम , महेन्द्रन अप्पू , रवि जैसवाल , चंद्रप्रकाश सिन्हा शिविर उद्घाटन में उपस्थित थे ।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के पूर्व अध्यक्ष पर 15 करोड़ की गड़बड़ी का आरोप, पूर्व अध्यक्ष के खिलाफ FIR दर्ज

0

दुर्ग – छत्तीसगढ़ के दूर्ग जिले के सिटी कोतवाली थाना में जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के पूर्व अध्यक्ष प्रीतपाल बेलचंदन के खिलाफ आर्थिक गड़बड़ी का केस दर्ज हुआ है।  यह आरोप बैंक सीईओ ने लगाया है. इसकी लिखित शिकायत भी बैंक सीईओ ने कोतवाली थाना में की है. उन्होंने शिकायत की है कि पूर्व अध्यक्ष ने पद का दुरुपयोग करते हुए करीब 15 करोड़ रुपये की गड़बड़ी की है |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png

जिसके बाद पुलिस ने पूर्व अध्यक्ष के खिलाफ FIR दर्ज किया है. शिकायत के आधार पर पुलिस मामले की जांच शुरू कर दी है।

मामले में शिकायत की जांच के पश्चात् पाया गया कि बेलचंदन ने पद में रहते हुए बैंक की बिल्डिंग बनवाने के लिए खरीदी में 13 करोड़ की हेराफेरी की और एक दूसरे मामले में किसान को लोन दिया था. उसका वन टाइम सेटलमेंट शासन से बिना अप्रूवल लिए कर दियाइसमें 1 करोड़ 75 लाख की धोखाधड़ी की. इस तरह दोनों मामले में करीब 15 करोड़ के धोखाधड़ी की गई है.

This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

सर्व समाज समरसता महिला समिति के तत्वावधान में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस गायत्री मंदिर में मनाया गया

0

सर्व समाज समरसता महिला समिति के तत्वावधान में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस गायत्री मंदिर प्रांगण में मनाया गया जिसमें विभिन्न प्रकार के खेल कूद भाषण प्रतियोगिता एवम नृत्य,गीत का कार्यक्रम किया गया ।

चूड़ी पासिंग में प्रथम स्थान पर ललिता साहू,दुतीय स्थान पर गीता मरकाम।

सेक्टर दौड़ में प्रथम स्थान पर चंदन परगनिया,दुतीय स्थान पर पूजा तेजवानी।

भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर आशा सपुरिया,दुतीय स्थान पर खेमीन साहू।

गीत प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर रंजना निर्मलकर ,दुतीय स्थान पर सत्या साहू रही।

दल्लीराजहरा के सभी वार्ड की मितानिनों का सम्मान किया गया एवं अपने अपने क्षेत्रों में कार्य कर रही महिलाओं को भी सम्मानित किया गया।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png

इस कार्यक्रम का मंच संचालन सविता वर्मा एवं सत्या साहू ने किया।

इस कार्यक्रम में विशेष रूप से पुरोबी वर्मा,विमला,लष्मी,रेखा,मोनिका,जानवी, गौरम्मा ,दुखम,नंदा पसीने,पुष्पा,रंजना,मेघा, देवन्तिन, साक्छी, राजेश्वरी,शीला वर्मा, द्रोपती, भारती,मंजू,कुसुम, ,वीना,पार्वती,माया,किरण सिन्हा,सुखवंतीन,कल्याणी,संगीता सुप्रिया,योगिता,उमा,रुचि,तरुणा,कौशल्या,सुलोचना,ओर भी बहुत अधिक संख्या में महिलाएं उपस्तिथ रहे |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

अंतराष्ट्रीय महिला दिवस पे दल्ली मॉडर्न आर्ट क्लब द्वारा सफाईमित्रो का सम्मान

0

अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पे दल्ली मॉडर्न आर्ट क्लब के तत्वावधान में नगर के कर्मवीर महिला सफाईमित्रो का सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कोरोनोकाल में नगर को स्वच्छ रख अपने कार्यं को बिना डरे करने वाली इन सभी 120 महिलाओं का सम्मान साड़ी एव श्रीफल वितरण कर किया गया। कार्यक्रम में मोर सीजी टीम द्वारा तू ही है शक्ति शीर्षक से सफाईमित्रो के जीवन परिस्थितियों में बनी वीडियो अलबम का लांच यूट्यूब में कार्यक्रम में उपस्थिति अतिथियो द्वारा किया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष शिबू नायर एवं विशेष अतिथि के रूप में प्रतिमा अभिषेक झा तहसीलदार, गोविंद वाधवानी, गीतिका साहनी, पुरोबी वर्मा, निरूपमा माथुर, दीपक आहूजा उपस्थित थे। दल्ली मॉडर्न आर्ट क्लब के संचालक विजय बोरकर ने कहा इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य सफाई मित्र जो कही न कही आज भी उस सम्मान से वंचित है जिनके वो सही हकदार है एवं इन सभी कोरोना वारियर्स को लोग के सामने लाने का एक छोटा सा प्रयास था।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png

शिबू नायर द्वारा कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कोरोनोकाल के विषम परिस्थिति में अपने कार्य को बखूबी निभाने के लिए सफाई मित्रो का अभिवादन किया एवं उन्हें शासन से प्राप्त होने वाली सभी सुविधाओं को बिना विलंब उन तक पहुंचने कि बात कही। कार्यक्रम में क्लब के कलाकारो द्वारा प्रस्तुति दी गयी। कार्यक्रम में नगर महिला पुलिस, शिक्षिका, डॉक्टर एवं अनेक क्षेत्रों में कार्यरत महिलाएं उपस्थित थी।मंच संचालन अलविरा द्वारा किया गया। इस आयोजन को सफल बनाने में विजय बोरकर, एम एस श्रीजीत, माइल्स एस मिलन, दामोदर राव, तीर्थ दास,उत्तम देवांगन, संतोष साहू, सुरेश, ओमकार, गौरव, तेरे लायन एवं दल्ली मॉडर्न आर्ट क्लब के सभी सदस्य एवं कलाप्रेमियों का विशेष योगदान रहा।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

कोतवाली पुलिस द्वारा दो साल से फरार आरोपी को गिरफ्तार किया गया

0

जगदलपुर – कोतवाली पुलिस द्वारा गंभीर रूप से घायल कर  दो साल से फरार आरोपी का पतासाजी कर गिरफ्तार कर जेल भेजा गया | घटना दिनांक 06.01.2019 की है जिसमे आरोपी अमित शर्मा द्वारा मंगल सिंह ठाकुर के पुत्र के साथ लडाई-झगडा, गंदी-गंदी गाली गलौच कर उसे प्राण घातक हमला कर,पेट व सीना में चाकू मारकर गंभीर चोट पहुंचा फरार हो गया था | जिस पर मंगल सिंह ठाकुर द्वारा आरोपी के विरुद्ध कोतवाली थाने में एफआईआर के आधार पर थाने में आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक-10/2019 धारा 294,323,506-बी,307 भादवि0 कायम कर विवेचना में लिया गया।

जिस पर पुलिस अधीक्षक महोदय, श्री दीपक झा व अति0 पुलिस अधीक्षक श्री ओमप्रकाश शर्मा के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री हेमसागर सिदार के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक एमन साहू के नेतृत्व में विवेचक उपनिरीक्षक होरीलाल नाविक व आरक्षक भुपेन्द्र नेताम, रवि सरदार व सैनिक शिव यादव के द्वारा घटना दिनांक से फरार आरोपी का लगातार पता तलाश किया जा रहा था। जिस दौरान आरोपी को घर में होने की सूचना प्राप्त होते ही उक्त टीम द्वारा तत्काल पहुंचकर, आरोपी अमित कुमार शर्मा पिता स्व0 वेदप्रकाश शर्मा उम्र 25 साल निवासी हिकमीपारा रमैया वार्ड जगदलपुर हाल-आसना तामाकोनी को पकड़कर गिरफ्तार बाद न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

महाशिवरात्री के पावन पर्व के उपलक्ष्य पर प्रभंजय चतुर्वेदी एवम साथियों के द्वारा भजन संध्या का आयोजन किया गया है

0

दल्ली राजहरा के समस्त संगीतप्रेमी स्नेहिजननों को अत्यंत हर्ष के साथ सूचित किया जाता है कि महाशिवरात्री के पावन पर्व के उपलक्ष्य पर दिनांक 11/03/2021 , दिन-गुरुवार , स्थान – बी.एस.पी स्कूल क्रमांक 06 टाउनशिप , संध्या – 7:00 बजे अंतरराष्ट्रीय भजन व ग़ज़ल गायक , लता मंगेशकर पुरस्कार विजेता , गिनीज़ बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड धारी , स्वर श्री महाकाल संगीत रत्न की उपाधि प्राप्त , आकाशवाणी व दूरदर्शन के ऐ-ग्रेड कलाकार , देश विदेश में भजन के सफल कार्यक्रम देने वाले सर्व श्री प्रभंजय चतुर्वेदी एवम साथियों के द्वारा भजन संध्या का आयोजन किया गया है ।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष श्री शिबू नायर जी , अध्यक्षता करेंगे एल्डरमैन प्रमोद तिवारी जी होंगे ।

विशिष्ट अतिथि ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अशोक बाम्बेश्वर जी ,ऐल्डरमेन जगदीश श्रीवास जी , श्रीमती ममता पांडेय जी ,महेन्द्रन अप्पू जी , के.व्ही.अब्राहम जी , जी ईश्वर राव जी और विशेष अतिथि के रूप में समस्त पार्षदगण दल्ली राजहरा रहेंगे ।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png

भजन संध्या कार्यक्रम का आयोजन बाबा बर्फानी मित्रमंडली के सदस्य स्वप्निल तिवारी पार्षद वार्ड क्रमांक 8 , हरीश साहू , मनीष सेन , परितोष हंसपाल , पी.एम.सुहैल , जावेद खान , सी.चंद्रहास व सलमान खान द्वारा की जा रही है ।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

अतः आप सभी से निवेदन है कि अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित हो कर भजन संध्या कार्यक्रम का आनंद लें ।।

महिला दिवस में बालोद में किया गया वृद्ध महिलाओं का सम्मान

0

पूर्व जिला पंचायत सदस्य, आदिवासी नेता श्रीमती भुनेश्वरी ठाकुर ने महिला साथियों के साथ समाज को प्रेरणा देने वाली महिलाओं का साल श्रीफल फूल माला और कुकू चंदन से किया सम्मान

बालोद के शिकारी पारा में शिव मंदिर के प्रांगण में बालोद के उन 5 माताओं का सम्मान किया जिसने विषम परिस्थितियों में संघर्ष करते हुए अपने घर,परिवार और अपने जवाबदारी को निभाते हुए आज यहां तक पहुंचे हैं, यह माताएं जिनका आज सम्मान किया गया समाज के हर कार्य में आगे रहती है अग्रणी रहती है
जिन विभूतियों का सम्मान किया गया उसमें अंशु साहू,कल्याणी कौशिक,चंद्रप्रभा गुप्ता चित्ररेखा देशमुख ,विसंती चंद्राकर है

इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य भुनेश्वरी ठाकुर ने बताया कि यह महिलाएं समाज के लिए प्रेरणादायक है जो मेहनत मजदूरी कर अपने जीवन का और अपने परिवार का पालन पोषण किया है इनमें से कुछ माताओं के सुपुत्र आज सरकारी नौकरी में है हमें लगा इनका सम्मान कर महिलाओं को बताना चाहिए की परिस्थितियों विपरित भी हो अगर महिलाएं ठान ले तो उनके लिए कुछ भी मुश्किल नहीं

भाजपा नेता प्राची लालवानी ने कहा कि मन हर्षित और प्रफुल्लित है ऐसी महिलाओ का सम्मान करके दीनदयाल जी ने कहा था कि अंतिम व्यक्ति जब तक खुश नहीं होता तब तक यह संसार खुश नहीं हो सकता इसीलिए हम लोगों ने सोचा अंतिम पंक्ति की महिलाओं का हम स्वागत करें और आज हम अपनी टीम के साथ यहां उनका स्वागत करने आए हुए हैं और यहां आकर हमने महिला दिवस मनाया है |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png

भाजपा नेत्री हितेस्वरी कौशिक ने बताया कि यह महिलाएं जनसंघ से लेकर आज तक ये और इनका परिवार भाजपा से जुड़ा हुआ है, और यह सब हमारे लिए प्रेरणा स्रोत है |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

इस महिला दिवस के सम्मान और स्वागत समारोह में शगुन गौतम, हितेश्वरी कौशिक रेखा यादव मंजू साहू गायत्री देशमुख व अन्य साथी व महिलाएं उपस्थित रहे |

जनपद सदस्य संजय बैस ने यूको बैंक ग्राहक सेवा केंद्र का शुभारम्भ किया

0

आज क्षेत्र के जनपद सदस्य संजय बैस ने यूको बैंक ग्राहक सेवा केंद्र का शुभारम्भ किये कुसुमकसा एवम आस पास के लोगो को यूको बैंक गाँव से बाहर होने के कारण लोगो को परेशानी होता था उस परेशानी को समझते हुये जनपद सदस्य संजय बैस ने यूको बैंक के अधिकारियों से चर्चा कर कुसुम मार्केट के अंदर शाखा खोलने के लिये मांग किये थे उस मांग को जायज मानते हुए यूको बैंक ने अपनी ग्राहक शाखा की शुभारम्भ आज संजय बैस ने किया

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png

शुभारम्भ के अवसर पर संजय बैस ने कहा कि मैं यूको बैंक के सभी अधिकारी कमर्चारी को धन्यवाद देता हूं जो क्षेत्र के लोगो के सुविधा को ध्यान रखते हुए ये शाखा की स्थापना किये सब से ज्यादा इसका लाभ बुजर्गो एवम व्यापारियो को मिलेगा उनको अब लम्बा दूरी तय करने की जरूरत नही होगी ग्राहक शाखा के मुख्य श्री सुरेंद्र मानिकपुरी जी को बधाई देते हुए लोगो को अच्छा सर्विस देने के लिये सुझाव दिए इस अवसर पर यूको बैंक के मैनेजर श्री सुनील जी व्यापारी संघ के श्री दिनेश जैन कमलकांत साहू नितिन जैन कलाम खान कमलेश सिन्हा योगेंद्र सिन्हा देवराज जैन नईम कुरैशी सहित ग्रामीण जन उपस्तित थे |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

MOST POPULAR

HOT NEWS