City Media - Page 256 of 1848 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 256

पूर्व सांसद बलीराम कश्यप के पुण्यतिथि पर को याद किये

0

जगदलपुर पूर्व सांसद बलीराम कश्यप के पुण्यतिथि पर फरसागुड़ा में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए महापौर संजय पाण्डे। छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर दी श्रद्धांजलि। साथ में निगम के सभापति खेमसिंह देवांगन, निर्मल पाणिग्रही, पंकज आचार्य, शशि नाथ पाठक, लक्ष्मण झा, रितेश सिन्हा, सूरज श्रीवास्तव,विवेक जैन, अनिल पटेल, राहुल सोनी, हरीश पारेख, मनोज ठाकुर उपस्थित रहे ।

 

शासकीय उच्च प्राथमिक शाला अघनपुर में मनाया गया विदाई समारोह

0

आठवीं के छात्र-छात्राओं को विदाई दिया गया कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना व पूजन के साथ स्वागत गीत से हुआ शाला के प्रधानाध्यापक  सी.आर.मेश्राम ने तिलक लगाकर इनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए इन्हें उच्च शिक्षा के लिए प्रोत्साहित किया और कहा कि उच्च शिक्षा से ही सर्वांगीण विकास संभव है इस कंप्यूटर के युग आधुनिक शिक्षा व तकनीकी ज्ञान का होना आवश्यक है उन्होंने बालिकाओं की शिक्षा को आवश्यक बताया है।

इस संस्था में अवलोकन हेतु बस्तर विश्वविद्यालय से आए बी.एड. के छात्रों ने भी इस कार्यक्रम में भाग लिया इसके पश्चात संस्कृत कार्यक्रम नृत्य कला, खेल के पश्चात शाला के उत्कृष्ट छात्र मारुति नाग, छात्रा संतोषी बघेल का चयन किया गया सभी छात्र-छात्राओं को शिक्षकों और छात्रों के द्वारा उपहार देकर नम आँखों से उन्हें विदाई दी गई इस मौके पर शिक्षक व छात्र सभी बहुत-बहुत हुए कार्यक्रम में प्रमुख रूप से साला के प्रधान अध्यापक श्री सी.आर.मेश्राम, शिक्षिका श्रीमती राजिन्दर कौर सैनी श्रीमती, तरन्नुम जहां , श्रीमती इंदिरा कछवाहा श्रीमती मोनिका श्रीवास्तव, श्रीमती मंजू समरथ, के अलावा बी.एड. के छात्र-छात्राएं एवं शाला के बच्चे शामिल हुए

धनपत यादव बने पखनाकोंगेरा के उपसरपंच

0

बस्तर जनपद पंचायत बस्तर के ग्राम पंचायत पखनाकोंगेरा में उपसरपंच चुनाव में पंचों व सरपंच ने धनपत यादव को निर्विरोध चुना गया। शनिवार दोपहर 12 बजे से हुई मतदान प्रक्रिया में पीठासीन अधिकारी कहेन्द कुमार माथुर ने चुनाव कार्य संपन्न कराया। सरपंच सहित सभी पंचों ने धनपत यादव को निर्विरोध चुना पीठासीन अधिकारी ने उपसरपंच का प्रमाण पत्र प्रदान किया। इस मौके पर सहायक मतदान अधिकारी , डमरू दास पंत,सरपंच जदू राम कश्यप , , समस्त पंचगण, कोटवार और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

इंद्रावती नदी के सूखने पर शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य ने मंत्री केदार कश्यप पर साधा निशाना

0
  • जलस्तर सूखने की कगार पर, किसान परेशान, जानवर कैसे झेलेंगे मई का महीना
  • प्राधिकरण दफ्तर में क्यों जड़ा ताला, बताएं जल संसाधन मंत्री कश्यप

जगदलपुर इंद्रावती नदी के समय से पहले सूख जाने को लेकर सियासत शुरू हो गई है। शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य ने किसानों, उनके मवेशियों और वन्यप्राणियों की प्राण रक्षा के लिए किए जा रहे उपायों को लेकर जल संसाधन मंत्री केदार कश्यप कश्यप पर कई सवाल दागे हैं।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में सुशील मौर्य ने कहा कि तत्कालीन मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने 6 मई 2013 को इंद्रावती विकास प्राधिकरण के गठन की घोषणा की थी, किंतु 2018 तक मुख्यमंत्री रहते वे इंद्रावती विकास प्राधिकरण का गठन नहीं कर पाए।बस्तर के विधायकों व सांसदों के अथक प्रयासों से पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 22 मई 2022 को इंद्रावती विकास प्राधिकरण गठन किया। साथ ही इसके संचालन हेतु विशेष नियुक्ति कर दफ्तर भी खुलवाया गया। प्राधिकरण के लिए बजट भी जारी किया गया।श्री मौर्य ने कहा कि सूखे और पानी के बहाव की समस्याओं से निजात दिलाने कांग्रेस की सरकार ने 2 बैराज बनाने हेतु बजट प्रस्ताव प्रस्ताव भी लाया था।सरकार बदली तो काम लटका दिया गया।

श्री मौर्य ने कहा कि डीपीआर तैयार हो चुकी है। मटनार और देऊरगांव में पर बैराज हेतु प्रशासकीय स्वीकृति अभी तक क्यों नहीं मिल पा रही है? जल संसाधन मंत्री केदार कश्यप बस्तर के हैं और इंद्रावती विकास प्राधिकरण के दफ्तर पर ताला जड़ा हुआ है, लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हो रही है। बस्तर वासियों को यह बात बिल्कुल हजम नहीं हो रही है। इसके लिए मंत्री केदार कश्यप को अपना रुख स्पष्ट करना चाहिए। श्री मौर्य ने कहा- आज बलिराम जी जिंदा होते तो केदार कश्यप से कहते कि संभल नहीं रहा है तो छोड़ दो विभाग, बस्तर वासियों के हक के लिए लड़ो मुख्यमंत्री से। सुशील मौर्य ने कहा कि बीते साल 18 नवंबर को चित्रकोट जलप्रपात के तले बस्तर विकास प्राधिकरण की बैठक में आए साय सरकार के मंत्रियों और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को खुश करने के लिए बैराज के गेट खोले गए थे, तब भी पानी की अधिकता से किसानों को परेशानियों का सामना करना पड़ा था। उनकी फसल खराब हो गई थी और आज पानी नहीं मिलने के कारण फसल चौपट हो गई है। क्या उस समय जिन्होंने पानी छोड़ा था उन पर भाजपा सरकार कार्यवाही करेगी?

विशेष बच्चों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण

0

जगदलपुर बस्तर दिव्यंग सेवा समिति मनोविकास विशेष विद्यालय एवं छात्रावास अघनपुर जगदलपुर में राष्ट्रीय शहरी स्वास्थ्य मिशन जगदलपुर की टीम द्वारा 40 बच्चों की ऊंचाई, वजन लेकर समान्य स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। बच्चों समान्य मौसमी बीमारियों के साथ-साथ त्वचा रोग व नेत्ररोग की जांच कर 9 से 15 मार्च तक चलने वाले विश्व ग्लूकोमा सप्ताह की जानकारी दी गई। बच्चों को फिजियोथैरेपी संबंधी व्यायाम सिखाए गए। सभी को लक्षणों के आधार पर उपचार दिया गया। इस शिविर मे संस्था प्रबंधक सिस्टर एनसी मारिया, संस्था के प्राचार्य जुली टोप्पो, स्वस्थ्य विभाग से डॉ. अंकिता पांडे एमओ डॉ. रेखा चौहान फिजियोथैरेपिस्ट जयंत देशमुख नेत्र चिकित्सा अधिकारी, आसमा बनो, सुमन मौर्या स्टाफ नर्स, नरेश मरकाम, प्रशांत श्रीवास्तव, स्वास्थ्य सुपरवाइजर, पीलाराम एमपीडब्ल्यू के अलावा संस्था के अन्य शिक्षक उपस्थित रहे।

शासकीय बस्तर और बकावण्ड के आईटीआई में ’’प्रधानमंत्री इंटर्नशिप स्कीम 2.0 कैम्प का आयोजन

0

जगदलपुर 10 मार्च 2025/ शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था बस्तर और बकावण्ड में भारत सरकार नई दिल्ली द्वारा एक करोड़ युवाओं को 500 शीर्ष कम्पनियों में इन्टर्नशिप के अवसर प्रदान करने के लिए एक व्यापक योजना प्रधानमंत्री इन्टर्नशिप योजना 2.0 शुरू की गई है जिसमें आईटीआई उत्तीर्ण प्रशिक्षणार्थिर्यों के पंजीयन हेतु संस्था में 11 मार्च 2025 को कैम्प का आयोजन किया जा रहा है। उक्त कैम्प में 21 से 24 वर्ष के आईटीआई उत्तीर्ण सभी व्यवसाय के प्रशिक्षणार्थी उक्त दिवस को सम्पूर्ण मूल दस्तावेजों के साथ संस्था में उपस्थित होकर पंजीयन करा सकते है।

आवश्यक दस्तावेज 10वीं एवं आईटीआई उत्तीर्ण के अंकसूची, जाति एवं निवास प्रमाण पत्र, बैंक पासबुक की फोटो काॅपी, आधार कार्ड राशन कार्ड एवं दो नवीनतम पासपोर्ट साईज फोटो लाना अनिवार्य है। अधिक जानकारी के लिए बस्तर आईटीआई के प्लेसमेंट प्रभारी  रवि नारायण साय, सहायक प्लेसमेंट प्रभारी  तीजू कुमार ठाकुर एवं कम्प्युटर कार्य हेतु  शुभम ठाकुर प्रशिक्षण अधिकारी एवं श्रीमती दीप्ति देवागंन प्रशिक्षण अधिकारी से सम्पर्क कर सकते हैं। इसी प्रकार बकावण्ड आईटीआई के प्लेसमेंट प्रभारी विजय कुमार चौहान, सहायक प्लेसमेंट अधिकारी श्री डेविड प्रसाद पांडे से सम्पर्क कर सकते हैं।

मुश्किल की इस घड़ी में नेता एकजुट न हुए तो छत्तीसगढ़ में तहस नहस हो जाएगी कांग्रेस

0
  • आखिर भूपेश बघेल तक पहुंच गई ईडी की आंच; झुलसने लगी है कांग्रेस 
  • निजी और संगठन हित के लिए भुलाने होंगे मतभेद 

अर्जुन झा

रायपुर ढाई तीन माह से जो अंदेशा जताया जा रहा था, वह सच साबित हो ही गया। आखिरकार ईडी के हाथ पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल तक पहुंच ही गए। कांग्रेस के टॉप लीडर भूपेश बघेल तक ईडी की तफ्तीश की आंच से समूची कांग्रेस पार्टी अब झुलसती दिख रही है। ऐसे में अगर बड़े कांग्रेस नेता अब भी नहीं चेते तो छत्तीसगढ़ में कांग्रेस पूरी तरह तहस नहस हो जाएगी। कांग्रेस नेताओं को वर्चस्व की लड़ाई और टांग खिंचाई की राजनीति त्याग कर एकजुट हो जाने की जरूरत है। इसी में उनकी और उनके कांग्रेस संगठन की भलाई निहित है।

कांग्रेस शासन के दौरान छत्तीसगढ़ में हुए शराब घोटाला, कोल लेवी स्कैम, महादेव सट्टा आदि मामले कांग्रेस के लिए बड़े ही घातक साबित हुए हैं। कोल लेवी स्कैम और महादेव सट्टा मामले में भाजपा सीधे तौर पर तत्कालीन मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को ही जिम्मेदार बताती रही है। रही सही कसर आबकारी घोटाले ने पूरी कर दी। इन तीनों मामलों में कई बड़े अधिकारी, राजनेता और सट्टेबाज गिरफ्त में आ चुके हैं। इनमें सौम्या चौरसिया जैसे कुछ अफसर और बस्तर के बड़े आदिवासी नेता एवं पूर्व मंत्री कवासी लखमा तो भूपेश बघेल के बेहद करीबी रहे हैं। कवासी लखमा ईडी की गिरफ्त में आने के बाद अभी जेल में हैं। शराबघोटाला मामले में कवासी लखमा की गिरफ्तारी के पहलेसे ही कयास लगाया जा रहा था कि केंद्रीय जांच एजेंसियों के शिकंजे में कवासी लखमा तो आएंगे ही आएंगे, देर सबेरे भूपेश बघेल भी आ जाएंगे। अंततः ऐसा ही हुआ। इन बड़े घोटालों के दाग बड़े कांग्रेस नेताओं के दामन पर लगने से कांग्रेस का दामन भी छत्तीसगढ़ में मैला हुआ है। इसकीभारी कीमतपार्टी को विधानसभा चुनाव, लोकसभा चुनाव, पंचायत चुनाव और नगरीय निकायों के चुनावों में चुकानी पड़ी है।

रस्सी जल गई, बल नहीं गया

राज्य की पहली सत्ता सम्हालने वाली कांग्रेस अब कहीं की नहीं रह गई है। इसके बाद भी इस प्रदेश के कुछ बड़े नेता रस्सी जल गई, मगर बल नहीं गया, वाली कहावत को चरितार्थ करने से बाज नहीं आ रहे हैं। सत्ता से बेदखल होने के बाद से राज्य के कई कांग्रेस नेता अब संगठन पर कब्जा जमाने की कवायद करते आर हे हैं। पदलिप्सा ऎसी कि आदिवासी समुदाय से आने वाले प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज पर अनर्गल आरोप लगाने से भी कुछ स्वार्थी कांग्रेसी बाज नहीं आ रहे हैं। हर छत्तीसगढ़िया को यह बात अच्छे से मालूम है कि ऐसा दुष्प्रचार किस आका के इशारे पर किया जा रहा है। जिस दीपकबैज ने सांसद रहते हुए भी कभी किसी अधिकारी या बड़े ठेकेदारों से फूटी कौड़ी नहीं ली, कभी सांसद पद की गरिमा पर आंच नहीं आने दिया, उस दीपक बैज पर स्थानीय निकाय चुनावों में टिकट बेचने के बेतुके आरोप लगाए गए। फिर भी दीपक बैज की सज्जनता देखिए कि उन्होंने आरोप लगाने वाले नेताओं पर उंगली तक नहीं उठाई। वह सिर्फ इसलिए कि वे कांग्रेस परिवार को एकजुट रखे रहना चाहते हैं। कांग्रेस और सारे नेताओं की भलाई इसी एकजुटता में निहित है। सामने आन खड़े हुए संकट का सामना करने के लिए कांग्रेस के सारे नेताओं को एक होना ही होगा। अन्यथा कार्यकर्ताओं का मनोबल गिरा तो छत्तीसगढ़ में कांग्रेस का झंडा उठाने वाले ढूंढे नहीं मिलेंगे।

बलीराम कश्यप की पुण्यतिथि पर चल रहे विविध आयोजन

0
  • दो दिवसीय हरि कथा संकीर्तन में पहुंचे कई नेता 

जगदलपुर पूर्व सांसद ब्रह्मलीन बलीराम कश्यप की पुण्यतिथि पर आज शहर के पावर हाउस चौक के पास स्थित बलीराम कश्यप की प्रतिमा स्थल पर पर माल्यार्पण व पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया।

पूर्व विधायक बैदूराम कश्यप, महापौर संजय पाण्डे, निगम सभापति खेमसिंह देवांगन, पूर्व महापौर सफीरा साहू, समस्त पार्षद, पूर्व पार्षद, पार्टी के कार्यकर्ता इसमें सम्मिलित हुए। बलीराम कश्यप की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इसके बाद उनके छायाचित्र पर सभी ने पुष्पांजलि अर्पित की। लोगों ने पूर्व सांसद बलीराम कश्यप के जीवन परिचय और बस्तर के विकास में उनके योगदान पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में राणा घोष, त्रिवेणी रंधारी, सुधा मिश्रा, राजेश श्रीवास्तव, प्रकाश झा, राकेश तिवारी, अनिल लुक्कड़, अमित रामटेके, रोशन झा, संजय उपाध्याय, दिनेश पाणिग्रही, अमर झा, अतुल सिम्हा, शशि रथ, परेश ताटी, लक्षण झा, पंकज आचार्य, शशि नाथ पाठक, सूरज श्रीवास्तव, कृष्णा निषाद, मनोज, श्वेता बघेल, नेहा ध्रुव, ममता राणा, गीता नाग, किरण सेन, रानी चेरपा, अनिता श्रीवास्तव, लक्ष्मी कश्यप सहित समस्त कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम से पूर्व महापौर संजय पाण्डे निगम आयुक्त प्रवीण कुमार वर्मा व पूरे निगम अमले के साथ कार्यक्रम स्थल पहुंच कर सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। मालूम हो कि 10 मार्च को बलीराम कश्यप की पुण्यतिथि व 11 मार्च को जन्मतिथि के मौके पर हर साल विविध कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। इस वर्ष बलीराम कश्यप की स्मृति में उनके गृहग्राम फरसागुड़ा (भानपुरी) स्थित निवास में 2 दिवसीय श्री हरि कथा संकीर्तन का आयोजन किया गया है। कश्यप परिवार द्वारा आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम का समय दोपहर 12 बजे से शाम 5 बजे तक रखा गया है। विभिन्न इलाकों से पहुंचे रामायण मंडलियों और सत्संग समितियो द्वारा जीवंत प्रस्तुति भी इस मौके पर दी जा रही है। जगदलपुर सहित फरसागुड़ा में आयोजित इस कार्यक्रम में भाजपा के दिग्गज नेता पहुंचे और श्रद्धांजलि अर्पित की। आयोजक मनकी देवी कश्यप, पूर्व सांसद दिनेश कश्यप, वन मंत्री केदार कश्यप, समस्त कश्यप परिवार एवं ग्रामवासी भानपुरी फरसागुड़ा ने सभी से इस कार्यक्रम में उपस्थिति की अपील की है।

ग्राम पंचायतों में अब नहीं चलेगी किसी भी “एसपी” की दखलंदाजी, मंत्रालय से आया सख्त आदेश

0
  • मुहर ठप्पा बनकर काम नहीं करेंगी महिला सरपंच 

अर्जुन झा

जगदलपुर अब वह दिन लद गए जब खलील मियां खूब फाख्ता उड़ाया करते, एसपी के जलवे हुआ करते थे, हर काम में उनका दखल हुआ करता था। अब सारे एस पी साहब रौब गालिब नहीं कर पाएंगे, वे ग्राम पंचायतों के किसी भी काम में दखल नहीं दे पाएंगे। वैसे तो पहले भी यह कृत्य असंवैधानिक था, मगर इस बार कुछ ज्यादा कड़ाई सरकार ने दिखाई है।

छत्तीसगढ़ की ग्राम पंचायतों में निर्वाचित सभी महिला सरपंच अब खुलकर और पूरी तरह स्वतंत्र होकर अपना कामकाज निपटा पाएंगे, किसी भी एस पी की हिम्मत नहीं होगी कि उनके कामकाज में किसी भी तरह का दखल दें। एसपी यानि पुलिस अधीक्षक इसे अन्यथा न लें, दरअसल हम बात कर रहे हैं उन एसपी की यानि सरपंच पतियों की, जो अपनी पत्नियों की जगह ग्राम पंचायतों के सभी कार्यों में दखल देते रहे हैं।छत्तीसगढ़ शासन के पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्रालय

ने एक ऐसा आदेश जारी किया है, जो जलवे दिखाने का सपने संजोए बैठे सारे एस पी की नींद उड़ा देने वाला है। केंद्र सरकार के पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्रालय के निर्देश पर राज्य के पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्रालय ने राज्य की सभी जिला एवं जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को आदेश दिया है कि ग्राम पंचायतों के कामकाज, कार्य संचालन, पर्यवेक्षण, नियंत्रण, नियोजन आदि में सरपंच पतियों, सगे संबंधियों के हस्तक्षेप पर पूरी तरह अंकुश लगाया जाए। इस आदेश के बाद अब पंचायत परिसरों में इन महाशयों की एक नहीं चलने वाली है, बशर्ते कि शासन के इस आदेश का ईमानदारी से पालन हो। एक दौर था जब सरपंच पति ग्राम पंचायतों में जाकर सरपंच की की कुर्सी पर बैठ जाया करते थे, सारे काम भी वही निपटाया करते थे। महिला सरपंच सिर्फ हस्ताक्षर करने या अंगूठा निशानी लगाने का काम किया करती थीं। ग्रामीण सरपंच पतियों को एसपी साहब कहकर संबोधित करते थे। वे आज भी एसपी साहब कहलाएंगे, मगर उनका जलवा पहले जैसा नहीं रहेगा। महिला सरपंचों एवं पंचों की आड़ में उनके पति अपने हिसाब से ग्राम पंचायतों में काम करवाते थे, जमकर भ्रष्टाचार किया करते थे। नए आदेश के तहत ऐसा करने वाले पतियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

कल होगा दल्ली राजहरा में नगर पालिका उपाध्यक्ष का चुनाव

0

दल्लीराजहरा नगर पालिका उपाध्यक्ष चुनाव के पीठासीन अधिकारी अजय किशोर लकड़ा द्वारा नगर पालिका उपाध्यक्ष चुनाव को लेकर समय सारणी जारी की गई निर्वाचन की प्रक्रिया 2 बजे से शुरू होगी मतदान दोपहर 3:00 बजे से 3:45 के बीच होगा एवं परिणामों की घोषणा 346 से 4:00 बजे के बीच में की जाएगी नगर पालिका में पहली बार सत्ता बैठी है भारतीय जनता पार्टी के तोरण लाल साहू अध्यक्ष बने हैं इसके साथ भारतीय जनता पार्टी के पार्षद बहुमत में हैं भाजपा कुल 15 पार्षद भारतीय जनता पार्टी के एवं भाजपा से बागी होकर चुनाव लड़े चार निर्दलीय भी चुनाव जीते हैं वहीं कांग्रेस की कुल 8 पार्षद विजय हुए हैं सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार भारतीय जनता पार्टी के उपाध्यक्ष प्रत्याशी का चुनाव पार्टी के शीर्ष नेताओं द्वारा किया जाएगा एवं वहीं निर्दलीयों का झुकाव भी भाजपा की ओर दिखाई पड़ रहा है ।

 

 

वहीं कांग्रेस द्वारा पार्टी में उपाध्यक्ष चुनाव लड़ने को लेकर कशमकश की स्थिति दिखाई पड़ रही है।कांग्रेस की स्थानीय विधायक श्रीमती अनिला भेड़िया की सक्रिय चुनाव को लेकर कम दिखाई पड़ रही है लगातार दल्ली राजहरा के सभी चुनाव में सक्रिय रहने वाली विधायिका की कम दिखाई देना । सूत्रों से जानकारी मिल रही हैं की कांग्रेस पार्षदों का निर्दलीय पार्षद समर्थन सकते है स्थिति का स्पष्टीकरण कल नामांकन भरने के बाद ही हो सकेगा सभी पार्टी अपनी ओर से इस बार उपाध्यक्ष चुनाव को लेकर सक्रिय हैं पिछली बार कांग्रेस की सत्ता में रहते हुए भाजपा ने अपना उपाध्यक्ष बैठाया था।

MOST POPULAR

HOT NEWS