भानपुरी ..। बस्तर ब्लॉक के करंनदोला भानपुरी में नेहरू युवा केंद्र संगठन जगदलपुर के तत्वधान में एक दिवसीय खेल कूद प्रतियोगिता आयोजित किया गया जिसमे आसपास के ग्राम के युवा खिलाड़ियों के बीच खेल करवाया गया जिसमे मुख्य खेल वॉलीबॉल में मुरकुची,करंनदोला, भानपुरी,बड़ेअलनार के बीच प्रथम पुरस्कार बड़ेअलनार को मिला एवम कब्बड़ी में करंनदोला, भानपुरी, मुंडागुड़ा, मावलीगुड़ा,के बीच खेला गया जिसमे प्रथम पुरस्कार करंनदोला प्रथम पुरस्कार मिला इस खेल प्रतियोगिता में आसपास ग्रामीण खेल का आनंद उठाएं ।
भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश संगठन द्वारा समस्त जिलों में प्रभारी एवं सह प्रभारियों की नियुक्ति की गई है इसी परिपेक्ष में लगातार बालोद जिला से लेकर पूरे प्रदेश में युवा मोर्चा में काम कर रहे अमित चोपड़ा को संगठन में सक्रियता की वजह से बस्तर जैसे महत्वपूर्ण जिले का सह प्रभारी के रूप में पार्टी ने दायित्व दिया है |
अमित चोपड़ा लगातार युवा मोर्चा के विभिन्न दायित्व में रहे हैं युवा मोर्चा शहर कार्यकारिणी सदस्य से लेकर युवा मोर्चा शहर के अध्यक्ष युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष के रूप में अमित चोपड़ा ने कार्य किया है |
भाजपा नेताओं ने कहा कि निश्चित रूप से अमित की नियुक्ति से युवा मोर्चा को लाभ होगा और उनके कार्य करने के जज्बे और सक्रियता का लाभ उन्हें मिला है |
अमित चोपड़ा ने इस नियुक्ति पर प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त किया है और कहा कि जो दायित्व पार्टी ने मुझे दिया है मैं पूरी इमानदारी से पार्टी के काम को कर जवाबदारी में खरा उतरने की कोशिश करूंगा |
घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें
अमित चोपड़ा की नियुक्ति पर भारतीय जनता पार्टी के भाजपा वरिष्ठ नेता यशवंत जैन,भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मंत्री राकेश यादव,जिला अध्यक्ष कृष्ण कांत पवार,भाजपा नेता राजा दीवान,युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष आदित्य पिपरे,शहर मंडल अध्यक्ष सुरेश निर्मलकर,पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष लीला शर्मा,वरिष्ठ नेता शाहिद खान वरिष्ठ पार्षद कमलेश सोनी,शहर महामंत्री नरेंद्र सोनवानी,संतोष कौशिक,युवा मोर्चा शहर अध्यक्ष कमलेश वाधवानी,महिला मोर्चा शहर अध्यक्ष हितेशवरी कौशिक,पिछड़ा वर्ग शहर मोर्चा अध्यक्ष प्रीतम यादव,अनुसूचित जनजाति शहर अध्यक्ष दयाल बघेल,किसान मोर्चा शहर अध्यक्ष शशि साहू,पंकज आहूजा, गिरजेश गुप्ता,मोहन
कलिहारी,लेखन साहिरो,सरोजनी साहू,अंबिका यादव,सुनीता मनहर,राकेश बाफना,प्राची लालवानी,नीतू सोनवानी,प्रदीप कोसारिया,कमल पनपलिया,शेखर वर्मा, डोमेंड्र साहू,एवं युवा मोर्चा के अजय बाफना,सुप्रीत शर्मा,राहुल साहू,एवन साहू,प्रभाकर बाघमार,आशीष गोलछा,प्रीत कत्याल,सोमन साहू,राम नेताम,राहुल गोलछा,मनीष माधवानी,समीर खान,कमल बजाज,जागेश्वर ढीमर, ईश्वर ठाकुर,चंद्रेश जैन,यश जैन,खम्मन साहू,तुषार ढीमर,हिमांशु सालुंखे,रौनक क्त्याल, सोनू सोनकर,राहुल साहू,चेतन निर्मलकर, प्रवीण सारडा,आशीष शर्मा,निहाल चांडक, नमन शर्मा, माधव पटेल, अवनीत भाटिया,रूपेश सोनकर,मुदित जैन,देवेंद्र यादव,विराट राजपूत,टिकेंद्र क्त्लाम, समर राजपूत,गिरीश कवाड़,राजा यादव,जय माधवानी,धीरज माधवानी, यश गांधी, गुणाकार शर्मा, अजय झत्री,सहित शहर के नेताओं व कार्यकर्ताओं ने बधाई दी |
प्रियंका जी के मिशन यूपी को पूरा करने के लिए प्रण प्राण से जुट जाएं कार्यकर्ता – रेखचंद जैन
विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव ( नगरीय प्रशासन एवं श्रम विभाग ) एवं प्रयागराज दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के पर्यवेक्षक रेखचंद जैन ने करैली में बूथ कमेटियों की बैठक लेकर बूथ प्रबंधन के महत्त्वपूर्ण टिप्स दिए |
इस अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने कहा की हमारी नेता प्रियंका गांधी जी जिस तरह से उत्तर प्रदेश के गरीबों पीड़ितों मजलूमों और महिलाओं की लड़ाई को लड़ रही हैं उसे घर घर तक पहुंचाने की जिम्मेदारी हम सभी की है आप सभी अभी से अपने अपने बूथों पर लग जाएं, हर बूथ पर कम से कम 20 लोगों को अभी से सक्रिय कर दें जो घर घर जाकर हर मतदाता से सीधे संपर्क करें |
इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव तथा प्रयागराज दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के पर्यवेक्षक रेखचंद जैन के साथ बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी विधि विभाग के जिलाध्यक्ष अवधेश झा, प्रयागराज के वरिष्ठ नेता राकेश पाठक,नशीफ अहमद,नसीफ अनवर,हशन हैदर,मो ओवैश ,शिव चंद्र कुशवाहा, अब्दुल शकूर, वरिष्ठ नेता शुशील मिश्रा,दिव्य जायसवाल,सलीम उल्ला खान ,मो आरिफ,लालचंद , राजेन्द्र प्रसाद,जावेद,मो उस्मान ,सोनू समेत नेता कार्यकर्ता उपस्थित रहे |
जिलाध्यक्ष अनु. जनजाति मोर्चा व सांसद प्रतिनिधि विक्रम ध्रुवे ने कहा देश में बढ़ रही नशाखोरी पर अंकुश लगाने और नारकोटिक्स के बढ़ते मामले पर रोकथाम के लिए केंद्र सरकार सख्त हो गई है.
घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें
ध्रुवे ने कहा इसके लिए सोमवार शाम केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने नार्को कोआर्डिनेशन सेंटर की मीटिंग ली. इस मीटिंग में गृहसचिव, इंटेलिजेंस ब्यूरो के निदेशक और नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) के डीजी समेत कई उच्च अधिकारी शामिल हुए. नशे के कारोबार और इसके प्रसार पर लगाम लगाने के लिए अमित शाह ने इस बैठक में कई बड़े फैसले लिए हैं.इस मीटिंग में तमाम मुद्दों पर विचार करने के बाद फैसला लिया गया कि तमाम राज्य DGP के अधीन डेडीकेटेड एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) का गठन करेंगे. राष्ट्रीय स्तर पर NCB के अंतर्गत केंद्रीय NCORD ईकाई गठित की जाएगी । ध्रुवे ने कहा कि नारकोटिक्स प्रशिक्षण मॉड्यूल, राष्ट्रीय स्तर पर तैयार किया जाएगा, जिससे इसमें पुलिस, CAPF कार्मियों, प्रॉसिक्यूटर्स और अलग-अलग सिविल डिपार्टमेंट के लोगों को ट्रेनिंग दी जा सके।ध्रुवे ने कहा कि बैठक में ये फैसला भी लिया गया कि दोहरे इस्तेमाल वाले प्रीकर्सर केमिकल्स का गलत इस्तेमाल रोकने के लिए एक स्थायी इंटर मिनिस्ट्रियल कमेटी गठित की जाएगी. दोहरे उपयोग वाली प्रिस्क्रिप्शन दवाओं के दुरुपयोग को रोकने के लिए स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के तहत स्थाई इंटर मिनिस्ट्रियल कमेटी गठित की जाएगी. इसके साथ ही सभी तटीय राज्य और केंद्र प्रशासित प्रदेश विशेष रूप से कोशिश करेंगे।
जगदलपुर। संतोषी वार्ड स्थित गेमन शाह पीर के दरबार में शनिवार को जलसा आयोजित किया गया। इस मौके पर बाबा के हजारों अनुयायियों ने माथा टेका और लंगर में भोजन ग्रहण किया। इस मौके पर खादिम मो आसिफ रिजवी ने बाबा से बस्तर में अमन चैन और छत्तीसगढ़ में खुशहाली की दुआ मांगी।
हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी संतोषी वार्ड स्थित बाबा गेमन शाह पीर के दरबार में वार्षिक जलसा ए पाक आयोजित किया गया। इस मौके पर सुबह 11 बजे फातिहा के बाद लंगर आयोजित किया गया। इस जलसा में बड़ी संख्या में लोगों ने शिरकत की तथा बाबा से परिवार में खुशहाली और मनोकामना पूर्ण करने का दुआ मांगी।
छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमण के मामलों में बढ़त दिखने के साथ ही कंटेनमेंट जोन की वापसी हो गई है। अब जिस क्षेत्र में दो से अधिक मरीज मिले, तो उसे माइक्रो कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया जाएगा। जिला प्रशासन ने बताया, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय और राज्य सरकार के स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना पर सख्ती बरतने के लिए कहा है।
कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम हेतु युद्ध स्तर पर प्रयास किये जा रहे है |
भानपुरी । बस्तर ब्लाक के ग्राम तीरथा में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई शासकीय महाविद्यालय भानपुरी के तत्वावधान में विश्व प्रसिद्ध चित्रकोट पर्यटन स्थल में एनएसएस स्वयंसेवकों ने चलाया साफ सफ़ाई अभियान, नारा लेखन, जागरूकता रैली और जागरूकता नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से लोगों को जागरूक किया गया। जिसमें एनएसएस के कार्यक्रम अधिकारी प्रो. डी. के. चंद्रा सर एवम् शिविर सहयोगी भरत कुमार बैध व वासुदेव कश्यप सामाजिक कार्यकर्ता एवम् कु. प्रियांशी , भूमिका , पीला राम , कुलदीप , चम्पू , तथा हरिराम बघेल (पटेल) भावनाथ बघेल , जगदीश सेठिया ,कम लोचन एवं सभी स्वयं सेवक ने कार्यक्रम में लिए भाग।
सुकमा 01 जनवरी नववर्ष के प्रथम दिन नवीन कैम्प करीगुंडम में माओवादी संगठन से जुड़े 09 महिला सहित कुल 44 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण | छ.ग. शासन के “ पुनर्वास नीति ” का प्रचार प्रसार व जिला पुलिस सुकमा द्वारा चलाये जा रहे “ पुना नर्कोम अभियान ” ( नई सुबह – नई शुरूआत से प्रभावित होकर किये आत्मसमर्पण । बाहरी नक्सलियों द्वारा भेदभाव , अमानवीय एवं आधारहीन विचारधारा को त्यागकर समाज की मुख्यधारा में जुड़कर सामान्य जीवन जीने के उद्देश्य से किया गया आत्मसमर्पण । 01 आत्मसमर्पित नक्सली पर छ.ग. शासन द्वारा 02 लाख रूपये का घोषित है ईनाम । ग्राम करीगुंडम के आस – पास क्षेत्रों के ग्रामीणों द्वारा समाज की मुख्यधारा से भटके हुये लोगों को नव स्थापित कैम्प में लाकर कराया गया आत्मसमर्पण । आत्मसमर्पित नक्सली व उनके साथ आये ग्रामीणों को कराया गया भोजन ।
सभी आत्मसमर्पित नक्सलियों को शासन की पुनर्वास योजनाओं का दिया जायेगा लाभ | जिला सुकमा में सुन्दरराज पी . पुलिस महानिरीक्षक , बस्तर रेंज जगदलपुर ( छ.ग. ) एवं योज्ञान सिंह पुलिस उप महानिरीक्षक ( परिचालन सुकमा रेंज ) के मार्गदर्शन एवं सुनील शर्मा पुलिस अधीक्षक सुकमा ( छ.ग. ) के निर्देशन में चलाये जा रहे नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत छत्तीसगढ़ शासन की “ पुनर्वास नीति ” के प्रचार – प्रसार एवं सुकमा पुलिस द्वारा चलाये जा रहे “ पुना नर्कोम अभियान ” ( नई सुबह , नई शुरूवात ) से प्रभावित होकर नक्सलियों के अमानवीय आधारहीन विचारधारा एवं उनके शोषण , अत्याचार तथा बाहरी नक्सलियों द्वारा भेदभाव करने तथा स्थानीय आदिवासियों पर होने वाले हिंसा से तंग आकर प्रतिबंधित नक्सली संगठन से जुड़े 09 महिला सहित 44 सदस्यों द्वारा दिनांक 01.01.2022 को नवीन स्थापित कैम्प करीगुंडम में सुनील शर्मा पुलिस अधीक्षक सुकमा , राजेश यादव , कमांडेन्ट 150 वाहिनी सीआरपीएफ , आंजनेय वार्ष्णेय अति . पुलिस अधीक्षक नक्स . ऑप्स , ओम चंदेल , अति पुलिस अधीक्षक सुकमा , विजय सिंह राजपूत पुलिस अनुविभागीय अधिकारी जगरगुण्डा , निशांत पाठक पुलिस अनुविभागीय अधिकारी दोरनापाल के समक्ष बिना हथियार के आत्मसमर्पण किया गया । इस दौरान निरीक्षक ईश्वर ध्रुव , उप निरीक्षक भीमार्जुन ताण्डी , उप निरीक्षक अशोक यादव एवं उप निरीक्षक भीमसेन भारती उपस्थित रहे । नववर्ष के प्रथम दिवस को ग्राम करीगुण्डम के 300-350 की संख्या में ग्रामीणों ने समाज की मुख्यधारा से भटककर प्रतिबंधित नक्सली संगठन से जुड़े सदस्यों को कैम्प करीगुंडम में लाकर पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कराया गया , जो नक्सल संगठन में रहकर थाना चिंतागुफा , चिंतलनार , भेजी क्षेत्रों में विभिन्न नक्सली घटनाओं में शामिल रहे । क्षेत्र में किये जा रहे नवीन कैम्पों की स्थापना से स्थानीय लोगों में खुशियों का माहौल है । आत्मसमर्पण किये नक्सलियों तथा ग्रामीणों के साथ कैम्प में उपस्थित वरिष्ठ अधिकारियों ने बैठकर भोजन किये गये । सभी आत्मसमर्पित नक्सलियों को राज्य शासन के पुनर्वास नीति के तहत सहायता राशि व अन्य सुविधायें प्रदाय किया जायेगा ।
प्रायः यह देखा जाता है कि माह दिसंबर के अंतिम सप्ताह एवं नये वर्ष के प्रथम सप्ताह में सड़क दुर्घटनाओं में वृद्धि हो जाती है, जिसको ध्यान में रखकर पुलिस अधीक्षक सदानंद कुमार के निर्देश पर संपूर्ण बालोद जिला में वाहनों की जांच की जा रही है एवं लापरवाह वाहन चालकों पर एम.व्ही.एक्ट के तहत कार्यवाही की जा रही है, जिसके तारतम्य में थाना-राजहरा में वाहनों की जांच के दौरान दिनांक 30 एवं 31 दिसबंर/2021 को 20 मोटर व्हीकल एक्ट की कार्यवाही कर 4800/- रूपये समन शुल्क की वसूली की गई। इसी प्रकार थाना–डौण्डी में 27 मोटर व्हीकल एक्ट की कार्यवाही कर 5400/- रूपये समन शुल्क की वसूली की गई। थाना-राजहरा एवं डौण्डी में यातायात के नियमों का उल्लंघन करने पर 15 प्रकरण लायसेंस निलंबन हेतु परिवहन शाखा में प्रतिवेदन भेजा गया है। नगर पुलिस अधीक्षक राजहरा मनोज तिर्की के द्वारा बताया गया कि नववर्ष के अवसर पर सड़क दुर्घटनाओं में वृद्धि परिलक्षित होती है जिस पर अंकुश लगाने हेतु दुर्घटनाजन्य क्षेत्रों में सतत् पेट्रोलिंग की जा रही है तथा लापरवाह वाहन चालकों के विरूद्ध मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्यवाही की जा रही है।
घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें
🔶बस्तर विधायक जी ने मंदिर पहुंचकर ग्रामवासियों से रूबरू हुए मंदिर प्रांगण में जरूरत की चीजें पर अवलोकन करके पुजारी, स्थानीय लोगों से चर्चा करके मंदिर की जीणोद्धार के लिए चर्चा किये कुछ दिन पहले मंदिर में चोरी हुई थी जिसके अनुरूप ही मंदिर के लिए अच्छी पहल करते हुए उसको नये रूप देने की बात रखी |
🔶 बस्तर विधायक जी ने पूजा अर्चना कर क्षेत्रवासियों की सुख समृद्धि की कामना की तथा नववर्ष के उपलक्ष्य में बस्तर के गंगादेई माता मंदिर के जीणोद्धार के लिए 19.50 लाख रुपये से बनने वाली मंदिर का भूमिपूजन किया गया |
🔶जिसमें मौजूद रहे पूर्व विधायक अंतुराम, प्रेमशंकर शुक्ला,दिलीप सेंगर, ब्लॉक अध्यक्ष गणेश बघेल,अनिल पांडे,चंपा ठाकुर, अनिल परिहार, शंकर बघेल, नरसिंह,अंकित पारख,भिरगू तिवारी,राम्या राम,जितेंद्र तिवारी, राजेश कुमार, तुलसीराम ठाकुर, पिंटू यादव, शशांक,सीईओ बस्तर जयभान राठौर,टीआई, मेडम, एवं बडी संख्या में ग्रामवासी व बस्तर के समस्त कार्यकर्ता उपस्थित रहे |