दल्लीराजहरा – डौंडी एवं आसपास के क्षेत्रों में उत्पात मचाने के बाद अब पता चला है कि दल्लीराजहरा में डडसेना पूल के पास एवं आसपास के क्षेत्रों में देखा गया | बताया जा रहा है चिखली के पास ग्राम जमरुआ में गाँव के घरों को तोड़फोड़ एवं पेड़ पौधों को नुकसान पहुँचाया गया है मंगलवार की रात कई घरों को नुकसान पहुंचाया | वन विभाग द्वारा चेतावनी दी गई है
कि हाथियों का दल चिखली पहुँच गया है दल्ली एवं आसपास के गाँव वाले सावधान रहें जंगल एवं खेतों की ओर अकेले ना जाये | इस प्रकार ग्रामीणों के घरों एवं फसलों को नुकसान पहुँचाने से आक्रोशित ग्रामीणों ने कहा जानकारी होने के बाद भी वन विभाग लोगों की जान माल की रक्षा के लिए केवल ढिंढोरा पीट रहा है। कल जन मुक्ति मोर्चा द्वारा प्रशासन को ज्ञापन सौंपा गया कि ग्रामीणों का जो भी नुकसान हुआ है उसके लिए उन्हें मुआवजा दे |
गुरुर – दिनांक 20.12.2020 को दोपहर लगभग 02.30 बजे फोन से थाना गुरूर पुलिस को सूचना मिला कि ग्राम छेडिया में मृतिका पूर्णिमा बाई ठाकुर पति सेवाराम ठाकुर उम्र 40 वर्ष निवासी ग्राम- छेड़िया की अज्ञात व्यक्ति द्वारा हत्या कर दी गई है। गुरूर पुलिस द्वारा घटना की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियो को अवगत करा कर तत्काल मौके पर पहुंच कर देखा गया तो हत्या की घटना की सूचना सही पाये जानें पर, मौके पर सूचक मनोहर लाल तारम निवासी छेडिया की मौखिक रिपोर्ट पर मर्ग इंटीमेषन एवं देहाती नालसी लेकर धारा 302 भा0द0वि0 का अपराध दर्ज कर विवेचना मे लिया गया। मृतिका का शव का पंचनामा कार्यवाही कर पोस्टमार्टम कराया गया।
मृतिका का सौतेला पुत्र ही निकला आरोपी
सौतेला पुत्र को पिता से अलग करना बना हत्या का कारण
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय श्री जितेन्द्र सिंह मीणा के मार्गदर्षन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री डी.आर.पोर्ते और उप पुलिस अधीक्षक श्री दिनेष सिन्हा के निर्देषन में थाना प्रभारी गुरूर निरीक्षक अरूण नेताम तथा थाना गुरूर के स्टॉफ द्वारा संदेहियों से पूछताछ किया गया। पुलिस द्वारा प्राप्त तथ्यों को बारिकी से तस्दीक जांच करने पर मृतिका की हत्या उसके सौतेला पुत्र शैलेन्द्र कुमार ठाकुर उम्र 24 वर्ष निवासी छेड़िया थाना गुरूर के द्वारा घटित करने की संभावना पर, घटना के संबंध में उससे पुछताछ पर पहले गुमराह किया। पुनः हिकमत अमली एवं तकनीकी साक्ष्य के आधार पर पूछताछ करने पर आरोपी शैलेन्द्र कुमार ठाकुर पिता सेवाराम ठाकुर उम्र 24 वर्ष निवासी ग्राम छेडिया थाना गुरूर द्वारा अपनी सौतेली मॉ का हत्या करना स्वीकार किया।
आरोपी ने बताया कि उसके पिता सेवाराम ठाकुर द्वारा जब सौतेली मां पूर्णिमा को पत्नी बना कर लाया है तब सौतेली मां के द्वारा उसे (आरोपी शैलेन्द्र ठाकुर) उसके पिताजी से अलग कर दिये थे। जिस कारण आरोपी शैलेन्द्र अपने पिता एवं सौतेली मां से अलग अपनी दादी के साथ रहता था। सौतेली मां द्वारा उसे अपने पिताजी से दूरी बनाकर रहने बोलकर आये दिन वाद-विवाद करती थी। जिस कारण शैलेन्द्र ठाकुर अपनी सौतेली मां से गुस्सा कर रंजिष रखता था। घटना दिनांक 20.12.2020 को आरोपी शैलेन्द्र ठाकुर अपनी शादी करने के लिए लड़की
देखने ग्राम चिरचारी गया था, लड़की देखकर वापस घर आने पर मृतिका सौतेली मां फिर से वाद-विवाद कर ताना मारते गाली दी थी, जिस कारण आरोपी शैलेन्द्र गुस्से मे आकर कमरा अंदर से लोहे का सब्बल निकालकर आंगन मे बैठी सौतेली मां पूर्णिमा के सिर मे प्राण घातक हमला कर संघातिक चोंट पहुंचा कर हत्या कर दिया व शव को मृतिका के कमरे में ले जाकर रख कर अपने ऊपर संदेह न हो यह सोंचकर अपने जीजा के घर जाना बताकर ग्राम गुड़रा टोला कुसुमकसा चला गया था व देर शाम को वापस घर छेड़िया आया। आरोपी द्वारा घटना मे प्रयुक्त किया गया लोहा का सब्बल को जप्त कर आरोपी को गिर0 कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल दाखिल किया गया। इस प्रकरण की विवेचना एवं आरोपी गिरफ्तारी में निरीक्षक अरूण नेताम, उपनिरीक्षक अरूण साहू, प्र.आर. बलराम कोसे, आरक्षक
शेर अली, आरक्षक चंचल भगत की मुख्य भूमिका रही है। गिरफ्तार आरोपी – शैलेन्द्र कुमार ठाकुर उम्र 24 वर्ष निवासी छेड़िया थाना गुरूर |
डौंडी – आज दिनांक 21/12/2020 को बालोद जिला के डौण्डी ब्लाक के ग्राम चोरहापडाव, खैरवाही (हवाई अड्डा), गंगोलीडीह, बोरगांव, चिखली, नर्राटोला के पास जंगली हाथियों ने मचाया उत्पाद जिसमें स्थानीय निवासी के कही घर पर रखे धान को किया सफाचट तो किसी के घर की दीवाल व घर की छत (सीमेंट की शिट) को किया नुकसान, खबर मिलते ही जन मुक्ति मोर्चा छत्तीसगढ़ के प्रतिनिधि मंडल ने किया प्राभावितो से किया मुलाकात |
जन मुक्ति मोर्चा छत्तीसगढ़ शासन प्रशासन से मांग करती है कि प्रभावितो को जल्दी से जल्दी उचित और सही मुआवजा प्रदान करे |
दिनाँक 20 दिसम्बर 2020 दिन रविवार को परिक्षेत्रीय साहू समाज राजहरा बाबा का आवश्यक बैठक वार्ड क्रमांक 02 कच्चे दफाई राजहरा बाबा में सम्पन्न हुआ।बैठक में श्री जीवन लाल साहू को सर्व सहमति से परिक्षेत्रीय साहू समाज राजहरा बाबा का अध्यक्ष मनोनीत किया गया।बैठक में उपस्थित तहसील साहू संघ के अध्यक्ष श्री तोरनलाल साहू ने मनोनीत अध्यक्ष श्री जीवन लाल साहू को पद की गोपनीयता की शपथ दिलाये। एवम बधाई देते हुए परिक्षेत्र में आपसी सद्भाव एवम सामाजिक संगठन को मजबूती प्रदान करने हेतु पूरी निष्ठा एवम ईमानदारी से अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करने एवम उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए तहसील साहू संघ की ओर से कोटि -कोटि बधाई एवं शुभकामनाएँ दिए।
नव मनोनीत अध्यक्ष श्री जीवनलाल साहू ने भी सामाजिक संगठन को मजबूती प्रदान करने एवम आपसी सद्भावना के साथ अपने जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी निष्ठा एवम ईमानदारी से निभाने का भरोसा दिलाया।उपस्थित पदाधिकारीयों एवम सदस्यों द्वारा अध्यक्ष श्री जीवन लाल साहू का तिलक लगाकर स्वागत एवम सम्मान किया गया।
बैठक मे श्रीमती द्रोपती साहू संयुक्त सचिव ,श्री किशोर साहू उप संयोजक न्याय प्रकोष्ठ,श्री द्वारिका साहू संयुक्त सचिव, श्री शीतल साहू कार्यालय सचिव तहसील साहू संघ,हेमन्त साहू,सुभाष साहू, हेमलाल साहू,भोजराम साहू,रामेश्वर साहू,श्रीमती पुष्पा साहू,काजल कुमारी साहू,रविलाल साहू,यादराम साहू,पायल साहू,सुभाष सोनवानी,मदन साहू परिक्षेत्रीय पदाधिकारीगण एवम सदस्यगण उपस्थित थे।
बालोद – काफी लंबे इन्तजार के बाद अब भाजपा की कमान सीधे व सरल व्यक्तित्व वाले डॉ शिव कुमार तमेर दुर्ग जिलाध्यक्ष एवं ललित चंद्राकर को दुर्ग जिला महामंत्री बनाया गया है | बतादें कि डॉ शिव कुमार तमेर पूर्व महापौर भी रह चुके है एवं ललित चंद्राकर पूर्व में भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष की कमान भी संभाल चुके है उनके साथ दल्लीराजहरा से मोनू चौधरी भी शामिल थे | जिले का प्रभार आने से कार्यकर्ताओं में ख़ुशी की लहर है | अब भाजपा की कमान सही हाथों में आने से पार्टी का स्तर और ऊंचा उठेगा |
डॉ शिव कुमार तमेर दुर्ग जिलाध्यक्ष एवं ललित चंद्राकर को दुर्ग जिला महामंत्री बनाये जाने से कार्यकर्ताओं में ख़ुशी की लहर है | बधाई देने वालों में राकेश द्विवेदी, किरण सिन्हा, सुजीत झा, सत्या साहू, राजेश काम्बले, सोहद्रा ठाकुर, टी ज्योति, महेंद्र पिपरे, शंकर साहू, नीलावती साहू, प्रमिला पारकर, सुनील नंदी, प्रतिमा नायक, हेमंत गौतम, सुखवंतीन ठाकुर, सुमीत जैन, राजेन्द्र जायसवाल, भूपेंद्र श्रीवास, नीलेश श्रीवास्तव, जसवंता नायक, यशवंत गिरी, संजय उके, चिरंजीव साहू, निलेश राजपूत, संजू लाउत्रे एवं भगवान जायसवाल आदि रहे |
जगदलपुर / प्रतिनिधी । बस्तर जिला में अवैध रेत उत्खनन का कार्य प्रशासनिक संरक्षण में लगातार जारी है। जिसका नतीजा यह है कि शहर एवं आसपास के ग्रामीण अंचलों में निर्माण कार्य कर रहे आम लोगों को भारी कीमत चुका कर रेत प्राप्त हो पा रहा है और इस तरह उनके निर्माण का बजट बढ़ जाता है।
यदि खनिज विभाग के अधिकारी अपनी जिम्मेदारी आम जनता के पक्ष में रहकर निभाते तो जिले में अवैध रेत का उत्खनन नहीं होता साथ ही इसके दाम पर भी प्रशासनिक नियंत्रण बना हुआ रहता। जिसका सीधा फायदा जिले के आम नागरिकों को होता, ऐसा कहना है शिवसेना के जिलाध्यक्ष डॉ. अरुण पांडेय का।
गौरतलब हो कि बस्तर जिले के कुल 19 रेत खदानों में 12 खदानों को पर्यावरण का क्लीयरेंस प्राप्त नहीं होने के कारण वे बंद हैं तथा शेष 7 रेत खदान को ही राज्य शासन ने स्वीकृति प्रदान की है। लेकिन स्थिति यह है की रेत माफियाओं द्वारा शाम ढलते ही रेत खदानों पर अवैध उत्खनन का कार्य आरंभ कर दिया जाता है तथा सुबह होने से पहले ही वाहनों एवं मशीनों को वहां से हटा दिया जाता है। शिवसेना के जिलाध्यक्ष डॉ. अरुण पाण्डेय का कहना है कि इतना बड़ा अवैध कारोबार खनिज अधिकारियों के जानकारी व संरक्षण के बिना कर पाना असंभव है। उन्होंने विभाग को आड़े हाथों लेते कहा कि खनिज विभाग चंद रेत माफियायोन के पक्ष में काम करते नजर आ रही है जबकि उन्हें वेतन आम जनता के पक्ष में काम करने के लिए प्राप्त होता है। उन्होंने कहा कि शहर व आसपास के अंचलों में चल रहे निर्माण कार्य का जायज़ा खनिज अधिकारियों को लेना चाहिए तथा उन्हें रेत उपलब्धता किस माध्यम से हो पा रही है इसकी जांच करनी चाहिए। अवैध रेत उत्खनन और भंडारण करने वालों के ख़िलाफ़ विभाग को कड़ी कार्यवाही किया जाना चाहिए। यदि आने वाले सप्ताह में खनिज अधिकारी द्वारा बड़े पैमाने पर अवैध रेत उत्खनन व अवैध भण्डारण करने वालों के खिलाफ कार्यवाही आरंभ नहीं किया जाता तब शिवसेना खनिज विभाग के खिलाफ आंदोलन छेड़ देगी।
ज्ञापन में गीदम रोड में बेतरतीब निर्माण कार्य, मार्गों का विकास के नाम पर चौड़ीकरण की बजाय सकरीकरण और पूरा शहर धूल के गुब्बार के में बदलने और नगर निगम जिसको नगर नियोजन की पूर्ण ज़िम्मेदारी है उसके निकम्मेपन से पूरा शहर और ख़ासकर गीदम रोड के रहवासी इस अनूठे विकास का दंश झेल रहे हैं !ज्ञापन में कहा गया है कि लोग निर्माण विभाग के कृत्यों ने चौड़ीकरण के बजाए मार्गों का सकरीकरण किया है ,टाउन प्लानिंग की निर्धारित चौड़ाई के अनुसार कुछ वर्ष पूर्व इस मार्ग में तोड़फोड़ कर पर्याप्त चौड़ाई का निर्धारण किया गया था ,परंतु यह समझ से परे हैं कि वर्तमान में बिना योजना के निर्माण हो रहा है! नाली भी आधे अधूरे सड़क पर बनायी गई है !क्या कार्ययोजना है ,नातो इन वार्डों के पार्षदों को पता है,ना ही जनता को !नगर निगम की पाइप लाइन के ऊपर कभी नाली बनती है तो कभी पाट दिया जाता है !घटिया दर्जे के निर्माण से बनी बनायी नालियों को बार बार तोड़ा जाकर बनाया जाता है !अमृत योजना की पाइप आज भी व्यवस्थित तरीक़े से नहीं लगायी जा रही है!कोरोना काल में धूल के गुब्बारों ने यहाँ के रहवासियों का जीना और भी मुश्किल कर दिया है ऐसा प्रतीत होता है कि प्रगतिपथ जनता के लिए ना होकर ज़िम्मेदार जनप्रतिनिधियों के जेब की प्रगति के लिए हो रहा है है!
संजय पांडे ने कहा भाजपा पार्षद दल ज्ञापन के माध्यम से उम्मीद करता है कि नगर निगम की नींद टूटेगी और कार्यों में तेज़ी आएगी यथा चौड़ीकरण होगा ,पाइप लाइनों को व्यवस्थित किया जावेगा और धूल से लोगों को मुक्ति मिलेगी ! स्थानीय वार्डों के जनप्रतिनिधि की राय भी सुनिश्चित की जावेगी तथा गुरु गोबिन्द सिंह चौक से बोध घाट थलग तक एवं अग्रसेन चौक से धरमपुर तक जो मार्ग लंबित निर्माणाधीन है उसमें जनता के हित का ध्यान रखा जावेगा जब
पांडे ने कहा है कि ऐसा नहीं होने की स्थिति में हम जनहित में आंदोलन के लिए बाध्य होंगे !! अन्य ज्ञापन में ऐक्वेटिक वीड हार्वेस्टर मशीन के अनियमितता के संबंध में पार्षदों ने ञापन सौंपा जिसमें कलेक्टर ने जाँच कर शीघ्र कार्रवाई करने की बात कही है !बेतरतीब निर्माण संबंध में उन्होंने कहा है कि सभी पार्षदों के साथ वह मौक़े पर जाकर मौक़ा मुआयना करेंगे !! कार्य को सुव्यवस्थित और योजनाबद्ध तरीक़े से शीघ्र पूरा करवाएंगे !! आज ज्ञापन सौंपने में नगर मंडल के अध्यक्ष सुरेश गुप्ता निर्भलपाणिग्रही ,राजपाल कसेर,धनसिंह नायक ,दिगंबर राव, त्रिवेणीरंधारी,मोती राम बघेल,खेमसिंह देंवागन,अशोक यादव, राकेश तिवारी ,पंकज आचार्य,शशिनाथ पाठक, रिंकू शर्मा,सुरेश कश्यप आदि लोग उपस्थित थे !!
जगदलपुर।कोरोना काल में छत्तीसगढ़ की सरकार ने बड़े-बड़े खोकले दावे किए , मजदूरों को रोजगार उपलब्ध कराया जा रहा है । सुरेश गुप्ता मंडल अध्यक्ष जगदलपुर ने बताया कि आज बकावंड क्षेत्र के ग्रामीण कचनार, आमागुड़ा, ढोढरेपाल, टीयूष गुड़ा, उलनार गांव से लगभग70-75 मजदूर मिलकर अपनी परेशानियां बताएं ।
इन मजदूरों ने बताया कि लगभग 7 माह पूर्व जकुमार ध्रुव वन परीक्षेत्र बकावंड के द्वारा, लगभग 500 से 600 मजदूरों का पेमेंट नहीं हुआ है ! यह मजदूर बताएं कि कैंपा मद में मिट्टी का कार्य कंटूरटेंच व अन्य कार्य नरवा गरवा धुरवा बाड़ी योजना के अंतर्गत, हम लोगों से कार्य करवाया गया । यह कार्य कोरोना 19 को ध्यान में रखकर शासन ने मजदूरों को कार्य करा कर, उन्हें तत्काल भुगतान करना बताया बताया जाकर राहत कार्य को ध्यान में रखकर करवाया गया, जिससे इनके परिवार का भरण पोषण हो सके !
मजदूरों के द्वारा बड़ी उम्मीद से शासन की योजनाओं में शामिल होकर इन्होंने अपने खून पसीने बहाये, मगर दुर्भाग्य इन मजदूरों का की, काम करने के उपरांत यह लगभग 7 महीने से अधिकारियों के चक्कर काट रहे हैं, कांग्रेस के जनप्रतिनिधियों तक अपनी बात पहुंचाई मगर, इनका भुगतान नहीं हुआ ।
आज यह मजदूर अपनी परेशानी को लेकर जगदलपुर में सुरेश गुप्ता मंडल अध्यक्ष से मिलकर अपनी सारी बातें रखें श्री गुप्ता ने इन मजदूरों को लेकर तत्काल वन मंडलाधिकारी से मुलाकात कर इन्हें तत्काल भुगतान हेतु बात रखा और राजकुमार ध्रुव पूर्व व वर्तमान जेपी दर्रो वन परीक्षेत्र अधिकारि बकावंड के ऊपर जिन्होंने गरीबों मजदूरों से कार्य करा कर इन्हें समय पर भुगतान नहीं किया, इनके ऊपर भी कार्यवाही करते हुए नियमतः इन गैर जिम्मेदार अधिकारियों के वेतन से 50% अतिरिक्त पेनाल्टी प्रति श्रमिक दिवस अनुसार श्रम अधिनियम के अंतर्गत भुगतान करवाए जाने की भी मांग की।
वन मंडल अधिकारी से मुलाकात के दौरान बड़ी संख्या में मजदूरों के साथ साथ भाजपा नेता राकेश तिवारी भी उपस्थित थे । वन मंडल अधिकारी ने यथाशीघ्र भुगतान का आश्वासन दिया है।
जगदलपुर – दिनांक 13.01.2020 के रात्रि में लीना सांतरा के घर से कोई अज्ञात चोर द्वारा एक सैमसंग मोवाईल फोन ए-7 को चोरी कर ले गया जिसकी रिपोर्ट पर दिनांक 27.02.2020 को थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 102/2020 धारा 457.380 दर्ज कर विवेचना में लिया गया।
जिस पर पुलिस अधीक्षक महोदय, दीपक झा व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाश शर्मा के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक हेमसागर सिदार के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक एमन साहू के सउनि0 सुजाता डोरा, सउनि0 सतीश श्रीवास्तव हमराह स्टाफ आरक्षक क्रमांक-1050 रैमल मौर्य एवं सायबर सेल के टीम द्वारा घटना दिनांक से मोबाईल चोरी कर फरार अज्ञात चोर की पता तलाश हेतु टीम बनाकर, शहर के संदिग्ध व्यक्तियो/सजायाब चोर से सघन पुछताछ की गई जिस दौरान आज दिनांक 21.12.2020 को संदेही से पृछताछ करने पर घटना दिनांक के रात्रि में उक्त मोबाईल फोन को घटनास्थल से चोरी करना स्वीकार किया। आरोपी के कब्जे से एक सैमसंग फोन ए-7 2018, कीमती जुमला 22,000/-रूपये को विधिवत् जप्त किया गया एवं आरोपी अभय राय चौधरी पिता आलोक राय चौधरी उम्र 20 साल निवासी एम0जी0एम0 स्कुल रोड राजा डेली नीड्स के उपर धरमपुरा नंबर-2 जगदलपुर के विरुद्ध उपरोक्त अपराध धारा कारित करना पाये जाने से विधिवत गिरफ्तारी के बाद न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
कल 20 दिसम्बर का विनर अमरदीप केशरी रॉयल vs कॉर्न बाइट कॉर्न बाइट 80 रन ओवर 10 विकेट 8 ज्यादा रन मुजीब ने 17 रन
अमरदीप केशरी रॉयल 81रन ओवर 9.3 28 रन जीतू अपने किफायती 1 ओवर में अमरदीप केशरी रॉयल के बॉलर सागर ने 4 रन देकर 3 विकेट लिये मैन आफ द मैच सागर मैच के मुख्य अतिथी श्री नईमुद्दीन खान जी अध्यक्ष सदर मुस्लिम समाज दल्लीराजहरा विशेष अतिथि निजाम भाई जी।। जुबरे अहमद जी मोहम्मद फारुख जी मोहम्मद सरफराज जी
दूसरा मैच सतलाल द विनर्स vs तुली हिटर्स तुली हिटर्स 87 रन ओवर 10 विकेट 9 विक्की 28 रन सबसे अधिक
सतलाल द विनर्स 89 रन ओवर 8.1 विकेट 2 जयेश नाबाद 34 रन मैन आफ द मैच जयेश कुमार आज के मैच के अम्पायर शैलेन्द्र व्यास जी नागेश्वर राव जी कॉमेंटेटर भूपेंद्र श्रीवास जी स्कोरर सूरज दास जी।।
दिनाक 21 12 2020 का पहला सेमीफाइनल मैच जैनम पायल लीडर्स vs अमरदीप केशरी रॉयल के बीच खेला जाएगा
दूसरा सेमीफाइनल मैच सतलाल द विनर्स vs कमल मोटर्स
के बीच खेला जाएगा यह सेमीफाइनल मैच 12 12 ओवरों का खेला जाएगा