City Media - Page 1346 of 1855 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1346

शहर में चल रहे सट्टा पर बस्तर पुलिस की कार्यवाही

0

सट्टा पट्टी के साथ 03 आरोपी गिरफ्तार, सट्टा पट्टी एवं रजिस्टर बरामद

03 आरोपियों के कब्जे से कुल 7800/- रूपये बरामद, पथरागुड़ा, आमागुड़ा और हाटगुड़ा क्षेत्र में कार्यवाही

जगदलपुर शहर में चल रहे सट्टा पर बस्तर पुलिस को कार्यवाही करने में सफलता मिली है । ज्ञात हो कि सूचना प्राप्त हुआ था कि जगदलपुर शहर में कुछ व्यक्तियों के द्वारा लोगों से रूपये-पैसे लेकर सट्टा खेलाया जा रहा है । सूचना पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र सिंह मीणा, अति. पुलिस अधीक्षक श्री ओम प्रकाश शर्मा के मार्गदर्शन में नगर पुलिस अधीक्षक किरण चव्हाण के नेतृत्व में टीम गठित कर रेड कार्यवाही हेतु रवाना किया गया था। उक्त टीम के द्वारा शहर के तीन अलग-अलग क्षेत्रों में रेड कार्यवाही किया गया। जिसमें पथरागुड़ा शिव मंदिर के पास रेड कर संदेही सचिन देवांगन को पकड़ा गया जिससे पूछताछ करने पर अपने द्वारा सट्टा खिलाना स्वीकार किया गया एवं जिसके कब्जे से 2800/-रूपये एवं सट्टा पट्टी बरामद किया गया एवं आमागुडा चैक में रेड कार्यवाही कर संदेही कुश कुमार को पकड़ा गया जिसके कब्जे से सट्टा पट्टी एवं 2500/-रूपये बरामद कर जप्त किया गया। तत्पश्चात् ग्राम हाटगुड़ा में रेड कार्यवाही कर संदेही घनश्याम को पकड़ा गया जिसके कब्जे से सट्टा पट्टी एवं 2500/-रूपये बरामद कर जप्त किया गया है। तीनों आरोपियों का कृत्य जुआ एक्ट की परिधी में आने से तीनों आरोपी सचिन देवांगन, कुश कुमार एवं घनश्याम के विरूद्ध धारा 4 (क) जुआ एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही कर गिरफ्तार किया गया है। तीनों आरोपियों के कब्जे से कुल 7800/-रूपयें बरामद कर जप्त किया गया।

This image has an empty alt attribute; its file name is rekh.jpg

नाम आरोपी –

सचिन देवांगन पिता देव प्रसाद देवांगन उम्र 40 वर्ष, निवासी लालबाग पथरागुडा, जगदलपुर।

कुश कुमार पिता केशव कुमार, उम्र 31 वर्ष, निवासी आमागुड़ा जगदलपुर।

घनश्याम पिता रामधर, उम्र 33 वर्ष, निवासी ग्राम हॉटगुड़ा जगदलपुर

This image has an empty alt attribute; its file name is mathurdiwali.jpg

जगदलपुर शहर में असामाजिक तत्वों, अपराध की नियत से चाकू लेकर घूमने वाले अपराधी पर बस्तर पुलिस की कार्यवाही

0

आर्म्स एक्ट के तहत की गई कार्यवाही, जप्त प्रतिबंधित बटनदार चाकू

अपराध नियंत्रण के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जितेंद्र सिंह मीणा के मार्गदर्शन में लगातार अपराधिक तत्वों पर कार्यवाही की जा रही है इसी तारतम्य में आज सूचना प्राप्त हुआ था कि कोई व्यक्ति कुम्हारपारा क्षेत्र में अपराध करने की नियत से घूम रहा है सूचना पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक , जितेन्द्र सिंह मीणा व अति0 पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाश शर्मा के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक किरण चण्हाण के पर्यवेक्षण में निरीक्षक एमन साहू के नेतृत्व में कार्यवाही हेतु टीम गठित कर रवाना किया गया। उक्त टीम के द्वारा जमाल मिल

के पास एक व्यक्ति को पहचान कर घेराबंदी कर पकड़ा गया जिससे पूछताछ करने पर अपना नाम अमीरचंद सारथी निवासी संतोषीवार्ड का होना बताया गया जिसकी तलाशी लेने पर जिसके पास प्रतिबंधित बटनदार चाकू मिला जिस संबंध में पूछताछ करने पर उचित प्रत्युत्तर प्रस्तुत नहीं किया गया संदेही का उक्त कृत्य आर्म्स एक्ट की परिधि में आने पर आरोपी अमीरचंद सारथी के विरुद्ध धारा 25 आर्म्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर अनुसंधान में लिया गया एवं आरोपी से एक बटनदार प्रतिबंधित चाकू जप्त किया गया आरोपी को मामले में गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर न्यायालय भेजा गया है !

This image has an empty alt attribute; its file name is rekh.jpg

नाम आरोपीः-
अमीरचंद सारथी उर्फ बाबू पिता फूलचंद सारथी उम्र 29 साल निवासी संतोषी वार्ड , जगदलपुर

महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने वाले अधिकारी:-
निरीक्षक- एमन साहू
उप निरीक्षक – होरीलाल नाविक आरक्षक- रवि सरदार

This image has an empty alt attribute; its file name is mathurdiwali.jpg


यात्रियों को सकुशल वापस लेकर लौटे सांसद दीपक बैज का कांग्रेसियों ने किया स्वागत..

0

जगदलपुर :- बस्तर सांसद दीपक बैज 60 यात्रियों को सकुशल लेकर आज सुबह जगदलपुर पहुंच गए हैं। इस मौके पर बस्तर के कांग्रेसियों ने सांसद दीपक बैज और यात्रियों का एयरपोर्ट परिसर में भव्य स्वागत किया, सांसद दीपक बैज इन सभी यात्रियों को एयरअलाइंस की विशेष विमान में से लेकर पहुंचे।

दरअसल कल रविवार दोपहर एयर अलायंस की हैदराबाद से जगदलपुर उड़ान भरने वाली विमान तकनीकी खराबी की वजह से रद्द कर दी गई थी। जिसके बाद एयर एलायंस ने कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की और ना ही यात्रियों के ठहरने के लिए कोई व्यवस्था की ,जिससे नाराज सांसद दीपक बैज ने सभी यात्रियों के साथ एयरपोर्ट के भीतर ही 3 घंटे तक पर बैठ गए और आखिरकार एयर अलायंस के जिम्मेदार अधिकारियों को झुकना पड़ा, जिसके बाद अपनी गलती मानते हुए एयर एलाइंस ने सभी 60 यात्रियों की ठहरने की व्यवस्था करने के साथ ही उनके भोजन और सभी सुविधा का इंतजाम किया।

This image has an empty alt attribute; its file name is rekh.jpg

आज वापस जगदलपुर लौटे यात्रियों का कहना है कि बस्तर सांसद चाहे तो अन्य वैकल्पिक व्यवस्था से जगदलपुर लौट सकते थे और उन्हें सरकारी सुविधा भी मिल सकती थी लेकिन उन्होंने सभी जगदलपुर के यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए उनके साथ खड़े रहे और आखिरकार सभी यात्रियों को आज सुबह विशेष विमान से जगदलपुर सकुशल पहुंचाया।

सांसद दीपक बैज ने कहा कि जिस तरह से एयर अलायंस की फ्लाइट कैंसिल होने से उनके साथ-साथ यात्रियों को जो दुविधा पहुंची है, इसे ध्यान में रखते हुए वे संसद में जल्द से जल्द एक और विमान की शुरुआत किए जाने की मांग केंद्रीय उड्डयन मंत्री से करने के बात कही है।

This image has an empty alt attribute; its file name is mathurdiwali.jpg

आठ वर्षों से अपनी बेटी के लिए लड़ रही विधवा महिला, आज पर्यंत नहीं मिला न्याय, शासकीय कार्यालयों के चक्कर लगाते घिस गयी चप्पल, अब परिवार समेत करेंगे आत्मदाह

0

मामले में संचालनालय स्वास्थ्य सेवाएं ने भी अधिकारियों व कर्मचारियों को ठहराया है जिम्मेदार

जगदलपुर
शासकीय सेवा में रहते हुए कर्मचारी के निधन के पश्चात इनके आश्रितों को अनुकंपा नियुक्ति देने के लिए शासन द्वारा कड़े दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं लेकिन, कर्मचारी के मौत के पश्चात उनके आश्रितों को अनुकंपा नियुक्ति प्राप्त करने हेतु सरकारी अधिकारियों के प्रताडऩा सहते हुए किस प्रकार इन्हें विभाग के उच्च अधिकारी के द्वारा उनकी अनुकंपा नियुक्ति पाने के दायरे से ख़त्म करने का प्रयास किया जाता है, यहाँ, इस मामले से स्पष्ट तौर पर परिदर्षित हो रहा है कि एक विधवा माँ अपने दो बेटियों के साथ विगत आठ वर्षों से अपनी बड़ी बेटी को अनुकम्पा नियुक्ति दिलाने शासकीय कार्यालयों के चक्कर लगा रही है. लेकिन, अधिकारियों के कान में जूं तक नहीं रेंग रही, बल्कि इसके विपरीत विभाग के अधिकारी अपना राजनैतिक पकड़ का धौंस दिखाते उलजूल आदेश पारित करने से बाज नहीं आ रहे हैं. उक्त परिवार इन सात वर्षों में अब इस कदर परेशान हो गया है कि उन्हें सामूहिक आत्मदाह करना ही एक मात्र उपाय दिख रहा है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सोनल मिश्रा के पिता स्व. दिनेश मिश्रा जो जिला मलेरिया कार्यालय में कार्यरत थे। उनकी मृत्यु 18 मार्च 2013 को हो गई। इसके एवज में इनके द्वारा अनुकंपा नियुक्ति हेतु इसी वर्ष अगस्त माह में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जगदलपुर के समक्ष एक आवेदन प्रस्तुत किया गया। सोनल द्वारा अनुकंपा नियुक्ति हेतु प्रस्तुत आवेदन में अपनी नियुक्ति प्रकरण पर तत्काल सुनवाई हेतु मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी से निवेदन किया था, तत्कालीन प्रभारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी (संयुक्त संचालक) ने सोनल को 4 स्थानों पर पद रिक्त होने की बात मौखिक तौर पर कही थी और उन्हें आश्वासन भी दिया की अनुकम्पा नियुक्ति हो जाएगी. लेकिन एक सप्ताह बाद पुनः जानकारी लेने पर स्थिति पूरी उलट हो चुकी थी और अधिकारियों सहित कर्मचारियों ने फाइल को कलेक्टर कार्यालय भेजने की बात कही और मामले को ठन्डे बस्ते में डाल दिया गया. जब सोनल ने कलेक्टर कार्यालय से जानकारी लेनी चाही तो इस कार्यालय ने भी धता दिखाते हुए उसे पुनः मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य कार्यालय भेज दिया गया. यहाँ यह कहना लाजमी होगा कि यहाँ से महिला और उसके दो बेटियों के ऊपर प्रशासनिक आतंकवाद का साया मंडराने लगा और तब से लेकर आज पर्यंत तक उक्त परिवार दर-दर की ठोकरें खा रहा है और इनकी गुहार सुनने वाला कोई नहीं है.

मामले में अधिकारियों की लापरवाही और मानसिक तौर पर परेशान सोनल द्वारा क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि के साथ-साथ अपने स्व. पिता के विभाग के उच्चअधिकारियों से संपर्क साधकर अपने मदद की गुहार लगाई गई किंतु, वहां से भी विभिन्न प्रकार के नियम-कानून की बात कहकर उसे अनुकंपा नियुक्ति में पात्र नहीं होने की बात कही गई। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी द्वारा यह कहा गया कि चूंकि तुम्हारी माता अन्य सरकारी विभाग में कार्यरत है. अत: तुम अनुकंपा हेतु पात्रता नहीं रखती हो। इसी प्रकार 60 हजार वार्षिक आय की पारिवारिक पात्रता रखने के कारण भी अनुकंपा नियुक्ति की पात्रता नहीं हो सकती। इन्हीं सब कायदे-कानून में उलझाकर विभाग के उच्च अधिकारियों ने अब तक सोनल मिश्रा को अनुकंपा नियुक्ति प्रदान नहीं की है बल्कि मौखिक रूप से यह भी अफवाह फैलाने की कोशिश की जा रही है कि कई बार उन्हें नियुक्ति दिए जाने की बावजूद उनके द्वारा उपस्थित नहीं होने के कारण ऐसी स्थिति उत्पन्न हो गई है। जबकि, महिला वर्तमान में भी स्थानीय जनपद कार्यालय में अर्द्ध-शासकीय तौर पर दैनिक वेतन भोगी है. महिला का आरोप है कि अधिकारियों ने मिलीभगत और बंदरबांट करते हुए ऐसे ही मामले में अन्य को अनुकंपा नियुक्ति प्रदान की है, लेकिन उन्हें विगत तक़रीबन आठ वर्षों से घुमाया जा रहा है.

सोनल ने जिला स्वास्थ्य एवं चिकित्सा अधिकारी जगदलपुर के समक्ष बार-बार अपनी अनुकंपा नियुक्ति संबंधित बातों का खंडन किया है और कहा है कि केवल मौखिक रूप से मुझे यहां-वहां नियुक्ति देने की बात कही जा रही है जबकि, मुझे अब तक किसी भी नियुक्ति संबंधित आदेश के कागज अब तक नहीं मिले हैं। हालांकि, इस मामले में कई वर्ष गुजर जाने के बावजूद सोनल मिश्रा अनुकंपा नियुक्ति प्रकरण में जिला कलेक्टर द्वारा जांच कमेटी का गठन भी किया गया था। लेकिन उस जांच कमेटी के सदस्य डॉ. जीसी शर्मा एवं डॉ. डी राजन जो वर्तमान में जिला स्वास्थ्य एवं चिकित्सा अधिकारी जिला बस्तर हैं, उनके द्वारा भी निष्पक्ष जांच के बहाने सोनल के अनुकंपा प्रकरण में प्रतिकूल निर्णय देकर नियुक्ति देने में कई प्रकार के अड़चन पैदा कर इस मामले को और पेंचीदा बना दिया है।

This image has an empty alt attribute; its file name is mathurdiwali.jpg

यही नहीं, वर्ष 2016 में राज्य के संचालनालय (स्वास्थ्य सेवाएं) से प्राप्त पत्र के मुताबिक, प्रकरण का शासन के नियमानुसार निराकरण नहीं किया गया जिसके लिए अधिकारी/कर्मचारी जिम्मेदार हैं और तत्कालीन समय तक किसी भी प्रकार का कार्यवाही नहीं की गयी.

वर्तमान में प्रदेश सरकार द्वारा किसी भी सरकारी कर्मचारी की मृत्यु के पश्चात उनके परिजनों को तत्काल अनुकंपा नियुक्ति देने हेतु नियम कानून को सरल किया गया है किंतु, अनुकंपा नियुक्ति पाने वाले परिवार को अब भी सरकारी अधिकारियों के उत्तपीडऩ का शिकार होना पड़ रहा है। सोनल प्रकरण में लगभग आठ साल का समय गुजर चुका है लेकिन अधिकारियों की लापरवाही के कारण अब तक इस प्रकरण का निर्णय नहीं हो पाया है।

मामले में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. डी. राजन को मामले में अधिक जानकारी लेने के लिए कॉल किया गया था लेकिन ख़बर लिखे जाने तक उनसे चर्चा नहीं हो पायी.

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दूरभाष के माध्यम से बस्तर साँसद दीपक बैज को दी बधाई…

0

आज हैदराबाद से विशेष विमान द्वारा सकुशल यात्रियों को लेकर लौटे बस्तर साँसद बैज का एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत किया गया। साथ ही कल सभी घटनाक्रम की जानकारी लेते हुए मुख्यमंत्री मा0 भूपेश बघेल जी ने भी फोन के माध्यम से छत्तीसगढ़ के लोगो के लिये धरने पर अडिग रहकर उनकी मदद करने के लिये सांसद दीपक बैज को बधाई व शुभकामनाएं प्रेषित की है…

This image has an empty alt attribute; its file name is rekh.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is mathurdiwali.jpg

बहुत हुई महंगाई की मार,बस करो मोदी सरकार जन जागरण अभियान में स्वस्फूर्त का मिल रहा आर्शीवाद अभियान से कार्यकर्ताओं में हुआ नये ऊर्जा का संचार

0

जगदलपुर। बेतहाशा महंगाई के कारण जनता को हो रही परेशानी के मद्देनजर इंडियन नेशनल कांग्रेस द्वारा 14 से 29 नवंबर तक केंद्र की मोदी सरकार के विरुद्ध जन जागरण अभियान की शुरुआत किया है और इस अभियान में जनता स्वस्फूर्त में बढ़ चढ़ कर हिस्सा ले रहे हैं और खासकर महिलाओं से जुड़े मुद्दों पर फोकस होने के कारण उनका झुकाव ज्यादा हो रहा है। जनजागरण अभियान से कांग्रेस पार्टी में नये ऊर्जा का संचार हो रहा है।इसी के साथ ही राज्य की भूपेश बघेल सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाया जा रहा है। इसी तारतम्य में छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के संगठन चारों ब्लाकों में जगदलपुर उत्तर, जगदलपुर दक्षिण, नगरनार व नानगुर ब्लाक में घर-घर इस अभियान के माध्यम से जनता को जागरूक किया जा रहा है। कांग्रेसियों के इस अभियान में स्वस्फूर्त जनता की सहभागिता हो रही है। जनता अब यह कहने से भी बाज नहीं आ रहें हैं कि बहुत हुई महंगाई की मार अब तो बस करो मोदी सरकार। यह शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अंतर्गत चारों ब्लाकों में अनवरत जारी रहेगा। इस अभियान के साथ ही राष्ट्रव्यापी अभियान के तहत कांग्रेस पार्टी का सदस्यता अभियान भी चलाया जा रहा है। कांग्रेस पार्टी की गांव-गरीब, किसान -मजदूर हितैषी कार्यों से प्रभावित होकर सदस्यता ग्रहण कर रहें हैं जिन्हें कांग्रेस पार्टी का रसीद भी दिया जा रहा है।

This image has an empty alt attribute; its file name is rekh.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is mathurdiwali.jpg

सांसद बस्तर दीपक बैज व विधायक नारायणपुर चंदन कश्यप ने भानपुरी कांग्रेस भवन का किया भूमिपूजन..

0

नारायणपुर विधानसभा अंतर्गत भानपुरी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के कांग्रेसियों का सपना हुआ साकार बस्तर सांसद दीपक बैज और छत्तीसगढ़ हस्तशिल्प विकास बोर्ड के अध्यक्ष एवं नारायणपुर विधायक श्री चंदन कश्यप ने आज कांग्रेसजनों की उपस्थिति मे कांग्रेस भवन का किया भूमिपूजन। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी आज तक भवन विहीन चल रहा था लेकिन अब एक नवीन कार्यालय पार्टी को मिलेगा, बस्तर सांसद दीपक बैज जी ने कहा कि विधायक चंदन कश्यप लगातार प्रयास कर रहे थे कांग्रेस भवन के लिए जमीन उपलब्ध कराने के लिए जो आज साकार हुआ और आज भूमिपूजन भी हुआ आप सभी को बधाई, कांग्रेस भवन के बनने से हमको एक कार्यालय तो मिलेगा ही लेकिन साथ मे हमको आपातकालीन मे रुकने के लिए सुविधा भी मिलेगा भवन बनाने के लिए आप सब मिलकर सहयोग करे यही आशा करता हूं। विधायक चंदन कश्यप जी ने कहा कि कार्यालय बनने से हम सभी क्षेत्रवासियों का सपना पूरा होगा हम सब मिलकर कांग्रेस भवन का निर्माण करवायेंगे।

This image has an empty alt attribute; its file name is rekh.jpg

इस दौरान ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जितेन्द्र जैन,युवा कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष अनिल बघेल, वरिष्ट कांग्रेसी अचल वाजपेयी,श्यामसुंदर पांडे, श्याम दिवान, महेंद्र पांडे, सरपंच संघ की अध्यक्ष श्यामकुमारी ध्रुव, ग्रामीण जिलाध्यक्ष चम्पा ठाकुर, भारती पांडे, तुलसी कश्यप, मर्दापाल ब्लॉक अध्यक्ष सुखराम पोयाम, महेश कश्यप विधानसभा अध्यक्ष देवेन्द्र कोर्राम, विधायक प्रतिनिधि वरुण सेठिया जी, अभिषेक वाजपेयी, लखेश्वर ठाकुर, धनुर्जय नेताम, मोसु बघेल सहित सेंकड़ों कांग्रेसी उपस्थित थे।

This image has an empty alt attribute; its file name is mathurdiwali.jpg

Breaking डीआरजी पुलिस की बड़ी सफलता, मुठभेड़ में नक्सली कमांडर को किया ढेर

0

डॉ एस वली आज़ाद

जिला नारायणपुर दिनांक 15.11.2021 को छोटेडोंगर थाना क्षेत्र में डी आर जी का बल एरिया डॉमिनेशन हेतु निकला था डी आर जी का बल जब बहकेर के जंगल पहुंची तब पहाड़ी में पहले से बड़ी संख्या में बैठे नक्सलियों ने पुलिस बल पर फायरिंग शुरू कर दी पुलिस ने भी आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्यवाही की, फायरिंग रुकने पर पुलिस बल के द्वारा क्षेत्र की सर्चिंग की गई इस दौरान एक वर्दीधारी नक्सली का शव तथा एक Ak 47 बरामद किया गया नक्सली के शव की शिनाख्त करवाई गई जिसकी पहचान कंपनी नंबर 6 के कमांडर साकेत के रूप में की गई।

This image has an empty alt attribute; its file name is ajay-coll.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is mathurdiwali.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

नारायणपुर : जिले के एसपी और कलेक्टर ने अंजरेल हिल्स का किया आकस्मिक निरीक्षण, विभिन्न विकास कार्यों, सुरक्षा व्यवस्था और कल्याणकारी कार्यो का किया समीक्षा

0

आज दिनांक 14.11.2021 को कलेक्टर धर्मेश कुमार साहू, (आईएएस) और पुलिस अधीक्षक गिरिजा शंकर जायसवाल, (आईपीएस) अंजरेल हिल्स के आकस्मिक निरीक्षण के लिये पहुंचे। इस दौरान पुलिस अधीक्षक जायसवाल द्वारा बीएसएफ कैम्प की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेकर अधिकारियों और जवानों से बातचीत करते हुए जवानों के वेलफेयर, मनोरंजन, साफ-सफाई और शारीरिक स्वास्थ्य को प्राथमिकता में रखने की बात कही। इसके बाद उत्खनन स्थल, सड़क निर्माण, शिविर सुरक्षा व्यवस्था और विभिन्न प्रकार के विकास मार्गों की खोज के लिये ड्रोन सर्वेक्षण किया गया। भिलाई स्टील प्लांट के अधिकारियों से बात कर उन्हें निर्देशित किया गया कि यह सुनिश्चित करें कि किसी भी स्थिति में आम नागरिकों को कोई समस्या का सामना करना न पड़े। इसके उपरांत एसपी और कलेक्टर ग्रामीणों से मिलकर चर्चा किये, ग्रामीणों से उनकी समस्याएं सुनीं तथा समस्याओं के निराकरण हेतु उन्हें आश्वासन दिया गया।

पुलिस अधीक्षक गिरिजा शंकर जायसवाल ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि जिला नारायणपुर के पुलिस आपके अपने सुरक्षा और सुविधाओं के लिये तैनात किये गये हैं। कोई भी अधिकारी और जवान चाहे जिला पुलिस बल के हों, केन्द्रीय सशस्त्र बल के हों, छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल के हों या फिर क्यों न डी.आर.जी. अथवा एस.टी.एफ. के हों आपको उनसे अपनी सुरक्षा पाने का अधिकार है। आप किसी भी प्रकार की सुरक्षा, सहयोग और मार्गदर्शन के लिये सीधे मेरे कार्यालय में आकर मुझसे बात कर सकते हैं और अपेक्षित सहयोग प्राप्त कर सकते हैं।

व्हाट्सएप में अश्लील व अभद्र टिप्पणी करने वाले आरोपी युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

0

धमतरी – व्हाट्सएप में अश्लील व अभद्र टिप्पणी करने वाले आरोपी युवक को पुलिस ने राजस्थान से गिरफ्तार किया | प्राप्त जानकारी के अनुसार 2 एवं 3 अगस्त के बीच अज्ञात मोबाइल नम्बर 82332***** व 94623***** से रुद्री की युवती के मोबाइल नम्बर में फोन कर व व्हाट्सएप्प के माध्यम से अश्लील-अभद्र टिप्पणी करते हुए युवती को धमकी भरा मैसेज किया था। जिस पर युवती द्वारा थाने में लिखित शिकायत के आधार पर अज्ञात मोबाइल धारक के खिलाफ थाना धारा 509, 507 आईपीसी एवं धारा 67 आईटी एक्ट पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया। साइबर सेल की मदद से जानकारी मिली कि मोबाइल धारक राजस्थान के कांकरौली (राजसमंद) जिला राजसमंद का रहने वाला है। जिसके पश्चात् पुलिस की टीम गठित कर राजस्थान के लिए रवाना हुए |

This image has an empty alt attribute; its file name is ajay-coll.jpg

मोबाइल न के लोकेशन के आधार आरोपी की पतासाजी करते हुए उसके घर में पहुँचकर हिरासत में लेकर पूछताछ किए। पूछताछ पर आरोपी ने अपना नाम ’मोनू छाबड़ा पिता स्व0 बलदेव सिंह उम्र 38 बर्ष निवासी महादेव कालोनी कांकरोली राजसमंद राजस्थान’ बताया, इसके साथ ही आरोपी ने अपना जुर्म भी स्वीकार किया एवं घटना में प्रयुक्त मोबाइल सेट व सिम नम्बर को आरोपी से मौके पर जप्त कर वैधानिक कार्यवाही करते हुए आरोपी मोनू छाबड़ा के विरुद्ध पर्याप्त साक्ष्य सबूत पाए जाने पर दिनांक 12 नवंबर को राजसमंद राजस्थान में विधिवत गिरफ्तार कर राजसमंद स्थानीय न्यायालय से ट्रांजिट रिमांड लेकर आरोपी को धमतरी लाया गया।

This image has an empty alt attribute; its file name is mathurdiwali.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

MOST POPULAR

HOT NEWS