City Media - Page 1459 of 1852 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1459

Breaking दल्लीराजहरा ट्रायल के दौरान वाहन पलटने से BSP ठेका कर्मी की मौके पर मौत

0

दल्लीराजहरा – ट्रायल के दौरान वाहन पलटने से BSP ठेका कर्मी की मौके पर ही मौत हो गई है | वाहन में सवार अन्य तीन कर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए जिनका कि दल्लीराजहरा के बीएसपी अस्पताल में उपचार जारी है एवं कली राम व् नवीन कुमार को भिलाई सेक्टर 9 रिफर की तैयारी की जा रही है | घटना में मृतक का नाम बहाल सिंह 40 वर्षीय है | घायलो में कली राम, तेज सिंह कुमेटी और सीआईएसएफ वाहन चालक नवीन कुमार है |

हादसे में प्रयुक्त वाहन क्रमांक सीजी07 सीए 8446 है घटना डौंडी थाने के नर्राटोला एरोड्रम की है |

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

सर्व आदिवासी समाज दल्ली राजहरा द्वारा अनिश्चित कालिन धरना प्रदर्शन के पांचवे दिन भी डटे रहे

0

सर्व आदिवासी समाज छ.ग. के आह्वान पर सर्व आदिवासी समाज तहसील दल्ली राजहरा के द्वारा अनिश्चित कालिन धरना प्रदर्शन के पांचवे दिन भी आंदोलन के माध्यम से, सिलगेर गोली कांड मे मारे गए निर्दोष आदिवासी ग्रामीण को तत्काल मुआवजा देने, बस्तर संभाग में नक्सली समस्या का समाधान, आदिवासी के नाम पर फर्जी जाति प्रमाण पत्र धारियों पर उचित कार्रवाई, आदिवासी समाज की बहन बेटियों को बहला फुसलाकर गैर आदिवासी द्वारा शादी करने वालों पर कार्रवाई, व अन्य मुद्दों व दल्ली राजहरा के स्थानीय मांगो लेकर सर्व आदिवासी समाज अपने आंदोलन को दिन प्रति दिन और मजबूती प्रदान की जा रही है |

इस अनिश्चित कालीन आंदोलन को तहसील प्रभारी के रूप नीरज ठाकुर जिलाध्यक्ष ,सर्व आदिवासी समाज युवा प्रभाग जिला- बालोद के नेतृत्व मे सामान्य प्रभाग, महिला प्रभाग, युवा प्रभाग एवं अन्य सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे |

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

जिसमे ब्लाक अध्यक्ष संतोष घराना जी, महिला अध्यक्ष गीता मरकाम जी, युवा अध्यक्ष ऋषिकेश ठाकुर के द्वारा में आंदोलन लेकर एकजुटता बनाये रखें है , एवं अपने मांगों को लेकर सभी पदाधिकारी एवं सदस्य धरना स्थल में डटे हुए हैं |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png

उपस्थित पदाधिकारी एवं सदस्य:- कीर्ति लता उइके, झमित सहारे, संगीता नेताम, ममता मंडावी, केकती मंडावी, पुष्पा आलेंद्र, छबीला कोर्राम रूखमणी प्रधान छबिला सलाम, पार्वती, सविता मंडावी,कुसुम ध्रुव,निर्मला कुंजाम, हेमलता कोर्राम, अनिता गंगराले, फूलबासन, माधुरी करपाल,ममता मानकर,ललिता कंवर, अनुसुइया खरे, सोनम भुआर्य, अहिल्या रावटे,निर्मला चुरेन्द्र, कुमारी बाई आर्य, विद्या रावटे, सरस्वती बाई, शारदा राना, ललिता चिराम, मिथलेश पिस्दा, रेखा ठाकुर, बुधन बाई रावटे,उषा ताराम, सुशीला ठाकुर, कुसुम आर्य,गणेशी चंद्रवंशी,अंजली सोरी,बरखा नेताम,पूजा मरकाम, नेहा मरकाम,भुनेश्वरी नेताम,मंजू नुरूटी,आरती सोरी,दीपिका नुरूटी, रूखमणी नेताम, स्वाति उइके, सोमिया कोलामे, निहारिका ताराम, तनुज सोरी, संदीप मंडावी, , दीपक सहारे, एकेश्वर ठाकुर,दिलीप मंडावी, देंवेंद्र उइके, रमेश सोरी,दिलीप सोरी,सोमनाथ उइके,तिलक मानकर,थान सिंह मंडावी, जितेंद्र कठोर,मोती उइके,डोमेन्द्र उइके, भूपेंद्र ठाकुर, सोमेंद्र नेताम,यूराज ठाकुर, कौशल ठाकुर, कृशान्त सलाम,नीलेश चंद्रवंशी,एवं सर्व आदिवासी समाज के पदाधिकारी ने अपनी आवाज बुलंद किया।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

दल्ली राजहरा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा स्वतंत्रता संग्राम सेनानी लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक और शहीद चंद्रशेखर आजाद जी की जयंती मनाई

0

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी व जिला कांग्रेस कमेटी बालोद के निर्देशानुसार तथा केबिनेट मंत्री व क्षेत्रीय लोकप्रिय विधायक अनिला भेंडिया जी के मार्गदर्शन पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी दल्ली राजहरा द्वारा आज दिनांक 23/07/2021 को स्वतंत्रता संग्राम सेनानी लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक और शहीद चंद्रशेखर आजाद जी की जयंती मनाई एवं प्रदेश के वरिष्ठ नेता एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय बिसाहू दास महंत जी की पुण्यतिथि मनाया गया।

सर्वप्रथम तीनों महापुरुषों के तैलचित्र पर तिलक लगाकर श्रद्धासुमन अर्पित किया गया और 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दिया गया।

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

इस अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष अशोक बाम्बेश्वर ,मंत्री मीडिया प्रभारी विवेक मसीह, जिला महामंत्री रतिराम कोसमा,पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष काशीराम निषाद, जिला सचिव द्वय के ईश्वर राव, रवि जायसवाल, ब्लॉक उपाध्यक्ष जीवन लाल साहू ब्लॉक महामंत्री राधे मंडावी, श्रीनिवास राव,हरिश खस प्रवक्ता जेबा कुरैशी, कोषाध्यक्ष नवीन कथूरिया, सयुक्त महामंत्री योगेश यादव, जागेश्वर गन्धर्व, सुरेश कुमार ठाकुर,सचिव फ्रांसिस कोलीन, नीतेश बाम्बेश्वर,ममता मंडावी,सयुक्त सचिव विल्सन मैथ्यू सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस जन उपस्थित थे।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

अपहृत नाबालिग बालिका को 01 माह बाद आरोपी के चंगुल से छुड़ाने में पुलिस हुई कामयाब

0

थाना अर्जुन्दा क्षेत्र में एक माह से गुम नाबालिग बालिका को ग्राम कोरचाटोला,  थाना मोहला,जिला राजनादगांव से किया गया बरामद।

पीड़िता के कथन के आधार पर प्रकरण में सामुचित धाराएँ जोड़ कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

अर्जुन्दा क्षेत्रांर्गत एक ग्राम के प्रार्थिया दिनांक 16.06.2021 को थाना अर्जुन्दा आकर रिपोर्ट दर्ज करायी कि उसकी नाबालिक बेटी दिनांक 04.06.2021 के सुबह 11/30 बजे घर से बस स्टाप भरदाकला जा रही हूँ कहकर घर से निकली थी जो समय पर घर वापस नही आने पर उसके परिजन द्वारा अपने नाबालिक बेटी का पता तलाश किया कही पता नही चला। प्रार्थिया के नाबालिक बेटी को किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा बहला फुसलाकर भगाकर ले गया है कि रिपोर्ट पर थाना अर्जुन्दा में अपराध क्रमांक 78/2021 धारा 363 भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान पीड़िता के तलाष हेतु उसके निकटतम सहेलियों व रिश्तेदारों के संबध में विस्तृत जानकारी ली गई जो कही पता नही चला।

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

मामले की गंभीरता को देखते हुये पुलिस अधीक्षक सदानन्द कुमार व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डी.आर.पोर्ते के निर्देषन पर तथा उप पुलिस अधीक्षक दिनेष कुमार सिन्हा के पर्यवेक्षण में अपहृता का पता तलाश हेतु एक विषेष टीम गठित कर सायबर सेल बालोद से तकनीकी मदद से प्रार्थिया के पाये जाने वाले संभावित स्थल जिला चन्द्रपुर (महाराष्ट्र) टीम रवाना किया गया कि पीड़िता, संदेही पुनेष्वर सिन्हा के बुआ के खेत ग्राम कोरचाटोला, में काम कर रही है वहां जाकर अपहृता का पता तलाष किया गया, जहां पीड़िता को संदेही पुनेष्वर सिन्हा पिता उदयराम सिन्हा उम्र 23 वर्ष, साकिन डुमाटोला, थाना मोहला,जिला-राजनादगांव के कब्जे से पीड़िता को बरामद किया गया। पीड़िता और संदेही को थाना अर्जुन्दा लाया गया। पीड़िता के कथन के आधार पर प्रकरण मे धारा 366,376(2)(ढ़) भादवि, 4,5(ठ),6 पास्को एक्ट जोड़ी गई तथा प्रकरण के आरोपी पुनेष्वर सिन्हा को दिनांक 22.07.21 के 21/15 बजे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png

उक्त संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी अर्जुन्दा निरीक्षक कुमार गौरव साहू, प्रआर. 1636 भुनेष्वर मरकाम, आर. 292 योगेष पटेल, आर.32 पुरन देवांगन  आर.75 मिथलेष, तकनीकी शाखा बालोद, आर.313 भालेष्वर देवांगन, मआर. 989 लिलेष्वरी देवांगन अन्य थाना अर्जुन्दा स्टाफ की सराहनीय भुमिका रही।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

नाम आरोपी:- पुनेष्वर सिन्हा पिता उदय राम सिन्हा, उम्र 23 वर्ष, साकिन डुमाटोला,थाना-मोहला,             जिला-राजनादगांव

भारतीय मजदूर संघ के 67 वें स्थापना दिवस के अवसर पर भारतीय मजदूर संघ जिला बालोद द्वारा राजहरा शाखा में कार्यक्रम आयोजित किया गया

0

भारतीय मजदूर संघ के 67 वें स्थापना दिवस के अवसर पर भारतीय मजदूर संघ जिला बालोद द्वारा खदान मजदूर संघ भिलाई संबंद्ध भारतीय मजदूर संघ राजहरा शाखा में कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें खदान मजदूर संघ के नियमित कर्मचारि और ठेका श्रमिक , राजहरा टाउनशिप के सुरक्षा गार्ड,आईओसीएल के ठेका श्रमिक शामिल हुए। भारतीय मजदूर संघ के स्थापना दिवस को भारतीय रिती निती के साथ संगोष्ठी आयोजित कर धूमधाम से मनाया गया। उपस्थित साथियों को सर्वप्रथम राजहरा शाखा के सचिव लखन लाल चौधरी ने संबोधित कर भारतीय मजदूर संघ के बारे में जानकारी दी और और सभी को अपने कार्य को पुरी ईमानदारी और निष्ठा से करने को कहा, उसके बाद उपाध्यक्ष अजित कुमार मलिक ने अपनी बात रखी और आज के दिन सभी साथियों के लिए गौरवशाली बताया, प्रमुख वक्ता के रूप में जिला मंत्री मुश्ताक अहमद अंसारी विस्तार से अपनी बात रखते कहा कि भारतीय मजदूर संघ : एक राष्ट्रवादी श्रम संगठन है |

भारतीय मजदूर संघ भारत का सबसे बड़ा केंद्रीय श्रमिक संगठन है। इसकी स्थापना भोपाल में महान विचारक स्व. दत्तोपन्त ठेंगड़ी द्वारा प्रख्यात स्वतंत्रता सेनानी लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक के जन्मदिवस २३ जुलाई १९५५ को किया गया था।। यह देश का पहला मजदूर संगठन है, जो किसी राजनैतिक दल की श्रमिक इकाई नहीं, बल्कि मजदूरों का, मजदूरों के लिए, मजदूरों द्वारा संचालित अपने में स्वतंत्र मजदूर संगठन है। स्थापना के पश्चात द्रुत गति से उन्नति करते हुए आज यह देश में सर्वाधिक सदस्य संख्या वाला मजदूर संगठन है।

भारतीय मजदूर संघ ने अपने स्थापना के 52 वर्ष पूरे होने पर एक करोड़ से अधिक सदस्यता तथा पांच हजार से अधिक यूनियनों के साथ देश का पहले नम्बर का केन्द्रीय श्रमिक संगठन बना । भारतीय मजदूर संघ का कार्य भारत के 32 राज्यों तथा 44 उद्योगों में है। यह 1989 की सदस्यता सत्यापन के आधार पर पहली बार 1996 में देश का नम्बर एक मजदूर संगठन घोषित हुआ। वर्ष 2002 की सदस्यता सत्यापन के अन्तरिम परिणाम की घोषणा के अनुसार भारतीय मजदूर संघ 62 लाख से भी अधिक संख्या के साथ अब भी देश का सबसे अधिक सदस्यों वाला मजदूर संगठन है।

भारतीय मजदूर संघ की स्थापना से पहले मजदूर संगठन राजनीतिक पार्टियों से सम्बन्धित थे तथा पार्टी के मजदूर संगठन के रूप में कार्य करते थे। प्रारम्भ में अन्य मजदूर संगठनों का विरोध तथा व्यंग्य भारतीय मजदूर संघ के कार्यकर्ताओं को सहना पड़ता था, लेकिन भारतीय मजदूर संघ ने एक गैरराजनीतिक श्रमिक संगठन के रूप में अपना कार्य प्रारंभ किया । भारतीय मजदूर संघ ने अन्य मजदूर संगठनों से हटकर कई नये नारे तथा विचार श्रमिकों के सामने रखे। “भारत माता की जय” का उद्घोष पहली बार श्रमिक आन्दोलन में हुआ।

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

भारतीय मजदूर संघ के मुख्य सन्देश :

🔸 देश हित में करेंगे काम, काम के लेंगे पूरे दाम।
🔸 बी.एम.एस. की क्या पहचान, त्याग-तपस्या और बलिदान।
🔸 राष्ट्र का औद्योगिकीकरण, उद्योगों का श्रमिकीकरण, श्रमिकों का राष्ट्रीयकरण.

17 सितम्बर विश्वकर्मा जयन्ती को राष्ट्रीय श्रम दिवस के रूप में मनाना तय किया गया। भारतीय मजदूर संघ का मानना है कि भगवान विश्वकर्मा दुनिया के पहले शिल्पकार थे, इसलिए उनकी जयन्ती से बढ़कर श्रमिकों के लिए कोई और मजदूर दिवस नहीं हो सकता। और कहा कि सभी भारतीय मजदूर संघ के सदस्यों के लिए आज का दिन गौरन्वीत होने का है। और सभी को आज प्रण लेना है कि हम पुरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ संगठन हित में कार्य करेंगे।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png

कार्यक्रम का संचालन बालोद जिला उपाध्यक्ष रामेश्वर साहु और आभार प्रदर्शन राजहरा शाखा के अध्यक्ष किशोर कुमार मायती ने किया तत्पश्चात सभी कार्यकर्ताओं ने मिलकर आयुर्वेद उद्यान में स्थापना दिवस के अवसर पर वृक्षारोपण किया।

ईस अवसर पर मुख्य रूप से रामेश्वर साहु, किशोर कुमार मायती, लखन लाल चौधरी, अजीत मलिक, राजेंद्र राजपूत,संजय यादव, लिमेश नायक, महेन्द्र साहू, गजेन्द्र ठाकुर, अशोक भुआर्य एवं खदान के ठेका श्रमिक, राजहरा टाउनशिप के सुरक्षा गार्ड, आईओसीएल के ठेका श्रमिक एवं अन्य नियमित कर्मचारि और ठेका श्रमिक बन्धु उपस्थित थे |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

कोतवाली पुलिस द्वारा गुम बालिका को 09 घंटे के भीतर पता तलाश कर उनके परिजनों को सुपुर्द किया गया

0

पुलिस थाना कोतवाली मे प्रार्थिया तुलसी डे निवासी महारानी वार्ड जगदलपुर ने थाना उपस्थित आकर मौखिक रिपोर्ट दर्ज करायी कि इनकी पुत्री जो दिनांक 22.07.2021 के 12ः00 बजे करीब घर से बिना बताये कहीं चली गई है, कि रिपोर्ट पर थाना कोतवाली पुलिस द्वारा तत्काल गुम बालिका का पता तलाश किया गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जीतेन्द्र सिंह मीणा व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाष शर्मा के मार्गदर्षन एवं नगर पुलिस अधीक्षक हेमसागर सिदार के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक एमन साहू के नेतृत्व में उपनिरीक्षक पीयुष बघेल, सउनि0 सुजाता डोरा के द्वारा सायबर सेल की मदद से गुमषुदा बालिका का पता तलाष किया गया। जो पता तलाष के दौरान दिनांक 22.03.2021 के रात्रि करीबन 20ः00 बजे संजय मार्केट में मिलने पर बालिका को दस्तयाब कर थाना लाया गया। पुछताछ दौरान बालिका के साथ किसी प्रकार से अपराध का घटित होना नहीं पाये जाने पर बालिका को विधिवत् वारिसानों को सुरक्षित सौंपा गया।

This image has an empty alt attribute; its file name is JHA-3.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

सरकारी नौकरी दिलाने 6 लाख 73 हजार की धोखाधडी, आरोपी गिरफ्तार

0

जगदलपुर । सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर रूपये-पैसे लेकर धोखाधडी कर पैसे हड़पने वाले आरोपी के विरूद्ध कार्यवाही करने में बस्तर पुलिस को सफलता मिली है।

ज्ञात हो कि मामले की प्रार्थिया कु0 शालिनी कश्यप निवासी हाटकचोरा को आरोपी मनोज बिसाई के द्वारा सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर 6 लाख 73 हजार रूपये लेकर धोखाधडी करने संबंधि रिपोर्ट थाना बोधघाट में दर्ज करायी थी जिस पर थाना बोधघाट में धारा 420 भादवि. का अपराध दर्ज कर अनुसंधान में लिया। प्रकरण में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र सिंह मीणा एवं अति0 पुलिस अधीक्षक ओम प्रकाश शर्मा के मार्ग दर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक हेमसागर सिदार के पर्यवेक्षण एवं थाना प्रभारी बोधघाट धनंजय सिन्हा के नेतृत्व में कार्यवाही हेतु टीम गठित कर रवाना किया गया था। उक्त टीम के द्वारा ग्राम राजनगर में आरोपी मनोज बिसाई बकावांड ब्लॉक के राजनगर निवासी को घेराबंदी कर पकड़ गया। पूछताछ करने पर अपना नाम मनोज कुमार बिसाई बताया एवं मामले की प्रार्थिया से नौकरी दिलाने की बात कहकर 6 लाख 73 हजार रूपये लेकर ठगी करना स्वीकार किया है। मामले में आरोपी मनोज बिसाई को उक्त आपराधिक प्रकरण में गिरफ्तार कर कार्यवाही किया गया है।

This image has an empty alt attribute; its file name is JHA-3.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

भारतीय जनता पार्टी जगदलपुर नगर मंडल की प्रथम कार्यसमिति की बैठक शनिवार को

0

जगदलपुर ।भारतीय जनता पार्टी जगदलपुर नगर मंडल की प्रथम कार्यसमिति की बैठक शनिवार को सुबह 11 बजे प्रारंभ होने जा रही है जिसमें भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय एवं प्रदेश पदाधिकारी सहित जिला पदाधिकारी उपस्थित रहने वाले हैं जिनका मार्गदर्शन नगर भाजपा को मिलेगा। कार्यसमिति की बैठक परिचयात्मक होने के साथ-साथ नवनियुक्त भाजपा नगर के पदाधिकारी एवं नगर मोर्चा के समस्त पदाधिकारियों का सम्मान एवं वरिष्ठ भाजपा के पदाधिकारियों द्वारा उद्बोधन स्वरूप भाजपा की रीति नीति सिद्धांत से अवगत कराया जाएगा इस बैठक में नवनियुक्त कार्यकर्ताओं का भाजपा में प्रवेश भी कराया जाएगा। यह जानकारी नगर मंडल मीडिया प्रभारी रोशन झा ने दी।

This image has an empty alt attribute; its file name is JHA-3.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

सांसद दीपक बैज ने साथी सांसदों के साथ मोदी सरकार के खिलाफ की जमकर नारेबाजी

0

जगदलपुर। जासूसी मामले को लेकर कांग्रेस के लोकसभा व राज्यसभा सदस्यों एवं विपक्षी दलों के सांसदों ने जमकर नारेबाजी की। इस दौरान छत्तीसगढ़ की बस्तर लोकसभा सीट से कांग्रेस सांसद दीपक बैज ने मोदी सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया।
आज जासूसी मामले को लेकर कांग्रेस के साथ विपक्षी दलों के सांसदों ने सदन के बाहर महात्मा गांधी की मूर्ति के सामने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। बस्तर सांसद दीपक बैज ने केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ जमकर नारे लगाए।

नीली शर्ट वाले की चर्चा रही जोरों पर….

बस्तर सांसद दीपक बैज चर्चा का विषय बने रहे। सभी ने पूछा कि नीली शर्ट वाला ये युवा सांसद कौन है? सदन के बाहर और अंदर भी बस्तर सांसद दीपक बैज ने जमकर मोर्चा सम्हाला। आज एक घंटे भी सदन चलने नही दिया गया। सोमवार तक के लिए सदन स्थगित हुआ। कांग्रेस नेता राहुल गांधी, लोकसभा में पार्टी के नेता अधीररंजन चौधरी, राज्यसभा में पार्टी के नेता मल्लिकार्जुन खड़के तथा द्रमुक सांसद भी गांधी जी की प्रतिमा के समक्ष मौजूद रहे।

This image has an empty alt attribute; its file name is JHA-3.jpg

यहां विदित हो कि लोकसभा सदस्य के रूप में बस्तर से प्रतिनिधित्व करने वाले दीपक बैज लोकसभा के प्रारंभिक कार्यकाल से ही सरकार के खिलाफ काफी मुखर होकर अपनी पार्टी का पक्ष सदन में रखते आए हैं। पिछले वर्ष कोरोना संक्रमण काल के दौरान भी काफी मुखर होकर उन्होंने सरकार के कार्यविधि की आलोचना की थी। इसी प्रकार दल्लीराजहरा-रावघाट जगदलपुर रेल प्रयोजना के बारे में उनके द्वारा लोकसभा में दिया गया व्यक्तब्य काफी चर्चा में रहा था। सांसद दीपक बैज बस्तर लोकसभा के धूर आदिवासी एवं नक्सली जाने वाले क्षेत्र से चुनकर आने के बाद से ही वे एक सांसद के रूप में बस्तर लोकसभा से जुड़ी आर्थिक एवं सामाजिक समस्याओं को हमेशा ओजपूर्ण ढंग से सदन में रखते हुए आए हैं।

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

मॉर्निंग वॉक पर निकले 4 युवकों को अज्ञात ट्रक ने रौंदा

0

कांकेर मॉर्निंग वॉक पर निकले 4 युवकों को अज्ञात ट्रक ने रौंदा, कांकेर कोतवाली थाना क्षेत्र के देवरी गांव का घटना । चारों युवकों की मौके पर हुई मौत, आरोपी ट्रक चालक युवकों को रौंदते हुए ट्रक लेकर फरार हो गया , भानुप्रतापपुर की ओर से आ रही थी ट्रक, आक्रोशित ग्रामीणों ने मार्ग को किया जाम । घटना की जानकारी पुलिस को सूचित कर दिया गया है मौके पर पहुंची पुलिस शवों का पंचनामा कर जांच पड़ताल कर रही है ।

MOST POPULAR

HOT NEWS