City Media - Page 1178 of 1860 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1178

कोरर – 2 अप्रेल से चैत्र नवरात्र प्रारंभ, दुर्गा मंदिर कोरर में मनोकामना जोत प्रज्वलित किया जाएगा

0

प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी चैत्र नवरात्र के पावन अवसर पर ग्राम कोरर के दुर्गा मंदिर में मनोकामना जोत प्रज्वलित किया जाएगा जिसका शुल्क 601 रुपये रखा गया है ,पूजन का कार्य वृंदावन से आचार्य दीपक शर्मा द्वारा पूर्ण कराया जाएगा जिसकी पूरी तैयारी पूर्ण हो गई है विदित हो कि विगत वर्ष कोरोना काल के दौरान नवरात्रि में पूजन का कार्य भी बाधित हुवा था ,इस बार स्थाति समान्य होने के कारण यह आयोजन संभव हो पाया है उक्त जानकारी आयोजन से जुड़े नवीन पाण्डेय द्वारा दी गई।

दो दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार में पहुंचे अथितियों का आज अपने निवास स्थल पर बस्तर विधायक जी ने स्वागत किया

0

डाइट बस्तर में दो दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार रखा गया था जिसमें मुख्यअथिति के रूप में बस्तर विधायक लखेश्वर बघेल जी रहे उधद्बोधन के पश्चात् बघेल जी ने अथितियों को जगदलपुर कार्यालय में आने हेतु आमंत्रित किया था बस्तर विधायक जी ने अथितियों को राष्ट्रीय गमछा एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया |

जिसमें मौजूद रहे दिनेश यदु, अनिल पांडे, नरसिंघ नाग, धरम गोयल, तुलसी राजेश कुमार, जागेंद्र कुमार,कमल पाडी,एवं कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे |

अवैध रुपये सट्टा लिखते 01 आरोपी को पुलिश ने किया गिरफ्तार आरोपी के पास से सट्टा पट्टी पर्ची एक डाट पेन नगदी रकम 2400 रुपये को जप्त

0

आज दिनांक 30.03.22 को आरोपी चंदन कुमार राजपूत पिता कृष्ण मुरारी सिंह वार्ड क्र0 20 गांधी चौंक राजहरा को अंकों के सामने रूपये पैसे का दांव लगाकर सट्टा पट्टी नामक जुआ खेलाते रंगे हाथों पकडा गया, सट्टा लगाने वाले लोग पुलिस को देखकर भाग गये, हरिशंकर सिंह के साथ टाउन पेट्रालिंग, अवैध जुआ सट्टा, शराब की पतासाजी हेतु रवाना हुआ था जैन मंदिर से पेट्रोलिंग करते माइंस आफिस चौंक गया दौरान पेट्रोलिंग के जरिये मुखबीर के सूचना मिला कि वार्ड क्र0 20 जाने के स्वागत गेट गोपाल पान ठेला के पास चंदन कुमार राजपूत वार्ड क्र. 20 के रहने वाले ने अंकों के सामने रूपये पैसे की दांव लगाकर सट्टा पट्टी नामक जुआ खेला रहा है कि सूचना पर गवाह अमित राजपूत, तिरूपति मलिक वार्ड क्र0 .04 को तलब कर नोटिस देकर मुखबीर सूचना से अवगत कराकर मुखबीर सूचना पंचनामा तैयार किया

This image has an empty alt attribute; its file name is kgn.jpg
बाद हमराह स्टाफ एवं गवाह के मुखबीर सूचना तस्दीक हेतु रवाना होकर मौका घटना स्थल पर आरोपी चंदन कुमार राजपूत के कब्जे से एक सफेद लाइनिंग कागज मे लिखा हुआ मिला । अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया ।मैं थाना राजहरा मे सउनि के पद पर पदस्थ हूं कि आज दिनांक 30.03.22 को हमराह प्र0आर0 1103 हरिशंकर सिंह के साथ टाउन पेट्रालिंग, अवैध जुआ सट्टा, शराब की पतासाजी हेतु रवाना हुआ था जैन मंदिर से पेट्रोलिंग करते माइंस आफिस चौंक गया दौरान पेट्रोलिंग के जरिये मुखबीर के सूचना मिला
This image has an empty alt attribute; its file name is Bestonline_Logo-copy.png

घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

कि वार्ड क्र0 20 जाने के स्वागत गेट गोपाल पान ठेला के पास चंदन कुमार राजपूत वार्ड क्र0 20 के रहने वाले ने अंकों के सामने रूपये पैसे की दांव लगाकर सट्टा पट्टी नामक जुआ खेला रहा है कि सूचना पर गवाह अमित राजपूत, तिरूपति मलिक वार्ड क्र0 .04 को तलब कर धारा 160 जाफौ0 का नोटिस देकर मुखबीर सूचना से अवगत कराकर मुखबीर सूचना पंचनामा तैयार किया बाद हमराह स्टाफ एवं गवाह के मुखबीर सूचना तस्दीक हेतु रवाना होकर मौका घटना स्थल पर चंदन कुमार राजपूत पिता कृष्ण मुरारी सिंह वार्ड क्र0 20 गांधी चौंक राजहरा को अंकों के सामने रूपये पैसे का दांव लगाकर सट्टा पट्टी नामक जुआ खेलाते रंगे हाथों पकडा गया, सट्टा लगाने वाले लोग पुलिस को देखकर भाग गये

This image has an empty alt attribute; its file name is Satlal.png
This image has an empty alt attribute; its file name is WhatsApp-Image-2022-03-25-at-12.22.17-PM-1024x1024.jpeg

थाना गुरूर मे अवैध रेत परिवहन करते हुए हाईवा जप्त भेजा गया खनिज विभाग को

0

मोखा गुरूर मे सट्टा पट्टी लिखते सटोरिया गिरफ्तार सट्टा पट्टी के साथ नगदी रकम जप्त

घटना आज दिनांक 29.03.2022 को पुलिस अधीक्षक गोवर्धन ठाकुर के मार्गदर्शन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रज्ञा मेश्राम के निर्देशन एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी राजेश बागड़े के पर्यवेक्षण अवैध कार्यो के विरुद्ध अभियान कार्यवाही के तहत थाना प्रभारी निरीक्षक रोहित मालेकर के नेतृत्व मेे गुरूर टाउन पेट्रोलिंग, रात्रि टाउन भ्रमण एवं वाहन चेकिंग के दौरान गुरूर अम्बेडकर चौंक के पास हाईवा क्रमांक सीजी 24 आर 2481 के चालक दीपक साहू पिता प्रभुदयाल साहू उम्र 35 वर्ष साकिन भानपुरी थाना गुरूर जिला बालोद ने वाहन में खनिज संपदा रेत को वाहन में भरकर परिवहन करते पाया जाने से घटना स्थल पर समक्ष गवाह उक्त हाईवा क्रमांक सीजी 24 आर 2481 को रोककर चालक को खनिज संपदा के संबंध में संबंधित विभाग से जारी वैध दस्तावेज (रायल्टी पर्ची) धारा 91 जॉफौ का नोटिस देकर चाहा गया चालक द्वारा मौके पर ही लिखित में परिवहन कर ले जा रहे

This image has an empty alt attribute; its file name is kgn.jpg

खनिज संपदा रेत के संबंध में कोई वैध दस्तावेज नही होना बताया और लेख कर दिया। वाहन चालक द्वारा मौके पर खनिज संपदा को परिवहन करते समय कोई भी दस्तावेज प्रस्तुत नहीं करने पर धारा 102 जॉफौ के तहत जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया। परिवहन किया जा रहा रेत खनिज विभाग से संबंधित होने से प्रकरण की निराकरण हेतु अग्रिम कार्यवाही हेतु खनिज विभाग को भेजा जा रहा है।दिनांक 29.03.22 को मुखबीर से सूचना मिला ग्राम मोखा में एक व्यक्ति द्वारा सट्टा पट्टी नामक जुआ खेला रहे कि सूचना पर मौके पर द्वारा जाकर घेराबंदी कर रेड कार्यवाही किये जो सट्टा पट्टी लिख रहे आरोपी (1) फागुराम निषाद कृपाराम निषाद उम्र 43 वर्ष निवासी मोखा गौठान के पास थाना गुरूर जिला बालोद के कब्जे से 01 नग सट्टा पट्टी, 01 डाट पेन एवं नगदी रकम 1070 रूपये को जप्त कर आरोपी के विरूद्ध धारा 4(क) जुआ एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया।

This image has an empty alt attribute; its file name is Bestonline_Logo-copy.png

घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

उक्त कार्यवाही में सराहनीय भुमिका:- निरीक्षक रोहित मालेकर, सउनि धनेश्वर साहू सउनि विश्वजीत मेश्राम, आर0 छगन सिन्हा, विशेष योगदान रहा।

।। गिरफ्तार आरोपी ।।
फागुराम निषाद कृपाराम निषाद निवासी मोखा गौठान के पास थाना गुरूर जिला बालोद

This image has an empty alt attribute; its file name is Satlal.png
This image has an empty alt attribute; its file name is WhatsApp-Image-2022-03-25-at-12.22.17-PM-1024x1024.jpeg

साहू समाज की अधिष्ठात्री कुलदेवी संत शिरोमणि भक्त माता कर्मा की जयंती हर्षोल्लास एवम धूमधाम के साथ मनाया गया

0

पापमोचिनी एकादशी के पावन अवसर पर भक्त माता कर्मा मंदिर प्रांगण गांधी चौक में साहू समाज की अधिष्ठात्री कुलदेवी संत शिरोमणि भक्त माता कर्मा की जयंती बड़े ही हर्षोल्लास एवम धूमधाम के साथ मनाया गया।इस अवसर पर मां कर्मा एवम भगवान श्रीकृष्ण की पूजा अर्चना कर खिचड़ी का भोग लगाकर प्रसाद वितरण किया गया। दोपहर में कर्मा महिला मानस मंडली द्वारा रामायण पाठ किया गया।

इस अवसर पर तहसील साहू संघ के अध्यक्ष तोरनलाल साहू ने उपस्थित समस्त सामाजिक सदस्यों को भक्त माता कर्मा की 1006 वीं जयंती के अवसर पर बधाई एवम शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आगामी 13 अप्रैल को तहसील साहू संघ राजहरा द्वारा विशाल भक्त माता कर्मा जयंती महोत्सव एवम सामूहिक आदर्श विवाह तथा स्व मोतीलाल लाल जी वोरा पूर्व राज्यसभा सांसद के निधि द्वारा स्थानीय साहू सदन में नवनिर्मित अतिरिक्त कमरा निर्माण का लोकार्पण कार्यक्रम का आयोजन किया जावेगा। जिसमे आप सभी का तन मन धन से सहभागिता व कार्यक्रम को सफल बनाने में गरिमामयी उपस्थिति प्रार्थनीय है।

This image has an empty alt attribute; its file name is kgn.jpg


13 अप्रैल को शाम 7 बजे छत्तीसगढ़ की प्रसिद्ध लोक गायिका कु आरू साहू का सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।कार्यक्रम में मोहनलाल साहू ,युवराज साहू प्रमुख सलाहकार,गोविंद साहू उपाध्यक्ष, राधेश्याम साहू सचिव, राजेश कुमार साहू संगठन सचिव ,शिवकुमार कलिहारी धनराज साहू, घनाराम साहू, चेतन लाल साहू, राम सिंह साहू ,खुबलाल साहू ,राजकुमार साहू,मनहरण लाल साहू, खिलानंद साहू , श्याम दास साहू, गंगाधर साहू ,रामेश्वर साहू,अंजू साहू,सत्यवती साहू, वीणा साहू, द्रोपती साहू,रेखा साहू ,विमला साहू,मंजू साहू ,भूमिका साहू, दशमत साहू,कल्याणी साहू ,रेवती साहू, कुंती साहू, मना राम साहू ,रमेश्वर कुमार साहू , लोमश साहू, गायत्री साहू,संगीता साहू, कुमारी साहू, सोहागा साहू,एवं पदाधिकारी गण व सामाजिक सदस्य गण उपस्थित थे

This image has an empty alt attribute; its file name is Bestonline_Logo-copy.png

घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

This image has an empty alt attribute; its file name is Satlal.png
This image has an empty alt attribute; its file name is WhatsApp-Image-2022-03-25-at-12.22.17-PM-1024x1024.jpeg

कांग्रेस शासन में सांस लेना भी हुआ मुश्किल

0

गुंडरदेही मुख्य मार्ग पर ग्राम पंचायत रुदा के आश्रित ग्राम टेकापार में अवैध रूप से डामर प्लांट चलाया जा रहा है। मुख्य मार्ग में होने के पश्चात भी अवैध रूप से डामर प्लांट का चलना प्रशासनिक संरक्षण की ओर इशारा करता है। डामर प्लांट की स्थापना के लिए ग्राम पंचायत से अनापत्ति आवश्यकता होती है परंतु ठेकेदार प्रशासन के संरक्षण में उन्मादी होकर ना कोई परमिशन ले रहा है ना आम जनता की स्वास्थ्य की चिंता कर रहा है।

डामर प्लांट से जहरीला काला धुआं निकलते हुए देखा जा सकता है ।जिससे आमजन का सांस लेना दूभर हो गया । ग्राम पंचायत रुदा के सरपंच ने बताया कि उक्त डामर प्लांट के लिए पंचायत द्वारा एनओसी नहीं दी गई है ,साथ ही ग्राम वासियों ने डामर प्लांट प्रारंभ नहीं किये जाने आवेदन किये हुए है।

This image has an empty alt attribute; its file name is kgn.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is Bestonline_Logo-copy.png

घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

This image has an empty alt attribute; its file name is Satlal.png
This image has an empty alt attribute; its file name is WhatsApp-Image-2022-03-25-at-12.22.17-PM-1024x1024.jpeg

अजजा वर्ग के विरूद्ध दर्ज 632 मामलों में 752 आदिवासी अभियुक्तों के प्रकरण वापस

0

मुख्यमंत्री ने ली गृह विभाग की समीक्षा बैठक

रायपुर। रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मंगलवार को अनुसूचित जनजाति वर्ग के व्यक्तियों के विरूद्ध में दर्ज प्रकरणों की वापसी एवं नक्सल प्रकरणों के त्वरित निराकरण की समीक्षा की। आदिवासियों के विरूद्ध दर्ज प्रकरण वापसी हेतु गठित न्यायमूर्ति एके पटनायक समिति की अनुशंसा पर 632 प्रकरणों में 752 आदिवासी अभियुक्तों के विरूद्ध दर्ज प्रकरणों की वापसी की गई है।

इसी तरह वर्ष 2019 के पूर्व नक्सल अपराधों में गिरफ्तार स्थानीय आदिवासियों के न्यायालय में विचाराधीन प्रकरणों के त्वरित निराकरण के द्वारा निर्णित हुए। इसी तरह त्वरित निराकरण एवं प्रकरण वापसी के तहत 811 प्रकरणों में कुल 1244 स्थानीय आदिवासी लाभांन्वित हुए एवं इनके प्रकरण न्यायालय से समाप्त हुए। मुख्यमंत्री द्वारा नक्सल अपराध में गिरफ्तार स्थानीय आदिवासियों के शेष लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए गए। बैठक में गृह (पुलिस) विभाग की समीक्षा की गई। समीक्षा बैठक में मुख्य सचिव अमिताभ जैन, अपर मुख्य सचिव गृह सुब्रत साहू, पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा, महानिदेशक नगर सेना अरूण देव गौतम, पुलिस महानिरीक्षक (गुप्तवार्ता) आनंद छाबड़ा उपस्थित रहे।

कोरर में पंचायत स्तरीय पोषण पखवाड़ा कार्यक्रम का आयोजन किया गया

0

आज 29/3/22 को सेक्टर कोरर में पंचायत स्तरीय पोषण पखवाड़ा कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें ग्राम पंचायत के वार्ड पंच सरोज धन कर, मीना जैन, रोहिणी धन कर उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन सेक्टर पर्यवेक्षक सीता कुरैशी के द्वारा किया गया व विभाग के द्वारा चलाये जा रहे राज्य स्तरीय पोषण पखवाड़ा के प्रतिदिन होने वाली गतिविधियां के बारे में विस्तार से बताया गया व कार्यक्रम में उपस्थित सुपरवाइजर अनुसुइया साहू के द्वारा विभाग के सभी योजनाओ के बारे मे विस्तार से बताया गया व स्थानीय आहार व व्यवहार परिवर्तन के बारे में सरल शब्दों में जानकारी दी गई। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता रेणु श्रीवास्तव, अंशु पाण्डे के द्वारा विभिन्न प्रकार के लगाये गए प्रदर्शनीय व पौष्टिक आहार, टीकाकरण, वजन लेने के उदेश्य के बारे में बताया गया। इस कार्य क्रम को सफल बनाने में कोरर पंचायत की कार्यकर्ता रेणु श्रीवास्तव, अंशु पांडे, अनीता कोसमा, विद्या नाग, कला राजपूत, कमलेश्वरी सलाम का सराहनीय योगदान रहा |

नेहरू संग्रहालय का नाम बदलना मोदी की घटिया मानसिकता – कांग्रेस

0

रायपुर 29 मार्च । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा देश के प्रथम प्रधानमंत्री पं. जवाहर लाल के नाम पर बने नेहरू संग्राहलय के नाम को बदले जाने को कांग्रेस ने नरेन्द्र मोदी और भाजपा की संकुचित मानसिकता बताया है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि भाजपा कहां-कहां से महात्मा गांधी और पं. जवाहर लाल नेहरू के नाम को हटायेगी। नेहरू का नाम जो देश के जन मन में रचा बसा है। इस देश की आजादी से लेकर आधुनिक भारत के नव निर्माण में पं. जवाहर लाल नेहरू का अतुल्य योगदान है। आजादी का लड़ाई में अपनी जवानी के 16 साल से अधिक समय को पं. नहेरू ने अंग्रेजों की जेलों में बिताया था। उन्होंने कभी भाजपा आरएसएस के पितृ पुरूषों की भांति न अंग्रेजों की चाटुकारिता किया था और न ही जेल से रिहाई के लिये सावरकर के जैसे अंग्रेजों के सामने माफी नामा दिया था।

उन्होंने कहा कि भाजपा और मोदी दुर्भावनावश पं. जवाहर लाल नेहरू के नाम से बने संग्राहलय का नाम भले ही बदल ले लेकिन पं. नेहरू द्वारा बनाये गये भाखड़ा नांगल बांध सिंचाई परियोजनाये बोकारो, राउर केला, दुर्गापुर, भिलाई जैसे उद्योगो पर से नेहरू जी की छाप कैसे मिटायेंगे? जब भाजपा के पूर्वज श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पं. दीनदयाल उपाध्याय, अपने दल के राजनैतिक वजूद की तलाश के लिये देश में हिन्दू मुस्लिम और क्षेत्रवाद का जहर बो कर सांप्रदायिकता फैलाकर विघटन फैलाने की कोशिशे में लगे हुये थे तब पं. जवाहर लाल नेहरू भारत में शिक्षा व्यवस्था का प्रचार प्रसार, स्कूल कालेजो का निर्माण, मेडिकल कालेजो का निर्माण, एम्स आईआईएम आईआईटी बना रहे थे। देश के नव निर्माण के लिये सुई से लेकर हवाई जहाज बनाने की योजनायें बना कर क्रियान्वयन करवा रहे थे।

आनंद शुक्ला ने कहा कि यदि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी देश के सभी प्रधानमंत्रीयों की यादों को सहेजने स्मारक बनाने की योजना बना रहे है उसका स्वागत है। लेकिन देश के प्रथम प्रधानमंत्री महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पं. जवाहर लाल नेहरू के नाम से बने स्मारक को बदलना मोदी का नेहरू जी के प्रति पूर्वाग्रह को दर्शाता है। यह मोदी की घटिया मानसिकता को भी प्रदर्शित करता है।

खैरागढ़ उपचुनाव, कांग्रेस की हर बूथ पर नजर सभी विधायकों को जिम्मेदारी

0

खैरागढ़ के 300 बूथ और 60 सेक्टरों में कांग्रेस पदाधिकारी भी सक्रिय

रायपुर। खैरागढ़ उपचुनाव में प्रत्याशियों का नाम फायनल होने के बाद अब कांग्रेस यहां पर प्रचार में पूरी ताकत झोंक दी है। पार्टी ने यहां पर बूथ को सेक्टर में बांटकर हर विधायक को एक-एक सेक्टर की जिम्मेदारी सौंपने जा रही है। खैरागढ़ को शहरी और ग्रामीण क्षेत्र में बांटकर सभी 300 बूथ और 60 सेक्टर में संगठन के पदाधिकारी और विधायकों को यहां का प्रभारी नियुक्त किया है। प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया 31 मार्च को खैरागढ़ में समीक्षा कर विधायक और पूर्व विधायकों को सक्रिय करेंगे। बताया जाता है कि कांग्रेस ने जातीय समीकरण के आधार पर सभी सेक्टर में विधायकों को नियुक्त किया है।
खैरागढ़ उपचुनाव के लिए कांग्रेस संगठन ने जातीय समीकरण के अनुसार चुनाव प्रचार अभियान को तेज कर दिया है। शहरी क्षेत्र को जाेन में बांटकर यहां पर एक विधायक को वार्ड की जिम्मेदारी सौंपी जा रही है। शहर नंबर 6 से 13 वार्ड में बेमेतरा के कांग्रेस विधायक आशीष छाबड़ा को नियुक्त किया गया है। इसी प्रकार ग्रामीण क्षेत्र में विधायक चंद्रदेव राय, द्वारिकाधीश यादव, शंकुलता साहू, कुंवर सिंह निषाद, डॉ. लक्ष्मी ध्रुव, विनोद चंद्राकर, दलेश्वर साहू, अनिता शर्मा, बृहस्पत सिंह, गुलाब कमरो, अनूप नाग, गुरूदयाल बंजारे, विक्रम मंडावी, इंद्रशाह मंडावी, मोहित केरकेट्टा, केके ध्रुव, रामकुमार यादव, ममता चंद्राकर, संगिता सिन्हा, प्रकाश नायक को अलग-अलग सेक्टरों की जिम्मेदारी दी गई है। विधायकों साथ कई पूर्व विधायको को भी उनके साथ लगाया गया है। इनमें चंद्रभान बारमते, चुरावन मंगेश्कर, चुन्नीलाल साहू को नियुक्त किया गया है। खैरागढ़ में कुल 300 बूथ है। इन्हें 60 सेक्टरों में बांटकर यहां पर संगठन के कार्यकर्ताओं का यहां सक्रिय किया गया है।
पुनिया लेंगे विधायकों की बैठक

प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया 30 मार्च को छत्तीसगढ़ दौरे पर आ रहे हैं। वे उसी दिन शाम को खैरागढ़ पहुंचकर वहां चुनाव तैयारियों की समीक्षा करेंगे। दूसरे दिन विधायकों के साथ बैठक कर विधायकों को सभी सेक्टरों में सक्रिय करने की रणनीति पर चर्चा करेंगे। यहां पर अब तक 20 विधायकों को अलग-अलग सेक्टरों में भेजा गया है। बाकी बचे विधायकों को जातीय समीकरण के हिसाब से वहां पर प्रचार के लिए लगाने पर चर्चा होगी। कांग्रेस उपचुनाव में जीत दर्ज करने के लिए हर बूथ पर संगठन के पदाधिकारियों को विधायकों के नेतृत्व में प्रचार करेंगे।

MOST POPULAR

HOT NEWS