City Media - Page 1493 of 1851 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1493

कांग्रेस सरकार के ढाई वर्ष के कार्यकाल में वादाखिलाफी एवं अराजकता के विरोध में जन आंदोलन जागरूकता कार्यक्रम “क्या हुवा तेरा वादा” चलाया गया

0

छत्तीसगढ़ में चुनाव के दौरान छत्तीसगढ़ को कांग्रेस सरकार ने नारा दिया था ‘वक्त है बदलाव का’ लेकिन कांग्रेस के सत्ता में आते ही कांग्रेस सरकार अपने वादें भूल रही है. आज प्रदेश भाजपा के आह्वान पर भाजपा किसान मोर्चा जिला बालोद के द्वारा लोहारा मंडल के ग्राम मालीघोरी बालोद मण्डल के ग्राम बगमरा बालोद शहर मण्डल के वार्ड 01 मे कांग्रेस सरकार के ढाई वर्ष के कार्यकाल में वादाखिलाफी एवं अराजकता के विरोध में जन आंदोलन जागरूकता कार्यक्रम “क्या हुवा तेरा वादा’ कार्यक्रम के मुख्य वक्ता प्रदेश उपाध्यश किसान मोर्चा कोमल सिंह राजपूत ने कहा कि भूपेश सरकार ने गंगा जल की झूठी कसम खाकर छत्तीसगढ़ की भोली भाली जनता से झूठे वादे किये और आज चुनाव जीते ढाई साल के बाद भी अपना वादा पूरा नहीं किया आज वो सत्ता के मद में चूर होकर कुम्भकरन की गहरी निद्रा में सो गया है भगवान श्रीराम को काल्पनिक बताने वाले भारत देश को बदनाम करने वाले ये कांग्रेस के लोगो का चरित्र है धान खरीदी में देरी धन के उठाव में देरी के कारण आज किसान की कड़ी मेहनत का धान आज बर्बाद हो रहा है और भूपेश सरकार घर घर शराब दे रही है आज शराब सट्टा बाजार का बोलबाला है युवा वर्ग नशे में हमारी आने वाली पीडिया बर्बाद हो रही है लोग अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रहे है आने वाले समय मे जनता इसका जवाब देगी कार्यक्रम को जिला जिलाध्यक्ष कृष्णकांत पवार पवार ने भूपेश सरकार से जवाब मांगा है की ढाई साल बाद भी क्या हुवा तेरा वादा भूपेश बघेल जवाब दो बेरोजगारो को 2500/-भत्ता दो बुजुर्गो को 1500/- पेंशन दो अपने किये वादे को पूरा करो |

कार्यक्रम को जिला अध्यक्ष किसान मोर्चा तोमन साहू ने संबोधित करते हुए कहा की कांग्रेस सरकार के ढाई साल में हर वर्ग को निराशा किया है कांग्रेस की सरकार ने छत्तीसगढ़ की जनता के साथ की वादा को पूर्ण नही किया जो दुर्भग्यपूर्ण हैं। आज छत्तीसगढ़ का प्रत्येक वर्ग युवा, महिलाएं, किसान, बुजुर्ग सभी अपने आपको छला हुआ और ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं। यह आपके और कांग्रेस सरकार के लिए आत्म चिंतन व आत्म मंथन का विषय हैं।

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

भूपेश बघेल के वादाखिलाफी को जनता के बीच जाकर सीधा संवाद किया गया एवम घर घर जाकर पत्रक वितरण किया गया.
उक्त कार्यक्रम में देवेंद्र जयसवाल होरीलाल राउटे देवलाल ठाकुर प्रमोद दुबे जगदीश् देशमुख खिलेश्वरी साहू प्रेमलता साहू सुरेंद्र देशमुख मंडल अध्यक्ष गण रूपेंद्र सिन्हा प्रेम साहू सुरेश निर्मलकर किसान मोर्चा मंडल सुरेश देशमुख गणेश साहू शशिकांत साहू दारा सिंह भौराय दिनेश्वर मिश्रा वीरेंद्र साहू प्रदेश कार्यसमिति सदस्य किसान मोर्चा नागेंद्र चौधरी जिला किसान मोर्चा कोषाध्यक्ष रोमन सोनकर टीकाराम सांवरे ओम प्रकाश साहू यशवंत सीता साहू लाला श्रीवास्तव संजय साहू कमल पंपालिया अश्वनी साहू भूपेंद्र चंद्राकर सत्तू साहू संतोष साहू आदि किसान मोर्चा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

जिले में वैवाहिक कार्यक्रमों में बैंड धुमाल बजाने की मिली अनुमति, इसके लिए इन शर्तों का पालन करना अनिवार्य होगा

0

बालोद – जिले में वैवाहिक कार्यक्रमों में बैंड धुमाल बजाने की मिली अनुमति किन्तु इसके लिए निम्न शर्तों का पालन करना अनिवार्य होगा |

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

जिला कलेक्टर द्वारा रविवार को पूर्ण लॉकडाउन में संशोधन किया गया

0

बालोद – जिला कलेक्टर द्वारा कोरोना संक्रमण को देखते हुए जिले में रविवार को पूर्ण लॉकडाउन किया गया था किन्तु अब वर्तमान स्थिति को देखते हुए व् जिले में व्यापार की सुगमता एवं आर्थिक गतिविधियों के सुविधापूर्वक सञ्चालन हेतु अब दिन मंगलवार को दुकाने एवं बाजार बंद रहेगी |

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

पेट्रोल डीज़ल गैस के कमर तोड़ महंगाई के खिलाफ ब्लॉक मुख्यालय मे सांकेतिक चक्का जाम

0

नारायणपुर – मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम के आन्हान पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष देवनाथ उसेंडी के दिशा निर्देश से ब्लॉक कांग्रेस कमेटी नारायणपुर ने नगर के ह्रदय स्थल जय स्तम्भ चौक मे पेट्रोल डीज़ल गैस और अन्य सामान के बेहताशा बढ़ती महंगाई मे सोई कुम्भकरणी मोदी सरकार के खिलाफ सांकेतिक चक्का जाम किया गया, कमर तोड़ महंगाई आज देश की सबसे बड़ी परेशानी बन चुकी है केंद्र की मोदी सरकार बेहताशा बढ़ती महंगाई रोकने सख्त कदम उठाने तक और महंगाई से जनता को राहत देने तक मोदी सरकार के खिलाफ ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सोई मोदी सरकार को जगाने का प्रयास करते रहेगी! भीषण कोरोना महामरी मे पीड़ित परिवार आर्थिक बोझ मे दब चुकी है उसके ऊपर बीजेपी मोदी सरकार महंगाई का बोझ लाद रही है जिसे देश का हर नागरिक महंगाई से त्रस्त हो चूका है!

ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रवि देवांगन ने कहा की बहुत हुआ महंगाई का मार बस करो मोदी सरकार, गरीबो पर अत्यचार बंद करो कुछ तो शर्म करो मोदी सरकार, आज हर नागरिक भारतीय जनता पार्टी केंद्र की मोदी सरकार से बहुत दुखी है कब तक आम नागरिक महंगाई की मार झेलेगा जिस महंगाई को मोदी सरकार डायन कहती थी आज वही डायन मोदी सरकार की बहुरानी बन चुकी है महंगाई पर सड़क मे आंदोलन करने वाली बीजेपी नेताओ की मोदी ने महंगाई पर बोलने नहीं दे रहे है उनके मुँह बंद हो चुके है या चूड़ियाँ पहन के घर बैठ चुके है ऐसे है बीजेपी के लोग, कोरोना की मार और अब महंगाई से गरीबो का आशियाना उजड़ चूका है, आगे रवि देवांगन ने कहा केंद्र की मोदी सरकार को अब तानाशाही छोड़ महंगाई को काबू कर जनता को राहत देना चाहिए, सांकेतिक चक्का जाम के दौरान पीसीसी सदस्य राजेश दीवान, नगरपालिका अध्यक्ष सुनीता मांझी, शहर कांग्रेस अध्यक्ष रघु मानिकपुरी, अल्पसंख्यक विभाग अध्यक्ष शेख महमूद, पूर्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष शिव कुमार पाण्डेय, जिला कांग्रेस महामंत्री शेख तौहीद अहमद, सचिव संजय राय, संतोष राव, महिला कांग्रेस अध्यक्ष रशीला कश्यप, प्रदेश महिला सचिव वेदबती पात्र, यूथ कांग्रेस प्रदेश सचिव बोधन देवांगन, सोनिका पोर्ते, पार्षद विजय सलाम, एवं अन्य कांग्रेस सदस्य दीपक गाँधी, राजू दुग्गा, मिथलेश ठाकुर, सुकमन कचलाम, तरुण देहारी, सनवा राम पोटाई एवं अन्य सदस्य उपस्थित थे!

सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद भी लोक निर्माण विभाग नहीं हटा पाए हाई स्पीड ब्रेकर…रोज ग्रामीण हो रहे घायल…

0

लापरवाही : 3 ब्लॉक और उड़ीसा से आने वाले लोग हर रोज हो रहे घायल

जगदलपुर… कुछ वर्षों पूर्व माननीय सुप्रीम कोर्ट ने बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए देशभर में स्पीड ब्रेकरो को हटाने दिशा निर्देश जारी किए थे जिसके बाद स्पीड ब्रेकर हटाने का कार्य भी संबंधित विभाग के माध्यम से किया गया लेकिन संभाग मुख्यालय जगदलपुर को राष्ट्रीय राजमार्ग 30 से जोड़ने वाली पुराने पुल से होकर जाने वाली सड़क में आसना चढ़ाव के पास बने स्पीड ब्रेकर को लोक निर्माण विभाग द्वारा अब तक नहीं हटाया गया है कई दफे इस संबंध में लोक निर्माण विभाग का ध्यान भी आकृष्ट कराया जा चुका है बावजूद इसके विभाग की लापरवाही के चलते स्पीड ब्रेकर वाली जगह में कई लोग अब तक घायल हो चुके हैं |

ज्ञातव्य हो कि NH – 30 से होकर जगदलपुर शहर को जोड़ने वाली इस सड़क से बस्तर जिले के बकावंड, बस्तर,और करपावंड
बजावंड के अलावा उड़ीसा राज्य के लोग भी आवागमन करते हैं जिसमें अधिकतर गरीब मजदूरों के अलावा मध्यमवर्ग और नौकरीपेशा लोग शामिल हैं लेकिन स्पीड ब्रेकर के चलते रोजाना दुर्घटनाएं घटित हो रही हैं विशेषकर शासकीय सेवा से जुड़ी महिलाएं रोजाना घायल हो रही हैं |

This image has an empty alt attribute; its file name is JHA-3.jpg

ब्रेकर के दोनों छोर पर गड्ढे होने की वजह से जान माल के नुकसान होने का अंदेशा हमेशा बना रहता है अगर समय रहते इस ब्रेकर को नहीं हटाया गया तो आने वाले समय में बड़ी दुर्घटना भी घट सकती है |

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

पार्षद सरोजिनी साहू व डॉ मोना टुवानी भाजपा महिला मोर्चा शहर की बनी महामंत्री

0

महिला मोर्चा शहर की अध्यक्षा श्रीमती हितेश्वरी कौशिक ने कल अपने टीम की घोषणा नए बस स्टैंड स्थित भारत माता के स्थापित मूर्ति के पास की जिसमें सभी वर्गों का ध्यान रखते हुए अपनी टीम का एलान किया जिसमें अनुभवी महिला सहित सभी का समावेश है, घोषणा करते वक्त भाजपा के शहर मंडल अध्यक्ष सुरेश निर्मलकर पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष लीला शर्मा पूर्व महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष खिलेश्वरी साहू भाजपा नेता अमित चोपड़ा कमल पंपलिया मौजूद रहे |

लीला शर्मा ने इस अवसर पर कहा कि इस शहर महिला मोर्चा में मिले सभी नवीन दायित्व को मैं अपनी ओर से शुभकामनाएं देती और जिस नियुक्तियों से शहर में पार्टी को मजबूती मिलेगी |

हितेश्वरी कौशिक घोषणा करते हुवे कहा कि शहर में महिलाओं को भाजपा के साथ जोड़ने का संगठन को विस्तार देने का लक्ष्य लेकर हमारी बढ़ेंगे और विपक्ष की भूमिका निभाते हुए जनहित के मुद्दे को लेकर सरकार के खिलाफ हमेशा आवाज को बुलंद करेंगे एवम सामाजिक एवं राजनीतिक गतिविधियों में अपनी अग्रणी भूमिका निभाते हुए कार्य करेंगे यही हमारी टीम की प्राथमिकता होगी |

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

महिला मोर्चा की टीम में उपाध्यक्ष में सोमबाई साहू,कौशल्या यादव,महामंत्री में सरोजिनी साहू मोना टुवानी,कोषाध्यक्ष में मंजू साहू, सह कोषाध्यक्ष में सुनीता यादव मंत्री में पूजा साहू,पुष्पलता बनपाल, मीडिया प्रभारी शारदा सामटकर,सह मीडिया प्रभारी याकेश्वरी देशमुख,कार्यालय प्रभारी रेखा यादव सह कार्यालय प्रभारी प्रियंका श्रीवास् को बनाया गया वाह 15 कार्यकारिणी सदस्य बनाए गए |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

भारतीय मजदूर संघ छत्तीसगढ़ के प्रदेश महामंत्री ने बालोद जिले सर्वसम्मति से किया गठन, इसमें राजहरा खदान से मुश्ताक अहमद अंसारी को पुनः जिला मंत्री की कमान सौंपी

0

भारतीय मजदूर संघ छत्तीसगढ़ के प्रदेश महामंत्री नरोत्तम धृतलहरे ने बालोद जिले सर्वसम्मति से किया गठन, इसमें राजहरा खदान से मुश्ताक अहमद अंसारी को पुनः जिला मंत्री की कमान सौंपी है। और जिला कार्यकारिणी में अध्यक्ष- श्री रवि साहु -निर्माणी और उपाध्यक्ष युवा कार्यकर्ता, रामेश्वर साहु -खदान दल्ली और कु बीना सुरेन्द्र – आंगनबाड़ी एवं यशोदा देशमुख-निर्माणी, डौंडीलोहारा को बनाया गया है।

सह मंत्री – मनोज ठाकुर-बिजली, बालोद, -गेवल देशमुख-निर्माणी गुंडरदही लक्ष्मी पटेल – आंगनबाड़ी -बालोद को बनाया गया है।
कार्यलय मंत्री- वेदलाल साहु-निर्माणी -लोहारा – कोषाध्यक्ष- श्रीमती आशा पटेल आंगनबाड़ी- बालोद |

कार्यकारिणी सदस्य के रूप में

1-श्रीमति – विशाखा साहु निर्माणी- गुंडरदही-
2- गजेन्द्र सिंह ठाकुर- खदान- दल्ली राजहरा-
3- मोरध्वज सोनवर्षा- बिजली चिखलाकसा –
4- जागेश ठाकुर-बिजली – चिखलाकसा-
5-चंद्रशेखर रावटे- नगर पंचायत डौंडी-
6-संदीप कुमार यादव -नगर पंचायत डौंडी-
7-अजीत मलिक- खदान राजहरा-
8-ममता साहु – आंगनबाड़ी- गुरुर-
9-देवकुमार -नगरपालिका – दल्ली राजहरा-
10- सोहन ठाकुर- बिजली- बालोद –
11- देवाशीष सरकार- खदान-राजहरा को लिया गया है।

जिला मंत्री बनने पर मुश्ताक अहमद अंसारी ने प्रदेश महामंत्री नरोत्तम धृतलहरे, प्रदेश इस्पात प्रभारीऔर प्रदेश संयोजक राधेश्याम जायसवाल प्रदेश संगठन मंत्री योगेश दत्त मिश्रा, प्रदेश माइंस प्रभारी एस,एम, पांडे, प्रदेश महामंत्री आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका संघ श्रीमती गुरमीत कौर, खदान मजदूर संघ भिलाई के महामंत्री एम पी सिंग,और बालोद जिला संयोजक लखन लाल चौधरी का आभार जताया है।

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी पेट्रोलियम पदार्थ के उत्पादों सहित अन्य आवश्यक वस्तुओं के मूल्यों में हो रही कमरतोड़ बेतहाशा वृद्धि के विरोध में

0

बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी (शहर) अध्यक्ष राजीव शर्मा के नेतृत्व और मार्गदर्शन में आज दिनाँक 18 जून 2021 (शुक्रवार) को कोविड-19 के दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए केंद्र सरकार की गलत नीतियों के कारण देश में पेट्रोलियम पदार्थ के उत्पादों सहित अन्य आवश्यक वस्तुओं के मूल्यों में हो रही कमरतोड़ बेतहाशा वृद्धि के विरोध में जिला मुख्यालय सहित समस्त ब्लॉकों के द्वारा राष्ट्रीय/राजकीय राजमार्गों सहित नगर के प्रमुख चौक चौराहों में दोपहर 12 बजे से 12:05 तक 5 मिनट का सांकेतिक चक्काजाम कर विरोध प्रदर्शन किया।

जिलाध्यक्ष राजीव शर्मा ने कहा कि केंद्र के मोदी सरकार के द्वारा इन 7 सालों में जिस प्रकार से महंगाई में बेतहाशा वृद्धि हुई है उससे आज देश के गरीब, निम्न तथा मध्यम वर्ग के लोगों का जीना दूभर हो गया केंद्र की मोदी सरकार की गलत नीतियों के कारण देश में बेतहाशा महंगाई बढ़ रही है और हर वर्ग का इससे बुरा हाल है महंगाई की मार से आमजन बुरी तरह पीस रहा है लोगों का जीना मुहाल हो गया है वैश्विक महामारी कोरोना के कारण वैसे ही गरीबों पर दुख का पहाड़ टूट पड़ा है ऊपर से उन पर महंगाई की मार यह केंद्र की मोदी सरकार की गरीब विरोधी मानसिकता को दर्शाता है आज इस दौर में देश का आमजन महंगाई से काफी परेशान,त्रस्त व दुखी है केंद्र की मोदी सरकार को अब गरीबों का क्या ध्यान है आप कब तक करेंगे अत्याचार, और हम कब तक सहेंगे महंगाई की मार, बस करो मोदी सरकार, जनता झेले महंगाई की मार,पूरी तरह फेल मोदी सरकार।

This image has an empty alt attribute; its file name is JHA-3.jpg

संसदीय सचिव/विधायक रेखचंद जैन ने भी केंद्र सरकार की आलोचना करते हुए उन्हें कटघरे में खड़ा कर इस मुद्दे पर अपनी कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है उन्होंने महंगाई बढ़ने के लिए मोदी सरकार की तानाशाही रवैया को जिम्मेदार ठहराया उन्होंने कहा कि केंद्र में जब से मोदी सरकार आई है देश की सारी व्यवस्थाएं पूरी तरह से चरमरा चुकी हैं दिन दूनी रात चौगुनी महंगाई बढ़ती जा रही है जिस पर अंकुश लगाने की क्षमता इनके हाथों से फिसलती जा रही है श्री जैन ने कहा कि अच्छे दिन का झूठा वादा करके क्यों चुप बैठा है हरजाई, पूछ रही है जनता इतनी क्यों बढ़ रही है महंगाई, कब कम होंगे पेट्रोल डीजल के दाम, कब सरकार लगाएगी महंगाई पर लगाम।
महापौर सफीरा साहू ने भी केंद्र की मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि पूरे देश में अफरा-तफरी मची हुई है बड़े-बड़े उद्योगपति मौके का फायदा उठाकर सूदखोरी और मुनाफाखोरी में लगे हैं और केंद्र की मोदी सरकार उनके इशारे पर चल रही है दुर्भाग्य है इस देश का जिसकी कमान राजघराना के हाथों में है जो अपने निजी स्वार्थ के लिए देश की अर्ध/आर्थिक व्यवस्था को कमजोर करने में लगे है मोदी जी शर्म करो उद्योगपतियों की कठपुतली बनना बंद करो।

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

↪️ कांग्रेस के स्थानीय जनप्रतिनिधियों तथा समस्त अनुसांगिक संगठनों/जिला पदाधिकारियों के द्वारा इन चिन्हांकित मार्गों पर किये गये सांकेतिक चक्काजाम…..

↪️ कोर्ट चौराहा- महापौर/निर्वाचित/मनोनीत पार्षदगण, माड़िया चौक-उत्तर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेश चौधरी व पदाधिकारीगण, बोधघाट चौक-दक्षिण ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कैलाश नाग व पदाधिकारीगण, चोकावाड़ा-नगरनार ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष वीरेंद्र साहनी व पदाधिकारीगण,माँझीगुड़ा चौक-नानगुर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नीलूराम बघेल व पदाधिकारीगण, अनुपमा चौक-महिला कांग्रेस अध्यक्ष कमल झज्ज व पदाधिकारीगण, कृष्णा पेट्रोल पम्प-उत्तर ब्लॉक युवा कांग्रेस अध्यक्ष सत्या ठाकुर व पदाधिकारीगण,मिताली चौक-दक्षिण ब्लॉक युवा कांग्रेस अध्यक्ष अफरीद खान व पदाधिकारीगण, चांदनी चौक-एनएसयूआई प्रदेश सचिव आदित्य बिसेन व पदाधिकारीगण, स्टेट बैंक चौक- एनएसयूआई प्रदेश संयुक्त सचिव अरुण गुप्ता व पदाधिकारीगण,पनामा चौक-एनएसयूआई प्रदेश संयुक्त सचिव माज़ लीला व पदाधिकारीगण,शहीद पार्क चौक-एनएसयूआई जिला कार्यकारी अध्यक्ष अंकित सिंह व पदाधिकारीगण, लालबाग चौक-एनएसयूआई ब्लॉक अध्यक्ष फैजल नवी व पदाधिकारीगण, पल्ली नाका-अतिरिक्त शुक्ला, आसना नाका-हेमू उपाध्याय, गीदम नाका- रंजीत बक्शी, आड़ावाल- विजय सिंह सहित अन्य पदाधिकारियों ने कमरतोड़ महंगाई के खिलाफ केंद्र की मोदी सरकार के विरोध में सांकेतिक चक्काजाम व प्रदर्शन कर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त कर आक्रोश जताया।

आदिवासियों का विकास नहीं होने देना चाहते माओवाद, सीएम बघेल ने विकास, नक्सलवाद व अन्य बिंदुओं पर रखी बेबाकी से बात

0

रायपुर।छत्तीसगढ के सीएम भूपेश बघेल ने पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए क्लब हाउस में कहा कि आदिवासी क्षेत्रों में लड़ाई जल, जंगल, जमीन की है,छत्तीसगढ़ सरकार आदिवासियों को जमीन देना चाह रही है लेकिन नक्सली नहीं चाहते कि किसी आदिवासी को शासकीय पट्टा मिले। इन समस्याओं को लेकर आदिवासियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं से बात की जा रही है। छत्तीसगढ़ में हो रहे विकास के सवाल पर कहा कि भूपेश बघेल ने जवाब देते हुए कहा कि हमने सबसे पहले राज्य की अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ बनाने की नीति बनाई। सरकार बनने के बाद किसानों का 9 हजार करोड़ की ऋण माफ किया है।

This image has an empty alt attribute; its file name is JHA-3.jpg

छत्तीसगढ़ सरकार देश की एक मात्र सरकार है जो 2500 रुपये क्विंटल धान की खरीदी किसानों से करती है। केंद्र के अड़ंगे के बावजूद हमने किसानों को उनका हक दिया। राजीव गांधी किसान न्याय योजना के माध्यम से 10 हजार रुपए प्रति एकड़ की दर से किसानों को अनुदान दिया गया।प्रदेश में 52 प्रकार के वनोपज खरीदे जा रहे हैं। किसान गोधन न्याय योजना के द्वारा 47 लाख क्विंटल गोबर की खरीदी की है। मनरेगा के माध्यम से देश भर में सबसे ज्यादा रोजगार दिया गया है,हमने हर वर्ग के लोगों के आय में वृध्दि की है। कोरोना काल में जब सभी जगह काम ठप था,तब भी हमने अब तक 9 वर्चुअल कार्यक्रमों के माध्यम से 18 जिलों में 5 हजार 220 करोड़ रुपए से अधिक के विकास कार्यों की सौगात दिया है।

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी तोकापाल ने किया बढ़ती महंगाई के विरोध पर चक्काजाम

0

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आव्हान पर एवं बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी (ग्रामीण) अध्यक्ष बलराम मौर्य जी के निर्देशानुसार आज प्रदेश स्तरीय चक्काजाम पर तोकापाल ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के द्वारा आसमान छूती महगाई को लेकर किया गया राष्ट्रीय राजमार्ग को जाम।

केन्द्र में बैठी मोदी सरकार लगातार पेट्रोलियम पदार्थों ( पेट्रोल, डीजल, गैस) एवं खाने का तेल पर बेतहासा मूल्यों में वृद्धि कर रही है जिससे पेट्रोलियम पदार्थ ही नही सभी आवश्यक वस्तुओं पर मूल्य की वृद्धि होती दिख रही है।

This image has an empty alt attribute; its file name is JHA-3.jpg

सत्ता में आने से पूर्व रोडो पर बैठ कर नारा दिया करते थे “बहुत हुई महगाई की मार, अब की बार मोदी सरकार”
एक तरफ कोरोना की संकट पूरा देश जूझ रहा है और दूसरे तरफ कमर तोड़ महगाई की मार झेल रही है, आम आदमी की स्थिति और नाजुक होती जा रही है |

इस कार्यक्रम पर सहदेव नाग अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी तोकापाल, रुक्मिणी कर्मा प्रदेश महामंत्री कांग्रेस कमेटी मालती मौर्य अध्यक्ष जनपद पंचायत तोकापाल, अभिषेक डेविड उपाध्यक्ष बस्तर जिला युवा कांग्रेस, पल्लव यादव अध्यक्ष विधानसभा चित्रकोट युवा कांग्रेस, सन्तोष कश्यप अध्यक्ष ब्लॉक युवा कांग्रेस, कामिनी ठाकुर उपाध्यक्ष जनपद पंचायत तोकापाल, तुलसी मौर्य, शंकर बघेल जनपद सदस्य, सुखदेव सेठिया, हीरालाल पटेल, राजेन्द्र बघेल हौंडा बघेल, भरत चालकी पदुम भारती, चमरू बघेल, मसिहदास, केयो कश्यप, देवा, गुलुड, नकुल, मनीष, रमेश बघेल, नरपति बघेल, सायबो कश्यप, जयमन मौर्य, सरपत मंडावी,कमल, गोबर्धन घाटगे, बुधरु, सन्तोष कश्यप, उड़दों, शिव, अमलू, नरसिह सेठिया व अन्य कांग्रेसजन उपस्थित रहे |

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

MOST POPULAR

HOT NEWS