दिनांक 02/08/2021 को कन्या पूर्व माध्यमिक शाला चिखलाकसा में आफलाईन कक्षा का शुभारम्भ् नगर पंचायत चिखलाकसा के अध्यक्ष भिखी मसिया ,उपाध्यक्ष अब्दुल इब्राहिम सैय्यद, वार्ड पार्षद कुंती देवांगन सांसद प्रतिनिधि विक्रम ध्रुव वाह शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष सुनीता कश्यप सदस्य राजू रावटे के द्वारा माँ शारदे की पूजा अर्चना के पश्चात रिबन कांटकर कक्षा का शुभारंभ कर उपस्थित छात्राओं को बिस्किट व सेनेटरी पैड देकर प्रवेश उत्सव मनाया गया उक्त कार्यक्रम में कन्या शाला की प्रधान पाठिका श्रीमती शशि कला देशमुख श्रीमती नंदा भारद्वाज श्रीमती सरोजिनी डेविड कमलेश्वरी साहू ने उपस्थित छात्राओं का तालियों से स्वागत किए |
शासकीय जनपद प्राथमिक शाला क्रमांक 1 कन्या प्राथमिक शाला क्रमांक 2 बालक पूर्व माध्यमिक शाला व शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चिखलाकसा में आफलाईन कक्षा का शुभारंभ ,प्रवेशोत्सव वृक्षारोपण सभी शालाओं में किया गया ।
लोकेश्वरी गोपी साहू अध्यक्ष नगर पंचायत डौंडीलोहारा ने दिलाई करोड़ों रुपए की स्वीकृति
50 लाख की लागत से बनेंगे डौंडीलोहारा नगर में बीटी डामरीकरण, रोड
25 लाख की लागत से बाजार परिसर में बनेंगे पौनी पसारी 24, लाख 62 हजार कि लागत से विभिन्न वार्डों मे नाली निर्माण एवं पाइपलाइन विस्तारीकरण कार्य स्वीकृत, 93 हजार की राशि से बालक प्राथमिक शाला डौंडीलोहारा में कराए जाएंगे शौचालय का निर्माण
लोकेश्वरी गोपी साहू अध्यक्ष नगर पंचायत डौंडीलोहारा के अथक प्रयास एवं मांग पर माननीय अनिला भेड़िया कैबिनेट मंत्री महिला एवं बाल विकास एवं समाज कल्याण विभाग छत्तीसगढ़ रायपुर के आशीर्वाद से माननीय नगरी निकाय मंत्री शिव डेहरिया जी ने डौंडीलोहारा नगर पंचायत को करोड़ों रुपए कि स्वीकृति प्रदान किए इसके लिए माननीय कैबिनेट मंत्री अनिला भेड़िया जी और नगरी निकाय मंत्री शिव डेहरिया जी का आभार व्यक्त किए जिन्होंने डौंडीलोहारा नगर पंचायत को विकास कार्य कराने के लिए करोड़ो रुपए की स्वीकृति प्रदान किए है |
आगे लोकेश्वरी गोपी साहू अध्यक्ष नगर पंचायत डौंडीलोहारा ने बताया कि नगर पंचायत कार्यालय से कान्हा जनरल स्टार्स तक डामरीकरण कार्य बस स्टैंड परिसर में डामरीकरण कार्य और विवेकानंद चौक से ओसवाल भवन तक डामरीकरण कार्य कराया जाना प्रस्तावित है उसी तरह बाजार परिसर में पौनी पसारी का निर्माण किया जाना प्रस्तावित है जिसमें छोटे व्यापारी लोग जो सुबह से लेकर शाम तक विभिन्न प्रकार के व्यवसाय करके अपना जीवन यापन करते हैं उसको पौनी पसारी के निर्माण होने से उन्हें व्यवसाय करने में आसानी होगी ऐसे छोटे व्यापारियों को पानी बिजली की मुलभुत सुविधा पौनी पसारी योजना के अंतर्गत उपलब्ध कराई जाएगी और विभिन्न वार्डों में पानी निकासी के लिए नाली का निर्माण किये जाएंगे और विभिन्न वार्डों में नागरिकों को पाइपलाइन विस्तारीकरण के माध्यम से पेयजल उपलब्ध कराए जाएंगे जिससे नगरी क्षेत्र डौंडीलोहारा में विकास कार्यों में गति आएगी यह विश्वास आम नागरिकों को दिलाती हूं और आने वाले समय में अन्य विकास कार्य कराए जाएंगे जिसमें 74 लाख की लागत से सर्व समाज मंगल भवन का निर्माण कराया जाना प्रस्तावित है यह निर्माण कार्य भी अति शीघ्र प्रारंभ कराए जाएंगे सभी निर्माण कार्य तेजी से शासकीय प्रक्रिया पूर्ण करते हुए सभी कार्य प्रारंभ कराने के निर्देश मुख्य नगरपालिका अधिकारी राकेश प्रधान और सब इंजीनियर भानु प्रकाश घोष को दिए गये है और प्रगतिरत निर्माण कार्यों में तेजी लाने और अधूरे कार्यों को पूर्ण कराने के निर्देश दिए गए हैं क्योंकि हमारे लिए नगर हित ,लोकहित, सर्वोपरि है एवं विकास कार्यों में तेजी लाना और आम नागरिकों के भरोसे पर खरा उतरना हमारी प्राथमिकता मे शामिल है इस को ध्यान
में रखते हुए नगर पंचायत प्रशासन को कार्य करने की निर्देश दिए गए हैं ताकि हमारे डौंडीलोहारा नगर वासियों को मूलभूत सुविधा से किसी भी प्रकार से वांछित ना होना पड़े इसका प्राथमिकता से ध्यान रख कर सभी अधिकारी कर्मचारीयों को कार्य करने की निर्देश दिए गए हैं और सीएमओ और सब इंजीनियर को निर्देशित करते हुए कहा गया है की आज तक जो पुराने कार्य स्वीकृत हुए हैं जिसे निर्माण एजेंसी द्वारा कार्य प्रारंभ नहीं किए हैं ऐसे कार्यों को को संबंधित निर्माण एजेंसी के ठेकेदार को बुलाकर लेआउट देकर तत्काल कार्य प्रारंभ करने के निर्देश दिए गए हैं ऐसे अधूरे कार्यों को निश्चित समय सीमा पर पूरा कराए जाएं और पूरे नहीं करने वाले निर्माण एजेंसी को कारण बताओ नोटिस जारी कर नियमानुसार कार्रवाई किए जाने के निर्देश दिए गए हैं इसका कराई से पालन करें लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी हमारे लिए डौंडीलोहारा नगर की विकास अति महत्वपूर्ण है इसे अनदेखा न करें इसका ध्यान रखा जाए। हम नगर विकास के लिए और जनहित लोकहित में कड़े फैसले लेने के लिए प्रतिबद्ध है।
कुसुमकसा – आठ महीने पहले युवती द्वारा की गई आत्महत्या का राज हुआ उसी के द्वारा लिखी गई डायरी से हुआ उजागर | घटना 14.12.2020 को शाम करीब 07.00 बजे कुसुमकसा की है जब मृतिका के परिजन ने देखा कि कुमारी भारती (मृतिका) कमरे में लगे सिलिंग फेन में अपने सफेद रंग के डुपट्टा से गला में फांसी का फंदा डालकर मृत हालत में लटकी मिली | परिजनों को लगा कि मृतिका को बवासीर की बिमारी थी जिससे वह परेशान रहती थी जिस कारण उसने ऐसा कदम उठाया किन्तु कुछ दिन बाद जब मृतिका की डायरी मिली जिसमे आरोपी के बारे में लिखा मिला जिसे परिजनों द्वारा थाने में ले जाकर दिया गया जिसके बाद पुलिस की तहकीकात शुरू हुई |
डायरी के माध्यम से पता चला मृतिका कु0 भारती ठाकुर पिता सुभाष गोड़ उम्र 28 साल आरोपी तीरथ सिंह परिहार उर्फ छोटू पिता विजय सिंह परिहार के साथ प्रेम संबंध होने, शारीरिक संबंध होने एवं आरोपी द्वारा धोखा दिये जाने के कारण आत्महत्या करने का उल्लेख होने पर जप्त डायरी के लिखावट को हस्तलिपि विशेषज्ञ से परीक्षण करया गया रिपोर्ट में अक्षरों का मिलान होना लेख होने तथा साक्षी, सविता मंडावी व आरोपी द्वारा मृतिका से प्रेम संबंध होने, शारीरिक संबंध होने मृतिका से मंदिर में शादी करने, मृतिका का गर्भ गिराने आदि बातों की स्वीकार करने के आधार पर आरोपी द्वारा पति पत्नी का रिस्ता बनाने के बाद भी मृतिका से सामाज के सामने विवाह न कर अन्य लड़की से दोस्ती कर मृतिका को आत्महत्या करने का दुष्प्रेरण करना उकसाना सिद्ध पाया गया है इस प्रकार आरोपी तीरथ सिंह उर्फ छोटू परिहार पिता विजय सिंह परिहार उम्र 31 वर्ष निवासी वार्ड क्र0 03 कुसुमकसा द्वारा एक अदिवासी लड़की को प्रेम संबंध में फंसाकर उससे शादी न कर उसे आत्महत्या करने उकसाकर धारा 306 भादवि एवं 3(2)V एससी/एसटी एक्ट के तहत अपराध घटित करना सिद्ध पाये जाने पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया |
दल्लीराजहरा – घटना आज शाम की है जिसमे युवक नरोत्तम भइसारे पिता ठाकुर राम भईसारे जमही गांव उम्र लगभग 20-21 वर्ष दल्ली की ओर से अपने बाइक क्र CG24 P 1008 से गाँव लौट रहा था और सामने से शक्ति ट्रेवल्स की बस राजनांदगांव की ओर से आ रही थी दोनों के बीच जबरदस्त टक्कर से बाइक के परखच्चे उड़ गए और युवक को लहूलुहान देख इलाज के लिए शहीद अस्पताल ले जाया गया जहाँ डॉक्टर ने युवक को मृत घोषित कर दिया | पुलिस मौके पर पहुँच कार्यवाही कर रही है मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया गया है |
दल्लीराजहरा का मानपुर चौक और झरण मंदिर दुर्घटना का हॉट स्पॉट बना हुआ है जहाँ पर आये दिन सड़क दुर्घटना में जान माल की हानि हो रही है | अभी हाल ही में 28 जुलाई को डौंडी थाना क्षेत्र के चोरहापडाव गोटूलमुंडा ढाबा मोड़ के पास जबरदस्त सड़क दुर्घटना में मौके पर ही एक व्यक्ति की मौत व दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया था जिसे लेकर राजहरा सीएसपी अलीम खान द्वारा बस ऑपरेटरों को समझाइश दी गई इसके बावजूद आज फिर उसी हॉट स्पॉट मानपुर चौक में एक व्यक्ति को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा |
जिला मुख्यालय नारायणपुर स्वामी आत्मानंद शासकीय इंग्लिश स्कूल सिंगोडीतराई में शासन के दिशा-निर्देशानुसार कोविड 19 गाइड लाइन का पालन करते हुए नव प्रवेशी के छात्र-छात्राओं को तिलक लगाकर तथा मुँह मीठा करवाया गया साथ मे छात्रों को उपहार भी दिया गया। छात्र-छात्रों के द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गयी। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में जिला कांग्रेस अध्यक्ष देवनाथ उसेंडी नगर पालिका अध्यक्ष सुनीता मांझी एवं जनप्रतिनिधि युवा कांग्रेस अध्यक्ष अमित भद्र कांग्रेस के महामंत्री शहर ब्लाक रघु मानिकपुरी, कांग्रेस प्रवक्ता ब्लाक अध्यक्ष रवि देवांगन एवं मीडिया गण बच्चों के पालक उपस्थित थे। कांग्रेस जिला अध्यक्ष देवनाथ उसेंडी, सुनीता माझी, जिला शिक्षा अधिकारी जी. आर मंडावी, डी.एम.सी. भवानी शंकर रेडडी तथा संस्था के प्राचार्य श्री शराफत अली के द्वारा अंग्रेजी शिक्षा एवं शासन की योजनाओं की जानकारी अपने उदबोधन के माध्यम से दिया। छात्र-छात्रों में स्कूल खुलने से काफी उत्साह नगर आ रहा था प्राचार्य अली जी ने बताया कि विद्यालय के सभी शिक्षकों का वेक्सिनेशन लग गया है शाला प्रांगण में कोविड 19 सुरक्षा के दृष्टि से मास्क सेनेटाइजर की व्यवस्था भी रखी गयी है।
कुसुमकसा (दल्ली राजहरा):- कांकेर लोकसभा क्षेत्र के सांसद मोहन मंडावी का जनसंपर्क अभियान के तहत डौंडीलोहारा विधानसभा क्षेत्र के कुसुमकसा परिक्षेत्र में ग्राम पंचायत अरमुरकसा ,चिपरा एवं कुसुमकसा आगमन हुआ ।इस दौरान सांसद मोहन मंडावी ने तीनों ग्राम पंचायतों में वृक्षारोपण कर ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी सदैव पंचायती राज संगठनों की मजबूती के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों के सर्वांगीण विकास की अवधारणा के साथ कार्य करती है । छत्तीसगढ़ प्रदेश की कांग्रेस सरकार की नीति एवं नियत ठीक नहीं होने के कारण केंद्र सरकार द्वारा अनुसूचित जाति, जनजाति ,पिछड़ा वर्ग एवं ग्रामीण क्षेत्रों की विकास की योजनाओं एवं कार्यक्रमों को प्रदेश में संचालित एवं क्रियान्वित नहीं किया जा रहा है।
सभा को जिला भाजपा के महामंत्री प्रमोद जैन जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष देवलाल ठाकुर, भाजपा नेता जिला पंचायत सदस्य होरीलाल रावटे, भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. देवेंद्र माहला एवं अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष विक्रम धुर्वे ने भी संबोधित किया।इस अवसर पर ग्राम वासियों एवं पंचायत प्रतिनिधियों ने शाल श्रीफल भेंट कर सांसद मोहन मंडावी एवं अतिथियों का सम्मान करते हुए ग्राम पंचायतों की ओर से ग्रामीण विकास से संबंधित मांग पत्र सौंपा , जिस पर सांसद मोहन मंडावी ने सहमति व्यक्त करते हुए प्राथमिकता के आधार पर उक्त मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया । सांसद मोहन मंडावी के साथ प्रमुख रूप से अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश मीडिया प्रभारी अनिल खोबरागड़े, जिला भाजपा के पूर्व महामंत्री देवेंद्र जायसवाल ,डौंडीलोहारा मंडल के अध्यक्ष रूपेश सिन्हा, किसान मोर्चा के प्रदेश सह मीडिया प्रभारी नागेंद्र चौधरी, बालोद जिला अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष कासिम कुरैशी, राकेश दि्वेदी महामंत्री भाजपा दल्ली राजहरा मंडल, भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भूपेंद्र श्रीवास, शशिकांत निषाद ,नगर पंचायत चिखलाकसा के उपाध्यक्ष अब्दुल तौशीन , व्यापारी प्रकोष्ठ के प्रभारी भरत भाई पटेल, किसान मोर्चा के अध्यक्ष मितेंद्र वैष्णव उपस्थित थे। कुसुमकसा आगमन के दौरान सांसद मोहन मंडावी अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ देवेंद्र माहला के निवास पहुंचे जहां परिवार जनों ने आत्मीय स्वागत किया।
ग्राम पंचायत कुसुमकसा के सरपंच शिवराम सिंन्र्दामें ,उप सरपंच दीपक यादव, प्रकाश गुणधर, पूर्व सरपंच अमाय नागवंशी,ओमेश्वरी धनकर ,देव लाल पिस्दा, राजेंद्र मंडावी,हरि ठाकुर,पुसऊ राम, पुष्पजीत बैस, मोती लाल जैन,कमलू सिंन्हा, दिनेश जैन, कृष्णकांत साहू ,शशि उइके, निर्मला जगनायक,हेमिन चंद्राकर ,आशमा बेगम, गोदावरी यादव। ग्राम पंचायत चिपरा की सरपंच श्रीमती कुमारी बाई भूआर्य,उप सरपंच जयप्रकाश पिस्दा,उदयराम रावटे , कुमार सिंह कौशिक,शकुंतला चावरें, सविता कोमा, कुमारी बाई कुरपाल, दशरथ राणा पूर्व सरपंच , मेहतर पिस्दा ग्राम पटेल हलाल खोर भुआर्य, नाथूराम सिवाना, पति राम यामले ,नाथूराम सिन्हा ,पुनाराम खरे, गोपाल साहू आदि ने सांसद मोहन मंडावी का स्वागत कर कार्यक्रम को गरिमा प्रदान की ।
विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन के प्रयासों से अंबेडकर वार्ड निवासी अमाना बेगम को इलाज हेतु 50 हजार रुपए की आर्थिक सहायता मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान मद से प्रदान की गई |
विदित हो की विगत दिनों अंबेडकर वार्ड निवासी अमाना बेगम ने विगत दिनों अपने इलाज हेतु आर्थिक सहायता की मांग को लेकर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन से मुलाकात की थी जिसपर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने संवेदनशीलता के साथ माननीय मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी से आर्थिक सहायता राशि प्रदान करने हेतु निवेदन किया गया था |
जिस पर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी ने तत्काल संज्ञान लेते हुए अमाना बेगम के इलाज हेतु आर्थिक सहायता 50 हजार रुपए की स्वीकृति प्रदान की जिसे आज विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने आज प्रदान किया |
अंबेडकर वार्ड निवासी अमाना बेगम ने परिजनों सहित प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन का आभार व्यक्त करते हुए कहा की इस विपरीत परिस्थितियों में जिस तरह से प्रदेश सरकार ने उन्हें आर्थिक सहायता प्रदान की है वह इसके लिए आभार व्यक्त करते हैं |
इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन के साथ महापौर श्रीमती सफीरा साहू नगर निगम जगदलपुर की सभापति कविता साहू एम आई सी सदस्य यशवर्धन राव, विक्रम सिंह डांगी, पार्षद कोमल सेना उपस्थित रहे |
पुलिस थाना कोतवाली में धर्मेश सिंग लालबाग हाउसिंग बोर्ड जगदलपुर ने थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 01.08.2021 को जामा मस्जिद के सामने रोड पर स्कुटी सवार दो व्यक्ति ने ठेला से एक कार्टुन जिसमें 16 पैकेट फार्चुन रिफाइंड तेल कीमती 2680/-रूपये को चोरी कर ले गया कि रिपोर्ट पर दिनांक 02.08.2021 को थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 236/2021 धारा 379,34 भादवि0 दर्ज कर विवेचना मंे लिया गया।
जिस पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जीतेन्द्र सिंह मीणा व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाश शर्मा के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक हेमसागर सिदार के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक एमन साहू के नेतृत्व में उपनिरीक्षक होरीलाल नाविक, हमराह स्टाफ सउनि प्रेम पानीग्राही एवं आरक्षक भुपेन्द्र नेताम के टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर, आसपास के लोगों से पुछताछ कर, घटनास्थल आसपास लगे सीसीटीव्ही फुटेजों के माध्यम से संदेहियों का पहचान कर, चोरों का पता तलाश किया गया। उक्त टीम द्वारा पतातलाष कर संदेही संजु झाली पिता खगपति झाली उम्र 27 साल नि0 नयामुण्डा तिरंगा चैक जगदलपुर एवं अपचारी बालक से पूछताछ करने पर घटना दिनांक को ठेला से एक कार्टुन जिसमें 16 पैकेट फार्चुन रिफाइंड तेल, कीमती 2680/-रूपये को घटनास्थल से चोरी करना स्वीकार किये। जिसे मेमोरण्डम कथन के आधार पर चोरी गये सम्पत्ति को विधिवत् आरोपी एवं अपचारी बालक के कब्जे से एक कार्टुन जिसमें 16 पैकेट फार्चुन रिफाइंड तेल, कीमती 2680/-रूपये को विधिवत् जप्त किया गया। आरोपी एवं अपचारी बालक के विरूद्ध उपरोक्त अपराध धारा कारित करना पाये जाने से विधिवत् गिरफ्तारी के बाद न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
आरोपी से बरामदः- एक कार्टुन जिसमें 16 पैकेट फार्चुन रिफाइंड तेल, कीमती 2680/-रूपये।
नाम आरोपीः- संजु झाली पिता खगपति झाली उम्र 27 साल नि0 नयामुण्डा तिरंगा चैक जगदलपुर एवं विधि विरूद्ध अपचारी बालक।
अधिकारी नियमित अवलोकन करें, लापरवाह शिक्षको पर करे कार्यवाही
नगर पंचायत बस्तर में विकासखंड स्तरीय साले प्रवेश उत्सव का हुआ आयोजन
लंबे अंतराल के बाद राज्य शासन ने स्कूलों को कोरोना गाइड लाइन का पालन करते हुए शाला संचालन की अनुमति प्रदान की है ।उक्त निर्देशों का कड़ाई से पालन करते हुए नियमित रूप से शालाओं का संचालन किया जाए। इसकी विधिवत शुरुआत विकासखंड स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव मना कर किया गया। माँ सरस्वती के छाया चित्र में दीपप्रज्वलित कर कार्यक्रम आरम्भ किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने अपनी बात को रखते हुए शिक्षकों एवं अभिभावकों से अपील करते हुए कहा कि किसी भी स्थिति में कोविड-19 के इस दौर में हम बच्चों को कैसे सुरक्षित रखकर शालाओं में अध्यापन कार्य कराएं ,इसको लेकर मंचासीन अतिथियों ने नियमित सभी बच्चों को मास्क पहनने सेनेटाइजर का उपयोग करने की हिदायत दी। कार्यक्रम को पूर्व विधायक अनुराग कश्यप जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती वेदवती कश्यप अध्यक्ष मनीराम कश्यप जिला पंचायत सदस्य गणेशराम बघेल रामानंद मिश्रा ने संबोधित किया।
पुस्तक एवं गणवेश का वितरण हुआ
नव प्रवेश इन बच्चों को तिलक लगाकर जहां उनका स्वागत कर आरती उतारी गई वही इस दौरान अतिथियों के द्वारा पुस्तक एवं गणवेश का वितरण भी किया गया।
इस अवसर पर निर्देश फतेसिंह परिहार,निर्देश दिवान,अचल बाचपेई,मोहन मौर्य,,बैद्यनाथ मौर्य, बीरेन्द्र पांडेय,चम्पा ठाकुर, डोमाय मौर्य, शालिनी सेमसन, रानिया राम मौर्य, अनिल परिहार,जितेंद्र पटेल,सीताराम बघेल,हेमबती कश्यप,डाइट प्राचार्य सुषमा झा, जनपद सीईओ,आर के कर,एपीओ राजेन्द्र पांडेय, जय नारायण पाणिग्रही, बीईओ मोतीराम कश्यप, बीआरसी राजेन्द्र सिंह ठाकुर एबीईओ सुशील तिवारी, दिनेश साहू, सहित बड़ी सँख्या में शिक्षक पालक उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन शैलेंद्र तिवारी ने किया ।
महामाया – पत्नी पर चरित्र संदेह को लेकर पति द्वारा मानसिक व् शारीरिक रूप से प्रताड़ित किये जाने का मामला सामने आया है | घटना मलकुंवर थाना महामाया क्षेत्र की है | जैसा कि पीडिता ने घटना की जानकारी थाने में दी, मैं सुना बाई सोरी पति शीतल राम सोरी उम्र 35 वर्ष निवासी मलकुंवर थाना महामाया जिला बालोद की निवासी हूं । मेरा विवाह वर्ष 2012 में शीतल राम सोरी निवासी मलकुंवर थाना महामाया जिला बालोद से हिन्दु रीति रिवाज से संपन्न हुआ था । शादी के एक साल बाद मेरे पति मेरे चरित्र के उपर शक संदेह कर गाली गलौच, मारपीट और अपमानित करता था । मेरे दो बच्चे है यह समझकर मै अपने पति को गाली गलौच, मारपीट, प्रताड़ना को सहती रही लेकिन मेरे पति में कोई सुधार नही आया । मेरे पति का प्रताड़ना दिन प्रतिदिन बढ़ते ही जा रहा था और दिनांक 11.08.2013 से 15.07.2021 तक लगातार मेरे चरित्र पर शक संदेह कर गाली गलौच, मारपीट, क्रूरता पूर्वक व्यवहार कर मुझे अपमानित कर शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित किया है । दिनांक 06.02.2021 को मेरे पति द्वारा गाली गलौच, मारपीट करना, गला दबाने से शहीद अस्पताल दल्लीराजहरा में ईलाज भी करवाई थी । पति द्वारा इस प्रकार लगातार किये जा रहे मानसिक व शारीरिक प्रताड़ना को लेकर अपने पति के खिलाफ पुलिस थाना महामाया में एफआईआर दर्ज करवाई गई है जिसे लेकर पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है |