City Media - Page 1519 of 1850 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1519

बस्तर जिला ग्रामीण इंटुक के जिला अध्यक्ष बने विनयेन्द्र नाथ मैथ्यूस..

0

नवनियुक्त राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस बस्तर जिला ग्रामीण इंटुक के नए जिलाध्यक्ष विनयेन्द्र नाथ मैथ्यूस की उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए बस्तर साँसद दीपक बैज जी ने विनयेन्द्र नाथ मैथ्यूस (INTUK) बस्तर जिला ग्रामीण अध्यक्ष बनने पर शुभकामनाएं दी।

This image has an empty alt attribute; its file name is JHA-3.jpg

आप पार्टी व संगठन द्वारा दी गई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी का निर्वहन समर्पण ,अनुशासन ,ईमानदारी एवं पारदर्शिता के साथ करेंगें। इसी आशा के साथ समस्त इंटुक पदाधिकारियों ने भी उन्हें शुभकामनाएं दी। इस दौरान युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव सुशील मौर्य,प्रदेश सचिव जाहिद हुसैन,दीपक ठाकुर, मीडिया प्रभारी अनुराग महतो,अब्दुल हकीम उपस्थित रहे।

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

फर्जी तहसीलदार बन कर व्यापारियों से वसूली करने वालो को कोतवाली पुलिस ने पकड़ा

0

जगदलपुर।शहर में दुकानों को लॉकडाऊन के नियमानुसार समय पर बंद कराने का एवं अपने आप को तहसीलदार होने का धौंस दिखाकर फर्जी तौर पर चालानी कार्यवाही कर दुकानदारों से रूपये पैसे की उगाही करने वाले 02 आरोपियों को पकड़ने एवं कार्यवाही करने में कोतवाली पुलिस द्वारा कार्यवाही कर गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की गई है।

ज्ञात हो कि जगदलपुर एवं आसपास क्षेत्रों में सूचना मिला था कि कुछ व्यक्ति अपने आप को तहसीलदार और राजस्व अधिकारी बनकर लॉकडाऊन में निर्धारित समय सीमा में दुकान बंद नहीं किया गया है कहकर धमकी देते हुए कुछ दुकानदारों पर फर्जी तरीके से चालान काटकर रूपये पैसे की उगाही किया जा रहा है । जिस पर तहसीलदार जगदलपुर के लिखित आवेदन पर आरोपी के विरूद्ध धारा 419, 420, 467, 468, 471, 170, 34 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर अनुसंधान में लिया गया।

मामले के संदेही जीत उर्फ राजीव रक्षित एवं मोहD शाहबाज खान को घेराबंदी कर पकड़ा गया है। जिनके पास तलाशी लेने पर 16 नंग फर्जी चालान प्रति जिनमें 05 प्रतियों में दुकानदारों पर कार्यवाही विवरण लिखा हुआ है एवं 5,000/- रूपये, 02 नग मोबाईल और आरोपी जीत रक्षित के पास 01 परिचय पत्र जिसमें जीत रक्षित को तहसीलदार जगदलपुर का परिचय पत्र जारी होना उल्लेखित है को आरोपियों को कब्जे से बरामद किया गया है।

पूछताछ पर आरोपियों ने अपना जुर्म स्वीकार किया है। मामले में आरोपियों के द्वारा सेमरा, आड़ावाल, नियानार एवं जगदलपुर शहर में दुकानदारों को समय पर दुकान बंद नहीं किया गया है की धमकी देकर अवैध रूप से रूपये पैसे की उगाही करना स्वीकार किया गया है। मामले में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर न्यायालय रवाना किया गया है ।

This image has an empty alt attribute; its file name is JHA-3.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

दल्लीराजहरा में बीएसपी कर्मी के घर अज्ञात चोरों ने धावा बोला, लुटे नगदी व कीमती सामान

0

दल्ली राजहरा नगर के वार्ड क्रं. 08 राम मंदिर वार्ड टाऊनशीप मे बीएसपी कर्मी के अज्ञात चोरो ने धावा बोलकर 35000 पैतीस हजार से अधिक के कीमती सामान एंव नगदी को पार कर दिया हैं जानकारी के मुताबिक टाऊनशीप .ब्लॉक नं.156 बीएम.ए.टाईप मे देवेन्द्र चंद्राकर बी.एस.पी.कर्मचारी का आवासीय क्वार्टर हैं उनकी पत्नी .भिलाई सेक्टर 09 अस्पताल मे भर्ती हैं उनके देखभाल के पूरा परिवार भिलाई  गया हुआ था इस बीच मकान के सूनेपन का फायदा उठाकर  अज्ञात चोरो ने कई  घरेलू सामान लैपटॉप सहित नगदी पर हाथ साफ कर दिया |

घटना की जानकारी पडोसियों को होते ही मकान मालिक को सूचना दी तदोपरांत मकान मालिक  ने घर आकर देखा कि उनके घर का कागजात एंव समान बिखरे पडे हुए है और चोरी होने का यकीन हो गया तब पीडित देवेन्द्र चंद्राकर ने  घटना की रिपोर्ट राजहरा पुलिस थाने मे दर्ज कराया | बताया जा रहा हैं कि देवेन्द्र चंद्राकर चंद्राकर पैथोलॉजिस्ट का भाई हैं थाने मे रिपोर्ट के बाद पुलिस जांच दल खोजी कुत्ते के साथ चोरी हुए मकान पहुंचे जहाँ रात 10 बजे तक अज्ञात चोरो की खोजबीन जारी हैं |

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

क्षेत्रीय ग्रामीण फायनेंशियल सर्विसेस के 54 गांवों के 410 ग्राहकों की राशि गबन कर कंपनी के साथ धोखाधड़ी करने वाला कंपनी मैनेजर गिरफ्तार

0

क्षेत्रीय ग्रामीण फायनेंशियल सर्विसेस शाखा कन्हारपुरी (गुरूर) के ग्राहकों से मासिक किस्त की राशि गबन कर कंपनी के साथ धोखाधड़ी करने वाला कंपनी का वेल्थ मैनेजर राजा बाबू शुक्ला गिरफ्तार, आरोपी द्वारा 54 गांवों के 410 ग्राहकों से 13,21,238 रूपये (तेरह लाख इक्कीस हजार दौ सौ अड़तीस रूपये) की राशि का गबन किया गया।

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

थाना गुरूर क्षेत्र के ग्राम कन्हारपुरी मे संचालित द्वारा क्षेत्रीय ग्रामीण फायनेंशियल सर्विसेस के शाखा प्रबंधक मोनू रफेल द्वारा लिखित आवेदन पेश किया कि संस्था द्वारा क्षेत्रीय ग्रमीण फाईनेसियल सर्विसेस शाखा गुरूर से क्षेत्र मे महिलाओ का समुंह बनाकर छोटे-छोटे व्यवसाय के लिये लोन प्रदाय करने का काम करती है जिसे आरबीआई द्वारा नॉन बैंकिंग फायनेंशियल सर्विसेस (एन.बी.एफ.एस.) के तहत मान्यता प्राप्त है। कंपनी के ब्रांच मैनेजर मोनू रफेल द्वारा ग्राहकों से किस्त का रकम जमा करने कर्मचारी भेजने पर ग्राहकों द्वारा कहा गया कि वे लोग कंपनी के वेल्थ मैनेजर राजा बाबू शुक्ला को किस्त की राशि जमा कर चुके हैं, ब्रांज मैनेजर द्वारा जांच करने पर 54 गांव के 410 ग्राहकों से मासिक किस्त की राशि 13,21,238 रूपये (तेरह लाख इक्कीश हजार दो सौ अड़तीस रूपये) राजा बाबू शुक्ला द्वारा लेकर ब्रांच ऑफिस मे जमा न कर राशि का गबन किया गया है। ब्रांज मैनेजर द्वारा थाना आकर लिखित आवेदन पेश करने पर आरोपी राजाबाबू शुक्ला के खिलाफ धारा 409, 420 भादवि पंजीबध्द कर विवेचना मे लिया गया। विवेचना दौरान आरोपी को थाना तलब कर पुछताछ किया गया जो 54 गांव के 410 ग्राहकों से मासिक किस्त की राशि 13,21,238 रूपये (तेरह लाख इक्कीश हजार दो सौ अड़तीस रूपये) लेकर गबन करना स्वीकार करने पर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png

प्रकरण की विवेचना एवं आरोपी की गिरफ्तारी कार्यवाही में उपनिरीक्षक खगेन्द्र पठारे, आरक्षक 91 मकेश साहू, आरक्षक 177 पिताम्बर निषाद का सराहनीय योगदान रहा।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

थोखाधड़ी के आरोपी राजा बाबू शुक्ला को 24 घंटे के अंदर पुलिस ने किया गिरफ्तार, आरोपी को धारा 409, 420 भादवि के तहत कार्यवाही कर ज्युडिशियल रिमाण्ड पर भेजा गया |

गिरफ्तार आरोपी :- राजाबाबू शुक्ला पिता राजेन्द्र प्रसाद शुक्ला उम्र 27 वर्ष ग्राम हाटकर्रा थाना कोरर जिला कांकेर (छ0ग0) गिरफ्तारी दिनांक :- 29.05.2021 के 08.30 बजे

Corona Breaking – जाने ! आज कितने कोरोना संक्रमित मिले

0

दल्लीराजहरा – आज डौंडी ब्लाक से कूल 06 संक्रमितों की पुष्टि हुई जिसमे दल्लीराजहरा से 03, चिखलाकसा से 01 और ग्रामीण क्षेत्रों से 02 संक्रमित मिले |

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

डौंडी ब्लॉक में डौंडी एवं आसपास के क्षेत्र एवं दल्लीराजहरा में वार्डवार मिले संक्रमितों कि जानकारी इस प्रकार है –

|| विशेष अनुरोध – सिटी मीडिया नगर के समस्त नागरिकों एवं पाठकों से अनुरोध है कि सोशल डिस्टेसिंग एवं मास्क का सदैव उपयोग करें और फिर से कोविड को महामारी का रूप न लेने दे ||

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

सुरडोंगर वासियों ने शीतला माता की पूजा कर कोरोना के अंत के लिए की प्रार्थना, प्रांणदायक वायु एवं फलदायक पौधों का रोपण करने का लिया गया निर्णय

0

केशकाल:- नगर पंचायत केशकाल के सुरडोंगर वासियों ने शनिवार को मां शितला की पूजा आराधना करके सुरडोंगर वासियों को कोरोना एवं अन्य जानलेवा बिमारियों से बचाये रखने की कामना किया। साथ ही मां शितला के दर पर पहुंचे सुरडोंगर वासियों ने कोरोना एवं ब्लेक फंगस व्हाईट फंगस जैसे फैलते बीमारी और बिगड़ते हालात पर विचार मंथन करते हुए यह निर्णंय लिया की इस वर्ष हम सभी सुरडोंगरवासी वर्षा ऋतु में अपने गांव के श्मसान घाट मुक्तिधाम तालाब खेल मैदान एवं गांव के गली सड़क चौक चौराहे पर पौधा लगायेंगे। पौधा लगाने के लिए किसी भी सरकारी सहायता का मुंह न ताककर खुद गड्ढा खोदेंगे खुद पौधा ढूंढेंगे और पौधा लगाकर उसके सुरक्षित रखते बचाने बढ़ाने की जवाबदेही भी खुद संभालेंगे। इसके साथ शिमला माता मंदिर का जीर्णोद्धार करते वंहा पर पौधारोपण भी मिलजुलकर करेंगे। जिसमें महिलाओ की भागीदारी भी लिया जायेगा।

This image has an empty alt attribute; its file name is JHA-3.jpg

शमशान घाट व सार्वजनिक जगहों पर पौधरोपण करने का लिया गया संकल्प

बैठक में यह चर्चा के दरम्यान इस बात की ओर ध्यानाकर्षंण किया गया की आज अस्पताल में लोगों को आक्सीजन के लिए तड़पते मरना पड रहा है और अगर वक्त रहते हम सबने प्रकृति से खिलवाड़ करते रहे और अपना फर्ज निर्वाह नहीं किया तो आने वाले कल को हमारे बच्चों को सांस लेकर जिंदा रहने स्वच्छ वायु (आक्सीजन) खरीदने को लाचार होना पड़ सकता है। इस समय पर्यावरण सुरक्षित रखना आम आदमी के लिए किसी चुनौती से कम नहीं है। क्योंकि विकास की अंधी आंधी हरियाली को उजाड़ने में जुटी हुई है। आज का युवा पर्यावरण प्रदूषण के दूरगामी परिणामों को समझ नहीं पा रहा है। हमें इसके लिए जनजागरण अभियान चलाना होगा तथा पर्यावरण प्रदूषण के दुष्परिणामों से सावधान करना होगा। हम उन पेड़ो को काट रहे है जो हमे बिना किसी परिश्रम और बिना किसी मूल्य के स्वच्छ ऑक्सीजन देते है, आज के दौर में कोरोना वैश्विक महामारी के सामनेे इंसान असहाय सा हो गया है। प्रकृति से खिलवाड़ करने का नतीजा इतना भयंकर हुआ कि सहज ही मिलना वाला ऑक्सीजन आज बड़ी मशक्कत कर मुश्किल से सिलेंडर में मिल पा रहा है, पेड़ हमें मुफ्त में जीवनदायिनी ऑक्सीजन देते हैं, और जानलेवा कार्बनडाई आक्साइड को अवशोषित करते हैं। वृक्ष अपने हर रूप में मानवों के लिए हितकारी होते हैं। पेड़ पौधों को जीवनदाता कहा जाता है, क्योंकि इनके बिना धरती पर जीवन संभव नहीं है।

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

इसलिए हम सबको सरकार का और दूसरों के पहल का इंतजार किये बगैर इस बरसात में कंहा पर कौन सा पौधा अपनी तरफ से लगाना है इसकी तैयारी करते अपने इस पुनित – प्रांणदायक- प्रेरक  मुहिम से और लोगों को भी जोड़ने की कोशिश अभी से आरंभ कर देना होगा। इस तरह से गंभीरता पूर्वक चिंतन मनन करते हुए यह फैसला लिया गया आगामी रविवार को सुबह 9बजे गांव वाले पौधरोपण हेतु गड्ढा खुदाई का काम आरंभ करने श्मसानघाट मुक्तिधाम में ईकट्ठा होंगे और पूरे गांव में अभियान चलाने और गांव के हर ब्यक्ति की सहभागिता के बारे में सबकी सहमति कार्ययोजना तय करेंगे। सुरडोंगरवासियों ने वर्षा ऋतु आगमन के पूर्व जिस तरह से जागरूकता प्रदर्शित किया है उससे उम्मीद बंधती है की पौधारोपण का यह अभियान लोगों को प्रेरित करने में कामयाब होगा। बैठक में जिला एवं ग्राम पटेल बलराम गौर , सामाजिक कार्यकर्ता कृष्णदत्त उपाध्याय सेवानिवृत्त रेंजर रामसेवक वेदव्यास देवी समिति एवं ग्राम प्रमुख सरजू राम गौर , एन एस यू आइ जिला अध्यक्ष पितांबर नाग , शाला विकास समिति अध्यक्ष गौरी शंकर ध्रुव भगवानी शोरी नारायण साहू दल्लूराम ध्रुव शितला पुजारी गजानंद मंडावी सहित बहुत बड़ी संख्या में सुरडोंगर वासी उपस्थित रहे।

शहीद गणेश कुंजाम की बहन गंगा कुंजाम को मिला अनुकंपा नियुक्ति

0

अभय शर्मा – कांकेर

लद्दाख के गलवान घांटी में गत वर्ष चीन के सैनिकों के साथ हुए हिंसक घटना में कांकेर जिले के ग्राम गिधाली निवासी शहीद गणेशराम कुंजाम की बहन कुमारी गंगा कुंजाम को छत्तीसगढ़ राज्य शासन द्वारा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गिरहोला विकासखण्ड चारामा में सहायक ग्रेड-03 के पद पर अनुकंपा नियुक्ति प्रदान किया गया है।

This image has an empty alt attribute; its file name is JHA-3.jpg

कलेक्टर चन्दन कुमार ने आज उन्हें इससे संबंधित नियुक्ति पत्र प्रदान कर उनके उज्जवल भविष्य के लिए अपनी शुभकामनाएं देते हुए उन्हे परिवार का भरण-पोषण करने तथा सभी सदस्यों का पूरा सहयोग करने के लिए कहा। अनुकंपा नियुक्ति पत्र प्रदान करते समय जिला शिक्षा अधिकारी राकेश पाण्डे, सहायक संचालक लक्ष्मण कावड़े, शहीद गणेश कुंजाम के चाचा तिहारूराम कुंजाम भी उपस्थित थे।

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

कोतवाली पुलिस सेवा कार्य में सक्रिय…थाने के सदस्य सतीश श्रीवास्तव ने भूखे को खाना खिलाकर पेश की मानवता की मिसाल…

0

जगदलपुर… वैश्विक महामारी कोविड-19 ने जमकर तबाही मचाई इसने ना सिर्फ लोगों को स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से नुकसान पहुंचाया बल्कि लोगों के रोजगार भी छीन लिए महामारी के चलते सबसे ज्यादा प्रभावित होने वाले लोगों की बात करें तो गरीब असहाय वर्ग मजदूर वर्ग शामिल रहे जो अपनी रोजमर्रा की जरूरतों के लिए हर दिन काम कर अपना पेट भरते हैं |

इन्हीं खराब परिस्थितियों के बीच एक व्यक्ति जगदलपुर शहर में दिन भर काम ढूंढते हुए लाचार घूम रहा था जिसे शाम तलक तक कोई भी काम नहीं मिला जिसके बाद तो यह व्यक्ति हताश होकर शहर की गलियों में इधर उधर भटकता रहा रात के वक्त कोतवाली पुलिस की गाड़ी नियमित गश्त के दौरान गली से गुजर रही थी तभी इस व्यक्ति ने थाने की गाड़ी को रोक कर अपनी पीड़ा बताई जिसके बाद गाड़ी में मौजूद कोतवाली थाने के पुलिस जवान सतीश श्रीवास्तव ने उस भूखे व्यक्ति की पीड़ा को समझते हुए तत्काल उसके लिए न सिर्फ भोजन की व्यवस्था की बल्कि भविष्य की किसी भी जरूरत के लिए पीड़ित व्यक्ति को आश्वस्त कर मदद करने की बात कही |

This image has an empty alt attribute; its file name is JHA-3.jpg

ज्ञातव्य हो कि कोतवाली पुलिस जगदलपुर न सिर्फ महामारी के दौर में अपराधों को अंकुश लगाने लॉकडाउन का पालन करवाने का कार्य कर रही बल्कि लगातार अपना सामाजिक दायित्व निभाते हुए गरीब दीन दुखियों की सेवा का कार्य भी कर रही है और लगातार पीड़ित मानवता की सेवा कर मानवता की मिसाल पेश कर रही है |

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

तेंदूपत्ता संग्राहकों को नगद भुगतान के निर्णय पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया

0

वर्तमान कोरोनावायरस संक्रमण काल में तेंदूपत्ता संग्राहकों को नकद भुगतान का निर्णय प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी की संवेदनशीलता को दर्शाता है |

विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी के द्वारा तेंदूपत्ता संग्राहकों को नकद भुगतान के निर्णय का स्वागत करते हुए मुख्यमंत्री जी का आभार व्यक्त किया गया है |

This image has an empty alt attribute; its file name is JHA-3.jpg

संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा की वर्तमान कोरोनावायरस संक्रमण के समय में तेंदुपत्ता संग्रहण करने वाले वनवासियों को होने वाले परेशानियों को देखते हुए प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी के द्वारा नकद भुगतान का निर्णय लिया गया है जो कि हमारे प्रदेश के बहुसंख्यक आबादी जो वनोपज पर आधारित जीवन पद्धति पर आधारित हैं उन्हें बहुत ही सुविधा होगी तथा ऐसे समय में जब उन्हें तत्काल नकद राशि उपलब्ध होगी जिससे की उनकी परेशानी से निजात मिलेगी |

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

उन्होंने कहा की छत्तिसगढ के बस्तर तथा सरगुजा संभाग के अधिकांश इलाकों के लोगों के आय का प्रमुख साधन तेंदूपत्ता संग्रहण से आय है जो पहले उनके खाते में अंतरित की जाती थी पर वर्तमान परिस्थितियों में उन्हें नगद भुगतान से उन्हें काफी आसानी होगी इसके लिए प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी का आभार व्यक्त करते हैं |

भाजपा की केंद्र सरकार की लापरवाही से वेक्सिनेशन की गति रूकी है – कांग्रेस नेत्री जेबा कुरैशी

0

29 मई दल्ली राजहरा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के युवा नेत्री जेबा कुरैशी ने कहा है कि मोदी सरकार के गलत नीतियों के चलते देश के युवा वैक्सीन के लिए तरस रहे है। केंद्र राज्य को वैक्सीन नही दिलवा रहा, राज्य कम्पनियों को वैक्सीन का ऑर्डर दिया है केंद्र को नीतियों के कारण कम्पनियों से भी राज्य को 18 से 44 वर्ष के लोगो के लिए वैक्सीन नही मिल रही। छत्तीसगढ़ सरकार एक दिन में चार लाख लोगों को वैक्सीन लगवाने की क्षमता रखती है। यदि राज्य को उसकी जरूरत के वैक्सीन मिल जाय तो राज्य अपने कुल पात्र नागरिकों का वेक्सिनेशन सवा महीने में पूरी कर सकता है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सरकार राज्य के 18 से 44 साल तक के 1 करोड़ 30 लाख लोगों को मुफ्त वैक्सीन लगवायेगी।

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

युवा नेत्री जेबा कुरैशी ने कहा है कि एक ओर जहाँ केंद्र सरकार मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सरकार के द्वारा मांगी गई सवा करोड़ वैक्सीन डोज की आपूर्ति नही कर रही है, वैक्सीन सप्लाई में रोड़ा लगा रही है, वही दूसरी ओर भाजपा के सांसद वैक्सीन के नाम से गंदी राजनीति कर रहे है। भाजपा के सांसद जनता को बताये छत्तीसगढ़ को बिना रोक टोक पर्याप्त मात्रा में मांगी गई वैक्सीन के लिए अब तक उन्होंने क्या प्रयास किये है? क्या प्रधानमंत्री, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री से चर्चा किये है? क्योंकि वैक्सीन का नियंत्रण केंद्र सरकार के पास है।
राज्य के भाजपा सांसद संकट के समय राजनीति बंद कर अपने प्रभाव का उपयोग कर केंद्र से राज्य को वैक्सीन सप्लाई जल्दी करवाने का दबाव बनाए।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png

राज्य सरकार ने दोनों वैक्सीन कोविशिल्ड और कोवेक्सिन निर्माता कम्पनियों को अभी तक कुल सवा करोड़ डोज का ऑर्डर दिया है दुर्भाग्य से अभी तक न केंद्र सरकार के द्वारा और न ही वैक्सीन निर्माता कम्पनियों के द्वारा राज्य को वैक्सीन कब और कितनी मात्रा में सप्लाई किया जाना है कोई जबाब नही दिया है।

युवा नेत्री जेबा कुरैशी ने कहा है कि राज्य की जनता के हित में प्रदेश के भाजपा नेता अपने दल की केंद्र सरकार पर वेक्सिनो के दामों को कम करने के लिए भी दबाव बनाए राज्य को 300 नही 150 में वैक्सीन मिले 400 से घटा कर 300 कीमत भी ज्यादा है।यह दुर्भाग्य जनक है कि एक देश मे तीन अलग अलग मूल्य पर वैक्सीन बेची जा रही है।

जो वैक्सीन कोविशिल्ड की केंद्र सरकर को 150 रु में मिल रही है वह राज्यो को 300 में और निजी अस्पतालों को 600 में मिलेगी। स्वदेशी वैक्सीन कोवेक्सिन के दाम तो इससे भी दुगुने है वह तो 600 और 1200 में मिलेगी ।देश की मोदी सरकार आप आदमी के जीवन के प्रति पूरी तरह लापरवाह और अकर्मण्य बनी हुई है।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

युवा नेत्री जेबा कुरैशी ने कहा कि मोदी जी की सरकार ने भारत के लोगों को कम वैक्सीन लगाकर, ज्यादा वैक्सीन विदेश क्यों भेज दी?
दुनिया का सबसे बड़ा वैक्सीन उत्पादक भारत, आज दूसरे देशों से वैक्सीन माँगने की स्थिति में क्यों आ गया और वहीँ ये निर्लज्ज सरकर इसे भी उपलब्धि की तरह प्रस्तुत करने की कोशिश क्यों कर रही है?

मोदी सरकार की ’वैक्सीन नीति की दिशाहीनता के चलते आज देश की 130 करोड़ आबादी की मात्र 11 प्रतिशत जनसंख्या को वैक्सीन की फुल डोज और 3 प्रतिशत जनसंख्या को वैक्सीन की दोनों डोज लग पाईं हैं।’ उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी द्वारा टीका उत्सव घोषित करने के बाद एक महीने में वैक्सीनेशन में 83 प्रतिशत की गिरावट आई है।

आज राज्यों के मुख्यमंत्री वैक्सीन की कमी की सूचना केंद्र सरकार को भेज रहे हैं, लेकिन केंद्र सरकार की फेल वैक्सीन नीति के चलते सब कुछ चौपट है।

इस साल जनवरी-मार्च के बीच में मोदी सरकार ने 6.5 करोड़ वैक्सीन विदेश भेज दी। कई देशों को मुफ़्त में।

MOST POPULAR

HOT NEWS