City Media - Page 1333 of 1857 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1333

अरुण पाण्डेय् द्वारा 2 वर्ष के अथक प्रयास व संघर्ष का नतीजा, नया बस स्टैंड के बाहर अतिक्रमणकारियों पर निगम की कार्यवाही

0

ग़लत नीतियों के ख़िलाफ़ आवाज़ उठाने पर नगरवासियों का ही होता है लाभ -अरुण पाण्डेय्

बस स्टैंड का मुख्य प्रवेशद्वार का किया जावेगा चौड़ीकरण

छत्तीसगढ़ / जगदलपुर । जानकारी होकि जगदलपुर शहर के नया बस स्टैंड परिसर पर अवैध कब्ज़ों व अव्यवस्थाओं को लेकर बतौर शिवसेना के जिलाध्यक्ष अरुण पाण्डेय् ने काफ़ी संघर्ष किया है। विगत 2 वर्षों से लगातार वे इस मामले पर नगर पालिक निगम से शिकायत व कार्यवाही ना करने पर महापौर व निगम आयुक्त को कटघरे में खड़े करते आए हैं।

उनके लगातार संघर्ष का ही नतीजा हैकि अब बस स्टैंड के अवैध कब्ज़ों पर कार्यवाही करते हुए अवैध कब्ज़ों को हटाने के साथ ही, बस संचालकों द्वारा किए जा रहे अवैध रूप से पार्किंग पर प्रतिबंध लगाया गया और प्रवेश द्वार का चौड़ीकरण करने के साथ ही सामने के दुकानों को तोड़कर नया निर्माण किया जावेगा।

उन्होंने स्थानीय जनप्रतिनिधियों द्वारा ग़लत देखकर भी आवाज़ ना उठाने की उनकी आदत को नगर वासियों के लिए अभिशाप बताया है। देर से ही सही पर कार्यवाही हो रही है जिसपर शिवसेना नेता अरुण पाण्डेय् ने जिला व निगम प्रशासन को धन्यवाद ज्ञापित करते कहा कि इससे बस स्टैंड की सौंदर्यता के साथ अन्य सुविधाओं का भी विकसित होगी।

बस्तर के युवा साँसद दीपक बैज की बुलन्द आवाज़ से फिर गूंजा संसद परिसर…

0

बस्तर साँसद दीपक बैज व विपक्षी दलों के सांसदों ने राज्यसभा सांसदों के निलंबन के विरोध में किया जमकर विरोध प्रदर्शन…

सख्त तेवर में नज़र आये साँसद बैज…सम्भाले रखा मोर्चा..

साँसद बैज ने ग़ांधी प्रतिमा के सामने साथी सांसदों के साथ निलंबन के विरोध में लगाए जमकर नारे…

लोकसभा शीतकालीन सत्र का दूसरा दिन भी हंगामे की भेंट चढ़ा..

विपक्षी दलों ने राज्यसभा के 12 विपक्षी सांसदों के निलंबन को रद्द करने की मांग करते हुए संसद परिसर में महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने विरोध प्रदर्शन किया.राज्यसभा के 12 सांसदों के निलंबन पर बस्तर साँसद दीपक बैज ने कहा, ‘ आज पूरा विपक्ष एकजुट है.मेरी माँग है..सभी सांसदों का निलंबन वापस होना चाहिए.ये लोकतंत्र की हत्या है.

बस्तर साँसद दीपक बैज,कोरापुट सांसद सप्तगिरी शंकर उल्का व ज्योत्स्ना चरण दास महंत भी सांसदों के निलंबन के विरोध में प्रदर्शन में शामिल हुए..

सांसद बैज का निलंबन वापसी की मांग पर संघर्ष लगातार जारी..

राज्य सभा सांसद फूलों देवी नेताम व छाया वर्मा के निलंबन के विरोध में निलंबन वापसी की मांग पर प्रदर्शन लगातार जारी…साथ ही राज्यसभा सांसदों के निलंबन के वापसी की माँग करते हुए बस्तर साँसद दीपक बैज व अन्य सांसदों का संघर्ष लगातार जारी है।

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी दल्ली राजहरा द्वारा बढ़ती मंहगाई एवं केंद्र सरकार की नाकामियों के खिलाफ जन जागरण अभियान पदयात्रा के तहत प्रभातफेरी निकाली गई !

0

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी रायपुर व जिला कांग्रेस कमेटी बालोद के निर्देशानुसार केबिनेट मंत्री व लोकप्रिय क्षेत्रीय विधायक अनिला भेंडिया जी के मार्गदर्शन पर ब्लॉक अध्यक्ष अशोक बाम्बेश्वर जी व नगर पालिका अध्यक्ष शीबू नायर जी के नेतृत्व में ब्लाक कांग्रेस कमेटी दल्लीराजहरा के द्वारा आज दिनांक 1 दिसम्बर दिन बुधवार को बढ़ती मंहगाई एवं केंद्र सरकार की नाकामियों के खिलाफ जन जागरण अभियान पदयात्रा के तहत जैनभवन चौक से प्रातः 6:30 बजे प्रभातफेरी निकाली गई!

This image has an empty alt attribute; its file name is ajay-coll.jpg

प्रभातफेरी कार्यक्रम में ब्लॉक अध्यक्ष अशोक बाम्बेश्वर, नगर पालिका अध्यक्ष शीबू नायर,पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष संगीता नायर,मंत्री मीडिया प्रभारी विवेक मसीह, सेवादल प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष संतोष पांडेय, जिला महामंत्री रतिराम कोसमा, काशीराम निषाद, जिला सचिव रवि जायसवाल, के ईश्वर राव, एल्डरमैन प्रमोद तिवारी, जगदीश श्रीवास, ममता पांडेय, पार्षद स्वप्निल तिवारी,राजकुमार साहू, रामू शर्मा, रूबी एंथोनी, विलसन मैथ्यू, जेबा कुरैशी, परितोष हंसपाल, अभिषेक राव, जे पी यादव, लालू, ओनु दत्ता, प्रवीण शर्मा, श्रीनिवास राव, विलियम भौरा, जावेद खान, अनिल कोम्बे सहित कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

This image has an empty alt attribute; its file name is mathurant.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

शासकीय कन्या पूर्व माध्यमिक शाला चिखलाकसा की छात्राओं ने जानकारी प्राप्त की, कि कचरे से कंपोस्ट खाद का निर्माण कैसे किया जाता है

0

पढ़ई तुंहर द्वार — 2.0 के अंतर्गत “बस्ताविहीन शिक्षा” और शैक्षिक परिभ्रमण हेतु शासकीय कन्या पूर्व माध्यमिक शाला चिखलाकसा की कक्षा 8वीं की छात्राओं ने नगर के कंचन केंद्र में जाकर कचरे से कंपोस्ट खाद का निर्माण कैसे किया जाता है; इसके बारे में जानकारी प्राप्त की और कंपोस्ट खाद के उपयोग से होने वाले सभी प्रकार के लाभों को जाना। इसके अतिरिक्त वहां छात्राओं ने हाइड्रोलिक प्रेस के माध्यम से सूखे और अकार्बनिक कचरे जिसका अपघटन, सूक्ष्मजीवों द्वारा नहीं किया जा सकता है; उसके निपटारे की तकनीक को समझा। छात्राओं ने कंचन केंद्र में कार्यरत स्टाफ से जिज्ञासापूर्वक उनकी समिति की क्रियान्वन और उनकी समिति के आय के स्त्रोत के बारे में जानकारी प्राप्त की और उन्होंने इस कार्य को बारीकी से समझते हुए इसे भविष्य में रोजगार के अवसर की तरह जाना और भारत को आत्मनिर्भर बनाने की ओर एक कदम बढ़ाया ।

This image has an empty alt attribute; its file name is ajay-coll.jpg

प्रधानाचार्य शशिकला देशमुख एवं हेमंत गुप्ता सर ने कंचन केंद्र के सभी कर्मचारियों को धन्यवाद दिये औंर उनके कार्यों की सहराना की ।

This image has an empty alt attribute; its file name is mathurant.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

संसदीय सचिव रेखचंद जैन एवं महापौर सफीरा साहू ने बस्तर वैली इंग्लिश मीडियम गर्ल्स स्कूल में डिजिटल लाइब्रेरी एवं कम्प्यूटर शिक्षा का शुभारंभ किया

0

विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव ( नगरीय प्रशासन एवं श्रम विभाग ) रेखचंद जैन एवं महापौर सफीरा साहू ने शहर के धरमपूरा में बस्तर वैली इंग्लिश मीडियम गर्ल्स स्कूल में डिजिटल लाइब्रेरी एवं कम्प्यूटर शिक्षा का शुभारंभ किया एवं कम्प्यूटर लैब और डिजिटल लाइब्रेरी का निरिक्षण किया |

इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने कहा की शिक्षा हमारे जीवन का महत्वपूर्ण आधार है किसी भी व्यक्ति के व्यक्तितव के निर्माण में शिक्षा महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है शिक्षा के साथ साथ अनुशासन और अन्य गतिविधियों को भी स्कूलों को अपनाना चाहिए बस्तर जैसे सूदूर अंचल में छात्राओं के लिए यह इंग्लिश मीडियम स्कूल मील का पत्थर साबित होगी तथा आज जो डिजिटल लाइब्रेरी और कम्प्यूटर शिक्षा का शुभारंभ हुआ है इसका सतत लाभ छात्राओं को मिलेगा मैं इस स्कूल की सफलता की कामना करते हुए आशा करता हूं की यह स्कूल शिक्षा के क्षेत्र में उच्च मापदंडों को स्थापित करेगा |

This image has an empty alt attribute; its file name is mathurant.jpg

इस अवसर पर महापौर सफीरा साहू ने कहा की बस्तर अंचल में छात्राओं के लिए इस इंग्लिश मीडियम स्कूल में स्थापित डिजिटल लाइब्रेरी एवं कम्प्यूटर शिक्षा यहां की छात्राओं को शिक्षा के समान अवसर प्रदान करने में सहायक होगा |

इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन के साथ महापौर सफीरा साहू, जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री हेमु उपाध्याय, पार्षद बलराम यादव, दयाराम,स्वेता बघेल,बी ललिता राव, विनोद कुकडे,प्रिसिंपल रितु माने, तारा माने, एच वाय कुकडे,विजय बुराडे,रियाज सर, मीर मैडम,कस्तूरी मिश्रा,केदार मिश्रा उपस्थित रहे |

संवैधानिक शपथ लेकर रोज नया झूठ बोल रहे है मुख्यमंत्री बघेल – केदार कश्यप

0

भाजपा का कांग्रेस पर तीखा हमला

मौजूदा कांग्रेस सरकार आजा़द भारत के इतिहास में सबसे झूठी सरकार

प्रदेश के किसानों, महिलाओं, गरीबों के हितों की कोई चिंता नहीं कांग्रेस सरकार को

जगदलपुर।
भाजपा प्रदेश प्रवक्ता एवं पूर्व मंत्री केदार कश्यप ने कांग्रेस राज्य सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा है कि आजा़द भारत के इतिहास में इतनी निर्मम,नृशंस,वादाखिलाफी व लगातार झूठ बोलने वाली,महज बहानेबाजी करने वाली ऐसी सरकार आजतक नहीं हुई है। सबसे दुख की बात है कि संवैधानिक शपथ लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल रोज-रोज नया झूठ गढ़ रहे हैं। इस तरह की निर्लज्जता के साथ आज तक किसी भी सरकार ने कभी झूठ नहीं बोला है। दुखद यह है कि अपने किसी भी झूठ के पकड़े जाने पर ना तो इन्हें पश्चाताप होता है और ना ही कोई शर्मिंदगी। छत्तीसगढ़ की जनता को गुमराह करने भूपेश सरकार ने झूठों की श्रृंखला बना ली है। इस सरकार का किसानों,महिलाओं व गरीबों के हित से कोई सरोकार नहीं है।

This image has an empty alt attribute; its file name is mathurant.jpg

केदार कश्यप ने कहा कि झूठों की श्रृंखला में इनका सबसे ताजा झूठ बारदाने को लेकर है। जग जाहिर है कि बारदाना खरीदना व उसकी व्यवस्था करना राज्य सरकार का काम है। सदन में अनेक बार खुद कांग्रेस सरकार ने स्वीकार किया है कि बारदाना की व्यवस्था करना प्रदेश सरकार की जिम्मेदारी है। बावजूद इसके मुख्यमंत्री ने इस विषय में न केवल प्रधानमंत्री को अनावश्यक पत्र लिखा है बल्कि उन्हें प्रदेश में कानून व्यवस्था खराब कर देने की धमकी भी दी है। राज्य सरकार का सारा काम केंद्र पर थोपने की इस कोशिश को आखि़र क्या कहा जाएगा?

कश्यप ने कहा कि मुख्यमंत्री बघेल कांग्रेस के लिए चुनाव लड़ने और उसके लिए संसाधनों की व्यवस्था में ही व्यस्त रहते हैं। उनके पास प्रदेश की जनता,किसानों के लिए जरा भी वक्त नहीं है। भाजपा बार-बार समय रहते कांग्रेस को सावधान करती रही कि वह बारदाने की उपलब्धता पर ध्यान दें, लेकिन कांग्रेस सरकार ने ऐसी कोई व्यवस्था समय रहते नहीं की। दुर्भाग्यपूर्ण है कि अपनी अक्षमता और निकम्मापन स्वीकार करने के बदले भूपेश सरकार उल्टे केंद्र पर सवाल उठाती रहती है। कांग्रेस का यह आचरण हमेशा की तरह निंदनीय है।

प्रदेश प्रवक्ता केदार कश्यप ने कहा कि कांग्रेस वास्तव में किसानों को बर्बाद करने पर तुली हुई है। एक माह विलंब से धान खरीदी करने के निर्णय के बाद भी अभी तक इसे शुरू न करने के कारण किसानों की तैयार फसल बर्बाद हो गई है। जानबूझकर कांग्रेस यह चाहती है कि फसल नष्ट हो जाए ताकि उसे कम से कम धान खरीदना पड़े। अब किसानों से ही बारदाने की व्यवस्था करने को कहना और उन्हें बारदाने का पिछला भुगतान भी नहीं करना,इस कांग्रेस सरकार की किसानों के साथ एक और धोखेबाजी़ है।

श्री कश्यप ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर भी कांग्रेस बेशर्म बयानबाजी पर उतारू है।अभी तक प्रदेश में 11 लाख से अधिक गरीबों की छत छिनने का पाप मौजूदा कांग्रेस सरकार ने किया है। मुख्यमंत्री बघेल कह रहे हैं कि यह योजना प्रधानमंत्री के नाम से है इसलिए वो आवास की व्यवस्था नहीं करेंगे। जबकि सच यह है कि योजना का बड़ा हिस्सा केंद्र से आता है लेकिन दुर्भावनावश कांग्रेस इसे गरीबों तक नहीं पहुंचने देना चाहती है।

केदार कश्यप ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने एक और तुगलकी फैसला लेते हुए ‘रेडी टू ईट’ का काम प्रदेश की महिलाओं से छीन कर बीज निगम को देने का निर्णय किया है। ऐसा करने का एकमात्र मकसद इस मामले में भी बड़े से बड़े भ्रष्टाचार को अंजाम देना है। ऐसा करके कांग्रेस सरकार ने सीधे तौर पर 21000 से अधिक गरीब आदिवासी महिलाओं के पेट पर प्रहार किया है। मातृशक्ति व उनके गरीब परिवारों से निवाला छीनने का यह कृत्य घोर निंदनीय है। भारतीय जनता पार्टी कांग्रेस सरकार के कुशासन के खिलाफ जनता के हित में खड़ी है। भाजपा मांग करती है कि बिना किसी बहाने बाजी के प्रदेश सरकार किसानों का एक-एक दाना धान खरीदे, 11 लाख से अधिक परिवारों के सर से छीनी छत को वापस कर उनके लिये घर की व्यवस्था करे और रेडी टू ईट से संबंधित फैसले को तुरंत प्रभाव से वापस ले।

इन्द्रावती नदी ग्राम कुड़कानार में मिले अज्ञात शव के आरोपी गिरफ्तार

0

जगदलपुर

विगत दिनांक 10.11.2021 को कुम्हरावण्ड डेम इन्द्रावती नदी कुडकानार में एक अज्ञात लाश मिली थी, जिसके आरोपियों को गिरफ्तार करने में बस्तर पुलिस को सफलता मिली है.

पुलिस अधीक्षक जितेंद्र सिंह मीणा ने बताया कि घटना में मृतक का गला, हाथ, पैर में कपड़ा से बंधा गया था जो प्रथम दृष्टिया हत्या कर फेंकना प्रतीत हुआ। जिसके आस पास से पहचान कराया गया जो शव की पहचान नहीं होने से शव का मौके पर ही ग्राम कुड़कानार के पंचानों के समक्ष शव पंचनामा किया जाकर शव का डिमरापाल अस्पताल में पी. एम. कराकर मृतक के परिजन नहीं मिलने पर चीरघर डिमरापाल अस्पताल में सूरक्षार्थ रखवाया गया जो तीन दिवस में भी मृतक के परिजन का पता नहीं चलने पर मृतक के शव का नगर निगम को सौंप कर कफन दफन कराया गया। मृतक के परिजन का दिनांक 23.11.2021 को पता चला जो कि मृतक के हाथ में गोदना से लिखा बोमड़ा राम मण्डावी एवं उसके पहने कपड़े तथा उसके हुलिया से मृतक का नाम बोमड़ा राम मण्डावी पिता स्व. बोटी राम मण्डावी निवासी पारापुर डोंगी पारा थाना लोहण्डीगुड़ा का होना बताये। मर्ग जांच के दौरान पी.एम. रिपोर्ट की क्युरी रिपोर्ट के आघर पर अपराध घटित होना पाये जाने से थाना बस्तर में अपराध क्र. 80 / 2021 धारा 302.201 भा.द.वि. दिनांक 27.11.2021 पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

This image has an empty alt attribute; its file name is mathurant.jpg

विवेचना के दौरान 01. दर्शन उर्फ सुर्दशन पाण्डे पिता गजानंद पाण्डे जाति ब्राम्हण उम्र 26 वर्ष साकिन मटनार थाना करपावण्ड हाल-डोंगरी पारा कंगोली थाना परपा 02. अभिषेक सिंह बघेल उर्फ अवि पिता स्व. बुधराम बघेल जाति मुरिया उम्र 30 वर्ष साकिन वर्गीस कालोनी विशालमेगा मार्ट के पीछे अघनपुर हाल-डोंगरी पारा कंगोली थाना परपा को अभिरक्षा में लिया गया। जिनसे पूछताछ करने पर मृतक बोमड़ा राम मण्डावी को आरोपियों के खिलाफ मोटर सायकल, टी.व्ही. चोरी किये है, की बात महादेव कश्यप निवासी डोंगरी पारा कंगोली थाना परपा को बताया तथा महादेव कश्यप के द्वारा थाना परपा में रिपोर्ट किया है, कि बात से उक्त आरोपियों द्वारा मृतक से रंजीश रखने लगे तथा मृतक की हत्या करने की योजना बनाकर दिनांक 07.11.2021 को हत्या करने के नियत से अत्याधिक शराब सेवन कराकर कालीपुर जंगल में ले जाकर मारपीट कर हत्या करने पश्चात मृतक बोमड़ा राम मण्डावी के ही कपड़े से शव के गला, हाथ, पैर को बांधकर उसके शव को छुपाने के नियत से मोटर सायकल पल्सर से उक्त दोनों आरोपी कुडकानार इन्द्रावती नदी के पुल के उपर से फेंक दिये कि उक्त दोनों आरोपी के द्वारा मृतक बोमड़ा राम मण्डावी का हत्या करना कबुल करने एवं पर्याप्त सबूत पाये जाने पर दिनांक 29.11.2021 को क्रमश: 20.10 एवं 20.30 बजे गिरफ्तार किया गया।

संसदीय सचिव एवं जगदलपुर विधायक रेखचंद जैन अचानक पहुंचे महारानी अस्पताल जगदलपुर निरीक्षण करने

0

संसदीय सचिव व जगदलपुर विधायक रेखचंद जैन अचानक वार्डो में जाकर मरीजों से हाल-चाल पूछे,महारानी अस्पताल में गंदगी फैलाने वाले की अब खैर नहीं

संसदीय सचिव एवं जगदलपुर विधायक रेखचंद जैन महारानी अस्पताल में पहुंच कर युवा पत्रकार अक्कू खान के पिता अब्दुल मजीद 86 वर्ष से मुलाकात करके हालचाल जाना और वार्ड में मौजूद दूरदराज के मरीजों से भी हालचाल पूछकर और उन्हें शासन द्वारा लाभ मिलने की जानकारी दिए ।

This image has an empty alt attribute; its file name is mathurant.jpg

जैन ने कहा कि मरीजों को किसी भी परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा। और साथ ही अस्पताल के सीढ़ियों में पान गुटखा खाकर गंदगी फैलाने की खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

महारानी अस्पताल के अधीक्षक डॉ संजय प्रसाद से कहा कि जल्द से जल्द सीसी कैमरा के द्वारा निगरानी में रहकर गंदगी फैलाने के खिलाफ कार्यवाही किया जाए इस संबंध में किसी को बख्शा नहीं जाए

इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी महामंत्री हेमू उपाध्याय, विनोद कुकरे, पत्रकार अक्कू खान, सिराज खान सहित अस्पताल के स्टाफ मौजूद रहे।

अवैध ईट भट्टो की तैयारी जोरों पर खनिज विभाग में खुशी की लहर

0

गुंडरदेही सहित पूरे बालोद जिला में अवैध ईट निर्माण की भट्ठों पर तैयारी तेजी से चल रही है। पूरे जिलों में सैकड़ों की संख्या में अवैध ईंट भट्ठे हैं जो सालों से जमे हुए हैं, परंतु खनिज विभाग द्वारा किसी प्रकार की कार्रवाई तो दूर की बात है उल्टे विभाग के संरक्षण में ही यह अवैध कार्य पूरे जिले में चल रहा है। ईंट भट्टों के चलते पर्यावरण को काफी नुकसान हो रहा है अवैध ईंट भट्टों में ईंट पकाए जाने के लिए लकड़ी का उपयोग होता है, जिसके लिए अवैध तरीके से वनों की कटाई की जा रही है ।वही नदी किनारे स्थिति भट्ठों के लिए नदी की मिट्टी और रेत का उपयोग किया जाता है। तांदुला नदी किनारे सिकोसा मनोहरा गुंडरदेही बाघमारा सहित नदी किनारे स्थित गांव में अवैध भट्टे देखे जा सकते हैं ।जहां एक और पूरी दुनिया मौसम परिवर्तन को लेकर चिंतित है, वहीं बालोद जिला के खनिज विभाग अपनी जेबें गर्म करने में लिप्त है।

This image has an empty alt attribute; its file name is ajay-coll.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is mathurant.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

बारदाना में हो रही जमकर मुनाफाखोरी

0

1 दिसंबर से धान खरीदी की घोषणा के बाद व धान खरीदी सहकारी समितियों के द्वारा बारदाना उपलब्ध न कराए जाने के पश्चात से ही क्षेत्र में व्यापारियों द्वारा भारी मुनाफा लेकर बारदाना विक्रय किया जा रहा है।जहां किसान एक और अपनी उपज को जल्द से जल्द सहकारी समिति तक पहुंचाना चाह रहा है वही बारदाना की अनुपलब्धता का फायदा उठाकर मौकापरस्त व्यापारियों द्वारा किसानों से खुलेआम लूट की जा रही है। आमतौर पर 15 से 17 रुपये में मिलने वाले बारदाने को 35 से ₹40 तक विक्रय किया जा रहा, किसान लूटे जा रहे हैं और प्रशासन मौन दर्शक की भांति सब कुछ देख रहा है। विगत दिनों क्षेत्र में असमय हुई बारिश से उपज को बहुत नुकसान हुआ है, किसानों ने अपनी धान की कटाई कर ली है और उन्हें जल्द से जल्द विक्रय करना अत्यंत आवश्यक है जिसके चलते बारदाना की मारामारी क्षेत्र में देखे जा रही है।

This image has an empty alt attribute; its file name is ajay-coll.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is mathurant.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

MOST POPULAR

HOT NEWS