City Media - Page 352 of 1851 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 352

तोमन साहू राज्य प्रबंध समिति इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी पद पर निर्वाचित

0

जनपंद पंचायत सभागार में इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी जिला शाखा बालोद के लिए विभिन्न पदों पर निर्वाचन हुआ एस डी एम प्रतिमा ठाकरे निर्वाचन अधिकारी के मार्गदर्शन में निर्वाचन कराया गया निर्वाचन हेतु सभापति के लिए डॉक्टर प्रदीप जैन सह सभपति के लिए कमला वर्मा कोषाध्यक्ष के लिए रूपनारायण देशमुख निर्विरोध निर्वाचन संपन्न हुए राज्य प्रतिनिधि के लिए तोमन साहू एवं सौरभ लुनिया के मध्य मतदान कराया गया जिसमें तोमन साहू को 17 एवं सौरव लूनिया को 12 वोट प्राप्त हुए इस प्रकार तोमन साहू 05 वोट से राज्य प्रतिनिधि के लिए निर्वाचित हुए सभी को निर्वाचन पदाधिकारी एवं प्रबंध कार्यकारिणी के सदस्यों को चुनाव उपरांत निर्वाचन अधिकारी श्रीमती प्रतिमा ठाकरे द्वारा प्रमाण पत्र वितरित कर उन्हें शुभकामनाएं दी गई

इस अवसर पर इंडियन रेड क्रास सोसायटी जिला शाखा प्रबंध कार्यकारिणी सदस्यों में डाक्टर ए व्ही महेश्वर मोहन भाई पटेल बृजेश पांडे राकेश यादव ओमप्रकाश टुवानी आसवानी यादव शशिकला देशमुख शरद ठाकुर दिनेश तापरिया महेश पांड्ये प्रेमचंद क्षीरसागर डॉक्टर किशोर साहू किशोर कराड़े अकबर तिगाला राकेश द्विवेदी रवि पांडे कमलेश सोनी एनुका सर्वा अंचल प्रकाश साहू असवान बारले मोना टुवानी राधा कौशिक कदमनी यादव यादव के साथ जिला स्वास्थ्य अधिकारी श्री सूर्यवंशी सर एवं तहसीलदार बालोद आशुतोष शर्मा जिला संगठन रेड क्रॉस चंद्रा शेखर पवार मनमोहन धाकड़ सौरभ शर्मा की उपस्थिति रही

विद्यार्थी नौकरी मांगने वाले नही नौकरी देने वाले बनें: केदार कश्यप

0

 

= सरकार के प्रयासों से बालिकाओं की दर्ज संख्या में हो रही बढ़ोत्तरी, ड्रॉप आउट में आई कमी =

= वन मंत्री केदार कश्यप ने किया साईकिल वितरण =

*जगदलपुर।* मंगलवार को अपने क्षेत्रीय प्रवास के दौरान बस्तर विकासखंड के विभिन्न स्कूलों में नारायणपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक व केबिनेट मंत्री केदार कश्यप पहुंचे। इस दौरान उन्होंने सरस्वती सायकिल योजना के तहत फरसागुड़ा, मुंडागांव, मांदलापाल, आमाबाल, घोटिया, सिवनी में साइकिल वितरण किया।

मंत्री केदार कश्यप ने स्कूली विद्यार्थियों के साथ संवाद करते हुए कहा कि विष्णुदेव साय सरकार यहां के विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा मिले इसके लिए सभी आवश्यक सुविधाओं में बढ़ोत्तरी करने प्रतिबद्ध है। सरकार ने बस्तर में उच्च शिक्षा की बढ़ोत्तरी के लिए मेडिकल कालेज, बस्तर विश्वविद्यालय, हार्टिकल्चर, एग्रीकल्चर कॉलेज सहित बड़े संस्थाओं की स्थापना की है। आगे श्री कश्यप ने कहा कि सरकार की बेहतर योजनाओं के कारण बालिका शिक्षा में भी वृद्धि हुई है। शाला त्यागी विद्यार्थियों की संख्या में लगातार कमी आना इस बात का प्रमाण है। सरकार की योजनाएं लक्ष्य प्राप्ति की ओर हैं।

*बॉक्स*

*12वीं टॉपर छात्रा को देंगे स्कूटी*

मंत्री केदार कश्यप ने घोटिया स्कूल में संबोधन के दौरान इस संकुल में 12वीं कक्षा में टॉपर बालिका को स्कूटी प्रदान करने की घोषणा की। इस दौरान स्कूली छात्रों सामान्य ज्ञान के सवाल पूछे और जवाब देने वाले विद्यार्थियों को पुरुस्कार प्रदान किया। बस्तर विकासखंड मे क्षेत्रीय प्रवास के दौरान मंत्री केदार कश्यप ने विभिन्न ग्राम पंचायतों में प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों के निर्माण का भूमिपूजन व वनाधिकार पट्टे का वितरण भी किया।कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष वेदवती कश्यप, जनपद अध्यक्ष टिकेश्वरी मंडावी, रूपसिंह मंडावी, संतोष बघेल, निर्देश दीवान सहित जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं किरण देव ने विधायक निधि से दरभा मंडल को दिए 10 नए पानी टैंकर

0
  • क्षेत्र का सर्वांगीण विकास हमारा संकल्प: किरण देव 

जगदलपुर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव ने विधायक निधि से जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र दरभा मंडल के कोयनार, सेड़वा, नेगानार, कामानार, ककालगुर में 5 नग पानी टैंकर प्रदत्त किए। विधायक निधि से 5 नग पानी टैंकरों को आज चिंगपाल शासकीय हाईस्कूल परिसर में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव ने विधिवत पूजा अर्चना कर सभी ग्राम पंचायतों को हस्तातंरित किए। इस दौरान विधायक  किरण देव ने कहा कि क्षेत्र में वैकल्पिक जल प्रदाय के लिए पानी टैंकर की आवश्यकता पड़ती रहती है। मांगलिक कार्यक्रम, सुख दुख के कार्यो के लिए भी पानी टैंकर वैकल्पिक व्यवस्था के रूप में उपयोगी होते हैं।

अब टैंकरों से पानी सप्लाई में सुविधा होगी और पंचायत क्षेत्र की जनता को भी इसका लाभ मिलेगा।  देव ने कहा कि पर्याप्त टैंकरों के रहने से कहीं पर पानी की समस्या उत्पन्न होने पर लोगों को समय से टैंकर उपलब्ध हो सकेग। भविष्य में भी जनता की सुविधाओं से जुड़े कार्यो को प्राथमिकता से पूरा किया जाएगा। योजनाबद्ध विकास के लिए संकल्पित होकर काम किए जा रहे हैं। इस दौरान क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि, जनता, कार्यकर्ता व अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

कांग्रेस ने मनाई इंदिरा गांधी की जयंती

0
  •  इंदिरा गांधी की कार्यशैली ने उन्हें आयरन लेडी का खिताब दिलाया: मौर्य

जगदलपुर जिला कांग्रेस कार्यालय राजीव में बस्तर जिला शहर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी- कार्यकर्ताओं द्वारा स्व. इंदिरा गांधी की जयंती मनाई।उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया गया।

शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य ने उनके जीवन चरित्र पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि देश की राजनीति में पहली बार पुरूष वर्चस्व को चुनौती, बैंकों का राष्ट्रीयकरण, कोयला खदानों का राष्ट्रीयकरण, राजाओं के प्रिवी पर्स की समाप्ति, चीन के मुखर विरोध के बावजूद सिक्किम का भारतीय गणराज्य में विलय, भारतीय सेना के आगे एक लाख पाकिस्तानी सैनिकों का ऐतिहासिक आत्मसमर्पण, कश्मीर मुद्दे का अंतर्राष्ट्रीयकरण रोकने के लिए पाकिस्तान के साथ अपनी शर्तों पर शिमला समझौता, विश्वभर के विरोध और प्रतिबंधों की धमकी के बावजूद भारत का पहला परमाणु विस्फोट आज यह सोचकर भी रोमांच हो आता है कि भारत में कोई एक ऐसी प्रधानमंत्री भी हुई थी जिसने देशवासियों को राष्ट्रीय गौरव की इतनी सारी वजहें दी। मौजूदा समय में देश की जो हालत है उसमें देश को एकजुट रखने और दुनिया में भारत की ताकत का लोहा मनवाने के लिए इंदिरा गांधी के दिखाए रास्ते पर ही चलने की जरूरत है।

श्रीमती गांधी ने विदेश मंत्री और प्रधानमंत्री रहते वैश्विक क्षितिज पर भारत की बुलंदियों का जो झंडा गाड़ा उसका लोहा विकसित देश भी मानते रहे। उनकी कार्यशैली, त्वरित निर्णय की क्षमता तथा विपक्षी पर आक्रामक तेवर ने ही उन्हें आयरन लेडी के खिताब से नवाजा। ऐसे में सभी कांग्रेसजनों का यह कर्तव्य है कि खुद को इंदिरा गांधी के दिखाए रास्ते के अनुकूल ढालें और उसी रास्ते पर चल कर देश को समृद्ध और ताकतवर बनाने में सहयोग करें। वरिष्ठ कांग्रेसी सतपाल शर्मा सहित अन्य नेताओं ने भी उनकी जीवनी पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर पूर्व विधायक रेखचंद जैन, उप नेता प्रतिपक्ष राजेश राय, अमजद खान, रविशंकर तिवारी, एम वेंकट राव, महिला कांग्रेस अध्यक्ष लता निषाद, पार्षद रशीद खान, सहदेव नाग, प्रभारी महामंत्री ज़ाहिद हुसैन, अनुराग महतो, महेश द्विवेदी, असीम सुता, अंजना नाग, पापिया गाईंन, उस्मान रज़ा, सलीम अली, लोकेश चौधरी आदि मौजूद रहे।

छग को नक्सल आपरेशन में मिल रही सफलता की पूरे देश में हो रही है प्रशंसा: विष्णु देव साय

0
  •  बस्तर प्रवास के दौरान सीएम ने सीआरपीएफ कैंप सेडवा में गुजारी रात 

जगदलपुर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सीआरपीएफ के जवानों से कहा कि पिछले 11 महीनों के दौरान आप लोगों ने जिस तरह नक्सली आतंक को खत्म करने की दिशा में ऐतिहासिक सफलताएं हासिल की हैं, उसकी पूरे देश में प्रशंसा हो रही है। आप लोग परिवार से दूर रहकर और सुख-सुविधाओं को त्याग कर बस्तर के विकास में जो योगदान दे रहे हैं, उससे आप लोगों ने यहां के जनजातीय समुदायों के हृदय में अपने लिए हमेशा हमेशा के लिए जगह बना ली है।

यह बातें मुख्यमंत्री ने सेंडवा स्थित सीआरपीफ के कैंप में बल के जवानों के बीच कही।  साय सोमवार को बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण की बैठक में में भाग लेने आए थे। बैठक के बाद मुख्यमंत्री बस्तर जिले के सेंडवा स्थित मकेंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के कैंप में पहुंच गए।मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के अचानक सीआरपीएफ कैंप पहुंचने पर आश्चर्यमिश्रित खुशी के साथ जवानों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। मुख्यमंत्री साय ने सुरक्षा बलों के जवानों से आत्मीयतापूर्वक संवाद करते हुए कहा कि जब मैं बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण की बैठक में चित्रकोट आया था, तो मेरी बड़ी इच्छा थी कि मैं आप सब जवानों से मिलूं। पिछले 11 महीनों में छत्तीसगढ़ में नक्सल मोर्चे पर जो सफलता मिली है, उसमें आप सभी का अत्यधिक महत्वपूर्ण योगदान है। मैं आप सभी के साहस को नमन करता हूं। नक्सल अभियान में आप सभी को जो सफलता मिल रही है, उसकी पूरे देश में प्रशंसा हो रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से जब भी मेरी मुलाकात होती है, तो वे नक्सल अभियान में छत्तीसगढ़ को मिल रही सफलता का जिक्र जरूर करते हैं। गृहमंत्री अमित शाह का नक्सल ऑपरेशन में सतत मार्गदर्शन और सहयोग मिल रहा है।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि बस्तर में हमने नक्सलवाद को वर्ष 2026 तक समूल नष्ट करने का संकल्प लिया है। हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह का भी यही संदेश है। बस्तर में पुलिस और सुरक्षा बलों के जवानों ने अल्प अवधि में ही 200 से ज्यादा नक्सलियों को ढेर कर दिया है। 740 से ज्यादा माओवादी कैडर्स ने आत्मसमर्पण कर दिया है। वे हिंसा त्याग कर लोकतंत्र की मुख्यधारा में शामिल हो गए हैं। शासन ने हिंसा का त्याग करने वाले नक्सलियों के पुनर्वास के लिए ऐसी नीति बनाई है कि आने वाले दिनों में और भी बड़ी संख्या में नक्सली आत्मसमर्पण करेंगे। सुरक्षा बल के जवानों द्वारा कैंप में रात्रि विश्राम करने के आग्रह पर उन्होंने कैंप में रात्रि विश्राम भी किया।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मां दंतेश्वरी की पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की

0

रायपुर 19 नवम्बर 2024/मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज दंतेवाड़ा में बस्तर की आराध्य देवी मां दंतेश्वरी की पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इस दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या देवी साय और परिवार के अन्य सदस्य उपस्थित थे। इस अवसर पर विधायक चैतराम अटामी, राज्य महिला आयोग की सदस्य श्रीमती ओजस्वी मण्डावी तथा अन्य जनप्रतिनिधियों सहित मुख्यमंत्री के सचिव राहुल भगत, कमिश्नर बस्तर  डोमन सिंह सहित अन्य अधिकारीगण भी उपस्थित थे।

गुवाहाटी पहुंचे सांसद महेश कश्यप

0

जगदलपुर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग की संसद की स्थायी समिति के सदस्य और बस्तर के सांसद महेश कश्यप आज विभाग के अध्ययन दौरे पर गुवाहाटी पहुंचे।गुवाहाटी पहुंचने पर विभाग के अधिकारियों द्वारा सांसद महेश कश्यप का विमानतल पर स्वागत किया गया।

सड़क डामरीकरण की मांग को लेकर माटकसा के ग्रामीणों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

0

मोहला राष्ट्रीय राजमार्ग- 930 रोड के निर्माण के बाद ग्राम माटकसा के अंदर जाने वाली सड़क को लगभग 15 से 20 मीटर को छोड़ दिया गया है, जिसमें सिर्फ गिट्टीकरण का कार्य किया गया है। इस सड़क का डामरीकरण नही होने के कारण राहगीरों, ग्रामीणों को आवागमन में अनेक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

सड़क डामरीकरण की मांग को लेकर ग्राम माटकसा के गामीणों ने जिला कलेक्टर मोहला- मानपुर- अंबागढ़ चौकी के नाम ज्ञापन सौंपकर अविलंब काम शुरू कराने की मांग की है।सड़क डामरीकरण की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपने वालों में उप सरपंच ग्राम पंचायत- शेरपार के मनीराम नेताम, पूर्व वार्ड पंच- कंगाला राम सोरी, पूर्व वार्ड पंच- बेदु राम कृषाण, दुर्योधन साहू, सोहन लाल गोटी, सदाराम कोरोटी आदि प्रमुख रूप से शामिल थे।

ठप हो जाती है ई पास और इलेक्ट्रॉनिक वजन मशीन, बैठ जाता है सर्वर; राशन विक्रेता हैं परेशान

0
  • खाद्यान्न आवंटन में भी की जा रही है कटौती 

अर्जुन झा

जगदलपुर इ पास मशीन, इलेक्ट्रॉनिक तराजू ढंग से काम नहीं करते, आएदिन सर्वर बैठ जाता है,, राशन का आवंटन भी कम किया जाता है। इन सब परेशानियों के चलते उपभोक्ताओं का गुस्सा राशन दुकान संचालकों और विक्रेताओं पर फूटता है। त्रस्त दुकान संचालकों ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन कलेक्टर को सौंपकर इन समस्याओं से निजात दिलाने की गुहार लगाई है।

सार्वजनिक वितरण प्रणाली के दुकान संचालक और विक्रेता लंबे समय से तरह तरह की समस्याओं का सामना करते आ रहे हैं। जबसे ई पास सिस्टम लागू किया गया है, तबसे उनकी परेशानी और भी बढ़ गई है।पूरे छत्तीसगढ़ के राशन दुकान संचालक और विक्रेता इस समस्या का समना करते आ रहे हैं। बताया गया है कि राशन दुकानों में जो ई पास मशीन और इलेक्ट्रॉनिक वजन मशीन उपलब्ध कराई गई है, वह निहायत ही घटिया स्तर की है और अक्सर खराब हो जाती हैं। ई पास मशीन और वजन मशीन को कनेक्ट करके उपभोक्ताओं के लिए खाद्यान्न तौला जाता है। इनके खराब हो जाने पर उपभोक्ताओं को चावल, गेहूं, शक़्कर व अन्य खाद्यान्न दे पाना संभव नहीं हो पाता। इन उपकरणों की छोटी मरम्मत के लिए दुकान संचालकों को औजार भी उपलब्ध नहीं कराए गए हैं। तौलाई न हो पाने के कारण राशन वितरण का काम कई दिनों तक बंद रहता है। इससे उपभोक्ता नाराज होकर राशन विक्रेता को अनाप शनाप बोलने लगते हैं। आए दिन सर्वर ठप हो जाने से भी राशन वितरण प्रभावित होता है। इसके अलावा 5-6 माह से राशन दुकानों खाद्यान्न की पर्याप्त आपूर्ति नहीं हो रही है। कोरोना काल के दौरान से राशन दुकान संचालकों को बारदाना की राशि, मार्जिन राशि, ई पास मार्जिन राशि, वित्तीय पोषण राशि का नियमित भुगतान नहीं किया जा रहा है। अन्य राज्यों की अपेक्षा छत्तीसगढ़ में मार्जिन राशि भी बहुत ही कम है। मार्जिन राशि को सभी स्कंधों में 250 रुपए करने की मांग राशन दुकान संचालकों ने की है। इसके अलावा में राशन भंडारण, नाप तौल, चूहे आदि से होने वाले नुकसान की भरपाई के लिए 2 प्रतिशत की दर से क्षतिपूर्ति व 30 हजार रुपए का मानदेय देने की भी मांग उठाई गई है।

दल्ली राजहरा के अमन यादव भारतीय म्यू थाई दल के मैनेजर नियुक्त

0
  • ईस्ट एशिया म्यू थाई चैंपियनशिप, 28 नवंबर से 01 दिसंबर 2024, हॉंगकॉंग
  • 15 सदस्यीय भारतीय म्यू थाई दल 27 नवंबर को हॉंगकॉंग रवाना होगा।
  • अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक संघ (IOC) से मान्यता प्राप्त संस्था IFMA की भारत मे मान्यता प्राप्त संस्था यूनाइटेड म्यू थाई एसोसिएशन इण्डिया (UMAI) द्वारा सीनियर महिला – पुरूष (18 वर्ष से ऊपर) वर्ग की ईस्ट एशिया म्यू थाई चैंपियनशिप हॉंगकॉंग में भाग लेने 13 खिलाड़ियों और दो अधिकारियों वाले 15 सदस्यीय भारतीय म्यू थाई दल की घोषणा की गई। गर्व का विषय है कि भारतीय म्यू थाई दल के मैनेजर अमन यादव चयनित किये गए है । तथा उनकी शिष्या दिव्या अग्रवाल 45kg वजन वर्ग में भारतीय टीम का प्रतिनिधत्व करेंगी।

उपरोक्त जानकारी देते हुए राज्य म्यूथाई संघ के अध्यक्ष लखन कुमार साहू ने बताया कि भारतीय म्यू थाई दल 27 नवंबर 2024 को नई दिल्ली से हॉंगकॉंग के लिए रवाना होगा। उल्लेखनीय हैं कि ईस्ट एशिया म्यू थाई चैंपियनशिप का आयोजन 28 नवंबर से 01 दिसंबर 2024 तक हॉंगकॉंग में किया जा रहा है।

ईस्ट एशिया म्यू थाई चैंपियनशिप, हॉंगकॉंग में महिला वर्ग की प्रतियोगिता 45kg, 48kg, 51kg, 54kg और 60kg वर्ग में खेली जाएगी वहीं पुरूष वर्ग की प्रतियोगिता 48kg, 51kg, 54kg, 57kg, 60kg, 63.5kg, 67kg और 71kg वजन वर्ग में होगी।

उक्त अंतरराष्ट्रीय आयोजन में प्रत्येक वजन वर्ग के विजेता खिलाड़ी को 600 US डॉलर और उप विजेता को 300 US डॉलर का नगद इनाम भी दिया जाएगा।

छत्तीसगढ़ के लिए अत्यंत ही गर्व की बात हैं कि भारतीय दल के मैनेजर के रूप में नियुक्त अमन यादव राजहरा मार्शल आर्ट्स क्लब के खिलाड़ी हैं। तथा रायपुर में अमन यादव की संस्था विवेकानंद मार्शल आर्ट्स फिटनेस क्लब की खिलाड़ी दिव्या अग्रवाल का चयन खिलाड़ी के रुप मे हुआ है। अमन यादव प्रदेश के खिलाड़ियों के हित के लिए हमेशा सक्रिय रहते हैं। वर्तमान में भाजपा युवा मोर्चा छत्तीसगढ़ खेल एवँ कला प्रमुख है एवँ देवेंद्र नगर स्थित विवेकानंद मार्शल आर्ट्स एकेडमी और फिटनेस क्लब के संचालक भी है।

हॉंगकॉंग जाने वाली खिलाड़ी कु दिव्या अग्रवाल, अमन यादव की ही शिष्या है जिनकी मार्शल आर्ट्स में म्यूथाई, कराते, कलारिपयात्तु सहित अनेक खेलों में अत्यन्त रुचि है। इस तरह गुरु – शिष्या एक साथ अधिकारी और खिलाड़ी के रूप में हॉंगकॉंग में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे।

संलग्न :- अमन यादव 

लखन कुमार साहूअध्यक्ष

छ ग एमेच्योर म्यू थाई एसोसिएशन रायपुर (छ ग)

9993338864

MOST POPULAR

HOT NEWS