City Media - Page 314 of 1851 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 314

ईडी ने जो दस्तावेज मांगे, मैंने दे दिए: कवासी लखमा

0
  • पूर्व आबकारी मंत्री और उनके बेटे से ईडी ने 9 घंटे तक पूछताछ

जगदलपुर शराब घोटाला मामले में शुक्रवार को रायपुर के ईडी दफ्तर में पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा और उनके बेटे हरीश लखमा को पूछताछ के लिए बुलाया गया था। यह पूछताछ करीब 9 घंटे तक चली।

पूछताछ के बाद कवासी और हरीश लखमा ईडी दफ्तर के बाहर आए। इस दौरान कवासी लखमा ने बताया कि अधिकारियों के सभी सवालों का उन्होंने जवाब दिया। पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा ने कहा- ईडी के द्वारा मांगे गए दस्तावेज़ मैंने उन्हें सौंप दिए हैं। हालांकि, मेरे पूछे गए सवालों का जवाब ईडी के द्वारा नहीं दिया गया। मुझसे जो कागज मांगे गए थे, वे मैंने जमा किए हैं। कुछ बातें सभी ने पूछी, जिसका मैने जवाब दिया। उन्होंने बताया कि कुछ कागज बाकी हैं, जिन्हें पेश करने के लिए मैंने और कुछ दिन का समय मांगा है। मेरी बेटी और पत्नी ने संपत्ति का ब्योरा दिया है, अभी बड़े बेटे और बहू का देना है। उन्होंने यह भी कहा, “मेरे साथ कोई बदतमीजी नहीं हुई है। चाय-नाश्ते के लिए पूछा गया था, लेकिन कोई परेशानी नहीं हुई। अंदर की बातों को सार्वजनिक करना ठीक नहीं है। मैं कांग्रेस पार्टी का सदस्य हूं और कानून को मानने वाला व्यक्ति हूं। बीजेपी ने जानबूझकर मुझे परेशान करने के लिए आरोप लगाए हैं। यह आरोप सरकार और बीजेपी के इशारे पर मुझ पर लगाए गए हैं। मैं इस लड़ाई को अंतिम सांस तक लडूंगा। जब तक जिंदा रहूंगा, आदिवासियों के लिए लड़ता रहूंगा। कवासी लखमा ने आगे कहा कि मैं घोटाले को कबूल नहीं कर रहा हूं, लेकिन जांच चल रही है। अगर दो नंबर की शराब भेजी गई है, तो अधिकारी के की जांच क्यों नहीं की गई, तीन शराब बनाने वाली कंपनियां हैं, उनके खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं हो रही? शराब कंपनियों पर जांच करो। उन्होंने कहा – ऐसा कोई ऑफर मुझे नहीं मिला है। वे जानते हैं कि मैं कांग्रेस पार्टी में हूं, इसलिए मुझे कोई ऑफर नहीं दिया गया।

रोज़गार सहायक की मनमानी की भेंट चढ़ा धनपूंजी स्कूल का मैदान

0
  • बच्चे नहीं कर पा रहे हैं मैदान का उपयोग

जगदलपुर शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय धनपूंजी के मैदान में जनपद पंचायत के रोज़गार सहायक संतोष द्वारा बिना किसी जानकारी अथवा अनुमति के गड्ढे खोद दिए गए हैं।

शाला प्रांगण के मैदान में गड्ढे खोदे जाने से बच्चों के खेलने के लिए मैदान का उपयोग नही कर पा रहे हैं। उच्चतर माध्यमिक विद्यालय धनपूंजी प्रांगण में वर्तमान में बाउंड्रीवॉल निर्माण प्रस्तावित है। भविष्य में शाला के लिए विकास कार्य भी कराए जा सकते हैं। किंतु रोजगार सहायक की मनमानी के चलते बच्चों के खेलने का मैदान वर्तमान में गड्ढे में तब्दील हो गया है। रोजगार सहायक द्वारा स्कूल के मैदान में गड्ढा खोदाई से ऐसा प्रतीत होता है कि पंचायत विभाग के किसी योजना को अमली जामा पहना कर धन राशि की बंदरबांट करने की योजना नजर आ रही है।स्कूल के मैदान में खड्डा खोज जाने से स्कूली छात्र-छात्राओं में भारी रोष व्याप्त है। शीघ्र ही गढ्ढों कि पटाई न किए जाने की स्थिति में बच्चों द्वारा उग्र आंदोलन किया जा सकता है। जहां एक और शासन बच्चों के पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद में आगे बढ़ाने के लिए प्रयास कर रहा है वहीं दूसरी ओर रोजगार सहायक द्वारा इस प्रकार का अनधिकृत कृत्य निश्चित ही जांच का विषय है।

मुकेश चंद्राकर को मंत्री और सांसद ने दी श्रद्धांजलि

0

जगदलपुर बीजापुर के युवा पत्रकार स्व. मुकेश चंद्राकर के निवास पहुंचकर वन मंत्री केदार कश्यप व बस्तर सांसद महेश कश्यप ने मुकेश चंद्राकर को श्रद्धांजलि अर्पित की। मंत्री केदार कश्यप और सांसद महेश कश्यप ने मुकेश चंद्राकर की हत्या पर दुख जताते हुए कहा कि आरोपी बख्शे नहीं जाएंगे।

कांग्रेस ने निकाली छत्तीसगढ़ न्याय पदयात्रा

0
  • सुपर स्पेशलिटी अस्पताल, प्लांट निजीकरण को लेकर न्याय यात्रा

जगदलपुर छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष दीपक बैज के नेतृत्व में बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा खूंटपदर से जगदलपुर तक आयोजित छत्तीसगढ़ न्याय यात्रा बड़े विशाल रूप में निकली है। न्याय यात्रा के मुख्य यात्री पीसीसी चीफ दीपक बैज का जगह जगह स्वागत किया जा रहा है।

प्रदेश की भाजपा सरकार द्वारा षड्यंत्रपूर्वक निरस्त की गई सुपर स्पेशलिटी अस्पताल की स्थापना की मांग, एनएमडीसी नगरनार स्टील प्लांट विनिवेशीकरण के विरोध, स्थानीय बेरोजगारों को एनएमडीसी में नौकरी देने, प्लांट से प्रभावित गांवों को सीएसआर राशि देने व एनएमडीसी का मुख्यालय जगदलपुर में लाने की मांग को लेकर कांग्रेस की नगरनार खूंटपदर से जगदलपुर तक विशाल छत्तीसगढ़ न्याय पदयात्रा निकाली गई है। रास्ते में जगह जगह दीपक बैज और अन्य कांग्रेस नेताओं का स्वागत किया गया। मंडिन चौक पर वार्ड पार्षद के नेतृत्व में स्वागत किया गया। इस दौरान पूर्व विधायक रेखचंद जैन, शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य भी उपस्थित थे।

नवविवाहित महिला ने की आत्महत्या

0

दल्लीराजहरा नवविवाहित महिला ने की आत्महत्या सूत्रों से जानकारी के अनुसार वार्ड नंबर 23 की रहने वाली महिला माया हरपाल जिसकी उम्र लगभग 22 वर्ष बतायी जा रही हैं कल रात में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली पति पत्नी का आपस में किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। जिसके बाद उसने घर के छत में लगे पाइप में चुन्नी से लटक कर झूल गई परिवार द्वारा उतारकर हॉस्पिटल ले जाया गया जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया मृतक महिला वार्ड नंबर 23 में रहती थी लगभग 1 साल पहले सूरज हरपाल के साथ उसका विवाह हुआ था लड़की का मायका सुपेला है मृतका के परिजनों का कहना है कि ये आत्महत्या नही है हमारी बेटी की हत्या की गयी हैं मौके पर तहसीलदार व पुलिस की टीम पहुंच कर पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के भेज दिया गया है। राजहरा पुलिस द्वारा हर पहलू की गंभीरता से जांच कर रही है। एवं मृतका के परिजनों को भी आशुतोष किया गया है कि जांच पूरी ईमानदारी से की जाएगी ।

पति अपने ही पत्नी को उतारा मौत का घाट, कुल्हाड़ी से ली जान

0

दिनांक 03.01.2025 को प्रातः 05.30 बजे ग्राम सांगली थाना गुरूर निवासी केवलचंद साहू उम्र 38 वर्ष एवं उसकी पत्नि ईश्वरी बाई साहू उम्र 35 वर्ष के बीच घरेलू विवाद को लेकर वाद विवाद होने पर आरोपी पति केवलचंद साहू द्वारा अपनी पत्नि को घर में रखे कुल्हाड़ी से सिर जांग व पैरो में चोट पहुंचाकर गंभीर रूप से घायल कर दिया था जिसे धमतरी अस्पताल मे ईलाज हेतु भर्ती कराया गया था जो ईलाज के दौरान मौत हो गयी। मृतिका ईश्वरी बाई साहू का पोस्ट मार्टम धमतरी अस्पताल में होने के उपरांत मामले की डायरी पुलिस चौकी कंवर आने पर अग्रिम कार्यवाही करते हुए थाना गुरूर में मर्ग क्रमांक 01/2025 धारा 194 बीएनएसएस एवं अप.क. 07/2025 धारा 103 बीएनएस कायम कर विवेचना मे लिया गया था। जिसकी सूचना वरिष्ठ अधिकारीयो को दिये जाने पर पुलिस अधीक्षक एस.आर. भगत, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मोनिका ठाकुर के निर्देश पर तथा पुलिस अनुविभागीय अधिकारी बोनीफॉस एक्का के मार्गदर्शन में आज दिनांक 04. 01.2025 को आरोपी केवलचंद साहू पिता जयराम साहू उम्र 38 वर्ष निवासी सांगली को हिरासत में लेकर पुछताछ करने पर उसके द्वारा अपराध कबूल करते हुए घटना में प्रयुक्त अलाजरब कुल्हाड़ी को जप्त कर अपराध सिद्ध पाये जाने पर आरोपी को गिरफ्तार कर न्ययिक अभिरक्षा पर भेजा जा रहा है।

भाजपा पहले अपने दामन के दाग देखे: दीपक बैज

0

जगदलपुर बीजापुर के पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या के आरोपों से घिरे सुरेश चंद्राकर के साथ अपना नाम घसीटे जाने पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने भाजपा को आड़ेहाथ लिया है। श्री बैज ने कहा है कि एक जिम्मेदार पत्रकार की हत्या पर यह भाजपा की ओछी मानसिकता का परिचायक है। उन्होंने कहा है कि भाजपा पहले अपने दामन के दाग देखे।

किसी पवन सिंह ठाकुर, सुधीर तंबोली आदि ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर पोस्ट की है, जिसमें सुरेश चंद्राकर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज को गुलदस्ता भेंट कर रहे हैं और दोनों प्रसन्न मुद्रा में नजर आ रहे हैं। पोस्ट में कहा गया है कि कंट्रेक्टर सुरेश चंद्राकर कांग्रेस एससी मोर्चा के प्रदेश सचिव और पूर्व सांसद व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के कट्टर समर्थक हैं। इस पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि भाजपा की तासीर ही ऎसी है। वह एक कर्मठ पत्रकार की हत्या के मामले पर भी राजनीति करने से बाज नहीं आती। पूरे राज्य में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं रह गई है। प्रायः रोज हत्या, बलात्कार, लूट जैसी जघन्य वारदातें हो रही हैं। बस्तर से लेकर सरगुजा तक, मानपुर मोहला से लेकर कवर्धा तक और रायगढ़ से लेकर राजनांदगांव तक अपराधों एवं अपराधियों की बहार है। सरकार अपराध रोकने में पूरी तरह नाकाम है। भाजपा नेताओं के संरक्षण में अपराधी बेखौफ होकर वारदात कर रहे हैं। श्री बैज ने कहा कि भाजपाई अपनी सरकार की नाकामी छुपाने अनर्गल प्रलाप कर रहे हैं। सुरेश चंद्राकर पर आरोप सिद्ध नहीं हुआ है, न ही अभी उनका नाम आया है। दीपक बैज ने कहा कि कांग्रेस वो पार्टी है, जो अपराधियों को भाजपा की तरह अपराधियों को बचाती नहीं, जैसा कि महिला पहलवानों के मामले में भाजपा ने किया था। अगर सुरेश चंद्राकर आरोपी हैं और उन पर आरोप सिद्ध हो जाती है, तो कांग्रेस अपने पार्टी संविधान के मुताबिक जरूर कार्रवाई करेगी।

विशाल निःशुल्क दंत चिकित्सा शिविर07/01/25 दिन मंगलवार को

0

दल्लीराजहरा विगत वर्षों से दल्ली राजहरा कि जनता के मांगों को देखते हुए निशुल्क दंत चिकित्सा शिविर का आयोजन दिनांक 07/01/2025 दिन मंगलवार को स्व.  कमल चंद जी जैन के स्मृति में एवं   सुधर्म नवयुवक मण्डल दल्ली राजहरा के तत्वाधान मे जैन भवन मे किया जा रहा है जिसमें अहमदाबाद निवासी प्रख्यात आयुर्वेदिक दंत वैद्य श्रीमति सरोजबेन जोशी एवं दंत वैद्य हर्षद भाई जोशी द्वारा सड़े गले दांत बिना इंजेक्शन बिना दर्द के जालंधर बंध योग प्रक्रिया से आसानी से निकाले जाएंगे ।विशेष:- शुगर पेशेंट, ब्लड प्रेशर और हार्ट पेशेन्ट के टेस्ट कर दांत तुरंत निकाले जाएंगे । नगर वाशियों से निवेदन है की अग्रिम पंजीयन् कराकर शिविर का लाभ अवश्य लेवें..

बीजापुर के पत्रकार मुकेश चंद्राकर रहस्यमय ढंग से लापता; ठेकेदार- नक्सली गठजोड़ पर शक

0
  •  पत्रकार के भाई को है ठेकेदारों का हाथ होने का शक 
  • बस्तर के वरिष्ठ पत्रकारों ने आईजी से की अपील 

अर्जुन झा-

जगदलपुर बीजापुरके कार्यरत एक राष्ट्रीय न्यूज चैनल के पत्रकार मुकेश चंद्राकर 1 जनवरी से लापता है। नक्सल इलाके में एक पत्रकार के इस तरह लापता होना सरकार और पत्रकार जगत के लिए चिंता का विषय है।

मुकेश चंद्राकर के बड़े भाई युकेश चंद्राकर ने भाई की गुमशुदगी के लिए कुछ ठेकेदारों पर शक जाहिर किया है। युकेश चंद्राकर का कहना है कि कुछ दिनों पहले मुकेश चंद्राकर ने गंगालूर से मीरतूर तक 120 करोड़ रुपए की लागत से बनाई जा रही 45 किलोमीटर लंबी सड़क के निर्माण में घोटाले की खबर अपने चैनल पर चलाई थी। युकेश चंद्राकर ने थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। बीजापुर जैसे नक्सल प्रभावित इलाके में भी विकास के कार्य राज्य सरकार कृत संकल्पित होकर करा रही है। इलाके में अरबों रुपए के विकास कार्य कराए जा रहे हैं, लेकिन काम के नाम पर अधिकारी ओर ठेकेदार जब मिलीभगत करके लीपापोती करते हैं, तब पत्रकार उसे उजागर करते हैं। इससे परेशान होकर कुछ ठेकेदारों ने पत्रकार को सबक सिखाने के इरादे से शायद उसका किडनैप किया है। चर्चा यह भी है कि इसमें नक्सलियों का हाथ हो सकता है और संभवतः ठेकेदारों ने भी नक्सलियों का सहारा लिया होगा। बड़े ठेकेदारों की नक्सलियों से सांठगांठ जग जाहिर है।

जिस इलाके में सैन्य बल की सड़क निर्माण करने वाली संस्था सीमा सड़क संगठन बीआरओ यानि बॉर्डर रोड आर्गेनाइजेशन के भी हाथ खड़े करने की नौबत आ जाती है, उस इलाके में निजी ठेकेदार आसानी से सड़कें कैसे बनवा लेते हैं, इसी बात से नक्सलियों और ठेजेदारों में गठजोड़ की पुष्टि हो जाती है। बहरहाल एक पत्रकार का इस तरह रहस्यमयी तरीके से गायब हो जाना सरकार के लिए बड़ी चुनौती और चिंता का विषय है। इस घटनाक्रम से बस्तर के पत्रकार हतप्रभ और चिंतित हैं। बस्तर संभाग के वरिष्ठ पत्रकार अर्जुन झा, महेंद्र महापात्र, नवीन गुप्ता, स्वरूप राज, एफआर साहू, रवि पटनायक, योगेश पाणिग्रही समेत अन्य पत्रकारों ने बस्तर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक सुंदर राज पी से पत्रकार मुकेश चंद्राकर की जल्द से जल्द सकुशल रिहाई सुनिश्चित कराने की अपील की है।

संपर्क में रहने वालों से पूछताछ

इस बीच पुलिस ने एक बयान जारी कर जानकारी दी है कि बीजापुर के पुलिस अधीक्षक द्वारा पत्रकार मुकेश चंद्राकर की तलाश के लिए टीम गठित कर दी है, जो अपने मिशन में लग भी गई है। 1 जनवरी की रात के पूर्व में मुकेश चंद्राकर के संपर्क में रहने वाले व्यक्तियों से पुलिस टीम द्वारा पूछताछ की जा रही है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक युगलैंडन यार्क के नेतृत्व में थाना प्रभारी कोतवाली दुर्गेश शर्मा समेत अन्य अधिकारियों की टीम गठित की गई है। पुलिस का कहना है कि मुकेश चंद्राकर की पतासाजी के लिए बीजापुर पुलिस द्वारा हर संभव प्रयास किया जा रहा है।

सेप्टिक टैंक में मिली लाश

इधर देर शाम खबर आई कि दो दिन से लापता पत्रकार मुकेश चंद्राकर की लाश चंद्राकर ब्रदर्स के घर के पीछे सेप्टिक टैंक में मिली है। शव क्षतिग्रस्त हालत में पाई गई है। ठेकेदारों पर मुकेश के अपहरण और हत्या का आरोप मुकेश चंद्राकर के भाई यूकेश चंद्राकर ने लगाया है, लेकिन पुलिस अभी केवल पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहने की बात कह रही है। देर रात तक मामले में पुलिस कुछ खुलासा कर सकती है। चंद्राकर ब्रदर्स फर्म भी ठेकेदारी के काम से जुड़ी हुई है। सूत्र बताते हैं कि लाश को ठिकाने लगाने में मदद करने वाले एक राजमिस्त्री को पुलिस ने पकड़ा है, जिससे सघन पूछताछ चल रही है। इसी मिस्त्री से सेप्टिक टैंक जैसा गड्ढा बनवाकर उसमें पत्रकार के लाश को डाल दिया गया और ऊपर सीमेंट कांक्रिट से गड्ढे को कवर कर दिया गया था। पकड़ा गया राजमिस्त्री ही इस हत्याकांड का असली राजदार है और वही असली आरोपियों तक पुलिस को पहुंचा सकता है। कहा जा रहा है कि मुकेश चंद्राकर की आखिरी कॉल डिटेल्स के आधार पर पुलिस इस राजमिस्त्री तक पहुंच पाई है।

नया पर्यटन स्थल तिरिया बना आकर्षण का केंद्र, सैर-सपाटे के साथ पिकनिक का नया डेस्टिनेशन है यह

0
  •  वन विभाग पर्यटन समिति के जरिए कर रहा पर्यटक सुविधाओं का विकास 

जगदलपुर नव वर्ष के आगमन के साथ ही बस्तर जिले का नया पर्यटन स्थल तिरिया पर्यटकों के लिए आकर्षण का मुख्य केंद्र बन गया है। हरे-भरे जंगल, शांत वातावरण और प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर यह स्थान लोगों को शहरी जीवन की भाग-दौड़ से दूर शांति और सुकून का अनुभव करा रहा है। तिरिया अपनी प्राकृतिक झरनों, घने जंगलों और पहाड़ियों के लिए प्रसिद्ध है। यह सैर सपाटे और पिकनिक के लिए एक नया डेस्टिनेशन के रूप में विकसित हो रहा है।

नव वर्ष की छुट्टियों में यहां बड़ी संख्या में पर्यटक अपने परिवार और दोस्तों के साथ प्रकृति का आनंद लेने पहुंच रहे हैं। इसे देखते हुए प्रशासन द्वारा स्थानीय पर्यटन समिति के माध्यम से इस पर्यटन स्थल की विशेष रूप से साफ-सफाई और सुरक्षा व्यवस्था के लिए आवश्यक पहल की गई है, जिससे पर्यटकों को सहूलियत हो सके। संभागीय मुख्यालय जगदलपुर से करीब 40 किलोमीटर वनांचल में स्थित तिरिया तक दुपहिया या टैक्सी के माध्यम से आसानी से पहुंचा जा सकता है। स्थानीय पर्यटन समिति के सदस्य लोकूराम बताते हैं कि शासन द्वारा ग्रामसभा को सामुदायिक वन संसाधन पत्र प्रदान किया गया है। जिससे उनकी समिति के युवा यहां पर्यटकों को बम्बू राफ्टिंग और नौका विहार करवा रहे हैं। साथ ही पर्यटकों को स्थानीय व्यंजन परोस कर उन्हें पारम्परिक बस्तरिया स्वाद से वाकिफ करवा रहे हैं। इसके जरिए समिति के युवाओं को स्थानीय स्तर पर रोजगार उपलब्ध हो रहा है और अच्छी आमदनी भी हो रही है। उन्होंने बताया कि तिरिया पर्यटन स्थल का प्राकृतिक सौंदर्य सालभर पर्यटकों को आकर्षित करता है, लेकिन सर्दियों के मौसम में इसकी खूबसूरती और भी निखर जाती है। झरनों से झर झर झरता पानी और हरियाली का दृश्य एक अद्भुत अनुभव कराता है। वन विभाग ने पर्यटन समिति के युवाओं के जरिए इस बार तिरिया में कई नई सुविधाएं भी जोड़ी हैं, जिनमें बेहतर पार्किंग सुविधा, बम्बू राफ्टिंग, नौका विहार और गाइड सेवाएं शामिल हैं। इसके अलावा, स्थानीय व्यंजन और स्थानीय संस्कृति से रूबरू करा रहे हैं। पर्यटन समिति आगामी दिनों में ट्रैकिंग और कैम्पिंग की सुविधाएं मुहैया कराने की तैयारी कर रही है।

सराहा पर्यटकों ने

पर्यटकों ने इस स्थल की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह जगह न केवल प्रकृति प्रेमियों के लिए खास है, बल्कि पिकनिक मनाने वाले लोगों का भी पंसदीदा स्थल बन चुका है। ट्रैकिंग और कैम्पिंग जैसी गतिविधियों शुरू होने से अधिकाधिक युवा वर्ग तिरिया में ज्यादा आकर्षित होंगे।

स्वच्छता पर विशेष ध्यान

पर्यटन समिति के युवा पर्यावरण संरक्षण और सतत विकास को ध्यान में रखते हुए तिरिया को विकसित करने की योजना बनाई है। इस पहल से स्थानीय रोजगार को भी बढ़ावा मिलेगा। पर्यटन समिति द्वारा यहां पर स्वच्छता एवं साफ-सफाई रखने के लिए पर्यटकों से अपील करते हुए प्रकृति के इस अनुपम धरोहर के संरक्षण में सहभागी बनने का आग्रह किया गया है। वास्तव में नव वर्ष पर तिरिया की बढ़ती लोकप्रियता यह साबित करती है कि बस्तर के पर्यटन स्थलों में अपार संभावनाएं हैं, जो आने वाले समय में राज्य के पर्यटन उद्योग को एक नई दिशा दे सकती हैं।

MOST POPULAR

HOT NEWS