भाजपा प्रत्याशी महेश कश्यप ने किया नामांकन दाखिल

0
32
  • प्रदेश भाजपा किरण देव, दिनेश कश्यप और कमलचंद्र भंजदेव भी रहे मौजूद

जगदलपुर भाजपा प्रत्याशी महेश कश्यप ने मंगलवार को अपना नामांकन दाखिल किया।अधिष्ठात्री देवी माई दंतेश्वरी का दर्शन पूजन करने और नागरिकों से आशीर्वाद लेकर जिला निर्वाचन कार्यालय पहुंचे भाजपा प्रत्याशी महेश कश्यप ने बस्तर लोकसभा क्षेत्र से नामांकन दाखिल किया। इस अवसर पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष व जगदलपुर विधायक किरण सिंह देव, पूर्व सांसद दिनेश कश्यप, बस्तर महाराजा कमल चंद्र भंजदेव विशेष रूप से उपस्थित थे। भाजपा कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार महेश कश्यप मतदाताओं का आशीर्वाद प्राप्त करने 27 मार्च को सुबह 11 बजे रैली निकालेंगे।