City Media - Page 323 of 1850 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 323

जंगल में नक्सलियों ने बनाया क़ुतुबमीनार!

0
  •  कोमटपल्ली में नक्सलियों का सबसे विशाल स्मारक
  •  सुरक्षा बलों के जवानों ने स्तंभ को किया ध्वस्त 
    -अर्जुन झा-
    जगदलपुर बस्तर संभाग के घनघोर जंगल में क़ुतुबमीनार सरीखा विशाल स्तंभ मिला है। इस कुतुब मीनार को सुरक्षा बलों के जवानों ने कुछ ही घंटे में जमींदोज कर दिया।
    आप अचरज में पड़ गए होंगे कि क़ुतुब मीनार का दीदार करने दुनिया भर के लोग दिल्ली पहुंचते हैं। फिर भला बस्तर के इस नकली ही सही क़ुतुब मीनार सरीखी धरोहर को ध्वस्त करने की जरूरत क्यों पड़ गई? तो चलिए बताते हैं बस्तर के इस अजूबे क़ुतुब मीनार की कहानी। दरअसल बस्तर में सक्रिय नक्सली अपने मृत साथियों की स्मृति को संजोए रखने के लिए स्मारकों का निर्माण करते हैं। स्मारक की ऊंचाई 5-7 फीट ही होती है, मगर संभाग के बीजापुर जिले में एक ऐसा नक्सली स्मारक मिला है, जिसकी ऊंचाई 10, 20 या 25 फीट नहीं बल्कि पूरे 62 फीट थी। बीजापुर जिले का वाटेवागु इलाका नक्सलियों का कोर इलाका माना जाता है। इस कोर इलाके में भी सुरक्षा बलों की धमक हो गई है। वाटेवागु में बीते 20 दिसंबर को सुरक्षा बलों का कैंप स्थापित किया गया और इसके साथ ही सुरक्षा बलों के जवानों ने वहां के जंगलों की खाक छानना शुरू कर दी। डीआरजी, एसटीएफ, कोबरा 210, 205, बीडीएस एवं सीआरपीएफ की संयुक्त टीम ने 23 दिसंबर को ग्राम कोमटपल्ली के जंगल में नक्सलियों द्वारा स्थापित 62 फीट ऊंचे स्मारक को ढूंढ निकाला और कुछ ही देर में उसे जेसीबी की मदद से ध्वस्त भी कर दिया।मौके पर अभियान दल के साथ सीआरपीएफ के उप महानिरीक्षक ऑप्स बीजापुर सेक्टर देवेंद्र सिंह नेगी, पुलिस अधीक्षक बीजापुर डॉ. जितेंद्र कुमार यादव, कमांडेंट 210वीं कोबरा बटालियन अशोक कुमार, कमांडेंट कोबरा 205वीं बटालियन नरेश पवार, एएसपी मयंक गुर्जर, कमांडेंट 222वीं बटालियन विजेंद्र कुमार, डीएसपी महंत कुमार सिंह, तिलेश्वर एवं अन्य अधिकारी, कर्मचारी मौके पर उपस्थित थे।क्षेत्र में लगातार गश्त सर्चिंग अभियान जारी है।

किसान खुद तौल रहे हैं अपना धान और सिल रहे हैं बोरे

0
  • धान खरीदी के लिए नहीं मिल रहे हैं हमाल 
    -अर्जुन झा-

बकावंड वैसे तो बस्तर जिले में धान खरीदी अमूमन व्यवस्थित ढंग से चल रही है, मगर कई जगहों पर दिक्कतें भी देखने में आ रही हैं। कहीं उठाव न होने से खरीदी केंद्रों में जगह की तंगी हो गई है। वहीं एक खरीदी केंद्र ऐसा भी है, जहां किसानों को अपना धान खुद तौलना और बोरों में भरकर सिलाई भी करनी पड़ रही है।
आदिम जाति सेवा सहकारी समिति बकावंड में हमाल नहीं होने के कारण किसानों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस खरीदी केंद्र में किसान स्वयं अपने धान को तौलकर बोरों में भरते हैं और बोरों की सिलाई भी खुद कर रहे हैं। 3 दिन से लैंपस सोसायटी में काम करने हमाल नहीं पहुंच रहे हैं। किसानों ने बताया कि हमाल नहीं होने के कारण हमें स्वयं धान तौलाई और धान भरे बोरों की सिलाई का कार्य करना पड़ रहा है। किसान लालेंद्र बागड़े, गंगाधर कश्यप, ललित बघेल, चंद्र, धनिया, सुरजो, अनम, योगेश, मदन कश्यप, दया आदि का कहना है कि इस खरीदी केंद्र में किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

क्या कहते हैं कर्मचारी
-0- लैंपस अध्यक्ष इंदिरा बघेल ने कहा कि हमाल दो तीन दिन से काम पर नहीं आ रहे हैं। अगर किसान अपने धान तौल करते हैं तो उन्हें प्रति बोरा 15 रुपए की दर से उन्हें मेहनताना दिया जाएगा।
-0- लैंपस प्रबंधक फूलसिंह ने कहा कि दो दिन से हमाल ढूंढ रहा हूं, हमाल नहीं मिल रहे हैं।
-0- धान खरीदी प्रभारी श्रीकांत पांडे ने कहा कि हमाल की व्यवस्था नहीं हो पा रही है। अब तो मैं इस्तीफा दे दूंगा। हमाल की व्यवस्था करने का काम प्रबंधक और अध्यक्ष का है।

एक्जाम्स के लिए स्टूडेंट्स को मोरल सपोर्ट देने मुहिम

0
  • स्कूलों में होगा परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम आयोजन
  •  अपार आईडी पंजीयन में प्रगति लाने दिए गए निर्देश 
    जगदलपुर भारत सरकार एवं छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार भारतीय संविधान की 75वीं वर्षगांठ पर शैक्षणिक संस्थानों में परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम का आयोजन, यू-डाईस, अपार आईडी, कक्षा 5वीं एवं 8वीं की बोर्ड परीक्षा आयोजन की तैयारी, हाईस्कूल एवं हायर सेकंडरी की प्रि-बोर्ड परीक्षा एवं बोर्ड परीक्षा के परिणामों पर चर्चा, अप्रवेशी बच्चों के सर्वे कार्यक्रम की योजना, वीर बाल दिवस कार्यक्रम की तैयारी एवं इंडिया एजुकेशन कलेक्टिव संस्था की बैठक का आयोजन कलेक्टर हरिस एस. और सीईओ जिला पंचायत प्रतिष्ठा ममगाई के मार्गशदर्शन में जिले के सभी शैक्षणिक संस्थानों में क्रियान्वयन हेतु निर्देश दिए गए।

भारतीय संविधान की 75वीं वर्षगांठ पर शैक्षणिक संस्थानों में निर्धारित तिथि अनुसार कार्यक्रम का आयोजन करने, परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम में अधिक से अधिक पंजीयन करने, यू-डाईस में समय-सीमा में एन्ट्री करने, अपार आईडी पंजीयन में अद्यतन प्रगति लाने सहित शत-प्रतिशत एंट्री करने, कक्षा 5वीं एवं 8वीं की बोर्ड परीक्षा परिणामों में सुधार लाने के उद्देश्य से विशिष्ट कार्यक्रम संचालित करने, कक्षा दसवीं बारहवीं की प्रि-बोर्ड परीक्षा परिणाम में सुधार लाने पर चर्चा कर आवश्यक निर्देश दिए गए। वहीं अप्रवेशी बच्चों के सर्वे कार्यक्रम को तेजी से करने एवं अधिक से अधिक बच्चों को प्रवेश दिलाने हेतु निर्देश दिए गए। साथ ही राष्ट्रव्यापी उत्सव के रूप में 26 दिसंबर को वीर बाल दिवस का आयोजन करने कहा गया, जिसका थीम ”वीरता” पर होगा। इसका अर्थ है बच्चों द्वारा प्रदर्शित साहस, दयालुता और लचीलापन लाना। इंडिया एजुकेशन कलेक्टिव संस्था द्वारा नई शिक्षा नीति 2020 के अनुसार समुदाय के साथ मिलकर बच्चों को दक्षता आधारित सीख प्रक्रिया सीखने पर सहयोग प्रदान करने पर भी चर्चा कर निर्देश दिए गए। उक्त बैठक में जिला शिक्षा अधिकारी श्री बीआर बघेल, जिला मिशन समन्वयक अखिलेश मिश्रा और डाईट बस्तर के प्राचार्य, सभी विकासखंडों के खंड शिक्षा अधिकारी एवं खंड स्रोत समन्वयक उपस्थित थे।

डौंडीलोहारा पहुंचे सांसद भोजराज नाग, कई कार्यक्रमों में हुए शामिल

0
  • मंडल अध्यक्ष कुसुम शर्मा के निवास भी गए सांसद 
    डौंडीलोहारा रविवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत कांकेर लोकसभा क्षेत्र के सांसद भोजराज नाग डौंडीलोहारा पहुंचे। पुराना बस स्टैंड में जिलाध्यक्ष पवन साहू, जिला कोषाध्यक्ष दिलीप शर्मा, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अभिषेक शुक्ला व नव निर्वाचित मंडल अध्यक्ष कुसुम शर्मा के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने उनका पुष्प गुच्छ से स्वागत किया।


सांसद ने सर्वप्रथम नगर के पुराना बस स्टैंड में स्थित प्राचीन मां काली मंदिर में पूजा अर्चना कर माता का आशीर्वाद लिया। जिसके बाद गायत्री परिवार के जारी कार्यक्रमों में हिस्सा लिया।सांसद श्री नाग ने संबलपुर रेस्ट हाउस में कार्यकर्ताओं की बैठक ली। इस दौरान जिलाध्यक्ष पवन साहू, जिला कोषाध्यक्ष दिलीप शर्मा, देवेंद्र जायसवाल,मंडल अध्यक्ष कुसुम शर्मा, विवेक वैष्णव, सुरेश देशमुख, रवि जैन, इकबाल अरोरा, पोषण बनपेला, दिनेश्वर बघेल, हेमलाल देहला, दुष्यंत गिरी, धीरेंद्र टांक, दीपक थवानी, सुभद्रा टांडेकर, लता गुप्ता, दसोदा भूआर्य, नेहा उपाध्याय, पूर्णिमा चक्रधारी, जयलाल मालेकर, डोमेंद्र देशमुख, जीवराखन कौमार्य, दिलीप बाफना, पदम संचेती, मोहन निषाद, आरती संचेती, रीना कोटेन, चंचल टेमरे, सरस्वती बाई, राहुल सांखला,भूषण साहू, दिलीप कोसमा, नीलकमल साहू, सूर्यकांत कौशिक, प्रिंस शर्मा, डेविड साहू, हेमंत कुमार, निरंजन पटौदी, पूनम जैन सहित सैकड़ों पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल हुए।

मिले शोक संतृप्त परिजनों से
हाल ही में जनपद सदस्य शकुन देव प्रसाद साहू के बड़े पुत्र के निधन पर सांसद ने शोक संतप्त परिजनों से उनके घर पहुंचकर मुलाक़ात की। सांसद श्री नाग ने परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की और मृतात्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके पश्चात सांसद भोजराज नाग नव निर्वाचित मंडल अध्यक्ष कुसुम शर्मा के घर भी पहुंचे। उन्होंने एक महिला को डौंडीलोहारा मंडल अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी मिलने पर ख़ुशी जाहिर की। मंडल अध्यक्ष ने उनका स्वागत किया तथा पैर छूकर आशीर्वाद लिया।

मॉर्निंग वॉक पर निकले व्यक्ति की मौत

0

मॉर्निंग वॉक पर निकले व्यक्ति की मौत एक घायल सूत्रों से जानकारी के अनुसार मॉर्निंग वॉक पर निकले दो व्यक्ति को जगदलपुर की तरफ से आरही दुग्ध गाड़ी ने अपने चपेट में ले लिया जिससे एक व्यक्ति की मौत एक गंभीर रूप से घायल हो गया घटना जिले के गुरुर थाना व कंवर चौकी अंतर्गत पेरपार गांव की हैं कोहरे के चलते गाड़ी चालक को मॉर्निंग वॉक पर निकले व्यक्ति नजर नहीं आने से हादसा होना बताया जा रहा है

हादसे में 55 वर्षिय उदय राम पटेल की मौत हो गई तो वही राजकुमार गंभीर रूप से घायल हैं जिन्हें धमतरी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं घटना के बाद पुलिस अपनी जांच कार्रवाई में जुट गई है।

मिनी ट्रक पलटा, छह की मौत, 30 घायल; अस्पताल जाकर घायलों से मिले सांसद महेश कश्यप

0
  • चांदामेटा गांव जाकर मृतकों के परिजनों से भी मिले सांसद, विधायक 

जगदलपुर बस्तर जिले के दरभा क्षेत्र के चांदामेटा से कोलेंग जाने के दौरान वाहन पलटने से 6 लोगों की मृत्यु हो गई और लगभग 30 लोग घायल हो गए हैं। 28 घायलों को मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल डिमरापाल जगदलपुर में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों की टीम लगातार घायलों के उपचार में लगी हैं।

दरभा घाटी क्षेत्र के अति संवेदनशील इलाके में स्थित चांदामेटा गांव के लोग मिनी ट्रक पर सवार होकर कोलेंग बाजार जा रहे थे। इसी दौरान मिनी ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसा इतना जबरदस्त था कि छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं ढाई दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गया। घायलों को तुरंत दरभा व नजदीकी अस्पतालों में पहुंचाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद 26 घायलों को डिमरापाल मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। हादसे की सूचना मिलते ही बस्तर सांसद महेश कश्यप ने डिमरापाल मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचकर ने घायल ग्रामीणों से मुलाकात की, उनका हालचाल जाना और डॉक्टरों को इलाज पर पूरा ध्यान देने के निर्देश दिए।

अस्पताल में भर्ती घायलों के बेहतर उपचार हेतु सांसद महेश कश्यप व चित्रकोट के विधायक ने विनायक गोयल ने अस्पताल प्रबंधन और मौजूद चिकित्सकों को निर्देश दिए।

मृतकों के परिजनों से भेंट

बस्तर सांसद महेश कश्यप व चित्रकोट विधायक विनायक गोयल चांदामेटा क्षेत्र पहुंचकर मृतकों के परिजनों से मिले और मृत आत्माओं को उन्होंने श्रद्धांजलि अर्पित की। शनिवार को चांदामेटा से कोलेंग बाजार आ रहे मेटाडोर वाहन हादसे में मृत व्यक्तियों को श्रद्धांजलि देने आज अति संवेदनशील क्षेत्र तुलसी डोंगरी के समीप चांदामेटा गांव पहुंचकर मृत लोगो को बस्तर सांसद महेश कश्यप व चित्रकोट विधायक विनायक गोयल ने श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस दौरान दोनों नेताओं ने इस घटना को लेकर दुःख व्यक्त करते हुए मृत लोगों के परिवारजनों को सरकार से उचित मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया है।

राजहरा महिला समाज दल्ली राजहरा के द्वारा ग्रामीण जनों को किया गया 140 कंबलों का वितरण

0

राजहरा महिला समाज के द्वारा बुधवार 18 दिसंबर 2024 को समाज सेवा कार्य के तहत पास के ग्राम जमरूवा एवं साल्हे के ग्रामीण जनों को ठंड से बचने के लिए 140 कंबल का वितरण किया गया l

कंबल वितरण के अवसर पर राजहरा महिला समाज अध्यक्षा श्रीमती रेखा सिंग गहरवाल ने कहा है कि राजहरा महिला समाज के द्वारा समाज सेवा के क्षेत्र में हमेशा भिन्न कार्य किया जाता है l हम लोग ग्रामीण अंचलों में जाकर लोगों की जरूरत के हिसाब से आवश्यक सामग्री का वितरण करते हैं l हमारे संस्था की ओर से ग्रामीण अंचल में जाकर नेत्र शिविर लगाकर आंख जांच तथा चश्मा वितरण , स्वास्थ्य जांच संबंधित शिविर लगाकर स्वास्थ्य संबंधित जांच एवं दवाई का वितरण लोगों को जागरूक करने का काम भी करते आ रहे हैं l महिला समाज की ओर से हम लोगों ने कई ग्राम पंचायत को विभिन्न आवश्यक सामग्री का वितरण किए हैं l इस अवसर पर राजहरा महिला समाज से अध्यक्षा श्रीमती रेखा गहरवार , उषा रामटेक , आशालता मजगहे , आरती कापरे , प्रभा सिंह , प्रतिमा सिंह , मिनौती बास्के एवं कार्मिक विभाग के अधिकारी शशांक राव , पर्यावरण अधिकारी ए. के .सार्वे और महिला समाज के केयर टेकर सोनउ राम साहू उपस्थित थे l

कुम्हारपारा में मेगा हेल्थ चेकअप कैंप

0
  • शिविर में 132 लोगों का किया गया उपचार

जगदलपुर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.संजय बसाक के निर्देशानुसार जगदलपुर के कुम्हारपारा में 20 दिसंबर को विशाल स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर में मेडिकल कॉलेज से आए वरिष्ठ विशेषज्ञ चिकित्सक डॉ. केएम गुप्ता एमडी मेडिसिन के साथ– साथ राष्ट्रीय शहरी स्वास्थ्य मिशन जगदलपुर में पदस्थ डॉ. विराट तिवारी, डॉ. नुपुर अवस्थी, डॉ.अंकिता पांडे, डॉ. प्रिया पांडे, डॉ. तृषा अवस्थी द्वारा 132 मरीजों की जांच कर लक्षणों के आधार पर उपचार दिया गया। शिविर में नेत्र सहायक अधिकारी जयंत देशमुख द्वारा आंखों की जांच कर 12 लोगों को चश्मा वितरण किया गया और मोतियाबिंद के तीन मरीजों को ऑपरेशन के लिए चिन्हांकित किया गया। लैब जांच में दिनेश सलाम द्वारा 28 लोगों के खून की जांच की गई ।

बीपी जांच में यशोधरा बघेल, कमलबती बघेल, देवकी जायसवाल और मोहन कश्यप ने पंजीयन का काम किया।

इस शिविर मे एलोपैथिक के साथ– साथ होम्योपैथी चिकित्सा का लाभ भी लोगों को मिला। चिकित्सक डॉ. विजय मिश्रा ने होम्योपैथी पद्धति से 68 मरीजों का उपचार किया। इसके अलावा नरेश मरकाम एवं प्रशांत श्रीवास्तव शिविर में उपस्थित थे। यह जानकारी जिला मीडिया प्रभारी मो. शकील खान ने दी।

भाजपा के 12 नये मण्डल अध्यक्षों की हुई घोषणा

0
  • भाजपा के 12 नये मण्डल अध्यक्षों की हुई घोषणा*प्रकाश झा बने पश्चिमी जगदलपुर मण्डल अध्यक्ष
  • पूर्वी जगदलपुर मण्डल अध्यक्ष की घोषणा होना शेष

जगदलपुर भारतीय जनता पार्टी जिला बस्तर के 13 मण्डलों में 12 मण्डल के नये अध्यक्षों के नाम की घोषणा आज शुक्रवार को की गयी। एकमात्र पूर्वी जगदलपुर मण्डल के अध्यक्ष की घोषणा होना शेष है। जगदलपुर नगर मण्डल को विभाजित कर दो नये मण्डल का गठन भाजपा ने किया है। जिसमें पश्चिमी जगदलपुर मण्डल के नवीन अध्यक्ष का दायित्व प्रकाश झा को सौंपा गया है।

 

भाजपा संगठन चुनाव में जिले के सभी मण्डल में नये अध्यक्ष के निर्वाचन के लिये कार्यकर्ताओं से रायशुमारी व चर्चा की गयी। जिसके उपरांत प्रदेश संगठन को नाम भेजे गये। भाजपा प्रदेश किरण देव की अनुमति एवं जिला निर्वाचन अधिकारी विक्रम उसेण्डी की अनुशंसा व भाजपा जिला अध्यक्ष रुप सिंह मण्डावी के निर्देश पर मण्डल चुनाव अधिकारियों ने मण्डलों में जाकर कार्यकर्ताओं के मध्य नये मण्डल अध्यक्षों के नाम की घोषणा की। जिसमें भानपुरी मण्डल में प्रवीण सांखला, नगरनार मण्डल में महेन्द्र सेठिया, बस्तर में सुखदेव मण्डावी,लोहण्डीगुड़ा में मंगतू कश्यप, तोकापाल में सोमारू कश्यप, नानगूर में हरिराम मण्डावी, दरभा में देवी प्रसाद बेंजाम,बास्तानार में सुनील कुरामी ऊर्फ पाण्डू,करपावण्ड में तरूण पाण्डेय, बकावण्ड में पीताम्बर कश्यप और सरगीपाल मण्डल में पुरूषोत्तम जोशी नये अध्यक्ष निर्वाचित हुये हैं। भाजपा जिला अध्यक्ष रूपसिंह मण्डावी ने सभी नव निर्वाचित मण्डल अध्यक्षों को बधाई शुभकामनायें देते हुये संगठन को और सशक्त बनाने कर्मठता से दायित्व का निर्वहन करने कहा।

 

मण्डलों में बतौर चुनाव अधिकारी बैदूराम कश्यप, विद्याशरण तिवारी,योगेन्द्र पाण्डेय, श्रीनिवास मिश्रा, श्रीधर ओछा, आनंद मोहन मिश्रा, मनीराम कश्यप, रामाश्रय सिंह, वेदप्रकाश पाण्डेय, नरसिंह राव, तरूण चोपड़ा, बलदेव मण्डावी पहुंचे थे।

सुरक्षा बलों के कैंप को उड़ाने की नक्सली साजिश नाकाम

0
  •  मुदवेंडी में 5-5 किलो के 5 सीरियल बम बरामद
  • सीआरपीएफ ने फेर दिया नक्सली मंसूबे पर पानी

जगदलपुर बस्तर संभाग के बीजापुर जिले के घोर नक्सल प्रभावित क्षेत्र मुदवेंडी में स्थापित सुरक्षा बलों के कैंप को उड़ाने और जवानों को भारी नुकसान पहुंचाने के नक्सलियों के मंसूबे को सीआरपीएफ के जवानों ने नाकाम कर दिया। कैंप से महज कुछ दूरी पर नक्सलियों ने 5-5 किलो के 5 सीरियल बम बिछा रखे थे। सर्चिंग के दौरान सीआरपीएफ की 199वीं वाहिनी के जवानों ने नक्सलियों के लगाए बमों को ढूंढ निकाला।

सूत्रों ने बताया कि यह सीरियल बम नक्सलियों द्वारा जवानों के वाहनों को निशाना बनाने के लिए लगाए गए थे। इस सीरियल बम पर जवानों की नजर पड़ी तुरंत बम निरोधक दस्ते ने बमों को निष्क्रिय कर दिया। ग्राम मुदवेंडी में सीआरपीएफ की 199वीं बटालियन का कैंप स्थापित हुए एक साल होने जा रहा है। यह इलाका घोर नक्सल प्रभावित क्षेत्र के रूप में जाना जाता है। जवानों की सक्रियता से बड़ी घटना टल गई तथा नक्सलियों के नापाक इरादे असफल हो गए। गंगालूर थाना क्षेत्र का यह मामला है। पुलिस द्वारा इस मामले पर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।

MOST POPULAR

HOT NEWS