City Media - Page 1215 of 1859 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1215

बस्तर विधायक लखेश्वर बघेल का विश्वविद्यालय के कर्मचारियों द्वारा साफा पहनाकर स्वागत किया गया

0

तृतीय दीक्षांत समारोह शहीद महेंद्र कर्मा विश्वविद्यालय बस्तर में कुलसचिव द्वारा स्वागत करते हुए बस्तर विधायक बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण अध्यक्ष लखेश्वर बघेल जी का |

बस्तर विधायक जी का पुष्प गुच्छ से सम्मानित कर विश्वविद्यालय के कर्मचारियों द्वारा साफा पहनाकर स्वागत किया गया |

बस्तर सांसद बस्तर विधायक एवं बस्तर ग्रामीण जिलाध्यक्ष पहुंचे बस्तर ब्लॉक के मुंडापाल में नवनिर्माण पंचायत भवन का किया शुभारंभ

0

सांसद दीपक बैज ने कहा बस्तर विधानसभा से लखेश्वर बघेल को फिर से विधायक बनाना है

बस्तर विधायक ने कहा कि आज बड़ी खुशी की बात है कि आज हमनें भवन एवं सी.सी.रोड का लोकार्पण किया है हम लगातार प्रयास कर रहे है कि ग्रामीण क्षेत्रों में परेशानियो से निजात दिलाने की काम कर रहे है जल जीवन मिशन के तहत हम लगातार लोगों की व्यवस्था के अनुरूप आज हमनें घर घर तक पहुचाने की काम कर रहे है राजीव गांधी मितान के तहत सभी लोगों को जोड़ने की काम कर रही है और इस योजना में युवती भी जुड़कर अपना हिस्सा ले सकते है प्रत्येक समूह को सालाना एक एक लाख रुपये दिया जाएगा इस योजना अंतर्गत अगर पानी की कमी है तो तुरंत एक गाड़ी भेजकर हम इस समस्या को तुरंत निराकरण कर देंगे |

बस्तर सांसद दीपक बैज जी ने कहा सभी युवाओं को प्रसन्न किया मेरा सौभाग्य है की मैं भूमिपूजन में भी रहा आज शुभारंभ में भी उपस्थित हूं इतने बड़े बस्तर लोकसभा क्षेत्र होने की वजह से नहीं पहुंच पाता है लेकिन आज मुंडापाल में उपस्थित होकर अच्छा लग रहा है मुख्यमंत्री जी के माध्यम से हमने लगातार ग्रामीण क्षेत्रों को NH से जोड़ने की प्रयास कर रहे है और मेरी उत्तरप्रदेश दौरे के दौरान बहुत से चिंजो पर उल्लेख किया लेकिन हमारे छत्तीसगढ़ विकास की माध्यम में बहुत आगे है छत्तीसगढ़ छोटे प्रदेश होने की वजह से भी कई गुना बेहतर है हमने कोरोना जैसे मामलों में भी हमने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और लोगों को राहत दी है हमारे जनप्रतिनिधियों भी जमीनी स्तर से काम कर रही है इसलिए प्रत्येक ग्राम पंचायतों में पहुंचकर उन्हा के लोगों से रूबरू हो रहे है |

बस्तर ग्रामीण जिलाध्यक्ष ने कहा कि हमारी सरकार ने जैसे अपनी सरकार बनाई तुरंत एक घंटे के अंदर सभी किसान भाइयों का कर्जा माफ किया देश मे पहली ऐसा राज्य है जो कि पच्चीस सौ रुपये में धान खरीदी कर लोगों को राहत दी है |

सांसद दीपक बैज, बस्तर विधायक लखेश्वर बघेल ने ग्राम पंचायत भाटपाल में सामुदायिक भवन का लोकार्पण कर उप स्वास्थ्य केंद्र के जीणोद्धार कार्य हेतु 1.50 लाख का भूमिपूजन किया |

जिसमें मौजूद रहे ब्लॉक अध्यक्ष गणेश बघेल, फूलसिंह मौर्य, राजमनी,आशीष मिश्रा, शोभा मार्कण्डेय, अनुराग महतो, जार्ज,रामसिंह परिहार,बंगालू कश्यप, बुधु कश्यप पुजारी, हेमराज बघेल, सोनारू, डमरू, प्रताप यादव,जगन्नाथ कश्यप,समदु, गोबर कश्यप,मिनेश साहू, राजेश कुमार, जितेंद्र तिवारी,सालिक, तुलसी राम,चंपा ठाकुर,भागिरती नाग, सुरेश कश्यप,पाकलु निषाद, गामिनी कुरे,शक्ति बघेल,नारायण कश्यप, राम्या राम,CEO राठौर, सचिव, पंच, ग्रामीणजन,व समस्त कार्यकर्त्तागण उपस्थित रहे |

राज्यपाल उइके ने की दलपत सागर के सौन्दर्यीकरण कार्य की सराहना

0

जगदलपुर 5 मार्च 2022 – राज्यपाल अनुसुईया उइके ने आज दलपत सागर का अवलोकन किया और यहां किए जा रहे सौन्दर्यीकरण कार्य की प्रशंसा की। उन्होंने यहां स्वच्छता अभियान से जुड़े हुए जागरुक नागरिक, युवोदय के स्वयंसेवक, महिला स्वसहायता समूह तथा नगर निगम के कर्मचारियों से भेंटकर कार्य की प्रशंसा की। इस अवसर पर महापौर श्रीमती सफीरा साहू, कमिश्नर श्याम धावड़े, पुलिस महानिरीक्षक सुंदरराज पी, कलेक्टर रजत बंसल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र मीणा, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी रोहित व्यास, नगर निगम आयुक्त प्रेम पटेल सहित जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

खैरागढ़ के रेस्टोरेंट में खुलेआम बिक रही है , एक्सपायरी खाद्य सामग्री

0

ग्राहक को एक्सपायरी समान बेच कर काट रहे चांदी। ग्राहक सहित बच्चे हो गए बीमार….

फूड सेफ्टी विभाग ऐसे दुकानदारों एवं रेस्टोरेंट के खिलाफ नहीं कर रहा है कोई भी कार्रवाई

खैरागढ़। खैरागढ़ नगर के बाजारों में इन दिनों धड़ल्ले से डेलिनीड्स एवं रेस्टोरेंट में एक्सपायरी डेट वाली खाद्य सामग्री दुकानदारों के द्वारा खुलेआम बेची जा रही है।

ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं , क्योंकि मैंने आज अपने बच्चों के लिए खाने के कुछ सामग्री खरीदी , जिसका कुल बिल 280₹ हुवा। जिसे मैंने अपने मोबाइल से फोन पे करते हुए ऑनलाइन पेमेंट आज दोपहर में कर दिया ।

घर पहुंचकर जब मैंने खरीदे गए खाद्य सामग्री को बच्चों को दे दिया। जिसे खाने के कुछ घण्टे के बाद मेरे बच्चों को उल्टी होना शुरू हो गया । उसी दरमियान मेरी नजर खाद्य पदार्थ की मेन्युफेकचरिंग एवं एक्सपायरी पर नजर गयी जिसे गौर से देखने पर पता चला कि मैंने जो खाद्य सामाग्री खरीदी है उसकी वैधता समाप्त हो चुकी है।

खाद्य प्रॉडक्ट:― बीकाजी फन किन मल्टी ग्रेन मिक्स रोस्टेड, जिसकी वैधता सिर्फ 13 जनवरी 2022 तक थी। इसी ब्रांड की मैंने ज्वार मिक्स खरीदी थी जिसकी वैधता 22 जनवरी 2022 तक थी। जेबसोनस पीनट रोस्टेड खरीदा था जिसकी वैधता 10 फरवरी 2022 तक ही थी।जेबसोनस का मैने चना बेंगल ग्राम्स चिकपिस खरीदा था जिसकी वैधता सिर्फ28 फरवरी 2022 तक थी। ये सब नमकीन आदि तो खाने योग्य तय समय सीमा से डेढ़ से दो महीने बाद की तिथि तक बेची जा रही है। जागरूक लोग तो इन्हें खरीदने से मना कर देते हैं। लेकिन अनपढ़ लोग अज्ञानतावश एक्सपायरी माल भी खरीद लेते हैं। मैंने भी व्यस्तता के चलते जल्दी जल्दी में यह ध्यान नहीं दिया और खरीद लिया । जिसे मेरे बच्चे खाकर बीमार हो गए हैं। खैर इसकी शिकायत सबंधित विभाग को करते हुए थाने में भी देने की तैयारी कर लिया हूँ।

This image has an empty alt attribute; its file name is Bestonline_Logo-copy.png

घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

जो अपने बचे हुए एक्सपायरी माल को खपाने हेतु ग्रामीण क्षेत्र सहित शहर के लोगों को निशाना बना रहा है। जहां बेखौफ होकर फुटकर दुकानदार एक्सपायरी माल को भी बेचकर मुनाफा कमा लेते हैं।

खैरागढ़ खाद्य सुरक्षा प्रशासन नहीं है संवेदनशील―

एक्सपायरी खाद्य सामग्री की नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में धड़ल्ले से हो रही बिक्री को लेकर खाद्य सुरक्षा प्रशासन संवेदनशील नहीं है। समय-समय पर खाद्य सामग्री के दुकानों में उत्पाद की जांच नहीं की जाती है। जिस कारण व्यवसायी को एक्सपायरी माल बेखौफ बेचने की मानों छूट सी मिल जाती है। कुछ स्थानीय निवासी द्वारा बताया कि दुकानदार लोकल से लेकर ब्रांडेड कंपनियों की खाद्य सामग्री को एक्सपायरी डेट निकलने के बाद भी अनपढ़ और बच्चों को बेच रहे हैं। ऐसा करके वे लोगों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। इसको लेकर संबंधित विभाग के अधिकारियों को कार्रवाई करनी चाहिए। फिलहाल मैं इसकी शिकायत उच्च अधिकारियों तक करने तैयारी कर रहा हूँ ताकि इनका दुकान शील किया जा सके । मेरे पास इनके खिलाफ पुख्ता वीडियो एवं समान , की पेमेंट की स्लिप है।

This image has an empty alt attribute; its file name is diyabati.jpg

दल्ली राजहरा नगर पालिका द्वारा विलम्ब से टैक्स पटाने पर जनता से अतिरिक्त वसूली पर विरोध जताया नपा उपाध्यक्ष ने

0

दल्ली राजहरा नगर पालिका द्वारा मकान टैक्स लेट से पटाने के नाम से 1000 रुपये की वसूली, पानी टैक्स को 60 रुपये प्रतिमाह से बढाकर 180 रुपये प्रति माह करने के विरोध व विधानसभा चुनाव 2018 के समय कांग्रेस के द्वारा अपना चुनावी घोषणा पत्र मे किये गये घोषणा अनुसार 60 वर्ष से उपर पेंशन को 350 से बढाकर 1000 रुपये व 75 साल से उपर उम्र वालो को 650 से बढाकर 1500 रुपये करने शहरी क्षेत्र में सम्पत्ति कर को कम कर 50 प्रतिशत करने की घोषणा किया था लेकिन आज तक अमल नही किया गया है घोषणा अनुसार ही जनता को सुविधा दिलाने की मांग को लेकर आज नगर पालिका दल्ली राजहरा पहुचकर नगरवासियो के साथ नगर पालिका उपाध्यक्ष संतोष देवांगन ने मुख्य नगर पालिका अधिकारी से मिलकर घोषणापत्र के अनुसार ही सुविधा देने हेतु मांग किया व आगामी 15 दिनो के अंदर ही इन घोषणाओ को अमल कर नगर के नागरिको को सुविधा उपलब्ध कराई जाये आगामी 15 दिनो के अंदर अमल नही हुआ तो 15 दिन के बाद नगर के जनता व नगर पालिका उपाध्यक्ष संतोष देवांगन खुद नगर पालिका कार्यालय का घेराव किया जायेगा।

This image has an empty alt attribute; its file name is Bestonline_Logo-copy.png

घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

This image has an empty alt attribute; its file name is diyabati.jpg

महंगाई, बेरोजगारी से छुटकारा चाहिए तो डबल इंजन की सरकार फेल करना होगा– भूपेश बघेल

0

राहुल और प्रियंका गांधी की मौजूदगी में भाजपा पर जमकर बरसे

वाराणसी। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने वाराणसी में कहा कि ये सरकार आपको वैक्सीन और बेड नहीं दे पाई। ना किसानों को दाम दिया और ना ही नौजवानों को काम। इस डबल इंजन की सरकार में इंजन ही नकली है। उन्होंने कहा महंगाई, बेरोजगारी और छुट्टा जानवरों से छुटकारा चाहिए तो डबल इंजन की सरकार को फेल करना होगा। बघेल आज फुलपुर विधानसभा क्षेत्र में कॉंग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी की मौजूदगी में भाजपा सरकार पर जमकर बरसे।

जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि ये सरकार किसानों को कुछ नहीं समझती है, किसानों ने हक मांगा तो उनके छाती पर गाड़ियाँ चढ़ाती है। नौजवानों के सामने भी चुनौती है, सरकार नौकरी नहीं देती है और प्रयागराज में युवाओं पर पीठ पर लाठियां बरसाती है। उन्होने कहा डबल इंजन की सरकार ने अगर काम किया होता तो प्रधानमंत्री को वाराणसी में एक हफ्ता नहीं रुकना पड़ता। उनको समझ आ गया है, छह चरण में योगी जी की सरकार अब प्रदेश से गयी। मोदीजी अपनी सीट से भाजपा को बचाने के लिए सारे काम छोड़कर बनारस में बैठ गए हैं। ना राहुल गांधी को आने दे रहे हैं ना प्रियंका गांधी को, लेकिन उन्हें कोई ताकत नहीं रोक सकता।

उन्होंने कहा प्रियंका गांधी संघर्ष की प्रतीक है। राहुल गांधी सबके साथ न्याय चाहते हैं, वे आम जनता, किसान, मजदूर की जेब में पैसा डालना चाहते हैं। छत्तीसगढ़ की जनता ने राहुल गांधी पर भरोसा किया और कॉंग्रेस को बहुमत से जिताया। उन्होने कहा कि भाजपा का गुजरात मॉडल फेल हो गया है तो कॉंग्रेस का छत्तीसगढ़ मॉडल देश में चर्चे में है।

संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने दी ग्रामीण क्षेत्र में 1 करोड़ 13 लाख रुपए से अधिक के विकास कार्यों की सौगात

0

विभिन्न पंचायतों में 1 करोड़ 8 लाख 96 हजार रुपए के ग्रामीण सड़कों के डामरीकरण कार्य का भूमि-पूजन

ग्राम पंचायत नानगूर में 5 लाख रुपए की लागत से बनने वाले मितानिन प्रशिक्षण केन्द्र का भूमिपूजन किया

नानगूर में बाजार स्थल तक सड़क निर्माण की घोषणा की

विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव ( नगरीय प्रशासन एवं श्रम विभाग ) रेखचंद जैन ने आज जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायतों में एक करोड़ तेरह लाख छियानवे हजार रुपए के सड़क नवीनीकरण एवं डामरीकरण एवं मितानिन प्रशिक्षण भवन के कार्यों का भूमिपूजन किया |

आज जिन सड़कों के डामरीकरण कार्य का भूमि-पूजन किया गया उनमें राष्ट्रीय राजमार्ग 30 आसना चौक से तामाकोनी मार्ग 1.3 किलोमीटर लागत 8.71 लाख रुपए,सरगीपाल लकड़ी डीपो से सरगीपाल आवास प्लाट तक 2.26 किलोमीटर सड़क डामरीकरण कार्य लागत 16.84 लाख,पलारी रोड से नवागुडा पटेलपारा तक सड़क डामरीकरण कार्य लागत 43.41लाख रुपए एवं कवालीकला से नेतानार मुख्य मार्ग को जोड़ने वाली सड़क का नवनिर्माण एवं डामरीकरण कार्य 1.5 किलोमीटर लागत 40 लाख रुपए शामिल हैं इसके अलावा ग्राम पंचायत नानगूर में 5 लाख रुपए की लागत से निर्मित होने वाले मितानिन प्रशिक्षण भवन का भूमिपूजन किया |

इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने कहा की हमारे प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी की मंशा अनुरूप हर ग्राम पंचायत तक विकास की धारा पहुंचाई जा रही है आज सुदूर वनांचल क्षेत्र तक भी डामरीकृत सड़क निर्माण कार्य आरंभ किया गया है पहले जहां शहरी सड़कें ही चकाचक बनती थी आज हमारी सरकार में ग्रामीण क्षेत्रों की सड़कों पर भी विशेष ध्यान दिया गया है |

इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन के साथ जिला पंचायत सदस्य धरमू मंडावी जनपद सदस्य एवं ब्लाक अध्यक्ष नीलू राम बघेल जनपद सदस्य ऋतु पाढी जनपद पंचायत सदस्य धनसिग बघेल, जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री हेमु उपाध्याय विधि विभाग के जिलाध्यक्ष अवधेश झा इंटक कांग्रेस के प्रदेश महासचिव विजय सिंह , वरिष्ठ नेता हेमंत देवांगन,कुंज बिहारी पानीग्राही, सुनील दास, राधामोहन दास,मनधर कश्यप सरपंच मुरमा,शंकर नाग, विनोद सेठिया,प्रवीर देहारी सरपंच आसना,रामनाथ कश्यप उप सरपंच आसना, युवा नेता हेमंत कश्यप, सरपंच सरगीपाल चंपा नाग,लैखन,सोमधर, आशाराम,साधूराम,नवागुडा सरपंच धनमती नाग,उप सरपंच दशमु नाग, कवाली कला सरपंच जुगधर नाग, रामसिंह बघेल ,हरिहर सेठिया समेत ग्रामीण सड़क योजना के ईई मोहन राव समेत ग्रामीण एवं पंचायत प्रतिनिधि उपस्थित रहे |

समाज में अच्छे काम दूसरों के लिए बनते हैं प्रेरणा – अनिला भेंड़िया, उत्कृष्ठ कार्यों के लिए दिव्यांगजन एवं संस्थाएं हुई सम्मानित

0

राज्य स्तरीय समारोह में समाज कल्याण मंत्री ने किया सम्मान

शासन के खर्च पर दुबई जाएगी नेत्रहीन पैराएथलीट कुमारी ईश्वरी, प्रदेश के 122 दिव्यांगजन को दी गई 37.44 लाख रूपए की सहायता राशि

रायपुर, 04 मार्च 2022/ दिव्यांगजनों के कल्याण के लिए उल्लेखनीय कार्य करने वाली संस्थाओं, व्यक्तियों और दिव्यांगजनों को राजधानी रायपुर में आयोजित राज्य स्तरीय सम्मान समारोह में समाज कल्याण मंत्री अनिला भेंड़िया ने सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्होंने पैराएथलेटिक में राष्ट्रीय स्तर पर स्वर्णपदक प्राप्त करने वाली महासमुंद जिले की नेत्रहीन बालिका कुमारी ईश्वरी निषाद के खेलने के लिए दुबई जाने का खर्च विभाग द्वारा वहन करने की घोषणा की। समाज कल्याण विभाग द्वारा माना कैम्प स्थित संचालनालय परिसर में आयोजित समारोह में राज्य सभा सांसद श्रीमती छाया वर्मा, छत्तीसगढ़ योग आयोग के अध्यक्ष श्री ज्ञानेश शर्मा, विभिन्न जिलों से आए दिव्यांगजन और दिव्यांगजनों के कल्याण के लिए कार्य करने वाली संस्थाओं के पदाधिकारी शामिल हुए। समारोह में अतिथियों ने विभागीय मेन्युअल पुस्तिका, शराब व्यसन मुक्ति पुस्तिका और ब्रेल कैलेण्डर का भी विमोचन किया।

मंत्री भेंड़िया ने कहा कि राज्य सरकार सभी जरूरतमंद और आभावग्रस्त व्यक्तियों के सहयोग के लिए प्रतिबद्ध है और उनके साथ खड़ी है। राज्य सरकार गढ़बो नवा छत्तीसगढ़ के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए अंतिम व्यक्ति तक मदद पहुंचाने मैदानी स्तर पर काम कर रही है। उन्होंने लोगों और संस्थाओं को धन्यवाद देते हुए कहा कि दिव्यांगजन, वरिष्ठ नागरिक, निराश्रित और उभयलिंगी व्यक्तियों के पुनर्वास के लिए समाज के लोग और संस्थाएं भी संवेदनशीलता और समर्पण के साथ विभाग की मदद कर रहे है। दिव्यांग युवाओं को रोजगार देने के लिए नुक्कड़ टी-कैफे की पहल सराहना करते हुुए उन्होंने कहा कि समाज में संस्थाओं और व्यक्तियों द्वारा किए गए अच्छे काम दूसरों को भी प्रेरित करते है। उन्होंने विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं को बताते हुए लोगों को उसका लाभ लेने के लिए प्रेरित किया।

This image has an empty alt attribute; its file name is Bestonline_Logo-copy.png

घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

राज्य सभा सांसद छाया वर्मा ने पुरस्कार प्राप्तकर्ताओं को बधाई देते हुए कहा कि समाज के लिए अच्छे काम दूसरों को भी आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करते है। ज्ञानेश शर्मा ने समाज कल्याण के लिए किए गए काम को संत कार्य बताया और विभाग की सराहना करते हुए आगे भी अच्छे काम के लिए शुभकामनाएं दी।

समारोह में निःशक्तजन के कल्याण हेतु उत्कृष्ट कार्य के लिए सर्वाेत्तम जिले की श्रेणी में जांजगीर-चांपा जिला, सर्वाेत्तम दिव्यांग कर्मचारी के लिए दृष्टि बाधित श्रेणी में बालोद जिले के तेजराम साहू और धमतरी जिले के अरविंद शर्मा, श्रवण बाधित श्रेणी में रायपुर जिले के सौरभ कुमार पाण्डेय, अस्थि बाधित श्रेणी में रायपुर जिले के रामेश्वर प्रसाद साहू को पुरस्कृत किया गया। सर्वाेत्तम स्वैच्छिक संस्था के लिए दृष्टि बाधित श्रेणी में महासमुंद जिले की फॉर्चून फाउण्डेशन समाज सेवी संस्था़ और श्रवण बाधित संवर्ग के लिए जांजगीर-चांपा जिले के प्रेमधारा चेरिटेबल सोसायटी (नवजीवन मूकबधिर विद्यालय) और सर्वाेत्तम दृष्टि बाधित नियोक्ता की श्रेणी में बालोद जिले के खेमराज जनकल्याण संस्था समिति को दिव्यांगजन राज्य स्तरीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया। सभी पुरस्कृत लोगों और संस्थाओं को सम्मान राशि का चेक, शील्ड, प्रमाण पत्र और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।

This image has an empty alt attribute; its file name is diyabati.jpg

इस अवसर पर दिव्यांग कल्याण के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ का नाम पूरे देश में रोशन करने वाले राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित संस्था ब्रेल प्रेस, बिलासपुर और नुक्कड़ टी-कैफे वेंचर्स एलएलपी, रायपुर को भी सम्मानित किया गया। इसके साथ उत्कृष्ठ कार्यसंपादन, नवाचार और योजनाओं के सफलतापूर्वक क्रियान्वयन के लिए विभागीय उपसचिव राजेश तिवारी, कोरोना काल में लॉकडाउन के समय जरूरतमंदों की मदद के लिए बिलासपुर के समाजसेवी मंजीत सिंह अरोरा और छत्तीसगढ़ सिक्ख फोरम रायपुर को भी सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर 122 दिव्यांगजनों को विभागीय योजनाओं निःशक्तजन विवाह प्रोत्साहन योजना, सिविल सेवा प्रोत्साहन योजना, शिक्षा प्रोत्साहन योजना, परिवार सहायता योजना और राज्य छात्रवृत्ति योजना से लाभान्वित करते हुए 37.44 लाख रुपये की सहायता राशि का चेक दिया गया। कार्यक्रम में दिव्यांगजनों को अत्याधुनिक कृत्रिम अंग, सहायक उपकरण और उत्थान सब्सिडी से भी लाभान्वित किया गया।

आज मेरे संग नच लो, आज मेरे संग गा लो… चित्रकोट महोत्सव में जमकर थिरके सांसद दीपक बैज

0

अर्जुन झा

जगदलपुर। चित्रकोट महोत्सव में बस्तर सांसद दीपक बैज और चित्रकोट विधयक राजमन बेंजाम भोजपुरी गीत पर जमकर थिरके। उन्होंने स्थानीय बोली में गाए गीत पर भी समूह नृत्य किया। ये नजारा चित्रकोट महोत्सव के समापन के अवसर पर सामने आया। जागरूक सांसद दीपक बैज संसद से लेकर सड़क तक जनता की समस्या को लेकर अपनी मुखरता दिखाते हैं तो वहीं लोक संगीत के माध्यम से भी आम लोगों के बीच खुलकर जीने और खुशहाल रहने का संदेश देते हैं।

तीन दिवसीय चित्रकोट महोत्सव के अवसर पर सांसद दीपक बैज ने कहा कि इसकी भव्यता साल दर साल बढ़ रही है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित सांसद बैज ने कहा कि बस्तर की संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन के लिए संकल्पित छत्तीसगढ़ शासन की मंशा थी कि इस वर्ष भी चित्रकोट महोत्सव का आयोजन भव्यता के साथ हो, किंतु कोरोना के कारण इस महोत्सव के आयोजन को लेकर एक असमंजस की स्थिति थी। जिला प्रशासन द्वारा कोरोना पर प्रभावी नियंत्रण के साथ ही चित्रकोट महोत्सव के आयोजन का निर्णय लिया गया और यहां मिले अपार जनसहयोग से इसका सफल आयोजन सम्भव कर दिखाया। सांसद बैज ने कहा कि अंचल के विकास के लिए बहुत से कार्य किये जा रहे हैं और इसी कड़ी में यहां की संस्कृति और पर्यटन को भी बढ़ावा दिया जा रहा है। इसके लिए अंचल के युवाओं को भी बेहतर तरीके से प्रशिक्षित किया गया है। उन्होंने कहा कि यह अंचल अन्य क्षेत्रों की अपेक्षा अधिक स्वच्छ होने के कारण यहां पर्यटन के विकास की प्रबल संभावनाएं हैं। उन्होंने चित्रकोट महोत्सव के भव्य आयोजन के साथ ही क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों के लिए जिला प्रशासन की जमकर सराहना की।

कार्यक्रम की अध्यक्षता चित्रकोट विधायक राजमन बेंजाम ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में संसदीय सचिव रेखचन्द जैन तथा विशेष अतिथि के रूप में हस्तशिल्प विकास बोर्ड के अध्यक्ष चन्दन कश्यप उपस्थित थे। इसके साथ ही जगदलपुर नगर निगम की सभापति कविता साहू, जनपद पंचायत के अध्यक्ष महेश कश्यप, जगदलपुर जनपद अध्यक्ष अनीता पोयम,जनपद उपाध्यक्ष योगेश बैज, जिला पंचायत सदस्य मालती बैज, कमिश्नर श्याम धावड़े, पुलिस महानिरीक्षक सुंदरराज पी, कलेक्टर रजत बंसल, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी रोहित व्यास सहित जनप्रतिनिधिगण एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

⭕ खेलकूद और सांस्कृतिक प्रतियोगिता के विजेताओं को किया गया पुरस्कृत

तीन दिवसीय चित्रकोट महोत्सव के अवसर पर आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को इस अवसर पर सम्मानित किया गया, जिसमें कबड्डी पुरुष वर्ग में कांकेर प्रथम और चित्रकोट ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। महिला वर्ग में स्पोर्ट्स एकेडमी लालबाग प्रथम और बालेंगा दूसरे स्थान पर रही। बाॅलीबाल पुरुष वर्ग में चित्रकोट पहले और कांकेर दूसरे स्थान पर रही। बाॅलीबाल महिला वर्ग में स्पोर्ट्स एकेडमी लालबाग पहले और धरमपुरा खेल परिसर दूसरे स्थान पर रही। पिट्टूल महिला वर्ग में मारडूम ए पहले और लालबाग फिटनेस एकेडमी दूसरे स्थान पर रही। इसके अलावा कुर्सी दौड़ में बदरेंगा की अनिता कश्यप पहले नंबर पर रही। रंगोली प्रतियोगिता में पहला स्थान हेमशीला सेठिया व साथी तथा दूसरा स्थान महिला विकास समूह को प्राप्त हुआ। तीसरा स्थान सुनीता कश्यप एवं साथियों ने प्राप्त किया। स्वच्छ दुकान प्रतियोगिता के तहत पहला स्थान हेमंत होटल, दूसरा स्थान मौर्य होटल और तीसरा स्थान राॅयल डेली नीड्स को प्राप्त हुआ। स्वस्थ शिशु प्रतियोगिता के अंतर्गत हेमवती और होमन्श की पौने तीन वर्षीय जुड़वा बेटियां महक और माही को प्रथम पुरस्कार, गंगादई और वीरसिंह के तीन वर्षीय पुत्र ओमित को दूसरा पुरस्कार प्राप्त हुआ।

⭕ तीसरे दिन भी रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों से सराबोर रहा महोत्सव

चित्रकोट महोत्सव का तीसरा दिन भी रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों से सराबोर रहा। छालीवुड के प्रसिद्ध कलाकार पद्मश्री अनुज शर्मा द्वारा अपनी भक्ति गीतों के साथ ही छत्तीसगढ़िया गानों के साथ श्रोताओं को बांधे रखा। इसके साथ ही पद्मनी डोरा तथा लोकनर्तक दलों के सांस्कृतिक कार्यक्रमों पर भी दर्शक देर रात तक झुमते रहे।

सटोरियों पर पुलिस की कार्यवाही लगातार जारी…

0

दिनांक 03.03.2022 को पुलिस को सूचना मिला कि ग्राम सोरर में एक व्यक्ति अंको पर रूपये पैसो का दांव लगवाकर सट्टा पट्टी नामक जुआ खेला रहा है कि सूचना पर पुलिस अधीक्षक सदानंद कुमार के मार्गदर्शन एवं उप पुलिस अधीक्षक नवनीत कौर के निर्देशन एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी राजेश बागड़े के पर्यवेक्षण में तथा थाना प्रभारी निरीक्षक रोहित मालेकर के नेतृत्व में टीम गठित कर मौके पर द्वारा जाकर घेराबंदी कर रेड कार्यवाही किये जो सट्टा पट्टी लिख रहे आरोपी जीवराज कुंभज पिता उत्तम कुमार कुंभज उम्र 24 वर्ष सा0 सोरर थाना गुरूर जिला बालोद को पकड़ा गया जिनके कब्जे से 01 नग सट्टा पट्टी, 01 डाट पेन एवं नगदी रकम 310 रूपये को जप्त कर आरोपी के विरूद्ध धारा 4(क) जुआ एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया।

This image has an empty alt attribute; its file name is Bestonline_Logo-copy.png

घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

उक्त कार्यवाही में सराहनीय भुमिका:-

निरीक्षक रोहित मालेकर, म0प्र0आर0 नर्मदा कोठारी, आर0 लेखराम मारकंडे, आर0 लोकेश सिन्हा का विषेष योगदान रहा।

।। गिरफ्तार आरोपी ।।

जीवराज कुंभज पिता उत्तम कुमार कुंभज उम्र 24 वर्ष सा0 सोरर थाना गुरूर जिला बालोद

This image has an empty alt attribute; its file name is diyabati.jpg

MOST POPULAR

HOT NEWS